Home Blog Page 969

*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 282/2023 धारा-376,376 (3),506 भा.द.वि. एवं 4, पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में दिनांक-06.05.2023 को थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना हाजिर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। कि दिनांक-14/04/2023 को सुबह के 04:00 बजे मेरे घर वाले घर में ही सो रहे थे, मैं अकेले उठकर टार्च पकड़कर बाहर दैनिक कार्य हेतु खेत में गई थी। तभी वहां खेत में हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग पिता भुलऊ नवरंग आकर मेरे साथ मेरे मुह को दबाकर जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म

किया है, तथा मुझे धमकी देते हुए बोला कि किसी को बताओगी तो तुम्हे जान से मार दूंगा, कहकर वहां से चला गया। जिसके पश्चात मैं वहा से वापस अपने घर आई हेमचंद मुझे जान से मारने की धमकी दिया था। जिस कारण मै घटना के बारे मे अपने घर वालो को नही बताई थी। आज रात्रि करीवन 09:00 बजे मेरे पेट मे असहनीय दर्द हो रहा था। तो मैं अपनी मांँ को बताई हूंँ, कि 14/04/2023 को हेमचंद मेरे साथ जबरन गलत काम किया है। कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध

क्रमांक-282/2023 धारा-376,376 (3),506 भादवि 4 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला महिला संबंधी होने से तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में विवेचना कार्यवाही किया गया, तथा आरोपी का पता तलाश कर आरोपी हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग पिता भुलऊ नवरंग उम्र 24 वर्ष को मिनीमाता चौक कवर्धा से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, आरोपी हेमचंद से घटना के बारे मे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल, चौकी बाजार चारभाटा प्रभारी उप.निरीक्षक सुश्री भुवनेश्वरी साहू, आरक्षक सुनील चंद्रवंशी, महिला आरक्षक कामिनी चंद्रवंशी एवं थाना सिटी कोतवाली टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*फंदे पर लटकी मिली ससुराल में नवविवाहिता की लाश*

0

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के अयप्पा नगर निवासी शादीशुदा युवती की लाश ससुराल में फांसी से लटकती मिली है। मृतक झलक गोरले (21) बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट भी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति देवेंद्र उर्फ रिंकू बसोड़ उसे बेहरमी से पिटाई करता था। वे पति-पत्नी को समझाने उसके घर गए तो उसने युवती को मारकर फांसी पर टांग दिया। जबकि लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर था। मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। झलक गोरले की छोटी बहन छाया गोरले ने भास्कर को बताया कि वो लोग अटल आवास ढांचा भवन में रहते थे। उसकी बड़ी बहन की शादी 1 फरवरी 2023 को अयप्पा नगर निवासी देवेंद्र बसोड़ के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से देवेंद्र झलक से झगड़ा करने लगा था। वो उसे मारता पीटता था। कुछ दिन पहले उसने झलक को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई और झलक बेड पर आ गई।

झलक की देखरेख करने के लिए छाया उसके पास रहने आ गई थी। छाया ने बताया कि उसके सामने देवेंद्र झलक को बुरी तरह मारता था। यह देखकर उसने अपने मम्मी पापा को बुलाया था। मां पुष्पा गोरले रविवार सुबह झलक के पास गई थी। सुबह पौने 11 बजे के करीब अचानक देवेंद्र पीछे के दरवाजे से आया और उसने झलक के कमरे का दरवाजा बंद किया। उसे फांसी पर लटकाया और भाग गया। झलक की मां पुष्पा गोरले ने बताया कि उसकी बेटी दामाद को बहुत चाहती थी। वो उसे बुरी तरह मारता था तब भी वो उसके पास रहना चाहती थी। उसके कमर की हड्डी टूट गई तो मां बाप ने बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद भी झलक उनके साथ नहीं गई। मां का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाए। देवेंद्र की मां का कहना है कि उनकी बहू झलक का दूसरे लड़के से अफेयर था। वो उसे इंस्टाग्राम में मैसेज करती थी। देवेंद्र ने जब उसे पकड़ लिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी समय उसने झलक को मारा था, लेकिन रोज मारने वाली बात गलत है। रविवार को झलक की मां को बुलाया गया था। झलक और उसकी मां साथ में बैठे थे। जब उसकी हकीकत बताई गई तो उसकी मां ने ही कहा की ऐसी बेटी को मर जाना चाहिए। इसके बाद झलक उठकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। उनके द्वारा हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत है। घटना के बाद स्मृति नगर थाने की पुलिस और तहसीलदार शंकरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लड़का और लड़की पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। लड़की ने खुदकुशी की है या हत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लीयर हो जाएगा।

*नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनॉक 05.05.2023 को थाना आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.05.2023 को शाम करीब 04.30 बजे इसकी नाबालिक बडी लड़की घर से दिशा मैदान करने गई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी. डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात प्रकरण के अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम बनाकर अपहृता को दस्तयाब करने एवं आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिसके पालन में पतासाजी में अपहृता एंव आरोपी ग्राम लगरा में होने की सूचना प्राप्त हुआ जो वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराने पश्चात मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम बनाकर अपहृता को ग्राम लगरा में आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है। अपहृता का कथन कराया गया जो अपने कथन में बतायी कि आरोपी सलमान खान द्वारा बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बलात्कार किया है, जो आरोपी को आज दिनॉक 07.05.2023 के 14.00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है ।

नाम आरोपी- सलमान खान पिता स्व. गफ्फार खान उम्र 20 साल निवासी चारपारा पंधी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सहायक उप निरीक्षक अभय कुमार सत्यार्थी आरक्षक 442 प्रदीप सोनी महिला आरक्षक 560 क्रांति मरकाम की विशेष भुमिका रही।

ईरफ के गौठान में नियमित हो रही गोबर की खरीदी, एक सप्ताह में हुई 730 किलो गोबर खरीदी।

0

गौठान में मवेशियों के लिए की गई है पर्याप्त व्यवस्था।


कोरबा – जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम इरफ के गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी हो रही है। यहां एक सप्ताह के भीतर 730 किलो गोबर की खरीदी की गई है। वर्तमान में यहां 20 टांका निर्मित है, जिसमें गोबर भरा हुआ है। यहां निर्मित टांके में शेड भी है, जो टूटे-फूटे नहीं है। भरे हुए टांके की वजह से कुछ मात्रा में जो गोबर बाहर रखी गई है, उसे सुरक्षित रखा गया है और शीघ्र ही खाद छनाई कर टांका में भर दिया जाएगा। गौठान में समूह द्वारा शासन के नियमानुसार वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। गौठना में नियमित रूप से मवेशी आने की जानकारी नोडल अधिकारी द्वारा दी गई है। यहां पीने के पानी के लिए टंकी 3 नग, कोटना 2 नग, 3 नग चबूतरा और बीमार पशु के लिए 1 शेड तथा 1 कुएं का निर्माण भी किया गया है। गौठान में बिजली की व्यवस्था हेतु प्रक्रिया जारी है। ग्राम पंचायत द्वारा राशि 11020 रूपए जमा भी कर दी गई है। ग्राम पंचायत ईरफ के गौठान में 20 नग वर्मी टांका स्वीकृत है, जो एक माह में पूर्ण किया जाना है। यहां महिला समूह की महिलाओं को अब तक लाभांश दो लाख की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम होने में मदद मिली।

*चलती नाव में पूरी रात युवती के साथ गैंग रेप…*

0

चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी स्थानीय नाव चलाने वाले युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।

घटना जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।

देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

रातभर पांचों करते रहे हैवानियत
उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट हुई दर्ज
तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को दबोच लिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय
बता दें कि धर्मनगरी के प्रमुख स्थल मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट के भरतघाट पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झकझोर दिया है। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित घाटों पर 100 से ज्यादा नावें रहती हैं, जो तीर्थयात्रियों को नदी की सैर कराती हैं। इस घटना से तीर्थयात्री भी भयभीत हैं।

पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की कर रही है जांच
इस घटना के बाद सूर्यास्त होते ही पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की जांच कर रही है। हर दिन इन स्थानों पर हजारों तीर्थयात्री मंदाकिनी में स्नान और पूजन के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह नाव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय रहा। कानपुर की गीता द्विवेदी ने बताया कि वह बेटी और पति के साथ दर्शन करने आती हैं।

लोग बोले- सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए
रात में भी नदी किनारे पूजन करती हैं। इस घटना के बाद से अब डर लगता है। चंदौली से आए शिवकुमार ने बताया कि हर अमावस्या पर पूरे परिवार के साथ आकर नाव में मंदाकिनी का पूजन करते हैं। रात में भी नौका विहार करते थे। इस घटना से डर लग रहा है। पुलिस को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए।

नाविकों की मनमानी के आगे किसी की नहीं चलती
यूपी-एमपी के बार्डर वाले रामघाट व भरतघाट के आसपास ही पुलिस चौकी और थाना है, लेकिन नाविकों की मनमानी के आगे पुलिस की नहीं चलती है। कई बार प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की शिकायत पर नावों को घाट के किनारे से हटाकर मोबाइल स्थिति में रखने और किराया निश्चित करने के लिए बैठकें की।

हैदराबाद में काम करता था प्रेमी जोड़ा
दुष्कर्म के आरोपी व किशोरी के प्रेमी बांदा के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव ने बताया कि किशोरी, उसके परिजन और वह हैदराबाद में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। चित्रकूट आने पर वह अक्सर नौका विहार करता था। उसकी कुछ नाविकों से पहचान भी थी। बताया कि दोनों एक सप्ताह पूर्व ही हैदराबाद से लौटे थे।

 

*सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द, दवा लेकर पहुंचे दूल्हे ने जो देखा उससे रह गया हैरान पढ़िए पूरी खबर……*

0

डेस्क रिपोर्ट,,सुहागरात पर दुह्लन पेट दर्द होने का बहाना बनाकर घर से भाग गई बताया जा रहा है कि लड़की एक लुटेरी दुल्हन थी। इसके बावजूद, दूल्हा उम्मीद करता है कि दुल्हन घर लौट आएगी इस वजह से उन्होंने अभी तक शिकायत नहीं की है पुलिस। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागपुरा से एक दुल्हन भाग निकली हनीमून की पूर्व संध्या पर भिंड जिला।

लड़की को ले आया एक दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर शादी की। जवान आदमी कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। जवान आदमी शादी के बाद काफी खुश था। शादी के बाद युवक दुल्हन को लेकर घर चला गया।

 

दुल्हन घर लौट आएगी। इस वजह से उसने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागपुरा से एक दुल्हन भाग निकली हनीमून की पूर्व संध्या पर भिंड जिला। यहां मनोज सोनी लड़की को ले आया एक दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर शादी की। जवान आदमी कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। जवान आदमी शादी के बाद काफी खुश था। शादी के बाद युवक दुल्हन को लेकर घर चला गया।

सुहागरात के दिन 11 बजे, दुल्हन ने पति को बताया उसे पेट में दर्द हो रहा है।

इस पर पति ने कहा कि शायद यह है गर्मी के कारण हो रहा है। थोड़ी देर बाहर टहलें। दुल्हन टहलती रही लगभग एक घंटे के लिए। उसने आकर कहा कि पेट में दर्द नहीं है घट रहा है। इसके बाद युवक ने कहा कि मैं दर्द की दवा लाता हूं इलाके की दुकान।

कुछ देर बाद जब युवक वहां से लौटा दवा के साथ बाजार, उसके होश उड़ गए।

दुल्हन गायब थी कमरे से। उसने फिर आस-पास खोज की लेकिन दुल्हन का कुछ भी नहीं हो सका मिल गया। अब युवक शर्मसार होकर पुलिस से शिकायत करने जा रहा है। वह रखता है दुल्हन के बारे में कुछ नहीं पता।

जिस दलाल से युवक ने लड़की खरीदी थी वह भी नहीं रहा अब से संपर्क किया।

हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि दुल्हन वापस आ जाएगी। गौरतलब है, वहाँ के नाम पर धोखाधड़ी के ऐसे कई मामले हैं
मप्र में शादी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद दुल्हन फरार पूरे मप्र में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो लोगों को धोखा देते हैं।

*मुख्यमंत्री के संभावित भेंट-मुलाकात के मद्देनजर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक*

0

मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जिले में संभावित भेंट-मुलाकात के मद्देनजर कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने आज जनपद पंचायत लोरमी के सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के

जिला अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपते हुए गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के कार्यक्रम के दौरान

किसी भी प्रकार से शिकायत का मौका नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।
कलेक्टर ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बेरिकेटिंग, चिकित्सा, यातायात, फायर ब्रिगेड एवं कानून व्यवस्था सहित सभी

आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य

कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्री अजीत पुजारी, श्रीमती प्रिया गोयल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

*महाधिवक्ता कार्यालय में भरती के लिए आवेदन 19 मई तक*

0

बिलासपुर, /महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में सीधी भरती के रिक्त 13 पदों पर भरती के लिए 19 मई 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। रिक्त पदों में अंग्रेजी शीघ्रलेखक के 3 पद एवं सहायक वर्ग 3 के 10 पद शामिल हैं। पात्र अभ्यार्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर अथवा व्यक्तिगत रूप से अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं। नियमानुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए भरती की कार्रवाई की जायेगी।

*मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 08 मई को*

0

जांजगीर-चांपा / विश्व रेडक्रास दिवस पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गनिर्देशन में 08 मई सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला चिकित्साल जांजगीर में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु शिविर में कैंसर सर्जन, न्यूरों सर्जन, आईव्हीएफ विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा जांच की जायेगी। रक्तदान शिविर भी जिला अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में मरीज स्वास्थ्य से संबंधित जॉच व उपचार कराने हेतु एवं रक्त दान दाताओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए उपस्थित होन की अपील की गई है।

*संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण*

0

*संभागायुक्त ने स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के पंजी संधारण, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का किया गहन निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय अकलतरा, तहसील कार्यालय अकलतरा सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी उपस्थित रही। संभागायुक्त ने उपस्थिति पंजी, लेखा रजिस्टर, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कलेक्टर न्यायालय, जिला नाजिर शाखा में उन्होंने कैश बुक का अवलोकन किया तथा सभी पंजी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड की राशि तथा वेतन पंजी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कलेेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के संधारण और विभागीय कामकाज की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
कमिश्नर डॉ अलंग ने जिला अंतर्गत अकलतरा के एसडीएम, तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सभी पंजी में सत्यापन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों में क्रमांक, पंजी में रेफरेंस नम्बर दर्ज करने, बंध पत्र निष्पादित करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने भू-अर्जन के प्रकरणों, भुगतान की स्थिति की जाँच करते हुए एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नायब नाजिर शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा चालू प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन, भू-अर्जन, दाण्डिक प्रक्रिया, डिस्पोजल प्रकरणों, पटवारियों की सेवा पुस्तिका आदि की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय में प्रकरणों की जाँच की। रीडर सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई पंजियों की जाँच कर तहसीलदारों और एसडीएम को रीडर की समीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने न्यायालय अपर कलेक्टर, वित्त शाखा, जिला नाजिर शाखा, राजस्व लेखापाल, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व अभिलेख कोष्ठ, शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री जनचौपाल शाखा, लायसेंस एवं सांख्यिकीय लिपिक शाखा, लोक सेवा गांरटी शाखा, भू-अर्जन शाखा, भू-अभिलेख शाखा, सहायक आयुक्त आबकारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी शाखाओं में जाकर आवेदनों एवं दस्तावेजों का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने तिलई गौठान में विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रीपा योजना अंतर्गत आजीविका संबंधी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व श्री अखिलेश साहू, उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, अकलतरा एसडीएम श्रीमती ममता यादव, तहसीलदार अकलतरा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अधिवक्ताओं से की भेंट -*

कमिश्नर डॉ अलंग ने तहसील कार्यालय अकलतरा में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांग कमिश्नर के समक्ष रखी। कमिश्नर ने उनकी मांगों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।