महिला का आरोप

उत्तर प्रदेश। पीलीभीत से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. पूरनपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर नवजात तीसरी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. मगर डॉक्टरों की रिपोर्ट में कहा गया कि नवजात की हालत पहले से कमजोर थी. इसके बाद पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया, जिस कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने में अपने दामाद और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत की थी. उसने बताया था कि उसकी बेटी शब्बो की शादी 8 साल पहले फरहान के साथ सिरसा ग्राम में हुई थी. शब्बो ने दो बार बेटियों को जन्म दिया. जिस कारण उसका पति, ननद और बहनोई उसको ताने मारते थे और मारपीट करते थे.
पीड़िता की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी शिब्बो ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था. इससे भड़के पति फरहान ने 31 मई को अस्पताल में अपनी बेटी को गोद में उठाकर दीवार पर दे मारा, जिस कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में थाना अध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि प्रसूता की मां के बयान के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसमें डॉक्टरों ने बताया कि नवजात शिशु की हालात जन्म से ही बहुत नाजुक थी. इसी कारण उसकी मौत हुई है. दीवार पर पटकने जैसा कोई मामला नहीं है.
थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि पीड़िता और मां ने पहले फरहान के ऊपर अपनी तीसरी बेटी को मारने का आरोप लगाया था. मगर, बाद में डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया. इस कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.



कोरबा – कुछ वर्ष पूर्व जिस गोबर का कोई मोल नहीं था, अब वही गोधन लोगों की आमदनी का प्रमुख जरिया बन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी गोधन न्याय योजना से राज्य के गौपालक किसान और ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभ कमा रहे हैं। योजनांतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए गौठानों में पशुपालकों से नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है। जिससे पशुपालकों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है।
पशुपालकों व दूध व्यवसायियों को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर पशुपालन हेतु दिए गए सुझाव।
रायपुर – जिले के आरंग जनपद क्षेत्र के चटौद ग्राम पंचायत में पांच एकड़ रकबे में सुसज्जित गौठान बनाया गया है। चार स्व-सहायता समूहों की लगभग 40 महिलाएं इस गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने, केचुआ उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन के साथ-साथ हल्दी पाउडर बनाने के काम में लगी है। बीते साल इन महिलाओं ने अपनी मेहनत से 30 लाख रूपये से अधिक का व्यवसाय किया है और लगभग 12 लाख रूपये से अधिक का शुद्ध लाभ कमाया है। गौठान में काम कर रहें सीता महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती गीता वर्मा ने बताया कि गौठान और गौधन न्याय योजना से गांवों में ही महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। अपनी मेहनत से महिलाएं गौठानों में काम करके अतिरिक्त आमदनी भी पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी हुई है। श्रीमती वर्मा ने बताया कि गौठानों से हो रही आय का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी कर रही है।








