Home Blog Page 946

*फायर गेम खेते हुए शुरू हुआ प्यार, छत्तीसगढ़ के कन्या बांग्लादेश पहुंची। क्या है पूरा मामला……..*

0

पुलिस ने उसे बरामद कर वेकेशन कोर्ट में प्रस्तुत किया। यहां पूछताछ में पता चला कि फ्री फायर गेम के जरिए उसकी पहचान किसी लड़के से हुई थी। वह उसी के साथ रह रही थी। घर से जाने के दौरान वो अपने साथ एक लाख रुपए भी लेकर गई थी। इसके साथ ही युवती खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से युवक के पास जाने की भी बात कह रही है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लापता हुई युवती को पुलिस ने त्रिपुरा में बांग्लादेश बॉर्डर से बरामद किया है। युवती करीब एक माह पहले लापता हुई थी। उसके बाद परिजनों ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। बताया जा रहा है, फ्री फायर गेम के जरिए युवती की पहचान किसी धर्म विशेष के युवक से हुई। हालांकि, युवती बालिग है और अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी बस घर वापस आ जाए। फिलहाल हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 12 जून को होगी।दरअसल, मामला सकरी क्षेत्र के लोखंडी गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती एक मई को घर से निकली और फिर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, जब पता नहीं चला तो अगले दिन गुमशुदगी दर्ज करा दी। 15 दिन बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों ने मामले में अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव के माध्यम से कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तलाश शुरू की। युवती के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह त्रिपुरा में बांग्लादेश बॉर्डर पर है।पुलिस ने उसे बरामद कर वेकेशन कोर्ट में प्रस्तुत किया। यहां पूछताछ में पता चला कि फ्री फायर गेम के जरिए उसकी पहचान किसी लड़के से हुई थी। वह उसी के साथ रह रही थी। घर से जाने के दौरान वो अपने साथ एक लाख रुपए भी लेकर गई थी। इसके साथ ही युवती खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से युवक के पास जाने की भी बात कह रही है। युवती उसका नाम कभी अब्दुल तो कभी अरमान बता रही है। इधर परिजन चाहते हैं कि, युवती वापस घर आ जाए। बहरहाल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

*सुहागरात के दिन दुल्हा-दुल्हन की हार्टअटैक से मौत पढ़िये पूरी खबर*

0

   एक ही चिता पर दी मुखाग्नि

डेमो पिक

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहागरात की सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले थे. इसके बाद घर में कोहराम मच गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्टअटैक से हुई है. पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दे दी गई. जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी. खुशियों भरे माहौल में 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था. घर में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन की अगवानी की. देर रात तक घर में जश्न मनाया गया.

दूल्हा दुल्हन की सुहागरात जीवन की अंतिम रात बन गई। सुबह को सुहाग सेज पर दोनो की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की एक साथ मौत से हर कोई हैरान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र के भुल्लनपुरा निवासी परशुराम यादव की 22 वर्षीय बेटी पुष्पा यादव की गोडबहिया गांव में रहने वाले प्रताप यादव के बेटे सुंदर यादव के साथ मंगलवार रात को शादी हुई थी। बुधवार दोपहर को सुंदर यादव अपनी पत्नी पुष्पा यादव को विदाई के अपने घर लेकर पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य रस्में अदा करते करते शाम हो गई। रात के समय दुल्हन और दूल्हा सुहागरात पर कमरे के भीतर गए।

घर में हंसी खुशी के माहौल के बीच परिवार के अन्य लोग और मेहमान भी नींद आने पर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सभी लोग सोकर उठ गए। लेकिन सुहाग रात मनाने गए दूल्हा दुल्हन काफी सूरज चढ़े तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन चिंतित हुए। परिजनों ने दोनों को जगाने के लिए काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे के भीतर से कोई आवाज या हलचल नहीं होने पर परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। परिजन किसी प्रकार खिड़की खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे के अंदर सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की लाश पड़ी थी। दोनो की लाश देखकर सभी लोग बुरी तरह से अचंभित रह गए और घर के भीतर चीख पुकार मच गई। दूल्हा दुल्हन के मरने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए दूल्हा दुल्हन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ केसरगंज कमलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।

 

*महज 22 दिनों के नन्हे बालक का अपहरण करने वाली आरोपी महिला को थाना तरेगाँव जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी महिला के विरुद्ध थाना तरेगाँव जंगल में अपराध क्रमांक-14/2023 धारा-363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

*खुद की शादी के 03 वर्ष के पश्चात भी बच्चा ना होने से 22 दिन के नन्हे बच्चे को आरोपी महिला ने माँ की गोद से कर दिया था दूर।*

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर*कबीरधाम पुलिस के अथक प्रयासों से माँ की सुनी गोद में पुनः अपहृत नन्हे बालक ने लगाई जमकर किलकारी।*

आरोपी

कबीरधाम जिले के थाना तरेगाँव जंगल में दिनांक-03.06.2023 को प्रार्थी लालू राम पिता समारू बैगा उम्र 40 वर्ष साकिन दुर्जनपुर थाना तरेगाँव जंगल जिला कबीरधाम द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मेरे तीन बच्चे हैं, सबसे पहले बड़ा लड़का, दूसरे नंबर की बेटी व तीसरे नंबर का छोटा लड़का है।बड़ा लड़का शिवकुमार बैगा का विवाह साल भर पहले ग्राम खाम्ही के पवन कुमारी से किया था। जिनसे कुछ दिन पहले एक नन्हे बालक का जन्म हुआ है, जो 22 दिन का था, जिसे दादू नाम से पुकारते थे। दिनाक-

मां और नन्हा बालक दादू

02.06.2023 के रात्रि 09 बजे खाना खाकर मैं घर के परछी में सोया था, बेटी शिवकुमारी व बहु पवन कुमारी अपने 22 दिन के बच्चे दादू को साथ लेकर सोयी थीं, सुबह करीबन 04 बजे उठकर देखे तो मेरा नाती 22 दिन का दादू बिस्तर में नही था। जिसका पता तलाश आसपास घर, बाडी, नदी, नाला, झाडी में किये कही पता नहीं चल रहा है। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर बिस्तर से उठाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल थाना प्रभारी तरेगांँव जंगल द्वारा थाने में

अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तरेगाँव जंगल उप. निरीक्षक श्री युवराज साहू द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी एवं मासूम बालक दादू के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम के लगातार प्रयास एवं वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर महज चंद घंटों के भीतर संदेही महिला मधुभाई पति राधेश्याम बैगा उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम खाम्ही थाना कुकदुर जिला कबीरधाम से पूछताछ

करने पर पुलिस टीम को गुमराह करने लगी, टीम द्वारा अलग-अलग पूछताछ करने पर गुम बालक को अपने पास होने तथा अपहरण कर लाना स्वीकार करते हुए बताया गया, कि मैं ग्राम खाम्ही में रहती हूँ, रोजी मजदूरी का काम करती हूँ, मेरे गांँव की पवनकुमारी एक वर्ष पहले शादी होकर ग्राम दुर्जनुपर गयी थी, जिसका कुछ दिन पहले एक बच्चा हुआ है। यह बात उसके परिवार वाले बताये तो मुझे मालूम हुआ, मेरा विवाह आज से 03 वर्ष पूर्व हुआ है, किन्तु मेरा एक भी संतान नहीं होने से बहुत परेशान रहती थी। दिन शुक्रवार दिनांक-02.06.2023 को मैं ग्राम दुर्जनपुर के साप्ताहिक बाजार ग्राम कोमो के एक व्यक्ति के मोटर सायकल में बैठ कर जा रही थी, ग्राम दुर्जनपुर बस्ती में पहुंचे थे, कि एक घर की ओर इशारा कर मोटर सायकल वाला बताया कि तुम्हारे गांँव खाम्ही की लड़की इस घर में आयी है। घर के आंगन में छोटे बच्चे को उसकी मांँ गोद में लेकर घुमा रही थी। मैं देखी फिर मै बाजार ग्राम दुर्जनुपर आ गयी, और खरीदी करके उस दिन शाम ढलने के बाद लगभग 09 बजे रात्रि को ग्राम दुर्जनपुर में पवन कुमारी बाई के घर के बाजू वाले घर में रात रुकी। रात्रि करीबन 02 बजे उठी और पवन कुमारी बाई के घर के पीछे दिवाल को कुदकर अंदर गयी, अंदर कमरे में सो रहे, नन्हे बालक को बिस्तर से उठाकर बिना किसी को बताये लेकर चली गयी थी गवाहों के समक्ष बताया गया। जिस पर आरोपी महिला के विरुद्ध थाना तरेगांव जंगल में अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप.निरीक्षक श्री युवराज साहू के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. मुकेश साहू बोनिफास मिंज, प्र.आर. देवनारायण चंद्रवंशी, आरक्षक प्रमोद चंद्रवंशी, परसराम धुर्वे, रिखीराम मरकाम, प्रकाश सिंद्राम, राजेंद्र मेरावी, रामकुमार श्याम, प्रताप चंद्रवंशी, मलेश सिन्हा, सी.ए.फ. प्र.आर. चैनसिह मंडावी, सी.ए.फ.आर. राजेंद्र कुमार, सुरेंद शर्मा, कमलेश सिंह, लोकेंद्र पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*रेप कर आरोपी बोला- मांगलिक है लड़की, शादी नहीं कर सकता,हाईकोर्ट का अजीबोगरीब आदेश- कुंडली चेक कराइए, फिर सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया*

0

SC on UP High Court Kundali Order:

उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने रेप के एक मामले में बेहद अजीबोगरीब आदेश सुना दिया। जिसके बाद अब इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। दरअसल, हाईकोर्ट में रेप के आरोपी ने दलील थी कि वह पीड़ित लड़की से इसलिए शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह मांगलिक है। इस पर हाईकोर्ट ने लड़की की कुंडली चेक करने का आदेश दे दिया।
हाईकोर्ट ने लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के ज्योतिष विभाग को लड़की की कुंडली चेक करने का जिम्मा सौंपा। हाईकोर्ट ने ज्योतिष विभाग से कहा कि, लड़की की कुंडली देखकर यह बताया जाए कि वो मांगलिक है या नहीं। हाईकोर्ट ने कुंडली की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर जमा करने की बात कही थी और अगली सुनवाई 26 जून को रखी। लेकिन अब क्या ? अब तो सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक ही लगा दी।
सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के इस आदेश पर बेहद हैरानी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस आदेश पर स्वत: संज्ञान लिया और फौरन रोक लगा दी। बताया जाता है कि, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस बृज राज सिंह ने यह आदेश 23 मई को सुनाया था। पीड़ित लड़की ने जस्टिस बृज राज सिंह को जानकारी दी थी कि, आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि, वह मांगलिक है। उसने उसकी कुंडली दिखाई है और इसके चलते वह उससे शादी नहीं कर सकता। आरोपी के वकील ने भी दलील में लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष बताया।
इधर, जब जज बृज राज सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनी तो आरोपी के शादी के झूठे वादे को जानने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग को लड़की की कुंडली चेक करने का आदेश दे दिया। वहीं जज ने इस मामले में अगली सुनवाई 26 जून को तय कर दी। बतादें कि, जज के इस आदेश को जिसने भी सुना उसने सुप्रीम कोर्ट की तरह हैरानी ही जताई। लोगों ने कहा कि, जज साहब भी कमाल करते है। हद है! रेप करते वक्त आरोपी को नहीं लगा कि लड़की मंगली है। क्या रेप करते वक्त मांगलिक नहीं थी लड़की…

*फैशन डिजाइनर बेटी ने की खुदकुशी,रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर मातम पढ़िये पूरी खबर*

0

दुर्ग। दुर्ग जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो फैशन डिजाइनर थी। और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है, एक लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। हालांकि पूरी तरह से मौत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आकांक्षा के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

*Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel seeks blessings from Satyanarayan Baba*

0

 


Raipur // 04 June 2023 // Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel visited Baba Dham in Raigarh, received blessings from Baba Satyanarayan ji and wished for happiness, peace and prosperity of the state.

*कबीर जयंती पर रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा बेचने-परोसने की अनुमति नहीं*

0

*राज्य शासन ने जारी किए निर्देश*

आ
रायपुर/ राज्य शासन द्वारा 4 जून को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों तथा होटल बार व क्लबों को बंद (closed )रखा जाएगा। साथ ही दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी।गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट((resturant ), स्टार होटलों और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा विक्रय या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीमों द्वारा शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही करने को कहा गया है।

*मुख्यमंत्री ने सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया*

0

रायपुर// // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ स्थित बाबा धाम पहुंचकर बाबा सत्यनारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

*संत कबीर साहेब के 625वीं जयंती वर्ष के उत्सव में कबीर सद्भावना यात्रा*

0

*स्व.बी डी महंत उद्यान जांजगीर में कबीर गायन का होगा आयोजन*

*पद्मश्री डॉ भारती बंधु कबीर भजन की देंगे प्रस्तुति*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / संत कबीर साहेब के 625वीं अवतरण दिवस जयंती वर्ष के उत्सव अवसर पर कबीर सद्भावना यात्रा में कबीर गायन के माध्यम से कबीर सद्भावना को जनमानस में प्रसारित करने तथा लाभांवित करने के उद्देश्य से पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा जांजगीर चांपा में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा 5 जून 2023 को सायं 06 से रात्रि 08 बजे तक स्व. बी.डी. महंत उद्यान जांजगीर में “कबीर भजन” की प्रस्तुति दी जावेगी।

*पाईप लाईन बिछाने हेतु खोदे गए सड़को को प्राथमिकता से मरम्मत कराएं – कलेक्टर*

0

*कार्य में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

*संबंधित सब इंजीनियरों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*


मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और अनुबंधित ठेकेदारों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने हेतु खोदे गए सड़को को प्राथमिकता से मरम्मत कराएं। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित सब इंजीनियरों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। वहीं ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ठेकेदार गंभीरता से कार्य करते हुए जल जीवन मिशन के कार्य में तेजी लाएं।


कलेक्टर ने ऐसे ठेकेदार जिन्होंने कार्यदेश मिलने के बावजूद भी अभी तक काम शुरू नहीं किया है, उन्हें आगामी शुक्रवार तक कार्य शुरू करने अल्टीमेटम दिया। कलेक्टर ने कहा कि इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने ग्रामवार जल जीवन

मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और ऐसे सभी ग्राम जहां एफएचटीसी एवं पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है, वहां शीघ्र जल प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार हेतु गांव गांव में दीवार लेखन का भी कार्य कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम जल जीवन मिशन

के कार्यों का नियमित मॉनिटरिंग करें। जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता का कार्य है। सभी प्रगतिरत कार्यों को बारिश के पहले पूरा कराएं। उन्होंने सभी सब इंजीनियरों से रोजना रिपोर्ट मंगवाने की बात कही। कलेक्टर ने ठेकेदारों के भुगतान के सम्बंध में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. गेंदले, कार्यपालन अभियंता श्री आई.पी. मंडावी सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी सब इंजीनियर, संबंधित विभाग के अधिकारी और अनुबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।