Home Blog Page 949

रायपुर जिले में 3 संरपंच और 22 पंच पदों के लिए निर्वाचन अधिसूचना जारी।

0

27 जून को होगा मतदान, 30 जून को परिणाम की घोषणा होगी।

रायपुर – जिले में तीन ग्राम पंचायतों में खाली संरपंच पदों और 22 ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए 27 जून को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के ऐसे क्षेत्रों जहां निर्वाचन होना है, निर्वाचन की घोषणा की तारीख से परिणाम की घोषणा तक आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 2 जून को सुबह 10.30 बजे होगा। इसी दिन सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जायेगा। 2 जून सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा नाम निर्देंशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देंशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून समय दोपहर 3 बजे तक होगी। 10 जून को सुबह 10.30 बजे से नाम निर्देंशन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 12 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशित करना और निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 12 जून को ही किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए 27 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना मतदान केन्द्रों पर 27 जून को मतदान समाप्ति के बाद की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो तहसील या विकासखण्ड मुख्यालयों पर मतगणना 28 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं सारणी करण विकासखण्ड मुख्यालय में 30 जून को सुबह 9 बजे की जाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्चाचन के तहत सरपंच का निर्वाचन लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देंशन पत्र के साथ निर्धारित शपथ प्रपत्र या स्व घोषणा पत्र में आपराधिक पृष्ठ भूमि, संपत्ति एवं दायित्वों तथा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी देनी होगी। पंचायत निर्वाचन गैरदलीय आधार पर होंगे। और मतदान मतपेटी के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायत निर्वाचन के दौरान मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा 17 प्रकार के पहचान पत्र निर्धारित किए गए है। जिनमें से किसी भी एक पहचान पत्र को मतदान के समय पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

रायपुर जिले में यहां होगा पंचायत उप निर्वाचन- रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर में ग्राम पंचायत गिरौला और जौदी में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। तिल्दा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत भूमियां में सरपंच चुने जाने के लिए निर्वाचन होगा।

जिले के आरंग विकासखण्ड में ग्राम पंचायत मुनरेठी, खोरसी, मजीठा, गौरभाठ और नारा में पंच पद के लिए निर्वाचन होगा। अभनपुर विकासखण्ड में सोनपैरी, मदलौर, परसदा सोठ, तूता, खट्टी और भटगांव ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। धरसीवां विकासखण्ड में बहेसर, बाना, सकारी, टेमरी, मुर्रा, नगरगांव ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। तिल्दा विकासखण्ड में मोहरेंगा, तिल्दाडीह, अड़सेना, बेलदार सिवनी, गनियारी ग्राम पंचायतों में पंचों के लिए उप चुनाव होगा।

50 हजार की लूटपाट करने एवम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में मिली  पुलिस को सफलता।*

0

*◾ थाना मुंगेली के द्वारा आरोपी 01. जयराज उर्फ जय सोनी एवं 02. आशीष शिवारे को किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 27500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्‍त मेस्ट्रो स्कूटी की गई जप्त।*
*◾ आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 394, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.05.2023 को प्रार्थी विक्रम यादव ने थाना मुंगेली में रिपोट दर्ज कराया कि, दिनांक 29.05.2023 को समूह का पैसा जमा करने हेतु लोरमी से मुंगेली आते समय करीब 11ः30 बजे कोदवाबानी रोड, सांई पेट्रोल पंप के पास मेस्ट्रो स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे रोकवाकर मेरे साथ मारपीट करते हुए डिक्की में रखे 50000/- रूपये को लट कर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 394, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया ।
प्रकरण में विवेचना के दौरान साईबर सेल के विश्लेषण एवं मुखबिरों की सूचना से घटना कारित करने वाले दो आरोपियों 01. जयराज उर्फ जय सोनी एवं 02. आशीष शिवारे को गिरफ्तार कर आरोपी जयराज सोनी के कब्जे से लूट की रकम 17500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक सीजी-28, बी-7056 तथा आरोपी आशीष शिवारे के कब्जे से लूट की रकम 10000/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, प्रकाश साहू, आरक्षक योगेश यादव, गिरीराज पहिरहार, विकास ठाकुर, एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीस से ज्यादा महिलाओं को मिला रोजगार, नौ लाख रूपये भी कमाए।

0

वर्मी कम्पोस्ट के साथ मछली पालन, मशरूम उत्पादन भी हो रहा लखौली गौठान में।

रायपुर – राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत शुरू किए गए गौठान ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को रोजगार के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित होते जा रहे है। रायपुर जिले के आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र के लखौली गांव में बना गौठान गांव की तीस से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दे रहा है। महिलाएं इस गौठान में सब्जी उगाने के साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन भी कर रही है। गौठान के एक क्षेत्र में शेड बनाकर महिलाएं मशरूम उत्पादन भी कर रही है। गौठान की आय मूलक गतिविधियों से अब तक महिलाओं को लगभग 9 लाख रूपये का फायदा हो चुका है।

लखौली ग्राम पंचायत में नौ एकड़ के रकबे में गौठान बनाया गया है। इस गौठान में गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के भी 1 हजार दो सौ से ज्यादा मवेशी आते है। गौठान में ही गोबर खरीदी का केन्द्र भी बनाया गया है। गौठान में आने वाले पशुओं की स्वास्थ्य जांच, नश्ल सुधार एवं टेगिंग का काम भी पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठान में ही किया जा रहा है। गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों ने 3 हजार 4 सौ क्विंटल से अधिक गोबर खरीदकर उससे लगभग पांच सौ क्विंटल वर्मी खाद और लगभग 6 सौ क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद बनाई है। पिछले सीजन इसमें से लगभग 4 सौ क्विंटल वर्मी खाद और साढ़े चार सौ क्विंटल कम्पोस्ट खाद सोसायटी के माध्यम से किसानों को बेंचा जा चुका है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोष्ट से 1 लाख 53 हजार रूपये से अधिक और सुपर कम्पोष्ट खाद के विक्रय से लगभग 71 हजार रूपये का फायदा हुआ है। गांव में कम्पोस्ट खाद उपलब्ध होने से किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब महिला समूह के सदस्य जैविक कीटनाशक उत्पादन की भी योजना बना रही है। गौठान में जल्द ही गौमूत्र खरीदी भी शुरू होगी।

लखौली गौठान में लगभग 4 स्व-सहायता समूहों की 30 से अधिक महिलाएं अलग-अलग आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी है। गौठान से लगी डेढ़ एकड़ बाड़ी में प्रगति स्व-सहायता समूह द्वारा सब्जी उत्पादन का काम किया जा रहा है। पिछले सीजन में समूह की महिलाओं को सब्जी बेंचकर 2 लाख 67 हजार रूपये से अधिक की आमदनी हुई है। गौठान के पास ही पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने 5 एकड़ रकबे में नेपियर घास लगाई गई है। गौठान के पास ही चार एकड़ के तालाब में मां बम्बलाई स्व-सहायता समूह द्वारा मछली पालन का काम किया जा रहा है। मछली बीज और पूरक आहार के साथ जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन मछली पालन विभाग के अधिकारी समय-समय पर समूह की महिलाओं को देते है। पिछले सीजन में बम्बलाई स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मछली बेंचकर 1 लाख 10 हजार रूपये का फायदा लिया है। लखौली गौठान में जय मां शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाएं बकरी और मुर्गी पालन का काम कर रहीं है। यहां एक मिनी हैचरी भी है। इस काम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ढाई लाख रूपये से अधिक का फायदा पिछले सीजन में लिया है। गौठान में ही शेड बनाकर प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन में लगी है। अब तक मशरूम उत्पादन से महिलाओं ने 36 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर ली है। गौठान से लगे तीन एकड़ क्षेत्र में ग्रामीण औद्योगिक पार्क भी तेजी से विकसित हो रहा है। जहां अन्य आय मूलक गतिविधियों के बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की नए अवसर जल्द ही शुरू होंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परंपरागत संसाधनों को संरक्षित और पुर्नजीवित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में गौठान अब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें है।

*प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमिका पर प्राणघातक हमला कर हत्या करने का किया गया प्रयास।*

0

*कई बार हथौड़ी से सिर व कनपटी में किया गया वार।*

*पीड़ित प्रेमिका गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।*

*थाना रेंगाखार पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रेमी को महज 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर/ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार में दिनांक- 30/05/2023 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी किशन पिता फूलसिंह मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खडौदा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा अपने प्रेमीका से जनपद के आवश्यक रजिस्टर की मांग कर रहा था, व नया मोटरसाइकिल खरीद कर दो कहकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ जाने से आरोपी द्वारा हत्या करने की नियत से लोहे के हथौड़े से सिर में कई बार प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना रेंगाखार में धारा 307 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध

पंजीबद्ध कर पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल में भ

र्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी रेंगाखार द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेंगाखार

 

निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे के द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना व पुलिस टीम के अथक प्रयास से महज 12 घंटे के भीतर आरोपी किशन मंडावी पिता फुलसिंह मंडावी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक बी.आर. सिन्हा, प्र.आर. बालक दास, आरक्षक दिनेश धुर्वे, अंजोरदास, धनेश नेताम, विजय मेरावी,ओम प्रकाश खांडेकर, नरेन्द्र टेकाम,म.आर. सुनीता परस्ते की सराहनीय योगदान रही।

*महिला ने पति के बॉस को फंसाया, ब्लैकमेल कर वसूले 47 लाख रुपये*

0

राजनांदगांव। पति के बॉस को महिला ने पहले अपने दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर विभिन्न बहानों से कई किश्तों में 47 लाख रुपये नगद वसूल लिए। जब पीड़ित ने उससे रकम वापस मांगा तो उसे दुष्कर्म के केस में फ़ंसवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलर महिला के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

रायपुर निवासी मिथुन बनर्जी एक फार्मा कंपनी में रीजनल मैनेजर है। कुछ समय पहले उन्होंने शांति नगर इलाके में रहने वाले युवक को अपनी कंपनी को एमआर की नौकरी दी। इसके बाद से युवक के घर मे उनका आना जाना शुरू हो गया। इस दौरान एमआर की पत्नी से भी मिथुन बनर्जी की जान पहचान हो गई। और दोनो ने अपने नंबर एक्सचेंज कर लिए। फोन पर बात करते करते दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान महिला ने कभी कोचिंग, कभी बच्चे की बीमारी और कभी हार्ट अटैक आने की दुहाई देकर बारी बारी कुल 47 लाख रुपये ले लिए। हर बार महिला कुछ समय बाद रकम की व्यवस्था कर एक साथ लौटाने का झांसा देती थी और विश्वास दिलाते हुए और रकम मांग लेती थी।

मिथुन बनर्जी ने जब रकम वापस मांगी तो महिला कुछ दिनों तक तो थोड़े टाइम में रुपयों की व्यवस्था कर रकम वापस लौटने की बात कहती रही। फिर भी महिला ने रुपये नही लौटाए और उसका रवैया बदल गया। मिथुन के रकम वापस मांगने पर महिला ने उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फ़ंसवाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर महिला के खिलाफ मिथुन बनर्जी ने बसंतपुर थाना में शिकायत दी। जिस पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने का अपराध दर्ज कर लिया है और महिला की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.

सुतियापाट नहर विस्तारीकरण और पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना की मांग को लेकर हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे किसान

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :– छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ एक बार पुनः सहसपुर लोहारा ब्लॉक के किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिखा पूर्व घोषित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं प्रस्तावित पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना को लेकर लगभग 3000 किसानों और क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर उतरकर पदयात्रा एवं ट्रैक्टर व बैलगाड़ी में सवार होकर सहपुर लोहारा के एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा किसानों के हक़ व अधिकार को लेकर डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए वर्ष 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल (दाहिने नहर लाइन) के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी परन्तु वर्ष 2018 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से यह परियोजना ठन्डे बस्ते में है कई बार क्षेत्र के किसानों और आमजनता ने अपनी इस मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किये ज्ञापन सौंपा लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है वर्ष 2020 में भी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री तथा कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने क्षेत्र के किसानों तथा भाजपा रणवीरपुर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ किसान अधिकार रैली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था एक बार पुनः किसानों की इस पीड़ा एवं सिंचाई के लिए पानी की हो रही समस्या को लेकर भावना बोहरा एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तथा किसानों व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री कृषि मंत्री एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारों को ज्ञापन सौंपा था ज्ञापन सौंपने के बाद भी राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की उदासीनता साफ़ दिखाई दी और अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से आज 70 गाँव के लगभग 3 हजार से अधिक किसान क्षेत्रवासी भाजपा के प्रदेश,जिला व मंडल के पदाधिकारियों ने किसान आक्रोश रैली एवं पदयात्रा और ट्रैक्टर व बैलगाड़ी रैली निकालकर सहपुर लोहारा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जिसमें सुतियापाट नहर विस्तारीकरण तथा पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय के प्रस्तावित सर्वे एवं बांध व नहर निर्माण की स्वीकृति की मांग की है और उसे पूरा करने के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक का अल्टीमेटम दिया है ग्राम रणवीरपुर से हजारों की संख्या में किसानों ने सिल्हाटी तक ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी से रैली निकाली और फिर सहपुर लोहारा में सभा स्थल तक पैदल मार्च कर राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विगत 4 वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे कबीरधाम जिले के किसानों और आम जनता की पीड़ा को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही झांकी निकालकर भी किसानों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की इस बार अपनी मांगों की पूरा कराने के लिए क्षेत्र के किसानों, जनता और भाजपा जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे अंदाज में अपनी बात शासन तक पहुंचाई उन्होंने सुतियापाट नहर से लाए गए पानी को मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के बने पुतलों के मुंह में झोंकर व स्नान कराकर कुम्भकर्णीय नींद से जगाया और अपनी पीड़ा सुनाई। एक अलग अंदाज में किसानों ने पिछले चार वर्षों से शासन एवं प्रशासन का दंश झेलने की अपनी व्यथा सुनाई भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाई-बहन अपने अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे रहें, लेकिन कुम्भकर्णीय नींद में सोई छत्तीसगढ़ सरकार को उनकी गुहार सुनाई नहीं दे रही है वर्ष 2017 में पूर्व की भाजपा सरकार ने हमारे कबीरधाम जिले के किसानों के हित एवं उनकी बहुप्रतीक्षित मांग सुतियापाट जलाशय के 16 किलोमीटर वितारिकरण हेतु लगभग 17 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत दी गई थी इस परियोजना के प्रारंभ होने से जिले के 26 गाँव के 3250 हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ-साथ आस-पास के 15 गाँव को भी सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वर्ष 2020 में भी हमने इस मांग को लेकर कलेक्टर की ज्ञापन सौंपा था लेकिन शासन एवं प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं करना उनकी किसान विरोधी नीति को प्रदर्शित करता है भावना बोहरा ने आगे बताया कि 18 मई 2023 को पुनः कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने तथा पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना के स्वीकृत सर्वे एवं बांध व नाली निर्माण की स्वीकृति के सन्दर्भ में भी ज्ञापन सौंपा है ग्राम बड़ौदा से रामपुर तक प्रस्तावित इस जलाशय परियोजना से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 अंतर्गत ग्राम उड़ियाखुर्द, उड़ियाकला चिलमखोद्रा, दनियाखुर्द कारेसरा, हथलेवा, बाजार चारभाठा, गोछिया, भाठ कुंदेरा, घटोली, रामपुर, गैन्दपुर, गोरखपुर, सेमरिया, धरमगढ़,अचानकपुर सहित जिले के 50 से अधिक गाँव के किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी इन सभी गाँव में मुख्यतः निवासरत किसानों की मुख्या आय का श्रोत एक मात्र कृषि ही है वर्तमान में उन्हें पानी की घोर समस्या से जूझना पड़ रहा है और उनकी इसी पीड़ा को देखते हुए आज हमने यह विरोध प्रदर्शन किया है जिला मंत्री रोशन दुबे ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है बड़े बड़े वादे और घोषणा करके किसानों को भ्रमित किया जा रहा है बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर केवल योजनाओं का बखान किया जा रहा है लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है किसानों को दो वर्ष का पूर्व बकाया अब तक नहीं मिला है, धान बेचने के समय अनियमितता एवं बारदाने की कमी से किसान धान खरीदी केन्द्रों के चक्कर लगा रहें हैं गोठान के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हो रहा है किसानों को न खाद मिल रहा है न ही उन्हें अच्छी गुणवत्ता के बिज मिल रहे हैं कबीरधाम जिले में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से कई क्षेत्रों में अकाल जैसी स्थिति निर्मित हो रही है और उपज कम होने से किसानों को आर्थिक व मानसिक दोनों नुकसान उठाना पड़ रहा है भाजपा रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है मुख्यमंत्री अपने आप को क इसन पुत्र कहते हैं लेकिन प्रदेश में किसानों की जो स्थिति है वह दयनीय है न किसानों को खाद मिल रहा है, न बीज और न ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है सहपुर लोहारा ब्लॉक के हजारों किसान परिवार पिछले 4 वर्षों से सुतियापाट नहर विस्तारीकरण की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहें हैं ज्ञापन सौंप रहें हैं लेकिन भूपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सोई है पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के हित व अधिकार के लिए उनकी मांग का सम्मान करते हुए उन्हें इसके विस्तारीकरण के लिए 16.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति देकर हमारे अन्नदाताओं को सम्मान दिया था। पर सता में आते ही भूपेश सरकार ने इस कार्य को आज तक अधूरा रखा है।

*2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मांग पूरी न होने पर 10000 किसान करेंगे उग्र आंदोलन*

लगभग 3000 किसानों द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दो सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि यदि 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती तक सुतियापाट नहर विस्तारीकरण की मांग और पड़कीपार-बड़ौदा जालशय परियोजना के प्रस्तावित सर्वे को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्य शुरू नही किया जाता है तो 10000 की संख्या में किसान उग्र आंदोलन करेंगे और अपने अधिकार के लिए सड़कों पर उतरेंगे किसानों ने खुले तौर पर शासन एवं जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि वह उग्र आंदोलन होता है तो उसके जिम्मेदार खुद शासन एवं प्रशासन होगा विदित हो कि किसानों द्वारा की जा रही सुतियापाट नहर के विस्तारीकरण की मांग पूरी नहीं होने से ग्राम पिपरटोला,खजरी, कल्याणपुर, ब्राह्मणटोला, चिल्हाटी, विचारपुर, सिंगारपुर, ढोढमा नवापार, सुखतरा, बाजगुड़ा, तिलईभाट, राम्हेपुर, दैहानडीह, खैरबना, दसलाटोला, नवघटा, सबराटोला, रेंगाटोला, रंजीतपुर, पटपर, जमुनिया तथा बिरेन्द्र नगर एवं रणवीरपुर सहित किसान सिंचाई हेतु पानी के लिए त्राहिमाम कर रहें हैं कई बार इस परियोजना को शुरू करने के लिए जिले के किसान भाईयों-बहनों ने आन्दोलन किये परन्तु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के किसान विरोधी रवैये के कारण आज तक यह कार्य अधुरा है पर्याप्त पानी नही होने के कारण यहां बहुत से गाँव में सुखा व अकाल जैसी स्थिति निर्मित हो रही है दिन-प्रतिदिन जल स्तर गिरने की वजह से यहां की जमीन की उत्पादक क्षमता कम हो रही और उपज कम होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है इस अवसर पर शिवनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य बसंत शर्मा, राजू पारख जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष फागु मरकाम, जनपद सदस्य रवि सिंह राजपूत, महादेव कौशिक, विकास पांडेय, राजेन्द्र साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तिलक सेन ने भी सभा को संबोधित किया एवं मनोज वैष्णव ने स्वागत तथा युवराज सिंह ठाकुर ने आभार भाषण दिया इस अवसर पर बसंत बोहरा, शिवकुमार चंद्रवंशी, अशोक पटेल,धरमपाल कौशिक, योगेश साहू, गीता राम साहू, श्रवण मरकाम, सुदर्शन कुम्भकार, रमेश कौशिक, मुकेश जैन, अरविंद सिंह, धनराज सिंह, सत्यम अग्रवाल, भूपेंद्र वर्मा, ढोलेश मानिकपुरी, लोकनाथ पाल, रघुनंदन साहू, राकेश, भगवती साहू, मन्नू साहू,बसंत बोहरा,भोजलाल साहू, डॉ. शिव परमार, चेतन शुक्ला, निहोरा सिन्हा, नरेश साहू, विकास वैष्णव, हुलास वर्मा, प्रमोददास मानिकपुरी, केवल साहू, गंगाराम सहित जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में किसान व क्षेत्रवासी एवं विशिष्ठजन उपस्थित थे।

—————————————

*सेक्स से इनकार करने पर पति ने दबाया पत्नी का गला, 2021 में किया था लव मैरिज पढ़िये पूरी खबर*

0

डेमो पिक

हैदराबाद. हैदराबाद में सेक्स से इनकार करने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हुआ। हालांकि अपराध 20 मई की रात को किया गया, लेकिन पुलिस को सुलझाने में 10 दिन लग गए। आरोपी जाटवथ तरुण (24) ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी झांसी (20) का गला घोंट दिया, क्योंकि उसने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले के रहने वाले इस जोड़े ने 2021 में लव मैरिज किया था। ऑटो रिक्शा चालक तरुण अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद चला गया। दंपति का दो साल का एक बेटा है। झांसी ने 16 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। तरुण ने पुलिस को बताया कि 20 मई की रात उसने सेक्स की इच्छा जाहिर की। झांसी ने उसे बताया कि वह बहुत थकी हुई है। लेकिन तरुण उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो उसने हाथ से उसका मुंह दबा दिया और गला घोंट दिया। जब वह बेसुध हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा तो तरुण ने घबराकर परिजनों को इसकी सूचना दी। महिला को ओवैसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। इस बीच मौत के कारणों पर तरुण ने चुप्पी साध ली। झांसी के पिता नेनावत रेकिया की तहरीर पर सैदाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया। 30 मई को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है।

पुलिस ने तरुण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट ने उसे बाद में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

*धर्म छिपाकर छात्रा को प्रेमजाल में फसाया,दोस्त के कमरे में दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो…पढ़िये पूरी खबर*

0

डेमो पिक

बरेलीः जिले के देवरनियां में युवक ने धर्म छिपाकर पहले छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया Life उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी और उसके परिजनों ने गर्भपात करा दिया।पुलिस ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और गर्भपात करने वाले डॉक्टर की भी जानकारी कर रही है।कोचिंग सेंटर में हुई थी दोस्ती देवरनियां क्षेत्र निवासी पीड़िता छात्रा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर सीख रही थी। जहां पर कस्बा जादोपुर भोजीपुरा निवासी आलिम भी पढ़ने के लिए आता था। आरोप है कि आलिम हाथ में कलावा बांधता था और माथे पर तिलक लगाता था । उसने छात्रा से खुद का धर्म छिपाकर दोस्ती की। उसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने धार्मिक स्थल में उसे ले जाकर 13 मार्च 2022 को मांग में सिंदूर भरते हुए कहा कि दोनों जल्द शादी करेंगे।आरोपी के यहां पहुंची तो हुआ खुलासा छात्रा ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो वह आरोपी के घर जादौपुर पहुंची। जहां पता चला कि आरोपी आनंद नहीं बल्कि वह आलिम है। घर पर आलिम के पिता, मां, बहन और अन्य लोगों ने छात्रा का गर्भपात कराकर निकाह करने की बात कही। साथ ही युवती का धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। विरोध पर उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।अधिकारियों के फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस : पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले 10 दिनों से थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन थाना पुलिस कार्रवाई व रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करती रही। पीड़िता ने इस पर ट्वीटर पर भी शिकायत की, जिसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद आनन-फानन में सोमवार देर रात पुलिस ने आरोपी मो. आलिम, मो. साबिर, वाजिद, नाजिम, शिफा और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।दोस्त के कमरे में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो मो. आलिम छात्रा को बारादरी क्षेत्र स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां पर उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने युवती का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी बार-बार दुष्कर्म करता रहा।दवा से नहीं हुआ गर्भपात तो ले गए अस्पताल पीड़िता ने बताया कि आलिम का परिवार गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद आलिम ने पहले उसे दवा खिलायी, लेकिन, गर्भपात न होने पर सभी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 11 मई 2023 को हाफिजगंज में एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात कराया। 29 मई को पीड़िता ने देवरनिया कोतवाली में शिकायत की।

*नवविवाहिता पत्नी को पति ने ही सौपा उसके प्रेमी को शादी को 20 दिन*

0

डेमो पिक

झारखंड के पलामू में एक युवक को जब अपनी नवविवाहिता पत्नी के किसी और से इश्क होने की खबर मिली, तो उसने ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है उसने तय किया कि वह मात्र 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर देगा।

पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के भीतकिला गांव निवासी सनोज सिंह की शादी लेस्लीगंज के तुकाडीह निवासी प्रियंका के साथ बीते 10 मई को रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी दुल्हन प्रियंका ससुराल में थी तभी सोमवार को उसका पराना प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा उसके पास पहुंच गया.

इसके पहले की दोनों के भागने की योजना सफल होती ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया जितेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि प्रियंका के साथ उसका प्रेम संबंध वर्ष 2012 से ही चल रहा था दोनों शादी करना चाहते थे पर प्रियंका के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे।

इसकी वजह ये थी कि दोनों की जाति अलग-अलग थी जब प्रियंका के पिता को हमारे प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने उसकी शादी आनन-फानन में सनोज से करा दी। प्रेमिका की शादी की बात पता चलते ही वह उसके ससुराल पहुंचा था.

यह कहानी सामने आने के बाद सनोज सिंह ने पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी जितेंद्र के हवाले करने का फैसला किया प्रियंका और उसके प्रेमी जितेंद्र का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों एक साथ जीवन गुजारना चाहते हैं इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई तय हुआ कि प्रियंका के घरवालों को बुलाकर उनके सामने उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया जाएगा.

 

*संविदाकर्मी-डार के चुके बेन्दरा-अऊअषाढ़ के चुके किसान*

0

 

रायपुर,,संविदा कर्मियों की रथ यात्रा 15वें दिन पहुची मुंगेली जिला बिलासपुर के बाद दिनांक 31 मई 2023 को रथयात्रा मुंगेली के रवाना हुई जिला मुंगेली के सीमा प्रारम्भ ग्राम पंचायत बरेला से ही रथ की शुरूआत आतिशबाजी कर बाजे गाजे के साथ भारी संख्या में बाईक रैली के साथ संविदा कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया और मुंगेली की ओर अग्रसर हुए।

रथयात्रा एवं रैली पुरे रास्ते आकर्षण का केन्द्र बना रहा है कौशलेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, श्रीकांत लास्कर प्रदेश सचिव, अशोक कुर्रे मरनेगा प्रदेश अध्यक्ष, संजय सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर कोैशिक आईटी आई प्रदेश अध्यक्ष, टेकलाल पाटले, गौरेला जिला संयोजक ताकेश्वर साहू, जिला संयोजक, अमित दुबे, सह संयोजक,अजय क्षत्री सचिव मुख्य रूप से शामिल हुए।

जरहागांव, मुंगेली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि नियमितिकरण वादे को पूरा नहीं किया जाना गैर लोकतांत्रिक है।
साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा नही किए जाने के कारण शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण के लिए संविदा नियमितिकरण रथयात्रा निकाल रहे हैं। जो कि दिनांक 16 मई से जांजगीर चांपा के शिवरीनायण से होते हुए बिलासपुर संभाग के जिले एवं सरगुजा संभाग के जिलों से होकर 33 जिला के कलेक्टर महोदय कोे माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपने का संकल्प लेकर निकाली गई है।

श्रीकांत लास्कर, प्रदेश सचिव, ने कहा की संविदा कर्मचारियों कि स्थिति डार के चुके बेन्दरा- अषाढ़ के चुके किसान की भांति हो गई है। जन घोषणा पत्र में जो वादा किया गया है कि समस्त अनियमित संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमितीकरण की कार्यवाही की जावेंगी एवं किसी की छटनी नही की जावेगी।
लेकिन छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां पर जन घोषणा का अपमान एवं मुख्यमंत्री जी के वचनों को दरकिनारे किया जा रहा है। नियमितीकरण तो दूर संविदा कर्मचारियों को नवीन सीधी भर्ती में न ही संविलियन किया जा न किसी प्रकार से प्राथमिकता अथवा आयु सीमा में छूट दी जा रही है।

जिला संयोजक ताकेश्वर साहू ने कहा कि नियमितीकरण हेतु समिति का गठन किया गया है साथ ही साथ नियमितीकरण के संबंध में सभी विभागोें के कार्यालय से जानकारी चली गई है बार-बार
विधानसभा में भी प्रश्न-उत्तोरी की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी भी प्रचार-प्रसार के माध्यम से नियमितीकरण की बात निरंतर कर रहे है। लेकिन कार्यवाही आपेक्षित है। न जाने किस कारण से संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण से वंचित रखा जा रहा है।

अजय क्षत्रिय, सचिव ने कहा कि सरकार के पास अब बहुत कम समय शेष बचा है, सरकार जनघोषना पत्र में किए गए वादा पूरा करना तो दूर पत्राचार में भी जवाब नहीं देती। ऐसे में लोकतंत्र में जवाबदेही किसकी होती है यही सवाल का उत्तर लेने हम सभी छत्तीसगढ़ में आम जनता से न्याय मांग रहे हैं।

परमेश्वर कौशिक प्रदेश अध्यक्ष आईटीआई एवं जिला सचिव बिलासपुर ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण बंहुत से संविदा कर्मचारी सीधी भर्ती में शामिल नही पा रहें है। साथ ही इनही के संविदा पदों के विरूद्व कई विभागों में नियम को दरकिनारे कर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए जा रहे है। और इन्हें रिक्त पदों में दिखाया जा रहा है। जबकि पूर्व में शासन-प्रशासन द्वारा विधानसभा एवं नियमितीकरण हेतु गठित समिति ने जानकारी मंगाई है उसमें कार्यरत कर्मचारियों की संख्या एवं उपयोगिता भी बतलाई गई है।

प्रांतीय टीम एवं जिला संयोजक गौरेला टेकलाल पाटले, ने कहा कि सरकार के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 14 फरवरी 2019 को कर्मचारियों के मंच पर आकर यह घोषणा की गई थी कि, यह वर्ष किसानों का है अगला वर्ष आप कर्मचारियों का होगा।

प्रिया यादव ने कहा कि बहुत ही चिंताजनक बात है कि, ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सरकार तथा सरकार के मुखिया द्वारा कही गई संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई भी बात आज पर्यंत तक सत्य नहीं हुई है सरकार के मुखिया के नाते माननीय मुख्यमंत्री महोदय विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया ।

– राज्य का हर विभाग का प्रत्येक संविदा कर्मचारी आक्रोशित है और इसी आक्रोश के कारण प्रदेश के संविदा कर्मचारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय ले चुके हैं ।
अमित दुबे उप जिला संयोजक मुंगेली ने कहा कि मानसून सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में अनिवार्य रूप से नियमितीकरण को पूरा करते हुए अपना वादा कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार को पूरी करनी चाहिए।

मनीष तम्बोली ने कहा की इन चार सालों में संविदा कर्मीचिारयों का वेतन वृद्वि भी नही किया गया है। जबकि वित्त विभाग कहना था का नियमित कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते के बाद वेतन वृद्वि किया जावेगा।, संविदा कर्मचारियो के साथ सौतेला व्यवहार क्यों
रमेश मेरसा अध्यक्ष रोजगार सहायक संघ ने समर्थन जताते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने किए गये वादे पर कायम नही है रोजगार सहायको का मानदेय 9500 की बात मिडिया में प्रसारित किया गया है लेकिन आज भी बढे हुए वेतन नही दिए जा रहे है।

अशोक कुर्रे ने की यात्रा का अंतिम जिला रायपुर होगा जिसमें एक विशाल प्रदर्शन मांगों को लेकर किया जाएगा तथा आप सभी संविदा कर्मचारी साथियों का आवाहन करते हुए आंदोलन को अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

मुंगेली जिले के संविदा कर्मचारियों ने कहा कि साढ़े चार साल से आवेदन निवेदन का नहीं हुआ असर, तो नियमितीकरण की जवाबदेही किसकी ,आज हम सब मजूबर होकर सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य हुए है। इस कार्यक्रम में जिला मुंगेली के विनायक गुप्ता,भानु पात्रे, सुकृति तिवारी, नवीन जायसवाल, महेश डाहिरे,सूर्यकांत उपाध्याय, प्राणेश मेश्राम, बलेन्द्र मिश्रा, मनीष गुप्ता,लव सिंह, कलेश्वर साहू,नितिन चंद्राकर,नीतू दिवाकर,योगेश सोनी,अवि साहू त्रिभुवन कंवर,होमेंद्र साहू,मनीष देवांगन, धनंजय,सीमा मांझी, बीना धृतलहरे,ज्योति राज, कल्पना राजपुत, सुमित जायसवाल ,पवन निर्मलकर,देवी साहू ,ओम प्रकाश साहू, नम्रता पाल ,लिलक कुमार ,गोविंद साहू, उत्तम ध्रुव,केदारनाथ, राघवेंद्र ,कोमेश,योगेश , नारायण,गंगा साहू, दिनेश पांडेय,रमेश मेरसा,विनोद, गणेश , रोहित,संजय,अमित खांडेकर प्रमुख पदाधिकारी सहित जिला मुंगेली के समस्त संविदा कर्मचारी हड़ताल में उपस्थित रहे।।