
भिलाई-पति की पत्नी ने कर दी हत्या
-रात को नींद में चुन्नी से घोटा गला
-हत्या का कारण घरेलू विवाद
-रात के डेढ़ बजे की घटना, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
-मामला सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्ना नगर का

भिलाई-पति की पत्नी ने कर दी हत्या
-रात को नींद में चुन्नी से घोटा गला
-हत्या का कारण घरेलू विवाद
-रात के डेढ़ बजे की घटना, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
-मामला सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्ना नगर का

आशीष कश्यप बिलासपुर,,IAS की तैयारी कर रहे छात्र का बिलासपुर में मर्डर : बिलासपुर में अंबिकापुर के छात्र की हत्या करके कार सवार बदमाशों ने लाश को रायपुर नेशनल हाईवे पर छोड़ दिया और भाग गए। मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली IAS कोचिंग एकेडमी से लौटते हुए यश साहू ने आखिरी बार अपने पिता से बात की तो वह डरा सहमा लग रहा था। फिर उसने पिता से सोने जाने की बात कही। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।बिलासपुर में मंगला के चंद्र विहार कॉलोनी में किराये के रूम में यश साहू रहता था। उसके पिता किराना का व्यवसाय अंबिकापुर में करते हैं। सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान की है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करके हत्यारों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अफेयर के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब जानिए पूरा मामला…
आरोपियों ने मृतक यश साहू के मोबाइल से उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर कहा, अपने दोस्त यश साहू को ले जाओ। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर चल गए।
जबकि मंगलवार की दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिल गई थी कि, परसदा स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक का शव सड़क पर पड़ा है। यानि युवक का शव फेंकने के बाद भी शाम 5 बजे उसके दोस्तों को गुमराह किया जा रहा था।
रायपुर हाईवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने बताया, एक कार आकर वहां रुकी थी। पहले किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उसमें सवार लोग शव को फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई थी।अफेयर के चलते हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा। छात्र जींस पहना हुआ था। पर उसके अंडरगारमेंट नहीं थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चलते उसकी हत्या की गई होगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों ने की पहचान
जब युवक की पहचान नहीं हुई, तब पुलिस ने आसपास के सरहदी थानों के साथ ही सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल की। इस बीच रात में युवक तस्वीर देखकर उसके दोस्तों ने शव की पहचान अंबिकापुर जिले के यश साहू (18) पिता राजेश साहू के रूप में की। वह कॉलेज स्टूडेंट था। और पीएससी की कोचिंग भी करता था।
भीड़भाड़ इलाके में लाश फेंकने पर बड़ा सवाल
शव किसी सुनसान स्थान पर ठिकाना लगाया जा सकता था पर बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने उस स्थान को क्यों चुना जहां चौबीसों घंटे भीड़ रहती है। घटनास्थल के करीब ही हाईटेक बस स्टैंड, सिरगिट्टी मार्ग, पेट्रोल पंप और बड़े होटल और शादी घर है। मार्ग से गुजरने वाले मजदूरों ने पुलिस को बताया कि जिस समय गाड़ी रुकी दोपहर का लू चल रहा था और वहां कोई मौजूद नहीं था।
नाक से खून, सिर के पीछे चोट,अपहरण व हत्या की आशंका
युवक के नाक से खून बहा हुआ था। इसी तरह सिर के पीछे की ओर चोट व शरीर पर चोट के निशान हैं। मामला अपहरण के बाद हत्या की भी हो सकती है। यही वजह है कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।घटना के समय एसपी संतोष कुमार सिंह पुलिस अफसरों व जिले के थानेदारों की मीटिंग ले रहे थे।
*कमरे में कपड़े बदल रही थी तो उसने आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए, फिर…पढ़िये पूरी खबर*
ब्लैकमेल करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली| पूर्वी दिल्ली में 13 साल की एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने आई और आरोपी शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
लड़की ने पुलिस को बताया कि शाहिद ने उसे धमकी दी थी कि जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने दल्लूपुरा में अपने घर पर कई बार लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उसका बयान दर्ज करने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के साथ मामला दर्ज किया।
लड़की को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल टेस्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने कहा, हमने एक टीम भेजी और आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पेशे से बढ़ई है। आरोपी को बाद में एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बिलासपुर,कोटा।कोटा पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक व्यक्ति और एक युवती के कब्जे से मुक्त कराकर आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है मामले में युवती के साथ अवैध रूप से शारीरिक शोषण करने पर अपराध दर्ज किया गया है।
कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु *मुस्कान अभियान* “चलाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा क्षेत्र में गुम बच्चों की खोजबीन हेतु ” *मुस्कान अभियान”* के अंतर्गत लगातार गुम बच्चों की पतासाजी की जा रही है।
दिनांक 06 जून 2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 साल 05 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान नाबालिक लड़की की पतासाजी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर अपहृत बालिका को दिनांक 07.06.2023 को ग्राम लोहर्सी मे विजय वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 साल साकिन लोहर्सी के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिक लड़की ने अपने बयान में बताया कि विजय वर्मा और लक्ष्मी मरावी के द्वारा शादी का झांसा देकर मुझे भगा कर ले जाकर विजय वर्मा के द्वारा शारीरिक संबंध बनाना बतायी। प्रकरण में अपराध धारा सबूत का पाए जाने से मामले में धारा 366,376(2)(ढ),120(बी) भा.द.वी. 4 पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी 01. विजय वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 साल साकिर लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग), आरोपियां लक्ष्मी मरावी पिता श्री उमेद मरावी उम्र 19 साल ग्राम पटैता थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उ.नि.श्यामलाल गढेवाल, प्र.आर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप सिंह साहू, संजय कश्यप, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान है।

. धमतरी/ अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) जिला इकाई धमतरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून 2023 को धमतरी में ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना-जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण तथा पौधा वितरण

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- वीणा राशिद जिला संयोजिका “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन धमतरी, सुशीला ठाकुर सह संयोजिका अभनपुर, कविता खान जिला सह संयोजिका एफ.आई.पी. बी., सरिता देवी सह संयोजिका , रेखा साहू,लक्ष्मी कंसारी,हर्षिता कंसारी,सुशीला ठाकुर,लता साहू,महेश्वरी साहू, भारती सोनवानी,चंद्रकांति नागे कांकेर जिला संयोजिका, प्रभा देवांगन,गायत्री साहू,अनिता

ध्रुव,लोकेश्वरी देवांगन,प्रमिला साहू,लाभेश्वरी नेताम,भोज सिन्हा ,भूपेश्वरी रजक,यामिनी देवांगन ,भानुमति साहू,अनुराधा पटेल ,खुशबू जैन,आयशा परवीन आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना कार्यक्रम” में उपस्थित वक्ताओं ने प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन ब्यूटीशियन एंड ऑल

इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । ग्रीन थीम कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, कि किस प्रकार से लगातार हो रहे क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि अपने जन्मदिन पर एक – एक पेड़ लगाएंगे और उसकी सेवा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया और संगठन की ओर से सभी को एक-एक पौधा वितरित किया गया। सभी सदस्यों ने इस मानसून अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्र में पाँच- पांच पौधे लगाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर सभी सदस्यों के द्वारा अपने घर तथा आस-पास वृक्षारोपण करके प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।

मुंगेली 07 जून 2023।मुंगेली(लोरमी) इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहां पर मनियारी नदी में नहानें गये दो बच्चों समेत एक महिला की नदी में डूबनें से मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। मिली जानकारी के मुुताबिक रबेली गांव में रहने वाले अक्षय कश्यप औऱ आराध्या कश्यप एक ही परिवार के चचेरी भाई – बहन जिनकी दोनों की उम्र 8 वर्ष के करीब है नदी में नहानें के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी में चेक डेम के पास नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये। इस दौरान मौके पर चीखपुकार मचनें लगी। जिसे देखकर इन दोनों बच्चों की पड़ोसी महिला जिसका नाम शंकुतला जो कि मौके पर खुद भी नहा रही थी। वो इन्हे बचानें के लिए गई जिसके बाद वो भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद मृतका आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती पहुंचा औऱ पूरी घटना परिवार वालों को बताई। जिस पर बच्चों के घर के लोग भागते हुए नदी के पास पहुंचकर दोनों बच्चों और महिला को नदी से बाहर निकाले। जिसके बाद सभी को लोरमी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मृतका शकुंतला कश्यप के खुद के भी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ तीन लोगों की नदी में डूबनें से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे रबेली गांव में मातम छा गया है। वहीं लोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

बिलासपुर। बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार वार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया।
अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, आंख सहित अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं। इस हमले के बाद महिला के बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन भी घर पहुंच गए। उन्होंने खून से लथपथ घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। हमले के बाद महिला घायल होकर बिस्तर में गिर गई, जिसके बाद उनके दो बच्चों ने पिता के हमले की जानकारी बड़ी मां को दी। इसके बाद उनकी बड़ी मां मोहल्लेवालों को लेकर घर पहुंची। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस।

कोरबा – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों को वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान एवं अमृत सरोवर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री विश्वदीप के द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मनरेगा की जागरूकता हेतु ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किये जाये, जिससे परिपालन में बुधवार को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया।
रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के जानकारी दी। इसके तहत अमृत सरोवर की मेड़ एवं नरवा के किनारे किये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी. रोजगार दिवस में कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, शिकायतों का निराकरण, 7 पंजी संधारण, जॉब कार्ड अद्यतन, निर्माण कार्यों के नागरिक सूचना पटल का निर्माण एवं उसके महत्व की जानकारी, मनरेगा की विशेषताएं ,मनरेगा के तहत किये जाने वाले जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, जल शक्ति अभियान संबंधी कार्यों की जानकारी, आधार बेस्ड मजदूरी भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम आदि के विषय में बताया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्राम पंचायत जामपानी, चिकनीपानी, कुरूडीह, औंराकछार, अरदा, जिल्गा, लेंगा, बुढ़ियापाली, नवापारा, कोथारी, बिरतराई, तानाखार, मड़ई, कसईपाली, पुरेना, गुरसिंया, ढेलवाडीह, छुरीखुर्द, पताड़ी, रिंगनिया, खोंडरीपसान, बांझीवन, मातिन एवं तेलसरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण श्रमिक उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।

कोरबा – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिले में निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत निर्वाचन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित करें। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि निर्वाचन संबंधित कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को सुनिश्चित करने कोर टीम गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एक ही मतदान केंद्रों में दो से अधिक बूथ नहीं रखने, रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। श्री झा ने संबंधित नोडल अधिकारी को जिले में मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली और समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खाण्डे सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

नई दिल्ली। सेक्स शब्द मुंह से निकलते ही आंखें नजरें चुराने लगती हैं। इस विषय पर हर कोई बात तो करना चाहता है लेकिन चोरी चोरी चुपके चुपके। और ये सिर्फ हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया का यही और ऐसा ही हाल है। अब दुनिया के कई मुल्कों में इस शब्द को लेकर सामाजिक बंधनों का हवाला दिया जाता है। ऐसे में लोगों ने जैसे ही सेक्स चैंपियनशिप के बारे में सुना तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन ये सोचकर लोगों ने इस बात को मान लिया कि यूरोप में खाए पिए अघाये लोग रहते हैं तो वो ऐसा कर भी सकते हैं। इसी मान्यता के बाद लोगों ने अपने दिमाग की खिड़की ही बंद कर ली। और ज्यादातर ये जानने तक की कोशिश नहीं की क्या वाकई में ऐसा सच मुच होने वाला है?इन दिनों गूगल पर यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप के ऑफिशियल पेज की तलाश करने वालों की होड़ सी लगी हुई है। मगर हर कोई मायूस है। इस समय सोशल मीडिया पर इस चैंपियनशिप को लेकर छपने वाली हरेक लाइन पर सैकड़ों लाइक और कमेंट झोंकने की होड़ सी लग गई गई है। इसके अलावा जिस रोज पहली बार इस तरह की खबर छपी कि स्वीडन दुनिया का पहला देश बनने वाला है जहां सेक्स को लेकर कोई चैंपियनशिप आयोजित की जा रही, तभी से इस चैंपियनशिप के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने के लिए इंटरनेट गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाला विषय भी बन चुका है। लेकिन इस चैंपियनशिप का सबसे बड़ा सच ये है कि ऐसी कोई प्रतियोगिता या चैंपियनशिप स्वीडन क्या यूरोप के किसी भी देश में नहीं होने वाली। कोई सेक्स प्रतियोगिता नहीं होने वाली है। और न ही ऐसी किसी प्रतियोगिता की दुनिया में कोई तैयारी चल रही है। जिस यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप की बात सोशल मीडिया के रास्ते से वायरल हो गई, वो खबर सरासर झूठी है।जब पहली बार ये खबर सुर्खियों में आई कि यूरोपीय देश स्वीडन में सेक्स चैंपियनशिप होने वाली है तो उसके साथ ही साथ ये भी छपा था कि स्वीडन की एक संस्था स्वीडिश स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन ने सेक्स को एक खेल के रूप में मान्यता दी है। और इसके साथ ही सेक्स चैंपियनशिप कब कब क्या क्या और कैसे कैसे होगा, इसके बारे में बहुत सी बातें बड़े ही मनगढ़ंत तरीके से छापी जा रही थी और उन्हें दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखा और पढ़ा जाने लगा था।सेक्स चैंपियनशिप का आयोजन दावा किया गया कि इस चैंपियनशिप के दौरान हर रोज 6 घंटे के मुकाबले होंगे और हर मैच के लिए 45 मिनट से लेकर 60 मिनट तक हर प्रतियोगी को दिया जाएगा। व्यक्तिगत स्पर्धा के मैच 45 दिनों तक होंगे। साथ ही साथ उस प्रतियोगिता में यहां तक दावा किया जाने लगा कि सेक्स चैंपियनशिप के आयोजन से नाता रखने वाली खबरों में यहां तक लिखा गया कि इस चैंपियनशिप में अलग अलग देशों के 20 से ज़्यादा प्रतियोगी हिस्सा लेने वाले हैं। इतना ही नहीं खबरों में तो यहां तक लिख दिया गया कि इस चैंपियनशिप में विजेता का फैसला करने के लिए दो मानक तय कर दिए गए हैं। इसके लिए पांच जजों का पैनल बना दिया गया है। इसके अलावा दर्शकों की गिनती यानी व्यूअरशिप रेटिंग और उनके जरिए किए गए मूल्यांकन को भी जजों के दिए गए अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। यानी व्यूअर वोट की गिनती को 70 फीसदी माना जाएगा जबकि जजों का स्कोर का प्रतिशत 30 रहेगा।सेक्स चैंपियनशिप के लिए श्रेणियों तक का निर्धारण कर दिया गया था और खबरों में दावा कर दिया गया था कि कुल 16 श्रेणी में मुकाबले होंगे। और हर श्रेणी के लिए 5 से 10 प्वाइंट तक रखे गए थे। और इस आधार पर सबसे ज़्यादा अंक अर्जित करने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। चैंपियनशिप का आजोजन स्वीडन के गोथेनबर्ग में 8 जून से होगी और हर रोज 6 घंटे तक प्रतियोगिता चलेगी। ये दावा था कि इसके लिए 20 अलग अलग देशों के प्रतियोंगियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुलवाया गया है। प्रतियोगिता के लिए जिन श्रेणियों का निर्धारण किया गया था उसके मुताबिक प्रतियोगी जोड़ों के बीच आपसी तालमेल, सेक्स को लेकर उनकी आपसी समझ और एक दूसरे के प्रति आग्रह के साथ साथ एक दूसरे को उत्साहित करने के लिए की जाने वाली हरकतों जैसी श्रेणियां शामिल हैं। खबरों में तो यहां तक लिखा गया कि जिन प्रतियोगियों को कामसूत्र का ज्ञान जितना ज्यादा होगा उस प्रतियोगी को उतने ज़्यादा बोनस प्वाइंट मिलेंगे। मीडिया में छाई चैंपियनशिप की खबरें हिन्दुस्तानी मीडिया के साथ साथ दुनिया के कई मुल्कों में सेक्स चैंपियनशिप की खबर की चर्चा खुलेआम होने लगी। हर कोई इस प्रतियोगिता के बारे में जानने और उससे जुड़ी तमाम शर्तों के बारे में जानने और समझने के बारे में एक अजीब सी बेताबी नज़र आने लगी। लेकिन कोई भी इस खबर से जुड़ी असल खबर की तरफ जाने को तैयार ही नहीं है। लेकिन अब सुनिए इस सेक्स चैंपियनशिप की वो असलियत जिस पर किसी ने गौर ही नहीं किया। स्वीडन के गोथेनबर्ग के एक पोर्टल गोथेनबर्ग पोस्टेन के मुताबिक इसी साल अप्रैल के महीने में एक रिपोर्ट छापी थी, जिसके मुताबिक स्वीडन के गोथेनबर्ग में ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं होने वाली। पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक स्वीडिश सेक्स फेडरेशन की तरफ से स्पोर्ट्स कॉनफेडरेशन से सेक्स को खेल के तौर पर विकसित करने का एक प्रस्ताव पेश किया था। साथ ही प्रस्ताव में इस खेल की एक प्रतियोगिता आयोजित करने की भी इजाजत मांगी गई थी। लेकिन स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन ने इस मांग को ठुकरा दिया था और ये कहकर सिफारिश खारिज कर दी थी कि और भी काम हैं जमाने में सेक्स के अलावा। और ये सब कुछ अप्रैल में ही हो गया था। असल में स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन की दलील थी कि इसे खेल के रुप में मान्यता देने के इनकार इसलिए किया गया क्योंकि ये खेलों के कई मापदंडों को पूरा नहीं करता है।