Home Blog Page 950

*शादी में शामिल होने आई नाबालिग केसाथ ,बहला फुसलाकर कर बदमाशो ने किया गैंगरेप…*

0

राजस्थान  के बूंदी में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर नमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पीड़िता ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बूंदी जिला अस्पताल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है. पीड़िता की शिकीयत पर पुलिस ने भी एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, जिले के नमाना थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता अपने परिजनों के साथ मंगलवार शाम को एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी.नाबालिग के साथ गैंगरेप
इसी दौरान आरोपी नाबालिग को बहला फूसलाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद आरोपी नाबालिग को खेत पर लहूलुहान हालत में छोड़ कर चले गए. वहीं देर रात तक जब पीड़िता नहीं मिली, तो परिवार वालों ने उसे गांव में ढूढ़ना शुरू किया. इस दौरान परिजनों को पीड़िता बेसुध हालत में एक खेत में पड़ी हुई मिली. इसके बाद परिजन उसे उठाकर घर लाए. घर में पीड़िता ने परिजनों को सारी आपबीती बताई. परिजन पीड़िता की बातें सुनकर दंग रह गए.इसके बाद परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया. इस पूरे मामले की जांच बूंदी पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत कर रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

*पति पत्नी से कराता था देह व्यापार ,विरोध करने पर अश्लील साइट में पोस्ट किया न्यूड फोटो*

0

गिरफ्तार

गुजरात। अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने जुआ और सट्टे में पैसे गंवाने के बाद अपनी पत्नी पर दांव लगाकर पैसे कमाना शुरू कर दिया. आरोपी अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के पास देह व्यापार के लिए भेजने लगा. इससे जो पैसे मिलते थे, उससे सट्टा खेलता था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत अहमदाबाद में नरोड पुलिस को मिली है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने एक व्यक्ति के साथ लव मैरिज की थी. जिस व्यक्ति से लड़की ने शादी की, उसने बताया था कि वो बड़ा बिजनेसमैन है. शादी के बाद दोनों के एक बेटी हुई.

पीड़िता को पता चला कि उसके पति को क्रिकेट में सट्टा लगाने और जुआ खेलने की आदत है. इस पर उसने पति को बार-बार समझाया, लेकिन वो नहीं माना. आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. वो सट्टे में पैसे हारता रहा. जब काफी कर्ज चढ़ गया तो उसने पत्नी को देह व्यापार के लिए अपने दोस्तों के पास भेजने को कहने लगा. जब पत्नी ने विरोध किया तो उसने बेटी की हत्या करने की धमकी दी.

आरोपी ने डरा-धमकाकर पत्नी को देह व्यापार में धकेल दिया. इससे जो पैसे मिलते थे, उससे वो सट्टा खेलने लगा, साथ ही जिनसे सट्टा खेलने के लिए पैसे उधार लिए थे, उन्हें पैसे वापस देता था. जब एक दिन पत्नी ने विरोध किया तो उसका न्यूड फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील साइट पर अपलोड कर दिया. पीड़िता को लगातार जब फोन आने लगे तो परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया और बेटी को अपने पास रख लिया. पीड़िता ने बेटी को अपने पास लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

*उत्कृष्ट पुलिसिंग एंव त्वरित कार्यवाही के सहारे मिली सफलता।*

0

*अपराध कायमी के 4 घंटो के अंदर चोरी के आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार।*

*आरोपीयो के कब्जे से 02 नंग मोबाईल किमती 13000 रूपये को किया गया जप्त।*

*उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

कबीरधाम,,पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक पल्लव के निर्देशन एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह ध्रुव के दिशा निर्देश मे थाना क्षेत्र मे लगातार अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे प्रार्थीया कविता साहु पति

रामखिलावन साहु उम्र 38 साल साकिन भैसबोड थाना स0 लोहारा द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 31/05/23 के दरमियानी रात 01-02 बजे के मध्य मे दो अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के नियत से घर मे घुसे थे, कि प्रार्थीया का अचानक नींद खुली तो ये दोनो व्यक्तियो को देखी इसके बाद दोनो व्यक्ति घर से निकल कर भाग गये बाद मे घर मे क्या क्या समान चोरी हुआ है चेक करने पर एक जीओ कंपनी का मोबाईल की पेड एंव एक रेडमी कंपनी का एंड्राईड सेट मोबाईल किमती 13000 रूपये को दोनो अज्ञात चोर चोरी कर भाग जाना बताई कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 129/23 धारा 457,380,34 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया ।थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए वरिष्ट अधिकारीयो से मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रार्थीया के बताये हुये हुलिया के संदिग्ध व्यक्तियो कि पता तलास हेतु अलग – अलग टीम रवाना किया गया जो ग्राम लाखाटोला मे दो व्यक्तियो को संदिग्ध अवस्था मे घुमते पाया गया जिनको थाना लाकर कडाई से पुछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किये । जिनका नाम 01 महेश कुमार चौबे पिता चंद्रभुषण चौबे उम्र 42 साल साकिन सडक न. 13 शांतिनगर सुपेला दुर्ग 02 शिवकुमार यादव पिता अंर्जुन यादव उम्र 35 साल साकिन डंगनिया थाना धमधा जिला दुर्ग छ.ग. का होना बताये जिनके कब्जे से चोरी किये गये 02 नंग मोबाईल किमती 13000 रूपये को जप्त कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*पोड़ी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के आरोपी को महज 4 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे* 

0

~~ *कोठार के पैरा में छिपाकर रखे चोरी के मोटर सायकल बरामद* ~~

कबीरधाम,,दिनांक 30 .05 .2023 को प्रार्थी शोभा साहू पिता संतोष साहू साकिन मानिकपुर चौकी पोड़ी हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की अपने पिताजी के नाम का मोटर सायकल क्रमांक cg 09 ए 7606 स्प्लेंडर प्लस को दिनांक 20. 5. 2023 को लगभग 11:00 बजे दिन मे अपने घर के सामने परछी में रखा था जिसे गांव के चैनू चंद्रवंशी द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी पोड़ी थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 146/ 23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में दिया गया

हालात से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने आदेश मिलने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे पुलिस अनुभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके थाना प्रभारी बोड़ला ब्यासनारायण चुरेन्द्र के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा तत्काल टीम गठित कर* मुखबीर लगाया गया मुखबीर के सूचना के आधार पर ग्राम मानिकपुर जाकर चैनू चंद्रवंशी से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि दिनांक 20. 5 .2023 के लगभग 12:30 बजे दिन में अपने घर से पैदल निकला था संतोष साहू के घर के सामने पहुंचा था गली सुनसान था और संतोष साहू के परछी में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 ए 7606 स्प्लेंडर प्लस खड़ा था तब मेरा नियत डोल गया और चोरी करने के नियत से मोटर सायकल को परछी से निकाल कर चालू कर दिनभर इधर-उधर घूमते रहा रात को लाकर अपने कोठार के पैरा में छिपा दिया हूं बताने पर समक्ष गवाहान के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 ए 7606 को *चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 04 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी चैनू चंद्रवंशी पिता बलराम चंद्रवंशी उम्र 39 साल साकिन मानिकपुर को गिरफ्तार* कर जुडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया

*इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप, स उ नि राजकुमार चंद्रवंशी, प्र.आर. लवकेश खरे , आर. सोमेंद्र शर्मा, ईश्वरी साहू सैनिक रमेन्द्र चंद्रवन्शी का सराहनीय योगदान रहा।*

मुख्यमंत्री को भी भा गई थी इनके हाथों से बनी चप्पलें।

0

रीपा के माध्यम से चप्पलों का निर्माण कर गाँव की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर।


कोरबा – वनांचल ग्राम चिर्रा की अनुसुइया बाई को अपने काम पर बड़ा ही गर्व है। कल तक हाथों में कोई काम नहीं होने की वजह से बेरोजगार अनुसुइया बाई जय माँ भगवती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष भी है। गाँव में ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित होने के पश्चात चप्पल निर्माण करने वाली इस समूह की महिलाओं ने 90 हजार रुपए के चप्पल बेचे, जिससे अब तक 35 हजार रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि अभी इन्हें यह काम करते कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन एक तरफ सभी को अपने पैरों में खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनने की खुशी है, वहीं अपने हाथों से बनाएं चप्पल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पसंद किए जाने से इन ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 मई को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम चिर्रा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चिर्रा में रीपा अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया था और चप्पल बनाने वाली समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे एक जोड़ी चप्पल भी लिए थे।
कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चिर्रा का चयन ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के लिए किया गया था। शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर वनांचल में रीपा की स्थापना किसी चुनौती से कम नहीं थीं। अब जबकि यहाँ गौठान परिसर से चंद दूरी पर रीपा संचालित हो रहा है तो ग्राम चिर्रा सहित आसपास के अनेक गाँव की महिलाओं ने अपना व्यवसाय प्रारंभ किया है। जय माँ भगवती स्व-सहायता समूह से जुड़कर ये महिलाएं चप्पल का निर्माण कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष अनुसुइया बाई ने बताया कि हम सभी 12 सदस्य है और यहाँ मशीन से चप्पल बनाने का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने बताया कि पुरुष वाले चप्पल की कीमत 70 से 80, लेडिस चप्पल 60 से 70 रुपए और बच्चों का 30 से 40 रुपए में बेचते है। यहाँ से चप्पलों को गाँव के हाट बाजार भी ले जाकर बेंचते हैं। ग्रामीणों को भी यह चप्पलें पसन्द आ रही हैं। अध्यक्ष अनुसुइया बाई और सदस्य अनिता राठिया ने बताया कि वह जब से रीपा से जुड़ी है तब से हाथ मे काम मिल गया है। आदिवासी विकास विभाग से दो हजार चप्पलों का ऑर्डर मिलने के साथ कई संस्थाओं से भी ऑर्डर मिल रहा है। अभी 900 जोड़ी चप्पल बना लिए है। इससे लगभग 35 हजार की आमदनी भी हुई। अध्यक्ष ने बताया कि कुछ कार्यों के लिए गांव के ही पुरुष सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। उनके पति जोगी राम भी चप्पलों को बनाने और बेचने में सहयोग करते हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि चिर्रा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित होने से अब हमें गाँव से बाहर नहीं जाना पड़ता। गॉंव में ही रोजगार की व्यवस्था भी हो गई है और हमारी आमदनी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना बनी एक सुखद सहारा।

0

शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें और अन्य सामग्री खरीदने मिल रही मदद।


कोरबा – रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना एक सुखद सहारा बनी है। प्रदेश के ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सहित अन्य खर्चे उठाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है, इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यह योजना अनेक युवाओं के भविष्य को एक नया आयाम देने में सहायक बन गया है।
कोरबा शहरी क्षेत्र स्थित काशीनगर की रहने वाली सुश्री राजलक्ष्मी राठौर ने बताया कि वह एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद शासकीय नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। अभी वह यूजीसी नेट, शिक्षक भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनकी इच्छा है कि एक अच्छी नौकरी हासिल कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपने पिता का सहयोग करें एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन करें, लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उनके इरादों के बीच रुकावट बन रही थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 4 सदस्य है। उनके पिता एक स्टाम्प वेंडर हैं, उनकी आय बहुत कम है। साथ ही घर में उनके पिता ही एक मात्र कमाने वाले सदस्य है। उनकी आय से घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की सदस्यों की जरूरतें पूरी करने में ही खर्च हो जाती है। जिसके कारण वे अपने पिता से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पाठ्य सामग्री एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं लेना चाहती थी। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में बहुत बाधाएं आ रही थी। राजलक्ष्मी कहती है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारम्भ करने से गरीब एवं बेरोजगार युवाओं में शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना युवाओं के लिए बहुत मददगार है। उन्हें इस माह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता मिल गया है। जिसका उपयोग वह शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें और अन्य समान खरीदने में करेगी।
इसी प्रकार रामपुर के रहने वाले शुभाशीष ने बताया कि उन्हें योजनांतर्गत 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हुआ है। उसने बताया कि यह योजना गरीब परिवार के युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। बेरोजगार युवा परिवारिक स्थिति को ध्यान में रखकर अपनी एवं परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे व्यवसायों या रोजी मजदूरी का कार्य करने लग जाते हैं। जिससे उनके हाथ से शासकीय नौकरी की तैयारी करने का मौका निकल जाता है। प्रदेश सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना से ऐसे पिछड़े परिवार के युवा अब अपना पूरा ध्यान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा सकेंगे। योजना से मिली राशि से वे परीक्षा के लिए जरूरी किताबें खरीदने एवं कोचिंग क्लास ज्वाइन कर अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकेंगे। सभी हितग्राहियों ने युवा बेरोजगारों की समस्याओं को समझकर उनकी परेशानियो को दूर करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 01 अप्रैल से शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रूपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। जिले के कुल 2679 हितग्राहियों के खाते में बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत राशि अंतरित की गई है।

ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर खरीदे सोने के गहने, गोबर बेचकर कमाए 71 हजार रूपए।

0

कोरबा – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकरात्मक बदलाव ला रही है। जिससे वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निभा रहीं हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम बुंदेली निवासी ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर 71 हजार रूपए कमाए हैं, जिससे उन्होंने सोने के गहने एवं भैंस खरीदकर अपना दुग्ध व्यवसाय में विस्तार किया है।
ईश्वरी बाई ने बताया कि उन्होंने पहले कभी सोचा ही नहीं था कि गोबर से कभी सोना खरीदा जा सकता है। वह पिछले 8 वर्षों से पशुपालन कर रहीं हैं। पहले वह गोबर को कचरे के रूप में फेंक देती थी। लेकिन गोधन न्याय योजना के तहत उन्होंने बुंदेली गौठान में अब तक 358 किलो गोबर बेचकर 71 हजार 600 रूपए का लाभ कमाया है। गोबर से अर्जित पैसे से उन्होंने 40 हजार रूपए की सोने की माला खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने 30 हजार रूपए की दुधारू भैंस खरीदी है, जिससे उनका व्यवसाय विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना अत्यंत लाभकारी योजना है, इससे जहां ग्रामीण गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गौठानों में गांव में ही महिलाओं को खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, मुर्गी पालन आदि गतिविधियों के संचालन से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन के साथ ही आर्थिक विकास भी हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फन फैलाकर बैठा रहा नाग, सुबह नजर पड़ी तो मरीज और परिजनों के उड़े होश।

0

कोरबा – जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सैकड़ों मरीज परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमे कई मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी जाती है जबकि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज और उनके परिजन अस्पताल में ही ठहर जाते हैं। मरीजों को वार्ड में बिस्तर नसीब हो जाता है लेकिन परिजनों को घूम कर अथवा वार्ड में खाली जमीन पर सोकर रात बितानी पड़ती है। इस इस दौरान रेंगती मौत से शाम ना हो जाए तो मरीज और परिजनों का हाल क्या हो सकता है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात भी सामने आया। महिला वार्ड में मरीज और उनके परिजन गहरी नींद सोए हुए थे । तड़के करीब 5:30 बजे आंख खुली तो परिजनों के होश उस वक्त उड़ गए, जब उनकी नजर कूलर के पीछे फल फैला कर बैठे नागराज पर पड़ी। यह खबर फैलते ही वार्ड में हड़कंप मच गया । आनन फानन वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को सूचना दी गई। उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले वार्ड को खाली कराया। इसके बाद फन काढ़ कर बैठे सांप को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर रिलीज किया । तब कहीं जाकर मरीज और परिजनों ने राहत की सांस ली ।

 

मरीजों का कहना था कि देर रात तक उनकी आंखें खुली हुई थी ,इस दौरान नाग कहीं से वार्ड के भीतर घुस गया । उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी । पूरी रात वार्ड में रहने के बावजूद नाग ने किसी को नहीं डसा। इस घटना से एक बार फिर जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय की कहावत चरितार्थ हुई है । बहरहाल मरीज और परिजन स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख को धन्यवाद देते नहीं थक रहे।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मरीज लोगों के लिए बिस्तर होना चाहिए कई बार देखा गया हैं बिस्तर के अभाव में मरीज़ यहां वहां भटकते रहता हैं, जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं।

 

जितेन्द्र सारथी ने वहा खड़े सभी लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि जब भी कोई साप काटे बिना झाड़ फूंक करवाएं ज़िला हस्पताल पहुंचे ताकि सही समय पर इलाज होने पर जान बचाई जा सकें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

गोधन न्याय योजना : सुनिता के पारिवारिक स्थिति की आर्थिक समृद्धि का बना आधार।

0

गौपालन के साथ गोबर विक्रय से प्राप्त कर रही अतिरिक्त आय।


कोरबा  – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी गोधन न्याय योजना राज्य के पशुपालकों एवं किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभदायक साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा हमारी गौरवशाली प्राचीन भारतीय संस्कृति की गोधन के महत्व एवं उपयोगिता को पुनः स्थापित कर पशुपालकों को आमदनी का साधन उपलब्ध कराया है। गोधन योजना का लाभ लेकर लोग दूध के साथ ही गोबर एवं गौमूत्र का विक्रय कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। जिससे यह योजना उनके के लिए वरदान साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन फलस्वरूप जिले के कृषकों एवं पशुपालको के आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।
गोधन न्याय योजना जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम बुंदेली की रहने वाली श्रीमती सुनीता यादव, पति मनोज यादव के पारिवारिक स्थिति की आर्थिक समृद्धि का आधार बन गया है। इस योजना के फलस्वरूप उन्हें मिल रहें लाभ तथा अपने पारिवारिक स्थिति में हो रहें सुधार के संबंध जानकारी देते हुए हितग्राही सुनीता ने बताया कि उनका परिवार के जीवन निर्वाह का मुख्य जरिया मेहनत-मजदूरी कार्य रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास अपनी कुछ पैतृक जमीन है। जहां वे खेती-बाड़ी के साथ ही पशुपालन कर अपना जीवन-यापन करते हैं। उनके पास 2 गाय, 3 भैंस, 2 बैल एवं 2 बछड़ा सहित कुल 9 मवेशी हैं। जिनसे मिलने वाले दुध से उन्हें थोड़ी-बहुत आमदानी प्राप्त होती थी। इसका उपयोग वे मवेशियों के चारा-पानी एवं रखरखाव में उपयोग करते थे। परंतु गोबर से किसी प्रकार का लाभ उन्हें नहीं होता था। राज्य सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना संचालित कर गौठानों में गोबर खरीदी करने से सुनिता को अतिरिक्त आमदनी का एक बड़ा जरिया मिला। वह अब मवेशियों के गोबर को एकत्र कर अपने घर के निकट स्थित गौठान में विक्रय करने लगी। उन्होंने बताया कि अब तक वह लगभग 225 क्विंटल गोबर विक्रय कर 45 हजार से अधिक की आमदनी प्राप्त की है।
हितग्राही सुनीता ने बताया कि गोबर बिक्री से समय पर राशि मिलने से उनके लिए आय का भी स्थायी स्रोत निर्मित हो गया है। जिसके फलस्वरूप उनके आर्थिक स्थिति में भी निरन्तर सुधार हो रहा है। उन्होंने गोबर बिक्री से प्राप्त राशि से अपने दुग्ध व्यवसाय को विस्तार करने हेतु एक उन्नत नस्ल की एक भैंस खरीदी है। इस उत्तम नस्ल की गाय से मुझे प्रतिदिन अतिरिक्त आमदनी हो रही है। साथ ही मवेशियों के रखने के लिए घर में एक शेड निर्माण एवं अपने घर का आवश्यक मरम्मत भी पूर्ण कराया है। सुनीता कहती है उन्होंने कभी सपने में भी सोचा नहीं था कि गोबर बेचकर भी आय प्राप्त किया जा सकता है। परंतु सरकार की जनकल्याणकारी योजना ने इसे सच कर दिखाया है। वह कहती है कि गोबर विक्रय से समय-समय पर मिलने वाले राशि घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी मददगार साबित होती है। यह योजना उनके दुग्ध व्यवसाय को विस्तारित करने में भी सहयोग प्रदान कर रहा है। हितग्राही सुनिता ने अपने परिवार सहित गोधन जैसी लाभकारी योजना राज्य में संचालित करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों की सुनी गई शिकायतें।

0

अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए गए निर्देश।


कोरबा – आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जनचौपाल में आज कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।