Home Blog Page 960

मौसम बदलते ही लगातार निकल रहे जहरीले सांप, जहां कुआ में गिरा घोड़ा करैत वहीं दूसरा कोबरा से बाल बाल बची महिला।

0

कोरबा – मौसम का मिज़ाज बदलते ही कोरबा जिले में ज़मीन में रेंगने वाली मौत का सिलसिला शुरू हो गया हैं, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों से आए दिन जानकारी के साथ वीडियो आते रहते हैं, ऐसा ही साप निकलने की दो घटना सामने आई हैं जिसमें पहला मामला दादरखूर्द गांव का है जहां एक कुआ में भारत का सब से ज़हरीला साप common Krait (घोड़ा करैत) गिरा हुआ था जिसके कारण घर वाले बहुत डरे हुए थे और जैसे तैसे लोगों ने साप को रस्सी की मदद से मछली की तरह फसा लिया था पर उसको बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए जिसके बाद उन्होंने कोरबा जिले के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी जिसके कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम सौरव के साथ पहुंचे और साप को कुएं से बाहर निकाला और बड़ी सावधानी से डिब्बे में बंद किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास लिया साथ ही बताया यहां आए दिन साप निकालते रहते हैं वहीं दुसरी घटना पोड़ी बाहर क्षेत्र की हैं जहां राज कुमारी साहू नामक महिला सर्प दंश से बाल बाल बची।

जिसके बाद पड़ोसी ने इसकी जानकारी जितेन्द्र सारथी को दिया जिसके फौरन बाद सारथी महिला के घर पहुंचे वहीं विशाल काय 6 फीट को Spectacled Cobra (भारतीय नाग) एक किराने सिलेंडर के पीछे जाकर छुप गया था।

 

जिसको वाहा से बाहर निकाला गया तो लोगों की चीख पुकार मच है सांप इतना बड़ा था जिसकी फनकार की आवाज़ सुनकर कि लोगो को रोंगटे खड़े हो गए और उसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गाए, कुछ तो डर से कुर्सियों के ऊपर खड़े हो गए जिसके बाद जितेन्द्र सारथी ने बड़ी सावधानी से साप को डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी ली फिर सभी ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया, फिर वन विभाग को जानकारी के पश्चात इसको दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

 

वन विभाग का रेस्क्यू टीम जिले में लगातार सक्रिय।
जितेन्द्र सारथी ने बताया कोरबा वन मण्डलाधिकारी श्री अरविंद पी एम सर के मार्गदर्शन में लगातार वन्य जीवों को बचाने का प्रयास कर रहे साथ ही आम जनों को भी विभाग का सहयोग करना पड़ेगा तब जाकर कोरबा का जैव विविधता बचा रहेगा, कोरबा का जंगल जैव विविधता से भरा पड़ा हैं उसको बचाने की जरूरत हैं।

 

वन विभाग रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*बेहोश अवस्था में खेत में पड़ी महिला को 108 टीम ने प्राथमिक उपचार कर पहुँचाया हॉस्पिटल*

0

शुक्रवार को लोरमी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम बांधा गांव में 108 संजीवनी की टीम ने खेत में बेहोशी की अवस्था में पड़ी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उपचार करते हुए हॉस्पिटल पहुँचाया।

मुंगेली,,लोरमी,,मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम अघनिया बाई , उम्र 65 वर्ष है। वह ब्लॉक के ही पत्थरपाल की निवासी है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घर से बिना किसी सूचना दिए निकल गयी थी। शुक्रवार को बांधा गांव के कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम गांव पहुँचीं और बेहोश अवस्था में खेत पर पड़ी महिला को स्ट्रेचर के सहारे ईएमटी दिलेश कुमार यादव और पायलट उमा शंकर साहू एम्बुलेंस तक लेकर आएं। महिला की स्थिति गंभीर होने पर ईएमटी दिलेश यादव ने ईआरसीपी के माध्यम से संपर्क साधते हुए डॉ संजय सिन्हा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके पश्चात महिला का उपचार करते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया।

पालीघाट सेल्फी प्वाइंट के पास मिले दो अज्ञात शवों के मामले में रायगढ़ पुलिस द्वारा ब्लाइंड डबल मर्डर केस का खुलासा…..

0

● रायगढ़ पुलिस को 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड डबल मर्डर केस के शवों की शिनाख्तगी और मुख्य आरोपियों सहित 5 की गिरफ्तारी करने में मिली सफलता ….

● मोनेट भूपदेवपुर के पास की गई थी हत्या, शवों को फेंका पालीघाट के पास…

● एसएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में दो एसडीओपी, पांच थाना प्रभारी और सायबर सेल की संयुक्त टीम की रही भूमिका….

रायगढ़ । पालीघाट सेल्फी पांइट के पास मिले अज्ञात शवों की 48 घंटे के भीतर शिनाख्तगी और ब्लाइंड मर्डर केस के आरोपियों की धरपकड़ में रायगढ़ पुलिस ने सफलता हासिल की है । विगत 20 मार्च को रायगढ़-उड़ीसा मार्ग थाना तमनार क्षेत्र के पालीघाट सेल्फी प्वाइंट के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का शव पड़े होने की सूचना थाना तमनार को प्राप्त हुई थी जिस पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने स्टाफ और फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे । प्रथम दृष्टया

ही मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर थाना प्रभारी तमनार द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, थाना प्रभारी घरघोड़ा हर्षवर्धन सिंह बैस और सायबर सेल को लेकर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पॉट और शव का बारीकी से निरीक्षण कर थाना तमनार और साइबर सेल की टीम को जल्द से जल्द अज्ञात मृतकों की शिनाख्तगी का निर्देश दिया तथा शव शिनाख्तगी हेतु अपने स्तर पर आसपास के जिलों के अधिकारियों से संपर्क किये जिस दौरान सोशल मीडिया

पर मृतकों के फोटो, वीडियो प्रसारण होने पर मृतक के वारिसान शवेंद्र ओझा, प्रतापपुर (उत्तर प्रदेश)के अं द्वारा रायगढ़ KGH अस्पताल आकर एक मृतक की शिनाख्त उसके बड़े भाई प्रवीण ओझा (35 साल) निवासी पटटियाकला थना फतनपुर, प्रतापगढ़ (UP) के रूप में किया और संक्षिप्त में बताया 15 मार्च से उसका भाई प्रवीण ओझा और उसका साथी ड्रायवर पवन उपाध्याय रायगढ़ से लापता हैं, उनका मोबाइल बंद है परिवार वाले चिंतित हैं । तब उन्हें ढुंढने अपने साथियों के साथ रायगढ़ आया है । प्रवीण ओझा के साथ दूसरे शव की शिनाख्त पवन उपाध्याय उम्र 38 साल निवासी कलातुलसी थाना

कोरनवा जिला भदोही, जिला इलाहाबाद (UP) का होना पता चला । जांच टीम को यह भी जानकारी मिली कि दोनों मृतक ड्राइवर हैं, बालाजी ट्रांसपोर्ट बलौदा बाजार के अधीन ट्रेलर चलाते थे । पुलिस टीम अपनी जांच तेज कर बालाजी ट्रांसपोर्ट से जानकारी जुटाई तब ज्ञात हुआ कि दोनों 12 और 13 मार्च को बडबिल ओड़िशा से रायगढ़ मोनेट 14 मार्च को पहुंचे थे जो 15 मार्च को लगभग 12.00 बजे तक आयरन ओर वाली गाड़ी

अनलोड़ करके निकले हैं । जीपीएस ट्रेकर, सीसीटीवी से यह पता चला कि इसके बाद ये दोनों ड्रायवर कलकत्ता ढाबा गये थे और वहां से दुबारा मोनेट रोड़ में शाम 06.30 बजे के बाद मूव्हमेंट किये थे । देर राम में उनका जीपीएस कट-आफ हो गया और मृतकों के मोबाइल भी बंद हो गये ।

थाना तमनार के डबल मर्डर केस की जांच हेतु एसएसपी सदानंद कुमार की स्वयं की मॉनिटरिंग पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन में एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय और एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के नेतृत्व में सायबर सेल को मिलाकर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया । जांच टीम को मृतकों के परिवार और बालाजी कंपनी के कर्मचारियों से तस्दीक करते हुए पता चला कि दोनों ट्रेलर वाहन पुलिस चौकी फगुरम, जिला डभरा में धारा 102 CrPC में जप्त किये गये हैं । वहीं सायबर सेल द्वारा दोनों मृतकों के 15 मार्च की सभी गतिविधियों पर जांच आगे बढ़ाया गया जिसमें 14 और 15 मार्च से मृतकों के ट्रेलर वाहन और उनके मोबाइल की गतिविधियों के विश्लेषण पर मनोज साहू और अजय यादव नामक व्यक्तियों जो इनके संपर्क में आये थे की जानकारी मिली साथ ही फगुरम चौकी ग्राम देवरघटा से जप्त वाहनों के बारे में जानकारी मिली कि इलाके के हिस्ट्रीशीटर नंदु लहरे और जयनंद साहू इन गाडियों के आसपास सक्रिय थे जिनके बारे में तहकीकात पर दोनों मोबाइल बंद कर फरार पाये गये । थाना तमनार और सायबर सेल की टीम तकनीकी आधार पर जांच करते हुए मनोज साहू और उसके साले अजय साव को हिरासत में ली जिनसे हिकम्मत अमली से पूछताछ करने पर पता चला कि मनोज साहू और उसका साला अजय साव पूर्व में बालाजी कंपनी में ड्रायवर और हेल्फर का काम करते थे तथा इनका साथी अजय यादव भी बालाजी कंपनी में ड्रायवर था । मनोज साहू, अजय साव और अजय यादव मृतकों को पूर्व से जानते पहचानते थे और पहले से जुनैल खान निवासी मौदहापारा जूटमिल क्षेत्र रायगढ़ और आकाश कहरा जो मूलत: बिलासपुर का है, बाजीनपाली जूटमिल इलाके में रहता है और ड्रायवरी का काम करता है के साथ मिलकर दोनों मृतको के ट्रेलर को लूटने और जुनैल द्वारा खपाने की योजना बनाये थे जिसकी पुष्टि आरोपियों के मेमोरेंडम और कॉल रिकार्ड से भी की गई । योजना के अनुसार 14 मार्च से ही मनोज साहू, अजय साव और अजय यादव मृतकों से फोन पर संपर्क में थे और 15 मार्च को कलकत्ता ढाबा से ही मृतकों को फोलो करते हुए मनोज साहू, अजय साव, अजय यादव और आकाश कहरा मृतकों को अतिरिक्त काम दिलाने के बहाने ट्रेलर सहित मोनेट के पास नहरपाली इलाके सुनसान जगह लेकर गये थे, जहां मनोज साहू व अन्य ने पहले उनको शराब पिलाई, खाना बनाये और बाद में मृतकों के नशे में होने का फायदा उठाते हुये पहले प्रवीण ओझा पर ट्रेलर हार्स में ही चाकू और व्हील पाना से गला, सिर पर चोट पहुंचाकर उनकी हत्या कर दिये उसके बाद मृतक पवन उपाध्याय की ट्रेलर के पास जाकर उसको नीचे उतार कर उसे व्हील पाना से वार किये जिससे उसकी मृत्यु हो गई । चारों मिलकर दोनों शवों को प्रवीण ओझा वाली ट्रेलर के केबिन में डाल दिये फिर दोनों ट्रेलर के जीपीएस को अलग करने के बाद गाड़ी चलाते हुए चंद्रपुर रोड़ स्थित एक परिचित के दुकान पर जाकर 80 लीटर डीजल ट्रेलर से निकाल कर बेचने गये थे जिसकी पुष्टि उक्त दुकानदारों से भी की गई है । इसके बाद गाडियों को लाकर रात में दो अलग-अलग स्थानों में ओडिशा रोड़ और कोडातराई के पास रखे जिसमें कोड़ातराई में रखे वाहन के केबिन में शव रखे हुये थे जिसके बाद ये लोग मोटर सायकल में बैठकर संस्कार स्कुल के पास आकाश कहरा के घर पर जाकर सो गये । अगले पूरा दिन रैकी करने के बाद रात करीब 11-12 बजे पहले शवों वाले ट्रेलर को पोहामिल पटेलपाली के पास लाये वहां से मनोज के अलावा अन्य तीन मिलकर ट्रेलर के हार्स को ट्राली से अलग किये और पालीघाट मेन रोड़ सेल्फी पाइंट के पास वाहन रोककर दोनों शवों को रोड़ किनारे जंगल में फेंक दिये और वापस आकर जुनैल खान से संपर्क किये जो अपने आदमी नंदु लहरे निवासी बरतुंगा, डभरा और जयनंद साहू निवासी खुर्सीपाली खरसिया को आरोपियों से बात कराकर गाड़ी को कटवाने की व्यवस्था करवाया जिसके बाद अजय साव और आकाश कहरा के द्वारा नंदु और जयनंद से संपर्क में रहते हुए वाहनों को फगुरम चौकी इलाके में ग्राम देवरघटा में ईटा भट्टा के पास लेकर गये जहां पहले से रैकी कर रहे राकेश खुंटे निवासी देवरघटा के साथ मिलकर वाहनों को शमसान के पास लगे शेड के समीप खड़ा किये । बाद में सभी नंदु लहरे के फार्म हाउस में आराम किये फिर जुनैल खान से संपर्क किये और दोनों ट्रेलर की चाबी जुनैल को दे दिये और डीजल खर्च का पेंमेंट जुनैल से लेकर अपने-अपने घर चले गये ।

प्रकरण में थाना तमनार में धारा 302, 201, 120बी, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है । घटना में शामिल आरोपियों के नाम जिनकी गिरफ्तारी की गई है :-

(1) मनोज साहू पिता हीरालाल साहू 34 साल निवासी ढिमरापुर चौंक जगतपुर रायगढ़

(2) अजय साव पिता कृपाराम साव 22 साल निवासी औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ़

(3) आकाश कहरा पिता गंगा प्रसाद आदित्य (कहरा) 28 साल निवासी छोटे कोनी, थाना कोनी जिला बिलासपुर

(4) जुनैल खान पिता इदु खान उम्र 29 साल निवासी मौदहापारा थाना जूटमिल

(5) राकेश खुंटे पिता राजेश खुंटे उम्र 31 साल निवासी ग्राम औरदा थाना खरसिया

फरार आरोपियों के नाम :-
1. अजय यादव निवासी संस्कार स्कूल के पास बोदाटिकरा जूटमिल
2. नंदु लहरे निवासी बरतुंगा
3. जयनंद साहू निवासी खुर्सीपाली खरसिया

आरोपी नंदु लहरे और जयनंद साहू पूर्व में भी हत्या के अप.क्र. 185/12 के सजा पाये आरोपी है,जो वर्तमान में जमानत पर थे । अन्य आरोपियों में से राकेश खुंटे का भी थाना खरसिया में मारपीट संबंधी आपराधिक रिकार्ड, आकाश कहरा का थाना बलौदा में तथा अजय साव का थाना पुसौर में पूर्व आपराधिक रिकार्ड प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।

प्रकरण में आरोपियों द्वारा बताये अनुसार घटना समय को पहने गये कपड़े, इस्तेमाल किये गये मोबाइल और वाहन, खून आलूदा मिट्टी और आलाजरब चाकू और व्हील पाना सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जप्त किये गये हैं ।

मृतकों की शिनाख्तगी, प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ में एसएसपी श्री सदानंद कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन में एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, थाना भूपदेवपुर उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल पटेल, थाना तमनार के सउनि नरसिंह यादव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक किशोर कुल्लू, थाना घरघोड़ा के सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, थाना लैलूंगा के सउनि चंदन नेताम, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, प्रदीप गहलोत, बृजलाल गुर्जर, महिला प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी, आरक्षक धनंजय कश्यप, विकाश प्रधान, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, सुरेश सिदार, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, प्रदीप तिवारी, मुकेश यादव, साविल चंद्रा, नंद कुमार पैंकरा, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रमोद सागर, महिला आरक्षक मेनका चौहान की सक्रिय भूमिका रही है ।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा संयुक्त टीम के सदस्यों को ब्लाइंड मर्डर केस के निराकरण में उल्लेखनीय कार्य हेतु उचित ईनाम की घोषणा की गई है ।

 

*फोर्स एकेडमी के विजेता टीम ने सॉफ्टबॉल खेलने दक्षिण कोरिया जा रहे खिलाड़ी का किया सहयोग*

0

*फोर्स एकेडमी के खिलाड़ी खेल के साथ-साथ सहयोग कर रहे है, जो सराहनीय है – पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह*

*फोर्स एकेडमी ने सिवनी एकेडमी को हराकर मारी बाजी*

हिमांशु सिंह ठाकुर कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में गठित ग्राम खेल समिति खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों का आर्थिक मदद कर रहे हैं। सॉफ्टबॉल खेलने दक्षिण कोरिया जा रही कुमारी कविता सिन्हा को फोर्स एकेडमी के विजेता खिलाड़ियों ने अपने जीते हुवे पुरूस्कार के 5 हजार राशि को सहयोग के रूप में प्रदान किया है, जो सराहनीय है। फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और जिला सिवनी की टीम को 5 अंक से पराजित करते हुवे जीत हासिल किया।


मध्यप्रदेश के मंडला जिला अंतर्गत ग्राम रामदेवरी के तत्वाधान में अंतर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने फिर से अपनी खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए अंतराजीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अपना मुकाम हासिल किया। आज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह से आज फोर्स एकेडमी के राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी जिले का गौरव हैं। भविष्य में इसी तरह अपने प्रतिभा से जिले, फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करते रहें। उन्होंने कहा कि आप लोग खेल के साथ साथ अन्य खिलाड़ियों का मदद का रहे है, जो सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और सिवनी जिला के टीम को 5 अंक से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को 15 हजार रूपए नगद और शिल्ड मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया है। विजेता खिलाड़ियों ने सॉफ्टबॉल खेलने दक्षिण कोरिया जा रही कुमारी कविता सिन्हा को 5 हजार रूपए का सहयोग किया है।
खिलाड़ियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन सहित अन्य खेल सामाग्री उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर आवश्यक मागदर्शन भी दिए। खिलाड़ियों ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 72 टीमों ने भाग लिया था।

 *भेड मालिक का 02 नौकर एंव उसके दोस्त ही निकले भेड चोर*

0

 आरोपियो के कब्जे से 28 नग भेड 25 नग भेडी एंव एक मोटर सायकल जुमला किमती 5,30000 रू को ग्राम राम्हेपुर से बरामद कर किया गया जप्त।
⏩ आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्युडिसयल रिमांड पर भेजा गया जेल ।

हिमांशु सिंह ठाकुर कबीरधाम,,दिनांक 19/03/23 को प्रार्थी कमा भाई रब्बारी पिता हधु भाई रब्बारी ग्राम नंदगांव थाना भचाऊ जिला कच्छभुज (गुजरात) हाल ग्राम ब्राम्हनटोला थाना स0लोहारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 16/03/23 की रात्रि 18/00 बजे खेत मे लगे प्लास्टिक जाली के अंदर अपने 200 नग भेड भेडी को रखे थे जिसे दिनांक 17/03/23 के सुबह 06/00 बजे भेड, भेंडी को चराने के लिये प्रार्थी तथा उसका चरवाहा रामजी रब्बारी एंव बाबू रब्बारी निकाले जिसमे से 28 नग बडे भेड एंव 25 नग बडे भेडी कुल 53 नग नही थे कोई अज्ञात चोर प्रार्थी कमा रब्बारी के 53 नग भेड, भेडी किमती 4,80000 रूपये को चोरी कर ले गये है कि सूचना पर थाना

लोहारा मे अपराध क्रमांक 76/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गम्भीरता को देखते हूये वरिष्ठ अधिकारियो श्रीमान पुलिसअधीक्षक डा0 लाल उमेद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस

अधीक्षक मनिषा ठाकुर एंव अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त् कर थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा टीम गठित कर आरोपियो के मिलने के सम्भावित स्थानो मे अलग अलग टीम रवाना कर संदेहियो से पूछताछ किया गया जिसमे संदेही 1.जगतार उर्फ गोलू बेग पिता इस्लाम बेग उम्र 36 साल साकिन राम्हेपुर थाना स लोहारा 2. देवा सिह धुर्वे जैलू सिह उम्र 22 साल साकिन देवगांव थाना बिरसा जिला बालाघाट (म0प्र0) 3. बैसाखू राम बैगा पिता तिहारी बैगा उम्र 21 साल साकिन करमन्दा थाना

रेंगाखार जिला कबीरधाम छ0ग0 द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से 28 नग बडे भेड एंव 25 नग बडे भेडी कुल 53 नग एंव एक मोटर सायकल कुल जुमला किमती 5,30000 रूपये को आरोपी जगतार बेग के घर ग्राम राम्हेपुर से बरामद किया गया । आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम मे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

रेंजर्स से भुगतान बंद कर अब सीधे डीएफओ से मजदूरी भुगतान करने की मांग पीसीसीएफ के नाम सीसीएफ को सौंपा गया ज्ञापन।

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के दुर्ग संभागीय शाखा द्वारा वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली में परिवर्तन कर आहरण संवितरण अधिकारी डीएफओ स्तर से मजदूरी भुगतान किए जाने के संबंध में आज पीसीसीएफ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के नाम सीसीएफ दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था बता दें कि छग. वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली के अनुसार समस्त प्रकार के कार्यों का मजदूरी भुगतान वन परिक्षेत्र अधिकारी को संवितरण अधिकारी बना कर किया जा रहा है इस प्रणाली से न केवल शासकीय समय,श्रम और धन एवं संसाधन का व्यर्थ जाया हो रहा है साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी वन और वन्य जीव सुरक्षा संरक्षण के अपने मुख्य कार्य को बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. आरोप है कि वर्तमान में अधिकतर रेंज कार्यालय में न तो सेटअप के अनुसार रेगुलर रेंज क्लर्क है और न ही क्षेत्रीय अमला जिसके कारण वित्तीय भुगतान प्रबंधन एवं उसका सुक्ष्म अवलोकन तथा वन वन्यजीव सुरक्षा और संरक्षण कार्य में संतुलन भी स्थापित नहीं हो पा रहा है जिसका समस्त भार वनपरिक्षेत्र अधिकारी के ऊपर हो रहा है साथ ही मजदूरी भुगतान और वन्यजीव संरक्षण में चूक हो जाती है वही इस मांग को लेकर समस्त रेंजर्स दुर्ग कार्यालय पहुंचकर वित्तीय वर्ष 2023-24 से समस्त कार्यों का भुगतान जहां वन मण्डलों में जहां अकाउंट के आधार पर ऑनलाइन प्रणाली से अब तक हो रहा है वहां भुगतान सीधे डीएफओ के माध्यम से कराए जाने के संबंध में आज ज्ञापन दिया गया।

 

अपर कलेक्टर श्री पाटले ने दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए प्रोत्साहन राशि, दी शुभकामनाएं।

0

नव विवाहित जोड़े ने प्रशासन के प्रति जताया आभार।

कोरबा – मुंह से बोल पाने में अक्षम विवाहित अविनाश और बुधवारा बाई तथा दूसरा जोड़ा अशोक और सावित्री प्रशासन के सहयोग से प्रोत्साहन राशि पाकर खुश हो गए। अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने आज दोनों नवविवाहित जोड़ो को निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। श्री पाटले ने चेक सौंप कर विवाहित जोड़ो को वैवाहिक जीवन हंसी खुशी और आपसी समन्वय के साथ बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों जोड़ों के अच्छे भविष्य की कामना भी की। जिला प्रशासन के सहयोग से निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अविनाश और बुधवारा बाई को एक लाख रूपए का चेक राशि तथा अशोक और सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। प्रोत्साहन राशि पाकर दोनों जोड़ो ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षा अधिकारी श्री मुकेश दिवाकर ने बताया कि गोढ़ी निवासी श्री अविनाश केंवट एवं श्रीमती बुधवारा बाई (मूक बधिर) को 01 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। नवविवाहित जोड़े में से एक व्यक्ति दिव्यांग होने पर 50 हजार रूपए और दोनों दिव्यांग होने पर एक लाख रूपए शासन की ओर से देने का प्रावधान है। इसी योजना अंतर्गत रजगामार निवासी श्री अशोक कुमार लहरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। अशोक कुमार हाथ से दिव्यांग है और उनकी पत्नी सामान्य है।

सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदान करें नल कनेक्शन: कलेक्टर श्री झा।

0

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग, ऑनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में नल के माध्यम से पीने का साफ पानी पहुंचाना है। उन्होंने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, अस्पतालों सहित गांवों में पीने के साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन के काम को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्य किये जा रहे है। इन सभी कार्याे को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा किया जाये। कलेक्टर श्री झा ने गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हो जाने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जल उपयोगकर्ताओं को समर्पित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जिला जल जीवन मिशन के सचिव श्री अनिल कुमार, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए।

बेमौसम बारिश से फसल एवं जन-धन क्षति का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा करें प्रदान: कलेक्टर श्री झा।

0

25 मार्च को होगा सभी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का लोकार्पण।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण हुई बारिश से संभावित फसल एवं जन-धन क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश से फसल एवं अन्य क्षति का आंकलन करने आरआई और पटवारियों की टीम लगाकर क्षेत्र सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने बारिश से प्रभावितों को फसल एवं जन-धन क्षति के पूर्ति के रूप में नियमानुसार मुआवजा वितरण करने के निर्देश आज आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में बन रहे 10 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क रीपा के अद्यतन कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी से सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी रीपा का 25 मार्च को लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं को पुरस्कार की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री झा ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विभिन्न स्तरों पर विजेता रहे जिले के प्रतिभागियों की सूची संकलित कर सभी विजेताओं के बैंक खातों की जानकारी भी एकत्रित करने के निर्देश जिला खेल अधिकारी और सभी जनपद सीईओ को दिए। समय सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने गौठानों में विद्युत आपूर्ति के लिए प्रदान किए गए विद्युत कनेक्शन की जानकारी ली। उन्होंने सभी गौठानों में 15 दिनों के भीतर बिजली कनेक्शन देने के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करते हुए इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी करने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने गौठानों में गोबर पेंट युनिट से गोबर पेंट उत्पादन की भी जानकारी ली। उन्होंने गौठान में उत्पादित गोबर पेंट का उपयोग सभी शासकीय भवनों में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने कक्षा पहली से पांचवी और कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही छुटे हुए छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश सभी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए।

अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले एवं प्रदीप साहू ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं।

0

जनचौपाल में 159 आवेदन हुए प्राप्त।

कोरबा– प्रति मंगलवार को होने वाले जनचौपाल की कड़ी में आज अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले एवं श्री प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में आज 159 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। जनचौपाल में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्रामीणों ने अकड़हापारा सुरवे में सड़क निर्माण नही ंहोने की जानकारी देते हुए लामपहाड़ से अकड़हापारा तक सड़क निर्माण की मांग की। साथ ही पीने के पानी की समस्या बतातेे हुए गांव में नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत कोरबा एवं कार्यपालन अभियंता पीएचई को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम तनेरा निवासी जयसिंह ने उनके पूर्वजों द्वारा 40-45 वर्ष से काबिज भूमि का वनभूमि पट्टा दिलाने की मांग की। अपर कलेक्टर ने उक्त आवेदन पर एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।


जनचौपाल में आज कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी श्रीमती लीला बाई ने उनके पति के मृत्यु पश्चात् घर की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। इसी प्रकार जमनीमुड़ा निवासी श्री पितांबर सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन दिलाने एवं धनुहार पारा निवासी श्रीमती लक्ष्मीन केंवट ने गरीबी परिस्थिति के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। बिलासपुर निवासी संजना यादव ने हायर सेकेण्डरी स्कूल हरदीबाजार मे पदस्थ रहे उनके पिता के मृत्यु पश्चात् अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। आवेदकों द्वारा प्रस्तुत सभी आवेदनों पर अपर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए।