Home Blog Page 944

*प्रेमिका के चेहरे पर मारा ब्लेड, फिर खुद फंदे पर झूल गया प्रेमी*

0

यूपी। रामपुर के बिलासपुर के गांव मनिहारखेड़ा निवासी राजवीर (18) ने सोमवार शाम घर जाती 19 वर्षीय प्रेमिका पिंकी को रास्ते में रोककर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर युवक ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजवीर अक्सर पिंकी पर शादी के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह परिजनों की राय के बिना शादी न करने का जवाब दे देती थी। राजवीर मजदूरी करता था। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण पिंकी भी घरों में बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी।

सोमवार शाम चार बजे पिंकी काम करके घर लौट रही थी। रास्ते में राजवीर ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में खींचते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पिंकी ने विरोध किया तो उसके गले में पड़े दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। पिंकी की जान जाने के बाद करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद उधर से राहगीर गुजरे तो फंदे पर शव लटका देख राजवीर के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोग मौके पर जुटे तो खेत में पिंकी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेते समय पुलिस को मौके से सिंदूर की डिब्बी भी मिली है।पुलिस ने बताया कि राजवीर की जेब से पासबुक मिली है, जो पिंकी के बैंक खाते की है। इसके अलावा पिंकी की टीसी भी मिली है। राजवीर ने ये दोनों चीजें जेब में क्यों रखी थीं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर ने कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद मजदूरी शुरू कर दी थी। पिंकी भी आठवीं पास थी। राजवीर की जेब से मिली पिंकी की टीसी भी 8वीं क्लास की है। दोनों अनुसूचित वर्ग से थे, लेकिन बिरादरी अलग-अलग थीं।

*कातिल प्रेमिका : गर्लफ्रेंड ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या गिरफ्तार।*

0

सरगुजा पुलिस ने से प्रेमी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे बाद प्रेमिका आग बबूला हो गई और चाकू से अपने आशिक को मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस ने प्रेमिका के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आपसी प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. मृतक युवती से मारपीट करने लगा, इसके बाद आरोपी युवती ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मृतक के परिजनों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था.
पुलिस ने बताया कि आरोपिया मुक्ति मिंज उर्फ़ पीहू आत्मज छन्दन राम उम्र 18 वर्ष निवासी बतौली थाना के द्वारा चाकू मारकर हत्या करने की घटना को स्वीकार किया है. आरोपिया के खिलाफ सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा गया है.

*विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) कोरबा, डिवाइन ग्रुप दीया द्वारा “पर्यावरण जन चेतना- जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न”*

0

 

कोरबा/ अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) , अखिल विश्व गायत्री परिवार कोरबा मंडल, युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दीया द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून 2023 को शिव नगर, रूमगढा कोरबा में “पर्यावरण जन चेतना-जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं एवं

बच्चों की पर्यावरण एवं प्रकृति पर आधारित फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, स्पीच स्पर्धा कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दीपक भास्कर स्टेट कोआर्डिनेटर एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ तथा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन एवं पुष्पा सिंह जिला संयोजिका तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन कोरबा, खेलावन पटेल जिला सह संयोजक दीया गायत्री परिवार कोरबा, रमाकांत साहू युवा प्रकोष्ठ कोरबा, आरती आदित्य जिला सह संयोजिका “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन कोरबा विशेष रूप से उपस्थित थे। पर्यावरण जन चेतना कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिए तथा इस मानसून अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्र में पाँच- पांच पौधे लगाने का निर्णय लिए। इस अवसर पर बच्चों तथा विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण एवं प्रकृति पर आधारित फैंसी ड्रेस, पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रेजेंटेशन किया गया । कार्यक्रम का संचालन आरती आदित्य जिला सह संयोजिका तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन तथा खेलावन पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र जय सिंह राठौर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जन्मदिन में अपने घर तथा आसपास में पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों के द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजेंद्र यादव, सविता साहू, सतेंद्र कुमार, उमा राठौर, पदमिनी आदित्य, रेवती साहू, जामती मानिकपुरी, पुष्पा यादव, राधिका बाई, किंजल साहू, ईशु वैष्णव, कंचन सूर्यवंशी, दिव्या, भूमिका, अंकिता, गोली साहू, खुशी, ज्योति, सुभि सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

*•बकरा-बकरी भेड़ चोरी करने वाले 04 आरोपी चढे पंडरिया पुलिस के हत्थे* ।

0

*•स्कार्पियों वाहन से करते थे बकरा-बकरी चोरी*

*• आरोपियों द्वारा बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत लालपुर ग्राम में भी किये थे भेड़ चोरी जिस पर बोड़ला थाना में दर्ज़ है अपराध*

*आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों वाहन व बिक्री की रकम 17000 रूपये जप्त किया गया*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

रायपुर/कवर्धा– प्रार्थी हेमकरण पिता खोरबहरा पनिका उम्र 68 साल साकिन नसिंगपुर थाना पंडरिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.05.23- 01.06.23 के दरमियानी रात्रि को उसके घर से लगे कोठा से कुल 25 नग बकरा- बकरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया.

चोरी की घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों को पता कर कार्यवाही करने अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल को निर्देशित किया गया है। जिस पर SDOP सर द्वारा थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु भेजा गया अज्ञात आरोपियों ले सम्बन्ध में लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुआ की 1.रामचन्द्र गोड़ पिता राम लाल गो़ड़ उम्र 35 साल मुनमुना थाना कुकदूर 2.राजकुमार ऊर्फ बूचनू पिता दुरूग जायसवाल उम्र 36 साल 3. संतोष जायसवाल

पिता खोरबहरा जायसवाल उम्र 40 साल दोनों साकिनान अमलडिही थाना लोरमी जिला मुगेंली 4. सतीष जायसवाल पिता रामचन्द्र जायसवाल उम्र 25 साल साकिन नेवसा भेड़ बकरी चोरी कर बिक्री करते है, जिस पर उपरोक्त सभी संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो लगातार अलग अलग बाते बोलकर पुलिस को गुमराह करने लगे पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथियो के साथ नरसिंगपुर से 25 नग बकरा चोरी कर स्कार्पियो वाहन में भरकर बिलासपुर में बिक्री करना बताये एवं बोड़ला थाना अंतर्गत लालपुर से 06 नग भेड़ चोरी करना बताये.आरोपियों से बिक्री रकम एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 10 AU 5642 जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया. प्रकरण में 02 अन्य आरोपी एवं खरीदी बिक्री करने वाले फरार है जिन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाता है.
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना पंडरिया से asi नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. राजेश्वर कोसरिया, आर. शैलेन्द्र, द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, थाना कुकदूर से प्र.आर. सिवेंद्र, आर. विजय, संदीप, शिव का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रेमिका के चेहरे पर मारा ब्लेड, फिर खुद फंदे पर झूल गया प्रेमी पढ़िये पूरी खबर*

0

यूपी। रामपुर के बिलासपुर के गांव मनिहारखेड़ा निवासी राजवीर (18) ने सोमवार शाम घर जाती 19 वर्षीय प्रेमिका पिंकी को रास्ते में रोककर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर युवक ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजवीर अक्सर पिंकी पर शादी के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह परिजनों की राय के बिना शादी न करने का जवाब दे देती थी। राजवीर मजदूरी करता था। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण पिंकी भी घरों में बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी।

सोमवार शाम चार बजे पिंकी काम करके घर लौट रही थी। रास्ते में राजवीर ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में खींचते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पिंकी ने विरोध किया तो उसके गले में पड़े दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। पिंकी की जान जाने के बाद करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद उधर से राहगीर गुजरे तो फंदे पर शव लटका देख राजवीर के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोग मौके पर जुटे तो खेत में पिंकी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेते समय पुलिस को मौके से सिंदूर की डिब्बी भी मिली है।पुलिस ने बताया कि राजवीर की जेब से पासबुक मिली है, जो पिंकी के बैंक खाते की है। इसके अलावा पिंकी की टीसी भी मिली है। राजवीर ने ये दोनों चीजें जेब में क्यों रखी थीं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर ने कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद मजदूरी शुरू कर दी थी। पिंकी भी आठवीं पास थी। राजवीर की जेब से मिली पिंकी की टीसी भी 8वीं क्लास की है। दोनों अनुसूचित वर्ग से थे, लेकिन बिरादरी अलग-अलग थीं।

रायपुर नगर निगम ने शुरू किया ‘ट्रिपल आर. बेस्ट ऑफ द वेस्ट’ कैंपेन।

0

शहरी स्वच्छता में सहयोग देने वाले कलाकार होंगे सम्मानित।


नगर निगम वेबसाइट पर 15 जून तक कला संबंधी फोटो-वीडियो भेज सकेंगे नागरिक।

रायपुर –  विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर नगर निगम द्वारा अनुपयोगी सामग्रियों से उत्कृष्ट कलाकृति तैयार करने वाले शहर के कलाकारों को प्रेरित करने ‘ट्रिपल आर. बेस्ट ऑफ द वेस्ट कैंपेन शुरू किया गया है। इसके तहत आम नागरिकों से 15 जून तक ऐसी कलाकृति तैयार कर इसके छायाचित्र व शॉर्ट वीडियो रायपुर नगर निगम को भेजने का अनुरोध किया गया है। चयनित उत्कृष्ट कलाकृतियों व संरचनाओं को नगर निगम अपने उद्यान व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कर इन कलाकारों को सम्मानित करेगा।

रायपुर नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने अपने प्रयासों में जन सहभागिता को बढ़ावा दे रहा है। इस हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है, जिसमें नागरिकों की भागीदारी होगी एवं शहर विकास में उत्तरदायित्व के साथ सभी आयु वर्ग अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। पूर्व में कचरा महोत्सव, रोको-टोको, ट्रिपल आर. सेंटर, नो प्लास्टिक कैंपेन जैसे कार्यक्रमों में स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों व आम नागरिकों ने सकारात्मक भूमिका निभाई हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए इस अभिनव कार्यक्रम में नगर के सभी आयु वर्ग के लोग सम्मिलित होंगे। इसके तहत अनुपयोगी सामग्री जो आमतौर पर कबाड़ी या कचरा संग्राहकों को दे दी जाती है, इन सामानों को घर बैठे कलात्मक स्वरूप देकर इसकी उपयोगिता बढ़ाने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य पहली बार नगर निगम रायपुर कर रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों से यह अपील की गई है कि अनुपयुक्त पड़े सामानों को कलाकृति का स्वरूप देकर इसकी जानकारी 15 जून तक नगर निगम की स्वच्छता टीम या जोन कार्यालय को दें। इसके उपरांत इन कलाकृतियों का परीक्षण कर चयनित सामग्रियों को उद्यान, तालाब या अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए जाएंगे एवं शहरी स्वच्छता में अपनी सहभागिता देने वाले ऐसे कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति नगर निगम के वेबसाइट http://nagarnigamprojects.in/survey/rrrinstalletion.php पर स्वयं व कलाकृति से संबंधित समस्त जानकारी छायाचित्र व शॉर्ट वीडियो के साथ 15 जून तक अनिवार्यतः प्रेषित करें।

पशुधन के ग्रीष्मकालीन एवं वर्षा ऋतु में उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश।

0

कोरबा – पशुधन विभाग द्वारा पशुपालकों को ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में पशुओं को उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए हैं। ग्रीष्म ऋतु में पशु गृह में हवा का मुक्त आवागमन सुनिश्चित कर पशुओं को सीधी धूप से बचाने के लिए पशुशाला के मुख्य द्वार पर खस (खसखस) या जूट की बोरियों के पर्दे लगाने चाहिए। पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पशुशाला में पंखे, कूलर और स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए जा सकते हैं। यह दुधारू पशुओं के लिए उपयुक्त है। पर्याप्त स्वच्छ पेयजल हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। पीने के पानी को छांव में रखें। पानी और पानी के कुंडों को हमेशा साफ रखें। पानी के कुंडों का नियमित चूने से सफाई करनी चाहिए। पशुओं को कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन जैसे- आटा, रोटी, चांवल आदि न खिलाएं। संतुलित आहार के लिए अनाज और चारा का अनुपात 40ः60 रखें। गर्मियों के दौरान उगाई जाने वाली ज्वार में जहरीले पदार्थ हो सकते हैं, जो जानवरों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए वर्षा के अभाव में ज्वार की फसल को पशुओं को खिलाने से पहले 2-3 बार सिंचाई कर दें। पशुओं में बरसात के मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु गर्मी में एच.एस., एफ.एम.डी., बी.क्यू. आदि के टीके लगवाने चाहिए। पशुगृह के खुले क्षेत्र के आसपास छायादार वृक्ष लगायें, जो तापमान को कम करने में सहायक होते हैं। अपने क्षेत्र में चारे की पर्याप्त उपलब्धता तथा पशुओं हेतु की उपलब्धता स्थानीय निकाय से समन्वय बनाकर सुनिश्चित करें। जिले के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों जीवन रक्षक औषधि का भण्डारण सुनिश्चित करें। पशुओं में लू लगने पर पशु चिकित्सक से परामर्श लें। इसी तरह बरसात की मौसम के शुरूआत से पहले और उसके दौरान जानवरों को विभिन्न आंतरिक परजीवियों के खिलाफ कृमिनाशक दवा दी जानी चाहिए। फार्म पशुओं को संक्रामक रोग अर्थात् हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया (एचएस), ब्लैक क्वार्टर (बीक्यू) और खुरपका और मुंहपका रोग (एफएमडी) के लिए वर्षा ऋतु के पूर्व ही टीका लगाया जाना चाहिए। अपने क्षेत्र में पशुओं को पीने के लिए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर पानी उपलब्ध करायें तथा दूध की पैदावार बढ़ाने के लिए हरे चारे के साथ सूखा चारा उपलब्धी सुनिश्चित रखें। बरसात कि दिनों में पशुओं को चरने के लिए खुला न छोडें। चारे की कमी को रोकने के लिए किसान अपरंपरागत चारा जैसे घास और साइलेज तैयार कर सकते हैं। इनके साथ ही वे जानवरों को खनिज आवश्यकता को पूरा करने के लिए यूरिया शीरा खनिज ब्लॉक (यू.एम.एम.बी.) जैसे खनिज ब्लॉकों का भी उपयोग कर सकते हैं। बारिश के दौरान पानी के रिसाव से बचने के लिए मानसून पूर्व पशु शेड की मरम्मत की जानी चाहिए। पशु गृह में उचित वायु संचार की व्यवस्था करें। संक्रमण को रोकने के लिए मृत पशु को जलाकर और गहरे दफन (चूना/नमक सहित) विधि द्वारा उचित निपटान। बाहरी परजीवियों को नियंत्रित करने के लिए पशुशाला में कीटनाशकों का नियमित छिड़काव करें। पशुओं के थनों को संक्रमण से बचाने के लिए गाय के गोबर से साफ करें एवं पशुशाला के फर्श को स्वच्छ एवं सूखा तथा मूत्र रहित रखें।

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

0


कोरबा – पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय व गैर शासकीय विभागों व संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा कलेक्ट्रेट में भी पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने व अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों व व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से तैयार करने की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने सभी शासकीय और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया था।

सुखमीन बाई हो या सुखों बाई, हरा सोना ने संग्राहकों में खुशियां जगाई।

0

तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बनी खुशहाली की उम्मीद।


कोरबा – इस औद्योगिक जिले के वनांचल में रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता को हरा सोना मानते हैं। गर्मी के दिनों में जब उनके पास न तो खेतों में काम होता है और न ही घर में कुछ काम, तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरा सोना का संग्रहण उन्हें मेहनत एवं संग्रहण के आधार पर पारिश्रमिक देता है। वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिये तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर में हुई वृद्धि ने खुशियां जगा दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा राशि 4000 रुपए किए जाने के बाद संग्राहकों में खुशियां है। वे बहुत ही उत्साह के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कर रहीं हैं।
कोरबा विकासखंड के ग्राम कोरकोमा की सुखमिन बाई और कला कुंवर, वृंदा बाई तेंदूपत्ता संग्रहण कर उसे समिति में बेचने का कार्य वर्षों से कर रही है। एक सीजन में तीन से पांच हजार रूपए तक कमाई करने वाली इन संग्राहिकाओं का कहना है कि वे सुबह से शाम तक पत्ते तोड़कर उसे बण्डल बनाती हैं, फिर फड़ में ले जाकर बेच आती हैं। उनका अधिकांश समय वन में ही गुजरता है। मुख्यमंत्री द्वारा 2500 रूपये प्रति बोरा राशि की दर को 4000 रूपए किए जाने पर खुशी जताते हुए सुखमिन बाई ने इससे उसके जैसे संग्राहकों को लाभ पहुंचने की बात कही।
ग्राम कोरकोमा की की रहने वाली बिसाहीन बाई, गीता बाई, सुखो बाई, ननकी बाई का कहना है कि वह कई साल से तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य कर रही है। संग्राहकों के हित में 2500 की राशि 4000 रूपए प्रति बोरा होने पर गरीब संग्राहकों को इससे फायदा होने की बात कही। कुदमुरा के राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी के साथ-साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का काम कई वर्षों से करता आ रहा है। गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण से गर्मी के दिनों में कुछ कमाई हो जाती है। एक-एक पत्तों को तोड़कर बण्डल बनाने में मेहनत लगता है। शासन ने संग्राहकों के परिश्रम का महत्व को समझते हुए राशि बढ़ाई है जो सराहनीय है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा दर 25 सौ से बढ़ाकर चार हजार रूपये किए जाने से संग्राहकों को राहत मिल रही है। संग्राहक सुखो बाई ने बताया कि गांव के पास ही पहाड़ है। आसपास के क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण आसानी से हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के दिनों में कई घरों में शादी विवाह होता है। ग्रामीणों के पास अतिरिक्त आमदनी का जरिया नही होता, ऐसे में तेंदूपत्ता संग्रहण से बहुत सहूलियत होती है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से अतिरिक्त राशि की प्राप्ति होती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचता है। इस प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिये प्रति मानक बोरा दर में वृद्धि से जिले के वनांचल में रहने वाले सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर्ष की अनुभूति हुई है।

कोरबा जिले में 82 समितियों से होता है तेंदूपत्ता का संग्रहण-
कोरबा जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अप्रैल-मई से प्रारंभ हो जाता है। जिले में 82 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के जरिये इसका संग्रहण किया जाता है। इनमें कोरबा वनमण्डल में 38 एवं वनमण्डल कटघोरा वनमण्डल के 44 समितियां शामिल हैं। कोरबा वनमण्डल के अंतर्गत वर्ष 2023 में लगभग 43 हजार 822 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित कर 17 करोड़ 52 लाख 89 हजार रूपये का भुगतान किया गया। यहां 34 हजार 590 तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। कटघोरा वन मंडल में इस वर्ष में 58 हजार 688 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया गया। इस तरह जिले में एक लाख 13 हजार 560 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया।

*02 आरोपियों को अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार।*

0

*(1) 64 पौवा देशी प्लेन शराब (11520 एम.एल.) कीमती 5120/ रुपये, (2) 01 एक नग मोटरसाइकिल सी.जी.-09 जे.एम.-9533 कीमती-20000/ रुपये व आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 240/ रुपये कुल जुमला कीमती 25,360/रु. पुलिस ने किया जप्त।*

*आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक-133/2023 धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट तथा अपराध क्रमांक-134/2023 धारा-34 (2) 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

कबीरधाम जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा लगातार जिले के थाना एवं चौकी का निरीक्षण कर थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया है, कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर जिले को पूर्णता अपराध मुक्त, नशा मुक्त बनावें। जिस पर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपुत के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी दामापुर सहा. उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल द्वारा आज दिनांक- 03.06.23 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु हमराह स्टाफ के टाउन/देहात रवाना हुए थे। दौरान भ्रमण क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम दुल्लीपार के पास रोड में आरोपी दिनेश पिता घनाराम चौहान उम्र 35 साल सा. अतरियाखुर्द चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम जो अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से देशी प्लेन शराब का मोटरसाइकिल पर परिवहन कर रहा है। उक्त सूचना पर

बिना विलंब किए तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर मुखबीर के बताए अनुसार आने-जाने वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनेश पिता घनाराम चौहान उम्र 35 साल सा. अतरियाखुर्द चौकी दामापुर के कब्जे से 44 पौवा देशी प्लेन शराब (7920 एम.एल.) कीमती 3520/रु. एवं 01 एक नग मो.सा.सी.जी. 09 जे.एम. 9533 कीमती 20000/रु. जुमला कीमती 23,520/रु. को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर अप.क्र.134/23 धारा 34 (2) 59 क आब एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
इसी प्रकार पुलिस टीम के द्वारा दूसरे प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी कोमल पिता भोलाराम टंडन उम्र 24 वर्ष साकिन जल्ली थाना फास्टरपुर जिला मुगेली को अवैद्य धन लाभ अर्जित करने की नियत से देशी प्लेन शराब का बिकी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा किमती 1600/ रुपये एवं बिक्री रकम 240रु. जप्त कर अप. क. 133/23 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर, स.उ.नि. रघुवंश पाटिल, प्र.आर. 165 बलदाऊ चंद्रवंशी, प्र.आर. 355 रघुनंदन चंद्रवंशी, आर. शिवा भार्गव, आर. सेवक राम, आर. नंदलाल राठौर, आर. तुरेन्द्र साहू सैनिक 75 खगेश्वर साहु का सराहनीय योगदान रहा है।