Home Blog Page 956

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ।

0

इच्छुक आवेदिकाएं 13 जून तक कर सकेंगे आवेदन।


कोरबा – एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। रिक्त पदों के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं सहायिका के 06 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदिकाएं 30 मई से 13 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदिकाओं को उसी राजस्व ग्राम की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। कार्यकर्ता पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं एवं सहायिका पद के लिए 8 वीं निर्धारित की गई है एवं 8 वीं अंकसूची ग्रेड में होने पर अंकतालिक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। साथ ही निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक कार्यालयीन दिवसो में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा एवं जनपद पंचायत कटघोरा के सूचना पटल एवं सभी संबंधित ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। ग्रामवार कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

भारती हो या हीरासाय, गोधन न्याय योजना से बढ़ गई है आय।

0

गोबर बेचने से मिली राशि से खरीदी स्कूटी और बाइक।


कोरबा – कुछ साल पहले हीरासाय के पास गाय, बैल और भैंस तो थे, लेकिन उनकी आमदनी सिर्फ दूध बेचने से एक सीमा के भीतर ही थी। मवेशियों के गोबर का उपयोग खाद और कण्डे बनाने तक ही सीमित था। वह चाहकर भी अपनी आमदनी बढ़ा नहीं सकता था। कुछ ऐसी ही पशुपालक भारती पेन्दों थी। घर में गाय थी, लेकिन आमदनी का जरिया कुछ नहीं था। गोबर को साफ करना ही दिनचर्या थी। प्रदेश में जब गोधन न्याय योजना प्रारंभ हुआ तो इन्होंने भी अपना नाम पशुपालक के रूप में पंजीकृत कराया। ये दोनों रोजाना गोबर संग्रहित किया करते थे और इसे गौठान के माध्यम से बेचने लगे। कुछ दिन बाद गोबर बेचकर उन्होंने इतनी राशि जोड़ ली कि बाइक, स्कूटी खरीदने के साथ अन्य जरूरी कार्यों में भी गोबर बेचकर जुटाई गई राशि एक बड़ा सहारा बन गया। पशु रखकर भी कुछ रूपये नहीं आमदनी अर्जित नहीं कर पाने वाले हीरासाय और भारती की आमदनी अब गोबर बेचने से बढ़ गई है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम महोरा के किसान हीरासाय के पास 8 पशुएं (गाय, बैल, भैंस) थी। हीरासाय ने बताया कि इन पशुओं के गोबर का उपयोग खाद या कण्डे के रूप में कर पाता था। जबसे वह गोधन न्याय योजना से जुड़ा तो उसकी आमदनी गोबर बेचने से बढ़ने लगी। उन्होेंने बताया कि अभी तक 334.82 क्विंटल गोबर बेच चुके हैं, जिससे 66964 रूपए की आमदनी हुई। हीरासाय ने बताया कि गोबर बेचकर उसने 12 नग बकरियां खरीदी है। मोटर सायकल खरीदने के अलावा घर के निर्माण कार्यों और बच्चों की पढ़ाई में भी कुछ राशि का उपयोग किया है। उसने बताया कि गौठान से वर्मी खाद का क्रय कर अपने खेत में भी उपयोग करता हूं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ गई है। इसी तरह विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम नानपुलाली की श्रीमती भारती पेन्दों ने बताया कि उसके घर में दो गाय है। पहले गोबर खरदी नहीं होने से वह गोबर पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी। जब से गोधन न्याय योजना प्रारंभ हुआ है तब से खेत-खलिहाने से साफ गोबर को एकत्र कर गौठान में नियमित विक्रय करती हूं। भारती ने बताया कि एक साल में लगभग 23 हजार की राशि से अधिक का गोबर बेच चुकी है, जिसमें से 22 हजार की राशि बचत कर एक सेकण्ड हैण्ड स्कूटी खरीदी है। उसका कहना है कि वह अपनी बच्ची को नियमित स्कूल भेजना चाहती है, ताकि बच्ची पढ़ लिखकर कुछ बन सकें। बच्ची को स्कूल तक छोड़ने और लाने में ही बहुत समय लग जाता था, मुझे एक स्कूटी की जरूरत महसूस हो रही थी, जो गोधन न्याय योजना से पूरा हो गया। अब समय की बचत के साथ पैसे की बचत भी हो रही है।

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को किया गया नमन।

0

शहीदों के सम्मान में रखा गया दो मिनट का मौन।


कोरबा – झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय सभा कक्ष में 2 मिनट का मौन रखकर झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*

0

*पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में शपथ दिलाई*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

कबीरधाम,,झीरम घाटी नक्सल हिंसा के शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानो की स्मृति में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम स्मृति दिवस मनाया गया। झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नक्सल हिंसा के शिकार लोगों

को श्रद्धांजलि अर्पित की और अहिंसा व सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास जताते हुए नक्सलवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हुए छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएसपी श्री कौशल वासनिक, श्री जगदीश उईके, श्री संजय ध्रुव, श्री पंकज पटेल, प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती अमृता कुजूर सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे। इसी तरह रक्षित केंद्र, थाना, चौकी, कैम्पों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ लेकर 02 मिनट का मौन रखा गया।

*आई टी बी आई कर्मचारी ने बैंक में जमा करने बाले लाखों रुपये किये ग़ायब।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर,थाना केण्ट में दिनंाक 20-5-23 की रात उप निरीक्षक जय प्रकाश उम्र 58 वर्ष ने लिखित शिकायत की थी कि वहं 29 वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जमतरा केम्प में कार्यरत है । दिनंाक 18-5-23 को 29 वाहिनी में कार्यरत दल (जीडी) भगवानदास शर्मा द्वारा केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार 29वीं वाहिनी का 11 लाख 50 हजार रूपये केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार 29 वीं वाहिनी के

भारतीय स्टेट बैंक सदर शाखा जबलपुर शासकीय खाता में जमा कराने हेतु वाहिनी डाक रनर दल (जीडी) प्रजापति अनिल कुमार के सुपुर्द किया गया , उक्त कर्मी द्वारा दिनांक 19-5-23 की भारतीय स्टेट बैंक सदर शाखा जबलपुर में उक्त धन राशि 11 लाख 50 हजार रूपये जमा की जानी थी परन्तु कर्मी के कथनानुसार उक्त कर्मी बैंक पहुॅचने से लगभग 1 किलो मीटर पूर्व लघुशंका हेतु लगभग 12-45 बजे सडक पर ओपन

टायलेट के पास सरकारी मोटर सायकल पर बैग रखकर गया, एक मिनिट बाद देखा तो पैसों से भरा बैग गुम हो गया जिसकी सूचना उक्त कर्मी द्वारा कमान अधिकारी 29 वीं वाहिनी को यथा शीघ्र न देते हुये दिनंाक 19-5-23 को लगभग 19-45 बजे दी गई । तस्दीक पर पाया गया कि उक्त कर्मचारी द्वारा दी गई रकम बैंक में जमा न कर गड़बड़ किया गया प्रतीत हेाता है ।जब पुलिस की गठित टीम द्वारा अनिल प्रजापति उम्र 30 बर्ष को

अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूंछताछ की गई तो उसने बताया कि मैंने रकम बैंक में जमा नही किया था रुपये को उसने घर मे छिपाये थे बैंक खाली बैग ले गया था पूरा दिन बैग अपने साथ लिये रहे ओर बाद में बैग को झाड़ियों में फेंक दिया था ।आरोपी को गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

*तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही*

0

*अवैध नशा के विरुद्ध अभियान “निजात” के दौरान कार्यवाही*

*18.8 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार*

थाना तारबाहर
अपराध क्रमांक – 149/2023
धारा- 20 (बी) NDPS
*नाम आरोपी -*
(1) दया शंकर पिता राम किशोर 34 वर्ष, परसौंजा, पहाड़ी, चित्रकूट उत्तर प्रदेश
(2) प्रह्लाद लोधी पिता जगदीश प्रसाद उम्र 43 बेलपुरा, रांची, जबलपुर मध्यप्रदेश
(3) रामकुमार मग्घू पिता मालीराम उम्र 47 वर्ष पता रांझी जबलपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 24/05/2023 को सूचना मिला की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए घूम रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कार्यवाही को संपादित कर रही थाना तारबाहर,ACCU और RPF की टीम को पुराना बस स्टैंड (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। तीनों व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।

पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव आ. मुरली भार्गव RPF बिलासपुर भास्कर सोनी SI कुलदीप सिंह, HC सत्यम सरकार HCरमेश टीम में शामिल रहे।

*सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई*

0

कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

मुंगेली / जिला मुंगेली में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि श्रीमती गोयल ने अपने जिम्मदारियों व दायित्वों का

बखूबी निर्वहन किया है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी में संवेदनशीलता, दूरदर्शिता, कार्यकुशलता सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गोयल जब पथरिया एसडीएम थी तो प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। जो काफी सराहनीय है।
कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरण होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन स्थानांतरण के पश्चात जिस जिले में प्रिया जा रही है, उस जिले को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल के द्वारा कड़ी मेहनत और पूरी लगन से किए गए कार्य की सराहना भी की। अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती गोयल बहुत सक्षम और काबिल अधिकारी है। इसका लाभ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिलेगा।


जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने कहा कि जिले में श्रीमती प्रिया गोयल ने जो सुझबुझ, समझ और पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। श्रीमती प्रिया गोयल ने कहा कि मुंगेली जिला में लगभग साढ़े तीन साल कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान कलेक्टर का मार्गदर्शन सभी कार्यों में मिलता रहा। सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।

 

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, 158 लोगों ने सौंपे आवेदन*

0

मुंगेली// जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे और श्री अजीत पुजारी ने आमजनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित जनदर्शन में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। वहीं कई समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जनदर्शन में 158 से अधिक लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
ग्राम नथेलापारा के नेमिनबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पतालकुंडी के रमेश कुमार ने ग्राम में सीसीरोड निर्माण कराने, ग्राम लगरा के बलराम सोनकर ने नहर निर्माण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम टिहुलाडीह के कलीराम सोनवानी ने वंश वृक्ष व मूल निवास बनवाने, ग्राम घनाघाट के अनिता यादव ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, अंजू पटेल ने आवास व शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बिप्ती यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम गोल्हापारा के रामजी फौजी ने ग्राम मेघापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने, ग्राम कैथ नवागांव के रहस ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम हरदी के सदाराम ने अपनी भूमि का व्यवस्थापन कराने, ग्राम डोडा के निर्मलाबाई ने मुक्तिधाम एवं बाजार शेड निर्माण कराने, ग्राम अमलीडीह के तबस्सुम ने श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित करने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आवेदकगण उपस्थित थे।

 

*शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखे – कलेक्टर*

0

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा), वन अधिकार पट्टा वितरण, हाट बाजार क्लिनीक, सी-मार्ट सहित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। इसमें लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले के सभी सक्रिय गौठानों में मवेशियों के लिए पेयजल, छाया, चारा, शेड, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व चिन्हांकित गौठानो में गोमूत्र खरीदी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जानकारी लेते हुए कहा कि भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराएं।


कलेक्टर ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया गया है। वहां विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रीपा में संचालित सभी गतिविधि सुचारू रूप से चलना चाहिए। उन्होंने पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई के रीपा में गोबर पेंट निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि रीपा में उत्पादित गोबर पेंट के उपयोग हेतु विभिन्न विभाग शीघ्र मांग पत्र भी भेजे। बता दें कि वर्तमान में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली के रीपा में गोबर पेंट निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल हेतु किसानों को समिति के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे खाद व बीज की नमूना जांच की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के सभी किसानों को उनके मांग के अनुरूप गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध कराएं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद व बीज की नमूना जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान के बदले मिलेट फसल लेने के लिए प्रेरित किया जाय। इस हेतु संबंधित विभाग को बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु कौशल विकास में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं। प्रत्येक पात्र हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनना चहिए। उन्होंने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड हेतु लगाए जा रहे शिविर में अबतक प्राप्त आवेदन, खाता धारकों को एटीएम कार्ड वितरण, जिला ग्रन्थालय में पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था, सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी, तीनों अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय उपस्थित अधिकारी थे।

*जिले के ग्राम नवागांव (टे.) में पशु मेला का हुआ आयोजन, 54 पशुपालकों को किया गया लाभांन्वित*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के मागदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम नवागांव (टे.) में आज विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सहित आसपास के पशुपालकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पशुपालकों द्वारा प्रदर्शनी में 12 जोड़ी बैल व भैंस, उन्नत नस्ल की 15 गाय, कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न 31 बछिया एवं बछड़ा, सिरोही नस्ल के 03 बकरे तथा उन्नत नस्ल की 15 बकरियां, 04 बतख और 11 कुक्कुट प्रदर्शित की गई। विकासखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा पशुओं का प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया और संबंधित पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए सम्मानित किया गया।


इस दौरान पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी मेला का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में किए गए टीकाकरण के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि लम्पी स्किन डिसीज लक्ष्य के विरूद्ध 2.58 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया तथा मानसून के पूर्व गलघोटू एवं एकटगिया बीमारी के विरुद्ध टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालन, पशु स्वास्थ एवं हरा चारा

उत्पादन, पैरा उपचार एवं गौठान की उपयोगिता, गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाले उत्पाद के उपयोग कर जैविक खेती किये जाने की जानकारी दी। डा. प्रमोद नामदेव के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पशुपालकों को लाभ उठाने प्रेरित किया गया। उक्त पशु मेला प्रदर्शनी में 54 पशुपालकों को लाभांन्वित किया गया। इस प्रदर्शनी आयोजित शिविर में 16 पशुओं का उपचार एक भैंस की टेल गैग्रीन शल्य क्रिया, 338 पशुओं औषधि वितरण एवं 139 पशुओं को डीटिकिंग स्प्रे किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।