Home Blog Page 966

गिधौरी के ग्रामीणों से अवैध वसूली की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच-कार्यवाही के दिए निर्देश।

0

रीपा के निर्माणाधीन कार्यों को 21 मार्च तक पूरा करें, जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में भी प्रगति लाएं।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने विकासखण्ड करतला के अंतर्गत ग्राम गिधौरी में सरपंच एवं पीडीएस संचालक द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली करने की प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने ग्राम गिधौरी में बिना चंदा दिए शासकीय राशन दुकान से राशन प्रदान नहीं करने की शिकायत की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायती खबरों के अनुसार 100 रूपए चंदा जमा करने के पश्चात् ही ग्रामीणों को राशन दिया जा रहा है। चंदा नहीं देने वाले ग्रामीणों को पीडीएस दुकान से संचालक द्वारा राशन प्रदान नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कर मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोरबा को दिए। आज आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में मृत्यु संस्कार के लिए मौजूद शमशान घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ और तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने गांवो में रिकॉर्ड में शामिल और प्रचलित शमशान घाटों में अतिक्रमण की मौजूदा स्थिति का सर्वे कर सीमांकन और चौहद्दी निर्धारित कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को मृत्यु संस्कार के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर ने बैठक में जिले में बन रहे 10 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होनें निर्माणाधीन कार्यों को 21 मार्च तक पूर्ण करने के लिए निर्देश सभी जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में गांवों में खेल मैदान के लिए चिन्हांकित जगहों की भी जानकारी ली। साथ ही चिन्हांकित खेल मैदानों को खसरा में भी दर्ज करने और मैदानों में नामांकन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने की गति तेज करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र बनाने के प्राप्त प्रस्तावों को भी तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन करतला और पोड़ी-उपरोड़ा के निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी ली। करतला के स्कूल भवन में बिजली फिटिंग के कार्य अप्रारंभ होने की जानकारी पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू करते हुए तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना,जल जीवन मिशन और अमृत सरोवर योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फल बहार की होगी नीलामी।

0

रोपणी पोड़ी-लाफा की नीलामी 16 मार्च, रोपणी पटियापाली की नीलामी 20 मार्च, पताड़ी की 23 मार्च, पंडरीपानी की 24 मार्च एवं रोपणी नगोई की नीलामी 25 मार्च को।

कोरबा- जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फलबहार की नीलामी वर्ष 2022-23 के लिए की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी-लाफा विकासखंड पाली के आम फलबहार की नीलामी 16 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे की जाएगी। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी पटियापाली विकासखंड करतला के आम फलबहार की नीलामी 20 मार्च को दोपहर 2 बजे, शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी विकासखंड कोरबा के आम फलबहार की नीलामी 23 मार्च को दोपहर 2 बजे, रोपणी पंडरीपानी विकासखण्ड कटघोरा के आमफल बहार की नीलामी 24 मार्च एवं रोपणी नगोई विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के आम फलबहार की नीलामी 25 मार्च को किया जाएगा। सहायक संचालक ने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी मे बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहते है, नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम व शर्ते तथा आम फलबहार का अवलोकन शासकीय उद्यानरोपणियो मे आकर कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति शासकीय उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर निर्धारित अमानत राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट जो सहायक संचालक उद्यान जिला कोरबा के नाम से देय हो जमा कर आम फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार पटेल मो.नं. 8770947767, पण्डरीपानी के अधीक्षक श्री शिवनाथ सिंह पैंकरा मो.नं. 6266327047, उद्यान रोपणी पोड़ीलाफा के अधीक्षक श्री अर्जुन सिंह मरावी मो.नं. 9131902927, पटियापाली के अधीक्षक श्री डी.पी. मिश्रा मोबाइल नं. 9907905061 एवं शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी की अधीक्षक श्रीमती संजना बंजारे मो.नं. 7697678999 से संपर्क कर सकते हैं।

करैत ही करैत एक ही दिन में दो घटना कहीं खेलते हुए बच्चों के बीच, तो दूसरी ओर एक बच्चे को काटा।

0

स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू करके दोनों सांप को छोड़ा जंगल में।

कोरबा– रामपुर बस्ती के राजीव विहार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बच्चें घर के आंगन में खेल रहे थे तभी चटक रंग वाला साप अहिराज घर की ओर घुसता हुआ दिखाई दिया बच्चें डरे सहमे आस-पास के लोगों को तुरन्त बताया और इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया गया थोड़ी देर बाद मौके पर जितेंद्र सारथी अपने टीम सदस्य देवाशीष रॉय, राजू बर्मन, सुभम, राकेश के साथ पहुंचे और बेहद जहरीले सांप Banded Krait (अहिराज) को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली ,वहीं दूसरी घटना रानी रोड धनवार पारा में रात के 12 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब घर में ही सलीम खान के बेटे को करैत साप न काट लिया। जिसके बाद उसको जिला हस्पताल रवाना कर दिया गया फिर इसकी जानकारी बस्ती के लोगों ने जितेंद्र सारथी को दी तब तक साप से दूर रहने की सलाह दी थोड़ी देर पश्चात जितेन्द्र सारथी अपने टीम के सदस्यो के साथ घटना स्थल पहुंचे और साप को देख कर बताया कि यह common wolf (दण्ड करैत) हैं जो की बिना ज़हर वाला साप हैं करैत की प्रजाती होने की वजह से लोग इसको मार देते हैं साथ ही जानकारी के आभाव में लोग बहुत डर जाते हैं, यह सुन कर सभी ने राहत भरी सास ली फिर रेस्क्यू के फौरन बाद जितेंद्र सारथी ने जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए और डॉक्टर के साथ सर्प दंश व्यक्ति को बताया कि यह जेहरीला साप नही हैं साथ ही डॉक्टर और उनके स्टाफ को बताया गया की अक्सर लोग साप को पहचान नहीं पाते हैं तब सभी ने राहत भरी सास ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, पंचनामा के पश्चात दोनो सांपो को वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में छोड़ दिया गया।

 

जितेंद्र सारथी ने बताता ज्यादा तर लोग साप को पहचान नहीं पाते और साप के काटने से बहुत ज्यादा डर जाते हैं जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी हो सकती हैं, सर्प दंश होने पर लोगों को अपने डर पर काबू पाना चाहिए और फौरन रेस्क्यू टीम को जानकारी देना चाहिए।

जुआ के खिलाफ कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,7 जुआड़ी पकड़ाए।

0

नगदी रकम 11400 रुपये ,52 पत्ती ताश जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मंगलवार को मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि गेरवाघाट के रंजीत बॉडी गैरेज मे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलने पर

पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के द्वारा तत्तकाल तस्दीक़ एवं कार्यवाही करने हेतु आदेश प्राप्त होने पर कोरबा नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर दबिश देने पर आरोपियों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर उनके पास एवं फड़ से जुमला रकम 11400 रुपये ,52 पत्ती ताश जप्त कर अपराध क्रमांक 169/2023 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी:-
(1) प्रदीप राणा पिता लखन राणा उम्र 33 वर्ष सा. रंजीत बॉडी गैरेज गेरवा घाट थाना कोतवाली कोरबा
(2) राजकुमार पिता शीतल प्रसाद उम्र 58 वर्ष सा. कुसमुंडा इमली छापर थाना कुसमुंडा कोरबा
(3) रायसेन अली पिता अलाउद्दीन अंसारी उम्र 40 वर्ष सा. कुआंभट्ठा चौकी मानिकपुर कोरबा
(4) संजय साहू पिता विशुन साहू उम्र 50 वर्ष सा. रंजीत बॉडी गैरेज गेरवा घाट थाना कोतवाली कोरबा
(5) कलीम पिता मोहम्मद जाकिर हुसैन उम्र 36 वर्ष सा. 15 ब्लॉक चौकी सीएसईबी कोरबा
(6) पुरानी पिता स्व. विदुर प्रसाद चंद्रा उम्र 58 वर्ष सा. एमपी नगर थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा
(7) इकबाल पिता अब्दुल सत्तार उम्र 59 वर्ष सा. मदनपुर थाना करतला कोरबा

महिलाओं के प्रति असंवेदनशील छत्तीसगढ़ सरकार, बजट में महिला स्वरोजगार एवं सुरक्षा को लेकर कोई घोषणा नहीं:- भावना बोहरा

0

ब्यूरो रिपोर्ट हिमांशु सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा– 6 मार्चा को विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया। इस प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि राज्य सरकार के घोषणा पत्र में किये गए खोखले वादों की तरह यह बजट भी खोखला है एक बार पुनः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को अनदेखा किया गया और बजट में उनके स्वरोजगार एवं सुरक्षा को लेकर कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की। यह महिलाओं के प्रति राज्य सरकार की असंवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विगत 4 वर्षों में जिस प्रकार महिलाओं के साथ अत्याचार एवं हिंसा के मामले प्रदेश में बढ़ें हैं उसके लिए जरुरी है कि गंभीरता से विचार किया जाए उसे रोकने के लिए योजना बनाई जाए महिलाओं के रोजगार एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया जो की निराशाजनक है अपने घोषणा पत्र में उन्होंने प्रत्येक जिले में विशेष महिला सेल स्थापना करने की घोषणा की थी लेकिन विगत 5 बजट में उसे लेकर अभी तक कोई भी कार्य नहीं हुआ है भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेश के लाखों परिवारों को उनका आवास नहीं मिल पाया जिसके लिए भाजपा निरंतर संघर्ष कर रही है बजट में आवास योजना में राज्य सरकार की सहभागिता को लेकर घोषणा होने का जनता को इंतजार था लेकिन उनकी यह आस भी धराशायी हो गई। शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार पुनः प्रदेश के युवाओं को छलने के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की झूठी घोषणा की है। चुनाव के पूर्व उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कई अहम व बड़ी घोषणाएं की लेकिन आज तक उनमें से कई घोषणाएं अधूरी हैं और जिन्हें पूरा करने का दवा कर रहें हैं उनकी जमीनी हकीकत से पूरे प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा तो मुख्यमंत्री जी ने कर दी लेकिन उसके पीछे उन्होंने जो पात्रता रखीं हैं उसकी भी जानकारी उन्हें सार्वजनिक रूप से बजट भाषण में करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी की अधिकतम दो वर्ष तक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा करने वाली राज्य सरकार शराब की होम डिलीवरी दे रही है शराबबंदी को लेकर भी कोई चर्चा व घोषणा नहीं करना यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छलावे को चरितार्थ करता है बजट से हमारे प्रदेश के लाखों करोड़ों अन्नदाताओं की आस थी लेकिन उसे भी धराशायी करते हुए मुख्यमंत्री जी ने किसानों का दो वर्ष के पूर्व में धान बकाया को लेकर भी कोई घोषणा नहीं कर किसानों के अधिकारों एवं हितों का हनन किया है युवाओं को रोजगार देने एवं स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए भी कोई अहम घोषणाएं नहीं की गई हैं प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन अतिअवाश्यक है जिससे उनके कौशल का विकास हो युवाओं के कौशल विकास हेतु संचालित सेंटरों में पर्याप्त सुविधाएँ एवं संसाधन नहीं है जिसकी वजह से उन्हें सही मार्गदर्शन एवं ट्रेनिंग नहीं मिल रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत 3-4 माह से अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठीं बहनों की पीड़ा देखकर भी मुख्यमंत्री जी का दिल नहीं पसीजा। वहीं प्रदेश के लाखों शिक्षकों द्वारा वेतन विसंगति की मांग एवं संविदाकर्मियों के नियमितीकरण को लेकर भी राज्य सरकार द्वारा बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है ऐसे कई विषय है जिसे इस बजट में अनदेखा किया गया है और छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं एवं उनके अधिकारों को इस बजट में छिनने का कार्य किया गया है बजट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत विकास को भी अनदेखा किया गया आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणाएं तो की गई लेकिन कई विद्यालय है जहाँ न शिक्षक हैं और ना ही पर्याप्त सुविधाएँ हैं जिसके कारण छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है शिक्षकों की कमी होने के कारण विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है इसको लेकर विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता को भी बजट में अनदेखा किया गया है मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं केवल जनता को छलने वाला बजट है।

 

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली।

0

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई दी।

शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की।

कोरबा – कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री झा ने जिलेवासियों को भी रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली के अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री झा ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की।

होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

0

शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की जा रही अपील।

हुड़दंगियों एवम गुंडे बदमाशों पर होगी सख्त कार्यवाही।

कोरबा – होली एवं शब ए बारात त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण के निर्देश पर आज दिनांक 07 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक दरी रॉबिंसन गुरिया, उप पुलिस अधीक्षक कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार के नेतृत्व में कोरबा के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं थाना चौकी के स्टॉप फ्लैग मार्च में हिस्सा लेते हुए कोरबा शहर के चौक चौराहे,कटघोरा,बांगो, हरदीबाजर एवं दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक श्री यू उदय किरण ने स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वाले के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी । वहीं तीन सवारी, परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले पटाखे की तरह) का प्रयोग करने वाले, हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

रीपा के कार्यों को तेजी से करें पूर्ण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में भी लाएं तेजी: कलेक्टर श्री झा।

0

समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा- कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांव में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क रीपा की समीक्षा करते हुए अभी तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने रीपा में बिजली, पानी, अधोसंरचना, मशीनरी, हितग्राही चयन एवं उनके ट्रेनिंग से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए 23 मार्च तक अनिवार्यतः तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी रीपा का उद्घाटन 31 मार्च को करेंगे। उन्होंने रीपा के बचे हुए कार्यों की जानकारी सभी जनपद पंचायत के सीईओ से लेकर कार्यों को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में खाद्यान्न भण्डारण की भी जानकारी ली। साथ ही तय सीमा में सभी शासकीय राशन दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड वार जानकारी लेकर छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में वन अधिकार पट्टा और राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन, फौती, बंटवारा, सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर तेजी से प्रकरणों के निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। साथ ही मृत्यु पंजी रिकॉर्ड से फौती नामांतरण के प्रकरणों की जानकारी लेकर कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। समय सीमा की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देश पर दिव्यांग संतोष जायसवाल को तत्काल मिला मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल।

0

जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन।

कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 28 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दुरपा रोड कोरबा निवासी दिव्यांग संतोष जायसवाल ने कलेक्टर श्री संजीव झा को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने जाने में परेशानी होती है। इस समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री संजीव झा ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दिव्यांग संतोष जायसवाल को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए। इस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल दिव्यांग संतोष जायसवाल को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। जन चौपाल में अपर कलेक्टर कटघोरा श्री विजेंद्र पाटले, अपर कलेक्टर कोरबा श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जन-चौपाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में पदस्थ दीपशिखा कुमार ने कलेक्टर श्री झा के समक्ष आवास संबंधी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आवास नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। एसईसीएल कॉलोनी में आवास रिक्त होने की जानकारी पर आवास आबंटित करने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री झा ने एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए रिक्त आवास स्टाफ नर्स को तत्काल आबंटित करने के निर्देश दिए। इसी तरह कोरबा ब्लॉक के भैसमा, चितापाली, छिंदपुर व अन्य गांव के लोगों ने कलेक्टर श्री संजीव झा के समक्ष आवेदन देकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग रखी। इस पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने एसडीएम कोरबा को ग्रामीणों का जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने ग्राम सभा के माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उपरोक्त आवेदनों के अलावा जन चौपाल में जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, वंश वृक्ष बनाने, पट्टा की मांग, जमीन सीमांकन कराने संबंधी मांगों को लेकर लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

*अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

 आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा को थी, मध्यप्रदेश राज्य में खपाने की योजना।
 आरोपियो से 492.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजी कीमती 49.26 लाख रूपये का किया गया जप्त।

हिमांशु सिंह ठाकुर कबीरधाम दिनॉंक 06/03/2023 को थाना कवर्धा पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यु कृषि उपज मंडी कवर्धा बिलासपुर रोड में संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक खड़ी हुई है तथा ट्रक डायवर एवं उसमें सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लग रही है, कि उक्त सूचना के संबंध में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री के.के. वासनिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीकी कार्यवाही किये जाने थाना प्रभारी कवर्धा को निर्देशित किये जाने पर थाना कवर्धा से विशेष टीम गठित कर मौके पर पहूंचकर मुखबीर के बताये अनुसार टाटा वाहन (ट्रक) में सवार व्यक्तियों से पुछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम जय किशन साहू पिता रधुवीर साहू उम्र 23 साल निवासी असरा थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव एवं चंद्रभुषण साहू पिता लक्ष्मीनारायण

साहू उम्र 30 साल निवासी बजरंग नगर गौ गांव रायपुर थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर के निवासी होना बताये तथा उनसे टाटा वाहन में रखे समान के संबंध में पुछताछ करने पर वाहन में मुर्गी दाना भरा होना बताये तथा उक्त समान को मध्यप्रदेश राज्य की ओर खाली करना बताये।

पंरतु वाहन से कुछ अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसी दुर्गंध प्राप्त होने पर वाहन सवार के समक्ष विधिसंगत् तलाशी लेने पर उक्त वाहन में मुर्गी दाना के बोरियों के बीच में कुछ बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसके संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पुनः पुछताछ किया गया जो उक्त मादक पदार्थ को अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से परिवहन कर उक्त मादक पदार्थ मध्यप्रदेश में खपाये जाने की योजना होना बताया गया।

वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा बताये गये उक्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्तियों का कृत्य नारकोटिक एक्ट के तहत् घटित करना पाये जाने से *थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 177/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त दोनो आरोपी (1) जय किशन साहू पिता रधुवीर साहू उम्र 23 साल निवासी असरा थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव स्थायी पता घर संसार सोसायटी नवीन नगर नागपुर (देहात) थाना कामठी नागपुर महाराष्ट्र (2) चन्द्रभुषण साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल निवासी बजरंग नगर गौ गांव रायपुर थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर स्थायी पता पाहंदा थाना बेरला जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ की

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम

विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर उनके कब्जे से टाटा वाहन 1512 क्रमांक CG 08 AT 4398 कीमती 30 लाख रूपये में रखे हुए 492.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 49.26 लाख रूपये, मुर्गी दाना 150 बोरी कीमती 1.50 लाख रूपये एवं अन्य सामग्री कुल जुमला कीमती 80.86 लाख रूपये* की विधिसंगत् जप्ती कार्यवाही किया गया है तथा आरोपियों को रिमांड में भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन एवं दिशा-निर्देश में निरीक्षक एम.बी.पटेल थाना प्रभारी कवर्धा, उप निरीक्षक संतोष सिंह, जन्मेजय पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, आरक्षक अनिल सेन, गोपाल राजपूत, कृष्णा लहरे, अजय वैष्णव, संतोष बांधेकर, देवेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।