Home Blog Page 941

*जिला पंचायत सीईओ ने ली स्वीप संबंधी बैठक*

0

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत ने जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वीप संबंधी गतिविधियों के बारे में बैठक ली। बैठक में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर की अर्हता तिथि में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से बताया। जिसके अंतर्गत 02 अगस्त को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन एवं 02 से 31 अगस्त तक दावा आपत्ति दाखिल करने की अवधि बताई। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अगस्त, 13 अगस्त एवं 19 व 20 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 अगस्त को किया जायेगा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण कर मतदाता सूची को शत प्रतिशत विशुद्ध बनाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदाता जागरूकता अभियान हेतु प्रस्तावित जिला स्वीप गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय नाथ, जिला स्तरीय स्वीप मास्टर ट्रेनर डॉ. आई. पी. यादव एवं डॉ.जे.पी. मिश्र विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी सहित जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं मुंगेली वि.ख. के हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

 

*एसडीएम मुंगेली ने किया संबलपुर रीपा का निरीक्षण*

0

मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने ग्राम संबलपुर में निर्मित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां श्री सिद्धि विनायक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित गतिविधियों जैम जेली, सॉफ्ट टॉय, आचार इकाई ब्लैक गार्लिक का अवलोकन किया। साथ ही महिला स्व सहायता समूहों से गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण, प्रसंस्करण विधि, मशीनों से कार्य, पैकिंग, विपणन, विक्रय लाभांश, प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

*छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत*

0

10 जून तक जमा कर करना होगा खाता विवरण

मुंगेली // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में विभिन्न स्तरों पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया था। जिसके विजयी खिलाड़ियों को शासन के प्रावधानानुसार पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500 रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रूपए की राशि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस हेतु जनपद पंचायत मुंगेली जोन अंतर्गत ग्राम खेढ़ा, कंतेली, कोना, मुड़पार, पण्डरभट्ठा, पदमपुर, सेतगंगा, दाऊकापा, चातरखार, जरहागांव और नवागांव चिनू, जनपद पंचायत पथरिया जोन के अंतर्गत मदकू, सिलदहा, हथनीकला, पड़ियाईन, सल्फा, अण्डा, गंगद्वारी और जनपद पंचायत लोरमी जोन अंतर्गत खुड़िया, कोतरी, डिण्डौरी, पेण्ड्रीतालाब एन., छपरवा, देवरहट, चंदली, फुलवारी एफ. तेलियापुरान, अखरा और लालपुर के जिला स्तरीय खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी में 10 जून तक अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी जमा कर या ईमेल ssomungeli@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

 

*ड्रायविंग में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन 20 जून तक*

0

मुंगेली / अनुसूचित जाति के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं से टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन 20 जून तक आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं के साथ ही बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं को छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट आॅफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) के माध्यम से वाहन चलाने का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण रायपुर प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रदान किया जाएगा। इस हेतु आवेदन जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय कक्ष क्रमांक 240 में जमा किया जा सकता है।

 

*आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति उपरांत अंतिम पात्र सूची जारी*

0

मुंगेली / गौटिया अंजोरदास पाटले उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय लालपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय सरगांव, महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम पात्र सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट मुंगेली.जीओव्ही.इन पर किया जा सकता है।

 

*स्वरोजगार योजना के तहत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

c

मुंगेली // अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक को बैंकों के माध्यम से प्रति इकाई 50 हजार रूपए अधिकतम बंधन नहीं ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक की वार्षिक आय 01 लाख 50 हजार रूपए से कम होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जो व्यक्ति ऋण लेने के इच्छुक हैं, वे आवेदन पत्र के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कक्ष क्रमांक 240 में सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

*पुलिस सुरक्षा में पहुंचे,शादी के बंधन में बंधने से पहले बंधक बने दूल्हा दुल्हन*

0

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बराती छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के शहडोल बारात लेकर पहुंचे हुए थे। जहां बंधन में बंधने से पहले ही गांव के कुछ नशेड़ियों ने दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर दी।

मामले की सूचना अमलाई थाने को लगी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और दुल्हा-दुल्हन को बंधक से मुक्त कराया। वहीं बारातियों को मध्य प्रदेश सीमा के उस पार तक पुलिस सुरक्षा में छत्तीसगढ़ भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना इलाके का है। जहां छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के पेरू पारा से दूल्हा अजय शहडोल जिले के अमलाई थाना एरिया के बकहो नगर पंचायत के खाले टोला वार्ड नंबर-1 में बारात लेकर पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर नशे में धुत गांव वालों और बारातियों के बीच वाद-विवाद हो गया। इसी दौरान नशे में धुत कुछ शराबी ग्रामीणों ने बारातियों के साथ मारपीट की, गाड़ियों के कांच तोड़े और दुल्हा-दुल्हन को बंधक बना लिया। बरातियों के साथ जमकर मारपीट भी की। इस मारपीट में कई बाराती घायल भी हो गए हैं।

अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय गांव वालों कि नशे की हालत में बारातियों से विवाद किया था। जिस पर मारपीट की घटना भी हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बारातियों को सुरक्षित मध्य प्रदेश की सीमा के उस पार छत्तीसगढ़ तक पहुंचा दिया गया है।

*काम पर गये थे माँ और पिता14 साल की लड़की ने लगाई फांसी: बगल में सोता रहा भाई…*

0

दुर्ग,,14 साल की लड़की ने लगाई फांसी: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा है। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी।परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मानसिक रूप से थी बीमार

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोषी काफी अकेली रहती थी। वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया ये किसी के भी समझ से परे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लव का एंगल भी नहीं आया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए वो पूछताछ कर रही है।

*बैंक मैनेजर ने की ख़ुदकुशी, ब्रा पहनकर पुलिस भी हैरान*

0

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर ने अपने किराये के मकान में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि उसने महिलाओं के अंत:वस्त्र पहन रखे थे. विनोद कुमार अमरपुरा इलाके में पहली मंजिल पर अकेले रहता था. शुक्रवार सुबह उसका शव एक रस्सी के सहारे झूलता मिला. पुलिस को उसके कमरे से महिलाओं के कपड़े मिले हैं. एक सार्वजनिक बैंक में मैनेजर के पद पर काम करने वाला कुमार वहां दो साल से अकेले रह रहा था. उसकी पत्नी और बच्चे फिरोजपुर शहर में रहते थे. जांच अधिकारी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है. उन्होंने कहा, यह इस तरीके से संदिग्ध आत्महत्या का दुर्लभ मामला है. पुलिस ने बताया कि कुमार अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर गया था और गुरुवार की रात लुधियाना स्थित अपने आवास पर लौटा था. सुबह नौकर ने घर का दरवाजा खटखटाया और मकान मालिक को बताया कि घर से भीतर से कोई जवाब नहीं दे रहा. बाद में उन्होंने उसका शव छत से झूलते देखा.

पंजाब के लुधियाना शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नेशनलाइज्ड बैंक के सीनियर मैनेजर के सुसाइड का पतार चलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या के तीन दिन पहले ही उसने अपना हंसी खुशी बर्थडे बनाया था। अब शुक्रवार के दिन उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। पूरे मामले में संदिग्ध बात यह है कि उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहने हुआ था। मामला शहर के अमरपुरा इलाके की है। मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन SHO अमृतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विनोद मसीह कैनरा बैंक में सीनियर मैनेजर के रूप में पदस्थ था। वह मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक बस्ती का रहने वाला था और यहां ट्रांसफर आया था। यहां पर वह किराए का मकान लेकर रहता था। शुक्रवार की सुबह बैंक मैनेजर ने अपनी नौकरी पर भी नहीं गया और घर के बाहर नहीं आया तो मकान मालिक को कुछ शंका हुई तो उसने जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। किसी घटना की आशंका के चलते मालिक ने पुलिस को जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही थाने के एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर शॉक्ड हो गए। बैंक मैनेजर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। साथ ही उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए था। पुलिस ने तुरंत ही फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। इसके बाद मौके से सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक बैंक मैनेजर जहां रूम रेंट लेकर रहता था उसके मालिक ने बताया कि विनोद ने तीन दिन पहले ही अपना जन्म दिन मनाया था। इसके साथ ही वह अपने रूम में खाना बनाने के बजाए ईसा नगरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर जाकर खाना खाता था। पुलिस ने उनको भी घटना की जानकारी देने के साथ सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ के लिए बुला सकती है।

*पिता ने रख दी ऐसी शर्त,शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन नहीं मनाएंगे सुहागरात,फिर*

0

अजीबो-गरीब मामला


यूपी। हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी बेटी का समय रहते घर बस जाए, बेटी की शादी के लिए मां-बाप ससुरालवालों की हर जायज और नाजायत शर्तें तक मान लेते हैं, लेकिन बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा मोहल्ले में एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान। यहां दुल्हन के पिता ने विदाई से पहले दूल्हे के सामने तीन शर्तें रख दी, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। तीन शर्तों में से एक शर्त ये भी थी कि दूल्हा कभी भी दुल्हन के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा। बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा मोहल्ले में रहने वाले मानवेंद्र सेन की शादी गुरसरांय थाना क्षेत्र में रहने वाली ज्योति के साथ तय हुई थी। घर में शादी की खुशी मनाई जाने लगी। आखिरकर वो दिन भी आया जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने 6 जून को बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल पहुंचा। हर तरफ खुश का माहौल था। इसी दौरान दुल्हन ने अपने मुंह बोले पिता और छोटी बहन के साथ एंट्री ली। शादी की सारी रस्में अदा की गई। पहले जयमाला हुई फिर दुल्हा-दुल्हन शादी ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए।
शादी की सारी रस्में अदा हो गई थी। दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ ले जाने के लिए उतावला हो रहा था, फिर आया वो समय जिसका बारातियों को इंतजार था। विदाई को लेकर वर पक्ष तैयारी में लगा हुआ था। तभी ज्योति ने साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के मुंह से मना सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। युवती ससुराल ना जाने की रट लगाते हुए वहां से उठकर चली गई। जब दूल्हे और उसके पिता ने इसका कारण पूछा तो ज्योति के मुंह बोले पिता अनेक त्रिपाठी ने वर पक्ष के सामने तीन चौंकाने वाली शर्त रख दी। जिसे सुनकर किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। अनेक त्रिपाठी ने वर पक्ष के सामने पहली शर्त रखी कि मानवेंद्र और ज्योति कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त रखी कि ज्योति अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी और उसी के साथ ही अलग कमरे में सोएगी। इसके बाद तीसरी शर्त रखी कि मेरे आने जाने पर परिवार की तरफ से रोक टोक नहीं की जाएगी और जब भी मैं आऊंगा तो मेरे लिए अलग से कमरा होना चाहिए। वर पक्ष पिता की तीनों शर्त सुनकर लोग सकते में आ गया और इन सभी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया और वापस अपने घर चली गई। वहीं अब यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।