Home Blog Page 972

*जनदर्शन में सुनी गई आमलोगों की मांगें व समस्याएं, 80 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन*

0

मुंगेली // प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे और एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज जिले के आमलोगों की मांगों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 80 आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें ग्राम अमलीडीह के रामकली ने पुनरीक्षण सीमांकन कराने, दाउपारा मुंगेली के दीनानाथ सोनी ने मुक्तिधाम की मरम्मत कराने, ग्राम जमुनाही के ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डोड़ा पौनी के मनीष साहू ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम निरजाम के राजेन्द्र यादव ने गली में नाली निर्माण कराने, ग्राम गुनापुर के बैगा आदिवासियों ने वन अधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम बिरगांव के मुकेश पाटले ने विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने, ग्राम रींवापार के अंजू सोनी ने शाासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, मुंगेली के संतोष सोनकर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत सिल्ली के ग्रामीणों ने ग्राम में सड़क व नाली निर्माण कराने और ग्राम पड़कीखुर्द के परसराम यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमलोगों की मांगों, शिकायतों व समस्याओं को सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार निराकरण किया जाता है।

 

*बेरोजगारी भत्ता योजना: 2792 युवाओं के खाते में 69 लाख 80 हजार रूपए की राशि अंतरित*

0

मुख्यमंत्री श्री बघेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया राशि का अंतरण

मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र पाए गए 66 हजार 256 हितग्राहियों के खाते में 16 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इसमें मुंगेली जिले के 2792 पात्र बेरोजगार युवाएं भी शामिल हैं। इन युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपए के हिसाब से 69 लाख 80 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 05 हजार 496 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता हेतु आनलाईन आवेदन किया है। प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र 2792 युवाओं के खाते में यह राशि अंतरित की गई है।
बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 01 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 01 वर्ष के अंदर ही बना हो। 01 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाईट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.बेरोजगारीभत्ता.सीजी.एनआईसी.इन के जरिये बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

*मुख्यमंत्री ने किया मुंगेली मितान कॉल सेंटर के कॉफी टेबल बुक का विमोचन*

0

तिजराम साहू मुंगेली / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘मुंगेली मितान’ कॉल सेंटर के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान कॉल सेंटर के सदस्य जितेंद्र, अश्वनी कुमार, यज्ञ पटेल और दुर्गा ने मुख्यमंत्री को कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली केे बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ वी द पीपल संस्था के सहयोग से मुंगेली मितान कॉल सेंटर संचालित की जा रही है।
काल सेंटर के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान बस एक फोन कॉल से किया जा रहा है। शासन द्वारा संचालित सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों का भी निराकरण त्वरित किया जा रहा है। जिले के लोग अपनी समस्याओं को कॉल सेंटर में फोन के माध्यम से दर्ज कराते हैं। कॉल सेंटर उनकी समस्याओं को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुँचाता है और निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और 2-3 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को समाधान मिल जाता है। मुंगेली मितान कॉल सेंटर शासन-प्रशासन और जनता के बीच का सेतु बना हुआ है।

 

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन 05 मई से।

0

कोरबा – छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में जानकारी पर दावा-आपत्ति आमंत्रण व निराकरण हेतु जिले के सभी ग्रामों में 05 मई से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रगणक एवं सुपरवाईजर की उपस्थिति, सर्वेक्षण की सम्पूर्ण अद्यतन जानकारी, दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा।
05 मई से 15 तक प्रगणक व सुपरवाइजर की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन, सर्वेक्षण की सम्पूर्ण अद्यतन जानकारी ग्रामसभा में प्रस्तुत करना, यदि कोई दावा-आपत्ति न हो तो जानकारी को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित मान्य कर ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित विकल्प में सुपरवाईजर द्वारा अपलोड किया जाना, दावा आपत्ति प्राप्त होने पर उन्हें सुपरवाइजर के लिंक में दिए गए विकल्प से अपलोड करना तथा ग्राम सभा के कार्यवाही विवरण की प्रति अपलोड करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 15 मई से 18 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों का संबंधित प्रगणक की उपस्थिति में सुपरवाइजर द्वारा भौतिक रूप से निराकरण तथा दावा-आपत्ति के प्रकरणों के निराकरण का पंचनामा तैयार कर अपलोड करने का कार्य किया जाएगा। 18 मई से 25 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों में किए गए निराकण के अनमोदन हेतु पुनः ग्राम सभा का आयोजन कर कार्यवाही पूर्ण करना एवं दावा आपत्ति के निराकरण हेतु दिए गए विकल्प में ग्राम सभा के कार्यवाही विवरण की प्रति के साथ अपलोड किया जाएगा।

जनचौपाल में सुनी गई लोगों की समस्याएं,100 से अधिक लोगों ने आवेदन किया प्रस्तुत।

0

आवेदन का गंभीरता से निराकरण करने के दिया गया निर्देश।

कोरबा  – अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू और निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों की एक-एक कर समस्याएं सुनी। जनचौपाल में आज 100 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी ललिता बाई ने जनचौपाल में आवेदन देकर शिकायत किया कि उक्त गांव में उनके व उनके पति के नाम पर 0.607 हेक्टेयर रकबे का पट्टा शासन द्वारा प्रदाय किया गया है। जहां वह अपना घर बनाना चाह रही है। आवेदिका ने बताया कि ग्राम के ही अन्य लोगों द्वारा उनके जमीन को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु उनके द्वारा उक्त जमीन पर ऋण पुस्तिका प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अपर कलेक्टर ने ललिता बाई के आवेदन पर सम्बंधित तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बालको परसाभाठा निवासी शारदा बरेठ ने जनचौपाल में आवेदन देकर कहा कि उनके पति बालको कंपनी में पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से एनटीपीसी जीई पावर सर्विस में कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान ही पिछले वर्ष उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया और वे ड्यूटी करने में असमर्थ हो गए, उनका इलाज कोरबा के अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके घर में वर्तमान में कमाने वाला कोई व्यस्क सदस्य नही है। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बालको प्रभारी द्वारा उनके पति के इलाज के लिए किसी प्रकार की सहायता नहीं की गई है, साथ ही उनके पति के वेतन का भुगतान भी नही किया गया है। इस हेतु उनके द्वारा उनके पति के स्वास्थ्य इलाज हेतु प्रशासनिक मदद एवं लंबित वेतन के भुगतान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अपर कलेक्टर ने इस पर श्रम अधिकारी को प्रकरण की पूर्ण जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। जनचौपाल में उपरोक्त आवेदनों के अलावा सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण हटाने, ईलाज के लिए सहयोग की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर लोगों ने आवेदन दिए। जिनका संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने ली समय सीमा की बैठक।

0

सीमांकन के लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश।


5 मई तक सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी कर ले अद्यतन- कलेक्टर।

कोरबा  – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में गोधन न्याय योजना का संचालन, सामाजिक आर्थिक सर्वे कार्य, बेरोजगारी भत्ता, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता सहित सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास के कार्याे में व्यक्तिगत रुचि लेकर आमजनों को राहत पहुचाने के लिए कहा। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री झा ने गोधन न्याय योजना के संचालन की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में गोधन न्याय योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी कराने की बात कही। साथ ही पहुँच विहीन ग्राम व बसाहटों में उचित स्थान चयन कर गोबर क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए कहा, जिससे उन स्थानों में भी गोबर क्रय कर खाद निर्माण किया जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को गोबर क्रय के आधार पर खाद रूपांतरण बढ़ाने में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राथमिकता से निर्मित खाद की छनाई एवं पैकेजिंग करने की बात कही। जैविक खाद विक्रय की जानकारी लेते हुए उन्होंने सहकारी समितियों के आस पास भवन चिन्हाकित कर खाद भंडारण कराने की बात कही। जिससे आमजनों को प्राथमिकता से जैविक खाद विक्रय कराया जा सके। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से आमजनों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा। उन्होंने दर्री गोपालपुर रोड के लंबित कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा। इस हेतु पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष कटाई के कार्य को जल्दी पूरा करने की बात कही।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री झा ने लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में नामांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेख शुद्धता, डायवर्सन, मसाहती ग्रामों की समीक्षा की और तहसीलदार, एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में सभी पंजियों को अद्यतन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्शा,बटांकन के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं होने चाहिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही नहीं चलेगी। समय सीमा के पश्चात लम्बित रहने वाले सीमांकन के प्रकरणों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में पंजीकृत बेरोजगारों के दस्तावेजों की जाँच कर शीघ्रता से स्वीकृति के निर्देश दिए।

5 मई तक सर्वेक्षण की जानकारी कर ले अद्यतन।

कलेक्टर श्री झा ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सर्वेक्षण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित सर्वेक्षण एवं इसकी प्रमाणिकता हेतु आवश्यक है कि सर्वेक्षण की जानकारी सम्बंधित ग्राम सभा में जन सामान्य के समक्ष रख कर सत्यापन करा लिया जाए। इस हेतु कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को 5 मई तक सभी प्रगणकों से सर्वेक्षण की जानकारी अद्यतन कराने के निर्देश दिए, जिससे आगामी 5 मई से 15 मई के मध्य आयोजित होने वाले ग्राम सभाओं में सर्वेक्षण की प्रामाणिकता जांच कराई जा सके एवं मिलने वाली दावा आपत्तियों का निराकरण किया जा सके।

नक्शा बटांकन कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के दिए निर्देश।

नक्शा बटांकन कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नक्शा बटांकन एवं अभिलेख शुद्धता के कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में जाकर पटवारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी।

प्रस्तावित रेत घाटों के शीघ्रता से संचालित कराने के लिए किया निर्देशित।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने प्रस्तावित रेत घाटों के संचालन के लंबित कारणों पर चर्चा करते हुए शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज अधिकारी को जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र अंतर्गत रेत घाट प्रारम्भ करने की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्र ही संचालित कराने के लिए कहा।

मुख्य मार्गाे में जंक्शन पॉइंट पर रंबल स्ट्रिप बनाने के दिए निर्देश।

कलेक्टर ने जिले में यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु मुख्य मार्गाे को सहायक सड़को से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर 30 मीटर के अंदर गति अवरोध के लिए मानक रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हाकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा।

*नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार।*

0

मिर्ची मागने के बहाने घर में सुना पाकर किया था दुष्कर्म ।


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना आकर प्रथम सूचना दर्ज कराई की दिनांक 30.04.23 को दोपहर करीबन 12 बजे दिन में मिर्ची मागने के बहाने पीडिता के घर आया। घर में में अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर नाबालिक पीडिता के साथ दुष्कर्म किया हैं। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन प्राप्त करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मंगल गोस्वामी का पता तलाश कर घटना के महज 05 घंटो में
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी राठौर,
सउनि जितेन्द्र यादव, मप्रआर सावित्री कोर्राम, आर. भुवनेश्वर आदिले, पुरंजन साहू, मआर रीटा किस्टीना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध रूप से सट्टा खेलने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सीएसबी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई।*

0

सट्टा खेलते एक व्यक्ति को मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार।

कोरबा – मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/04/2023 को सीएसईबी चौकी पुलिस पेट्रोलिंग एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर टीपी नगर स्थित परी मोबाइल दुकान का मैनेजर चंदन सुंदरानी आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहा है जो आज भी पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मैच में रुपयों का दांव लगाया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री यू उदय किरण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्व दीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही के दौरान चंदन सुंदरानी को पकड़ कर पूछताछ किया जो ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में जुआ खेलना स्वीकार किया जिसके कब्जे में रखें वनप्लस मोबाइल को चेक करने पर आईपीएल क्रिकेट मैच में पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मुकाबले में पंजाब के टीम के पक्ष में ₹10000 का गजानन 365 एप पर जुआ खेलना पाया गया तथा बैलेंस 59893 ₹ आईडी में जमा होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध 07 जुआ अधिनियम का अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

*पत्नी ने देख ली अपने पति की प्रेमिका के साथ वीडियो। गुस्से में कर दिया कुछ ऐसा काम…..*

0

रुढ़की: Wife Viral Husband’s Adult Photos पति से लव अफेयर की भनक लगते ही पत्नी ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि पति, और उसके प्रेमिका जिंदगीभर के लिए नहीं भूल पाएंगे। पति को मजा चखाने के लिए पत्नी के इस हैरतअंगेज कदम को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पति के प्रेमिका और उसके परिजनों को जब पत्नी की करतूत का पता चला तो जमकर हंगामा भी हुआ।Wife Viral Husband’s Adult Photos परिजनों ने कोतवाली पहुंच पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को अपने पति के मोबाइल में महिला संग अंतरंग फोटो मिले। पति और उसकी प्रेमिका को मजा चखाने के लिए पत्नी ने अपने पति के मोबाइल फोन से पति और उसके प्रेमिका के कभी फोटोज अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर दिया।इसके साथ ही पति और युवती को हिदायत भी दे दी। इस बीच, पति अपनी प्रेमिका के साथ चुपचाप दिल्ली चला गया। पत्नी ने समझदारी दिखाते हुए पति के मोबाइल फोन की लगातर लोकेशन ट्रेस ट्रेस करती रही। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे दोनों के दिल्ली से वापस लौटने पर पत्नी का पति से बीच विवाद हुआ।Wife Viral Husband’s Adult Photos इस विवाद में पत्नी ने पति और युवती के पुराने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। लेकिन बाद में उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने पोस्ट डिलीट भी कर दी। इस बीच एक युवक ने इन फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। युवक ने वो फोटोज कुछ ग्रुप में पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने हंगामा किया।Wife Viral Husband’s Adult Photos वह सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए और इन फोटो को वायरल करने वालों और युवती को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस की ओर से जांच के आश्वासन वह परिजन मानें। एसएसआई सिविल लाइंस नरेश गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

कलेक्टर श्री संजीव झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान।

0

अधिकारियों और आमनागरिको ने भी मजदूर दिवस में बोरेबासी खाया।

कोरबा – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में है, यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं। पंचवटी में बोरेबासी खाने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी श्री यू आर महिलांगे, श्री आर पी खांडे, श्री भारद्वाज आदि ने भी बोरेबासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और इस तरह के अभियान की सराहना भी की।

अपर कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अधिकारियों ने भी खाई बासी।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान का अभिन्न पहचान बोरेबासी का स्वाद भला कोई कैसे नहीं लेना चाहेगा। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र कुमार पाटले, निगमायुक्त श्री प्रभाकर पांडेय,एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे,श्री कौशल तेंदुलकर, श्री हरिशंकर पैकरा,जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज, उपसंचालक कृषि श्री अजय अनन्त, खाद्य अधिकारी जे के सिंह, पर्यावरण अधिकारी श्री शैलेन्द्र पिस्दा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खेल अधिकारी श्री साहू सहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी बोरेबासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया।

 

आम की चटनी, मुनगा,बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद।

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खानपान और व्यंजनों की पहचान बोरेबासी के साथ आम की चटनी,मुनगा और बड़ी-बिजौरी की सब्जी, चेच भाजी, प्याज, बिजौरी का स्वाद लिया।