Home Blog Page 958

*जुए में शराबी पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, हारने के बाद बनाने लगा ये दबाव, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान पढ़िये पूरी खबर*

0

मेरठ: मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जुआ खेलने के दौरान पति ने पत्नी पर दांव लगा दिया और फिर दांव हार गया. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

Crime News: दरअसल, मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र पूर्वा अहमदनगर का है. इलाके की रहने वाली एक महिला लिसाड़ी थााना पहुंची थी. उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी अहमदनगर में हुई थी. उसका पति शराबी है. महिला ने आगे कहा कि घर आकर पति ने अपने दोस्त के साथ जाने का कहा. पूछने पर कहने लगा कि जुआ खेलने के दौरान उसने मुझे दांव पर लगाया था. मगर, वह दांव हरा गया. इसलिए तुम मेरे दोस्त के साथ जाओ.

Crime News: महिला ने पुलिस को आगे बताया कि पति की बात सुनकर वह हैरान रह गई. महिला के मुताबिक पति जबरदस्ती मुझे अपने दोस्त के साथ भेजना चाहता था. मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैं घर से भाग गई थी. मेरी मदद कीजिए. वहीं, इस मामले पर लसेड़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है.

जायदाद नाम कराने का भी बोला, मारा-पीटा

Crime News: महिला का यह भी कहना है कि पति उसके साथ मारपीट करता है. मायके की जायदाद उसके नाम कराने की जिद करता है. मुझे नहीं मालूम की वह किस व्यक्ति के साथ मुझे भेजना चाहता था. मैंने तो पहली बार उसे देखा था. पति धमकी देता है कि साथ रहना है तो रह नहीं तो कहीं भी चली जा मुझे कोई मतलब नहीं है.

 

*मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही। कुल 50.9 किग्रा गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त दो गाड़ी सेंट्रो तथा स्वीफ्ट कार कुल कीमती 12 लाख 17 हजार की गई जप्त। थाना सिटी कोतवाली एवम सरगांव पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*

0

*◼️ थाना मुंगेली द्वारा मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते दो आरोपियों 01. भुनेश चन्द्राकर एवं 02. तोरन साहू को किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 30 किग्रा गांजा कीमती 150000/- एवं परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 400000/- लाख कुल कीमती 550000/- रूपये की गई जप्त।*
*◼️ थाना मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 20(ब) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*◼️ थाना सरगांव द्वारा भी मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों 01. मोतीलाल यादव उर्फ दउवा यादव, 02. पिंटू यादव, 03. विनोद यादव को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 20.9 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 167000/- एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार कीमती 500000/- रूपये कुल कीमती 667000/- रूपये की गई जप्त।*
*◼️ थाना सरगांव में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 78/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.05.2023 को थाना मुंगेली को मुखबिरों से एक सफेद सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10 एफए 3915 के अवैध में मादक पदार्थ गांजा पथरिया की ओर से बाईपास रोड मुंगेली होते हुए पण्डरिया की ओर जा रहा है कि सूचना पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा नवागढ रोड चौराहा लिलवाकापा के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों 01. भुनेश चन्द्राकर एवं 02. तोरन साहू को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 30 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 150000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सेंट्रो कार कीमती 400000/- रूपये कुल कीमती 550000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 20(ब) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राजकुमार साहू, आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, शिवनंदन राठौर, आरक्षक मुकेश ठाकुर, योगेश यादव, गिरीराज परिहार, विकास ठाकुर, मनोज टंडन, जलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार दिनांक 20.05.2023 को थाना सरगांव को मुखबिरों से एक मारूती स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एम एक्स 5822 में मादक पदार्थ गांजा परसदा मस्तुरी से ग्राम पेण्ड्री-स, बदरा-ब की ओर आने की सूचना पर थाना सरगांव द्वारा तत्काल ग्राम पेण्ड्री-स मोड गणेश राईस मिल के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों 01. मोतीलाल यादव उर्फ दउवा यादव, 02. पिंटू यादव, 03. विनोद यादव को के कब्जे से 20.9 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 167000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार कीमती 500000/- रूपये कुल कीमती 667000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 78/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि घनश्याम मरावी, आरक्षक लवकेश मरकाम, गुलाबचंद रात्रे, टिकेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*चर्चा का विषय बना ये अनोखा गांव,बिना मर्दों के महिलाएं हो रही प्रेग्नेंट,*

0


दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही गांव सुर्खियों में है जहां पर पिछले 30 सालों से एक भी मर्द की एंट्री को बैन है, लेकिन यहां की महिलाएं आए दिन अचानक प्रेगेंट हो जाती हैं। साउथ अफ्रीका का उमोजा गांव है जहां सिर्फ महिलाओं और उनके बच्‍चों को रहने की इजाजत है। पिछले 30 साल से इस गांव में एक भी मर्द ने कदम नहीं रखा है क्‍योंकि यहां की महिलाओं ने ही एक बड़ी वजह से मर्दो की एंट्री को प्रतिबंधित कर रखा है।

मर्दों की नहीं होती एंट्री ले‍किन महिलाएं हो रही प्रेगनेंट

मर्दो की एंट्री तो बैन है लेकिन इसके बावजूद यहां की महिलाएं प्रेगनेंट हो जाती हैं और बच्‍चे के जन्‍म के बाद उनकी देखभाल अकेले करती हैं। वो ही मेहनत करके पैसे कमाती हैं और घर चलाती हैं। इन महिलाओं के बच्‍चों को भी नहीं पता कि उनके पिता कौन है।

रेप की शिकार 15 महिलाओं ने बसाया है ये गांव

इस गांव में कुल महिलाओं की संख्‍या 250 है। घनघोर जंगलों के बीच बसे साउथ अफ्रीका के इस गांव में मर्दो के ना रहने के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, सालों पहले बिट्रिश सैनिक आए और जब कुछ महिलाएं जब भेड़ बकरियां चरा रही थी तभी आकर उनका रेप कर दिया था। जिसके बाद उन्‍हें पुरुषों से ऐसी घृणा हो गई कि उन 15 महिलाओं ने मिलकर पुरुषों से अलग होकर अपनी एक अलग दुनिया बसाने के लिए ये गांव बसा लिया और पुरुषों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी।फिर कैसे हो जाती हैं प्रेगनेंट यहां पिछले 30 सालों से किसी पुरुष को एंट्री नहीं मिली लेकिन यहां की महिलाएं कैसे गर्भवती होती है ? ये कोई चमत्‍कार नहीं है। रात के अंधेरे में जंगल से मर्द चोरी से छिपते-छिपाते आ जाते हैं और यंग महिलाएं उनमें से अपने लिए पुरुष पसंद करती हैं और यौन संबंध बनाती हैं और जब तक गर्भवती नहीं होती तब तक संपर्क में रहती हैं और प्रेगनेंट होते ही उससे सारे संबंध खत्‍म कर देती है। बच्‍चे को भी उसके पिता के बारे में नहीं बताती हैं।

*6 सेक्स वर्कर गिरफ्तार,हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामार कर इस अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल 6 लड़कियों व 3 लड़कों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग शहरों से हैं। वहीं मौके से पुलिस ने कंडोम आदि आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, लड़कियां और लड़के यहां-वहां भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। सेक्स रैकेट पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुई है।जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला नाबालिग लड़की को देह व्यापार के लिए उकसा रही थी, जब वह नहीं मानी तो उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पिसोद और लछनपुर गांव में छापा मारा। इस रेड के दौरान ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए 6 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। अरेस्ट हुए लोगों में 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं।

बता दें कि जांजगीर-चांप में पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। मार्च, 2022 में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराती है। यहां से छापे में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय लोगों ने कहा था कि आरोपी महिला की पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी थी।

जांजगीर में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि शहर के लछनपुर और पिसौद में सेक्स रैकेट चल रहा है। वहां मौजूद लड़कियां हमें जबरदस्ती करके पुरुषों के साथ भेजती हैं। यदि हम नहीं जाना चाहें तो हमें पीटा जाता है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों ठिकानों पर जाकर दबिश दी। जहां महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पकड़ी गई महिलाएं जांजगीर जिले की रहने वाली हैं। जबकि 2 पुरुष आरोपी जशपुर और एक कोरबा का रहने वाला है।

*महात्मा गांधी नरेगा योजना से ग्रामीणों को रोजगार देकर सिंचाई क्षेत्र का किया गया विस्तार*

0

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- कबीरधाम जिला वृष्टि छाया क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसके कारण वर्षा में प्रभाव पड़ता है ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था खेती किसानी आधारित है जिसके लिए पानी की नितांत आवश्यकता होती है जो वर्ष ऋतु पर आधरित है ग्रामीणों को साल भर खेती किसानी के लिए पानी उपलब्ध हो इसके लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं राज्य शासन द्वारा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत जहां नरवा गरुवा घुरवा और बाड़ी का अभियान चलाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य हो रहा है तो वहीं सुराजी गांव योजना के मुख्य घटक नरवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में बहने वाले मौसमी नालो का ट्रीटमेंट कर साल भर पानी रोककर उससे उपयोगी बनाना है इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से हो रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है जो खेती किसानी आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ग्रामीणों को रोजगार का अवसर दे रहा है जो ग्रामीणों के आमदनी का सशक्त माध्यम भी है महात्मा गांधी नरेगा योजना से जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत निवासपुर के बेलझोरी नाला में कराए गए चेक डैम निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है बेलझोरी नाला अभी मई महीने के भीषण गर्मी में भी पानी से लबालब भरा हुआ है और ग्रामीणों के कृषि कार्य में उपयोगी सिद्ध हो रहा है। यह नाला निवासपुर प्लॉट (पंडरीझोरी) से बंजर नदी तक बहता है जब चेक डेम नहीं बना था तब यह नाला गर्मी के दिनों में सूख जाया करता था लेकिन अब इसकी तस्वीर पूरी तरीके से बदल गई है।

बेलझोरी नाला में हुए कार्य पर एक नजर…….

ग्राम पंचायत निवासपुर के बेलझोरी नाला में महात्मा गांधी नरेगा योजना से चेक डैम निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया जिसकी लागत राशि 17 लाख 23 हजार रुपए थी इस कार्य में 17 लाख 3 हजार 963 रूपए व्यय हुआ। लगभग 1450 मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को प्राप्त हुआ जिसके एवज में 2 लाख 73 हजार रुपए का मजदूरी भुगतान ग्रामीणों को उनके खातों में प्राप्त हुआ। कार्य में 15 लाख 78 हजार रुपए सामग्री पर खर्च किया गया। लगभग 3 महीने चले इस कार्य का अब सुखद परिणाम दिखने लगा है पहले गर्मी के दिनों में यह नाला पूरी तरह सूख जाया करता था लेकिन अब इस नाले में चेक डैम पर रुके पानी से 50 से 60 कृषक अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की वृद्धि हुई है अब नाले में 12 माह पानी रहता है पानी रोकने से जल संरक्षण के साथ भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है और आसपास के ट्यूबवेल का वाटर लेवल रिचार्ज हुआ है इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मवेशियों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता भी हो गई।

जल संरक्षण के कार्य से ग्रामीण हो रहे बहु फसलीय -कलेक्टर जनमेजय महोबे

निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम जनमेजय महोबे ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के अर्थव्यवस्था आधारित कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है यही कारण है कि जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि करने के अनेकों प्रयास करते हुए विभिन्न परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है मनरेगा योजना के कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है साथ ही ग्रामीण एक फसल से बहु फसलीय हो रहे है जनमेजय महोबे ने आगे बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के नालों का ट्रीटमेंट कर उसे साल भर उपयोगी बनाने के लिए अनेक कार्य हुए हैं जिसका अब सुखद परिणाम ग्रामीणों को मिल रहा है।

ग्रामीणों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ चेक डैम का निर्माण:- सीईओ जिला पंचायत

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल चर्चा करते हुए बताते हैं कि ग्रामीणों की मांग पर बेलझोरी नाला में चेक डैम निर्माण कार्य कराया गया निर्माण कार्य पूरा हो जाने से आज मई महीने में भी पानी भरा है जिसका उपयोग ग्रामीण अपने खेतों की सिंचाई के लिए कर रहे है साथ ही जल संरक्षण वा भू-जल स्तर में वृद्धि हुआ है नाले के आस-पास के ट्यूबवेल गर्मी के दिनों में काम कर रहा है।

—————————————-

*नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, शादी के 12 दिन बाद*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की 12 दिन पहले ही शादी हुई थी। दरअसल 22 साल की रूबी पटेल शादी के बाद अपने मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर जब घर के बाकी सदस्य पड़ोस में शादी वाले घर पर गए हुए थे तभी नवविवाहिता ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब दोपहर बाद घर आए तो देखा की रूबी बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूली हुई है। आनन फानन में महिला को मझौली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मझौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मायके पक्ष के परिजन और उनके ही कुछ रिश्तेदारों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। जिसमे मृतिका के भाई और चाचा को गंभीर चोटें भी आईं थी और यह सब घटनाक्रम देखने के बाद से ही रूबी सदमे में थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से रूबी ने यह कदम उठाया होगा फिलहाल मामले में पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई।

*पीड़िता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक-122/2023 धारा 306 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

*आरोपी खुद शादीशुदा होते हुए, पीड़िता को शादी करने से रोकते हुए कहता था, तुम शादी करोगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, और तुम्हें फसा दूंगा, कहकर पीड़िता को करता था प्रताड़ित।*

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर/कवर्धा,, जिले के चौकी पौड़ी में पीड़िता के परिजनों के द्वारा सूचना दिया गया कि हमारी लड़की के द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके के

मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक श्री नवरत्न कश्यप के द्वारा थाना बोडला में मर्ग. कमांक-14/2023 धारा 174 जा.फौ.का मर्ग पंजीबद्ध कर पुलिस टीम को जांच कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। दौरान विवेचना के घटनास्थल का निरीक्षण एवं परिजनों तथा पंचानों का कथन व सुसाईडल नोट एवं संक्षिप्त पी.एम. रिपोर्ट, शव पंचनामा कार्यवाही पर से पाया गया कि पीड़ित मृतका कि मृत्यु सुनील वर्मा पिता सुखचैन वर्गा उम्र 27 साल साकिन उसलापुर के द्वारा स्वयं शादीशुदा होते हुए पीड़िता को अगर तुम शादी करोगी तो मैं आत्महत्या कर तुम्हें फसा दूंगा कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिससे तंग आकर पीड़िता द्वारा फासी लगाकर आत्महत्या करने की बात जांच में पाया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-122/2023 धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पुलिस टीम को मिलने पर आरोपी सुनील वर्मा पिता सुखचैन वर्मा उम्र 27 साल साकिन उसलापुर चौकी पोडी थाना बोडला जिला कबीरधाम (छ.ग.) के विरुध अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को आज दिनांक-20.05.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी पोड़ी प्रभारी उप.निरीक्षक श्री नवरत्न कश्यप, सहायक उप. निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बलदाऊ सत्यवंसी, आरक्षक गोविंद धुर्वे, राहुल धुर्वे, बद्री बांध्देकर, इतवारी साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिग अपहृता को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।*

0

*◾थाना लालपुर द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी सतीश बंजारे के कब्जे से कटारा हिल भोपाल से किया बरामद।*
*◾थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 71/23 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 18.04.2023 को थाना लालपुर में उसकी नाबालिग नातीन को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी सतीश बंजारे का कटारा हिल भोपाल में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी सतीश बंजारे के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रीय, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, आरक्षक तीजराम यादव, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◼️ थाना मुंगेली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 209/23 धारा 376(2)एन, भादवि 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.2023 को पीड़िता ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2022 को प्रवीण श्रीवास्तव ने प्रार्थिया से शादी का झांसा देकर मेरे इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया, तथा इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 209/23 धारा 376(2)एन, भादवि 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना मुंगेली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव पिता मदनलाल श्रीवास्तव को शिक्षक नगर मुंगेली में घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तार में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीष सिंह, सउनि रामकुमारी यादव, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, आरक्षक जलेश्वर कश्यप, मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही*

0

*◼️ विगत पांच दिनों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 11 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*

 अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों कार्तिक प्रजापति एवं परमेश्वर साहू विरूद्ध भी की गई थाना जरहागांव द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। आरोपियोें के कब्जे से कुल 6.8 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 आरोपियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना चिल्फी द्वारा 04 आरोपियों, थाना मुंगेली द्वारा 03 आरोपियों, थाना लोरमी द्वारा 02 आरोपियों, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी तथा चौकी डिंडौरी द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरूध्‍द भी आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना जरहागांव द्वारा ग्राम भथरी में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी कार्तिक प्रजापति के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी शराब एवं ग्राम धरमपुर में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी परमेश्वर साहू के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 34-1-क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।