Home Blog Page 951

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी के कार्यों की हुई समीक्षा।

0

साप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक।


कोरबा – कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए कार्य की ऑनलाइन प्रविष्टि में प्रगति, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी सहित टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, प्रदीप साहू, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। सीईओ श्री विश्वदीप ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रविष्टी शीघ्र ही पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही सर्वेक्षण में प्रविष्ट जानकारी सही होनी चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास की एंट्री कार्य भी शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए कहा। सीईओ ने कहा कि इस कार्य में गंभीरता से प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को इस कार्य की सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
श्री विश्वदीप ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों की स्थिति, गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो मे नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी गौठानो मे गोबर क्रय, खाद निर्माण एवं वर्मी खाद के विक्रय में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। श्री विश्वदीप ने शत-प्रतिशत सभी गौठानो में प्रत्येक पखवाड़े 30 क्विंटल गोबर खरीदी की सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस हेतु उन्होंने ग्रामीण पशुपालकों व किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने गौठानो में खाद निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए गौठानो में गोबर क्रय के आधार पर खाद निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर निर्मित खाद की छनाई एवं पैकेजिंग करने की बात कही। साथ ही निर्मित्त खाद की पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकासखण्डवार जैविक खाद विक्रय की जानकारी लेते हुए किसानों को जैविक खाद विक्रय कराने की बात कही। साथ ही बिक्री हुए खाद की राशि का भुगतान जल्द से जल्द महिला समूह को करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में निर्मित रीपा में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, आश्रम-छात्रावास आदि शासकीय भवनों में गोबर पेंट से पोताई कराने के निर्देश देते हुए संबंधित विभाग को मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीईओ ने सभी रीपा में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए गुणवत्ता युक्त शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अमृत सरोवर को मानक स्तर के बनाया जाए। सामाजिक अंकेक्षण के तहत विचलन की राशि संबंधितों से वसूली के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने जिले के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजकर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की बात कही। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवादित-अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, नक्शा अद्यतन, अभिलेख शुद्धता सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

शहरी गौठानों में इकोफ्रेंडली उत्पादों का सवा तीन करोड़ रूपये से अधिक का व्यवसाय।

0

महिला समूहों की सदस्यों को 65 लाख रूपये से अधिक का फायदा।

रायपुर के शहरी गौठानों से ही निकला रीपा का कांसेप्ट।

रायपुर – पूरे देश में गौठान, गांवों में पशुओं के ठहरने की जगह के रूप में पहचाने जाते है, परन्तु छत्तीसगढ़ में गौठानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले संस्थानों के रूप में भी पहचान मिल रही है। खास बात यह है कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में भी मवेशियों के ठहरने के लिए डे केयर सेंटर के रूप में शुरू किए गए शहरी गौठान अब कमजोर वर्ग की महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए आमदनी के नये केन्द्र बन गए है। करीब तीन साल पहले प्रदेश में रायपुर शहर में शहरी गौठान शुरू किए गए। आवारा मवेशियों के सड़कों पर घूमने से होने वाली दुर्घटना और अन्य दूसरे कारणों से निजात के लिए गौठान शुरू किए गए थे। नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी संकल्पना पर शुरू हुए गौठान तेजी से मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित हुए है। रायपुर शहर के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, कण्डा, गौकाष्ट, गोबर का पेंट, गौमूत्र आदि इको फ्रेंडली उत्पादों का व्यवसाय सवा तीन करोड़ रूपये से ज्यादा का हो गया है। पिछले ढाई-तीन सालों में रायपुर के शहरी गौठानों में काम करने वाली स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 65 लाख रूपये से अधिक का मुनाफा हो चुका है। लाभांश की यह राशि समूह की महिलाओं को दी भी जा चुकी है।

गांवों की तरह शहर में गौठानों का कांसेप्ट कमजोर वर्गों की माली हालत सुधारने और महिलाओं को घर के पास रोजगार देने में सफल साबित हुआ है। रायपुर जिले के गौठानों को माॅडल के रूप में सफल होता देख राज्य सरकार ने ग्रामीण स्तर पर भी गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटरों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। अब इससे भी आगे बढ़कर रायपुर के शहरी गौठानों के तर्ज पर गांवों के चिन्हांकित गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। रायपुर के शहरी गौठानों में 250 से अधिक महिला परिवारों को रोजगार मिला है। गोबर के इको फ्रेंडली सामान, मूर्तियां, गमले, दीया, गौकाष्ट, गोबर का पेंट-इमल्शन आदि बनाने का काम सबसे पहले रायपुर के शहरी गौठानों में ही शुरू हुए है। इन गौठानों में अब गोबर के साथ-साथ गौमूत्र भी खरीदा जा रहा है। रायपुर के दस शहरी गौठानों में अब तक गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपये से अधिक का व्यवसाय हो चुका है। इसी तरह लगभग 2 करोड़ रूपये के सुपर कम्पोस्ट और लगभग 16 लाख रूपये के दीया, कण्डा, गौकाष्ट जैसे उत्पादों के साथ-साथ 30 लाख रूपये का गोबर के पेंट का भी व्यवसाय महिला समूहों ने कर लिया है।

रायपुर के शहरी गौठानों में जुलाई 2020 से गौधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी शुरू हुई है। अभी तक लगभग 1 लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गोबर की खरीदी गौठानों और महिला समूहों ने कर ली है। इस गोबर का उपयोग कर महिलाओं ने लगभग 11 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, लगभग 32 हजार क्विंटल सुपर कम्पोस्ट, नौ सौ क्विंटल गौकाष्ट, नौ सौ क्ंिवटल से अधिक कण्डे और लगभग 20 हजार लीटर गोबर का पेंट बनाया है। गौठानों में 6 हजार लीटर से अधिक गौमूत्र भी खरीदा गया है। गौठानों में महिलाएं गोबर की मूर्तियां, गोबर का सूटकेस, गोबर का चप्पल, गुलाल से लेकर गौमूत्र से फसलों में उपयोग होने वाले कीटनाशक ब्रम्हास्त्र व जीवामृत भी बना रही है। राज्य शासन द्वारा गौठानों को आगे भी अपग्रेड करने की योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिल सके और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके।

*देह व्यापार,राजनीतिक पहुंच वाली महिला गिरफ्तार*

0

परिजनों ने घर के मालिक से संपर्क किया तो उसने दावा किया कि लड़की पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं आ रही है।

पटना ,,पुलिस ने देह व्यापार रैकेट चलाने और अपहरण के आरोप में बच्ची देवी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कथित महिला एक राजनीतिक दल की नेता बताई जा रही है। वह गया में तैनात एक पुलिसकर्मी के फ्लैट से देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

यह कार्रवाई तक की गई जब पटना के चितकोहरा इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की के एक सप्ताह से लापता होने की शिकायत की गई। जब पीड़िता के परिजनों ने घर के मालिक से संपर्क किया तो उसने दावा किया कि लड़की पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं आ रही है।

जब परिवार के सदस्य लड़की की तलाश कर रहे थे, तब वह किसी तरह अपने भाई को फोन करने में सफल रही और उसके बंधक होने की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि एक महिला ने उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया है। उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। फुलवारी शरीफ के एसएचओ रंजीत रजक ने कहा, हम अपार्टमेंट पहुंचे और लड़की को छुड़ा लिया। हमने शनिवार की रात बच्ची देवी नाम की महिला को भी पकड़ लिया है। चूंकि रविवार को डॉक्टर मौजूद नहीं थे, इसलिए सोमवार को पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया गया। तलाशी के दौरान फ्लैट से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, हमें वह नेम प्लेट भी मिली है, जिस पर बच्ची देवी का नाम और एक राजनीतिक दल में उसका पदनाम लिखा हुआ था। हम उसके मोबाइल फोन की सीडीआर की जांच कर रहे हैं।

*लटकते तार हादसा को कर रहा आमंत्रण… जानकारी के बाद भी विभाग बेसुध*

0

मुंगेली।एक तरफ लोग जहाँ बिजली विभाग द्वारा भेजे जा रहे अनाप शनाप बिल से परेशान है,, तो वही दूसरी ओर लटकती हुई तार लोगों की परेशानियां बढा रही है।मामला नगर पालिका क्षेत्र के काली माई वार्ड क्रमांक 14 की है। जहां कोशले डॉक्टर के घर के सामने जाने वाली रोड की झूलती हुई तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। परेशान मोहल्ले वासियों ने कई बार इसको लेकर जिम्मेदारो तक शिकायत पहुँचाई है,इसके बावजूद सुध लेने वाला कोई नही है। आलम ये है कि मोहल्लेवासियों की शिकायत के बावजूद भी विद्युत विभाग के

अधिकारी-कर्मचारी मौन इसके अलावा कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भी लोगो को हो रही इस परेशानी की ओर झांकने की फुर्सत है। झूलती हुई तार दो पहिए गाड़ी से आने-जाने वाले लोगो के लिए खतरे से खाली नहीं है। वहीं मोहल्ले के ठेले में व्यवसाय करने वाले लोगों की परेशानी इससे बढ़ी हुई है। जिससे यह प्रतीत होता है कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहे है।

*प्रदेश मे संविदा कर्मचारी एकजुट नियमितीकरण रथयात्रा हेतु बैठकों का दौर जारी*ताकेश्वर साहू*

0

रायपुर,,सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ इन दिनों आर -पार के मूड में नजर आ रहा है। 31 मई को प्रस्तावित रथयात्रा को लेकर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में पूरे प्रदेश के 45 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी विभन्न जिला में 16 तारीख को अपने नियमितीकरण की रथ यात्रा को पूरा करवाने के उद्देश्य से पद यात्रा पर है नियमितिकरण हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्य मंत्री के नाम से ज्ञापन सौपेंगे तथा सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा याद दिलाया जाएगा।


सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी जी -जान झोंक रहे हैं। अनुमानित रूप से इस रथ यात्रा में 1000 से 1200 संविदा कर्मचारी शामिल होंगे और अपने नियमितकरण के लिए रथ यात्रा करेगें

विगत कुछ समय में राजस्थान, उड़ीसा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है, इससे प्रदेश के संविदा कर्मचारी भी आशान्वित हैं कि चुनावी वर्ष में इनकी निर्णायक संख्या को देखते हुए सरकार इनके नियमितीकरण हेतु कोई ठोस कदम जरूर उठाएगी। वर्ष 2018 के चुनावों में इन संविदा कर्मचारियों और इनके परिजनों ने कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा मतदान किया था और कांग्रेस की बंपर जीत और स्पष्ट बहुमत लाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब चार वर्ष बीतने पर भी इनका नियमितीकरण नहीं होने से इनमें कही न कही रोष व्याप्त है और जल्द ही घोषणा के इंतजार मे है|

इस रथ यात्रा में अधिकाधिक संख्या लाने के लिए सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। महासंघ के जिला संयोजक एवम् प्रांतीय सलाहकार ताकेश्वर साहू ने आज मुंगेली के संविदा कर्मचारियों की बैठक ली,और एक -एक संविदा कर्मचारी की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए सबसे उपस्थिति हेतु आग्रह किया।पिछले 3 दिनों मे सभी ब्लाकों की भौतिक बैठक आयोजित कर एक एक संविदा कर्मचारी को एकजुट किया जा रहा है|

श्री अमित दुबे सह संयोजक,एनएचएम के जिला अध्यक्ष श्री लव सिंह ठाकुर ने बताया कि अब 2023 के चुनावों में 6 माह से भी कम समय बचा है, इसलिए महासंघ ने ठाना है कि अब नहीं तो कब इसके लिए हमें जिस स्तर तक जाना पड़े हम जाएंगे।

सचिव श्री अजय सिंह क्षत्रिय,महिला विंग श्रीमती प्रिया यादव जी ने कहा कि,यदि सरकार अपने घोषणा पत्र में किए हुए वादे पर गंभीरता नहीं दिखाती तो जल्द ही समस्त संविदा कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। नियमितीकरण के मामले को सरकार जानबूझकर लटकाने का प्रयास कर रही है , इससे सभी संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है ।

*प्यार में फंसाया बनाया संबंध, फिर तुड़वा दी शादी, युवक गिरफ्तार*

0

सक्ती। जिले से मोहब्बत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने प्यार का झांसा देकर युवती के साथ बनाया. साथ ही उसकी प्राइवेट तस्वीरें भी खींच ली. उसके बाद उसी तस्वीर के सहारे ब्लैकमेल करने लगा. इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की शादी भी तुड़वा दी. हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, किशोर साहू निवासी ग्राम कैथा ने ने एक युवती को इस कदर प्रताड़ित किया की युवती थाने पहुंच गई और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने बताया कि, आरोपी किशोर साहू ने 10 फरवरी 2022 को रात को युवती को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उससे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं कहकर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाया. युवती के मना करने पर उसे धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा.

वहीं इसी बीच युवती का रिश्ता तय हो गया और आरोपी किशोर साहू ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने युवती से एक लाख रुपए की मांग की. नहीं देने पर उन दोनों की फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. जब युवती ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने लड़की के मंगेतर को भड़का कर उसकी शादी तुड़वा दी. किशोर साहू की हरकतों से परेशान युवती ने हसौद थाने में किशोर साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर किशोर साहू के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 

मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा गौठानों में निर्मित पेंट।

0

रायपुर जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रही सरकारी भवनो की पुताई।

दीवारों को गर्म होने बचाती है और तापमान भी नियंत्रित करती है प्राकृतिक पेंट।

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों में गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक पेंट एवं पुट्टी निर्माण की इकाईयां तेजी से स्थापित की जा रही हैं। जिससे आत्मनिर्भर गांव की कल्पना साकार हो रही हैं साथ ही गौठानों से गांव के लोगों को रोजगार के साथ ही उनकी तरक्की के लिए नए-नए अवसरों का निर्माण हो रहा है। जिले के जरवाय गौठान में डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट के साथ ही पुट्टी का भी निर्माण हो रहा है।

बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट लोगों के जेब के साथ साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। गोबर पेंट की उपयोगिता और गुणवत्ता को जन जन तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभाग, निगम, मंडल एवं स्थानीय निकायों में भवनों के रंग रोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए है। उनके निर्देश का पालन करते हुए रायपुर नगर निगम भवनों की पुताई भी प्राकृतिक पेंट से की गई है। इस पेंट की खास बात यह है की इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं की आती जिससे यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है।

गुणवत्तापूर्ण और सस्ता है प्राकृतिक पेंट।

यह पेंट भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाला के द्वारा प्रमाणित भी किया गया है। साथ ही यह एन्टी बैक्टीरिया, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक है। इस पेंट में हैवी मेटल्स का उपयोग नहीं किया गया है साथ ही गोबर से निर्मित होने की वजह से यह नेचुरल थर्मल इन्सुलेटर की तरह कार्य करता है। यह पेंट पर्यावरण के अनुकूल है साथ ही इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध प्रीमियम क्वालिटी के पेंट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम है। यह बड़ी मल्टीनेशनल कम्पनियों के पेंट की तरह लगभग 4 हजार रंगों में भी उपलब्ध है।

रायपुर के जरवाय गौठान में तैयार किया जा रहा प्राकृतिक पेंट।

रायपुर के जरवार गौठान में गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही हैं। यहां के गोबर से बने पेंट का उपयोग सबसे पहले रायपुर नगर निगम के भवन की पुताई के लिए किया गया था। सरकारी भवनों के अलावा आम लोगों के द्वारा भी यह पेंट पसंद किया जा रहा है। रायपुर के अलावा 0अन्य जिलों में भी स्थानीय लोगों ने इस पेंट का उपयोग किया है वहीं राजधानी में भी बहुत से लोग इस पेंट से अपने घरों की पुताई कर चुके है।

जरवाय गौठान की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी रात्रे बताती है की उनके समूह में 22 महिलाएं काम करती है। कुछ नया करने की सोच से उन्होंने गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू किया। गोबर से पेंट बनाने के लिए महिलाओं ने विधिवत प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई और अब तक गौठान में 25 हजार लीटर का निर्माण किया जा चुका है जिसमे से 20 हजार लीटर पेंट बेच चुकी है। जिससे लगभग 8 लाख का मुनाफा समूह को हुआ है। गोबर से निर्मित पेंट आधा लीटर, एक, चार, और दस लीटर के डिब्बों में उपलब्ध है।

ऐसे तैयार होता है गोबर से प्राकृतिक पेंट

प्राकृतिक पेंट बनाने के लिये गोबर को पहले मशीन में पानी के साथ अच्छे से मिलाया जाता है फिर इस मिले हुए घोल से गोबर के फाइबर और तरल को डी-वाटरिंग मशीन के मदद से अलग किया जाता है। इस तरल को 100 डिग्री तापमान में गरम करने से बने अर्क को पेंट के बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद इसे प्रोसेस कर पेंट तैयार होता है। गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण का मुख्य घटक कार्बाेक्सी मिथाइल सेल्यूलोज (सीएमसी) होता है। सौ किलो गोबर से लगभग 10 किलो सूखा सीएमसी तैयार होता है। कुल निर्मित पेंट में 30 प्रतिशत मात्रा सीएमसी की होती है। गोवर्धन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित यह पेंट महिलाओं की आय का जरिया तो है ही साथ ही महिलाओं की अलग पहचान बना रहा है।

बाजार में मिलने वाले अधिकतर पेंट में ऐसे पदार्थ और हैवी मेटल्स मिले होते है जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं गोबर से निर्मित पेंट प्राकृतिक पदार्थों से मिलकर बनता है इसलिए इसे प्राकृतिक पेंट भी कहते है। केमिकल युक्त पेंट की कीमत 350 रुपए प्रति लीटर से शुरू होती है पर गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट की कीमत 150 रुपए से शुरू है। गोबर से बने होने के कारण इसे बहुत से फायदे भी है जैसे यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल है साथ ही घर के दीवारों को गर्मी में गर्म होने से भी बचाती है और तापमान नियंत्रित करती है।

दंपति के सर के ऊपर मंडरा रहा था मौत, दरवाजा खोलते ही सर के ठीक ऊपर लटका था नाग, सूझ बूझ से लिया काम।

0

कोरबा  – मौसम के बदलते ही लगातार ज़मीन पर रेंगने वाली मौतों का निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं, आए दिन शहरी और ग्रामीण इलाकों से सापो की निकलने की जानकारी मिलते रहती हैं, साथ ही जानें अनजाने लोग सर्प दंश का शिकार भी हो जाते हैं जिसके कारण कई बार लोगों की मौत तक हो जाती हैं, पर समय रहते अगर लोग अंध विश्वास के चक्कर में न पड़ कर सीधे हस्पताल का रुख करें तो निश्चित ही सर्प दंश से होने वाली मौत का आंकड़ों में कमी आएगी, साथ ही लोगों की जान बचाने का काम जिले के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा के कंधो पर भी बराबर बना हुआ हैं, ऐसा ही कुछ हुआ खरमोरा निवासी मेहरा परिवार के दोनों पति पत्नी एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए,जब दोनों पति पत्नी घर का दरवाजा खोले और चौखट के ठीक निचे खड़े ही थे की उनको कुछ फनकार की आवाज़ सुनाई दी उनको समझते देर नही लगा की आस पास ही कहीं साप हैं, दोनों बिना देरी किए झट से अंदर हो गए और कोबरा साप को ठीक बीचों बीच दरवाज़े में बैठे देखा तो पति पत्नी के होश उड़ गए, डरे सहमे दंपति ने घर के बाकी लोगों को आवाज़ दिया, चीख पुकार सुनकर घर वाले हाल में दौड़े चले आएं, जिसके बाद घर वालों ने बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिस पर सारथी ने साप को देखते रहने की बात कहीं पर वहीं घर वाले इतना डर गए थे की दरवाज़ा ही बंद कर दिया ताकि कहीं साप अंदर न प्रवेश करें, थोड़ी देर पश्चात जितेन्द्र सारथी अपने टीम मेंबर राजू बर्मन के साथ पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया , दरवाज़े के ऊपर गुस्से से फन फैलाए बैठे 5 फीट लम्बा कोबरा (नाग) साप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर कहीं घर वालों ने राहत भरी सास लिया और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेन्द्र सारथी ने आम जनों से निवेदन करते हुए कहा कि बिच बिच में बारिश हो रहे जिसके कारण साप निकल रहे, इस वक्त सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता हैं, साथ ही हमें रेस्क्यू के साथ सर्प दंश होने की जानकारी भी दे सकते हैं ताकि समय रहते हम सही मार्गदर्शन दे सकें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर-8817534455,7999622151

*वीडियो वायरल, नृत्य बना आकर्षण का केंद्र,नाग-नागिन जोड़े का*

0

कोरबा। गर्मी के दिनों में बारिश आते ही नाग-नागिन के एक जोड़े का वीडियो सामने आया है. कोरबा जिले के कटघोरा के कसनिया गांव में नाग-नागिन का जोड़ देखा गया. दोनों एक-दूसरे से लिपटे नजर आए. दोनों सांपों की लंबाई लगभग 7 से 8 फीट है.

नाग-नागिन का ये नृत्य ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और करीब 30 मिनट तक लोग अपने मोबाइल में नाग-नागिन के खूबसूरत नजारे को कैद करते नजर आए. बता दें कि मान्याताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब नाग-नागिन का जोड़ा दिखता है तो अच्छी बारिश होती है.

 

*पंडरिया विधानसभा के कोलेगांव एवम् पनेका में जोगी कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी की पुत्रवधु हुईं सामिल*

0

कबीरधाम,कुंडा – जनता कांग्रेस छ.ग.जे द्वारा पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर जोगी कांग्रेस कार्यकर्त्ता बनाने लगातार कार्यक्रम कर रही है, क्षेत्रीय दल होने के कारण लोगों का अपार समर्थन भी हासिल हो रहा है उसी कड़ी में आज प्रथम मुख्यमंत्री स्व.श्री अजीत जोगी जी की पुत्रवधु श्रीमती ऋचा जोगी जी का आगमन कवर्धा ब्लॉक के पनेका गांव में हुवा जहां सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष सामिल हुए श्रीमती ऋचा जोगी ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का अपील किया श्रीमती जोगी ने कहा की 15 वर्ष बीजेपी शासन करने के बाद जबकी मुख्यमंत्री जी सांसद विधायक सभी बीजेपी के रहते हुवे कवर्धा को निराशा ही हाथ लगी एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री जी कवर्धा को अपना घर कहते रहे वहीं दूसरी ओर कवर्धा जिला को ओ रफ्तार नहीं दे पा ये जो देना चाहीये वहीं वर्तमान कांग्रेस की सरकार जो कवर्धा जिला के दोनों विधानसभा में काबिज है पर दुर्भाग्य है

की कवर्धा जिला में ना सड़क अच्छे हैं ना शिक्षा हेतु बिल्डिंग है ना अच्छे अस्पताल है, पंडरिया की हालात ये है की आम पब्लिक अपने बच्चों के लिये कॉलेज की मांग करने सड़क में उतर रहे हैं श्रीमती जोगी ने कहा की अब ज़रूरत क्षेत्रीय दल की है वह दल जो जमीन में आकर काम करे अपनों का दुःख दर्द समझे और ओ दल सिर्फ जोगी कांग्रेस ही है अजीत जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी पूरे प्रदेश में घूम घूम कर पार्टी को मजबूत करने जोगी मितान बना रहे हैं लेकिन कुछ हफ्ते से उनकी माता जी एवम् कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी जी का तबियत बिगड़ने के कारण श्री अमित जोगी जी दिल्ली में है उनकी अनुपस्थिति में श्रीमती ऋचा जोगी जी पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने दौरा कर रही हैं उसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा का बड़े गांव में से एक कोलेगांव में आज कार्यकर्ताओं संग सदस्यता अभियान में सामिल होना था मगर अंतिम समय में मौसम बिगड़ जाने के कारण श्रीमती ऋचा जोगी जी को पनेका से वापिस जाना पड़ा अश्वनी यदु ने आगे कहा की जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं बना रहा है जोगी कांग्रेस मितान बना रहा है मितान बनाने का उद्देश लोगों को अपने परिवार में जोड़ना एवम् उनके सुख दुःख का साथी होना है छत्तीसगढ़ का परम्परा रहा है मितान परिवार का सदस्य माना जाता है एवम् एक मितान दुसरे मितान का परिवार का हिस्सा होता है हम भी लोगों को मितान बना रहे हैं अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने कहा की अभी कार्यकर्ता जोड़ने वाला कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा निरंतर लोगों को छत्तीसगढ़ की हित हेतु कार्य करने वाला दल जोगी कांग्रेस के सिद्धांतो से अवगत कराते रहेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील केसरवानी जी गणेश पात्रे अतुल राज नैन दास सुरेश साहू चैन चंद्राकर कामेश साहू मंतोष अंचल दीपक बंजारे अंजोर दास कोशले राजा निषाद उत्तम साहू परमानंद साहू अनिल यादव राहुल चंद्रवशी एवम् अन्य कार्यकर्त्ता उपास्थि रहे