Home Blog Page 947

*कलेक्टर के निर्देश पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में टेबल टेनिस, लाॅन टेनिस और व्हालीबाल कोर्ट का निर्माण कार्य तत्काल शुरू*

0

स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधा

खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए बनेगी समिति

मुंगेली // जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में जहां बेहतर खेल सुविधा मिलेगी। वहीं स्टेडियम का स्वरूप भी बदला नजर आएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा स्टेडियम में तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। स्टेडियम में टेबल टेनिस, लाॅन टेनिस और आउटडोर में दो व्हालीबाल कोर्ट का निर्माण कार्य के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट की रिपेयरिंग पाॅलिश एवं क्रिकेट नेट प्रैक्टिस शेड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कलेक्टर ने उक्त निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि 01 मई को कलेक्टर श्री देव ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में टेबल टेनिस, लाॅन टेनिस और व्हालीबाल कोर्ट के लिए स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के परिपालन में स्टेडियम में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्टेडियम में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए समिति भी गठित करने के निर्देश दिए है। इन समितियों द्वारा खेल से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा और समय-समय पर इनके द्वारा आवश्यक निर्णय भी लिया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु सभी प्रकार के सहयोग प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल, मुंगेली तहसीलदार श्री शेखर पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

*सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना कुंण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़……

रायपुर/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्र में अपराधिक कृतों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा आदि असामाजिक कृतो पर

पूर्णता अंकुश लगाने टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया था। साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरों से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक-03.06.2023 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कुण्डा के धाप पारा के राहुल चंद्राकर पिता तुलाराम चंद्राकर उम्र 27 साल साकिन धाप पारा कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेला कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तस्दीक हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।

जहां टिम द्वारा घेराबंदी कर रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन, व नगदी रकम 520/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से आरोपी राहुल चंद्राकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/2023 धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री राजेंद्र राजपूत के नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. 387 अरुण बघेल, आरक्षक अजय चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

महिला समूह को वर्मी कंपोस्ट और अन्य उत्पादों से 15 लाख रुपए से अधिक की हुई कमाई।

0

महिलाएं अच्छी आमदनी अर्जित कर घरेलू कार्य में दे रही योगदान।

कुर्रा गौठान बना महिलाओं की आय का अतिरिक्त जरिया।

रायपुर –  छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजनांतर्गत कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में गौठानों की स्थापना कर पशु संरक्षण केन्द्र, वर्मी कम्पोस्ट एवं आजीविका गुड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे ग्राम कुर्रा मे स्थापित गौठान द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु सुनियोजित तरीके से आजीविका के साधन निर्मित किये गए।

गौठान निर्माण के तहत ग्राम कुर्रा में तीन एकड़ जमीन में पशुओं के लिये गौठान तीन एकड़ में चारागाह, पशुओं के लिये पेयजल, कोटना व्यवस्था, शेड की व्यवस्था की गई है। आस – पास में फेंसिग किया गया है जिससे जानवर किसानों के खेत में न जा सके तथा वर्मी टांका का निर्माण किया गया। गाँव के पशुपालकों से गोबर खरीद कर महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा वर्मी खाद का निर्माण प्रारंभ किया गया जिसे बंगोली सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है।

कुर्रा गौठान कुल 10 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसमें 3 एकड़ में पशुपालन, 4 एकड़ में दो बाड़ी और 3 एकड़ में चारागाह होता है। वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद का उत्पादन कर स्व सहायता समूह की दीदियां अच्छी आय अर्जित कर रहीं हैं। जिसमे कुल 27 वर्मी कम्पोस्ट टांका, 5 नापेड टांका, 1 मुर्गी एवं बकरी शेड, 4 बोरबेल, 1 मछली तालाब, 2 सोलर पैनल भी लगाया गया है।

गौठान में कार्य कर रही गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं इनसे अच्छी आय अर्जित कर रही है। समूह की अध्यक्ष देवकी नायक बताती है कि गौठान में सब्जियों से 50 हजार, मशरूम बेचकर 60 हजार, मुर्गी पालन से 30 हजार की आय समूह को हुई है। गौठान की सचिव राधिका वर्मा ने बताया कि वर्मी उत्पादन से समूह को अब तक 9 लाख रुपये से अधिक की कमाई हुई है। उन्होंने यह भी बताया की गौठान में सिंदूर का पेड़ भी लगाया गया है जिसके बीजों से होली में गुलाल भी बनाई गई जिससे लगभग 6 हजार की आय भी हुई।

शासकीय विभाग कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन, क्रीडा, जिला कौशल विकास प्राधिकरण मनरेगा एवं एन.आर.एल.एम. का गौठान को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गौठान में वर्मी विक्रय, सुपर कंपोस्ट खाद, मशरूम उत्पादन, मेंथा पौधा विक्रय, साबुन निर्माण, रागी उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, हल्दी उत्पादन, प्याज की खेती, जिमीकांदा उत्पादन, सब्जी उत्पादन, केचुआ उत्पादन, हर्बल गुलाल जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित है

*देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए “भारतीय शिक्षा सेवा (IES) एवं राज्य शिक्षा सेवा (SES) परीक्षा का आयोजन करने की मांग को लेकर “ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव एंड इनोवेटिव टीचर्स फेडरेशन” AIPITF ने की आवाज़ बुलन्द” रायपुर में IES एवं SES परीक्षा की शुरुआत करने राज्य स्तरीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न”* .

0

रायपुर/ “देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (IES) परीक्षा की शुरुआत करने की एक क्रांतिकारी पहल प्रारंभ की गई हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनाँक 30 मई 2023 को देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए भारतीय शिक्षा सेवा (IES) और राज्य शिक्षा सेवा (SES) परीक्षा के द्वारा शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नियुक्ति और चयन किए जाने की मांग के लिए कार्यशाला शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह , राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (All India Progressive and Innovative Teachers Federation – AIPITF) की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रीय संयोजक ने वर्तमान समय में भारतीय शिक्षा सेवा (IES) तथा राज्य शिक्षा सेवा (SES) की शुरुआत करने के राष्ट्रव्यापी महत्व तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद आज देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (IES) परीक्षा के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों का चयन किये जाने की माँग कर , देश और राज्यों की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक नई पहल की जा रही हैं । छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी शुरुआत लोक सेवा आयोग के माध्यम से “राज्य शिक्षा सेवा” State Education Service (SES) परीक्षा के माध्यम से किये जाने की मांग की जा रही हैं । शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रीय संयोजक “अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ ( All India Progressive and innovative Teachers Federation – AIPITF ) ने कहा कि देश में शिक्षा के गुणवत्ता विकास और भविष्योंमुखी शिक्षा को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिये तथा देश में शिक्षा के बेहतर विकास के लिए अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (IES) परीक्षा की शुरुआत किया जाना अतिआवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश के सभी प्रदेशों में हजारों की संख्या में युवा प्रतिवर्ष स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन बी.एड., मास्टर ऑफ एजुकेशन एम.एड. की व्यवसायिक डिग्री हासिल करते हैं तथा अनेकों प्रतिभाशाली युवाओं एवं शिक्षकों, व्याख्याता, प्राचार्यों के द्वारा रिसर्च कर एजुकेशन में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की जाती हैं। जिनके लिए शासकीय सेवाओं में वर्तमान में केवल सहायक शिक्षक, उच्च वर्ग शिक्षक, व्याख्याता के पद पर भर्ती का मार्ग खुला होता हैं अथवा उनके लिए प्राइवेट स्कूलों में टीचर्स, प्रिसिंपल के रुप में कार्य करने का अवसर होता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में लोक सेवा आयोग के माध्यम से “राज्य शिक्षा सेवा” परीक्षा (SES) की शुरुआत होने से सीधे शैक्षिक प्रशासन के पद ABEO/हाई स्कूल/हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक, संचालक जैसे पदों पर योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को तथा शासकीय सेवारत शिक्षकों, व्याख्याताओ, प्राचार्यों को उच्च पद में आगे आने का मौका मिलेगा। शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से “भारतीय शिक्षा सेवा परीक्षा” (IES) की शुरुआत होने से भारतीय प्रशासनिक सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ. एस. की तर्ज पर भारतीय शिक्षा सेवा Indian Education Service (IES) के माध्यम से शिक्षा में दक्ष एवं कुशल शैक्षिक प्रशासन के अधिकारियों का चयन होगा , जिससे देश और प्रदेश में शिक्षा की स्थिति को उत्कृष्ट बनाया जा सकेगा। राज्य शिक्षा सेवा परीक्षा (SES) तथा भारतीय शिक्षा सेवा (IES) के प्रारंभ होने से देश और प्रदेश में शिक्षा के गुणवत्ता विकास और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी । राज्य शिक्षा सेवा परीक्षा (SES) तथा भारतीय शिक्षा सेवा (IES) जैसी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त तथा बी.एड., एम. एड. डिग्री प्राप्त, शिक्षा में पीएचडी हासिल करने वाले युवाओं तथा शासकीय सेवारत शिक्षकों, व्याख्याता, प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी/उप संचालक/संयुक्त संचालक/अपर संचालक/संचालक

जैसे पद में जानें का तथा राज्यों में संचालित शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षा परियोजनाओं, समग्र शिक्षा योजना/ सर्व शिक्षा अभियान तथा केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में उच्च पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा । कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ राज्य में इस मुहिम को गति देने के लिए तथा जन समर्थन हासिल करने के लिए “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ ( Chhattisgarh Progressive and Innovative Teacher’s Federation CGPITF) की प्रदेश इकाई के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेमिनार और कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इन सेमिनार और कार्यशालाओं में शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों को सकारात्मक विचारों के साथ आमंत्रित किया जा रहा हैं । इन सेमिनार और कार्यशाला में शासकीय -अशासकीय शिक्षक/ शिक्षिकाएं, व्याख्याता, प्रधान पाठक, प्राचार्य सहित बी. एड./ एम.एड. एम. ए.एजुकेशन किए हुए युवा, शिक्षा में पी.एच.डी. डिग्री हासिल करने वाले स्कॉलर, सेवानिवृत शिक्षक, प्रोफ़ेसर, रंगकर्मी, लेखक, चिंतक , पत्रकार, समाजसेवी तथा शिक्षाविद आदि सम्मिलित होंगे। एक समझदार नागरिक होने के नाते जो भी व्यक्ति देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और सुधार चाहते हैं वें इन सेमिनार और कार्यशाला में उपस्थित होकर अपने अमूल्य सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं । देश और राज्यों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए तथा शिक्षा के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए इस मुहिम को अपना समर्थन देने के लिए मोबाइल नम्बर 81200-90331 , 97550-33307 में अपना नाम, पद, पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर को व्हाटसअप द्वारा भेज कर समर्थन दे सकते हैं।

*आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खैजा निवासी श्री कान्हा सारथी की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि चुटकी सारथी, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम सोठी निवासी श्रीमती सुखीन बाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र संतोष कुमार साहू, तहसील पामगढ़ ग्राम कोड़ाभाट निवासी श्री धनेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि सरिता खरे, ग्राम भदरा निवासी दिलीप कुमार रात्रे की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि कंचन रात्रे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

*कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न*

0

*द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जा रहा है । मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। कलेक्टर ने राजीनीतिक दलों के पदाधिकारियों को ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के दौरान उपस्थित रहते हुए अपने पदाधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधियों के आईडी कार्ड बनाये जाने हेतु वांछित जानकारी (नाम, पिता/पति का नाम, पदनाम, पता, मोबाईल नंबर एवं फोटो) इस कार्यालय को 5 जून 2023 तक अनिवार्यतः उपलब्ध करायें जाने कहा ताकि समय-सीमा के भीतर आईडी कार्ड जारी कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एफएलसी कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकें। बैठक में जिला उपनिर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिकों से रेडक्रॉस में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने की अपील की*

0

*भारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी छ.ग. के निर्देशानुसार श्री एम.के. राउत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के साथ विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आज रेडक्रास सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। विडियो कान्फ्रेंस में श्री एम.के. राउत द्वारा सदस्यता हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को रेडक्रास के सदस्य बनाते हुए अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर की प्रशंसा की। बैठक मे एजेन्डा अनुसार शव वाहन एम्बुलेंस क्रय करने, मेडिकल स्टोर, फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित, नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित, टी.बी. मरीजों को पौष्टिक पोषण आहार प्रदाय करने एवं सदस्यता अभियान चलाने हेतु विषयों पर चर्चा की गयी। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को रेडक्रास की आजीवन सदस्यता लेने प्रोत्साहित किया। बैठक पश्चात कलेक्टर द्वारा सभी हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री स्कूलों में फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित, जिला चिकित्सालय में शव वाहन उपलब्ध कराने, नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित एवं शासकीय दिव्यांग स्कूल पेण्ड्री में स्कूल बस उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रास सोसायटी एवं समाज कल्याण के माध्यम से कार्य करने हेतु निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वंदना सिसोदिया, उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे, डॉ अनिल जगत, डी पी एम श्री उत्कर्ष तिवारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु मिलेगी कोचिंग*

0

*एसटी, एससी वर्ग के विद्यार्थी 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग करने का लाभ दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन 21 जून शाम 4 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्रायबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in) से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है।
आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, अनुसूचित जाति, जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण होना आवश्यक है। आवेदक द्वारा 12 वीं मे कम से कम 70 प्रतिशंत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदक के पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किये जा सकते है।

*रीपा ने खोले समृद्धि के द्वार सिलाई इकाई से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार*

0

*शासन की मदद से स्वयंसिद्धा बनी दीदियां*


आशीष कश्यप बिलासपुर/ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन के मंशानुसार मस्तूरी विकासखण्ड के बेलटुकरी में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे है। रीपा अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में गारमेंट सिलाई इकाई की स्थापना की गयी है। महिलाएं घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर स्वयंसिद्धा साबित हो रही है।


यहां बेलटुकरी रीपा में बिहान से जुड़ी दीदियों द्वारा सिलाई का किया जा रहा है। समूह की सचिव श्रीमती आशा बाई ने बताया कि हमारे द्वारा सिलाई का कार्य विगत अप्रैल माह से शुरू किया गया है। सिर्फ दो महीने में ही लगभग 36 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो चुका है। उत्पादित वस्तुओं की स्थानीय स्तर पर बिक्री की जा रही है। उनकी सिलाई का कारोबार अब चल पड़ा है। वर्तमान मंे स्वामी आत्मानंद स्कूलों से भी ऑर्डर मिल रहे है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के तहत हमे आजीविका का साधन मिला है, जिससे हम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है। परिवार एवं समाज में सम्मान मिल रहा हैं।

*02 गांँजा तस्करों को धर दबोचने में थाना चिल्फी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।*

0

*आरोपियों के कब्जे से 118.625 किलोग्राम मादक पदार्थ गांँजा, कीमत 11,86,250/ रूपये व परिवहन में इस्तेमाल होंडा सिटी कार क्रमांक- JH- 04 D-8284 किमती 150000/ रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन किमती 10000/ रुपये, कुल जुमला किमती 13,46,250 रुपये को पुलिस ने किया जप्त।*

*आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 20 ख NDPS एक्ट के तहत उचित कार्यवाही कर, भेजा गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम,,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबडा के निर्देशन एवं कबीरधाम ज़िला के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्ल्व के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश

उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के नेतृत्व में बॉडर पर अवैध शराब, गांँजा तस्करी पर अंकुश लगाने टीम बनाकर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया साथ ही लगातार सघंन चेकिंग अभियान चलाकर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।


इसी तारतम्य में दिनांक-01.06.2023 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि 02 व्यक्ति होण्डा सिटी कार क्रमांक JH-04 D-8284 में मादक पदार्थ गाँजा रखकर कवर्धा से मण्डला की ओर मेन रोड से परिवहन कर रहे है। कि सूचना पर तत्काल चिल्फी पुलिस द्वारा अंर्तराज्यीय चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी कर, उक्त कार को रोका गया। जिसमें सवार व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम (1) कुनाल दयाल पिता सुरेन्द्र दयाल उम्र 37 वर्ष साकिन महेन्द्रू थाना

सुल्तानगंज जिला पटना (2) नवीन कुमार यादव पिता स्व रामदेव यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बीजवनपर थाना दीपनगर जिला नालंदा बिहार का निवासी होना बताये, जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलासी लेने पर उक्त वाहन के डिक्की एवं सीट के नीचे से 56 पैकेट में मादक पदार्थ़ गाँजा मिला। जिसका गवाहो के समक्ष तौल कराने पर जप्त गाँजा का कुल वजन 118.625 कि.ग्रा. होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही

कर अवैध मादक पदार्थ गाँजा को जप्त किया गया। तथा दोनो आरापियो के विरुद्ध धारा 20 ख NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा उक्त मादक पदार्थ गाँजा को उडीसा अंगूल से मथुरा उत्तरप्रदेश की ओर परिवहन कर ले जाना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उ.नि. त्रिलोक प्रधान, प्र.आर. उमाशंकर नाग, आर. अमन, जितेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रकांत वर्मा, तोरण नेताम, शुशांत पटेल, हरजेन्द्र रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।