Home Blog Page 959

*ग्रीष्मकालीन निशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के हुनर. ..*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ,,सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन छत्तीसगढ़ धमिका काई कराटे डु असोशिएशन जांजगीर चाम्पा के तत्वाधान में आत्मरक्षा के उद्देश्य से सात दिवसीय शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर तिलई के प्रांगण में किया गया यह शिविर धम्मिका काई कराते डु असोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड ऑफ इंचार्ज कराते संघ खेत्रो महानंद जी के दिशा निर्देश मे जांजगीर चम्पा कराते संघ महा सचिव विशाल पाटले जी के नेतृत्व मे

आयोजित किया गया । समापन समारोह में इंडिया खेल आयोजन समिति सदस्य डॉ, गिरिराज जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । जिन्होंने आत्मरक्षा के हुनर सिख रहे बच्चो को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री मनीलाल कौशिक सरपंच विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिथलेस बघेल जी ( सरपंच ,अमरताल ,गढ़ोला )श्रीमती परमेस्वरी यादव जी (पूर्व सरपंच तिलई ) श्री राजकिशोर धीरही जी श्री संजय पाटले जी श्री तिजराम कौशिक जी (प्रधानाचार्य )श्री देव कुमार कौशिक जी श्री छतराम कौशिक जी श्री बलराम बरेठ जी श्री ललित बघेल जी श्री मन्नू थवाइत् जी प्रमोद जी । साथ ही

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने मे जांजगीर चांपा से कराते कोच चंदराम बरेठ एवं रितेश बरेठ कराते असोसिएशन ऑफ सक्ति के सचिव सुमित खूंटे जी ने प्रशिक्षण दिया । सात दिवसीय शिविर मे ग्राम तिलई के

80 बालक बालिकाओं ने कराते आत्मरक्षा के गुर के साथ सांथ मोटिवेशन , एजुकेशन ,क्लास इत्यादि अन्य हुनर सिखें ।

बसनी मोड़ से खलटुकरी मार्ग बनते ही खराब एक बार भी नहीं हुवा मरम्मत, सड़क नया बने ना बने सच्चाई जनता तक जरुर आनी चाहिये -अश्वनी यदु*

0

 


पंडरिया -पंडरिया सड़कों की हालात जग जाहिर है कई आंदोलन कई प्रर्दशन मगर विभाग जैसे इस विश्वास के साथ मस्त है की हमारा कौन क्या कर लेगा अजीत जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा

की हमने कवर्धा जिला के हर सड़को की सच्चाई लोगों तक लाया है सड़क नया बने ना बने मरम्मत हो या ना हो मगर आम जनता इस बात से वाकिफ रहे की कवर्धा जिला में सड़के कैसी है, आगे अश्वनी यदु ने कहा की

 

पंडरिया ब्लॉक का यह खलटुकडरी बसनी मार्ग है सड़क तो बना मगर ऐसा बना की छः माह में अंतिम सांस ले ली ग्राम वशियों का कहना है की यह मार्ग छः माह में ही उखड़ चूका था कभी कोई मरम्मत नहीं ना कोई देखने

वाला आगे अश्वनी यदु ने कहा की प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस मार्ग का अगर जल्द मरम्मत नहीं हुवा तो ग्राम वशियों संग आंदोलन किया जाएगा

*अन्य जिला से आकर चोरी कर सामान ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार*

0

 

*गिरफ्तार आरोपी*
अजीत कुमार राजवाडे पिता हरीश प्रसाद राजवाड़े उम्र 24 वर्ष पता श्रीनगर जिला सूरजपुर

आशीष कश्यप,बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.)के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल(भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में आपराधिक प्रवित्ती के व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 19.05.2023 की रात्रि सीएमडी चौक के पास गायत्री मंदिर रोड तारबाहर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूम रहा था। साथ ही हाथ में रखे सफेद बोरी में AC के उपकरण तांबे के पाइप को काटकर जमा कर रखा था और ग्राहक तलाश कर बेचने की फिराक में था।
पूछताछ पर अपना नाम अजीत कुमार राजवाडे पिता हरीश राजवाड़े उम्र 24 वर्ष निवासी श्रीनगर थाना श्रीनगर जिला सूरजपुर रहने वाला बताया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिस पर चोरी की संपत्ति रखने पर इस्तगासा क्रमांक 03/ 2023 धारा 41(1-4) का प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया है।
कार्यवाही में थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक, ASI शैलेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक 335, मुरली, संदीप, राहुल, अजय, अमित का योगदान रहा।

बालको सीएसआर समर कैंप में बताया गया वन्य जीव और जंगल का महत्व, प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों ने देखा जीव,जन्तु और जंगल।

0

कोरबा – प्रोजेक्ट कनेक्ट जो कि बाल्को–वेदांता एवं सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत बच्चों के लिए निशुल्क 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बाल्को क्षेत्र अंतर्गत दो केंद्रों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को व शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी में किया जा रहा हैं,इस ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ योगा डांस सिंगिंग थिएटर ड्राइंग कैलीग्राफी आर्ट एंड क्राफ्ट एवं सॉफ्ट स्किल रिलेटेड विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है,हजारों बच्चो को समर कैंप के माध्यम से विभिन्न चीजों की ट्रैनिंग दिया जाता हैं, बालको क्षेत्र के आस पास के गांव वाले बच्चें इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का हुनर शिख्ते हैं, निश्चित ही ऐसे आयोजित कैंप से बच्चों के विकास में सहायक होगा, इसी कड़ी में मैनेजमेंट के द्वारा वन्य जीव और जंगल संरक्षण को भी ध्यान में रखते हुए समर कैंप में शामिल किया गया था, जिसके लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा को विशेष रूप से बुलाया गया जिसमें बच्चों को अच्छी और ज़रूरी जानकारी मिल सकें साथ ही बच्चें पर्यवरण से जुड़े, इस कैंप में पहुंचे वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी अपने टीम मेंबर विक्की ने बच्चों को जंगल एवम वन्य प्राणीयो के महत्व को समझाया, प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बच्चों को हाथी, भालू, बाघ, चिड़ियो के साथ जहरीले सांपो की भी जानकारी दी गई, साथ ही बताया गया सर्प दंश होने पर हमें मेडीकल ईलाज करवाना चाहिए न की झाड़ फूंक, समय रहते हस्पताल पहुंच जानें में ही हमारी ज़िंदगी बच सकती हैं, इस तरह के कार्यक्रमों से निश्चित ही बच्चों में जागरूकता पैदा होगी और पर्यावरण संरक्षण में आपनी विशेष भूमिका निभाएंगे, इस कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ वन परिक्षेत्र बालको के बीएफओ चेतन ध्रू, ज्योतिष राठिया, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर भीखम लाल पटेल, मुकुल प्रसाद चौहान, सुमन यादव, राहुल यादव उपस्थित रहे।

 

जितेन्द्र सारथी ने बताया इस तरह के कैंप जिले के समस्त शासकीय विभाग, विद्यालय और संस्थाओं को करना चाहिए, जिस तरह से जंगल के साथ वन्य जीव जन्तु विलुप्त हो रहे, यह चिन्ता का विषय हैं, आज हम इसकी जानकारी अपने आने वाली पीढ़ी को नहीं समझा पाए तो केवल किताबों में इन जीवों को देख पाएंगे।

प्रस्तावित मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

0

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना स्थल/स्ट्रॉग रूम के प्रस्ताव मानचित्र सहित भेजने के निर्देश प्राप्त है।उक्त निर्देश के परिपालन में आज आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु कोरबा जिले में इंस्ट्रीयूट ऑफ टेक्नालॉजी झगरहा- कोरबा स्थित भवन के ब्लॉक बी एवं ब्लॉक सी का चयन करते हुये विधान सभा 20- रामपुर, 21- कोरबा, 22 – कटघोरा तथा 23 – पाली तानाखार के लिए प्रस्तावित मतगणना स्थल / स्ट्रॉग रूम का संयुक्त निरीक्षण श्री संजीव कुमार झा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री उदय किरण पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री विजेन्द्र सिंह पाटले अपर कलेक्टर, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री मनोज कुमार खाण्डे उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती सीमा पात्रे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कार्यपालन पालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री झा ने उपस्थित कार्यपालन पालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग , अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कोरबा को सख्त निर्देश देते हुये विधानसभावार सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं सिलिंग कक्ष का आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई बिजली, पानी, की समुचित व्यवस्था समयावधि में करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन के समय राजनीतिक पार्टी एवं अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए आवागमन हेतु अलग-अलग रास्ता / बेरिकेंटिंग का कार्य सुव्यवस्थित रूप से करने का निर्देश दिये।

*राष्ट्रीय समाजिक न्याय सम्मेलन जबलपुर में शामिल हुए ओबीसी महासभा प्रतिनिधि*

0

लोरमी: दो दिवसीय ओबीसी एसटी एससी एवं अल्पसंख्यक का राष्ट्रीय सामाजिक न्याय सम्मेलन पी एस एम कालेज ऑडिटोरियम जबलपुर में संपन्न हुआ। ओबीसी के समस्त घटक संगठन और सामाजिक महापरिवर्तन(SRA) द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस बी ईश्वरैया जो पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैदराबाद आंध्र प्रदेश, पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार
एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर हरि नरके पुणे महाराष्ट्र से जो कि संविधान के विद्वान और लेखक एंव वक्ता हैं
कार्यक्रम के अध्यक्षता जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद ने की। SRA के इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य का विषय वस्तु जाति जनगणना, समानुपातिक प्रतिनिधित्व, निजी करण का निषेध, बैलेट पेपर से चुनाव हो, पुरानी पेंशन बहाली, लागत के अनुसार कृषि उत्पादन का मूल्य, कॉलोजियम सिस्टम की समाप्ति और सबसे महत्वपूर्ण जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी! सभी मुद्दो पर था ।
जबलपुर पाटीदार भवन में रुकने के साथ भोजन की व्यवस्था रखी गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य से भी ओबीसी महासभा प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिनमें प्रदेश अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष राम जी सिंह अभियंता और प्रदेश छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर डाक्टर राजकुमारी बंसल और रामकुमार पटेल जी जबलपुर रहे । जस्टिस बी ईश्वरैया ने कॉलोजियम सिस्टम की समाप्ति पर अपना अनुभव साझा किया, जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने समाजिक न्याय और समानुपातिक प्रतिनिधित्व पर अपना वक़्तव्य दिया और प्रोफेसर हरि नरके ने जाति जनगणना और सभी मुद्दो पर दो दिवस कैडर किया। ओबीसी
महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा को SRA मेंबर बनाया गया। कार्यक्रम में गुजरात के भी वक्ताओं ने भाग लिया साथ ही यूपी से नीरज अहिरवार, अनिरुद्ध सिंह मंडल आर्मी के संयोजक और बिहार, राजस्थान, और देश के कोने कोने से प्रतिनिधि मंडल उपस्थिति दर्ज किए। सभी संगठन मिल कर एक मंच पर आन्दोलन करने आम सहमति बनीं।

अवैध सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही।

0

आरोपी के कब्जे से लाखों का सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण के द्वारा जिले में अवैध रूप से जुआ सट्टा की कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वजीत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सटोरियों के गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही थी।दिनांक 19.05.23 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि इतवारी बाजार हटरी कोरबा मैं दिनेश मांझी नामक व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से कागज में सट्टा पट्टी अंक लिखकर सट्टा खिला रहा है की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा इतवारी बाजार हटरी सट्टा जाकर दिनेश मांझी पिता स्व. परदेसी मांझी उम्र 52 वर्ष सा. मोतीसागरपारा थाना कोतवाली कोरबा को घेराबंदी कर पकड़ा गया उसके कब्जे से लोगों के सट्टा पट्टी और नगदी रकम 520 रुपए मिला। आरोपी से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

हाथ में तलवार लेकर आते – जाते राहगीरों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18/05/23 को 10 बजे मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि उपरोक्त्त आरोपी हाथ मे लोहे का तलवार लेकर आने जाने वालों को तलवार लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर मिलने पर उक्तसूचना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू उदय किरण को अवगत कराने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवम पुलीस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश जोगी के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी जगमोहन बिंझवार पिता बुधराम 45 साल साकिन चैतमा जिला – कोरबा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर के कब्जे से एक लोहे का तलवार को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध मानिकपुर पुलिस एवं सायबर टीम की सख्त कार्यवाही।

0

आरोपी के कब्जे से एक नग एंड्रायड मोबाईल फोन सहित नगदी रकम किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस के द्वारा क्रिकेट के आईपीएल मैच में पैसे के दांव लगाने वालों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में दिनांक 18.05.2023 को रात्रि में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसे का अवैध रूप से सट्टा खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर सायबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए कंकालीन मंदिर दादर के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलते आरिफ खान को घेरा बंदी कर पकड़े उसके मोबाईल को चेक करने पर आरोपी के मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में 20000 रुपए का दाँव लगाया हुआ था आरिफ खान के पास आन लाईन सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत मिला आरोपी के कब्जे से एक नग एंड्रायड मोबाईल फोन तथा जुमला नगदी रकम 150 रूपया मिला। आरोपी के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*प्रेग्नेंट हुई तो भगाया घर से शादी का झांसा देकर युवती  सेलाल लगातार करता रहा बलात्कार*

0

बलरामपुर : जिले में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक शादी का झांसा देकर युवती  से लगातार बलात्कार करता रहा। आरोपी ने अपने गांव की रहने वाली और अपने से लगभग 4 साल बड़ी लड़की से पहले प्यार किया।

बताया जा रहा है कि, युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 2 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के इस कृत्य से पीड़ित युवती गर्भवती हो गई और 15 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया है। रेप पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसे रखने से इंकार कर दिया और घर से भगा दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।