Home Blog Page 962

*उपमुख्यमंत्री की पत्नी को ‘धमकी’, पुलिस ने फरार सट्टेबाज को पकड़ा पढे पूरी खबर.…..*

0

मुंबई (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी को धमकी, ब्लैकमेल और रिश्वत की पेशकश से संबंधित मामले में मुंबई पुलिस ने पांच साल से अधिक समय से फरार चल रहे अहमदाबाद के एक सट्टेबाज का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी अनिल जयसिंघानी है, जिसकी बेटी अनीक्षा जयसिंघानी को पिछले हफ्ते डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, बैंकर-गायिका अमृता फडणवीस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।

हमने उसे पिछले पांच दिनों से टेक-इंटेल सर्विलांस के तहत रखा था, लेकिन वह गुजरात के अलग-अलग शहरों में लगातार घूम रहा था। अंत में हमने उसे गुजरात के कलोल में ट्रैक किया। आधी रात से पहले ही उसे पकड़ लिया गया और मुंबई लाया गया। आरोपी के खिलाफ कम से कम 15 मामले दर्ज हैं और उसे आज मालाबार हिल पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

पिछले हफ्ते, अमृता ने तब सनसनी मचा दी, जब उन्होंने जयसिंघानी पिता-बेटी द्वारा उन्हें फंसाने, धमकाने, ब्लैकमेल करने और एक करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गृह विभाग संभालने वाले फडणवीस ने जांच का आदेश दिया।

*बकाया करों की राशि जमा न करने पर करदाताओं की सम्पत्तियॉं कुर्क कर नीलाम करने की भी की जायेगी कार्यवाही – निगमायुक्त*

0

*(सभी करदाताओं से छूट का लाभ लेकर बकाया करों की राशि जमा करने की भी निगमायुक्त वानखड़े ने की अपील)*

जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट*जबलपुर* नगर निगम द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य 320 करोड़ की प्राप्ति हेतु संभागवार एवं वार्डवार निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान राजस्व अमले के द्वारा एक-एक करदाताओं के घर दस्तक देकर वसूली कार्यवाही की जा रही है। जिसकी समीक्षा आज निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने की और उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे के साथ-साथ सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है उनकी सम्पत्तियों को कुर्क कर नीलाम करने की कार्यवाही की जावे।
इस संबंध में निगमायुक्त श्री वानखड़े ने बताया कि अब करदाताओं के पास छूट के साथ बकाया करों की राशि जमा करने के लिए मात्र 13 दिन शेष बचे हैं। उन्होंने ऐसे सभी करदाताओं से जिनके द्वारा अभी तक बकाया करों की राशि जमा नहीं की गई है उन सभी करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2023 से बकाया करों की राशि पर 8 प्रतिशत अधिभार लगाकर करदाताओं से वसूली की जायेगी।

*नई क्राईम पद्धति,तथा अपराध विवेचना में फॉरेंसिक की अहमियत, घटना स्थल से साक्ष्य का संकलन,आदि के सम्बंध में अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्स दिए विवेचकों को*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर*(पुलिस अधीक्षक के समन्वय प्रयास से जिला जबलपुर में पदस्थ विवेचकों को और दक्ष बनाने तथा विवेचना में सुधार हेतु आयोजित एक दिवसीय वृहद कार्यशाला का मान्नीय न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट एवं मान्नीय न्यायमूर्ति श्री सुजय पाल द्वारा किया गया शुभारंभ)*

*जबलपुर* पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के समन्वय प्रयास से जिला जबलपुर में पदस्थ विवेचकों को और दक्ष बनाने तथा विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय एक वृहद कार्यशाला का आयोजन होटल विजय महल में आज किया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मान्नीय न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट एवं मान्नीय न्यायमूर्ति श्री सुजय पाल तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नवीन कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री आर.आर.एस. परिहार एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा श्रीमति मंजू सिंह प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याया बोर्ड जिला जबलपुर, श्री उमाशंकर अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, श्री विजय कुमार पाण्डे स्पेशल रेल्वे मजिस्ट्रेट,

मुख्यन्यायिक दण्डाधिकारी श्री आलोक प्रताप सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन, एडीपीओ श्री देवर्षि पिंचा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संकल्प कोचर, की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यशाला की रूपरेखा एवं उपयोगिता से सभी को अवगत कराया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री ।

आर.आर.एस. परिहार द्वारा भी सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुये अपराध विवेचना में सुधार के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मान्नीय न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट एवं मान्नीय न्यायमूर्ति श्री सुजय पाल द्वारा नई क्राईम पद्धति,तथा अपराध विवेचना में फॉरेंसिक की अहमियत, घटना स्थल से साक्ष्य का संकलन, आदि के सम्बंध में अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये।
कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को श्रीमति मंजू सिंह प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड जिला जबलपुर द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 से सम्बंधित प्रावधान तथा साक्ष्य संकलन के सम्बद्ध में तथा जे.जे. एक्ट की विवेचना में हो रही त्रुटि के सम्बंध में बताते हुये विवेचना में सुधार के सम्बंध में बताया गया, तथा 2022 में क्या क्या अमेंटमेंट हुये है के बारे में बताया गया, श्री उमाशंकर अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों एवं साक्ष्य संकलन एवं बच्चो के उम्र के टेस्ट किस प्रकार कराया जाये तथा चालान पेश करते समय क्या क्या त्रुटियॉ की जाती है, त्रुटियों को किस प्रकार सुधार किया जाये के सम्बंध में , श्री विजय कुमार पाण्डे स्पेशल रेल्वे मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी करते समय किन बातों पर ध्यान रखा जाना चाहिये, रिमाण्ड लेते समय किस प्रकार फार्म भरे जायें, एन्टीसिप्ट्रेी बेल रिजेक्ट हेतु विरोध पत्र किस प्रकार तैयार करना चाहिये, तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता 41(1) के नोटिस के सम्बंध में एवं न्याय दृष्टांत अरूणेश कुमार एवं जरीना बेगम के सम्बंध में मान्नीय मान्नीय सुप्रीम कोर्ट की जो गाईड लाईन है के सम्बंध में उद्बोधित किया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संकल्प कोचर द्वारा वर्तमान समय में घटित हो रहे सायबर क्राईम एवं सम्पत्ति सम्बंधी अपराध तथा धोखाधड़ी के मामले में अनुसंधान की बारीकियों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, जिला जबलपुर में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात सहित जिले में पदस्थ 80 उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला के समापन पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

*मुख्यमंत्री श्री चौहान के भ्रमण कार्यक्रम*

0

पंकज जैन ब्यूरो*जबलपुर* मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 मार्च को स्टेट हेंगर भोपाल से प्लेन द्वारा दोपहर 12.05 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 12.10 बजे प्रस्थान कर 12.25 बजे बरगी नगर हेलीपेड पहुंचेंगे। बरगी नगर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 2.05 बजे बरगी से प्रस्थान कर 2.55 बजे बालाघाट जिले के लांझी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.35 बजे लांझी से प्रस्थान कर 5.25 बजे डुमना एयरपोर्ट आयेंगे एवं डुमना एयरपोर्ट से 5.30 बजे वायुयान द्वारा वाराणसी के लिये प्रस्थान करेंगे।

चौखट में फन फैलाए घंटो बैठा रहा कोबरा,रेस्क्यू के बाद रोते हुए महिला ने बताई आप बीती।

0

जान बचाने के लिए परिवार वाले बंधक की तरह बैठे रहे ऊपर।

कोरबा – छत्तीसगढ़ में अचानक से मौसम बदलने से पूरा माहौल बदल गया हैं जहां इस वक्त तपती धूप हुआ करती हैं वहीं अचानक बारिश होने से कोहरे के साथ ठंड लगने लगी हैं वहीं इसका असर कोरबा जिले में भी काफी असर देखने को मिल रहा जिले में आसनक से बीती रात में झमा झम बारिश होने से लोगों की मुसिबत बढ़ गई बारिश के कुछ देर बाद ही एक परिवार कई घंटो तक बंधक बन कर एक कमरे में बैठा रहा जी हा मामला हैं कोरबा के दादर खुर्द का जहां ज़मीन में रेंगने वाली मौत कोबरा सांप अचानक से एक छोटे से कमरे में घूस गया वहीं परिवार की महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं जब अचानक से कोबरा पर नज़र पड़ी तो परिवार की जान अटक गई और डरे सहमे पूरा परिवार भाग कर एक किनारे बने पठार पर बैठ गया और सांप से जाने की प्रार्थना करने लगें पर वह कोबरा चौखट पर ही फन फैलाए बैठ गया मानो परिवार वालों को बंधक बना लिया हो, किसी तरह मदद के लिए बगल वालों को इसकी जानकारी दी जिसके पश्चात पड़ोसी हर्षल पटेल ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया और बताया साप एक किराने बैठ गया हैं और परिवार वाले अन्दर फस चुके हैं, जितेंद्र सारथी ने हल्की हल्की बारिश होने की वजह से थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं आखिरकार एक घण्टे के पश्चात जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे और कमरे में प्रवेश किया जिसको देख बंधक बनी महिला फूट फूट कर रोने लगीं और बचा लेने की गुहार लगाने लगी फ़िर सारथी ने उनको समझाया तब जाकर उनका डर कम हुआ जिस वक्त कमरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था वही बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थीं।

फिर सुरक्षित तरीके से उसे डिब्बे में बंद किया और और परिवार को निचे आने को बोला गया, एक घंटो दहशत में रही महिला सरस्वती यादव ने पुरी आप बीती बताई और बार बार नम आशु के साथ कहने लगीं “हमर आज जान बचा लेंहे बेटा “फिर सभी ने राहत भरी सास ली और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया थोड़ी देर पश्चात फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

 

यादव परिवार सुबह ही आए थे किराए में रात को खाली कर दिए।
सरस्वती यादव का परिवार कहीं बाहर से कमाने खाने के लिए कोरबा आए थे जो की सुबह ही दादरखुर्द में मकान लेकर सुबह ही किराए में रहने लगे थे पर उन्हें क्या मालूम था उनका सामना कोबरा साप से ऐसे सामना होगा, एक घण्टे के दहशत भरे पल ने उनके दिमाग़ में इतना डर भर दिया की साप के रेस्क्यू के कुछ मिनटों बाद ही घर को ख़ाली कर दिया और अपने दामाद के घर चले गए।

 

रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर 88175344557,999622151 

*नवरात्रि, चेटीचंड, और रमजान पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाएॅं रहेंगी दुरूस्त – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*

0

पंकज जैन *जबलपुर* । 22 मार्च से 23 अप्रैल 2023 के बीच नवरात्रि, चेटीचंड, और रमजान का पर्व धूमधाम से संस्कारधानी की परम्परानुसार मनाया जाना सुनिश्चित है। इन सभी त्यौहारों पर नगर निगम की व्यवस्थाएॅं दुरूस्त रहेंगी। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियॉं की गई हैं। आज व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा कर जानकारी ली। इस दौरान महापौर श्री अन्नू ने विशेष कर इन त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश की अतिरिक्त व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएॅं त्यौहारों के पूर्व पूर्ण कर ली जावे और यह व्यवस्थाएॅं प्रतिदिन चुस्त दुरूस्त रहे की निगरानी अधिकारी प्रतिदिन अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यो को करेगें तथा व्यवस्थाएॅं शुचारू रखेगें।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि सभी मंदिरों एवं मस्जिदों के आस-पास सफाई हेतु कर्मचारियों डयूटी लगाकर सफाई कराना, क्षेत्र में साफ-सफाई, फॉगिंग, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, नाला नालियों की साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा उठवाना, चूने की लाइन डलवाना, एवं धुलाई करवाकर, मंदिरों एवं मस्जिद, ईदगाहों के आस-पास समुचित प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, एवं आवारा पशुओं को पकड़ने आदि कार्यो को करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर ने सभी कार्यो में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने की भी अधिकारियों को हिदायत दी। समीक्षा बैठक में एम.आई.सी. सदस्य एवं पार्षद श्रीमती शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी, गुलाम हुसैन, पार्षद अख्तर अंसारी, वकील अंसारी, मो. शफीक हीरा, प्रमोद पटैल, कलीम, कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव, जी.एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करने 20 मार्च को मनाया जाएगा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस।

0

सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क जांच – इलाज कैंप का होगा आयोजन।

कोरबा – प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। लोगों में मौखिक स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढाने के लिए मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष प्राउड ऑफ योर माउथ की थीम पर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 20 मार्च को जिले के मेडिकल कॉलेज(जिला चिकित्सालय ), सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में निशुल्क मुख स्वास्थ्य जॉंच तथा उपचार कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोगो को मुख एवं दॉतों की देखभाल की जानकारी प्रदान की जावेगी। मुख स्वास्थ्य पर आधारित जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जनसमुदाय में जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार गतिविधियॉ जैसे दॉंतो की सफाई तथा मुख को स्वस्थ्य रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी जावेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केषरी ने बताया कि मुख संबंधित समस्या होने की कई वजह हो सकती हैं। दॉंतो में बैक्टीरिया ,फूड और एसिड की वजह से दॉतों के इनेमल और कनेक्टीव टिष्यू डैमेज होने लगते हैं। इससे दॉंत परमानेंट खराब होने लगता है। इसके लक्षण ब्रश करने के समय मसूडे से खून आना, मुॅंह से बदबू आना, ठंडा या गरम खाने में झनझनाहट होना, मुॅंह में गॉठ , छाले या घाव हो सकता है। ओरल हेल्थ को परफेक्ट रखने के लिए लोगों को अपने मुख स्वास्थ्यय के बारे में जानकारी होना जरूरी है। खराब मौखिक स्वास्थ्य न केवल मौखिक रोगों को जन्म दे सकता है बल्कि हृदय रोग, मधुमेह ,स्ट्रोक तथा श्वसन समस्या भी हो सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के लोगों से अपील किए हैं कि वे अपने मौखिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपने मुख और दॉंतो की स्वच्छता से कभी समझौता ना करें। मुख और दॉंतो में कोई समस्या हो तो दंत चिकित्सक से परामर्श एवं जॉंच करावें।

*शासकीय स्कूल में कक्षा 5वी की क्षात्राओ से कक्षा में अश्लील डांस कराये जाने को लेकर जमकर हंगामा*

0

 

पंकज जैन ब्यूरोजबलपुर घमापुर थाना क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल में कक्षा 5वी की क्षात्राओ से कक्षा में अश्लील डांस कराये जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। क्षात्रओ को लेकर अभिभावक थाने पहुंचे ओर

घिनोना कृत्य करने बाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।उधर पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।इस

संबंध में घमापुर थाना प्रभारी चन्कान्त झा ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल है उस स्कूल में रामसिंह ठाकुर नाम का एक शिक्षक है विगत 11

फरबरी को शिक्षक राम सिंह क्लास में पहुचा उसने सभी क्षात्रो को क्लास के बाहर कर क्षात्राओ की ड्रेस ट्यूनिक उतरबाकर डांस करवाया।इस गंदी हरकत को सभी क्षात्रओ ने अपने परिजनों को बताया जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की। जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट

*बैंकर्स केसीसी के अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करें – कलेक्टर*

0

सुरक्षा बीमा योजनांतर्गत मृतक के परिजनों को लाभांवित करने के दिए निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि किसानों को ऋण उपलब्ध कराने बैंकर्स केसीसी के अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करें। इस हेतु उन्होंने कृषि, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को केसीसी के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकर्स को भेजने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

(पीएमजेजेबीवाय) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (पीएमएसबीवाय) योजनांतर्गत बीमित मृतकों के परिजनों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को मृतकों का विवरण बैंकर्स को उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में एटीएम स्थापित करने के संबंध में चर्चा भी की और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन, ऋण एवं ऋण जमा अनुपात, बैंक लिंकेज की स्थिति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के स्वीकृत प्रकरण, व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण, अंत्योदय योजना के तहत स्वीकृत प्रकरण, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत प्रकरण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के अनुरूप संतोषजनक प्रगति पर सराहना की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध 65 प्रकरण स्वीकृत किए गए है तथा 49 प्रकरणों में ऋण वितरित किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 11 प्रकरणों में ऋण वितरित किया गया है। मुंगेली नगरपालिका अंतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध 146 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत लोरमी में 73 प्रकरण, नगर पंचायत पथरिया में 68 प्रकरण व नगर पंचायत सरगांव में 70 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं तथा अधिकांश प्रकरणों में ऋण वितरित किए जा चुके हैं। बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत 1122 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि दिग्विजय राउत, डीडीएम नाबार्ड श्री अशोक साहू, लीड बैंक आफिसर श्री दिपेश दास सहित विभिन्न बैंको के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*मुंगेली में खुलेगा फुटबॉल खेल सेंटर*

0

*भारतीय खेल प्राधिकरण ने दी अनुमति*

*फुटबाल खेल सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका*

 तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली 18 मार्च 2023// भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ में दस नए खेलो इंडिया लघु केंद्रों की स्थापना की अनुमति दी गई है। जिसके तहत मुंगेली जिले में भी फुटबाल खेल सेंटर खुलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फुटबाल खेल सेंटर खोलने की अनुमति मिलने पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिलेवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से जिले के फुटबाल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा अनुमति दे दी गई है। अब फुटबाल खेल सेंटर खुलने से जिले के फुटबाल खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। खेलो इंडिया फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं बेहतर खेल प्रदर्शन कर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शीघ्र ही फुटबाल खेल सेंटर खोलने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल ने बताया कि इस सेंटर को संचालित करने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बजट आवंटन प्रदाय किया जायेगा एवं एक नवीन प्रशिक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी।