Home Blog Page 952

*पत्नी का गला काटकर हत्या, शादी के 10 दिन बाद खुद पानी की टंकी में कूदा*

0

शादी के 10 दिन बाद ही पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के कुछ घंटों बाद पति पड़ोसी के घर पहुंचा। पड़ोसियों को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। फिर खुद पानी की टैंक (टांके) में कूद गया। लोगों ने तुरंत युवक को टंकी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना बाड़मेर धनाऊ थाने के पूंजासर गांव की है।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी धमेंद्र डूकिया और धनाऊ पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्डर के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

10 दिन पहले की थी शादी
पुलिस के अनुसार, पूंजासर के रहने वाले सलीम (58) ने 10 दिन पहले बिहार के मधुबनी जिले की सबाना खातून (26) के साथ शादी की थी। घर में दोनों ही रहते थे। सलीम का खेती का काम है। बीती रात को पत्नी घर में सो रही थी। पति ने गला काट दिया। रविवार सुबह 7 बजे पति सलीम ने पड़ोसी ढाणी मे जाकर घटना की पूरी जानकारी दी। बोला- पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी है। इस पर पड़ोसी ने गांव के लोगों को बताया। 5-6 लोग इकट्‌ठे होकर उसकी ढाणी गए थे। चारपाई पर विवाहिता सबाना का शव पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 8.30 बजे पति सलीम डर के मारे लोगों के सामने ही टैंक में कूद गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में टैंक से बाहर निकाला। धनाऊ हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सांचौर से बाड़मेर रेफर किया गया है।

डीएसपी धमेंद्र डूकिया ने बताया- सलीम को सांचोर से बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं, मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ मर्डर के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पीहर पक्ष ने आने से इनकार किया
पुलिस ने विवाहिता के पीहर पक्ष को भी घटना की सूचना दी। पीहर पक्ष ने आने में तीन-चार दिन लगने की बात कही। फिर आने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों से मर्डर की रिपोर्ट लेकर मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

एजेंट के मार्फत हुई थी शादी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सलीम व सबाना की शादी 10 दिन पहले हुई थी। सलीम ने गुजरात के किसी एजेंट के मार्फत सबाना से शादी करवाई थी। शादी करने के बाद बीते 6-7 दिन से पूंजासर गांव में रह रहे थे। साबाना मूल रूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली थी।

*जीजा अपनी साली को लेकर फरार, एग्जाम देने के बहाने निकली थी घर से, ससुर ने उठाया ये कदम पढ़िये पूरी खबर*

0

जीजा और साली की प्रेम कहानी की एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। बताया जाता है कि एक 20 वर्षीय युवती अपने घर वालों से एग्जाम देने बताकर घर से निकली थी। परीक्षा के बाद वह अपने जीजा के साथ फरार हो गयी। लेकिन लड़की के घर वाले चुप नहीं बैठे, उन्होंने उठाया ऐसा कदम जिसे जिसे वह व्यक्ति सोंच नहीं सकता था।

कहाँ का है ये मामला?

ये समाचार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। प्राप्त खबर के अनुसार एक युवती अपनी ही बहन के पति के साथ रफूचक्कर हो गयी। घर वालों के अनुसार उनकी बेटी की परीक्षा थी जिसे देने के लिये वह एग्जाम सेंटर पर देने आयी थी। लेकिन जब वह शाम तक नहीं लौटी तो वे चिंतित हो उठे। दौड़े-दौड़े एग्जाम सेंटर पहुंचे तो वहां पता लगा कि एग्जाम खत्म हो चुका है और यह भी पता चला कि उनकी बेटी ने एग्जाम दिया था।

रिश्तेदारों ने बताया सच

एग्जाम सेंटर पर बेटी के न मिलने पर पिता ने रिश्तेदारों को को फोन लगाया। तब यह जानकारी मिली जिससे उनके होश उड़ गए।उनके ही रिश्तेदारों उन्हें बताया उनकी छोटी बेटी उनके ही दामाद के साथ घर से भाग गई है। सारे परिवार में हड़कंप मच गया।

मामला प्रेम-प्रसंग का है

प्राप्त समाचार के अनुसार जीजा साली के बीच प्रेम- प्रसंग का होना बताया जा रहा है। जिसके कारण ही जीजा अपनी साली को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। स्थानीय लोगों ने यह समाचार चर्चा का विषय बना हुआ है।जितने मुंह उतनी बातें सुनाई दे रही हैं।

ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

युवती को भगाने वाले व्यक्ति का सोचना था कि लोक- लाज के भय से लड़की के परिवार वाले चुप बैठेंगे। लेकिन लड़की के पिता ने अपने ही दामाद के खिलाफ बिसंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनका दामाद उनकी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से फरार युवती की तलाश की जा रही है।

*छत्तीसगढ़ विभाग ने जारी किया अलर्ट,आंधी-तूफान की चेतावनी*

0

रायपुर। रविवार को भी प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार हैं. वहीं रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा धमतरी में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. रायपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

 

*सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में चल रहा था देह व्यापार, 14 युवतियां 16 लड़के गिरफ्तार*

0

उत्तरप्रदेश के मऊ में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ है। होटल के कमरे में युवक-युवतियां रोमांस कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने होटल से करीब 14 महिलाओं तथा 16 पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है पकड़े गए लोग छापेमारी के दौरान कमरे में आपत्तिजनक हाल में मौजूद मिले।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली, दक्षिण टोला, सरायलंखसी थाना के अलावा महिला थाने की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने होटल पर छापेमारी की. इस दौरान होटल के कई कमरे बंद मिले, जहां तालाशी में 14 महिलाएं और 16 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. मऊ के कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल में लंबे समय चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भंडाफोड़ कर दिया।

बताया जा रहा है कि सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई में मौके से 14 युवतियां तथा 16 पुरुष पकड़े गए. चेकिंग के दौरान दो कमरे में जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, साथ ही कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले. पकड़े गए सभी युवक व युवतियों को पुलिस कोतवाली में लाकर मामले की कार्रवाई में जुटी है।

*जिला सहकारी बैंक सिकोसा, वेल्डींग दुकान ग्राम सलौनी, एचपी गैस एजेंसी बिरेतरा मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

 

आरोपी पुर्व मे भी थाना अर्जुन्दा एवं गुण्डरेदही के चोरी के प्रकरण मे जा चुका है जेल

ब्यूरो रिपोर्टर.. लोकेश साहू
बालोद छत्तीसगढ़,, इस प्रकार है कि 01. प्रार्थी लवकुश नायक ब्रांच मैनेजर जिला सहकारी बैंक सिकोसा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.05.2023 को रात्रि मे अज्ञात आरोपी के द्वारा जिला सहकारी बैंक सिकोसा का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर सीसीटीव्ही कैमरा के एनव्हीआर को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/23 धारा 457, 380 भादवि 02. प्रार्थी बिरेन्द्र देशमुख निवासी सलौनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की अज्ञात आरोपी के द्वारा दिनंाक 13.05.2023 के रात्रि मे प्रार्थी के वेल्डिंग वर्क शॉप मे अज्ञात आरोपी के द्वारा ताला तोडकर रात्रि मे प्रवेश कर नगदी 15,000 रूपया एवं वेल्डींग रॉड, केबल वॉयर, कटर मशीन को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/23 धारा 457, 380 भादवि 03.प्रार्थी अजय कुमार देशमुख निवासी बिरेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एचपी गैंस एजेंसी गोदाम बिरेतरा मे दिनांक 13.05.2023 के रात्रि मे अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी करने के नियत प्रवेश कर सीसीटीव्ही कैमरा के केबल वायर को काट कर चोरी करने का प्रयास किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 222/23 धारा 457, 380, 511 भादवि कायम कर सभी प्रकरणो को विवेचना मे लिया जाकर।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे प्रकरणो मे चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के विवेचना दौरान डॉग स्कॉड , मुखबिरो की सूचना, पर संदिग्ध प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे उम्र 27 साल निवासी सिकोसा जो घटना के बाद से फरार था जिसे गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं मेहनत से थाना लाकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिये जिस पर बताया कि दिनंाक 13.05.2023 को रात्रि मे अपने टीव्हीएस मोटर सायकल से ग्राम सलौनी जाकर देशमुख वेल्डींग वर्कशॉप मे चोरी करने की नियत से प्रवेश कर नगदी रकम 15,000 रूपये व वेल्डींग रॉड, केबल वॉयर, कटर मशीन को चोरी करने पश्चात् उसी रात्रि को करीबन 03ः00 बजे चोरी करने के नियत से ग्राम बिरेतरा गैंस गोदाम के सीसीटीव्ही कैमरा के केबल को काटकर ऑफिस अंदर प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास करना एवं दिनंाक 20.05.2023 से 21.05.2023 के मध्य रात्रि जिला सहकारी बैंक के पिछे की खिडकी को ग्राम सलौनी से चोरी किये गैंस कटर से काटकर बैंक अंदर प्रवेश कर लॉकर को तोडने का प्रयास कर, लॉकर नही टुटने पर बैंक के सीसीटीव्ही कैमरा के एनव्हीआर को चोरी कर ले जाना बताये तथा वर्ष 2021 मे जिला सहकारी बैंक निपानी थाना बालोद मे रात्रि के समय अपने पल्सर मोटरसायकल से जाकर बैंक के ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर एंव अन्य समान को चोरी करना, लॉकर को तोडने का प्रयास करना बताये। आरोपी प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे उम्र 27 साल निवासी सिकोसा को उक्त प्रकरणो मे दिनंाक 27.05.2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। सउनि संजीवन साहू, सउनि डोमन साहू, सउनि लता तिवारी, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. योगेश सिन्हा, आर. विवेक शाही, आर. विपीन गुप्ता, सायबर सेल बालोद, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।

 

जप्ती:- केबल वॉयर, कटर मशीन, चोरी मे इस्तेमाल किये औजार, सीसीटीव्ही का एनव्हीआर एवं
घटना मे प्रयुक्त – पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 एन 5843, टीव्हीएस एक्सल क्रमांक सीजी 24
के 3962 जुमला किमती 87,000 रूपये।

बूथ लेबल अधिकारी मतदान केंद्रों में घर-घर जाएंगे।

0

दावा आपत्ति प्राप्त कर नाम जोड़ने, काटने और सुधारने का चलाएंगे अभियान।


कोरबा – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आयोजित वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.10.2023 के संबंध में आयोग द्वारा द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें दिनांक 25.05.2023 से 23.06.2023 तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने, सुधार करने एवं नाम स्थानांतरण करने हेतु दावा / आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। दिनांक 02.08.2023 से 31.08.2023 तक एवं विशेष शिविर दिनांक 12.08.2023 (शनिवार). 13.08.2023 (रविवार) 19.08.2023 (शनिवार) 20.08.20223 (रविवार) के दौरान ऐसे नागरिक जिनकी आयु दिनांक 01.10.2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे नाम जोड़ने हेतु प्रारूप-6 में आवेदन मय फोटो के साथ ऐसे मतदाता जो मतदान केन्द्र क्षेत्रों में निवासरत् नहीं है अथवा मृत हो गये है, अतः नाम विलोपित किये जाने के आवेदन प्रारूप-7 में, ऐसे मतदाता जिनके नाम / पिता/पति का नाम आयु गलत है सुधार कराये जाने हेतु प्रारूप-8 में तथा ऐसे मतदाता जो अन्यत्र निवास हेतु चले गये है के स्थानांतरण हेतु प्रारूप-8, द्वितीय प्रति मतदाता परिचय पत्र जारी करने हेतु प्रारूप – 8 आवेदन में संबंधित क्षेत्रांतर्गत मतदान केन्द्रों में उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी / अविहित अधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ जिले के समस्त स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा. ) / तहसीलदार / बूथ लेवल अधिकारियों को प्रत्येक मतदाताओं से स्वेच्छानुसार आधार कार्ड प्राप्त कर मतदाता परिचय पत्र के लिंक किये जाने हेतु वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है इनसे संपर्क करने पर अथवा स्वयं से अपने मोबाईल पर ही अपना आधार कार्ड लिंक करना चाहते है तो मोबाईल में Play Store से Voter helpline मोबाईल Application Download करके या Online NVSP Portal के माध्यम से भी कर सकते हैं।

किसी भी महिला या व्यक्ति को टोनही या टोनहा कहना गम्भीर अपराध।

0

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।


कोरबा – श्री डी.एल. कटकवार, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जानकारी के व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के प्रयोजनार्थ विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन मार्डन काॅलेज परिसर कोरबा में दिनांक 27.05.2023 को किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमती रिचा यादव, व्यवहार न्यायाधीश कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में छ0ग0 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के विस्तृत जानकारी देते हुये कहा गया कि किसी भी पुरूष एवं महिला को टोनही कहने से उस महिला एवं पुरूष की जिन्दगी खराब हो जाती है, उसे सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता, उनके बच्चे की शादी विवाह में भी परेशानी आती है। छ.ग. राज्य में ऐसी स्थिति को देखते हुये राज्य शासन ने सन् 2005 में टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम कानून लाया है , किसी भी व्यक्ति या महिला को टोनही या टोहना कहना एक गंभीर अपराध है,ऐसे कहने वाले को जेल भी जाना पड़ सकता है।
महिलाओं के अधिकार एवं सरंक्षण, कानून क्या होता है हमारे जीवन में आवश्यक क्यों है, न्यायलयीन प्रक्रिया क्या होती है इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, अधिनियम 498 एवं 376 विषय के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत मार्डन कालेज के निदेशक श्री योगेंद्र प्रताप सिंह एवं फैकल्टी श्री सैफुल आजम अल्तारी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर अधिवक्तागण पी.एल.व्ही. श्री अहमद खान एवं कालेज के शिक्षणगण उपस्थित थे।
उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स अहमद खान के द्वारा विधिक जानकारी युक्त पाम्पलेट का वितरण किया गया।

गौठान से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बनकर निरंतर उन्नति की राह पर हो रही अग्रसर।

0

गौठान से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल।


कोरबा – प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत निर्मित गौठान ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार का प्रमुख केंद्र बना है। गौठान में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन करके महिला समूहों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुई है एवं अपने व अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनी है।
इसी कड़ी में करतला जनपद पंचायत के कोटमेर गौठान में संचालित अनेक रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वालम्बन के पथ पर अग्रसर हो रही है। घर के काम काज में अपना समय व्यतीत करने वाली इन महिलाओं के पास आजीविका का अन्य कोई साधन नही था। ये महिलाएं घरेलू कार्याे के साथ ही रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। सीमित आय होने के कारण उन्हें सदैव आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। जिससे वे चाह कर भी परिवार की आय बढ़ाने में अपना योगदान नही दे पा रही थी। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी करने की मंशा रखने वाली इन महिलाओं के पास आजीविका का जरिया नही होना मुख्य समस्या थी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं की इस समस्या को भली भांति समझा और उनको उनके घर के पास ही रोजगार का साधन उपलब्ध कराकर उनकी समस्या को दूर किया। ग्रामीण महिलाओं को गौठान के माध्यम से नियमित रोजागार का साधन मिला है। जहां वे गोबर खरीदी, जैविक खाद निर्माण, साग सब्जी उत्पादन, मुर्गी बकरी पालन जैसे अनेक गतिविधियों का संचालन कर आय कमा रहे है।
कोटमेर गौठान में योजनांतर्गत अब तक गौपालकों से 673 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। खाद विक्रय का भुगतान किसान व पशुपालकों को सीधे उनके खाते में किया गया है।गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही सरस्वती समूह की महिलाओं द्वारा 248 क्विंटल खाद का निर्माण किया गया है। जिसके अंतर्गत 171 क्विंटल खाद का विक्रय किया गया है। वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से उन्हें लगभग 68 हजार का लाभ हुआ है। साथ ही गौठान समिति को 95 हजार का आमदनी हुई है। इसी प्रकार जय माँ दुर्गा व जय माँ उमा समूह की महिलाओं द्वारा साग-सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा गौठान में मूंगफली, आलू, टमाटर, सहित बरबट्टी जैसे अन्य मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया गया था। जिसके विक्रय से उन्हें 1 लाख से अधिक की आमदनी हुई है। उनके द्वारा उत्पादित साग सब्जियों को स्कूल, आंगनबाड़ी सहित स्थानीय बाजारों में विक्रय किया गया है जिससे उन्हें नकद आय प्राप्त होती थी। अब ये महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। साथ ही अपनी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर सुदृढ़ कर रही है। महिला समूह की दीदियों का कहना है कि गौठान से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। जिससे वे स्वालम्बी बनकर निरंतर उन्नति की राह पर अग्रसर हो रही है।

देसी गाय के गोबर ने दिलाई अलग पहचान, 30 लाख रुपये की आमदनी भी हुई।

0

गोकुल नगर गौठान के स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय का नया जरिया बना देशी गाय का गोबर।

गोबर के कलात्मक उत्पादों ने दिलाया महिलाओं को विभिन्न मंचों पर सम्मान।

छत्तीसगढ़/रायपुर – यूँ तो भारतीय संस्कृति में गाय को कामधेनु कहा गया है पर इसे वास्तविक रूप में रायपुर के गोकुल नगर गौठान की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने अपने हुनर से सार्थक किया है। यदि किसी भी काम को लगन से किया जाए तो उसका परिणाम भी सुखद ही होता है। देशी गाय के गोबर से कलात्मक कृतियाँ और उत्पाद बना गौठान में काम कर रही महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी है बल्कि विभिन्न मंचों में सम्मान भी पा रही है।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी“ के अंतर्गत रायपुर शहर के गोकुल नगर में 2.5 एकड़ में गौठान का निर्माण किया गया है। यहां गोबर को बेचा नहीं जाता बल्कि इससे कई प्रकार की सामग्री बनाने का काम महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाता है। इन उत्पादों की बिक्री से गौठान को सालाना 30 लाख तक की आमदनी होती है। जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है और किसी पर निर्भर भी नहीं है। गौठान में कार्य कर रहीं एक पहल महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल बताती है कि गौठान में 400 से अधिक देशी गाय है जिनसे हर रोज़ करीब 3 हजार किलो गोबर मिलता है इस गोबर का उपयोग करके यहाँ 30 से ज्यादा प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है। इन दिनों समूह की महिलाएं गोबर से टाइल्स, चप्पल, घड़ी, चाबी रिंग जैसे उत्पाद बनाने के काम में जुटी है।

यहाँ के नवाचार बनाते है इस गौठान को खास।

गौठान में नवाचार से अनेक प्रकार के रोजगार सृजन हुए है। प्रत्यक्ष रूप से गोबर बेचकर तो लोगों को लाभ हो ही रहा है पर गोबर से जैविक खाद और अन्य उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर महिला स्व. सहायता समूह भी लाभ कमा रहीं है। इस स्व सहायता समूह में 13 महिलाएं काम करती है, जो गोवंश के देखभाल के साथ-साथ गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाती है। जिसमे देशी गाय के गोबर से, लकड़ी, कंडे, धुप, हवन सामग्री, खाद, गुलाल, मूर्तियां, गमले, टाइल्स, जैसी अलग-अलग सामग्रियाँ बनाई जाती है। गौठान में ऐसे कई उत्पाद है जो दुनिया में पहली बार बने है जिनमे गोबर की चप्पल, सूटकेस, घड़ियाँ, पेंटिंग्स शामिल है। इनके द्वारा किए नवाचार ने इन्हे विभिन्न मंचों पर सम्मान भी दिलाया है, राज्य के बजट में उपयोग किए गए गोबर के ब्रीफ कैसे को गौठान की महिलाओं ने तैयार किया था जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में सम्मानित भी किया। इसी तरह भेंट मुलाकात के दौरान दीदियों ने गोबर से बनी खुमरी भी मुख्यमंत्री जी को भेंट की थी।

गौठानों से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई है और साथ ही प्रदेश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही है। राज्य शासन द्वारा भी गौठानों से आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे इन महिलाओं के साथ साथ प्रदेश भर की महिलाओं के प्रयासों को बल मिल रहा है। इसी बल के कारण महिलाएं न केवल अपने हुनर को निखार कर अपने लिए आय का श्रोत बना रही है बल्कि देश भर की महिलाओं के लिए मिसाल भी बन रही है।

अपना मटेरियल-अपना प्रोडक्ट की थीम पर ओटगन गौठान में हो रहा रागी लड्डू का उत्पादन।

0

साठ रुपए पैकेट लड्डू की स्थानीय मार्केट में भारी माँग, शुरुआत में ही दस हज़ार रुपए का फ़ायदा।

रायपुर/तिल्दा – ज़िले के तिल्दा विकासखंड के ओटगन गौठान अब अपना मटेरियल-अपना प्रोडक्ट की राह पर चल पड़ा है। इस गौठान में महिला स्व सहायता समूह की सदस्य गौठान की बाड़ी में उपजाई रागी से लड्डू बनाने का काम शुरू कर चुकी है । पहले ही ऑर्डर पर इन महिलाओं को लगभग दस हज़ार रुपए का फ़ायदा हुआ है। ओटगन गौठान के रागी के लड्डुओं की स्थानीय बाज़ार में ख़ासी माँग है। महिला समूह अपने इस स्पेशल प्रोडक्ट को साठ रुपये प्रति पैकेट के दाम पर स्थानीय बाज़ार में बेच रही है। ख़ास बात ये है कि कामधेनु स्व सहायता समूह की सदस्य लड्डू बनाने के लिए रागी बाज़ार से नहीं ख़रीदती। लड्डू बनाने के लिए रागी का उत्पादन गौठान से लगी बाड़ी में खेती कर हो रहा है।

ओटगन ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती शकुंतला नारंग ने बताया कि ओटगन गौठान से लगी बाड़ी में एक एकड़ रकबे में महिला समूह की सदस्य रागी की खेती कर रही है।पिछले सीजन रागी के लड्डू बेचकर दस हज़ार रुपये के फ़ायदे ने महिलाओं की इस व्यवसाय को बढ़ाने की तरफ़ प्रेरित किया है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के मिलेट मिशन ने कामधेनु समूह की आशाओं को नए पंख लगा दिए है।
ओटगन गौठान में कई आय मूलक गतिविधियाँ की जा रही है । महिलाएँ गोबर के दिए बनाने से लेकर पापड़, साबुन, पंचगव्य से कीटनाशक ब्रह्मास्त्र तक बना रही है। मुर्गीपालन और बकरीपालन से भी इन महिलाओं को अच्छा लाभ हो रहा है।
कामधेनु महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती रेखा राजपूत ने बताया कि ओटगन गौठान जब से बना है तब से लगातार गोबर ख़रीदी हो रही है। महिलाओं ने दो लाख रुपए से अधिक की वर्मी कम्पोस्ट बेची है । सब्ज़ी उत्पादन से भी लगभग एक लाख रुपए की आय हुई है। श्रीमती राजपूत बताती है कि गौठान की गतिविधियों से महिलाओं को लगातार निश्चित समय अंतराल पर आय हो रही है । इस से उनका पारिवारिक स्तर तो बढ़ ही रहा है, अपने काम व्यवसाय को भी बढ़ाने की ललक भी बढ़ गई है। इस गौठान में मछलीपालन भी किया जा रहा है । पिछले सीजन में डेढ़ लाख रुपए की मछली भी समूह की महिलाओं ने बेची है। मिनी-रीपा के रूप में तेज़ी से विकसित हो रहे ओटगन गौठान ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुनियोजित तरीक़े से आजीविका के साधन निर्मित किए है। इस से समूह की महिलाओं को अभी औसतन साढ़े पाँच हज़ार रुपए महीने की आय हो रही है।