Home Blog Page 942

*सेक्स बाजार, मकान में करते थे गंदा काम,विदेशी लड़कियां*

0

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीती रात पुलिस की दबिश में पकड़े गए सेक्स रैकेट से जुड़ीं युवतियां फ्लाइट से आना-जाना करती थीं. इन्हें नेपाल, बांग्लादेश से बुलाया जाता था. वे हफ्ते-दस दिन रुककर चली जाती थीं. बुधवार रात पकड़े गए इस रैकेट की अब तक की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं. इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. एक युवती ने पूछताछ में बताया है कि सीईओ लिखी गाड़ी से भी एक अधिकारी उसके पास आया था.

देह व्यापार का सरगना संजय तिवारी है. उसने शहर के विजय नगर स्कीम-41 में 15000 रुपए महीने पर तीन मंजिला मकान किराए पर ले रखा था. इस मकान में उसने विदेशी नस्ल के 3 कुत्ते पाल रखे हैं. उसके साथ साहिल, निखिल, आजाद और उसकी पत्नी रोशनी काम करते थे. संजय का काम ग्राहक तलाशना था. आजाद और रोशनी युवतियों से संपर्क करते थे. जिस कस्टमर को युवती होटल में चाहिए होती थी, उसे छोडऩे और लाने का काम निखिल व साहिल करते थे. संजय अपने मोबाइल की डीपी में हमेशा इन युवतियों की पिक लगाकर रखता था. वॉट्सऐप स्टेटस में भी युवतियों की फोटो होती थीं. कस्टमर इसी स्टेटस के जरिए युवती को पसंद करता और फिर फोन पर कॉन्टैक्ट करता था. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नेपाल और पश्चिम बंगाल से आई युवतियों को जबलपुर के बाद बांधवगढ़ और कान्हा जाना था. वहां उनकी बुकिंग थी. बताया तो यह भी जा रहा है इन्हें कान्हा और बांधवगढ़ ले जाने के लिए लग्जरी कार आने वाली थी.जबलपुर की माढ़ोताल थाना पुलिस ने बुधवार रात दबिश देकर 5 युवतियों, दंपती समेत 10 लोगों को पकड़ा था. पुलिस एक हफ्ते से लगातार घर की निगरानी कर रही थी. एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि हमें सूचना मिल रही थी कि विजय नगर स्कीम-41 के पास एक किराए के घर पर सेक्स रैकेट चल रहा है. घर के आसपास सिविल यूनिफॉर्म में पुलिसकर्मी तैनात कर जांच की तो सूचना सही पाई गई. संजय तिवारी ने जिस तीन मंजिला मकान को किराए पर लिया था, उसमें सबसे नीचे फ्लोर पर सामान्य तरह से सामान रखा हुआ था, जिससे किसी को यह समझ में नहीं आए कि यहां पर कुछ अनैतिक काम हो रहा है. फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर गलत काम होते थे. संजय की गैंग के पास दो टू व्हीलर हैं. इससे वे लड़कियों को लाने-छोडऩे का काम करते थे. जब कभी महंगा ग्राहक होता, तो किराए पर लग्जरी गाडिय़ां तक लेकर ये लोग होटल तक युवतियों को छोडऩे जाते थे.24 घंटे मकान पर रहता था ताला तीन मंजिला मकान में संजय ने तीन विदेशी डॉग्स पाल रखे हैं. बताया जा रहा है कि विदेशी नस्ल के तीनों कुत्ते बहुत ही डेंजर हैं. कार्रवाई के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो ये डॉग्स खुले हुए गेट के पास घूम रहे थे. पुलिस ने पहले डॉग्स को काबू किया और फिर अंदर घुसकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि संजय तिवारी के मकान के गेट पर 24 घंटे ताला लगा रहता था. इसी गेट पर तीनों खतरनाक डॉग्स घूमते रहते थे. जैसे ही कोई गेट पर पहुंचता था, तो ये जोर-जोर से भौंकने लगते थे. नेपाल, पश्चिम बंगाल, रायपुर, जौनपुर और दिल्ली से जबलपुर आईं पांचों युवतियां महज 5वीं से 8वीं क्लास तक ही पढ़ी-लिखी हैं. एक रात में ये युवतियां 5 से 8 हजार रुपए चार्ज करती थीं. 50 प्रतिशत दलाल संजय तिवारी की गैंग रखती थी. देह व्यापार में पकड़ी गई सभी पांचों युवतियां शादीशुदा हैं. अपने घरों से कुछ न कुछ बहाना बनाकर आया करती थीं. रायपुर से जबलपुर आई युवती तो अपने घरवालों से कहकर आती थी कि वह नर्सिंग का कोर्स करने के लिए जा रही है. माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं. पता लगाया जा रहा है कि कितने बड़े लोगों के संपर्क में ये देह व्यापार चलाने वाली गैंग जुड़ी हुई है।

*जिले में जिश्मफरोशी के धंधे का हुआ भंडाआपत्तिजनक हालत में मिली 4 महिलाएं…,*

0


Sex Racket In Varanasi :लखनऊ : Sex Racket In Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से आपत्तिजनक सामग्री और शराब बरामद हुआ है। सभी लड़कियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलीं।पुलिस ने जब्त की आपत्तिजनक वस्तुएं

Sex Racket In Varanasi : ये मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर महमूरगंज इलाके का है। पुलिस को मुखबिरों से देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर इलाके के रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी महिलाएं अलग-अलग कमरों में थी वहीं एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिलीं। वहीं उनके पास से देह व्यापार में शामिल पैसे, आपत्तिजनक वस्तुएं और शराब का गिलास भी बरामद हुआ।Sex Racket In Varanasi : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार की गई महिलाएं पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर और लखनऊ की रहने वाली हैं।

*जैविक खेती योजना अंतर्गत हरी खाद के लिए ढैंचा बीज किसानों को वितरण किया गया*

0

रायपुर,,राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना जैविक खेती मिशन अंतर्गत क्षेत्र के किसान पिछले 2 वर्ष से जैविक खेती कर रहे हैं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता, जल धारण क्षमता को बढ़ाने, मिट्टी की भौतिक दशा सुधारने तथा लाभकारी बैक्टीरिया केंचुआ को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के खेती संबंधित कार्य जैविक खेती में कृषि विभाग द्वारा कराया जा रहा है इसी दिशा में रासायनिक उर्वरक के बदले हरी खाद को बढ़ावा दिया जा रहा है हरी खाद की फसल के लिए ढैंचा बीज बहुत ही लाभकारी है इससे भूमि की भौतिक दशा तथा उपजाऊ गुणवत्ता में सुधार होता है एवं फसल का उपज अच्छे होते हैं खेत में उर्वरक नहीं डालने पढ़ते जिससे खेती की लागत में कमी आ रही हैं। हरी खाद के लिए ढैंचा फसल 40 से 45 दिन की अवधि अर्थात पुष्पन अवस्था में होने पर उसे धान की फसल के लिए खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर हल अथवा रोटावेटर की सहायता से भूमि में मिला दिया जाता है, भूमि में मिलने से ढैंचा फसल हरी खाद के रूप में परिवर्तित होने से लाभदायक कार्बनिक खाद बन जाता है।
उप संचालक कृषि जिला मुंगेली डी.के. ब्यौहार के निर्देशानुसार एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड पथरिया एल.के कोसले के मार्गदर्शन में किसानों को कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र के सल्फा, चुनचुनिया, करही, सांवतपुर, खजरी एवं भकुरीडीह में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, जैविक मेला तथा खेती के आवश्यक आदान सामग्री वितरण किया जा रहा है
ढैंचा बीज वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सल्फा विनोद साहू, कृषक मित्र मोहन ध्रुव, पितांबर निषाद, गया निषाद, रूपसिंह, पवन निषाद, मनहरण साहू, मिलन निषाद उपस्थित थे l

*वीडियो कॉल पर विधवा के साथ थाना प्रभारी हुआ नग्न,कॉल डिस्कनेक्ट होते ही सेक्स करने के लिए बनाया दबाव।*

0

 

बरेली। यूपी पुलिस जनता में अपनी बेहतर छवि को बनाने के लिए चाहे जितनी भी कोशिश कर लेकिन विभाग के ही कुछ नुमाइंदे छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आते हैं। इस बार का कारनामा किसी सिपाही ने नहीं बल्कि एक दारोगा ने कर डाला। आशिक मिजाज दारोगा लड़कियों को आए दिन अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें परेशान करता है। हद तो तब हो गई जब इस दारोगा ने बरेली की रहने वाली एक विधवा को वीडियो कॉल करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दारोगा की पहली कॉल पर महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद दारोगा ने दोबारा से कॉल की और न्यूड हो गया। इस बार फोन काटने पर दारोगा ने महिला को रेप करने की धमकी दे डाली। महिला ने दारोगा की हरकतों के सभी सुबूत इकट्ठा किए और पुलिस अफसरों के पास पहुंच गई। पूरा मामला यूपी के बरेली जिले का है।

संजयनगर की रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को बताया, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण करती है। पांच जून को वह घर पर थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दरोगा बताते हुए अपना नाम राजेंद्र सिंह बताया। कहा, मैं दरोगा हूं पीलीभीत में तैनात हूं। इसके बाद वह अश्लील बातें करने लगा, तभी मैंने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद राजेंद्र ने वीडियो काल किया और अश्लीलता करते दुष्कर्म करने की धमकी दी। जिसके वीडियो और फोटो मेरे मोबाइल रिकार्ड हो गए। पुलिस को महिला ने वीडियो और फोटो दिखाए। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद बारादरी पुलिस ने दरोगा राजेंद्र सिंह पर छेड़छाड़, आइटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि विधवा को जो व्यक्ति परेशान कर रहा है वह दरोगा पीलीभीत के घुंघचाई थाने का प्रभारी हैं। इसके बाद बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीलीभीत एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद घुंघचाई थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही को निलंबित कर दिया है। घुंघचाई थाने दारोगा पर बरेली में छेड़छाड़, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई।

0

फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण।

 

कोरबा –  बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवनयापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में उनकी भी मजबूरी थी कि वह घर में कुछ सहयोग करें। दुर्गा ने भी मजदूरी की। खेतों में काम किया। गड्ढे खोदे और कई निर्माण कार्यों में सिर पर सामानों का बोझ भी ढोया। दुर्गा की जिंदगी ऐसे ही बोझ तले बीत रही थी कि एक दिन उन्हें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ होने की जानकारी मिली। पहले से ही बारहवीं पास दुर्गा कंवर ने योजना को जानने समझने के बाद अपना आवेदन जमा किया। बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होने पर जब उन्हें 2500 की राशि मिली तो दुर्गा के लिए जैसे उनके सिर से एक बड़ा बोझ हल्का सा हो गया। उसने बेरोजगारी भत्ते की राशि को अपने जरूरी खर्च के लिए जमा करने और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए कुछ प्रशिक्षण का भी सोंचा। इसी बीच दुर्गा का चयन जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में भी हो गया। उन्होंने इस मौके को हासिल करने में जरा भी देर नहीं की। अब अपने पसंद का ट्रेड चुनने के साथ गांव की दुर्गा ने कपड़ों की सिलाई, फैंशन डिजाइन के कामों को सीखने के साथ अपने ख्वाबों को हकीकत में बदलना भी शुरू कर दिया है।
कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ करके बहुत सराहनीय कार्य किया है। मैं बारहवीं तक पढ़ाई की हूं। गांव में कुछ काम नहीं मिलने से कभी किसी के खेतों में मजदूरी करती थी, कभी किसी के निर्माणाधीन घरों में काम करती थी। उसने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वास्तव में खाते में पैसा आ जाएगा, लेकिन अप्रैल माह के साथ ही 2500 रूपये मिल गए। दुर्गा ने बताया कि उन्हें मई माह की राशि भी खाते में मिल गई है। इस राशि का सदुपयोग कॉपी, डिजाइन बनाने के लिए कपड़े, आवागमन में करती है। उसने बताया कि उसका चयन जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग के लिए भी हो गया है। सिलाई का प्रशिक्षण भी ले रही है। यहां अपनी पसंद का काम सीखने पर खुशी महसूस होने के साथ बेहतर भविष्य की संभावना भी बढ़ गई है। दुर्गा का कहना है कि बेरोजगारी भत्ता योजना से जुड़ने के बाद पहले तो उन्हें आर्थिक मदद मिली, अब अपने पैरों पर खड़ा होने, आत्मनिर्भर बनने के लिए पसंदीदा प्रशिक्षण भी निःशुल्क मिल रहा है।

*50 वर्षीय अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फांसी……पढ़िये पूरी खबर**

0

वाराणसी रोहनिया। गंगापुर चौकी अंतर्गत सुईचक बड़ीबारी में शुक्रवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ विजय मौर्या ने पास के ही आम के बगीचे के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा।मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय मौर्य पिछले लगभग 12 वर्ष से मुंबई चला गया था वहीं पर रहकर अपना जीवन यापन करता था। उसके बाद लॉकडाउन के दौरान पुनः वह लौटकर अपने घर आया।जहां पर उसकी पत्नी एक बेटा छोड़कर कहीं चली गई थी।जिसका सदमा लगने से मृतक विजय मौर्य बीमार चल रहा था और आर्थिक तंगी की वजह से अपने पुत्र के साथ गांव में ही छोटा-मोटा काम करके अपना भरण पोषण करता था। मृतक विजय मौर्य को आंख से भी कम दिखाई देता था।आशंका है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर देर रात विजय मौर्या घर से कुछ ही दूर पर आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर इह लीला समाप्त कर लिया।मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी।

*सलाखों में पहुंचा कातिल,बेइंतहा प्यार करने वाली युवती की हत्या….पढ़िये पूरी खबर*

0

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के आमादरहा के जंगल में 5 जून को मिले एक युवती की लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस की टीम ने मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम के चक्कर में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था और लाश को वही छोड़कर फरार हो गया था।

मृतिका का नाम सरस्वती गोंड़ था और वह ग्राम पंचायत भुलसी कला की रहने वाली थी। 2 जून वह अपने घर से बिना बताए निकल गई थी और उसने फोन पर ही अपने प्रेमी, जिससे वह स्कूल समय से ही बेहद प्यार करती थी उसे फोन करके बुलाया। मृतिका ने अपने प्रेमी को जंगल में मिलने के लिए बुलाया था और उससे कहा कि वह उससे स्कूल के समय से ही बेहद प्यार करती है और वह उसके बिना नहीं रह पाएगी। वह उसके साथ उसके घर में रहना चाहती है, लेकिन आरोपी प्रदीप यादव सरस्वती से प्रेम नहीं करता था। उसने कहा कि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा।

दूसरी तरफ सरस्वती प्रदीप से बेइंतहा प्यार करती थी और जब उसने रखने से मना किया तो उसके पीछे-पीछे उसके साथ घर जाने लगी। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दिया। कुसमी पुलिस को जंगल में अज्ञात युवती की लाश मिलने की सूचना मिली और इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस की टीम ने सबसे पहले मृतका की शिनाख्त किया और फिर प्रथम दृष्टया ही हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी पुलिस की टीम ने साइबर सेल और मोबाइल काल के आधार पर लड़की की पहचान की फिर उसी के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी।पुलिस ने मामले में तीन चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था। ऐसे में प्रदीप यादव से मृतिका की फोन पर ज्यादा बात हुई थी। पुलिस ने उसी से जब पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने 4 दिन के भीतर हत्या के इस मामले को सुलझा लिया है। स्कूल की पहचान कब बेइंतहा प्यार में बदल गई सरस्वती को पता ही नहीं चला और वह प्रदीप को मन ही मन पति मान बैठी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसे सच्चे प्यार की कीमत अपनी जान गवांकर चुकानी पड़ेगी।

 

 

*प्यार में आई खटास तो BF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, GF की हत्या कर टुकड़ों में काटा, फिर कुकर में उबालकर मिक्सी में पीस दिया पढ़िये पूरी खबर…*

0

DESK: हत्या की सनसनीखेज वारदात मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से सामने आई है, जहां एक सनकी शख्स ने उशके साथ लिव इन में रह रही गर्फफ्रेंड के ऐसी मौत दी कि हैवानिय की भी रूह कांप जाए। प्रेमिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पहले तो उसके शव को टुकड़ों में काटा और बाद में उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर उन्हें मिक्सर में पीसकर फेंक दिया।जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय आरोपी मनोज साले का 32 साल की सरस्वती के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास स्थित गीता नगर फेस-7 में लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच मारपीट की भी घटना हुई थी। इसी बीच मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी।

*सात फेरे लेने के पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, तिलक के दौरान की थी हर्ष फायरिंग

0

आरा: बिहार पुलिस की सक्रियता के बाद भी राज्य में हर्ष फायरिंग की घटना नहीं रुक रही। इसी तरह की एक घटना में सात फेरे लेने के पहले ही दूल्हा अब जेल पहुंच गया। दरअसल यह पूरा मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, डिहरी गांव निवासी बजरंगी कुमार की शादी होने वाली थी और उससे पहले मंगलवार को उसका तिलक था। तिलक की रस्म खत्म होने के बाद दूल्हा बजरंगी ने शादी की खुशी में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सामने कुर्सी पर बैठी उसकी मां तारामुनी कुंवर (72) को जा लगी। गोली लगने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
लोगों ने खून से लथपथ महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे प्राथमिक इलाज के बाद पटना भेज दिया गया। बताया जाता है कि पटना जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संदेश के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में बुधवार की रात बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि अवैध हथियार से गोली चलाई गई थी। पुलिस उस अवैध हथियार की तलाश कर रही है।

*भाई की किडनियां खराब, सोनू सूद से मदद मांगने निकला युवक*

0

राजनांदगांव। झारखंड का एक युवक किडनी की बीमारी से जूझ रहे भाई की जान बचाने के लिए स्कूटी में सवार होकर सप्ताहभर पहले मुम्बई जाने निकला है। हजारीबाग के इस नौजवान ने लंबी दूरी का सफर तय करने स्कूटी को चुना है। मुम्बई में फिल्म स्टॉर सलमान खान और जरूरतमंदों की मदद करने वाले सोनू सूद से मिलकर भाई की बीमारी के लिए फंड मिलने की उम्मीद लेकर नौजवान आगे बढ़ रहा है।

गुरुवार को राजनांदगांव से गुजरते राज सिद्धीकी ने एक पीड़ादायक व्यथा सुनाते कहा कि उनके भाई मो. युसूफ आलम की दोनों किडनियां खराब हो गई है। किडऩी रोग से ग्रस्त भाई जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। महंगा इलाज होने के कारण परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत है। राज सिद्धीकी का कहना है कि परिवार ने अपने स्तर पर 30 से 35 लाख रुपए इलाज में खर्च कर दिए हैं। चिकित्सकों ने जल्द ही किडऩी ट्रांसप्लांट करने पर जोर दिया है। इसके लिए एक बड़ी रकम की जरूरत होने के कारण वह फिल्म सुपर स्टॉर सलमान खान और सोनू सूद से मदद के लिए मुम्बई के लिए वह निकले हैं।

राज सिद्धीकी ने बताया कि दोनों ही सुपर स्टॉर की पहचान समाजसेवा के क्षेत्र में अलग है। लिहाजा एक उम्मीद लेकर वह दोनों से मिलने झारखंड से स्कूटी में निकले हैं। पीडि़त के भाई होने के नाते वह हर संभव मदद के लिए लोगों से गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सोशल मीडिया के जरिये भाई की मदद के लिए संदेश देने की गुजारिश की है। किडऩी रोग से पीडि़त भाई को जीवन देने की कोशिश में हर शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने के लिए परिवार तैयार है। राज सिद्धीकी स्कूटी से मुम्बई जाकर मदद लेने में कितना कामयाब होंगे, लेकिन अपने अजीज भाई को जीवनदान देने की उनकी कोशिश काबिले तारीफ है।