Home Blog Page 953

*रात्रि में घर घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया था, उसमे गलत नाम बताने वाले कमल कश्यप के विरुद्ध झूठी जानकारी देने पर 201 IPC जोड़ी गई*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,,दिनांक 26/05/ 2023 के रात्रि 3:00 से 4:00 के मध्य प्रार्थी गिरीश पांडे निराला नगर में आरोपी ओम सोनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा अश्लील गाली देते घर अंदर घुसकर जान से मरने की धमकी देकर हाथ मुक्का ईट पत्थर से मारपीट करने पर धारा – 452,294,506,323,427,34 ipc में *गिरफ्तार आरोपी* में से एक *कमल कश्यप पिता कृष्ण कुमार कश्यप* ने पूर्व में भी अपराध घटीत किया है, अपराध की पुनरावृति करना गंभीर अपराध माना जाता है और ऐसे मामलों में अधिक सजा का भी प्रावधान रहता है अतः आरोपी ने अपना सच नाम नहीं बताते हुए कमल सोनी बताया था। असली नाम का पता चलने पर भादवि की धारा 201 जोड़ी गई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जहां से 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*पति पत्नी दन एक साथ बैठ कर देखे ये बोल्ड Webseries, पति के लिए पत्नी ने कर दी सारी हदे पार*

0

घर के किसी कोने में बैठ कर देखे यह बोल्ड Webseries, पति के लिए पत्नी ने कर दी सारी हदे पार.OTT प्लेटफॉर्म्स का चलन काफी बढ़ रहा है। ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बोल्ड वेब सीरीज में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है। उल्लू, एमएक्स प्लेयर, या ऑल्ट बालाजी की बोल्ड और हॉट सीरीज़ जैसे प्लेटफॉर्म कुछ ऐसे हैं जिनसे दर्शक अपनी आँखें नहीं हटा सकते हैं। एक बार फिर हम ULLU पर सबसे हॉट वेब सीरीज Lady Finger लेकर आए हैं।

कुछ ऐसी है इस वेब सीरीज की कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे कपल की है जिनके बीच प्यार नहीं है। पति पत्नी से तलाक लेने के लिए बेताब है। वहीं पत्नी अपने दोस्त से बताती है कि उसके पति का अफेयर चल रहा है। वहीं उसकी दोस्त उसे अपने पति के जीवन में दूसरी लड़की लाने की सलाह देती है। यह वेब सीरीज आपको Ullu पर देख सकते हो। इसके साथ ही आपको बहुत सी नई वेब सीरीज आपको देखने मिल जायेंगी

इंटिमेंट सीन से भरपूर है यह वेब सीरीज

इस वेब सीरीज में आयुषी जायसवाल मुख्य भूमिका में है जिन्होंने ढेरों भर भर के बोल्डनेस और इंटिमेट सीन दिए हैं जिनके देखने के बाद अपना सारा आपा खो बैठेंगे। एक्ट्रेस उसके पति को रिझाने के अपने सारी हदें पार कर जाती है। तो इस पार करती हदें का मजा जरूर लें। Ullu ott पर ऐसे कई सारे वेब सीरीज है जिसका समय समय यहाँ अगवत कराया जाएगा। फ़िहलाल जाकर इसका आनंद उठाए। ऐसे आसान शब्दों में कहें तो उल्लू आज युवा का बिल्कुल पसंदीदा ओटीटीएस हो गया है ।

*कबीरधाम जिले के नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम का पदभार ग्रहण किया गया।*

0

*पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह का स्थानांतरण जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) एवं जिला दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से आज दिनांक-27.05.2023 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अभिषेक पल्लव के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।


पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देखकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी नवागंतुक पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव को देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया

श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, एवं थाना चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक

डॉ. लाल उमेद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

*चिटफंड कंपनी बी.एन.गोल्ड के दो डायरेक्टरों को म पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◼️ थाना सरगांव द्वारा आरोपी डायरेक्टर 01. बलजीत सिंह, एवं 02. संदीप सौंध को गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायालय किया गया पेश।*
*◼️ कंपनी द्वारा निवेशकों की रकम दूगना करने के नाम पर , की गई थी ठगी।*
*◼️ वर्तमान तक 09 डायरेक्टरों की, की जा चुकी है गिरफ्तारी।*
*◼️ थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 262/16 धारा 420, 34 भादवि 3,4,5,6 चिटफंड अधिनियम व 10 निवेशको के हितों के सरंक्षण अधिनियम का था आरोपी।*

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सरगांव अंतर्गत बी.एन.गोल्ड कम्पनी के डायरेक्टरों के द्वारा प्रार्थिया हैप सिब्बा मसीह को पांच वर्ष में रकम दूगना करने का झांसा देकर 38 हजार रूपये नकद एवं 2081 निवेशकों से कुल 55322722/- रूपये की धोखाधड़ी करने पर थाना सरगांव में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 262/16 धारा 420, 34 भादवि 3,4,5,6 चिटफंड अधिनियम व निवेशक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। बी.एन.गोल्ड चिटफंड कंपनी के दो आरोपी डायरेक्टर 01. बलजीत सिंह एवं 02 संदीप सौंध को माननीय सीजेएम न्यायालय मुंगेली से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया। वर्तमान तक बी.एन.गोल्ड कंपनी के कुल 09 डायरेक्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि शत्रुहन खुंटे, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, आरक्षक जयप्रकाश दुबे, उमेश सोनवानी, संजय यादव, मंगल खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अहंकार में डूबी केंद्र सरकार, 2024 में मिलेगा जनता का करारा जवाब-डॉ प्रकाश अनंत*

0

बिलासपुर,,असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवम राजस्थान प्रभारी डा प्रकाश अनंत ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया बस यूं टर्न और तारीख पर तारीख ही देते रहे।

डॉ प्रकाश अनंत ने केंद्र की मोदी सरकार को उन वादों की याद दिलाई जिन वादों को कर आज से 9 साल पहले भाजपा सत्ता में आई थी। जिसमें मुख्य रूप से –
• 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा
• 2022 तक सबको घर देने का वादा
• कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा
• हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा
ये तो बानगी भर है… इनके जुमले गिनने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं।”

डॉ प्रकाश अनंत ने कहा, “पीएम मोदी जी ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, इसके उलट अपनी नासमझी से देश को आफत में डाल दिया। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, बैंक की लाइनों में लोगों की मौत हुई। कौन भूल सकता है उस भयावह मंजर को। गब्बर सिंह टैक्स (GST) से व्यापारी तबाह हैं। आए दिन इसका विरोध होता है, लेकिन सुनने वाला मोर को दाने देने में व्यस्त रहे तो लोग क्या करें।”

डॉ प्रकाश अनंत ने आगे कहा की, “अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया। जब वो विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया कि उनका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा। हां.. धमकाया गया। मोदी सरकार जनता को डराकर-धमकाकर, सत्ता को खरीदकर, मित्र को सब बेचकर… मौज करने के फार्मूले पर चल रही है। कोई आवाज़ उठाए तो अहंकार में डूबी ये सरकार ने फार्मूला बना लिया है कि उसे दबा दो, कुचल दो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो। ED, CBI का डर दिखाओ। कहीं सरकार न बने तो पैसे के दम पर सत्ता खरीद लो और लोकतंत्र की हत्या कर दो।”

डॉ प्रकाश अनंत ने आगे कहा, “देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, बड़े प्रोजेक्ट ‘मित्र’ को बेच दो… और आराम से ‘मित्र काल’ में महंगा मशरूम खाते रहो, फोटो खिंचाते रहो। इस सरकार में गोद मे बैठी मीडिया का रोल भी अहम है। सुबह से शाम तक प्रोपेगेंडा चलता है। महामानव की फर्जी छवि गढ़ी जाती है और आखिर में महामानव ‘लाल शर्ट’ पहनकर चीन को रिझाते देखे जाते हैं।”

डॉ प्रकाश अनंत ने चीन का मुद्दा उठाते हुए कहा, “याद ही होगा… चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर में मामला लाल शर्ट तक पहुंच गया। आज चीन हमारी जमीन पर हमें ही पेट्रोलिंग से रोक रहा है। हमारे जांबाज जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और आखिर में ‘महामानव’ लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाने में लग गए। ये है इनकी कायरता। इनकी नाकामी की बातें बहुत हैं, इतनी की कई किताबें लिख दी जाए लेकिन तब भी बहुत सी बातें छूट जाएंगी।”

राष्ट्रीय समन्वयक डॉ प्रकाश अनंत ने कहा कि ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर महंगाई बढ़ाने डीजल पेट्रोल की कीमत आसमान पर पहुंचाने गृहणियों द्वारा उपयोग की जाने वाली रसोई गैस की कीमत अत्यधिक बढ़ाने पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और अब 2023 के 5 राज्यों के चुनाव व 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में इनको इन की वादाखिलाफी पर करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
एक समय था जब देश में इंदिरा जी प्रधानमंत्री थी तक इनके पास केवल दो सीटें थी वही स्थिति आने में सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक का ही समय है।

*दूल्हा सुहागरात के लिए तैयार, दुल्हन बोली-कपड़े चेंज करके आती हूं, फिर जो हुआ उसे पड़कर हो जाएंगे हैरान……*

0

डेमो पिक

राजस्थान के भरतपुर शहर से खबर है। मध्य प्रदेश से आई दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ एक दिन भी बमुश्किल निकाला। रात होते ही कांड़ कर फरार हो गई। उसकी तलाश के लिए भरतपुर की एक पुलिस टीम आज एमपी भी गई है लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है।

मामला भरतपुर जिले की कोतवाली थाना इलाके का है। शादी 24 मई को हुई थी और केस कल शाम दर्ज किया गया है। पूरे शहर में तलाश करने के बाद अब एक टीम को एमपी भेजा गया है। दरअसल, भरतपुर जिले के रहने वाले राहुल उर्फ सोनू की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार भी परेशान था। सभी यह चाहते थे किसी तरह राहुल की शादी हो जाए।

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी लुटेरी दु्ल्हन

राहुल के एक दोस्त राकेश ने कहा कि उसकी पत्नी मध्य प्रदेश की रहने वाली है। एमपी में उसकी पत्नी के ससुराल में एक युवती है जिससे शादी की जा सकती है। एमपी जाकर दोनो दोस्त लड़की को देख आए। लड़की वालों ने कहा कि वे गरीब हैं दो लाख रुपए देंगे तो शादी करा देंगे। राहुल ने आधा पैसा दे दिया। आधा पैसा शादी वाले दिन देना तय किया गया। 24 मई को एक सादा समारोह में दोपहर के समय शादी हुई। शाम को फेरे हुए, फेरे होने के बाद खाना हुआ और सभी मेहमान अपने अपने घरों में चले गए।

दूल्हा करता रहा सुहागरात का इंतजार…दुल्हन कर गई कांड

सोनू और उसकी पत्नी काजल की सुहागरात की तैयारी परिवार करने लगा। काजल अपने कमरे में चली गई और कुछ देर के बाद सोनू कमरे में आया। दोनो बिस्तर पर आए लेकिन, इस दौरान काजल ने सोनू को कुछ इंतजार करने के लिए कहा। इसी बीच सोनू को नींद आ गई। कुछ घंटे के बाद उठा तो देखा कमरे में रखा कैश, कुछ जेवर और कीमती सामान समेटकर पहली मंजिल से साड़ी की रस्सी बांधकर दुल्हन भाग गई। सोनू को विश्वास था कि वह आ जाएगी, इसलिए केस दर्ज नहीं कराया गया। आखिर कल केस दर्ज कराया गया है ओर काजल की तलाश की जा रही हैं।

 

*रात्रि में घर घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना तारबाहर की कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर,,संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह भा.पु.से. द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। दिनांक 26/05/ 2023 की 3:00 से 4:00 सुबह के मध्य प्रार्थी गिरीश पांडे निवासी निराल नगर के घर में आरोपी ओम सोनी एवं उसके अन्य साथी निवासी तेलीपारा के द्वारा अश्लील गाली गौलोच कर घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का ईट पत्थर से मारपीट किये हैं तथा खिड़की, दरवाजे को पत्थर फेंकर तोड़ फोड़ किये हैं । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना में शामिल तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी, आला जरप भी जप्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*गिरफ्तार आरोपी*
1 कमल सोनी पिता स्व के.के सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी तेलीपारा सपना चश्मा गली थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
2 ओम सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 19 वर्ष 08 माह निवासी शिवांगी हॉस्पिटल के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली
3 नानू निषाद पिता बल्लू निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी राम किराना दुकान से पीछे चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर

*हनी ट्रैपिंग का मामला, कटर से शव को वॉशरूम में काटा,होटल व्यवसायी की हत्या*

0

सुनियोजित हनी-ट्रैप ऑपरेशन बताया।

तिरुवनंतपुरम् ,केरल के एक 58 वर्षीय होटल व्यवसायी की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया कि यह तीन आरोपियों द्वारा सुनियोजित हनी ट्रैप ऑपरेशन का मामला था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शिबली (22), उसकी महिला मित्र फरहाना (18) और आशिक को मलप्पुरम जिले में एक होटल के मालिक सिद्दीक की जघन्य हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। नृशंस अपराध एक लॉज में हुआ जहां सिद्दीक ने दो कमरे बुक किए थे और वे सभी 18 मई को वहां मिले थे। मीडिया से बातचीत करते हुए, मलप्पुरम के पुलिस अधीक्षक सुजीत दास ने इसे तीनों द्वारा एक सुनियोजित हनी-ट्रैप ऑपरेशन बताया। दास ने कहा, सिद्दीक द्वारा कमरे बुक किए गए थे और वहां पहुंचने पर वह अन्य तीन लोगों से मिला। जल्द ही सिद्दीक को कपड़े उतारने के लिए कहा गया और जब उसने विरोध किया, तो फरहाना ने एक हथौड़ा निकालकर शिबली को दिया, जिसने सिद्दीक के सिर पर वार किया। शिबली के पास चाकू था। दास ने कहा, जब हथौड़े की चोट के बाद सिद्दीक नीचे गिर गया, तो आशिक ने उसकी पसलियों पर लात मारी। उसके फेफड़ों में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। दास ने आगे कहा कि इसके बाद वे एक दुकान पर गए और एक ट्रॉली-बैग खरीदा। दास ने बताया, फिर उन्होंने ट्रॉली-बैग के अंदर शव को रखने की कोशिश की। लेकिन जब वे असफल रहे, तो फिर बाजार गए और एक मेकेनाइज्ड कटर और एक दूसरा ट्रॉली बैग खरीदा। फिर तीनों वापस आए और कटर की मदद से शव को वॉशरूम में काट कर दोनों ट्रॉली-बैग में पैक कर दिया। दास ने कहा, 19 मई को आशिक – जो पलक्कड़ जिले के अट्टापडी के इलाके के बारे में जानता था – अपनी कार में अन्य लोगों के साथ बैग ले गया, और उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। बाद में, फरहाना को उसके घर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, 24 मई की सुबह, फरहाना और शिबली ओट्टापलम से चेन्नई जाने वाली ट्रेन में सवार हुए, जहां से उन्होंने असम के लिए ट्रेन पकड़ने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दास ने बताया कि फरहाना सिद्दीक को पहले से जानती थी, क्योंकि उसके पिता सिद्दीक के दोस्त थे। उसी ने शिबली को उसके होटल में नौकरी दिलाई थी। शिबल ने उनके होटल में 15 दिन तक काम किया। दास ने कहा, हम आरोपियों से शनिवार को इस्तेमाल किए गए चाकू, हथौड़े और खून से सने कपड़े बरामद कर लेंगे। आरोपियों ने हमें बताया है कि उन्होंने इन्हें एक खास जगह पर फेंका है। यह अपराध तब सामने आया जब सिद्दीक इस महीने की 18 तारीख को अपने होटल से लापता हो गया। उसे आखिरी बार उसी दिन उसके होटल से करीब छह किलोमीटर दूर एक लॉज में देखा गया था। जांच टीम शुक्रवार को आशिक के साथ अट्टापदी पहुंची और दो ट्रॉली बैग बरामद किए। इसके बाद शव को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया और शाम को परिवार को सौंप दिया गया। तीनों आरोपियों को आज दोपहर बाद एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

*पहले हम घर चलाते थे, अब उद्योग भी चला रहे हैं*

0

*मुख्यमंत्री ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया*

*अब शहरों से ही नहीं, रीपा के चलते गांव से भी तैयार हो रहे हैं उद्यमी*


बिलासपुर, /पहले हम पूरी कुशलता और दक्षता से घर चलाते थे लेकिन अब उद्योग भी चला रहे है….यह कहना है आत्मविश्वास से लबरेज जय भारत स्व सहायता महिला समूह की सदस्य श्रीमती आरती धीवर का। वे कहती हैं कि महिलाओं की कुशलता और दक्षता को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समझा है और हमें मौका दिया है खुद को साबित करने का। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रीपा योजना शुरू कर हमें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर दिया है।
अकलतरी, बिल्हा की महिलाएं इन दिनों विश्वास से भरी हुई है। वे रोजगार मांगने नहीं जा रही हैं, वे लोगों को रोजगार दे रही है। रीपा से उनका सपना सच हुआ है। उन्होंने ऐसे क्षेत्र में अपना काम आरंभ किया है, जहां मांग ज्यादा थी लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। यह क्षेत्र था केटल फीड का। अकलतरी की महिलाओं ने इसका उद्यम डाला और आर्डर इतना आ गया कि उनके पास काम ही काम है। ग्रामीणों इलाकों में विकास की बयार बह रही है। महिलाओं और युवाओं के सपने अब हकीकत में तब्दील हो रहे हैं। श्रीमती आरती धीवर के साथ-साथ समूह की अन्य 7 महिलाएं इस गतिविधि से जुड़ी हुई है।
अकलतरी ग्राम में रीपा के तहत पशु आहार निर्माण इकाई की स्थापना की गई है। क्षेत्र के दूध उत्पादक पशु पालकों द्वारा पशु आहार की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संचालित इस गतिविधि से ग्रामीणों महिलाओं को रोजगार मिला है। पशुपालन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में समूह द्वारा उच्च गुणवत्ता के संतुलित पशु आहार निर्माण का कार्य प्रारंभ कर क्षेत्र के पशुपालकों को बिक्री की जा रही है। अब तक इन महिला समूह द्वारा 172 क्विंटल पशु आहार का निर्माण किया गया है, जिसमें 4 लाख 30 रूपये की बिक्री कर ली है। वर्तमान में 100 क्विंटल पशु आहार का आर्डर भी प्राप्त हुआ है। इस यूनिट में मकई दलिया, गेहूं दलिया, कपास खली, कोड़ा खली, कैलशियम एंड विटामिन पाउडर, सरसों खली तथा गुड़ का सीरा आदि मिलाकर पशु आहार तैयार किया जाता है। इस यूनिट की प्रतिमाह निर्माण क्षमता 4 सौ से 15 सौ क्विंटल है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 मई को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अकलतरी रीपा में संचालित गतिविधियों की सराहना भी की थी। रीपा ने ग्रामीण महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया।

*आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन 8 जून तक*

0

बिलासपुर, /एकीकृत बाल परियोजना सीपत द्वारा ग्राम पंचायत पोड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पोडी 6 में और ग्राम पंचायत सोंठी के आंगनबाड़ी केंद्र साजापाली में आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भरती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2023 तक है। आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में निर्धारित अंतिम तिथि में कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं।
आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदिका को न्यूनतम 8 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत से प्राप्त की जा सकती है।