Home Blog Page 968

छोटेलाल, कंशराम हो या कलकतिया बाई, अब इन्हें ठीक से देगा सुनाई।

0

जनचौपाल में 120 लोगों से प्राप्त हुए आवेदन।


कोरबा – कल तक बुजुर्ग छोटेलाल, कंशराम, बिहारी राम और कलकतिया बाई के कानों को ठीक से सुनाई नहीं देता था। वे किसी की जरूरी बातों को न तो सुन पाते थे और न ही कुछ समझ पाते थे। ये सभी सुनने के लिए श्रवण यंत्र लेना तो चाहते थे लेकिन इतने पैसे भी नहीं थे कि वे बाजार से यह यंत्र खरीद सकें। कंशराम, छोटलाल, बिहारी और कलकतिया बाई को जब मालूम हुआ कि जिलास्तर पर हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनचौपाल का आयोजन होता है। उन्होंने जनचौपाल में आकर अपनी माँग रखने की सोची। आज जब जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा था। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा सबकी समस्याओं को सुन रहे थे तभी इन्होंने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समस्याएं बताई और श्रवण यंत्र की मांग की। कलेक्टर श्री झा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इनकी मांगों को पूरा करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर सभी के लिए श्रवण यंत्र मंगवाये और अपने हाथों से उन्हें यंत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। श्रवण यंत्र मिलने के पश्चात खुशी जताते हुए छोटलाल, बिहारी राम, कंसराम और कलकतिया बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से कलेक्टर श्री झा ने ग्रामीणजनों की शिकायतों व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान अंतर्गत ग्राम भालूखोन्दरा निवासी बुजुर्ग हितग्राही कंशराम, श्रीमती कलकतिया बाई, ग्राम तेलियामार निवासी श्री बिहारी राम,बाँधापारा निवासी श्री छोटेलाल उरांव और श्री मंगल साय को ठीक से सुनाई नहीं देने पर श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए, जो राजस्व, आर्थिक सहायता, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ व शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे से किया जाता है।

पेंशन वितरण एवं वन अधिकार पत्र बनाने को दें प्राथमिकता: श्री संजीव झा।

0

कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों का सत्यापन कराने सीईओ जनपद को दिए निर्देश।

ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने शिविर लगाने के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने पेंशन वितरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन उनके खाते में अंतरित की जाए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन के प्रकरणों का सत्यापन कराएं तथा कोई भी पात्र हितग्राही पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के गैर डीबीटी पेंशन हितग्राहियों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि वन अधिकार पत्र के प्रकरण ग्राम सभा में लंबित नहीं होना चाहिए। वन अधिकार पत्र बनाने का कार्य गंभीरता से किया जाए तथा ग्रामों में लंबित प्रकरणों का सत्यापन कराएं। उन्होंने खाद्य विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, बटांकन के प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय पर किया जाए। सीमांकन के एक भी प्रकरण लंबित न रहें। श्री झा ने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के प्रकरण में संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। कलेक्टर ने जिले में बनाए जा रहे स्कूली जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग नीति 2023-24 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तीन से पांच एकड़ तक की भूमि में कुटीर उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन हेतु नगर निगम आयुक्त एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी को निर्देश दिए कि ग्रामीण जनों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित हाट-बाजारों में हाट-बाजार क्लीनिक शिविर लगाई जाए। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि जिले के सभी गौठानों में सुचारू रूप से गोबर की खरीदी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएसईबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के धार्मिक स्थल मां मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, मातिन दाई मंदिर एवं कोसगई मंदिर में बिजली व्यवस्था हेतु उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाएं। श्री झा ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में सुपोषण अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। दूरस्थ ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*

0

*मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 120 आवेदक पहुंचे जनदर्शन में*

*कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं, मांग एवं शिकायत के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज आयोजित जन जनदर्शन में कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत धुरकोट के उप सरपंच श्रीमती अमरबाई मरकाडीह को राजस्व ग्राम में शामिल करने तथा धुरकोट और मरकडीह के अंतर्गत स्थित स्कूल भूमि, तालाबपारा एवं अन्य शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने संबंधी आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार जांजगीर को जांच कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम सेमरिया निवासी श्री घनश्याम प्रसाद जांगड़े द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड में सुधार कराने आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निराकरण करने निर्देशित किया है।


इसके साथ ही जनदर्शन में तहसील सारागांव के ग्राम पंचायत देवरी निवासी नर्मदा प्रधान द्वारा विधवा पेंशन दिलाने, जांजगीर के चितरापारा निवासी प्रमिला राठौर द्वारा रोजगार दिलाने, अकलतरा विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी श्रीमती रोशनी तिवारी आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, विकासखंड बलौदा के ग्राम बछौद निवासी दिलेश्वरी बाई स्कूल अहाता निर्माण में बाधित अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किये जाने, और बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत अफरीद के निवासी शैलकुमारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, सीमाकंन संबंधी कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

*जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन*

0

*स्वास्थ्य शिविर में 734 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व 77 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जांजगीर-चांपा के तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने रेडक्रास दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, आमजनों की सहभागिता से होता है। शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि जिले के लोगों को ईलाज के लिए बाहर जाना न पड़े। स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ्य संबंधी शिविर का जायजा लिया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए हर माह रेड क्रास सोसाइटी द्वारा जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने एवं समाज सेवी संस्थाओ को अधिक से अधिक हिस्सा लेने अपील की। जिले में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर में 734 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिन्हें भारतीय रेडक्रास सोसाईटी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


स्वास्थ्य शिविर में डॉ भरत भूषण कैंसर सर्जन, डॉ आदित्य केशरवानी न्यूरो सर्जन, डॉ प्रशांत सिंह गेस्ट्रोलाजिस्ट, डॉ स्नेहा जायसवाल आई. व्ही. एफ. स्पेशलिस्ट, डॉ मीनू केशकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ समर्थ शर्मा गेस्ट्रोलाजिस्ट हड़डी रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने आज शिविर में आये लोगों का निःशुल्क ईलाज कर परामर्श दिए। इस अवसर पर मिशन रक्त दान सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त वीरों एवं संस्था के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन रक्तदान सेवा समिति के संथापक श्री के के कश्यप ने बताया कि उन्होंने 35वीं बार, श्री संजय राठौर 46वीं बार रक्तदान किया है। शिविर में प्रथम रक्तदाता श्री सुरेन्द्र कुमार जांगड़े एवं श्री मनोज राठौर, श्री कैलाश कश्यप, नीता भूषण महंत सहित अन्य रक्तदाताओं एवं समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*स्वास्थ्य शिविर में 734 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण -*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 734 मरिजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, जिसमें चिकित्सक कैंसर सर्जन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ में 01 न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जरी 15, मेडिसिन, हृदय रोग के 190, शिशुरोग के 16. नेत्ररोग के 39, आईव्हीएफ विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 62, आर्थाेपेडिक के 50, नाक, कान, गला रोग के 20, आपातकालिन के 104, बाह्य रोग के 193, शिशु गहन चिकित्सा के 02, दन्त रोग के 15, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा 27 मरिजों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़वाल, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश पैगवार, कृषि उपज मंडी नैला के अध्यक्ष श्री व्यास नारायण कश्यप, श्री दिनेश शर्मा, श्री विवेक सिसोदिया, श्री रफीक सिद्दीकी, श्री देवेश सिंह, लायंस क्लब जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री राजेश पालीवाल, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक आयुष डॉ परस शर्मा, श्रीमती नीता थवाईत, सीएमएचओ डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ अनील जगत, डॉ ब्रजमोहन लाल जागृति नोडल अधिकारी एवं अस्पताल के समस्त चिकित्सक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

*शादी समारोह में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

0

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित एक शादी समारोह में युवक की हत्या हो गई। विवाह के दौरान आरोपी ने पहले लाइट गुल कर दी। उसके बाद धारदार हथियार से वार करके युवक को मार डाला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CSP प्रभात कुमार (IPS) ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के पोटिया गांव का है। यहां रविवार रात में शादी कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दुलामनी साहू भी पहुंचा था। उसकी गजेंद्र यादव (22 साल) से पुरानी रंजिश थी। दुलामनी ने जैसे ही गजेंद्र को देखा उसने उसकी हत्या करने का प्लान बना डाला।

उसने पहले शादी समारोह के लिए सप्लाई की गई इलेक्ट्रिक लाइन को काट दिया। जैसे ही वहां अंधेरा हुआ उसने धारदार हथियार से गजेंद्र के ऊपर हमला कर दिया। हमला करते ही गजेंद्र तेजी से चीखा। उसकी चीख सुनकर लोग दौड़े तो देखा कि वो लहूलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है।

धारदार हथियार से हमला करने पर गजेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। घरवालों ने उसे तुरंत इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानलेवा हमला करने की शिकायत के बाद नंदिनी पुलिस हरकत में आई। सीएसपी प्रभात कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा की टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी दुलामनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

*नगर पंचायत लोरमी अब बनेगी नगर पालिका, खुड़िया को पर्यटक स्थल के रूप के किया जाएगा विकसित*

0

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में भेंट-मुलाकात के दौरान की अनेक घोषणाएं*


मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा। खुड़िया राजस्व ग्राम बनेगा, खुड़िया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा एवं यहां रिसॉर्ट बनाया जाएगा। ग्राम गोड़खाम्ही नगर पंचायत एवं डिंडोरी को उप-तहसील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिले के ग्राम खुड़िया में यह घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 13 करोड़ 71 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य तथा 12 करोड़ 51 लाख रूपए के भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री राहुल देव, एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बायोमीट्रिक सिस्टम उपयोगी है कि नहीं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें खाद्यान्न सहायता योजना का लाभ किस तरह से मिल रहा है। अंजू ने बताया कि चावल, नमक, शक्कर सस्ता है लेकिन गैस महंगा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दुर्गा साहू से पूछा कि राशन दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम ले आए हैं। इसकी वजह से सुविधा मिल रही है या नहीं। दुर्गा ने कहा हां ये बहुत आसान है।

जंगली क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र आरंभ होने से हुई सुविधा
मुख्यमंत्री ने किसानों से भी चर्चा की किसानों को छपरवा के बारे में बताया कि ये पहले जंगली क्षेत्र था। यहां भी धान खरीदी केन्द्र आरंभ हो गया है। इससे किसानों का उत्साह बढ़ा है। सुखनंदन सागर ने बताया कि राजीव गांधी न्याय योजना की किश्तें समय पर आ जाती हैं। किश्तें ऐसे समय पर आती हैं जो खेती-किसानी के काफी उपयोगी समय होता हैं। किसान मालिकराम ने बताया कि उनका 36 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है

*गोधन न्याय योजना के हितग्राही ने कहा पीएससी की तैयारी भी कर रहा हूं*
गोधन न्याय योजना के हितग्राही मोती दत्त कश्यप ने बताया कि गोबर बेच कर उसके छः सदस्यीय परिवार को हर महीने 10 से 20 हजार रूपए की आय हो रही है और अब तक डेढ़ लाख रूपए की आय हो चुकी है। श्री कश्यप ने बताया कि वे सीजीपीएसी की तैयारी कर रहे हैं और प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।

*कैंसर के इलाज के लिए दी मदद*
श्री शंकर पटेल ने बताया कि वे 6 सालों से कैंसर से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए मदद के निर्देश दिए। श्री रघुबीर साहू ने बताया कि धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर खुलने से आधी कीमत पर दवाई मिल जा रही है। इससे इलाज काफी सस्ता हो गया है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाट-बाजार में मोबाइल मेडिकल यूूनिट आने से इलाज निःशुल्क हो रहा है।

*हमारे स्कूल में अच्छी पढ़ाई, 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाऊंगा 12वीं में*
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों से भी बातचीत की। साहिल ने बताया कि यहां बहुत अच्छी पढ़ाई हो रही है। मुझे यकीन है कि मेरे 80 प्रतिशत से अधिक अंक 12वीं में आएंगे। आरती ध्रुव ने इंग्लिश में अपना परिचय देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हमनंे नवजात शिशु को भी जाति प्रमाण पत्र देने की पहल की है। ताकि भविष्य में बच्चों की किसी तरह के समस्या न हो।

*तेन्दू खाए बर घर आबे कका*
इस दौरान एक आदिवासी महिला ने मुख्यमंत्री को खाना खाने घर आने का न्यौता दिया। महिला ने कहा कि आप हमारे घर सह-परिवार आइए हम आपको तेन्दू और चार खिलाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। समूह की महिला गंगा निषाद ने बताया कि गोधन न्याय योजना से काफी लाभ मिला है और वे तथा समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट बेच रहीं है।

मुख्यमंत्री की लोरमी विधानसभा की घोषणाएं
इस मौके पर डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए देने, नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना करने की घोषणा की। साथ ही लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय करने, लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदान करने तथा दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी। श्री बघेल ने ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण कराने की घोषणा भी की।

*चंदली में रीपा देख खुश हुए मुख्यमंत्री*

0

महिलाओं की उद्यमशीलता को सराहा

मुख्यमंत्री ने समूहों की महिलाओं से की चर्चा

मुंगेली, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चंदली में रीपा भी देखा तथा यहां हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री को जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह की सदस्य सुनीता धु्रव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते। 860 लीटर गोबर पेंट बेच चुके हैं, इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।


दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्व-सहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना-पत्तल बना चुकी हैं। दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सी-मार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं।
इसके बाद जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्व-सहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं, इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई-फाई की सुविधा आरंभ की।


सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है, इससे दो लाख रुपए की आमदनी हुई है।

डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष का किया निरीक्षण
डिस्प्ले कक्ष में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से चर्चा की। डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह के कार्य कर रहे हैं। दोना-पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमाई कर रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिए हैं।
आदर्श स्व-सहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है, इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है। मिनी माता स्व-सहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें प्रदाय किया गया है। हम लोग कपड़े सिलाई का आर्डर लेकर 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सी-मार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट की सामग्री का आर्डर मिला है, अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं, इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप सभी मिल-जुलकर समूह की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाएंगे।

*भेंट मुलाकात: लोरमी विधानसभा: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात*

0

*विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा*


मुंगेली, //मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोरमी विधानसभा के लोरमी स्थित विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के आग्रह पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज के भवन के लिए 20 लाख रूपए, मारवाड़ी खत्री समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, डडसेना कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, अधिवक्ता संघ लोरमी में लाइब्रेरी निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लोरमी के मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने लोरमी के मुक्तिधाम सेवा समिति को मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनांचल में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए छात्रावास की मांग पर पिछड़े वर्ग के लिए जिला स्तर पर छात्रावास बनाने की सहमति दी। आदिवासी समाज की ओर से रामधीन ने लोरमी में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रावास की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए अगले बजट सत्र में शामिल करने के लिए सहमति दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वैष्णव समाज की मांग पर भवन निर्माण के लिए सहमति दी। सर्वसमाज के प्रतिनिधियों द्वारा जमीन और भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। गंधर्व समाज द्वारा मुख्यमंत्री से समाज की विलुप्त हो रही गड़वा बाजा परंपरा को जीवंत रखने के लिए बाजा बोर्ड गठन करने के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। कुर्मी समाज द्वारा कोटरी महाविद्यालय का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से नट समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमें जनजाति में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अनुसंधान विभाग द्वारा जांच करा कर उचित समाधान करने की बात कही। उन्होंने नट समाज के लिए मुंगेली में भवन की मांग पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने नाई समाज के लिए लोरमी के शिवघाट में पेयजल पूर्ति के लिए हैण्डपम्प व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मछुवा समिति द्वारा आवास निर्माण के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इसी प्रकार ईसाइ समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर समाज के कब्रिस्तान में पेयजल व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल हेतु सहमति दी।

मुख्यमंत्री को पनिका समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पनिका समाज को जनजाति में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पनिका समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम 52 साल से जनजाति में शामिल होने के लिए प्रतीक्षारत थे। आप के सहयोग के लिए पनिका समाज आपका ऋणी है। सिक्ख समाज द्वारा लोरमी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। सिक्ख समाज की ओर से सामुदायिक भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। इसी प्रकार सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को लोरमी के लालपुर में स्कूल और अस्पताल प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया। सतनामी समाज की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने लोरमी में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति 50 सीटर छात्रावास को 100 सीटर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के अनुरोध पर प्रतिनिधि मंडल से कहा कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद आवश्यक राशि दी जाएगी। पत्रकार संघ द्वारा लोरमी को दी गई सौगात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आभार व्यक्त किया गया।

*आई.पी.एल. मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 01सटोरी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*मुखबीर सूचना पर थाना पंडरिया टीम द्वारा की गई कार्यवाही।*

*मोबाईल फोन के माध्यम से कर रहा था आई.पी.एल. मुंबई इंडियन Vs चेन्नई सुपर किंग क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा का संचालन।*

*सटोरी से 02 नग मोबाईल फोन,नगदी रकम किया गया जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 22,500/- रूपये।*

कबीरधाम– छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समस्त पुलिस अधीक्षक (छ.ग.) को जुआ सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये है। शासन के मंशानुसार कबीरधाम जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय डा. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 06.05.2023 को थाना पंडरिया पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांधा में मोहन चंद्राकर आई. पी.एल. मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा थाना प्रभारी पंडरिया को सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना पंडरिया पुलिस की टीम ग्राम बांधा जाकर मुखबीर द्वारा बताये संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम मोहन चंद्राकर पिता रामजी चंद्राकर उम्र 37 वर्ष बताया टीम के सदस्यों द्वारा मोहन चंद्राकर के पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके मोबाईल फोन में आई.पी.एल के मैच मुंबई इंडियन बनाम चेन्नई सुपर किंग मैच में CREX एप्प एवं व्हाट्सप्प बिजनेश के माध्यम ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी मोहन चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 2500 रु. जुमला कीमती 22,500/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 125/2023 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06,07 का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक उमाशंकर राठौर, स.उ.नि नरेन्द्र सिंह, आरक्षक द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, विकाश का विशेष योगदान रहा.

*दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक- 38/23 धारा 450,376,323,506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में पीड़िता के परिजनों के द्वारा दिनांक-06.05.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मेरे घर में मैं और मेरी लडकी तथा नाती के साथ रहता हूँ। मेरी लडकी बचपन से ही गूंगी/बहरी है। जो इशारे इशारे से बात करती, व समझती है।दिनांक-05.05.2023 दिन शुक्रवार को मै शाम करीबन 06.00 बजे गांँव के कुछ लोगों के साथ नवधा रामायण में गया था। करीबन 12:00 बजे नवधा रामायण से घर वापस आया तो मेरी लडकी तथा नाती दोनों रोने लगे। लड़की इशारे से अपने शरीर में हाथ फेराकर बतायी कि मेरे साथ बुरा काम (दुष्कर्म) हुआ है। तब नाती रोते रोते बताया कि आपके नवधा रामायण में जाने के बाद खाना खाकर मैं और बुआ दोनों दरवाजा को टीका कर एक

कमरे में अलग अलग खाट में सोये थे। कमरे का लाईट जल रहा था, रात्रि करीबन 11: 00 बजे बुआ की कराहने की आवाज आई तब मैं जगा देखा तो गांँव का सुरेन्द्र श्याम मेरी बुआ के साथ जमीन में बुरा काम बलात्कार कर रहा था। तब मैं छुड़वाने की कोशिश वहीं पास में रखे लाठी को मारने के लिये उठाया तो मुझे सुरेन्द्र श्याम पिता इतवारी सिंह श्याम मुझे हाथ से मेरे पीठ पर मारपीट किया व चिल्लाओगे तो जान से मार दूंगा बोला तो मैं चुप हो गया। सुरेन्द्र श्याम मेरी बुआ के साथ बुरा काम करने के बाद भाग गया। बताया तब मैं रात्रि में ही गांँव के कुछ लोगों को घटना के बारे में बताया। कि लिखित रिपोर्ट पर आरोपी सुरेन्द्र श्याम पिता ईतवारी सिंह श्याम साकिन छीरपानी के विरुध्द थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक- 38/23 धारा 450,376,323,506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर, जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सावन सारथी द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतू रवाना किया गया। आरोपी सुरेन्द्र श्याम पिता इतवारी सिंह श्याम को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन सारथी के कुशल नेतृत्व में उप. निरीक्षक श्री सुशील वर्मा एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।