15 मार्च तक मनाया जाएगा मिशन परिवार विकास पखवाडा।
कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के मार्गदर्शन में जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत सकल प्रजनन दर कम करने हेतु 1 मार्च से 15 मार्च 2023 तक मिशन परिवार विकास पखवाडा आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने 15 मार्च तक चलने वाले मिशन परिवार विकास पखवाडा रथ को रही झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ.सी.के.सिह, जिला परिवार कल्याण अधिकारी., डॉ.कुमार पुष्पेश जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ.के.के.देवांगन जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.असरफ अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ज्योत्सना ग्वाल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। यह रथ 3 मार्च को करतला, 4 मार्च को कटघोरा, 5 मार्च को पाली तथा 6 मार्च को पोडीउपरोडा के क्षेत्रों में भ्रमण कर मिशन परिवार विकास पखवाडे (परिवार नियोजन के साधन) का प्रचार-प्रसार करेगें। 7 मार्च 2023 तक दंपत्ति संपर्क पखवाडा तथा 7 मार्च से 15 मार्च 2023 तक सेवा प्रदायगी की जाएगी। ये गतिविधियां जनसंख्या स्थिरीकरण के समान होगी। दंपत्ति संपर्क पखवाडा का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय में मिशन परिवार विकास पखवाडा का प्रचार-प्रसार करना है। इसके अतंर्गत योग्य दंपत्ति को ए.एन.एम. एवं मितानिन के द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी, अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जावेगी। ग्रामीण/शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर मिशन परिवार विकास पखवाडा का प्रचार-प्रसार किया जावेगा। नये अस्थायी परिवार नियोजन साधनो (अंतरा छाया) के बारे में पंचायत स्तर पर सास-बहु सम्मेलन में जानकारी दी जावेगी। तथा पोस्टर, पाम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा। 7 मार्च से 15 मार्च 2023 तक चिन्हांकित दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी अथवा अस्थायी साधन के लिए तैयार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने जिले के परिवार नियोजन के योग्य दंपत्ति से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के साधन (अस्थाई/स्थाई) अपनाएं इस हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता/मितानिन से संपर्क करे।



03 मार्च को विकासखण्ड करतला के बेहरचुंआ में लगेगा सूचना शिविर।
कलेक्टर डॉ भुरे ने बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने किया मंथन।
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों में अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करने वाले लोगों को उनकी राशि वापस दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले में चिटफंड कंपनी देवयानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्तियों को नीलाम कर 9 हजार 866 निवेशकों को 4 करोड़ 14 लाख रूपये से अधिक की राशि वापस भी करा दी गई है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में जिले में चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों की सही जानकारी प्राप्त कर उनकी नीलामी करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देंश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री बी.बी. पंचभाई सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।






कोरबा – महापौर श्री राज किशोर प्रसाद ने आज जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मास्टर अंश को महापौर श्री प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसरी ने विटामिन ए की दवा पिलाई। शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन रानी धनराज कुंवर देवी प्रा.स्वा.केन्द्र कोरबा में किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना किया तथा लोगों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों (आगंनबाडी) ले जा कर विटामिन ए की दवा तथा आयरन फोलिक एसिड की दवा पिलाने की अपील की। साथ ही आस-पास के लोगों को भी अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। सीएमएचओ डॉ. केसरी ने बताया कि शिशु सरंक्षण माह शिशुओं के स्वास्थ्य तथा पोषण की बेहतर देखभाल के लिए प्रतिवर्ष 6 माह के अतंराल पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक मगंलवार और शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण टीकाकरण केन्द्रों में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवा तथा 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की सीरप वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में 6 माह से 5 वर्ष के एक लाख 24 हजार 584 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की दवा तथा 9 माह से 5 वर्ष के एक लाख 17 हजार 662 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को बिमारी से बचाने टीकाकरण भी किया जाएगा। उन्होनें आयरन तथा विटामिन ए की कमी से होने वाली बिमारियों के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. दीपक सिंह राज खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ.के.के.देवागंन जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. राजकुमार यादव, विभागिय कर्मचारी ,लाभार्थी बच्चे, उनके परिजन तथा अधिक संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा– कलेक्टर श्री संजीव झा के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गावों में सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसईपाली के आश्रित ग्राम बुंदेली में सूचना शिविर का आयोजन किया गया। सूचना शिविर में लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम बुंदेली सहित आसपास गांव के ग्रामीणों ने भी शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संबंधित प्रचार पुस्तिकाओं जैसे हमर माटी हमर कलेवा हमर तिहार, भेट मुलाकात आपके साथ आपकी बात, न्याय के चार साल, जनमन पत्रिका एवं संबल आदि पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। शिविर में राज्य शासन द्वारा गंभीर बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विस्तार से बताया गया। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी, बोनमैरो ट्रांसप्लांटेशन आदि गंभीर एवं अनुवांशिक बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। शिविर में जनपद सदस्य श्री रूप सिंह विंध्यराज, जनपद सीईओ कटघोरा श्री विरेंद्र राठौर, तहसीलदार कटघोरा श्री के. के. लहरे, सरपंच श्रीमती गीता देवी, उप सरपंच श्री बलदाउ राम कश्यप सहित ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विजय विकास महिला क्लस्टर संगठन अरदा की महिलाओ ने समूह द्वारा उत्पादित फिनाइल, डिटर्जेंट, साबुन, हल्दी, मिर्च, चना, अगरबत्ती, दोना पत्तल, रंग गुलाल आदि की प्रदर्शनी लगाई।