Home Blog Page 964

रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के सभी कार्यों को तेजी से करें पूर्ण: कलेक्टर श्री झा।

0

कलेक्टर ने कोटमेर और जमनीपाली में बन रहे रीपा का निरीक्षण कर दिए निर्देश।

कोरबा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं ग्रामीणों को गांव में ही लघु उद्योग स्थापित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिले में 10 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज विकासखण्ड करतला के ग्राम कोटमेर और जमनीपाली में निर्माणाधीन रीपा के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रीपा के अधोसंरचना कार्यों का अवलोकन कर रीपा निर्माण पश्चात् ग्रामीणों द्वारा संचालित किए जाने वाले औद्योगिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही रीपा में लगने वाले औद्योगिक इकाईयों के कार्ययोजना और हितग्राहियों के चिन्हांकन के बारे में भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने कोटमेर और जमनीपाली के रीपा में शेड निर्माण, बिजली कनेक्शन, पानी आपूर्ति, पहुंच मार्ग निर्माण और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेकर सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों जगहों पर उच्च गुणवत्तापूर्ण शेड निर्माण एवं भवनों का अच्छे से रंगाई-पुताई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा में उच्च क्षमता के बिजली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली कनेक्शन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री एम.एस. नागेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री झा ने दोनों रीपा में फ्लाईएश ब्रिक्स निर्माण की इकाईयां स्थापित करने के लिए कहा। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही आजीविका की वृहद इकाईयों में संलग्न होने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में नमकीन-मिक्चर युनिट, स्टेशनरी, तेल प्रसंस्करण, चिक्की, बेकरी, पापड़ जैसी अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों की इकाईयां स्थापित की जाएंगी। कोटमेर और जमनीपाली रीपा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री झा ने अलग-अलग रीपा में विभिन्न प्रकार के उत्पादन इकाईयां स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बड़े पैमाने पर उत्पादन की कार्ययोजना बनाते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को संलग्न करने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण उद्यमियों का चयन कर एवं हितग्राहियों की बैठक लेकर उन्हें रीपा में की जाने वाली औद्योगिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जिले में 10 रीपा बनाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के चिर्रा और सरईडीह (पहंदा), कटघोरा के अरदा और रंजना, पाली के केराझरिया और नोनबिर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा के कापूबहरा और सेमरा एवं करतला के जमनीपाली और कोटमेर में रीपा स्थापित किए जा रहे हैं।

*छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर यूट्यूबर एसोसिएशन का हुआ गठन*

0

सोशल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को किया जाएगा सम्मानित

मुंगेली 16 मार्च 2023// छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर यूट्यूबर एसोसिएशन का गठन हुआ है। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बिलासपुर जिले के यूटयूबर दीपक पटेल को चुना है। इसी तरह सचिव कौशल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष ब्रजराज रजक, उपाध्यक्ष नरेश साहू, घनश्याम मिर्जा, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत चंद्रा, हरिशचंद्र निर्मलकर, त्रिवेंद्र कुमार पटेल, कंचन देवांगन, सलाहकार अभिषेक ठाकुर, विधिक सलाहकार विनोद राज मसीह और सोशल मीडिया के प्रचार प्रसार के कार्य के लिए मुंगेली जिले के यूट्यूबर कोमल देवांगन मुंगेलिहा को चुना है। इस दौरान सभी यूटयूबर राजधानी रायपुर पहुॅचकर कर संगठन का पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया यूनियन का रजिस्टर होने के बाद गठन में काफी खुशी का महौल बना हुआ है। इस हेतु यूट्यूबर मीटअप व सोशल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


यूट्यूबर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 5 हजार से अधिक लोग सोशल मीडिया में कार्य कर रहे हैं। लेकिन किसी भी प्रकार का यूनियन संगठन तैयार अभी तक नहीं हो पाया था। संगठन का मुख्य उद्देश्य इनफ्लुएंसर के हक अधिकार एवं सोशल मीडिया में आने वाले दिक्कतों का वर्कशॉप के माध्यम से जानकारी प्रदान करना तथा समय-समय पर मीटअप इवेंट अवॉर्ड शो के माध्यम से एक मंच प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में यूट्यूबर एसोसिएशन के गठन कर संगठन में एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर यूट्यूबर एसोसिएशन का गठन हुआ है। जिसमें मुंगेली जिले के यूट्यूबर कोमल देवांगन को मीडिया प्रभारी के लिए चुना है। इस दौरान देवांगन ने कहा कि समिति ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही।

• *ITI मोहतरा परिसर में गाली गलौच करने एवं ईमेल के माध्यम से गाली गलौच अश्लील मेसेज सेंड करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*•आरोपी पूर्व में ITI मोहतरा में मेहमान प्रवक्ता का काम करता था*

*गिरफ्तार आरोपी – सुनील कुमार दिवाकर पिता रामेश्वर दिवाकर उम्र 30 वर्ष पता ग्राम हरीयरपुर थाना फ़ास्टरपुर*

कवर्धा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज़ करायी थी की दिनांक 13.03.23 को सुबह सुनील दिवाकर निवासी हरीयरपुर ITI परिसर में आकर अश्लील अश्लील गाली गलौच किया है एवं पूर्व में ईमेल के माध्यम से गंदे गंदे अश्लील मेसज ITI मोहतरा के ईमेल में भेजा है, प्रार्थिया की रिपोट पर थाना पंडरिया में अपराध क्र. 71/23 धारा 294,509(ख )भादस पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया.

महिला सम्बंधित अपराध होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा. लाल उमेद सिंह द्वारा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी पंडरिया को प्रकरण के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. जिस पर थाना पंडरिया से टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को ग्राम हरीयरपुर फ़ास्टरपुर भेजा गया जहाँ आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया..
उक्त कार्यवाही में Asi नरेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत, आकाश भोई, पुरुषोत्तम वर्मा का विशेष योगदान रहा.

*मध्यप्रदेश के सिवनी जिला में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में फोर्स एकेडमी टीम का दबदबा*

0

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में फोर्स एकेडमी टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी

कवर्धा। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत कोया पुनेम पाटालीर क्लब ग्राम भालपानी के तत्वाधान में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने फिर से अपनी खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र,

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर अपना मुकाम हासिल किया। आज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह से आज फोर्स एकेडमी के राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी जिले का गौरव हैं। भविष्य में इसी तरह अपने प्रतिभा से जिले, फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करते रहें। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि ग्राम पुरूवा में ग्राम खेल समिति द्वारा कब्ड्डी प्रतियोगिता का

आयोजन हुआ था। इस दौरान ग्रमा खेल समिति के खिलाड़ियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को चयनित किया गया था और 2 टीम बनाकर मध्यप्रदेश के सिवनी जिला में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और छिंदवाड़ा की टीम को टक्कर देते हुए 8 अंक से पराजय होते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को 11 हजार रूपए नगद और शिल्ड मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया है।

खिलाड़ियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन सहित अन्य खेल सामाग्री उपलब्ध कराया गया। उन्हांने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर आवश्यक मागदर्शन भी दिए। खिलाड़ियों ने बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित गोंदिया (महाराष्ट्र), मंडला, छिंदवाड़ा के खिलाड़यों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि प्रथम मैच नैनपुर और फोर्स अकेडमी के बीच खेला गया जिसमें नतीजा 21-40 रहा। दूसरा मैच गोंदिया

(महाराष्ट्र) और फोर्स अकेडमी नतीजा 31-33 रहा, तीसरा मैच मंडला एकेडमी और फोर्स एकेडमी नतीजा 26-31, सेमीफाइनल 7 स्टार शिवनी और फोर्स एकेडमी नतीजा 14-21 रहा। फाइनल मुकाबला में जिला छिंदवाड़ा और फोर्स एकेडमी के बीच खेला गया। फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और छिंदवाड़ा की टीम को टक्कर देते हुए 8 अंक से पराजय होते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती : दस्तावेज सत्यापन के लिए द्वितीय सूची जारी।

0

कोरबा – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त 157 संविदा पदों की भर्ती हेतु जारी अंतिम चयन सूची के अभ्यर्थियों को छोड़कर अग्रिम वरीयता क्रम में दस्तावेज सत्यापन हेतु द्वितीय सूची जारी की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जारी सूचना अनुसार विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए द्वितीय सूची के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन निर्धारित तिथि पर किया जाएगा । आरएमए एनएचएम, सोशल वर्कर, नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम, नर्सिंग ऑफिसर एनएचयुएम, स्टाफ नर्स एनआरसी, टेक्निकल असिस्टेंट हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन, ओटी टेक्निशयन, एमएलटी एनएचयुएम, टीबीएचव्ही एनआईईपी, डेंटल असिस्टेंट फिल्ड इन्वेस्टिगेशन, वार्ड असिस्टेंट एनएमएचपी, आया-बाई एसएनसीयू तथा क्लीनर के पदों के लिए आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि 23 मार्च 2023 सुबह 11 बजे से निर्धारित की गई है। इसी प्रकार एएनएम एनयूएचएम, एएनएम आरबीएस के एनएचएम, काउंसलर ब्लड बैंक, काउंसलर एनएचएम तथा हाउस कीपिंग एनएचएम के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन 24 मार्च 2023 सुबह 11 बजे से किये जाएंगे।
आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन हेतु समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात् दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही उन्हें अनुपस्थित मानते हुए भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा एवं वरीयता क्रम में अन्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सूची एवं अन्य जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के सूचना पटल एवं जिला कोरबा के वेबसाइट www.korba.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

कोरबा – दिनांक 15/03/22 थाना दर्री अंतर्गत नाबालिक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष धृतलहरे पिता दीपचंद उम्र 19 वर्ष। उसे बोला की मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ शादी करूँगा कहकर भगा ले गया और वहा इसके साँथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/23 धारा-363, 376 भादवि., 4, 6, पाक्सो एक्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रॉबिन्सन गुड़िया के मार्गदर्शन पर प्रकरण के आरोपी के पता तलाश तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी मनीष धृतलहरे पिता दीपचंद उम्र 19 वर्ष निवासी विक्की ढाबा के पीछे पट्टा लाइन दर्री की तत्काल पतासाजी कर पकड़कर थाना लाया गया जो पूछताछ पर अपराध घटित करना कबूल किया। जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक विवेक शर्मा, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, उमाशंकर, महिला प्रधान आरक्षक सुनीता कश्यप, स्मिता बेक,म.आर. रामेश्वरी कंवर,आरक्षक राजेन्द्र रात्रे की अहम भूमिका रही।

एन.टी.पी.सी के निजी सुरक्षा गार्डो से अपशब्द और पिस्टलनुमा हथियार लेकर धमकाने वाले आरोपियों को दर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

कोरबा -पूरा मामला इस प्रकार हैं कि कल दिनांक 15.03.23 को रात्रि करीबन 8:30 बजे एन.टी.पी.सी जमनीपाली कालोनी ऊर्जा द्वार में मोटर सायकल क्रमांक CG -12 AY- 5582 में सवार दो व्यक्ति गलत साइड से कालोनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें ऊर्जा नगर गेट में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर उक्त दोनों व्यक्ति गुस्से में आकर ड्यूटी में तैनात गार्डो से गाली गलौच कर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर डरा रहे थे जो गार्डों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा मय स्टॉफ वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्तियो पकड़ कर उनके कब्जे से पिस्टलनुमा हथियार बरामद कर आरोपियों को घटना स्थल में मौजूद गार्डों के सांथ थाना लेकर आये। जो पूछताछ पर उक्त दोनों व्यक्तियो ने अपना नाम  चित्रकान्त पंत पिता यशवंत दास पंत उम्र 28 वर्ष। रेशम दास पिता सुखदेव दास उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम रोहिना थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा बताये तथा घटना करना स्वीकार किये। जो प्रार्थी बिरेन्द्र कुमार सिंह पिता स्व. श्रीनिवास सिंह निजी सुरक्षा गार्ड एन.टी.पी.सी जमनीपाली की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 75/23 धारा- 294 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक विवेक शर्मा,सउनि ललित जायसवाल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भोसले, उमाशंकर, आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े , राजेन्द्र रात्रे की अहम भूमिका रही।

*क्षणिक आवेश में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, घटना के बाद जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार…..*

0

रायगढ़ । थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कया में रहने वाले कमलसाय किस्पोट्टा (52 साल) द्वारा 13 मार्च की रात उसकी पत्नी तीजोबाई को खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया । घटना के बाद से फरार आरोपी को आज घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

कल ग्राम कया के डोंगरीपारा में मृतिका की तीजोबाई पति कमलसाय किस्पोट्टा उम्र 50 वर्ष का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर पर मिला था । महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को प्राप्त होने पर उन्होंने थाने के उपनिरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह को हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर रवाना होने का निर्देश दिए । मौके पर पहुंची पुलिस टीम को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर जांच टीम द्वारा शव पंचानामा कार्यवाही बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृत्यु का कारण “होमीसाइडल इन नेचर” लेख किया गया था । घटना को लेकर मृतिका के वारिसानों, आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें मृतिका और उसके परिवारजनों का किसी से कोई झगड़ा विवाद की जानकारी नहीं मिली । घटना के बाद से फरार मृतिका के पति कमलसाय पर उसकी पत्नी की हत्या कर फरार होने का संदेह पुलिस टीम को था । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस की अलग-अलग टीमें संदेही कमलसाय किस्पोटा की पतासाजी में जुट गई जिसे आज दोपहर कया जंगल से हिरासत में लेकर थाने लाया गया । पूछताछ में कमलसाय ने घटना कारित करना कबूल कर अपराध को छिपाने के उद्देश्य से डंडा को घर के पीछे झाडियों में छिपाकर भाग जाना बताया । घटना के संबंध में आरोपी कमलसाय बताया कि दिनांक 13.03.2023 के सुबह गांव में ही मजदूरी करने गया था। मजदूरी करके रात्रि करीबन 07.00 बजे वापस आया तो पत्नी तीजोबाई सो रही थी, खाना नहीं बनाई थी। तब गुस्से में तीजोबाई को हाथ से थप्पड़ और घर में पड़े लकडी के डंडा से सिर, चेहरा में मारपीट किया । उसी समय लडका गोपाल घर पहुंचा और बीच बचाव किया । मारपीट करने से तीजोबाई बेहोश हो गई जिसे कमरा अंदर रखे चारपाई में लेटा दिया और जमीन में सो गया। दूसरे दिन सुबह उठकर पत्नी तीजोबाई को हिला-डुलाकर उठाया तो वो नहीं उठी, मर चुकी थी, जिससे पकड़े जाने के भय से मारपीट करने में प्रयुक्त लकडी के डंडा को सबूत मिटाने के इरादे से घर के पीछे तरफ झाड़ियों में छिपा कर घर के पीछे जंगल में जाकर छिप गया था। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी कमलसाय किस्पोट्टा पिता जगत किस्पोट्टा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कया थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार व एडिशनल एसपी संजय महादेवा के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना घरघोड़ा के उप निरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक उदयसिंह सिदार, आरक्षक उधो पटेल, बीरबल भगत, आशिक पन्ना की अहम भूमिका रही है ।

मौसम अलर्ट राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुई बारिश।

0

रायपुर – प्रदेश में गर्मी का शीतम शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी के बीच आज छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों आज गर्मी से राहत मिली है। तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक होने की संभावना है।

प्रदेश में आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं आज सुबह 9 बजे राजधानी रायपुर में हवाओं के बारिश शुरू हुई है।

आत्महत्या- फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश।

0

 

जांजगीर-चाम्पा- नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में युवक ने अज्ञात कारण से खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर नवागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटौद गांव के शिवशंकर सारथी ने अज्ञात कारण से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना परिजन ने पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है.