Home Blog Page 955

*झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 02 मिनट का मौन*

0

मुंगेली// झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर जिला कलेक्टोरेट के प्रांगण में शहीदों के सम्मान में आज प्रातः 11 बजे 02 मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नक्सलवाद व हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़़ को शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की शपथ दिलाई।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाई बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं छत्तीसगढ़़ राज्य को शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी उपस्थित थे। उद्यान एवं रेशम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा भी झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में 02 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

*ग्राम संगवाकापा का गौठान बना आर्थिक गतिविधि का केंद्र, महिलाएं गौठान से जुड़कर लिख रही है आत्मनिर्भरता की नई इबारत*

0

महिलाएं गौठान से जुड़कर प्राप्त कर रही है अच्छी खासी आमदनी

मुंगेली / एक समय कभी घर से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाओं के लिए आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान आर्थिक गतिविधि का केंद्र बन चुका है। घर के

चारदीवारी के भीतर रहने वाली महिलाएं अब गौठान से जुड़कर अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान अब आर्थिक गतिविधि का केंद्र के रूप में उभर रहा है। बता दें कि जिले में कुल 335 गौठान स्वीकृत किया गया है, जिसमे से 279 गौठान का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं सक्रिय गौठानों में सुचारू

रूप से गोबर क्रय का कार्य किया जा रहा है तथा विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि भी संचालित की जा रही है।
इन्हीं गौठानों में से एक है मुंगेली विकासखंड के ग्राम संगवाकापा का गौठान। जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं न केवल वर्मी कंपोस्ट खाद बना रही है, बल्कि उसके विक्रय से अच्छी खासी आमदनी भी प्राप्त कर रही है। गौठान में कार्यरत मां शारदा स्व सहायता समूह की महिलाएं बताती है कि उनके द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 500 क्विंटल से अधिक वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन और विक्रय किया जा चुका है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जायसवाल बताती है कि पहले वह केवल घर का कामकाज संभालती थी,

लेकिन अब वह घर के चारदीवारी से बाहर निकलकर गौठान में भी कार्य कर रही है। गौठान से जुड़कर वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही गौठान से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गौठान से जुड़कर वह काफी खुश है।

गौठान में प्रतिदिन आते है 500 से अधिक मवेशी, चरवाहा ने गोबर बेचकर कमाए 80 हजार रुपए

चरवाहा श्री धनसिंह यादव ने बताया कि गौठान में प्रतिदिन सबेरे 06 बजे से पशु पालको द्वारा अपने मवेशियों को लाना शुरू कर देते है और 09 बजे तक 500 से अधिक मवेशी इकट्ठा हो जाता है। जिसके बाद गौठान से बाहर मवेशियों को चराई के लिए लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि मवेशी चराने का कार्य वह विगत चार वर्षों से करते आ रहे हैं। वह गांव के 200 मवेशियों को चराते हैं। जबसे गोधन न्याय योजना शुरू हुआ है, उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है, एक ओर मवेशी चराई का मेहनताना तो मिलता है ही, वहीं दूसरी ओर गोबर बेचकर अच्छी खासी आमदनी भी प्राप्त कर रहा है। योजना की शुरुवात से लेकर अब तक 80 हजार का गोबर विक्रय कर चुका है। जिससे उनका जीवन यापन बहुत अच्छे से हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गौठान न केवल पशुओं को रखने का जगह, बल्कि आजीविका गतिविधियों का एक सशक्त माध्यम भी

गौठान न केवल पशुओं को रखने का जगह है, बल्कि आजीविका गतिविधियों का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है। जनपद सदस्य श्री निरंजन साहू ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव एवं गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रहा है। पशुपालक किसान और चरवाहा गोबर बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है। गोठान में स्व सहायता की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि के माध्यम से सशक्त हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण कर विक्रय से समूह की महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मवेशियों के लिए शासन द्वारा गौठान में सभी व्यवस्था की जा रही है। घर से कभी बाहर न जाने वाली आज गौठान से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं।

*गोधन न्याय योजना बना अतिरिक्त आय का जरिया पशुपालक किसान एवं समूह की महिलाएं हो रही हैं आर्थिक रूप से सशक्त*

0

मुंगेली // राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पशुपालक किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन चुका है। इससे पशुपालक किसान व समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। वहीं इस योजना के शुरू होने से किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत 02 प्रति किलोग्राम की दर से 278 सक्रिय गौठानों में गोबर विक्रय करने के लिए जिले में 16 हजार 378 पशुपालकों ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं इन पशुपालकों द्वारा योजना के प्रारंभ से अब तक 303033.88 क्विंटल गोबर का विक्रय किया गया है। जिसके एवज में पशुपालकों को 06 करोड़ 06 लाख का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह गौठानों में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा अब तक

55428.07 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। जिसके एवज में स्वसहायता समूह की महिलाओं को 12953013.45 रूपए तथा गौठान समिति को 20036670.12 रूपए का भुगतान किया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पशुपालन और पशु संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने के लिए 20 जुलाई 2020 को इसकी शुरूआत की थी। योजना के तहत सरकार किसानों और पशुपालकों से 02 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदी करती है। महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गोबर को वर्मीकम्पोस्ट और अन्य उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है, जिसे किसानों को जैविक खाद के रूप में 10 रूपए प्रति किलोग्राम में बेचा जाता है, इस योजना का एक उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को भी कम करना है।

 

*झीरम श्रद्धांजलि दिवस: छत्तीसगढ़़ को शांति का टापू बनाने दिलाई गई शपथ*

0

मुंगेली // झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय में आज शहीदों के सम्मान में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी ने वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नक्सलवाद व हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़़ को शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की शपथ दिलाई।

*जिला पंचायत सीईओ ने किया चकरभाठा में आयुष्मान कार्ड शिविर व स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण*

0

मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चकरभाठा में आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया और लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड जारी करने के

निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने दवाओं, मेडिकल उपकरण, पेयजल आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 10 जून तक*

0

मुंगेली // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते हैं।

*लाईवलीहुड कालेज में 18 प्रशिक्षक के पद पर अस्थायी नियोजन हेतु आवेदन 07 जून तक*

0

मुंगेली // जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी जमकोर में विभिन्न कोर्सों में अल्पावधि कौशल प्रशिक्षण कार्य हेतु 18 पद पर योग्य व अनुभवी प्रशिक्षकों एवं सहायक प्रशिक्षकों की अस्थायी नियोजन के लिए इच्छुक आवेदकों से 07 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते हैं।

बाड़ी की सब्जियों से समृद्धि का तड़का: एक सीजन में ही 60 हजार रूपये से अधिक की कमाई, अब जिमीकांदा, हल्दी की भी हो रही खेती।

0

बाड़ी विकास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन।

रायपुर – रसोई में बन रही सब्जी में तड़के से बदलते स्वाद की तरह ही सब्जी की खेती से गांव के महिला समूहों के सदस्यों के जीवन में समृद्धि का तड़का लग रहा है। गौठानों से जुड़ी बाड़ियों में सब्जियां उगाकर महिलाएं अब अतिरिक्त आमदनी कर रही है। रायपुर जिले के धरसीवां विकासखण्ड के चरौदा गौठान में सब्जी उत्पादन में लगी स्पर्श स्नेह महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने सब्जी की खेती कर एक सीजन में ही 60 हजार रूपये से अधिक की आमदनी कर ली है। अब यह समूह जिमीकांदा, हल्दी जैसे अधिक फायदा देने वाले सब्जी-मसालें की खेती कर रहा है। सब्जी बेंचकर स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। होने वाले फायदे से घर-गृहस्थी चलाने में परिवार की सहयोगी भी बन रही है।

रायपुर जिले के धरसीवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम चरौदा के गौठान में स्पर्श स्नेह स्व सहायता समूह की महिलाएं बाड़ी विकास योजना के तहत इस बार 4 एकड़ से अधिक में जिमी कांदा, हल्दी लगाई है। पिछले सीजन की तरह ही समूह की महिलाओं को इस बार भी मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर एक निश्चित आय होने की उम्मीद हैं। समूह की अध्यक्ष किरण साहू ने बताया कि स्पर्श स्नेह स्व सहायता समूह में 13 सदस्य काम कर रही हैं। गत वर्ष समूह के सदस्यों द्वारा जिमी कांदा, मिर्ची, बैंगन सहित अन्य मौसमी सब्जी का उत्पादन किया गया। जिसमें उसे लगभग साठ हजार से अधिक की आमदनी हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2 एकड़ में जिमी कांदा और 2 एकड़ में हल्दी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर पंचायत ,उद्यानिकी ,पशुपालन एवं कृषि विभाग द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान किया जाता है। समूह की अन्य दीदियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना एवं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधि करने हेतु प्रेरणा प्राप्त हुआ।

समूह की दीदीयों ने बताया कि चरोदा गौठान में वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण, बाड़ी विकास, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं अन्य आजीविकामुलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। गौठान में पर्याप्त पानी एवं जमीन की उपलब्धता होने से उन्हें सब्जी उत्पादन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। बाड़ी विकास योजना के तहत सभी दे दिया आप एक निश्चित आय अर्जित कर रही हैं जिससे उनका मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गौठान अजूबा गतिविधि से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा सभी महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ हुई हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार भी जताया है। साथियों उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका गतिविधि हेतु शासकीय विभागों के द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की और आवश्यकता है।

केवल जैविक खाद् बेचकर महिला समूहों ने कमाये 5.29 करोड़ रूपये।

0

ग्रामीण महिलाओं के लिए गौठान बने एम्प्लॉईमेंट हब।


रायपुर – जिले में सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित किए गौठान आज ग्रामीण महिलाओं के लिए एम्प्लाॅईमेंट हब का रूप लेते जा रहे है। मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में इन गौठानों का विकास तो हो ही रहा है, परन्तु सरकार की गौधन न्याय योजना से ही जिले के गौठानों में काम करने वाले महिला समूहों ने 5 करोड़ 29 लाख रूपये का लाभांश अर्जित कर लिया है। किसी एक योजना से इतनी राशि का लाभांश उसकी सफलता को स्वमेव ही सिद्ध करता है। रायपुर जिले में गौधन न्याय योजना के तहत 325 गौठानों में 2 रूपये प्रति किलो की दर से साढ़े दस करोड़ किलो से अधिक गोबर की खरीदी की जा चुकी है। इसके लिए पशुपालकों को 21 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान भी किया गया है। गौठानों में काम करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों ने इस गोबर से 2 लाख 76 हजार क्विंटल से अधिक जैविक खाद का उत्पादन किया है। इसमें से इन महिला समूहों ने 18 करोड़ 60 लाख रूपये से अधिक की 2 लाख 12 हजार क्ंिवटल से अधिक जैविक खाद की बिक्री भी कर दी है। इस खाद से इन समूहों को 5 करोड़ 29 लाख रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है। जैविक खाद बनाने लगे दो स्व-सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया है।

रायपुर जिले के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस जैसे गुणवत्ता युक्त जैविक खाद तो बनाये ही जा रहें है। इसके साथ ही गोबर काष्ट, दिया, गमला, पोताई का पेंट आदि भी गौठानों में बन रहें है। जिले में गौठानों को महिला सशक्तिकरण के बेमिसाल उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से गांवो के सभी वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्हें आर्थिक आजादी मिल रही है। गौठानों में विभिन्न आय एवं आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन से महिलाएं स्वावलंबन की राह पर निश्चित रूप से अग्रसर हो रही हैं।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला रायपुर में शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर रूप से होने हितग्राही समय पर लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के 326 गौठान में से 325 गौठानों में गोधन न्याय योजनांतर्गत 15 हजार 582 पशुपालकों से 10 लाख 51 हजार 658.14 क्विंटल से अधिक गोबर क्रय किया गया एवं 21 करोड 03 लाख रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिले के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अब तक 1 लाख 80 हजार क्ंिवटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, 95 हजार 540 क्ंिवटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 830.18 क्ंिवटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट प्लस जैविक खाद बनाये गए है। जिसमें से 15 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये से अधिक मूल्य के एक लाख 46 हजार 249 क्ंिवटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, 66 हजार 370 क्ंिवटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 780.30 क्ंिवटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट प्लस का विक्रय किया जा चुका है। खाद का भण्डारण, वितरण समितियों के माध्यम से निरंतर हो रहा है। गौठानों में इसके अलावा भी ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वेस्ट डी-कम्पोसर घोल बनाना, जैविक कीटनाशक बनाना, बाड़ियों में साग सब्जी का उत्पादन, मुर्गीपालन, बतखपालन, अगरबत्ती निर्माण, गुलाल निर्माण, गोबर पेंट आदि गतिविधियों का संचालन गौठानों में किया जा रहा है। आरंग विकासखंड के चटौद ग्राम के सीता महिला स्वसहायता समूह को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर एवं धरसींवा विकासखंड के निलजा गौठान को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर पुरूस्कृत किया गया है।

जिले के छह गौठानों में राज्य शासन द्वारा निर्धारित 4 रूपये प्रति लीटर की दर से छह हजार 224 लीटर गौमूत्र की खरीदी भी की जा चुकी है। इससे अब तक 3 हजार 85 लीटर कीटनाशक बनाया गया है। जिसे बेचकर महिला समूहों को डेढ़ लाख रूपये अधिक की आमदनी हुई है।

रायपुर जिले में गौधन न्याय योजना एक नजर में।

कुल गौठान – 326
गोबर खरीदी करने वाले गौठान – 325
कुल गोबर खरीदी – 10.50 करोड़ क्ंिवटल से अधिक
गोबर संग्राहकों को भुगतान की गई राशि – 21 करोड़ रूपये से अधिक
कुल निर्मित जैविक खाद् – 2 लाख 76 हजार 501 क्ंिवटल से अधिक
कुल बेची गई जैविक खाद् – 2 लाख 12 हजार क्ंिवटल से अधिक
बेची गई खाद् की राशि – 18 करोड़ 60 लाख रूपये से अधिक
महिला समूहों को मिला लाभांश – 5 करोड़ 29 लाख रूपये से अधिक

रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था।

0

कोरबा – राज्य शासन ने रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाईन व्यवस्था की है। शिक्षित बेरोजगार आवेदक / आवेदिका वेबसाइट www.exchange.cg.nic.in/exchange पर जाकर स्वयं ऑनलाइन रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन करने के उपरांत 03 महीने तक वैलिड रहता है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने के बाद तुरंत रोजगार दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। अपनी सुविधानुसार 03 महीने के अंदर कभी भी कार्य दिवस में रोजगार दफ्तर आकर ऑनलाईन किये गये पंजीयन की प्रिंट आउट एवं समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा सकता है।