कवर्धा-बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है लगातार तीन दिवस तक हो रही बारिश से कवर्धा जिला के सभी किसानों को फसल में भारी हानि हुई है अधिकतर जगह में 100% नुकसान किसानों को हुआ है चाहे वह चना का फसल हो चाहे वह गेहूं का फसल हो चाहे तिंवरा का फसल हो सभी फसल किसानों का खेत में ही कट कर रखा हुआ था नतीजा यह हुआ किसानों
का फसल खेत में रखा हुवा है जिसके कारण फसल सड़ चुका है किसान अपने बच्चों की शादी करेने या किसी प्रकार से खरीदी करेंगे वह अन्य कार्य हेतू तैयारी में थे लेकिन आज किसान पूरी तरीके से दुखी है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कवर्धा के द्वारा किसानों के साथ आज कलेक्टर साहब से मुलाकात किए और यह मांग की है कि कवर्धा जिले के सभी किसान जिनको बेमौसम हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है उसके उचित जांच और जांच होने के उपरांत सभी किसानों को मुआवजा दिए
जाने हेतू ज्ञापन सौपे अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की किसानों को मुआवजा देकर इस संकट की घड़ी में किसानों को थोड़ी राहत दिया जा सकता है आगे अश्विन ने कहा कि किसान भाइयों को इस बारिश से काफी नुकसान हुवा है शासन प्रशासन को एक कदम आगे आकर किसानों की मदद करनी चाहिए जिले में लगभग 90 से 100% तक किसानों का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई अत्यंत जरूरी है अजीत जोगी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी जी ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए पूरे जिले में इस बारिश ने किसानों को काफी नुकसान किया है कलेक्टर साहब इसका संज्ञान लेकर जांच करवाएं और जितनी अधिक से अधिक हो सके मुआवजे की राशि किसानों को मिलनी चाहिए आज के कार्यक्रम कार्यक्रम में कवर्धा जिला के किसान भाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सदस्य गण सहसपुर लोहारा के शहर अध्यक्ष श्री नेम सिंह यादव जी छात्र विंग के जिला अध्यक्ष रंजीत वर्मा जी प्रदेश महासचिव युवा विंग चेतन वर्मा जी प्रदेश महासचिव युवा विंग से मुकेश चंद्राकर जी छात्र विंग प्रदेश सचिव श्री जितेंद्र चंद्रवंशी जी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष परमानंद साहू जी क्षेत्र के जनपद सदस्य सुरेश साहू जी क्षेत्र के सरपंच गण तिलक साहू जी साहू जी ओमप्रकाश यादव जी साहू जी राहुल चंद्रवंशी जी विनोद जयसवाल जी एवं अन्य किसान भाई उपस्थित रहे
*नाम आरोपी उमेश घोरे पिता स्वर्गीय राकेश घोरे निवासी देवरीखुर्द आदर्श नगर थाना तोरवा*
जप्ति- आयरन एंगल जाली 3 नग, आयरन ऐंगल फ्रेम 2 नग
बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत चोरी के अपराध में कार्यवाही की गयी।
मामले का संक्षिप्व विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रितेश सिंह ठाकुर चौहनबाड़ा विद्यानगर थाना उपस्थित होकर दिनांक 20-3-23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिविल वर्क ठेकेदार है। नगर निगम के अंतर्गत नाली, CC रोड एवं बिल्डिंग बनाने कार्य करता है । विद्या नगर घर के सामने नाली CC रोड आदि बनाने के लिए लोहे का एंगल फ्रेम रोड सेंट्रिंग प्लेट आदि समान को रखता है।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवाने की पहल पहल पर कुछ दिन पहले ही घर के आस-पास बाहर के क्षेत्रों को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाया था ।
उसका लोहे का सामान कम दिखाई देने लगा तो cctv कैमरा फुटेज देखने पर दिनांक 17-3-23 की रात्रि 3-4 बजे 3 व्यक्ति समान को चोरी कर ले जाते दिखे।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज को सभी मुखबिरों को दिखाया गया ।
हुलिया, चलने का तरीका, हाइट और कपड़ों को पहचानते हुए मुखबिरों ने उमेश घोरे के बारे में बताया । संदेहि उमेश घोरे को पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन में लिया गया। जो बताया कि वह कबाड़ी खरीदी बिक्री काम करता है, अपने 2 अन्य साथी के साथ 3-4 दिन पहले चौहान बाड़ा विद्यानगर से लोहे का सामान चुराया और बेचने हेतु छिपा के रखा है।
आरोपी के कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद की गई और जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 21-3-23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उसके साथियों की पता तलाश की जा रही है।
*ठगी करने वाला आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, ₹ 4 लाख ठगी रकम बरामद*
*थाना तारबाहर की कार्यवाही*
*नाम आरोपी- संग्राम कुमार महापात्रा पिता सिसिर कुमार उम्र 40 साल पता G- 83 विलेज कातना थाना कातना जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश*
*जप्ति चार लाख रुपए*
बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के द्वारा ऑटोमेटिक प्रेशर मशीन फॉर कार वास बेचने के नाम से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है
प्रार्थी निशांत भानूशाली पिता नीलेश भानुशाली उम्र 27 वर्ष पता सावरिया गली जगमल चौक तोरवा ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अगस्त 2022 में वह कार वॉश मशीन लगाना चाहते थे। तब उन्होंने नोएडा स्थित कंपनी की जानकारी इंटरनेट से प्राप्त की और एक फोन नंबर पर बात करने पर आरोपी संग्राम महापात्र ने खुद को ऑटोमेटिक कार वॉश मशीन बनाने वाली कंपनी का मालिक बता कर ₹6,65000 लेने के बाद भी बार-बार कहने पर भी मशीन नहीं दिया नहीं पैसा वापस किया।
रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात सायबर यूनिट बिलासपुर से तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर ACCU बिलासपुर कि संयुक्त टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश भेजी गई थी।
आरोपी बचने के लिए छुप रहा था।
मुखबिर सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया मामले में विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक सउनि भरत चंद्रवंशी, राहुल, संदीप शर्मा, एमडी अली का योगदान रहा ।
कोरबा– दिनांक 22.03.2023 को शहर में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर विशाल रैली का आयोजन किया गया है। पहली रैली कोसाबाड़ी के हनुमान मंदिर से निकालकर टीपी नगर और दूसरी रैली सीतामढ़ी से टीपी नगर के बीच प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार रैली में करीब 25 हजार लोंगो के शामिल होने की संभावना है। यानी की इतने बड़े जनसमूह कोसाबाड़ी व सीतामढ़ी से टीपी नगर में मुख्य मार्ग होते हुए आएगा तो यह मार्ग पूरी तरह जाम रहेगा। बाहर से कोरबा आने वाले और कोरबा शहर से बाहर जाने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्शन पॉइंट निर्धारित किये हैं जो निम्न है-
1. जांजगीर चाम्पा की ओर से कोरबा आने वालों के लिए डायवर्शन:- बरबसपुर से बालको बाइपास रोड का इस्तेमाल करते हुए रिसदी से कोरबा शहर की ओर आ सकते हैं।
2. सर्वमंगला की ओर से कोरबा आने वाले के लिए डायवर्शन:-
कुसमुंडा सर्वमंगला की ओर से कोरबा आने वाले राताखार बाइपास का इस्तेमाल करते हुए सीधे CSEB के पास निकल सकते हैं।
3. रिसदी की ओर से आने वाले ट्रैफिक:रिसदी की ओर से आने वाले ट्रैफिक आरटीओ तिराहा के पास से मुड़कर सीधे sp आफिस होकर ITI तिराह होकर बुधवारी बाजार होकर शहर की ओर जा सकते हैं।
4. दर्री की ओर से रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग CSEB चौक होते हुये मुड़ापार् बायपास -अमरिया पारा मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन से दरीNTPC जाने जाने वाले भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
*👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना स्थल पहुंचकर, घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के सम्बंध में दिये थे आवश्यक दिशा निर्देश*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी:–* राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर पिता जग्गू ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी बूढी कोनी थाना पाटन
पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर,,थाना पाटन में दिनंाक 27-2-23 की सुवह पाटन तिलगवंा रोड किनारे अग्रवाल राईस मिल के पीछे नन्दू पटैल के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पाटन प्रभारी उप निरीक्षक रवि उपाध्याय हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचे जहॉ अनुज कुमार पटैल उम्र 44 वर्ष निवासी साधुपुर टोला थाना उदाकिशुनगंज जिला मधेपुरा बिहार वर्तमान पता राहुल अग्रवाल की राईस मिल तिलगवां पाटन ने बताया था कि वह लगभग 1 वर्ष से पाटन में राहुल अग्रवाल की राईस मिल में ठेकेदारी का काम कर रहा है उक्त मिल में बिहार के लगभग 85 मजदूर उसके अण्डर में काम करते हैं जो सभी मिल में ही रहते हैं
जिनका लेखा जोखा वह देखता है उसके गांव का राजेश ऋषिदेव लगभग 1 महीने से उसके अण्डर में ही राहुल अग्रवाल की मिल में काम कर रहा था। कल राजेश काम पर नहीं आया था उसने दिनंाक 26-2-23 की शाम लगभग 5 बजे राजेश को मिल के अंदर अन्य मजदूरों के साथ चाय पीते देखा था फिर रात लगभग 10-30 बजे जब उसने मजदूरों से काम बंद कराके सभी मजदूरों की गिनती की तो राजेश गिनती में नहीं था, उसने राजेश के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन बंद था उसे लगा कि राजेश होली में घर चला गया होगा । सुवह लगभग 7 बजे वह अपने कमरे में था तभी उसके अण्डर में काम
करने वाले मजदूर बुद्धन ने आकर बताया कि मिल के पीछे नंदू पटैल के खेत में पाटन तिलगंवा रोड किनारे राजेश की लाश पड़ी है जिसके शरीर सें खून बह रहा है, तुरंत वह अपने साथ काम करने वाले राजेश के भाई चौरस ऋषिेदेव, चाचा इतवारी ऋषिदेव एवं अन्य लोगों के साथ वहां जाकर देखा तो राजेश के सिर गले, सीने में चोट के निशान थे जिससे खून निकल रहा था किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार नुकीलेे हथियार एवं ठोस वस्तु से चोट पहुॅचाकर राजेश ऋषिदेव उम्र 25 वर्ष निवासी साधुपुर थाना उदाकिशुनगंज जिला मधेपुरा बिहार की हत्या कर दी है।घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे, एवं एफएसएल डॉ. नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) स्वयं घटना स्थल पहुंचे एवं घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देर्शित करते हुये आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।*आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना पाटन प्रभारी उप निरीक्षक रवि उपाध्याय के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ की टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम के द्वारा राहुल अग्रवाल की राईस मिल मे काम करने वाले बिहार के मजदूरों से पूछताछ की गयी इसके साथ ही आसपास एवं राईस मिल में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया, जिसमें पाया गया कि मृतक राजेश ऋषिदेव दिनॉक 26-2-23 को दोपहर लगभग 3 बजे राईस मिल से काम से छुट्टी लेकर निकला था, जो पाटन क्षेत्र में घूमता हुआ एवं शाम के समय सीसीटीव्ही कैमरे में राईस मिल तरफ रात लगभग 9 बजे एक व्यक्ति के साथ पैदल बातचीत करते हुये जाते देखा गया। सीसीटीव्ही कैमरे में मृतक के साथ बातचीत कर रहे व्यक्ति के सम्बंध में पतासाजी की जा रही थी, दौरान पतासाजी के थाना प्रभारी पाटन आर एस उपाध्याय को विश्वसनीय मुखबिर से मृतक के साथ बातचीत करते हुए पैदल जा रहे व्यक्ति का नाम राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर नाम ज्ञात हुआ, जो कि घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर राईस मिल के पीछे खेत में बनी टपरिया में रहता था।
राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बूढीकोनी थाना पाटन को अभिरक्षा में लेेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दिनॉक 26-2-23 की रात्रि को वह एवं राजेश पाटन तरफ से राईस मिल तरफ आ रहे थे, रास्ते में राजेश ने उसे चांवल की कट्टी देकर बदले में कुछ रूपये देने की बात कही, वह राजेश को पैसे देने के लिये अपनी टपरिया पर ले गया, टपरिया में पहुंचने पर राजेश के टपरिया में सो रही उसकी पत्नि के साथ अश्लील हरकतें कर दी जिस पर उसने पास में ही पडे डण्डे , पत्थर, पेचकस, लोहे की कुदाली से हमला कर राजेश की हत्या कर दी और राजेश के शव को घसीट कर टपरिया से दूर खेत में डाल दिया एवं खून लगा बांस का डण्डा तथा खून लगे कपडे खेत में जला दिये, कुदाली, पेचकस, टपरिया में छिपा दिया। राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर की निशादेही पर टपरिया से घटना में प्रयुक्त पेचकस, कुदाली एवं मृतक का मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर पिता जग्गू ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी बूढी कोनी थाना पाटन को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*उल्लेखनीय भूमिका :-* अंधी हत्या के खुलासे एवं पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पाटन उप निरीक्षक आर.एस. उपाध्याय, उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, उप निरीक्षक प्रदीप तोमर, उप निरीक्षक अनुराग तोमर, उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई , सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक दशरथ, अमित, रविकांत दुबे, अमित सिंह, मोहित , विवेक एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजय पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र कसाना, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, मुकुल गौतम, रंजीत तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल एवं आरक्षक नवनीत की सराहनीय भूमिका रही।
बिलासपुर,,सिम्स चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता (डी के वी एस एस वाय /ए बी पी जे ए वाय )योजना अंतर्गत कार्य कर रहे चिकित्सक/ मेडिकल स्टाफ/ सहायक स्टाफ को प्रोत्साहित करने, अधिक कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना से प्राप्त 34% प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा रहा है, परंतु जब से डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव को नोडल अधिकारी बनाया गया है तब से वितरण सूची विवाद में रहा है प्रोत्साहन राशि वितरण में शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को दरकिनार करना,
कर्मचारियों को असमान वितरण करना ,कई पात्र कर्मचारियों को सूची में स्थान नहीं दिया जाना, चहेतों को मोटी रकम देना ,जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है ।कर्मचारियों के बीच भेदभाव बरतने के कारण कर्मचारी हतोत्साहित हो रहे हैं ।उनमें कार्य के प्रति आकर्षण में कमी आ रही है, टीम भावना विलुप्त हो रही है, परिणाम स्वरूप चिकित्सालय में मरीजों के उपचार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इन सब विपरीत परिस्थितियों के लिए सिर्फ और सिर्फ नोडल ऑफिसर डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव जिम्मेदार हैं।
*संघ द्वारा संस्था एवं कर्मचारियों के हित में* ,*डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव को नोडल अधिकारी के पद से हटाते हुए इनके पूरे* *कार्यकाल में कराए गए प्रोत्साहन राशि* *भुगतान एवं अन्य मद (संस्था के उन्नयन के लिए प्राप्त 15%राशि) में किए गए खर्च* *की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है* बताते चलें आयुष्मान योजना अंतर्गत संस्था के उन्नयन के लिए प्रदाय किए जा रहे 15% राशि जो करोड़ों में है का संस्था में उन्नयन के लिए खर्च ना कर अपने चहेतों के रिश्तेदारों एवं अन्य लगभग 70 से 80 लोगों को नियम विरुद्ध रखकर (कहां क्या कार्य कर रहे हैं किसी को पता नही)उन्हें भुगतान के नाम पर करोड़ों रुपए की अनियमितता की जा चुकी है न्यूज पेपरों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है ।यदि गंभीरता से जांच की जाय तो 70 से 80 लोगों को रखे जाने संबंधी कोई दस्तावेज संस्था में नहीं मिलेगा ।
संघ द्वारा डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव को योजना के नोडल ऑफिसर के पद से तत्काल हटाने एवं उनके कार्यकाल की पारदर्शी जांच कराने सहित सिम्स में कार्यरत कर्मचारियों के 11 सूत्री मांगों को लेकर अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं की जाती है तो संघ चार दिवस पश्चात घेराव करने बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सिम्स प्रबंधन की होगी साथ ही इसकी सूचना सभी उच्च अधिकारी यथा – सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आयुक्त उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ,संचालक चिकित्सा शिक्षा, कलेक्टर बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को भी पत्र प्रेषित कर सूचित किया है।
*तारबाहर पुलिस, जिला बिलासपुर एवं ACCU की कार्यवाही*
*अवैध नशा के विरुद्ध अभियान “निजात” के दौरान कार्यवाही*
*खतरनाक श्रेणी का 5.93 ग्राम मेथममेटाफाइन गति/बर्फ ड्रग जप्त*
*राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर अवैध ड्रग के साथ गिरफ्तार*
*नाम आरोपी – ओमकुमार जाटव पिता सूर्यज्ञान उम्र 21 वर्ष वर्तमान पता द्वारिका दिल्ली स्थाई पता किरवाडा पोस्ट पहारिया नगर थाना श्री महावीरजी जिला करौली राजस्थान* जप्ती मात्रा- 5.930 ग्राम
*जप्ती* 6 प्लास्टिक जिपर पैकेट में अवैध मादक पदार्थ कुल वजन 5.93 ग्राम, नकदी रकम 1500 जुमला कीमती 91500₹
बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 19/3/2023 को सूचना मिला की हाई प्रोफाइल,पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेन का प्रयोग कर रहे हैं तथा ट्रेन में टैंडर बेसिस पर साफ-सफाई खाना और सामान सप्लाई का कार्य करने वाली कंपनी के वर्कर तस्करी में संलिप्त है। राजधानी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति रविवार को अवैध ड्रग सप्लाई करने बिलासपुर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
कार्यवाही को संपादित कर रही टीम को साईं मंदिर तारबाहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो राजधानी एक्सप्रेस में सामान सप्लाई का कार्य करता है, जिसे विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध ड्रग क्रिस्टल मेथ/गति रखना बताया, आरोपी व्यक्ति पूर्ण सावधानी बरते हुए अवैध मादक पदार्थ को छुपा कर रखा था। जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है। जप्त मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन, का होना पाया गया है। उक्त ड्रग को आमतौर पर गति/एक्स्टसी/MDMA/मौली आदि के रूप में जाना जाता है, यह एक मनो-सक्रिय दवा है जो मुख्य रूप से मनोरंजक उद्देश्य एवं शक्ति को बढ़ाने में की जाती है। इसके प्रभाव से संवेदनाएं बढ़ना ऊर्जा बढ़ना, गुस्सा आना और मोटापा बढ़ना शामिल है।
पूछताछ करने पर आरोपी को यह मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU धर्मेंद्र वैष्णव, अजय वारे, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी, एवं आ. बलबीर सिंह, मुरली भार्गव का योगदान रहा।
रायगढ़। कल सुबह ग्राम घियारमुडा लैलूंगा के खगेश्वर मांझी (62 साल) को उसके वारिशान ईलाज के लिये सीएचसी लैलूंगा लेकर आये। डॉक्टर द्वारा चेक कर घायल खगेश्वर मांझी को मृत बताया गया। मृतक का बेटा रामलाल मांझी अस्पताल स्टाफ को उसके पिता के पेड़ से गिरने से चोट आना बताया । डॉक्टर ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लैलूंगा पुलिस को सूचना दिये । जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रामशंकर तिवारी अपने स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंचे । मृतक के बेटे रामलाल मांझी से पूछताछ के बाद उसे साथ उसके घर लेकर गये। घरवालों से पूछताछ पर रामलाल की लड़की ने बताया कि 18.03.2023 के रात उसके पिता और दादा खगेश्वर के बीच झगड़ा मारपीट हुआ था जिसमें उसके पिता रामलाल ने लकड़ी के फाडी से दादा खगेश्वर को पीटना बताई।
रामलाल मांझी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बताया। आरोपी रामलाल मांझी ( उम्र 35 वर्ष) बताया कि उसके पिता खगेश्वर मांझी घर के सामनों को बेच देता था। 18.03.2023 को सुबह पिता जी घर के चावल को बेच रहा था जिसे मना किया तो झगड़ा विवाद करने लगा जिसे हाथ मुक्का से मारपीट कर लकड़ी के फाडी से सिर, हाथ, पैर में मारा जिससे वह बेहोश हो गया था। घर परिवार के लोगों को मारपीट, झगड़ा किसी को बताने से मना किया था । घटना के संबंध में गांव के जागेश्वर मांझी के रिपोर्ट पर आरोपी रामलाल मांझी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक टी.आर. खुंटिया, एएसआई चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही है।
बिलासपुर 20/03/2023- छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान पर जिले के अलग अलग विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार कर पूरे 33 जिलों में माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तर में 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। साढ़े चार साल के लम्बे इंतजार के बाद भी बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किए जाने एवम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी नहीं आने के वक्तव्य के बाद संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण विषय पर सरकार की मंशा एवं विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
जिसके कारण जिले एवम राज्य के संविदा कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। माननीय मंत्री जी द्वारा विभिन्न मीडिया माध्यमों में यह कहना कि संविदा कर्मचारियों की जानकारी अभी तक प्राप्त हुई है जिस कारण नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है यह बात गले नहीं उतरती कि, शासन द्वारा किसी भी संविदा कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है जबकि प्रदेश में 4 साल पश्चात भी यह कार्य नहीं किया गया इससे यह प्रतीत होता है कि, नियमितीकरण के मामले को सरकार जानबूझकर लटकाने का प्रयास कर रही है
जिसके बाद प्रांत स्तर से नियमितिकरण नहीं, जानकारी नहीं तो काम नहीं के तर्ज पर काम बंद करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सोमवार को राज्य एवं जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर माननीय मुख्य मंत्री जी के नाम छत्तीसगढ़ी में गोहार करते हुए ज्ञापन सौपा, बिलासपुर जिले में श्री सौरभ कुमार IAS कलेक्टर महोदय को कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन सौपने में प्रदेश सचिव श्रीकांत लास्कर, श्रीमती पूनम तिवारी, एसबीएम उपसंयोजक परमेश्वर कौशिक, सचिव श्याम सुन्दर तांडेल, आईटीआई प्रमिल लठारे सलाहकार मनरेगा, एवं अजीत सदन नाविक,विशिष्ट सक्रिय पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आशिष शर्मा आत्मा कृषि विभाग व अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हुए।
आंगनबाड़ी केन्द्रों व पंचायतो में पोषण जागरूकता के लिए 03 अप्रैल तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।
मिलेट्स से बने व्यंजनों के बारे में भी किया जाएगा जागरूक।
कोरबा – पोषण अभियान अंतर्गत जिले में 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा श्रीमती शिवकला कंवर ने जिले में बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस जागरूकता रैली में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने स्वयं स्कूटी चलाते हुए साथ में स्कूटी के पीछे सीट पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार को बिठाकर जिले में लगभग 5 किलोमीटर तक स्कूटी चलाया। उन्होंने इसके माध्यम से लोगों को पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। यह रैली कलेक्टोरेट परिसर से निकलकर कोसाबाड़ी चौक होते हुए घंटाघर से बुधवारी बाजार से आईटीआई चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान में वापस आकर संपन्न हुआ। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य रूप से 3 थीम अनुसार गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत पोषण कल्याण के लिए श्री अन्न मिलेट्स का प्रचार प्रसार और लोकप्रियता, स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा एवं सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित थीम के अनुसार 3 अप्रैल 2023 तक प्रतिदिन कैलेंडर अनुसार गतिविधि आयोजित की जाएगी। इस गतिविधि में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों में लोगों को सुपोषण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही आयोजित गतिविधियों को पोषण ट्रैकर ऐप में भी प्रतिदिन इंद्राज किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं मिलेट्स जागरूकता कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। स्वसहायता समूह के सहयोग से मिलेट्स से बना हुआ तिरंगा थाली का भी प्रदर्शन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के दौरान स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत छह वर्ष तक के बच्चों का वजन लंबाई एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा।
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधियों जैसे-सुपोषण चौपाल, महिला समूहो की बैठक, पालको का बैठक करना तथा लिंग संवेदनशील, जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम व प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस पखवाड़ा में विभिन्न विभागों का भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि कोरबा जिले में लोगो को कुपोषण के प्रति व एनीमिया रोकथाम के लिये जागरूक किया जा सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा श्रीमती चखियार ने बताया कि भारत सरकार व छत्तीसगढ़ राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य में 03 अप्रेल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का दिवस के अनुसार कैलेंडर जारी किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण सम्बन्धित व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा।