Home Blog Page 954

*बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का हुआ विस्तार*

0

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का हुआ विस्तार*

*अब घर बैठे बनवाए जा सकेंगे राशन-कार्ड*

*राशन-कार्ड बनवाने के लिए डायल करना होगा टोल फ्री नंबर 14545*

*नागरिक सुविधाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी*

*लोगों को घर बैठे ही मिल रहा है शासकीय योजनाओं का लाभ*

*कलेक्टर ने किया बेरोजगारी भत्ता के पात्र युवाओं के प्रशिक्षण हेतु आयोजित काउंसलिंग का निरीक्षण*

0

युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव आज विकासखंड मुंगेली के ग्राम जमकोर के लाइवलीहुड कॉलेज में बेरोजगारी भत्ता के पात्र युवाओं के कौशल प्रशिक्षण हेतु आयोजित काउंसलिंग का निरीक्षण किया। काउंसलिंग में 106 से अधिक हितग्राही उपस्थित हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से काउंसलिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता के रूप में जो आर्थिक मदद की जा रही है, उसका सही सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। जितना जल्दी हो सके इस बेरोजगारी के चक्र से बाहर निकलने का प्रयास करें। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने से महत्वपूर्ण है, रोजगार कैसे मिले। इस दिशा में कार्य करें।

 


कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में हर संभव कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आकंक्षा प्लेटफार्म के माध्यम से अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके जरिए अब तक 04-05 प्लेसमेंट कैंप भी लगाए जा चुके है। लगभग 800 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल भी की गई है। जिसमें से कई युवा अपने मेहनत के बल पर 08 हजार रुपए सैलरी से 70 हजार रुपए सैलरी तक पहुंच चुके हैं। कई बच्चे गुजरात, हैदराबाद, कलकत्ता में जाॅब कर रहे है। कलेक्टर ने कहा कि जॉब उन्हे मिलती है, जिसके पास स्किल होता है। उस स्किल को पाने के लिए आपको प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। जिसके बाद नियोजन के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप बेरोजगारी भत्ता के पात्र सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास में प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग किया जा रहा है। इसका पूरा लाभ उठाएं।

कलेक्टर ने युवाओं से भी की बातचीत, प्रतियोगी परीक्षा पास करने दिए टिप्स

कलेक्टर ने वहां काउंसलिग के लिए उपस्थित युवाओं से भी की बातचीत की और उन्हे प्रतियोगी परीक्षा पास करने के टिप्स भी दिए। एक युवक ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, उसमे सफल होने के लिए क्या करें। कलेक्टर ने कहा कि जो भी परीक्षा की तैयारी करें, उससे संबंधित विगत वर्षो का प्रश्न पेपर अरेंज कर लें एवं पाठ्यक्रम के आधार पर नोट्स बना लें और पूरी मेहनत तथा लगन के साथ तैयारी करें। कोई भी विषयवस्तु को तीन अलग-अलग पुस्तक से पढ़ने के बजाय एक ही पुस्तक को तीन बार पढ़े। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अपने पढ़ाई और आईएएस परीक्षा की तैयारी के दौरान प्राप्त अनुभव को भी युवाओं के साथ साझा किये। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में अपने बारे में सोचने के साथ समाज के बारे में सोचना बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जैसे एक मछली को पानी से निकालने के बाद जो तड़प होती है, वैसे ही तड़प हमें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए होना चाहिए। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बेरोजगारी भत्ता योजना: 945 हितग्राहियों का किया जा चुका हैं काउंसलिग

लाइवलीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमति निखत कुरैशी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 2102 हितग्राहियों को दूरभाष के माध्यम से काउंसलिग के लिए बुलाया जा चुका है। जिसमें से 945 हितग्राहियों का काउंसलिग पूर्ण किया जा चुका है। 656 हितग्राही प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक है। इन हितग्राहियों को कम्प्यूटर, सिलाई मशीन, ब्यूटीपार्लर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, वाहन चालक, लैब टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन जैसे विभिन्न ट्रेंडो में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

*एसडीएम पथरिया ने की आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा*

0

मुंगेली// पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भरोसा राम ठाकुर ने 25 मई को जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के क्रियान्वयन समीक्षा की। उन्होने कहा कि विगत दिनों कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा बैठक लेकर प्रत्येंक विकासखण्ड में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी ली गई है तथा उनके द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को कार्ययोजना तैयार कर 29 मई को मेगा शिविर चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने प्राप्त शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्ही.एल.ई./कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएं तथा उदाशीनता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएं।


एसडीएम ने कहा कि पथरिया विकासखण्ड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के छुटे हुए सदस्यों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रत्येक ग्रामों के लिए एक-एक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर मेगा शिविर के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिन ग्रामों में परिवार के अधिक संख्या में सदस्य छूटे हुए है, ऐसे ग्रामों में अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई। उन्होने अधीनस्थ अमलों को मेगा शिविर दिवस में प्रातः 07 बजे से उपस्थित रहकर व्ही.एल.ई., आर.एच.ओ., रोजगार सहायक के पास सदस्यों को प्रोत्साहित करके आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्य में ग्राम के सचिव, उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, मेट कोटवारों का सहयोग लेने के लिए भी कहा। विदित हो कि शासन द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों को 05 लाख रूपये तक के निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर की आईडी निरस्त*

0

कलेक्टर ने ली आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

29 मई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का किया जाएगा आयोजन

मुंगेली // आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवारों को 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर का आईडी निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयुष्मान भारत योजना का बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिले में विगत माह से पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर की आईडी निरस्त की गई हैं, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड अंतर्गत 11, लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत 14 और पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत 08 आईडी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि 29 मई को जिले में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेगा शिविर हेतु सभी तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें। शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य निर्धारित कर कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, समस्त एसडीएम, जनपद सीईआ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*सट्टा खेलाने वालों के विरुद्ध थाना तारबाहर में कार्यवाही*

0

*2 आरोपी गिरफ्तार , 6110 रुपए जप्त*

*गिरफ्तार आरोपी*
1 रंजीत कुमार किसकू पिता डी.एस. किसकू उम्र 34 साल निवासी हिंदुस्तान टेंट्स गली हेमू नगर थाना तोरवा बिलासपुर

2 डी श्रीनिवास राव पिता बी अप्पा राव उम्र 31 निवासी वैशाली नगर टावर के सामने हेमू नगर तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

*जप्ती*
6110 रुपए नकदी, सट्टा पट्टी, पेन

आशीष कश्यप बिलासपुर,संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह द्वारा जुआ, सट्टा आनलाइन जुआ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रंजित एवम डी श्रीनिवाश को अंको के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर

कल्याण एवं भूतनाथ पर सटटा पट्टी लिखते एवं खेलाते से पकडा गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, प्रफुल्ल सिंह, अशोक नामदेव, आरक्षक संदीप, बबलू, मुरली शामिल रहे।

*सुपारी लेकर दुर्दान्त तरीके से हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता।*

0

 *आरोपियों ने प्रायोजित तरीके से मृतक को गड़ा धन निकालने का झांसा देकर दिया था घटना को अंजाम ।*
◾ *03 लाख रूपये में हत्या करने का हुआ था सौदा ।*
◾ *आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 214/2023 धारा 302, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*
◾ *प्रकरण के मुख्य आरोपी उमेन्द्र एवं सत्येन्द्र पूर्व में भी सुपारी लेकर हत्या के थे आरोपी।’*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.05.2023 को शाम लगभग 19ः10 बजे देवरी भाठासार में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर ही बिना नंबरी मर्ग पंजीबद्ध कर, पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, जिसमें मृत्यु का प्रकार होमोसायडल होना लेख करने पर मर्ग पर से अपराध क्रमांक 214/23 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मृतक भुवेंद्र ऊर्फ पप्पू माथुर उम्र 28 वर्ष पिता संतोष माथुर की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या करने की पता तलाश की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये 04 विशेष टीम गठित कर विवेचना किया गया जिसमें पहली टीम द्वारा ग्राम पंचायत देवरी में कैम्प लगाकर लोगों का कथन दर्ज कराया गया, दूसरी टीम द्वारा फिल्ड में सूचना संकलन करने, तीसरी टीम द्वारा विवेचना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर काम करने तथा चौकी सायबर सेल के साथ तकनीकी विशलेषण में लगाई गई । विवेचना के दौरान हत्या के मुख्य दो कारण जिसमें से पहला पूर्व में मृतक एवं उसके परिजनों द्वारा दुकाल माथुर के लड़के कोमल माथुर की हत्या का रंजिश तथा दूसरा जमीन में गड़े धन को निकालने का झांसा । विवेचना के दौरान टेक्निकल टीम और मुखबिर से प्राप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी उपेंद्र के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई और फिर
पुलिस को प्रकरण के अन्य सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपियों ने घटना को इस तरह से अंजाम दिया था, मृतक द्वारा अपने पुत्र कोमल की हत्या करने की पूर्व रंजिश को लेकर विद्वेष रखने वाले स्व. कोमल के पिता दुकाल और उसके पुत्र छत्रप्रकाश ने देवरी के ललित अनंत के माध्यम से ओड़ाडबरी निवासी उसके ससूर महेतरू से संपर्क किया और महेतरू ने गांव के पवन पात्रे, राहुल भास्कर, उमेन्द्र घृतलहरे एवं सतेन्द्र पात्रे के माध्यम से 03 लाख रूपये की सुपारी देकर मृतक की हत्या करायी । आरोपी पवन पात्रे , राहुल भास्कर, उमेन्द्र घृतलहरे एवं सत्येन्द्र पात्रे ने मृतक को बटुआ (गड़ा धन) निकालने का लालच देकर मृतक भुवेंद्र से अपना संपर्क बनाया और उसको अपने साथ घुमाना साथ में खाना खाना और दोस्ती किया और विश्वास जमने पर अपने साथ देवरी भाठाखार नहर के पास ले जाकर मृतक भूवेन्द्र माथुर की तार से और तब्बल से मारकर हत्या कर दी ।
*जप्त सामग्री:-*
(1) वायर 03 नग
(2) तब्बल 01 नग
(3) होण्डा एक्टिवा नंबर सीजी 09 जेजे 4117
(4) होण्डा एक्स ब्लेड नंबर सीजी सीजी 04 जेएच 8502
(5) रेडमी मोबाईल 01 नग

*गिरफ्तार आरोपी:-*
(1) उमेन्द्र पिता फागूराम घृतलहरे उम्र 35 वर्ष ग्राम ओड़ाडबरी थाना कुण्डा
(2) सतेन्द्र कुमार पात्रे पिता गौतम पात्रे उम्र 35 साल साकिन ओड़ाडबरी थाना कुण्डा जिला कवर्धा
(3) पवन कुमार पात्रे पिता गुरू प्रसाद पात्रे उम्र 24 वर्ष साकिन ओड़ाडबरी थाना कुण्डा जिला कवर्धा
(4) राहुल भास्कर पिता चंद्रप्रकाश भास्कर उम्र 18 साल साकिन ओड़ाडबरी थाना कुण्डा जिला कवर्धा
(5) महेतरू पिता दुलार सतनामी उम्र 75 साल साकिन ओड़ाडबरी थाना कुण्डा जिला कवर्धा
(6) ललित पिता नैनदास अनंत उम्र 53 साल साकिन ओड़ाडबरी थाना कुण्डा जिला कवर्धा
(7) छत्रप्रकाश पिता कोमल माथुर उम्र 23 साल साकिन देवरी थाना व जिला मुंगेली
(8) दुकाल पिता माधो माथुर उम्र 75 साल साकिन देवरी थाना व जिला मुंगेली
उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिटी कोतवाली पुलिस मुंगेली, साईबर सेल मुंगेली एवं गठित विशेष टीम का महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

नीलगिरी, मैंथा, लेमनग्रास, खस की खुशबू बिखेरेगा ओटगन गौठान।

0

लगी प्रोसेसिंग यूनिट, अब तक 60 लीटर तेल का उत्पादन।

स्थानीय बाजार में खपत, महिला समूहों को मिला लगभग 50 हजार रूपये का फायदा।

रायपुर – तिल्दा विकासखण्ड के ओटगन गांव का गौठान पूरे रायपुर जिले में जल्द ही नीलगिरी, खस, मैंथा, लेमनग्रास के तेल का स्थानीय उत्पादक बन जाएगा। इस गौठान में लगी प्रोसेसिंग यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है। कामधेनु महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने इस यूनिट स ेअब तक 60 लीटर से अधिक तेल का उत्पादन भी कर लिया है। रायपुर के स्थानीय बाजार में इस सुगंधित औषधीय तेल को बेंचकर समूह की महिलाओं को लगभग 50 हजार रूपये का फायदा हुआ है। राज्य शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर, स्थानीय संसाधनों से ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए स्थापित इस ओटगन गौठान को अब औषधीय और सुगंधित पौधों के प्रसंस्करण के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ओटगन गांव की सचिव संकुतला नारंग बताती है कि गांव के गौठान में सुगंधित पौधों से तेल निकालने की यूनिट लग जाने से महिलाओं में बड़ा उत्साह है, अभी छोटे पैमाने पर इस यूनिट से नीलगिरी, खस, मैंथा, और कुछ लेमनग्रास का प्रसंस्करण किया गया है। श्रीमती नारंग ने बताया कि कुल 60 लीटर सुगंधित तेल निकाला जा चुका है। जिसे स्थानीय बाजार में औसतन आठ सौ रूपये लीटर के भाव से बेंचकर समूह की महिलाओं को लगभग 50 हजार रूपये का फायदा हो चुका है।

ओटगन गौठान को 45 एकड़ के परिक्षेत्र में ग्रामीण औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की योजना है, अभी इस गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन, फूल की खेती, वर्मी कम्पोस्ट एवं केचुआ खाद बनाने, मधुमक्खी पालन, गुलाल निर्माण, गोबर के दीये आदि बनाने का काम किया जा रहा है। इन रोजगार मूलक कामों से जुड़ी कामधेनु स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगभग 8 लाख रूपये की आय अर्जित कर ली है। गौठान में बने वर्मी और सुपर कम्पोस्ट को बेंचकर महिला समूहों को 2 लाख रूपये का फायदा हुआ है।

वर्तमान में इस गौठान से जुड़े समूह की महिलाओं को लगभग साढ़े पांच हजार रूपये की औसतन मासिक आय हो रही है। आय जनित गतिविधियों को बढ़ाकर गौठान को ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला समूहों की औसतन मासिक आय को साढ़े सात हजार रूपये तक बढ़ाने की योजना है। इसके लिए सुगंधित और औषधीय पौधों के प्रसंस्करण बढ़ाने के प्रयासों पर अमल शुरू हो गया है। गौठान के पास डेढ़-डेढ़ एकड़ रकबे में खस और लेमनग्रास की खेती की जा रही है, साथ ही पांच एकड़ में मैंथा भी लगाया गया है। प्रसंस्करण यूनिट को क्षमता अनुसार मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए तिल्दा विकासखण्ड के दस और गौठानों में लगभग 17 एकड़ रकबे में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती की जाएगी।

मिनी-रीपा के रूप में तेजी से विकसित हो रहा बनचरौदा गौठान।

0

दस से अधिक आजीविका गतिविधियां, 100 से ज्यादा महिलाओं को मिला काम,जैविक खाद बनाकर महिला समूहों ने कमाएं 10 लाख।

सामुदायिक बाड़ी की सब्जी से हुआ 4 लाख रुपए का फायदा।

रायपुर – जिले का बनचरौदा गौठान दस से अधिक अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से लगभग 100 से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर मल्टी टाॅस्किंग, मिनी रीपा के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। आरंग विकासखण्ड के बनचरौदा गांव का गौठान पशुओं के सेहत का ध्यान रखने, नस्ल सुधार से लेकर गांव की 100 से ज्यादा महिलाओं के लिए दैनिक रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इस गौठान में गांव के लगभग 700 पशुधनों का समय-समय पर टीकाकरण, नस्ल सुधार और टेगिंग का काम किया जा रहा है। पशुधन विकास विभाग पहले इसके लिए घर-घर जाता था। अब पशुओं के टीकाकरण, रोग-बीमारियों का ईलाज एक साथ एक जगह पर ही हो जा रहा है। इसके साथ ही बनचरौदा के गौठान में ग्यारह महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा कई आयमूलक गतिविधियां भी की जा रही है। 100 से अधिक महिलाएं इस गौठान में वर्मी खाद, मशरूम, नर्सरी और चारा उत्पादन, सब्जी बाड़ी, मुर्गी, मछली और बकरी पालन जैसे काम कर रही हैं। इन गतिविधियों से महिलाओं को अच्छा फायदा हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार का लालन-पालन आसानी से हो पा रहा है।

बनचरौदा का गौठान लगभग साढ़े 3 एकड़ क्षेत्र में फैले हुआ है। गौठान में दुर्गा शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर के दिया, गमला,दोना पत्तल एवं अन्य निर्माण कार्यो से लगभग 50 हजार रुपए की आमदनी हुई है। गौठान में 3 लाख 28 हजार किलोग्राम से अधिक गोबर खरीद कर 65 हजार 351 किलोग्राम वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है। इससे महिला समूह को लगभग 7 लाख रुपए की कमाई हुई है। इसी तरह 54 हजार किलोग्राम सुपर कंपोस्ट खाद का उत्पादन कर 48 हजार 423 किलोग्राम का विक्रय कर महिलाओं ने लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए की कमाई कर चुकी है। गौठान में भावना महिला स्व-सहायता समूह साबुन और अगरबत्ती निर्माण से 80 हजार रुपए की कमाई की है। बनचरौदा गौठान में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में बने बाड़ी से अन्नपूर्णा और शिवशक्ति समूह की महिलाओं द्वारा सब्जी बेचकर साढ़े चार लाख रुपए की आमदनी की गई है।

बनचरौदा के गौठान में गांव के वैभव महिला समूह द्वारा मछली पालन का काम किया जा रहा है। इससे पिछले सीजन में समूह को 30 हजार रूपये की आमदनी हुई है। गौठान में धन लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट और केचुआ खाद् बनाने के काम में लगी है। सरस्वती महिला समूह की सदस्य गौठान में मछली पालन और मुर्गी पालन का काम कर रही है। दुर्गा शक्ति और विजय लक्ष्मी महिला समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बनने वाले उत्पाद जैसे दीये, मूर्ति, गमला, गौकाष्ट आदि उत्पादन कर रही है। दुर्गा महिला समूह दोना-पत्तल, जागृती स्व-सहायता समूह, बम्बू और कण्डा निर्माण कर फायदा कमा रही है। महिला समूह महालक्ष्मी की सदस्यों ने अब तक फूलवारी के फूलों से दस हजार रूपये कमा लिये है। भावना स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन का काम शुरू किया है। पिछले सीजन में इस समूह मशरूम बेंचकर लगभग 20 हजार रूपये का फायदा पाया है। समूह की महिलाओं ने बताया की सरकार की गौठान और बाड़ी योजना से ग्रामीण महिलाओं की जीवन स्तर में सुधार हुआ है। परिवार के लोगो की आवश्यकता की पूर्ति अब आसानी से होने लगी है।

दीपका कालोनी मे हुये एसईसीएल कर्मी की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर सुलझाया।

0

पत्नी ने ही कराई सुपारी देकर अपने पति की हत्या,
हत्या में प्रयुक्त टंगिया एवं आरोपी के खून लगे कपड़े, जूता तथा मोटर सायकल जप्त।


कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवकांत कुर्रे पिता स्व० दरशराम कुर्रे उम्र 25 साल निवासी उर्जानगर दीपका, थाना दीपका का आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2023 के रात्रि करीब 2:27 बजे इसकी बहन मोबाईल करके बताई कि कुछ लोग तुम्हारे जीजा को मारकर चले गए तो ये अपनी मां के लेकर अपनी बहन घर गई तो देखा कि उसका जीजा सामने वाला कमरा के दरवाजा के पास चित हालत मे लहुलुहान मृत हालत में पड़ा है कि रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 201/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिनसन गुडिया, प्रशिक्षु आईपीएस श्री रोहित शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका श्री अविनाश सिंह एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी श्री निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल उर्जानगर दीपका कालोनी भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा, फोरेंसिक एक्सपर्ट बिलासपुर, डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जो घटना स्थल निरीक्षण मृतक जगजीवन राम रात्रे की पत्नि धनेश्वरी रात्रे से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर धनेश्वरी बाई रात्रे टूट गई और बताई कि इसकी शादी 24.05.2013 को जगजीवन राम रात्रे के साथ हुई थी जो जगजीवन राम शादी के बाद से हमेशा शराब पीकर मारपीट कर बेईजत्ती करता था जिससे परेशान होकर अपने पति जगजीवन राम रात्रे की हत्या करने के लिए अपने परिचित के तुषार सोनी उर्फ गोपी से संपर्क कर उसे पैसे की लालच देकर अपने पति जगजीवन राम रात्रे की हत्या करने के लिये राजी कर ली और मार्च 2023 में अपने जेवर बेचकर अपने पति की हत्या करने के लिये तुषार सोनी उर्फ गोपी निवासी कृष्णानगर को सुपारी की रकम 50000/ रूपये एडवांस में दी थी जो आरोपी तुषार सोनी उर्फ गोपी इस दौरान गिरफ्तारी वारण्ट में जेल चला गया था जो तुषार सोनी के जेल से छूटने के पश्चात धनेश्वरी बाई रात्रे फिर तुषार सोनी को अपने पति की हत्या करने के लिये बार-बार फोन करने लगी तब तुषार सोनी दिनांक 24.05.2023 के रात्रि करीबन 12 बजे के मध्य अपने एवेंजर मोटर सायकल में टंगिया को बांधकर पहुँचा और जगजीवन राम रात्रे के क्वाटर नंबर एमक्यू/07 उर्जानगर दीपका का दरवाजा को खटखटाया तब जगजीवन राम रात्रे दरवाजा खोला तब आरोपी तुषार सोनी उसे तुम्हारी पत्नि के बारे में कुछ बताना है कहकर बोला और जगजीवन राम रात्रे से ठण्डा पानी मांगा जब जगजीवन राम रात्रे बोतल में पानी लेकर आया तो तुषार सोनी टंगिया से जगजीवन राम रात्रे को मारकर हत्या कर दिया हत्या करते समय जगजीवन राम की पत्नी धनेश्वरी बाई उसे देख रही थी हत्या करने के बाद धनेश्वरी रात्रे अपने मोबाईल फोन को तोड़कर फेंकने के लिये तुषार सोनी को दी तथा हत्या की शेष रकम एक सोने का हार और 6000 / रूपये नगद फिर से तुषार सोनी को हत्या करने बाद दी थी। आरोपी तुषार सोनी उर्फ गोपी से घटना में प्रयुक्त टांगी, एवेन्जर मोटर सायकल, घटना के समय पहने कपड़ा जुता को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी धनेश्वरी बाई रात्रे एवं तुषार सोनी उर्फ गोपी को गिरफतार कर लिया गया है दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना दीपका के थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह, साइबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी, सउनि परमेश्वर सिंह, जितेश सिंह, धनजंय नेटी, आरक्षक जगजीवन कंवर, शेखसहबान, अशोक कोर्राम् इन्द्रदेव कंवर, सैनिक निर्मल सिदार, सायबर सेल से प्रआर० रामपाण्डेय, गुनाराम सिन्हा, राजेश कंवर, चक्रधर सिंह राठौर, आरक्षक डेमन ओगरे, प्रशांत सिंह, विरकेश्वर, रवि चौबे की सराहनीय भूमिका रहा।

*आकाशीय बिजली की चपेट से महिला मौत,बाल-बाल बचा पति…*

0

मनोज ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा/ आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई. वहीं घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह की है. महिला रोजगार गारंटी योजना में काम के दौरान बिजली की चपेट में आई है. महिला का नाम पूर्णिमा पटेल है. अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी का मामला है