Home Blog Page 957

*अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपीयो को अलग स्थानों से कुण्डा पुलिस ने धर दबोचा*

0

*आरोपीयों के कब्जे से दो नग मोबाईल एवं नगदी रकम 7300 रू. जप्त किया।*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*

*आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया गया।*

कबीरधाम,,थाना कुण्डा – कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ० लाल उमेद सिंह के द्वारा जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्र में अपराधिक कृतों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी

पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में जुआ, सट्टा, आबकारी, मादक पदार्थ परिवहन पर अंकुश लगाने थाने में टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया था। साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 20.05.2023 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा थाना के अलग-अलग क्षेत्र में टीम

रवाना किया गया कि विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कुण्डा अलग अलग स्थानों में 01. फेकुराम साहू पिता नंदूराम साहू उम्र 58 साल, 02. रामफल साहू पिता फेकूराम साहू उम्र 34 साल, दोनों साकिनान कुण्डा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपीयो के कब्जे से दो नग मोबाईल एवं नगदी रकम 7300 रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया आरोपीयों का कृत्य धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से उक्त आरोपीयों 01. फेकुराम साहू, 02. रामफल साहू, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 93, 94 / 2023 धारा धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 321 ज्ञानेश्वर केलकर, प्र0आर0 354 भोलाराम यादव, आरक्षक धीरेन्द्र श्रीवास्तव सैनिक विकास पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा।

*राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगाओं को जमीन दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठकर खी करने वाले धोखेबाज मलेश मरकाम चढ़ा कुकदुर पुलिस के हत्थे।*

0

ःः सरहदी राज्य के बैगाओ का जमीन कान्हा टाइगर रिजर्व में आने की खबर मिलते ही चलाया धोखेबाजी का जादू।
ःः आरोपी द्वारा दूसरे की जमीन को स्वयं का जमीन बताकर 20 बैगा परिवार से जमीन बिक्री करने का रकम लेकर किया ठगी।

हिमांशु सिंह ठाकुर :-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के वनांचल थाना कुकदूर क्षेत्र में निवासरत दरबारी बैगा पिता शैलू बैगा उम्र 65 साल सकिन महीडबरा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम छ.ग. ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 वर्ष पूर्व ग्राम साजालगान तहसील बिक्रिया जिला मण्डला म.प्र. में निवासरत थे कि इनका ग्राम कान्हा टाईगर रिजर्व में आने से शासन के निर्देशानुसार विस्थापन हेतु शासन से इनके मकान एवं जमीन के एवज में प्रत्येक विस्थापित हुये बैगाओं को 10-10 लाख स्वीकृत हुआ था तथा प्रथम किस्त 11

लाख रूपये शासन से इनका भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलवाकर रकम ढाला गया था कि यह खबर मिलते ही आरोपी मलेश मरकाम द्वारा जो कि प्रार्थी का मितान का पुत्र है इनके ग्राम साजालगान (म.प्र.) आकर इन्हें एवं 19 अन्य बैगा परिवार को ग्राम महिडबरा में दूसरे की जमीन को स्वयं का भूमि बताकर दिखाया व प्रत्येक बैगा परिवार से 95000 रू. एकड़ की भाव से सौदा कर कुल 11,80,000/ रू. लिया था तथा दूसरे की जमीन में बसा दिया था जो कुछ दिन बाद उक्त जमीन का स्वामी आकर इन्हें बताया कि यह जमीन मेरा है तब उक्त बैगा परिवारों ने मलेश मरकाम को कहा गया कि तुम दुसरे की जमीन को अपना बताकर हम लोगो से पैसा लिये हो रजिस्ट्री नहीं करा रहे ये कहने से आरोपी द्वारा रकम वापस करने इकरारनामा दिया गया इसके बावजूद आरोपी द्वारा विगत 10 वर्षों से गरीब बैगा परिवारों को पैसा वापस करने टाल मटोल करते रहा कि आरोपी द्वारा आज दिनांक तब रकम वापस नहीं करने व कुल 6,40,000 रू. की धोखाधड़ी करने की लिखित आवेदन पेश किया गया। बैगाओं से हुई उक्त घटना के घटित होने की सूचना थाना प्रभारी कुकदूर द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला को दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों के रिपोर्ट के आधार पर तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने निर्देशित कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार आवेदक के रिपोर्ट के आधार पर थाना कुकदरू में अपराध क्रमांक 42/23 धारा 420 भादवि कायम कर आरोपी मलेश मरकाम की पतासाजी एवं गिरफ्तारी कार्यवाही के लिए विशेष टीम गठित किया गया। जो टीम द्वारा आरोपी मलेश मरकाम पिता सोनू राम मरकाम उम्र 42 लालपुर खुर्द थाना बोड़ला जिला कबीरधाम की पतासाजी कर विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर बिना विलम्ब किये टीम गठित कर अपराध कायमी के कुछ समय बाद गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, उक्त कार्यवाही से काफी दिनों से प्रतिक्षारत् बैगा परिवारो मंे खुशी की लहर है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी कुकदूर, उप निरीक्षक सुशील वर्मा, प्रधान आरक्षक संजू झारिया, आरक्षक जलेश धुर्वे, विनोद चतुर्वेदी का सराहनीय योगदान रहा।

*आबकारी एक्ट , जुआ-सट्टा एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही*

0

⏩ छ0ग0 जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्यवाही
⏩ 13 जुआडियानो के पास व फड से कुल जुमला रकम 30340 रूपये , 52 नंग तास पत्ती एंव 4 नंग बोरी का फट्टी को किया गया जप्त ।

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर/कवर्धा,, पुलिस अधीक्षक डा0 लाल उमेंद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर के दिशा निर्देश मे थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 24/05/2023 को मुखबीर सुचना पर ग्राम भिभौरी मे हमीद रिजवी का मुर्गी फार्म के पास कुछ व्यक्ति तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत की बाजी

लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 13 जुआडियान 1.संतोष सिंह राजपुत पिता खेदु सिंह उम्र 45 साल साकिन अमलीडीह थाना साजा जिला बेमेतरा 2.बुध्दु रात्रे पिता बसंत रात्रे उम्र 50 साल साकिन नरोधी 3.रंजीत साहु पिता खोरबाहरा उम्र 55 साल साकिन कुकुरमुडा थाना छुईखदान जिला केसीजी 4. कमलेश गेंदले पिता ईश्वर दास उम्र 22 वर्ष साकिन सुखरी थाना गंडई जिला केसीजी 5. देवप्रसाद जंघेल पिता द्वारीका उम्र 36 साल साकिन भिभौरी थाना स0 लोहारा 6.ओमप्रकाश मिर्चे पिता दल्ली मिर्चे उम्र 27 वर्ष साकिन गंडई थाना गंडई 7.कलाराम साहु पिता संतु साहु उम्र 44 साल साकिन कुकुरमुडा थाना छुईखदान जिला केसीजी 8.सारसलाल रात्रे पिता श्यामरतन रात्रे उम्र 28 साल साकिन भिभौरी 9. विदेशी राम पिता स्व रामनाथ

उम्र 63 साल साकिन बिडोरा 10. राजकुमार साहु पिता बिजेराम उम्र 47 साल साकिन कुकुरमुडा थाना छुईखदान जिला केसीजी 11. जयईश्वर पटेल पिता सतलु उम्र 47 साल साकिन उडिया खुर्द थाना स0 लोहारा 12. धनेश वर्मा पिता कन्हैया वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन पैरी थाना साजा जिला बेमेतरा 13.सरीफ खांन पिता जुमन खान उम्र 44 साल साकिन भिभौरी थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम से कुल जुमला रकम 30340 रूपये , 52 नंग तास पत्ती एंव 4 नंग बोरी का फट्टी को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन के जप्त किया गया बाद मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ प्रतिशेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 118/23 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । लोहारा पुलिस का अभियान जारी है

*प्राकृतिक जैविक खेती के नई तकनीकों को अपनाने के लिए बैगा समुदाय को किया प्रेरित*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- गांधी ग्राम विकास समिति (ग्रामोदय केंद्र) के प्रमुख चंद्रकांत यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23 मई 2023 को ग्राम बगछापर विकासखंड बोड़ला जिला कबीरधाम में विशेष संरक्षित जनजातियों PVTGs बैगा समुदाय की बैठक आयोजित कर उन्हें प्राकृतिक जैविक खेती के लिए कृषि पूर्व तैयारी के लिए प्रेरित किया बैठक में उपस्थित बैगा महिला एवं पुरुषों को संस्था के कार्यकर्ता कोमल सिंह धारवैया ने गोबर कम्पोस्ट खाद के महत्व को बताते हुए कहा कि इस खाद से मिट्टी एवं ह्युमरस बहुत अच्छा होता है जिससे उत्पादन अधिक होता है इसलिए सभी बैगा परिवार केवल जैविक गोबर खाद कम्पोस्ट का ही उपयोग करें। संस्था के द्वारा बीज चयन पद्धति, बीज उपचार विधि के संदर्भ में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई संस्था के द्वारा सभी किसानों से मिलकर इस वर्ष खरीफ सीजन के खेती और फ़सलों का नियोजन किया गया । जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हुए कृषि की नई तकनीक जिसमें कतार मिश्रित खेती मिलेट्स के साथ इसके आलावा धान एवं सब्जी फ़सलों में भी लेने के लिए प्रेरित कर मार्गदर्शन किया गया किचन गार्डन पोषण वाटिका अपने अपने बाड़ी में लगाने प्रेरित किया गया जिससे पोषण एवं स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सके। सभी किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चर्चा किया गया सभी अपने अपने खेतोँ की साफ सफाई में जुटे हुए हैँ अब जिले के विशेष संरक्षित जनजाति PVTGs बैगा भी रुचि के साथ कृषि कार्यों से जुड़ रहे हैं इससे इनकी आमदनी, आजीविका एवं जीवन स्तर में व्यापक सुधार दिखाई दे रहा है संस्था के द्वारा खरीफ सीजन में निरंतर समुदाय को कृषि के सभी पहलू से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहेंगे बैठक को सफल बनाने ग्राम प्रमुख केडर के साथ कार्यकर्ता कोमल सिंह धारवैया गणेश राम धुर्वे चंद्रकांत यादव एवं धनऊ राम परते का सराहनीय सहयोग रहा।

—————————————-

*एक साथ पांच बच्चों को महिला ने दिया जन्म, पिता बोले- ऊपर वाले की कृपा बरसी*

0

बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई।


रांची| रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया है। डॉक्टर शशिबाला सिंह और उनके सहयोगियों ने बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसूता और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर गांव की रहने वाली है।

एक साथ पांच बच्चों के पिता बने प्रकाश साव ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी पिछले एक महीने से पेट दर्द से परेशान थी। चतरा जिले में डॉक्टर को दिखाया तो जांच से पता चला कि गर्भ में एक साथ पांच शिशु पल रहे हैं। डॉक्टर ने जोखिमपूर्ण स्थिति बताते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया। सोमवार रात को यहां नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। मैं रिम्स का शुक्रगुजार हूं कि मेरी पत्नी और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। पांचों लड़कियां हैं। एक साथ पांच बच्चों को पालना चुनौती तो है, लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हुई है तो आगे भी उन्हीं पर विश्वास है।

रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है। महिला को मात्र सात महीने पांच दिन का गर्भ था। इसके बावजूद उसकी स्थिति को देखते हुए डिलीवरी कराई गई। प्रीमैच्योर और अंडरवेट सभी पांचों बच्चों का इलाज एनआईसीयू में रखकर किया जा रहा है। रिम्स में एक साथ पांच बच्चों के जन्म की यह पहली घटना है।

रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।

*बेलतरा क्षेत्र में करोड़ो की सौगात हेतु क्षेत्रवासियों ने जताया, भूपेश बघेल और त्रिलोक श्रीवास का आभार,,*

0

बंटी साहू बिलासपुर ,,मुलाकात के दौरान विगत दिनों लगभग 1 सप्ताह पूर्व 12 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बेलतरा विधानसभा आगमन हुआ,इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 204 करोड के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास किया ,तथा बेलतरा में आत्मानंद विद्यालय, महाविद्यालय, कॉलेज अकलतरी में को ऑपरेटिव बैंक नवीन शाखा, लखराम में डिस्पोजल पशु संग्रहण केंद्र सहित दर्जनों सौगात दिए, साथ ही साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दर्जनों समाजिक संगठनों को सामुदायिक भवन हेतु लाखों रुपयों का सौगात एवं भवन हेतु भूमि, लिफ्ट इरिगेशन क्रांति करण रोड सहित दर्जनों कार्य स्वीकृति करने की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र में अपार हर्ष व्याप्त है, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस जनों ,पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं दर्जनों सामाजिक प्रमुखों ने आज क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की,उपस्थित लोगों ने इन सभी विकास कार्यों हेतु प्रयास करने पर और बेलतरा क्षेत्र के प्रत्येक मांगो, प्रत्येक समाजों की बातों को मजबूती से, सशक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने पर सक्रिय जुझारू कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास का आभार माना, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह प्रयास है कि वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास करें, यहां के गांव -गरीब- मजदूर और किसान का विकास करें, और इसी दिशा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं ,भीषण गर्मी में हजारों लोगों ने बेलतरा में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, माननीय मुख्यमंत्री ने भी दोनों हाथों से बेलू को सौगात सौंपा है, जिसमें बेलतरा में एसडीएम लिंक कार्यालय, बेलतरा में आत्मानंद विद्यालय, लिबिया डी मोपका में आत्मानंद विद्यालय, लखराम में पशु डिस्पोजल केंद्र अकलतरी में सहकारी बैंक का शाखा सहित दर्जनों कार्य की घोषणा किए हैं,पूरे क्षेत्रवासी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और दिन-रात प्रदेश की चिंता करने वाले भूपेश बघेल जी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं ,इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित जनों में श्री राधेश्याम तंबोली, राम लखन जायसवाल,कृष्णा श्रीवास, जनक साहू पूर्व सरपंच, बूंदरू साहू ,रामप्रसाद चंद्राकर ,पुरुषोत्तम चंद्राकर, महेश मिश्रा कृष्णा श्रीवास आयुष सिंह राज ,चरण सिंह राज, राहुल गोरख, मोहन जायसवाल ,मुकेश अग्रवाल, कासिम अली ,असलम अली चंद्रप्रकाश केसरवानी, मकसूदन साहू ,बृजेंद्र साहू अभिमन्यु धीवर, पंचराम धीवर देवारी लाल यादव, परसराम यादव, पंचराम सानडे,मुकेश यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, गणेश वर्मा, दादू शिकारी, रमेश शिकारी सरपंच, कैलाश सिसोदिया, पहलवान शिकारी, सुखदेव तिवारी, उपेंद्र यादव हिदयेश कश्यप, संदीप रजक सोनऊ साहू, प्रशांत काछी ,सोनू कश्यप, सोनू निर्मलकर भागवत निर्मलकर ,मुकेश खरे ,अशोक खरे, मुकेश कोसले अंकित प्रेमी सूर्य प्रकाश कोसले, देव कुमार सरपंच गढवू, श्रीमती बबीता वर्मा सरपंच लखराम, श्रीमती प्रमिला मरावी उपसरपंच लिम्हा, सरपंच मेलनिडीह, होरीलाल नेताम, सरपंच गिधौरी, मन्नू सूर्यवंशी सरपंच, बामहू सुखसागर सूर्यवंशी कन्हैया साहू मनोज साहू डॉक्टर सीताराम श्रीवास, उमेश श्रीवास सरपंच, गोंद ईया अनिल साहू गोविंदा साहू शुभम श्रीवास प्रमोद साहू अनिल कश्यप अमन साहू दिलेश्वर सिंह ठाकुर यादव धनंजय यादव रामकुमार गेंदले रामकिशोर तिवारी रवि सूर्यवंशी सरपंच परसदा, कैलाश कस्तूरिया चतुर सिंह अजीत श्रीवास अजय कश्यप पुरन यादव, अरविंद शर्मा रोहन महानंद हर्ष कश्यप राहुल श्रीवास राहुल सिंह ठाकुर बंटी खान सरवर खान सुनील यादव राकेश चौहान नेहरू प्रधान, राजा श्रीवास दौलत सोनी पवन दास मानिकपुरी पप्पू मानिकपुरी राजेश यादव राम प्रसाद केवट, प्रहलाद साहू मनीष यादव सरपंच सेंदरी अकति राम भारद्वाज, योगेंद्र भारद्वाज प्रदीप पटेल मुकेश पटेल, भागवत निर्मलकर रामकिशोर जयसवाल राजू कश्यप, वासु पांडे दीपक नादम अनुराग शर्मा, मंगल बाजपाई सुखदेव दास होलुदास, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू प्रणव साहू राम किशोर सूर्यवंशी सरपंच खैरा जगत सोनी,शशि केवट सुभाष साहू कमलेश सिदार सरपंच मोहरा, दुर्गा सूर्यवंशी संजय श्रीवास दुर्गा करियारे डॉक्टर संजीव बनर्जी मुकेश कोसले मोहन कोसले विजय सूर्यवंशी इस्माइल खान श्याम रतन श्याम शंकर टेकाम रविंद्र सर उठे राजेंद्र सरोटिया दीपक श्रीवास संतोष पवार सीताराम जगत धर्मेंद्र श्याम द्रोण दास, कौशल श्रीवास्तव माखन बंजारे घनश्याम दिवस हरीश वर्मा नानू ध्रुव रामनाथ साहू गोविंदा यादव लोक प्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सुरेश लश्कर राजाराम धुरी रोहित लश्कर रवि श्रीवास राजेश टिकले महेंद्र शिकारी राजाराम निर्मलकर रामपाल रामफल साहू राजकुमार विश्वकर्मा, उमेश श्रीवास मनीष श्रीवास्तव कुमार श्रीवास नवीन श्रीवास सुमित श्रीवास् चंद्रमणि श्रीवास, अभिषेक यादव लक्ष्मी यादव डॉक्टर प्रेमलाल सारथी उत्तम राज मणि वर्मा, नंदकिशोर वर्मा छोटे सुरेंद्र सैनी, राजाराम साहू भागवत कोरी राघवेंद्र गहवई, सहित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों जन उपस्थित थे,

*अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपीयो को अलग स्थानों से कुण्डा पुलिस ने धर दबोचा*

0

*आरोपीयों के कब्जे से दो नग मोबाईल एवं नगदी रकम 7300 रू. जप्त किया।*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*

*आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया गया।*

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर?/कवर्धा

थाना कुण्डा – कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ० लाल उमेद सिंह के द्वारा जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्र में अपराधिक कृतों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी

पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में जुआ, सट्टा, आबकारी, मादक पदार्थ परिवहन पर अंकुश लगाने थाने में टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया था। साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 20.05.2023 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा थाना के अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया कि विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कुण्डा अलग अलग स्थानों में 01. फेकुराम साहू पिता नंदूराम साहू उम्र 58 साल, 02.

रामफल साहू पिता फेकूराम साहू उम्र 34 साल, दोनों साकिनान कुण्डा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपीयो के कब्जे से दो नग मोबाईल एवं नगदी रकम 7300 रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया आरोपीयों का कृत्य धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से उक्त आरोपीयों 01. फेकुराम साहू, 02. रामफल साहू, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 93, 94 / 2023 धारा धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 321 ज्ञानेश्वर केलकर, प्र0आर0 354 भोलाराम यादव, आरक्षक धीरेन्द्र श्रीवास्तव सैनिक विकास पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा।

*महिला के साथ छेड्छाड् करने वाले आरोपी को दो दिन के भीतर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*

0

• आरोपी के विरुद्व थाना बोड्ला में अपराध क्रमांक 121/2023 धारा 354 घ, 294 भादवि पंजीबद्व कर की गई आवश्यक वैधानिक कार्यवाही

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर/कवर्धा,, आरोपी द्वारा अपने सहकर्मी के साथ किया छेडछाड
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियो को अपने अपने थाना/चौकी क्षे्त्र में यदि कोई आसामजिक तत्व है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करने एवं महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधो को गंभीरता से लेकर तत्काल आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये गये है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड्ला श्री जगदीश उइके के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बोड्ला द्वारा असमाजिक तत्वो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 19.05.2023 को प्रार्थिया थाना बोड्ला में लिखित आवेदन पत्र प्रेषित किया कि आरोपी दयाल सिंह पिता ठाकुर जे.पी.सिंह जो विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर बोड्ला में पदस्थ है उनके द्वारा अपने सहकर्मी महिला के साथ गलत नियत से उनका पीछा करते हुये उनके घर तक गये। उनके हाव भाव को देखकर पीडिता डरकर अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया ।आरोपी द्वारा दरवाजा खटखटाया और आफिस का चाबी लेने आया हॅू बोल रहा था जबकि, आफिस का चाबी उन्ही के पास था। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बोड्ला में अपराध क्रमांक 121/2023 धारा 354 घ, 294 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।प्रकरण महिला संबंधी होने से प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियो को घटना की जानकारी दिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी के द्वारा शीघ्र् उक्त आरोपी को गिर. किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से आरोपी दयाल सिंह ठाकुर पिता ठाकुर जे.पी.सिंह उम्र 45 साल विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोड्ला को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।

*शराब परिवहन करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार।*

0

आरोपी अर्जित भास्कर पिता रजुवा भास्कर उम्र 19 साल साकिन सोढा थाना पाण्डातराई जिला
कबीरधाम छ0ग0 को गिरप्तार कर भेजा सलाखे के पीछे ।
 आरोपी द्वारा एक नग काला रंग के बैग मे अवैध शराब परिवहन करते कुल 60 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक मे 180-180 एमएल कुल 10.800 बल्क लीटर किमती 4800 रू जप्त किया गया ।
 घटना मे प्रयुक्त एक पुरानी ईस्तेमाली नीले रंग का पैशन प्रो क्र0 सीजी 09 ए 3398 को जप्त कर किया गया जिसकी किमती 15000 रू कुल जुमला 19800 रू


हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर /कवर्धा  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम डॅा0 लाल उमेंद सिंह सर द्वारा अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वाले आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री के0के0वासनिक के द्वारा मार्गदर्शित करने पर थाना प्रभारी पिपरिया के कुशल नेतृत्व मे थाना स्तर मे टीम गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग दिशा मे रवाना किया गया था जिसमे पिपरिया सकरी नदी पुल के आगे पिपरिया के पास

नाकाबंदी कर मुखबीर से सूचना प्राप्त कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी अर्जित भास्कर पिता रउहा भास्कर उम्र 19 साल साकिन सोढा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ0ग0 के द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के नियत से अपने कब्जे में रखे अवैध देशी प्लेन मंदिरा एक नग काला रंग के बैग मे कुल 60 पौवा देशी प्लेन मंदिरा की शीशी प्रत्येक में 180 एम एल भरी हुई कुल 10.800 बल्क लीटर किमती 4800/ रूपये। एवं घटना मे प्रयुक्त एक पुरानी ईस्तेमाली नीले रंग का पैशन प्रो क्र0 सीजी 09 ए 3398 किमती 15000 हजार रूपये कुल जुमला 19800/ रूपये को जप्त कर मौके

पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर असल नंबरी अपराध क्रमांक 150/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी अर्जित भास्कर के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.05.23 को विधिवत गिर0 कर आज दिनांक 21.05.23 को ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही मे

थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक आनंद शुक्ला उपनिरी0 पी0एस0ठाकुर सउनि बीरबल वर्मा प्र0आर0 संजय सिंह प्र0आर0 सतीश साहु एवं आर0 तोरन कश्यप आर0 दिनेश चन्द्रवंशी तथा डीआरजी टीम कबीरधाम का महत्वपुर्ण भुमिका रही है ।

*कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत अंक किए थे हासिल छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,*

0

कोरबा। Suicide जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि वह रात को बिना बताए घर से निकली थी। जिसके बाद उसका शव खेत में लगे पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते मिला। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बता दें कि ग्राम सैंडल की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका हुआ है। यह सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। सभी तुरंत खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उधर, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है।