Home Blog Page 971

*पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार…पढ़िये पूरी खबर*

0

जशपुर । पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी की साड़ी पर आग लगा दी थी, जिससे उसके कमर के नीचे आग में बूरी तरह झुलस गया है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पीड़िता की बड़ी बहन ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी ने फोन पर बताया कि उसकी मां उम्र 40 साल को उसके पिता संतोष विश्वकर्मा ने माचिस से आग लगा दिया है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दाैरान बड़ी बहन के पूछने पर पीड़िता ने बताया कि पति संतोष विश्वकर्मा आए दिन शराब पीकर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा मारपीट करता था। 27 फरवरी की शाम को संतोष विश्वकर्मा शराब पीकर लगभग 8ः30 बजे घर पहुंचा।

इसके बाद झगड़ा करते हुए घर के सारे कपड़े जलाने के लिए आंगन में निकालने की बात कही। पीड़िता ने उसके कपड़े आंगन में निकाल दिए। तब संतोष विश्वकर्मा कपड़ाें काे जलाने लगा। पीड़िता ने जब रोकने की कोशिश की तो कपड़े संतोष ने माचिस की तीली से उसकी साड़ी में आग लगा दी। इससे पीड़िता के पेट व कमर से नीचे तक पैर बूरी तरह झुलस गया। बीच-बचाव करने के दौरान रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में पीड़िता की अंगुली व बांया पैर जल गया है।

पूछताछ में शराबी पति ने अपराध किया स्वीकार
मामले की विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा आरोपी संतोष विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त माचिस व पीड़िता की जली हुई साड़ी जब्त किया गया। आरोपी संतोष विश्वकर्मा उम्र 42 साल निवासी तपकरा बाधरकोना को एक मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तहसील कार्यालय और कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण*

0

मनोज साहू जांजगीर-चाम्पा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नवागढ़ विकासखंड के तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध कराये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए मरीज वार्ड, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, लैब

आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के लिए विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज कराने पहुंची महिला से उनके स्वास्थ्य और उपलब्ध कराये जा रहे उपचार के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसव

उपरांत भर्ती महिला श्रीमती आशा शनि से स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधा के संबध में जानकारी ली। जिस पर महिला द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर उपचार के साथ ही सुबह दूध, दलिया, फल प्रदाय किया जाता है एवं भोजन भी दिया जाता है। इसके साथ ही कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट को दवाइयों के एक्सपायरी दिनांक को ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर दवाओं का सदुपयोग करते हुए खपत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को आवश्यक आयरन की गोली एवं कैल्सियम की गोली का वितरण नियमानुसार निर्धारित समय पर करने कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के वैक्सीन भण्डारण कक्ष में वैक्सीन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए वैक्सीन को नियत तापमान में रखने निर्देशित किया। उन्होंने स्वस्थ्य केन्द्र में बेहतर साफ-सफाई के साथ ही शौचालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।


कलेक्टर ने बारगांव के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में निवासरत बालिकाओं से चर्चा की। उन्होंने आवासीय विद्यालय में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करते हुए परिसर में साफ-सफाई सहित बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने नवागढ़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार को लंबित प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण करने और रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के कानूनगो, लोक सेवा गारंटी, राजस्व शाखा सहित अन्य विभिन्न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को राजस्व के प्रकरणों का समय सीमा मे शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ*

0

*आभार पोर्टल से हो रहा त्वरित पेंशन भुगतान*

 मनोज साहू जांजगीर-चांपा / अविभाजित जिला जांजगीर-चांपा अन्तर्गत 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले चार कर्मचारियों को जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा पीपीओ और जीपीओ के साथ परिचय पत्र एवं फलदार वृक्ष का पौधा भेंट कर उनके स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं

जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्यवाही किये जाने पर आभार प्रकट किया। जिला कोषालय अधिकारी पी आर महदेवा द्वारा आश्वस्त किया गया कि आज ही उपादान का भुगतान किया जायेगा। सेवा निवृत्त होने वाले 4

कर्मचारी नेहरू लाल गुप्ता,  राधे लाल यादव, मोहन लाल साहू, एवं जय नारायण कुर्रे को आज पीपीओ और जीपीओ प्रदान किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष

पेंशनर संघ श्री आर के थवाईत, प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, उपाध्यक्ष पेंशनर संघ सुरेन्द्र सिंह राठौर, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश बरेठ, स्मिता पाण्डे, कमल कुर्रे पेंशन लिपिक, रामाधीन साहू, महेन्द्र पाठक, आशीष शराफ उपस्थित रहे।

*संयुक्त एकलव्य आदिवासी विद्यालय पलाड़ीखुर्द में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

*20 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा , छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2023-24 अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 निर्धारित किया गया है तथा चयन परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल रविवार सुबह 10 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवीणता के आधार पर बालिका वर्ग में 30 एवं बालक वर्ग में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन पंजीयन ूूूण्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च रात्रि 12 बजे तक तथा आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 21 मार्च से 27 मार्च रात्रि 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा द्वारा राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर विद्यार्थी द्वारा चयन किए गए स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर स्कूल आबंटित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी की आयु 1 अप्रैल 2023 को 10 वर्ष से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (दिव्यांग हेतु 02 वर्ष की छूट होगी), प्रवेश के समय विद्यार्थी कक्षा 5वीं उत्तीर्ण और छत्तीगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी एवं सदस्य होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन फार्म भरने सहित अन्य किसी सहयोग के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवसी विकास जांजगीर-चांपा, प्राचार्य संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती, विभाग द्वाारा संचालित सभी छात्रावास एवं आश्रम शाला और कार्याल्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।

*आमनागरिकों की समस्याओं और सुविधाओं को ध्यान रख समय पर कार्य पूर्ण कराएं: कलेक्टर*

0

*अप्रारंभ कार्याें को प्रारंभ और प्रक्रियाधीन कार्याें को पूरा करने के दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने की नगरीय निकायों अंतर्गत कार्याें की समीक्षा*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय अंतर्गत कार्याें और शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के सीएमओं को सख्त निर्देश दिए कि आमनागरिकों की सुविधाओं से संबंधित विकास कार्याें को समय सीमा में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्याें को प्रारंभ करने और प्रक्रियाधीन कार्याें को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और धन्वन्तरि, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पौनी पसारी योजना, नियमितिकरण की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने निकाय अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए विगत कई साल से लंबित सीसी रोड़, नाली निर्माण, भवन सहित अन्य कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौनीपसारी अंतर्गत कार्यों के लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना होने के बाद भी कार्यों में प्रगति नहीं है। यदि स्थल विवाद की समस्या है तो इसका निराकरण कर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण तथा वर्मी की बिक्री की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निकाय स्वावलंबन की दिशा में काम करें। उन्होंने मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज लने के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत आर नगर पालिका, नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

*गंभीर मरीजों को रिफर करें, दवाइयां भी दें*

कलेक्टर ने धन्वंतरि योजना अंतर्गत संचालित जेनेरिक मेडिकल दुकानों में सभी प्रकार के जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आमनागरिकों एवं जरूरतमंदों के पहुंच के आधार पर दुकानों का स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत लगाए जा रहे मोबाइल मेडिकल यूनिट में किए जा रहे उपचार के दौरान मरीजों के चेकअप की जानकारी, मरीज का नाम व अन्य ट्रीटमेंट डाटा रखने तथा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में रिफर करने के निर्देश दिए। एमएमयू में मरीजों का उपचार गंभीरता से करने और दवाई देने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

*नियमितीकरण में तेजी लाए, अवैध निर्माण पर नोटिस दें*

कलेक्टर ने नगरीय निकाय अंतर्गत कराए गए अवैध निर्माण कार्यों को नियमित करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने इसके लिए वार्डवार सर्वे कराने और अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोग जो नियमितीकरण नहीं कराते तो सीलिंग की कार्रवाई की जाए।

  1. *पीएम आवास के लंबित कार्यों को पूर्ण कराएं*

कलेक्टर ने नगरीय निकाय अंतर्गत स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की उन्होंने निकायवार आवास की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों में अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ किया जाए और प्रक्रियाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कर सूचित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पीएम आवास के कार्य यदि राजस्व से संबंधित समस्याओं की वजह से लंबित है तो उसका निराकरण कराएं। उन्होंने आवास हितग्राहियों को नियमानुसार उनके खाते में पारदर्शिता के साथ राशि हस्तांतरित करने के निर्देश भी सीएमओं को दिए।

*तनाव न ले परीक्षार्थी, चिंतामुक्त होकर परीक्षा में बैठें – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर ने किया नवागढ़ में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*

*बारहवीं हिंदी विषय की परीक्षा में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज आयोजित कक्षा 12वीं के हिन्दी विषय की परीक्षा सफलतापूवर्क संपन्न हुई। जिले की कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नवागढ़ ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाएं भी देखी और केन्द्राध्यक्ष को निर्देशित किया। जिले में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिये बनाई गई टीमों द्वारा भी परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पहले दिन जिले में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।


बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित एसडीएम, केंद्राध्यक्षों को व्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए है। उन्होंने परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था के अलावा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी प्रकार की आपात परिस्थितयों से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने कहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को रोकने और निर्धारित समय-सीमा में उपयोग करने के भी निर्देश है। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा के साथ सावधानी बरतने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को तनाव नहीं लेने और चिंतामुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने की अपील भी की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गठित उड़नदस्तें की टीम और एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित

अधिकारियों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले में संचालित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 हेतु आज पहले दिन कक्षा 12वीं की हिन्दी की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। परीक्षा में जांजगीर जिले के पंजीकृत कुल 16507 परीक्षार्थियों में से 15999 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 508 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

*सब ए बारात और होलिका पर्व के मद्देनजर, शांति समिति की बैठक, थाना तारबाहर में*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार*

अलकेश साहू बंटी बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में
थाना तारबाहर में आगामी धार्मिक त्यौहार होली एवं सब ए बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई ।
बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया । बैठक में थाना तारबाहर के गणमान्य नागरिक एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे ।

*देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड*

0

यूपी। मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर खिर्वा रोड स्थित होटल पर छापा मारा. इससे होटल में भगदड़ मच गई. इस दौरान पुलिस ने होटल से कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ा. इनमें से पुलिस एक जोड़े को थाने लेकर भी पहुंची. जब पुलिस छापेमारी के लिए होटल पहुंची थी तो वहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी आ पहुंचे और उन्होंने होटल के बाहर काफी हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक हिंदू समाज की युवतियों को बहलाकर गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी गतिविधियां बंद करवाई जाएं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि खिर्वा रोड स्थित एक होटल में अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े आते हैं. जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और वहां से कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ा. पुलिस एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर थाने भी लेकर आई. इसके बाद दोनों के परिजनों को थाने में भी बुलाया गया.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां पर कई दिनों से ऐसे ही काम चल रहा था. उनका आरोप है कि यहां लड़कियों से देह व्यापार भी करवाया जाता है. उनको सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं, इस मामले में सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि हिरासत में लिए गए मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के परिजनों को थाने में बुलाया गया. जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. लेकिन मामले की जांच अभी जारी है. पता लगाया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद ने जो आरोप लगाए हैं वे सही हैं या नहीं. होटल वालों से भी पूछताछ जारी है.

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की फरियाद 125 लोगों ने प्रस्तुत किया आवेदन*

0

मुंगेली // आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के आमजनों की फरियाद गंभीरतापूर्वक सुनी। जनदर्शन में 125 फरियादी आवेदन लेकर पहुंचे। जिन्होंने अपनी मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने

अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन के प्राप्त प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन आयोजित की जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास सहित दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनदर्शन में ग्राम रामगढ़, धोबघट्टी, मनोहरपुर और गुरूवाईनडबरी के आवेदकों ने आवासीय पट्टा दिलाने, रामगढ़ की कलिन्द्री एवं कौशल्या ने सामाजिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम विचारपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम किरना के ग्रामवासियों ने बिजली की समस्या ने निजात दिलाने हेतु ट्रांसफार्मर का क्षमता बढ़ाने, ग्राम ठकुरीकापा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थल से अतिक्रमण हटाने, ग्राम झाफल की विद्याबाई ने विधवा पेंशन दिलाने और लालपुरकला के रतन कश्यप ने व्यक्तिगत शौचालय

निर्माण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत नियमानुसार निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिया गया आवश्यक निर्देश।*

0

*अपराध/अपराधियों पर पूर्णता अंकुश लगाने करे सख्त कार्यवाही।*

*पूर्व वर्ष के लंबित अपराध/ शिकायतों का जल्द से जल्द करें निराकरण।*

*आगामी होली, नवरात्रि, रमजान के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर असामाजिक तत्वों पर करें उचित कार्यवाही।*

*वाहन दुर्घटना पर अंकुश लगाने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर करें, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।*

*अवैध मादक पदार्थ शराब/गाँजा के बिक्री एवं परिवहन पर लगायें पूर्णता लगाम।*

*वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समय-समय पर विभिन्न खेल का आयोजन करा ग्राम खेल समिति के सदस्यों का करें उत्साह वर्धन।*

हिमांशु सिंह ठाकुर कबीरधाम,, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा आज दिनांक-28.02.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग लिया गया। जिसमें उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं जिले के समस्त थाना/चौकी व कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, किसी भी अपराध की घटित होने की सूचना प्राप्त होती है, तो बिना विलंब किये आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें, तभी अपराध/ अपराधियों पर पूर्णता अंकुश लगाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सकता है।

लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि पूर्व वर्ष के लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करें, यदि पूर्व वर्ष के लंबित प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो संबंधित थाना प्रभारी पर विभागीय कार्यवाही होगी, जानकारी देते हुए बताया गया कि विधानसभा सत्र पूरे 1 माह तक चलने वाला है विधानसभा सत्र के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से मांगे गए जानकारी को निर्धारित समय पर उपलब्ध करावे।

आगामी होली, नवरात्रि, रमजान के त्योहारों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आम जनों से मुलाकात कर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व है, तो उसके विषय में जानकारी प्राप्त कर उक्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करें तथा पेट्रोलिंग, पॉइंट ड्यूटी, रात्रि गश्त आदि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने हिदायत देवें यदि किसी भी प्रकार की संका किसी पर हो तो पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही करें।

वाहन दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान रखने कहते हुए समस्त थाना चौकी/प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर, सड़क पर वाहन ना खड़े करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना चलने, फोर व्हीलर पर सफर करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, वाहन को निर्धारित गति में चलाने, छोटे बच्चों को वाहन चलाने ना देने आवश्यक समझाइश दें तथा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही करने कहा गया है।

अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थ शराब/गाँजा का बिक्री करने/परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों के विषय में मुखबिर से चर्चा कर समय-समय पर वाहन चेकिंग कर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व पर आबकारी एक्ट के तहत उचित कार्यवाही करने सख्त हिदायत दिया गया।

कबीरधाम पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जो फरवरी माह में आयोजित विभिन्न सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध निराकरण, आदि वी.आई.पी. ड्यूटी एल.वो. ड्यूटी में अपना बेहतर प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक ड्यूटी संपन्न कर आये हैं, उन सभी अधिकारी जवानों को पुलिस कप्तान के द्वारा बधाई का पात्र बताते हुए, उचित इनाम से पुरस्कृत किया जायेगा कहा गया तथा भविष्य में भी पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपनी ड्यूटी करने कहा गया।