Home Blog Page 963

*संविदा(अनियमित) बूता करईया कर्मचारी मन ला नियमित (परमानेंट) करे बर अर्जी।*

0

*ठेठ छत्तीसगढ़ही में मुखिया के नाव सौपेंगे 33 जिलों में संविदा कर्मचारी नियमितीकरण का ज्ञापन।*

रायपुर,,प्रदेश सचिव, श्रीकांत लास्कर ने बताया कि राज्य के 45 हजार संविदा कर्मचारी 20 मार्च 2023 को “नियमितीकरण की जानकारी नही तो काम नही” सामुहिक अवकाश लेकर जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम पहली बार छत्तीसगढ़ही में लिख कर सौपेंगे ज्ञापन।


मान.मुखिया जी, सादर जय जोहार, राज्य के जम्मो अनियमित संविदा अधिकारी अऊ कर्मचारी मन नियमितीकरण टम्परेरी ले परमानेंट पाये बर कई बझर ले रद्दा जोहत हावें। फेर आशा अऊ भरोसा जागे के सबले बड़का कारण आप मन के जन घोषणा पत्र- वर्ष 2018 (साल दू हजार अठ्ठारा) के अनुसार ‘‘अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमितिकरण की

कार्यवाही की जाएगी एवं किसी की भी छटनी नहीं की जाएगी।’’ अऊ आपके गोठ-बात जेन ला उद्बोधन दिनांक 14 फरवरी 2019, के गांधी मैदान रायपुर में आयोजत कर्मचारी महासभा मा नियमितीकरण अवईवा बझर 2020 मा करहू कहिके भाषण मा जिक्र करे रहा, तहांले कमेटी गठन की भी घोषणा ओही मंच ले झटकन होईस ।
जेखर खातिर 11 दिसम्बर 2019 (11 तारीख पौष माह के दू हजार उन्नीस) मा कमेटी के गठन होय हावय ।
छत्तीसगढ़ के जम्मो संविदा कर्मचारी मन के नियमितीकरण के रद्दा मा न जाने कोन ढेला पथरा रखागे हे कि (04 वर्ष) चार बझर गुजरे के बाद भी जानकारी के कमी के खातिर नियमितीकरण मा अब्बड़ अबेर होवत हे ।
36 गढ़ के 36 वादा मा नियमितीकरण आज के बेरा मा दूच्छा के दूच्छा हावें । न कोनो किसम के गोठ-बात, ना कोनो किसम के नियम ।
फेर हमला अब्बड़ आशा अऊ विश्वास हे, कि चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) मा छत्तीसगढ़ के देवी-देवता के अनुकम्पा अऊ आप मन के आशीर्वाद ले नियमितीकरण (परमानेंट) के घोषणा अऊ सरकारी काम-काज हो जाही । जेन हर जन-घोषणा ला पूरा करे के संग-संग ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ ला उजागर कर जम्मो देश अऊ परदेश मा नवा किर्तीमान रचही ।
अईसन मा प्रदेश भर के जम्मो जनता अऊ जांगर के टूट्त ले बूता करईया संविदा अनियमित कर्मचारी मन के विश्वास नियमितीकरण बर झन टूटय की ‘‘भूपेश हे तो-भरोसा हे’’
नियमितीकरण के अगोरा मा…अर्जी/गोहार करईया, जिला के अगुवा अऊ जम्मो संविदाकर्मी
कौशलेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम संविदा कर्मचारी बारम्बार आवेदन दे चुके है लेकिन शासन प्रशासन जानबूझ कर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में विलंब किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इमरजेंसी सेवा देते है। ऐसे में सरकार का नियमितीकरण के लिये सकारात्मक रूख नजर नही आना काफी पीड़ा दायक है।
विजय यादव, उपाध्यक्ष ने बताया कृषि विभाग की जानकारी में सामान्य प्रशासन द्वारा संविदा कर्मचारियों की संख्या शून्य लिखा जाना घोर लापरवाही को दर्शाता है। जो कि अत्यधिक त्रुटि पूर्ण है। जबकि आत्मा और वाटरशेट योजना में सबसे ज्यादा संविदा कर्मचारी हैं वही प्रांतीय प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर का कहना है कि बजट में संविदा कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण को शामिल नहीं किया जाना और संविदा कर्मचारियों का न ही वेतन वृद्धि किया जाना शासन-प्रशासन के कार्यशैली व जनघोषणा का अपमान है। संजय सोनी एवं ताकेश्वर साहू ने कहा कि जब जब सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी मांगी है तब तक समस्त विभागों ने जानकारी दी है ऐसे में 4 वर्षों के उपरांत भी 22 विभागों से जानकारी प्राप्त नही होना कहा जाना स्वयं प्रशासनिक कार्य में बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यदि सरकार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण किए गए वादे को पूरा नहीं करते तो संविदा कर्मचारियों के पास हड़ताल ही एक विकल्प है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
मार्च अप्रैल माह में नियमितीकरण का निर्णय यदि नहीं लिया जाता तो भविष्य में संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसी विषम परिस्थितियों के लिए बाध्य होंगे यह निर्णय समस्त विभागों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम ने सहमति जताई। अशोक कुर्रे सुदेश यादव टीकम चंद कौशिक शेख मुस्तकीम टेकलाल पाटले परमेश्वर कौशिक सुदर्शन मंडल आशीष सिंह पतंजल मिश्रा देवी चंद्राकर डॉ अनिल त्रिपाठी प्रफुल्ल कुमार डॉ देवकांत चतुर्वेदी डॉ पूर्णिमा संजय तिवारी अशोक सिन्हा नीलमणि चंदेल रत्नेश मिश्रा अनिल कुमार मिश्रा आनंद मिरी किरण प्रधान चंद्रकांत जयसवाल एवं समस्त जिला संयोजक श्वेता सोनी रमाकांत पुनेठा किरण नैनीवाल भगवती शर्मा दीपक कुमार उत्तम साहू चंद्रहास श्रीवास संजय काटले अजय क्षत्रिय सतीश गौतम संजीव जायसवाल अमित मिरी लुमेश्वर देवांगन श्याम मोहन दुबे प्रमिल लठारे अजित नाविक अरविंद सोनी खिलेश्वर किलहरी अनीश कुमार दीपमाला यदु व भारी संख्या में संविदा कर्मचारी शांति पूर्वक 20 मार्च 2023 सोमवार को काम बंद, सामुहिक अवकाश में कलेक्टर को मुख्यमंत्री(मुखिया) को सौपेंगे ज्ञापन।

*• धोखाधडी के आरोपियो को रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार*

0

*• आरोपियो द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर किये थे धोखाधडी*
*• आरोपियो द्वारा 07 लोगो से कुल 840000/-रूपये का किये है धोखाधडी*
*• आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किया गया पेश*
*• गिरफ्तार आरोपी 1. जीवन कामडे पिता स्व. दुखुराम कामडे उम्र 52 साल सकिन टिकरी पारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला बैरागढ, छुई. गंडई*
*2. सीताराम पटेल पिता रम्हऊ पटेल उम्र 57 साल साकिन पाढ़ी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम

हिमांशु सिंह ठाकुर कबीरधाम*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.03.2023 को प्रार्थी दर्शन पटेल एवं उनके साथीगण एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराये कि वर्ष 2021 में आरोपी जीवन कामडे एवं सीताराम पटेल ने स्टैंड बैंक में भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थीगण से 120000-120000 रू. कुल जुमला 840000/रू. लिये है एवं नौकरी नहीं लगाये है और पैसा भी वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया

गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अप.क्र.75/23 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधडी की अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा. लाल उमेद सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल के मार्ग दर्शन में निरीक्षक उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में आरोपियो के गिरफ्तारी हेतु थाना पंडरिया से टीम गठित किया गया एवं टीम को आरोपियो के पता तलाश हेतु रवाना किया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे

गया। जो आरोपी सीताराम पटेल को ग्राम पाढी से पकडा गया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी जीवन कामडे के पतासाजी हेतु टीम को छुईखदान जिला खैरागढ भेजा गया था, जो आरोपी जीवन कामडे अपने सकुनत पर उपस्थित नहीं मिला जिस पर आरोपी के सकुनत के आस-पास टीम लगाया गया एवं टीम द्वारा आरोपी के घर आते समय रात्रि में पकडा गया जिसे हिरासत में लेकर थाना पण्डरिया लाया गया एवं दोनो आरोपियो से पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेना बताये एवं जुर्म स्वीकार किये जिस पर आरोपियो को दिनांक 17.03.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में Asi पंचराम वर्मा, प्रआर. मनोज महोबिया,आरक्षक आकाश भोई, उत्तम पटेल, प्रभाकर बंछोर का विशेष योगदान रहा.

*डीएमफ शासी परिषद की बैठक में 95.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन*

0

*नगोई और गनियारी में दंतेवाड़ा की तर्ज पर खुलेगा गारमेंट फैक्ट्री, साढ़े 10 करोड़ मंजूर*
*मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में महिलाओं की मांग पर की थी घोषणा*
*दुर्घटना रोकने मुंगेली रोड पर बनेगा फूट ओवर ब्रिज*


अलकेश साहू बंटी बिलासपुर,/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के अंतर्गत जिले में वर्ष 2023 – 24 में 95. 75 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जायेंगे। कलेक्टर सौरभकुमार की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ के शासी निकाय की बैठक में आज उक्त राशि के 239 कार्य प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात सहित अन्य अवसरों पर जिले के विकास के लिए की गई घोषणाएं भी शामिल की गई हैं। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, श्री शैलेश पांडे, श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान, महापौर श्री रामशरण यादव सहित सांसद प्रतिनिधि एवम् जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे।


शासी परिषद की आज की अहम बैठक में नगोई एवं गनियारी में गारमेंट्स सिलाई फैक्ट्री की स्थापना के लिए लगभग साढ़े 10 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट मुलाकात अभियान में महिलाओं की मांग पर इसकी घोषणा की थी। बिहान की महिला स्व सहायता समूह इसका संचालन करेंगी। दंतेवाड़ा की सफल डेनेक्स ब्रांड की तर्ज पर इनका कारोबार चलेगा। इसके अलावा बैठक में मुंगेली रोड पर कलेक्टोरेट और जिला न्यायालय के बीच फूट ओवर

ब्रिज का भी निर्माण किया जायेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर को इस काम के लिए 78 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से लोग सुरक्षित तरीके से कोर्ट और कलेक्टोरेट आ जा सकेंगे। दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप तोरवा छठघाट में टेलरिंग शेड निर्माण के लिए 3 करोड़ 32 लाख दिए गए हैं। बिलासपुर शहर में अंग्रेजी माध्यम की स्वामी आत्मानंद कॉलेज के लिए 5 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। शहर के मध्य पुराने हाईकोर्ट

भवन में इसका निर्माण किया जायेगा। बैठक में जिले की सभी विकासखंडों व विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की सुझाव व आम जनता की मांग के अनुरूप प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी गई है। बैठक के पूर्व शासी परिषद के सचिव और जिला पंचायत सीईओ आर ए कुरुवंशी ने सदस्यों का स्वागत और डीएमएफ प्रभारी संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ ने अंत में आभार व्यक्त किया।

*संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कोरिया जिले का किया सघन दौरा*

0

*शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की ली जानकारी*

*गोबर पेंट की बेहतर मार्केटिंग सहित उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश*


अलकेश साहू बंटी बिलासपुर, /सरगुजा संभाग के आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरिया जिले का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने अमृत सरोवर के कार्याें सहित अन्य विकास कार्याें को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोबर पेंट की उपलब्धता मुख्य बाजार में सुनिश्चित करवाने के साथ ही उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी मौजूद थे।

कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने आज सीतापुर, मझगंवा, मुडिझरिया, बरदर सहित अन्य गांवों में विकास कार्याें का जायजा लिया। बैकुंठपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरवापारा के गांव सीतापुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि इस अमृत का क्षेत्रफल 1.5 एकड हैै। अमृत सरोवर अभियान के तहत यहां तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर ने प्रतिदिन कार्यरत श्रमिकों की जानकारी ली और कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्दश दिए। डॉ. अलंग ने आदर्श गांव मझगंवा में रीपा के तहत संचालित गोबर पेंट यूनिट का अवलोकन किया।

समूह की महिलाओं से गोबर पेंट बनाने की पूरी जानकारी ली। उन्होंने गोबर पेंट की उपलब्धता मुख्य बाजार में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्याें की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की बात भी कही। जिले में करौंदा और खेक्सी, आम और लिची जैसे फलों का उत्पादन वृहद स्तर पर करने को कहा। इस दौरान लेमन ग्रास, एलोवेरा उत्पादन एवं इससे निर्मित उत्पादों की सराहना की। कमिश्नर ने मुडिझरिया में जल जीवन मिशन के कार्याें का जायजा लिया। उन्होंने घरेलू नल कनेक्शन से लाभान्वित लोगों से बातचीत की। विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत बरदर में मोंगरिया नाला में नरवा विकास कार्याें का निरीक्षण किया।

*सी मार्ट का निरीक्षण -*

कमिश्नर ने जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में स्थित सी मार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर उनका हौसला बढ़ाया । महिलाओं ने बताया कि उनका करोबार लगातार बढ़ रहा है। अब तक 56 लाख की सामग्री की बिक्री हो चुकी है।

*जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी -*

कमिश्नर डॉ. अलंग ने तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि से लोगों को जागरूक करेगा।

*विशेष रोजगार मेले में 427 युवाओं का प्रारंभिक चयन*

0

अलकेश साहू बंटी बिलासपुर, /कोनी स्थित जिला-रोजगार-कार्यालय में आयोजित विशेष रोजगार मेले में आज निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के बाद नौकरी के लिए 427 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया

गया। चयनितों में आधे से ज्यादा अर्थात 224 उम्मीदवार महिलाएं हैं। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रोजगार मेले में 1189 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए। 19 नियोजक कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। मौके पर ही 89 आवेदकों का चयन किया गया, जिनमें 55 महिलाएं है।

*अंतर्राज्यीय अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

 आरोपियों से 4300 पौवा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब 774 बल्क लीटर कीमती 4,60,100 रूपये किया गया जप्त।
 आरोपियों ने बोलेरो पीकअप वाहन में सब्जी कैरेट के नीचे में शराब को छुपाकर किया जा रहा था, अवैध परिवहन।

कवर्धा,,डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा समय-समय पर जिला कबीरधाम के समस्त थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग/गस्त किया जाकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं जिला इकाई के थाना जो सरहदी राज्यो की सीमा से लगे हुए उक्त थाना अपने-अपने सरहदी सीमा पर लगातर नाकाबंदी पांईट लगाकर संदिग्ध वाहनों की नियमित रूप से तस्दीकी करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग/गस्त पार्टी रवाना किया जा रहा है। दिनॉंक 17/03/2023 को जिला कबीरधाम के थाना रेंगाखार क्षेत्र में पुलिस पार्टी स्थानीय रेंगाखार कस्बा में रात्रि गस्त पेट्रोलिंग में रवाना हुई थी। जो रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बालाघाट मध्यप्रदेश की ओर से बोलेरो पीकअप वाहन CG 07 BY 8066 में सब्जी वाले प्लास्टिक कैरेट के नीचे में छुपाकर अवैध रूप से शराब को रेंगाखार क्षेत्र से होते हुए परिवहन कर रहे हैं, कि उक्त सूचना पर रात्रि गस्त पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थाना रेंगाखार की टीम ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी लगाकर बोलेरो पीकअप वाहन CG 07 BY 8066 को विधिसंगत् रूकवाकर वाहन सवार से वाहन में रखे समान सब्जी कैरेट के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन के माध्यम से सब्जी लाने के लिए भिलाई दुर्ग, रायपुर की ओर जाना बताया, किन्तु मुखबीर से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वाहन की विधिसंगत् तलाशी कार्यवाही किये जाने पर सब्जी कैरेट के नीचे खाखी रंग की बहूत से कार्टून वाहन में भरा हुआ दिखा। उक्त सभी कार्टून को खोलकर देखने पर उसमें गौवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब भरा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में पुनः वाहन सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर बालाघाट मध्यप्रदेश से अवैध रूप से धन अर्जित करने की मंशा से अंग्रेजी शराब को लाकर छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई (दुर्ग) एवं रायपुर की ओर खपाने की योजना बताया गया। जिस पर वाहन सवार व्यक्तियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् घटित करना पाये जाने से थाना रेंगाखार में अपराध क्रमांक 09/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी राजाराम पिता सूरज पाल उम्र 29 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर वार्ड नंबर 04 सुपेला, थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग एवं राकेश निराला पिता लीलाराम निराला उम्र 21 वर्ष निवासी पलारी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार को विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक CG 07 BY 8066 कीमती 07 लाख रूपये में रखे हुए खाखी रंग के 86 नग कार्टून में प्रत्येक में 50-50 नग कुल 4300 पौवा प्रत्येक में 180-180 एमएल भरा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 774 बल्क लीटर कीमती 4,60,100 रूपये एवं सब्जी रखने का प्लास्टिक कैरेट 47 नग कीमती 4700 रूपये कुल जुमला कीमती 11,64,800 रूपये की विधिसंगत् जप्ती कार्यवाही किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन एवं श्री संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक बी.आर. सिन्हा, आरक्षक पुरानिक दास, विजय शर्मा, अंजोरदास, संजय धुर्वे, ओमप्रकाश, शिवाकांत, शिवेन्द्र ठाकुर, बद्री बाँधेकर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

आईटीआई कोरबा में 20 मार्च को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन।

0

कोरबा – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 20 मार्च 2023 को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम मे पंजीयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग, प्रतिष्ठान एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आई.टी.आई. कोरबा में 20 मार्च को सुबह 9ः00 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा ने बताया कि अप्रेंटिसशिप योजना अंतर्गत संस्था में प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कराये जाने के निर्देशानुसार 20 मार्च को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।

हसदेव बांयी एवं दांयी तट नहर निर्माण पश्चात् शेष अर्जित भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी।

0

उक्त भूमि का व्यावसायिक उपयोग हेतु अनुमति नहीं, हसदेव बॅराज संभाग ने जारी किया आम सूचना।

कोरबा – हसदेव बांयी तट नहर एवं दांयी तट नहर में आने वाली भूमि को नहर निर्माण के लिए अर्जित किया गया है। कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा ने आम सूचना जारी करते हुए कहा है कि नहर निर्माण पश्चात् शेष बची भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी है। जिसे किसी अन्य उपयोग जैसे नर्सरी, बागवानी, खाद बनाने व साग-सब्जी लगाने के लिए हसदेव बॅराज संभाग द्वारा नहीं दिया जा सकता है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल संसाधन विभाग की भूमि को निजी उपयोग के लिए नहीं दिया जाता है। अतः इस हेतु कोई भी आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी के द्वारा अतिक्रमण करते पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी।

तंबाकू निषेध जागरूकता के लिए तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस का हुआ आयोजन।

0

कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में की गई चालानी कार्यवाही।

कोरबा – तंबाकू उत्पादों के उपयोग नहीं करने हेतु लोगों को जागरूक करने 17 मार्च को तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू उपयोग विशेषकर गैर धुम्रपान या चबाने वाला तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान एवं शासकीय कार्यालयों में धुम्रपान एवं तंबाकू मुक्त कार्यालय का बोर्ड लगाया गया। साथ ही कोटपा अधिनियम के तहत पांच तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में चालानी कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत तंबाकू उत्पाद जप्तीकरण, विनिष्टीकरण एवं एक हजार रूपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री झा एवं सीएमएचओ डॉ. केसरी ने जिलेवासियों से तंबाकू या तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है। तंबाकू निषेध दिवस पर चालानी कार्यवाही टीम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र, श्री दुष्यंत कोटांगले, श्रीमती कमलेश्वरी डीआई सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

सीएमएचओ डॉ. केसरी ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करते हैं। 15 वर्ष आयु वर्ग के शाला प्रवेशी बच्चों एवं युवाओं द्वारा तंबाकू उत्पाद का उपयोग चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि तंबाकू का व्यसन शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे मुंह का कैंसर, फेंफड़ो के जटिल रोग एवं तंत्रिका तंत्र की शिथिलता जैसी शारीरिक समस्याएं जन्म लेती है। इससे हृदय तथा रक्त संबंधी रोग भी बढ़ते हैं। इस संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 17 मार्च को तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस जिले में मनाया गया।

कलेक्टर श्री झा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

0

रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता संदेश का करेंगे प्रचार-प्रसार।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके तहत गांव में खुले शौच मुक्त स्थायित्व को बनाये रखने, सामुदायिक एवं हाईवे शौचालय का निर्माण, कोष कचरा प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता का कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गांवो का भी स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रचार-प्रसार रथ जिले के सभी विकासखण्डों के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ आदतों को अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, शौचालय का नियमित उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने, पेयजल एवं भोज्य पदार्थों को हमेशा ढंककर रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, घर से निकलने वाले गीला कचरों से घरों पर ही जैविक खाद तैयार करने एवं धार्मिक स्थल, तालाब, पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन का प्रथम चरण 2014-2019 तक रहा है। वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन का द्वितीय चरण संचालित है, जो कि 2020-21 से 2024-25 तक प्रभावशील होगी। द्वितीय चरण का मुख्य उद्देश्य गांव की खुले में शौचमुक्त स्थिति को बनाये रखना और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत खुले में शौच मुक्त स्थायित्व को बनाये रखने के लिए शौचालय विहिन परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाकर उनकी उपयोगिता सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही अस्थायी, प्रवासी आबादी के लिए ग्राम पंचायत के मांग पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांवो में ठोस एवं सूखा कचरा प्रबंधन का कार्य भी सभी गांवों में किया जाएगा। साथ ही घरों एव सामुदायिक स्तर पर कम्पोस्ट पीट तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। मिशन अंतर्गत गोबरधन योजना के तहत मवेशियों के मल, सब्जी के अपशिष्ट तथा अन्य जैव अपशिष्टों से बायो गैस प्लांट लगाये जाने के प्रावधान हैं। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत रसोई तथा स्नानागार से निकलने वाले गंदे जल और बारिश के पानी के लिए निजी तथा सामुदायिक सोक पीट निर्मित किए जाने के प्रावधान हैं, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोक्ता पीट का निर्माण किया जा रहा है।