कवर्धा -अजीत जोगी युवा मोर्चा कबीरधाम जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा की मनरेगा कर्मचारियों संविदा कर्मचारियों को सरकार के आखरी वर्ष में मांगे पूरी होने की उम्मीद थी मगर बजट ने इन कर्मचारियों को पूरी तरह से निराश किया है वहीं पत्रकार कानून की बात हर बार होती रही मगर बजट तक पहुंच नही पाया सरकार बनने के पूर्व बेरोजगारों को पेंशन की वादे भी धरे के धरे रह गये क्योंकि जब तक सरकार योजना तैयार करेगी तब तक सरकार का कार्यकाल पुरा हो जायेगा पेंशन धारी दिव्यांगो विधवा एवम बुजुर्गों को काफी आसा थी के बजट में इनको 1000-1500 दिया जायेगा मगर वह उम्मीद भी इस आखरी बजट के साथ समाप्त हो गया ग्रामीण सड़क प्राथमिक स्वास्थ सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों से कोसो दूर रहा बजट
संविदा कर्मचारी मनरेगा कर्मचारियों के लिये बजट में कुछ नहीं -अश्वनी यदु पत्रकार सुरक्षा कानून के नाम पर सिर्फ वादे
खेल हो या जीवन हो, रिकॉर्ड तोड़े, विश्वास नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

अल्केश साहू बंटी बिलासपुर(नयापारा- फदहाखार एवं झलमला में क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न), युवा ठान ले तो कुछ भी पा सकता है, कहते भी है ठान लो तो जीत होगी, मान लो तो हार होगी, और खेल के क्षेत्र में या जीवन में किसी भी क्षेत्र में पहले से बने हुए रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए,रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए,किसी का विश्वास कभी नहीं तोड़ना चाहिए, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने नयापारा फदहाखार बेलतरा विधानसभा एवं झलमला सीपत मस्तूरी विधानसभा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि रूप में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए, इस अवसर पर अन्य अतिथियों के रूप में श्री राजेंद्र शुक्ला मंडी अध्यक्ष बिल्हा, श्री मनोज श्रीवास, महेश मिश्रा शेख निजामुद्दीन दुलारे भाई, दीपक कश्यप, पप्पू कौशिक, मोहन जायसवाल, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, अशोक राजवाल, प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति राहुल सोनवानी, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, दिनेश राठौर,उमेश चंद्राकर, बंटी खान निसार खान ,रजा खान आलोक श्रीवास्, टीपू खान, रजा अली पत्रकार रियाज अली, पार्थ पोरतें, अंसार अली रजा खान शेरा खान,गायक देवारी लाल यादव, राजा ठाकुर, सुनील यादव सहित हजारों जन इस अवसर पर उपस्थित थे,इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अन्य अतिथियों के द्वारा फाइनल मैच में विजेता उपविजेता एवं अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया,
होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान- कोरबा पुलिस

कोरबा – पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक, पुलिस अधीक्षक महोदय यू. उदय किरण के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील किया जाता है कि:-
होलिका दहन:-
1. होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे |
2. बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें |
3. घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें |
4. होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें।
5.शांतिपूर्ण होलिका दहन करें।
होली त्यौहार:-
1. होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान।
2. होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें।
3. होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए।
4. बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें।
5. पक्के रंग और पेंट वार्निश का इस्तेमाल ना करें रंग खुशी देने के लिए है तकलीफ देने के लिए नहीं।
6. अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब ना करें।
❌ क्या ना करें:-
1. होली में नशीले पदार्थ का सेवन ना करें।
2. पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें।
3. ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें।
4. अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें।
5. परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग ना करें।
6. बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें।
✅ क्या करें:-
1. हर्बल रंगों का उपयोग करें।
2. यातायात नियमों का पालन करें।
3. सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।
4. होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें।
5. एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
आइए सभी मिलकर पूरी उमंग एवं भाईचारे के साथ होली मनायें…।

*भूपेश है -तो भरोसा है,को चरितार्थ करता है बजट,भूपेश सरकार ने सभी वर्गों का रखा ध्यान- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,*

अलकेश साहू बंटी बिलासपुर भूपेश बघेल सरकार ने अपने पांचवा बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का ध्यान रखा है, इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं, स्वच्छता कर्मियों,स्वास्थ्य कर्मियों, होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ, 101 नए आत्मानंद विद्यालय,23 नवीन महाविद्यालय, 4 मेडिकल कॉलेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए नवीन घोषणा, अधोसंरचना विकास मद के लिए पर्याप्त राशि की घोषणा एवं कोटवारों के मानदेय में वृद्धि, वृद्धावस्था, बेसहारा पेंशन में राशि में वृद्धि कर, किसी प्रकार के नए कर नहीं लगा कर,सभी वर्गों का ध्यान रखा है, चुनाव के समय नारा लगाया जाता था,भूपेश है तो भरोसा है, इस वाक्य को भूपेश बघेल सरकार ने चरितार्थ किया है, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने भूपेश बघेल के द्वारा पांचवी बार प्रस्तुत किए बजट के दौरान अपने प्रतिक्रिया में व्यक्त किया है, उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उन्नत बनाने एवं छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास हेतु इस बजट में अनेकों प्रावधान किए हैं, यह बजट जनकल्याणकारी है, जो भविष्य में छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण, गड़बो नवा छत्तीसगढ़ वाक्य को स्थापित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा,,,
*मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार……*
● 11 पाव देशी शराब के साथ अंग्रेजी गोवा और सिंबा बियर जप्त…..
● आरोपी #भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई में गया जेल……

रायगढ़ । कल दोपहर भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिलासपुर में मुखबिर सूचना पर बस स्टैण्ड के पास शराब रेड कार्रवाई कर मोटरसायकल होण्डा सीडी-110 क्रमांक CG-13 AG-0346 में अवैध बिक्री के लिये देशी, विदेशी परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी अनिल चौहान पिता बंदेराम चौहान उम्र 38 वर्ष साकिन बिलासपुर थाना भूपदेवपुर के पास रखे हुये झोला में 11 पाव देशी प्लेन शराब, 01 बाटल अंग्रेजी गोल्डन गोवा शराब और 04 बाटल सिंबा बियर बरामद हुआ है । आरोपी ने शराब अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना बताया है जिससे मोटर सायकल और अवैध शराब की जप्त कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल किया गया है ।
प्रेम संबंध बनाकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
● अंतरंग संबंधों के फोटो, विडियो वायरल करने की धमकी पर चुप रही युवती, अंतत: दर्ज करायी रिपोर्ट…..

रायगढ़ । थाना पुसौर में कल स्थानीय युवती द्वारा दिग्विजय खडिया (29 साल) के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण तथा रिपोर्ट करने पर दोनों के बीच के अंतरंग तस्वीरों, विडियों को वायरल करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
पीड़ित युवती बताई कि करीब 05 साल पहले दिग्विजय खडिया से प्रेम संबंध था । इस दौरान दिग्विजय खडिया शादी का विश्वास दिलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया । दोनों की तस्वीरें दिग्विजय अपने मोबाइल में लिया । वर्ष 2020 में दिग्विजय खंडिया धोखे में रखकर दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। उसके बाद उससे बातचीत बंद कर दी । दोनों के साथ लिये गये फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस साल फरवरी माह में विवाह तय हुआ जिसकी जानकारी दिग्विजय को होने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करते तय शादी तोड़वा दिया । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी पर धारा 376, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दिग्विजय खड़िया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
तहसील हरदीबाजार में लिंक कोर्ट शुरू, पहले दिन नौ प्रकरणों की हुई सुनवाई।
एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू होने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आयेगी तेजी, ग्रामीणों को होगी सहूलियत।
कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार आमजनों की सुविधा एवं पक्षकारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तहसील हरदीबाजार में एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू हो गई है। अनुविभाग पाली अंतर्गत नवगठित तहसील हरदीबाजार में तीन मार्च को लिंक कोर्ट प्रारंभ किया गया। हरदीबाजार तहसील में एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू होने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी साथ ही ग्रामीणों को भी सहूलियत होगी। उन्हें लंबी दूरी तय कर बार बार पाली एसडीएम कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। हरदीबाजार तहसील अंतर्गत पंजीकृत प्रकरणों का निराकरण हरदीबाजार तहसील में शुरू किए गए एसडीएम लिंक कोर्ट के माध्यम से हो जाएगा।
लिंक कोर्ट शुभारंभ के दिन पीठासीन अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (रा. ) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली श्री शिव बैनर्जी के द्वारा तहसील हरदीबाजार क्षेत्र के कुल 09 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान 01 प्रकरण में आदेश पारित कर पक्षकारों को लाभान्वित किया गया। सुनवाई के दौरान तहसील हरदीबाजार अंतर्गत अधिवक्तागण एवं जन सामान्य उपस्थित रहे। एसडीएम पाली श्री बैनर्जी ने बताया कि तहसील हरदीबाजार अंतर्गत कुल 273 प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली में विचाराधीन है। प्रकरणों की सुनवाई लिंक कोर्ट हरदीबाजार में किए जाने से पक्षकारों को सुविधा होगी तथा पक्षकारों और आमजनों के समय की भी बचत होगी।
पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
*आपसी घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति ने किया पत्नी की हत्या*

धमतरी :-ग्राम पीपरछेड़ी (देमार) के ग्रामीणों से फोन के जरिये सूचना मिली की ग्राम पीपरछेड़ी (देमार) में एक महिला का उसके घर में हत्या हुई है कि सूचना पर हमराह के सूचना तस्दीक हेतु ग्राम पीपरछेडी रवाना हुआ जो ग्राम पीपरछेडी (देमार) पहुंचने पर जानकारी मिला ग्राम पीपरछेड़ी का शारदा देशमुख का हत्या उनके घर में हुई है मौका पहुंचने पर मृतिका शारदा देशमुख का लड़का लालजी के द्वारा बताया कि उसके पिता अर्जुन देशमुख उसकी मां का हत्या किया है
गवाहों एवं चाचा तामेश्वर देशमुख वहां आकर बताया कि अर्जुन उसे फोन करके बताया है कि वह अपनी पत्नि शारदा को टंगिया से मरते तक मारा है। आरोपी आये दिन शराब के नशे में अपने पत्नी शारदा के साथ विवाद झगड़ा करता था।
इसके पिताजी अर्जुन देशमुख ही इसकी मां शारदा को आज दिनांक 02.03.23 के सुबह घर के किचन कमरा में टंगिया से उसके गर्दन में प्राणद्यातक चोट मारकर हत्या किया गया है। लालजी देशमुख के मौखिक रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मर्ग क्रमांक 16/ 23 धारा एवं अपराध क्रमांक 80 / 23 धारा 302 भादवि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री के.के.वाजपेई के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा मामले में विवेचना
करते हुए *आरोपी*-:अर्जुन देशमुख पिता स्व० द्वारिका देशमुख उम्र 58 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी (देमार) थाना अर्जुनी जिला धमतरी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन में बताया की उसकी पत्नि बहुत दिन से उसकी बात को नहीं सुनती थी।
दिनांक 02.03.23 को सुबह करीब 7.00 बजे इसकी बहु खिलेश्वरी मनरेगा काम करने गई थी। इसका बड़ा लड़का लालजी साहू सुबह करीब 8.30 बजे गांव में मिस्त्री काम करने गया था।
ये और इसकी पत्नि दोनों घर में थे तो यह अपने पत्नि को बोला की अब उसे सब्जी धन्धा नहीं करना है सब्जी धंधा वाला थैला को उपर रख दो तो वह गुस्से में मुझे बोली तुम खुद रखो कहते मेरे बातों पर ध्यान नहीं दिया और किचन कमरा में जाकर पानी भरने लगी।
इसकी पत्नि इसकी कई बातो को हमेशा नजरअंदाज करती थी, इस बात से इसे गुस्सा आने से यह घर में रखे लोहे की टंगिया को लेकर किचन कमरा में गया उस समय मेरी पत्नि शारदा पानी भरने झुकी थी तब यह उसके गर्दन में टंगिया से मारा तो वह जमीन में गिर गई तब यह उसके गर्दन में टंगिया से दो बार और मारा जब वह मर गई तब यह टंगिया को किचन कमरा में छोड़कर घर से भागकर तरसींवा रोड तक आया।
और तोमेश्वर देशमुख को आरोपी द्वारा मोबाईल से फोन करके बताया कि तुम्हारे भाभी को घर में टंगिया से काट दिया हूँ।
आरोपी -अर्जुन देशमुख पिता स्व० द्वारिका देशमुख उम्र 58 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी (देमार) थाना अर्जुनी जिला धमतरी के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 02.03.23 को गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन वाजपेई, सउनि.राजेंद्र सोरी,अमित सिंह, प्रआर.विजय पति, आर.खेमु हिरवानी का विशेष योगदान रहा।
धरम कौशिक का अनुसंशा 6 करोड़ भोजपुरी दगोरी मार्ग निरीक्षण – जितेंद्र जोगी

बिलासपुर,बिल्हा / बिल्हा विधानसभा के भोजपुरी से दगोरी मार्ग बिल्हा विधायक धरम कौशिक की अनुसंशा से 6 करोड़ की लागत राशि से बनने वाले गुणवत्तापूर्ण सड़क का निरीक्षण करते हुए – जितेन्द्र जोगी विधायक प्रतिनिधि बिल्हा व डॉ. लक्ष्मण यादव सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत बिल्हा ।। डॉ. यादव ने विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक जी का आभार जताया की लोगो की समस्याओं को देखते हुए सड़क निर्माण का जनता को सौगात दिए जिससे लोगों ने इस कार्य को लेकर विधायक जी का आभार जताया ।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ सरकार आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने स्वयं नवीन सर्वे कराएगी
*राज्य सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मुहैया कराने के प्रतिबद्ध*
*छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के लिए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पारित*

रायपुर, 04 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मुहैया कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे आरंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार एक अप्रैल से 30 जून 2023 के बीच आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का स्वयं नवीन सर्वे कराएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के लिए कृतज्ञता ज्ञापन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा है कि वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी। पिछले 12 वर्षों में केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन से आम नागरिकों के जीवन में क्या परिवर्तन हुए, इसकी अद्यतन जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि इन योजनाओं में इस अवधि में जुड़े पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को हमारा यह सुझाव है कि देश में विगत 12 वर्षों में निर्मित पक्के आवास, शेष कच्चे अथवा एक कमरे वाले आवास, शौचालय निर्माण योजना, उज्ज्वला गैस योजना, किसानों की आय दोगुनी करने, शत-प्रतिशत घरों के विद्युतीकरण आदि योजनाओं की अद्यतन स्थिति का सर्वप्रथम आकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से जनगणना कराने के आग्रह के लिए पक्ष-विपक्ष के सदस्य प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलने के लिए एक साथ चलें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 8 लाख 44 हजार आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, इस योजना में राज्य के 11 लाख 76 हजार 150 आवासों के लक्ष्य के विरूद्ध 11 लाख 76 हजार 067 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जो लक्ष्य का 99.99 प्रतिशत है। आवासों के पूर्णता के प्रतिशत में छत्तीसगढ़ असम, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, आन्ध्रप्रदेश तथा कर्नाटक राज्यों से बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ में लक्ष्य के 71.79 प्रतिशत आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं। दोनों राज्यों के बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिवारिक संबंध हैं। हमारे राज्यपाल ओडिशा से हैं। उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों, किसानों, आदिवासियों, अनुसूचित जनजातियों, महिलाओं की सरकार है। इनके हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। राज्य सरकार ने गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट पर रासायनिक उर्वरकों के अनुरूप अनुदान देने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला है। हमनेे कोदो-कुटकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। राज्य सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया और समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा दिया गया है। लाख उत्पादक किसानों को क्रेडिट कार्ड देने तथा फसल बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया है, इस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ। हमें धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति भी नहीं दी गई। इसी तरह हमने केन्द्र से मंडी शुल्क की राशि में वृद्धि करने, नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव क्षेत्र में आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने की मार्च 2023 तक की समय अवधि को मार्च 2024 तक बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। राज्य सरकार ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने और कार्गो हब की स्वीकृति देने का आग्रह केन्द्र से किया है। एलडब्ल्यूई क्षेत्र में शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री के परिवहन और प्रशिक्षित मिस्त्री की उपलब्धता के लिए प्रोत्साहन राशि 12 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रति शौचालय करने का आग्रह भी किया, जिसकी अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय बलों की तैनाती पर हुए सुरक्षा व्यय 11 हजार 828 करोड़ रूपए की राशि केन्द्र सरकार से लेना बाकि है। गत वर्षों में इस राशि में से केन्द्रीय करों की देय राशि में से मात्र एक हजार 288 करोड़ रूपए का समायोजन किया गया है। जबकि सम्पूर्ण राशि छत्तीसगढ़ सरकार को वापस मिलनी चाहिए। पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के तहत छत्तीसगढ़ को भी उत्तर-पूर्वी राज्यों की तरह 90 प्रतिशत सहायता राशि केन्द्र से मिलनी चाहिए। इसी तरह ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में केन्द्र और राज्य द्वारा दी जाने वाली राशि का अनुपात जो पहले केन्द्र द्वारा 90 प्रतिशत, 75 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान था, उसे अब 50-50 प्रतिशत कर दिया गया है। हमने इन योजनाओं में केन्द्र द्वारा दी जाने वाली राशि का प्रतिशत पूर्व में दी जाने वाली राशि के अनुरूप करने का आग्रह केन्द्र से किया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खनिजों से मिलने वाली एडिशनल लेवी की 4169 करोड़ 86 लाख रूपए की राशि पर छत्तीसगढ़ का हक है। यह राशि छत्तीसगढ़ को दी जानी चाहिए। कोयला और मुख्य खनिजों की रायल्टी दरों में वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि राज्य को अधिक राजस्व मिल सके। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्योगों को कोयला उपलब्ध कराने के लिए सीएमबीसी को प्रतिवर्ष 5 लाख मीट्रिक टन कोयला आबंटित करने का आग्रह कोल इंडिया से किया गया है। इसी प्रकार राज्य सरकार के कर्मचारी एवं नियोक्ता अशंदान की एनपीएस निधि में राज्य सरकार द्वारा जमा की गई राशि 17 हजार 240 करोड़ रूपए केन्द्र से वापस मांगी है, लेकिन राशि नहीं मिली। राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान की व्यवस्था केवल पांच वर्षों के लिए लागू थी। इस व्यवस्था को आगामी पांच वर्षों के लिए आगे बढ़ाने का आग्रह केन्द्र से किया गया। लेकिन इसे नहीं बढ़ाया गया। उत्पादक राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ को इससे हानि हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों के निवासियों को सोलर पावर प्लांट की स्थापना के माध्यम से विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र से पांच मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को हरित गतिविधियों के रूप में मान्य करते हुए इसके लिए वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत वन व्यपवर्तन से छूट प्रदान करने का आग्रह किया गया है। वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत एलडब्ल्यूई जिलों में पांच हेक्टेयर भूमि शिक्षण संस्थान के लिए देना मान्य किया गया था, जिसे केन्द्र ने वापस ले लिया गया है। राज्य सरकार ने पूर्व की तरह शिक्षण संस्थान के लिए 5 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसी तरह पंचायत राज संस्थान 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 की लगभग 300 करोड़ रूपए की राशि जो राज्य सरकार को अभी तक नहीं मिली है। केन्द्रीय योजनाओं में केन्द्रांश की कमी की गई है, जिससे राज्यों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के खाते में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डेढ़ लाख करोड़ रूपए की राशि डाली गई है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।











