Home Blog Page 940

*सफलता की कहानी रागी की फसल से समृद्ध हो रहे किसान*

0

*छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन – बढ़ती मांग के चलते किसानों का बढ़ा रागी की ओर रुझान*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) से जिले के किसान अब रागी की फसल लेने में रूचि ले रहे है। ग्रीष्म ऋतु में किसानों के लिए अच्छा और लाभदायक फसल है क्योंकि इसमें आने वाली लागत राशि बहुत ही कम है। विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानों को रागी फसल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज में पौष्टिकता इतनी प्रबल है कि खेती के कार्य करने वाले मजदूर एवं किसान इन मोटे अनाजों को भोजन के रूप में लेकर समस्त पौष्टिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर लेते हैं। मोटे अनाज ग्लूटिन से रहित आवश्यक एमिनो अम्लयुक्त होने के कारण सुपाच्य होते हैं और इनसे किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी नहीं होती है। यह अन्य धान्य की तुलना में कम ग्लूकोज उत्पादित करते हैं। कम ग्लासिमेक्स इनडेक्सयुक्त होते हैं। जो मधुमेह के जोखिम को कम करता है। आज के दौर में डायबिटीज की बीमारी एक महामारी के रूप में व्यापक रूप से बढ़ रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में मिलेट मिशन चलाया गया है और लघुधान्य फसलों को बढ़वा दिया जा रहा है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लघुधान्य फसलों को प्रोत्साहित करते हुए खरीदी की जा रही है। इस योजना के तहत कोदो, कुटकी, रागी के किसानों को लाभ दिया जा रहा है।


विकासखण्ड तखतपुर के विजयपुर गांव के निवासी श्री सेवकराम कश्यप इस योजना का लाभ लेकर अच्छी आमदनी कर रहे है। श्री कश्यप ने बताया कि वे पहले ग्रीष्मकाल में मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। धान की खेती में अत्यधिक पानी की आवश्यकता है और गर्मी के दिनों में भूमि का जलस्तर भी नीचे चला है। ऐसी स्थिति में धान की उत्पादन क्षमता पर बहुत ही असर पड़ता है। ग्रीष्मकालीन धान में लागत राशि ज्यादा आती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सी.पी. महिलाने से रागी की खेती करने की सलाह मिली। 0.400 हेक्टेयर कृषि भूमि में रागी फसल लगाकर इसकी शुरूआत उन्होंने की। इस फसल में बहुत ही कम मात्रा में पानी की खपत होती है और उर्वरकों की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती। श्री कश्यप ने बताया कि 0.400 हेक्टेयर रकबे में लगे फसल से उन्हें 8 क्विंटल उत्पादन एवं लगभग 46 हजार रूपये की आय होने का अनुमान है। वे कहते हैं कि इस योजना के माध्यम से उन्हें धान की फसल का एक अच्छा विकल्प मिला है। आसपास के किसान भी रागी फसल के लाभ से प्रभावित होकर इसमें रूचि दिखा रहे है।

*हाई स्कूल की छात्रा का रेप, खेत में मिला शव, पुलिस अधीक्षक ने कहा…*

0

फिरोजाबाद। टूंडला थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईस्कूल की लापता एक छात्रा का शव एक खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई गई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल पास 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार दोपहर घर से लापता थी।परिवार ने अपने परिचितों, बेटी की सहेलियों सहित कई स्थानों में तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को गांव के लोगों ने एक किशोरी का शव चरी के खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर, सर्वेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी टूंडला अनिवेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

चरी के खेत में एक लड़की की लाश मिलने की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे और शव की शिनाख्त लापता बेटी के रूप में किया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। किशोरी के मुहं में कपड़ा ठूंसा हुआ। अंग वस्त्र फटे और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। शव की दशा देखकर घरवालों ने आशंका जताई है कि बेटी के साथ हैवानियत करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। साक्ष्यों को एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्रा की हत्या किस प्रकार से की गई है।टूंडला थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईस्कूल की लापता एक छात्रा का शव एक खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई गई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल पास 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार दोपहर घर से लापता थी।परिवार ने अपने परिचितों, बेटी की सहेलियों सहित कई स्थानों में तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को गांव के लोगों ने एक किशोरी का शव चरी के खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी

*युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या*

0

घाटमपुर। पारिवारिक कलह की वजह से परिजनों ने युवक की लिंग काट कर हत्या कर दी. युवक ने शादी के खर्चे के लिए खेत में खड़े बास के पेड़ बेच दिए. जिससे चिढ़ कर उसके ताऊ के दो बेटों ने उसकी हत्या कर दी. युवक के भाई ओम प्रकाश के मुताबिक प्रवेंद्र ने खेत में खड़े बांस बेचे थे और बुधवार को वह ताऊ के बेटे पीयूषकांत और गौरव के साथ बाइक से बांस का रुपया लेने निकला था । जिसके बाद वह फिर घर नहीं लौटा । रात में परिजनों ने खोजबीन की थी लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी थी। में कानपुर: घाटमपुर में शादी से तीन दिन पहले एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। मृतक का शव नोन नदी किनारे खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस मामले में अवैध संबंधों से लेकर संपत्ति विवाद तक के बिन्दुओं पर जांच कर रही है। आखिरी बार मृतक को ताऊ के दो लड़कों के साथ देखा गया था । पुलिस दोनों दो लड़कों की तलाश कर रही है।

घाटमपुर के मोहनपुर का मजरा इटर्रा के रहने वाले 28 वर्षीय प्रवेंद्र की शादी 11 जून को फतेहपुर के मलवां के गोपालपुर अढेना गांव में तय हुई थी । भाई ओम प्रकाश के मुताबिक प्रवेंद्र ने खेत में खड़े बांस बेचे थे और बुधवार को वह ताऊ के बेटे पीयूषकांत व गौरव के साथ बाइक से बांस का रुपया लेने निकला था। उसके बाद वह फिर घर नहीं लौटा । जिसकी रात में परिजनों ने खोजबीन की थी लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी थी. गुरुवार सुबह उसका शव नहर किनारे खेत में पड़ा मिला । जिसके प्राइवेट पार्ट के पास चाकू मिला।आपको बता दें कि गुरुवार सुबह नंदना चौकी क्षेत्र के तरगांव में नोन नदी किनारे नीलम यादव के खेत में प्रवेंद्र का शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू की तो पास ही युवक का प्राइवेट पार्ट कटा पड़ा था । बगल में चाकू, एक क्वाटर शराब की खाली बोतल और दो गिलास भी वहां मिले । पैंट शर्ट पहने युवक की जेब में न तो कोई पहचान पत्र था न ही उसका मोबाइल मिला । काफी प्रयास के बाद जब शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवेंद्र की मां संगीता का निधन उसके जन्म के कुछ दिन बाद व पिता राजू का निधन बीस साल पहले हो गया था । उसका पालन पोषण जसरा गांव निवासी बुआ ज्ञानवती ने किया । 15 साल पहले प्रवेंद्र वापस अपने ताऊ देशराज के घर पर आ गया था । और वहीं रह रहा था । वहीं पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर अशोक दुबे का कहना है कि युवक बुधवार शाम से लापता था । बुआ का कहना है कि वह रात में घर आया था । तौलिया लगाकर दोबारा निकल गया था पर शरीर पर पैंट शर्ट मिली है । परिजन गुमराह कर रहे हैं । पुलिस आशनाई समेत कई बिंदुओं से जोड़कर देख रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले में परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पूछताछ की जा रही है ।युवक के गले पर निशान थे। पास में देशी शराब की बोतल, दो ग्लास और पानी का पाउच पड़ा था। युवक का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। बॉडी पर चोट के निशाान थे। वहीं, पास में खून सना चाकू भी मिला। उन्होंने फोटो से मिलान किया तो युवक की शिनाख्त परमेंद्र के रूप में हुई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शाम को युवक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया। जानकारी मिलते ही घाटमपुर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों को जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत करवाया। जिसके बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। मामले में घाटमपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी रवि दीक्षित ने बताया कि मौक़े पर गए थे, ग्रामीणों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के चाचा देशराज को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। फरार चचेरे भाई पीयूषकांत की तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का लग रहा है।

*पत्नि की अश्लील पोस्टर अपार्टमेंट के गेट पर चिपकाया, सिरफिरे शख्स ने दिया सेक्स का ऑफर*

0

डेमो पिक

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी के अश्लील पोस्टर अपार्टमेंट के गेट पर चिपका दिया। इस पर महिला का मोबाइल नंबर भी लिखा है। जब पत्नी ने इसे लेकर सवाल किया तो पति ने जमकर हंगामा किया। यहां तक की पत्नी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इस पर पीड़िता ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ये घटना कमला नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट का है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के पोस्टर अपार्टमेंट की दीवारों पर चिपका दिया।

इस पोस्टर पर पत्नी के नंबर के साथ आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं। गेट पर लगे सीसीटीवी ने पति के इस हरकत को रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते इसाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पत्नी ने अपना आपत्तिजनक पोस्टर अपार्टमेंट में देखा तो उसके होश उड़ गए। जब पत्नी ने सवाल किया तो पति उसे मारने पीटने लगा। पीड़ित महिला डीसीपी से इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

खुद को विधुर बताकर की थी शादी

पीड़िता के मुताबिक पति आपराधिक प्रवृति का है। उसने भाई की हत्या के आरोप नें अपनी पत्नी को जेल भिजवा चुका है। इसके अलावा उसने खुद को विधुर बताकर 2012 में शादी रचाई थी। पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है. मगर कभी-कभी कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जो इस रिश्ते को भी शर्मसार कर देते हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का आरोप है कि उसका पति ही उसके अश्लील पोस्टर मोहल्ले की दीवारों पर चिकपा रहा है. पीड़ित महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. इसी के साथ महिला ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है. जानकारी के मुताबिक, वीडियो में महिला का पति उसके अश्लील पोस्टर दीवारों पर चिपकाता हुआ दिख रहा है.दरअसल आगरा पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक पत्नी अपने ही पति की शिकायत करने के लिए पहुंची. उसकी शिकायत सुन वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए. पीड़ित महिला के मुताबिक, उसका पति उसके ही अश्लील पोस्टर मोहल्ले की दीवारों पर लगा रहा है. इसके साथ ही पोस्टर के ऊपर अश्लील बातें भी लिख रहा है. महिला के मुताबिक, उसका पहले पति से तलाक हो चुका है. उसके दूसरे पति का नाम रिंकू है. महिला का आरोप है कि उसका पति गलत कामों में शामिल रहता है. इसलिए वह पिछले 6 सालों से उससे अलग रह रही है. महिला की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त ने कमलानगर थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस मामले पर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

*लाश प्रेमी-जोड़े की लाश,फांसी पर लटकती मिली……*

0

गरियाबंद,,प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती मिली लाश…छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

*आई ए एस पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना और अप्राक्तिक यौवन शोषण का आरोप,कोर्ट ने दिया एफ आई आर दर्ज करने का आदेश।*

0

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा 9 जून 2023। 2014 बैच के IAS संदीप कुमार झा के खिलाफ कोरबा कोर्ट ने FIR के निर्देश दिये हैं। तेलंगाना कैडर के IAS संदीप पर कोरबा की रहने वाली पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना और दहेज प्रताड़ना के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पहले कोरबा एसपी को शिकायत की गयी थी, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं होने पर युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। आरोप के मुताबिक तेलंगाना कैडर के IAS की शादी 2021 में कोरबा की युवती के साथ दरभंगा बिहार में हुई थी। शादी के पहले और बाद में लगातार दहेज के लिए युवती को प्रताड़ित किया जाता था। यही नहीं दहेज प्रताड़ना, मारपीट और आप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाने का आरोप IAS पर लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद अब जल्द ही इस मामले में FIR दर्ज किया जायेगा।

अपनी शिकायत में IAS की पत्नी ने कहा है कि जुलाई 2021 में उसका रिश्ता IAS के साथ तय हुआ था। शादी तय होने के बाद से ही कैश और जेवहरात को लेकर लड़का पक्ष की तरफ से दवाब बनाया जाने लगा। शिकायत के मुताबिक IAS के पिता और मां ने शादी से पहले ही मोटी दहेज की डिमांड कर दी। कहा गया कि IAS बनाने में लाखों रूपया खर्च हुआ है, इसलिए शादी में भव्यता होनी चाहिये। साथ ही साथ दहेज के रूप में आई.ए.एस. अधिकारी की हैसियत के अनुसार अच्छा बड़ा रकम, सोने व चांदी के जेवरात कम से कम 50 तोला, स्टैंडर्ड के कपड़े, होम अप्लायसेंस फ्रीज, वाशिंग मशीन, टी.व्ही., गोदरेज कंपनी का फर्नीचर की मांग की गई।”शिकायत के मुताबिक शादी में IAS को 50 तोला सोना, 1.70 करोड़ कैश दिया गया, लेकिन इसके बावजूद IAS पति, सास-ससुर व देवर नाखुश थे। कई बार मोबाईल पर इस बात की धमकी दी जाती रही कि “अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो विवाह नहीं करेंगें।” शादी के बाद उलहना का दौर शुरू हो गया। शिकायत के मुताबिक IAS पति, सास-ससुर के द्वारा यह कहा गया कि, “तुम्हारे पिता तो बोले थे कि आई.ए.एस. अधिकारी की हैसियत से मोटी रकम दी जायेगी। मात्र 50 तोला सोने का आभूषण देने या दहेज का सामान देने से नहीं चलेगा। वो 40 लाख रूपये नगद दिये हैं। हम लोग सोचे थे कि कम से कम 1 करोड़ रूपये से ज्यादा मिलेगा।”IAS के घरवाले छोटे बेटे मंदीप के लिए नोएडा में एक फ्लैट की डिमांड की थी। IAS की पत्नी का आरोप है कि वो फ्लैट पिता ने बेटी के नाम पर खरीदकर IAS के भाई को दिया। लेकिन, उस पर भी ये कहा जाने लगा कि फ्लैट को मंदीप पर ना खरीदकर बेटी के नाम पर क्यों खरीदा। शिकायत में आईएएस की पत्नी ने IAS के कुछ गुप्त रोग का भी जिक्र किया है। पत्नी का आरोप है कि परिवार के लोगों को IAS के रोगों की जानकारी के बावजूद सिर्फ दहेज वसूलने के लिए साजिशपूर्वक उसके साथ शादी करायी गयी।

पत्नी का आरोप है कि उनकी मां गंभीर ब्रेन कैंसर से पीडित हैं। लेकिन उनके इलाज के लिए उसे नहीं आने दिया गया। IAS के परिजनों की प्रताड़ना से पूरा परिवार काफी अवसाद में जी रहा है। पत्नी ने सभी शिकायतों के साक्ष्य रहने की बात भी कही है। पत्नी ने IAS पर अनियमितता के भी गंभीर आरोप लगाये हैं। IAS अपनी विभागीय बातें अपनी मां से शेयर करते हैं और विभागीय कागजात मेल के जरिये उन्हें भेजते हैं, ताकि गड़बड़ियां की जा सके। शिकायत के मुताबिक मां के इलाज के बाद जब वो अपने पति के बाद 17 मार्च 2022 को हैदराबाद आई, तो IAS संदीप ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं तकिए से मेरा मुंह दबाकर जान लेने की कोशिश की गई, जिसके बाद किसी तरह छूटकर दूसरे कमरे में जाकर कमरा बंद कर अपनी जान बचाई। 23 मार्च 2022 को वो अपने पिता के पास आ गयी।

*वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू सहित प्रेस क्लब पदाधिकारी महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट*

0

0. छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने घटना की निंदा कर की अपराधी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग।

0. नया बस स्टैण्ड अभिलाषा परिसर में नशेड़ियों का कब्जा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ बिलासपुर:– अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है जहां MDM, चरस,गांजा,कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है ऐसी ही एक घटना 7 जून बुधवार को प्रेसक्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के संभागीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू के साथ घटित हुई बुधवार की रात 8 बजे आदतन अपराधी अभिलाषा परिसर निवासी नशेड़ी प्रतापसिंह परिहार ने उधारी के पैसे देने से इनकार करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पत्रकारों से मारपीट की और दो कौड़ी के पत्रकार 100-100 रुपए में बिकने वाला बताया वहां रखे डंडे कुर्सी और लोहे से हमला कर

पीड़ित महिला पत्रकार

दिया जिससे पत्रकार सतीश साहू को नाक आंख के पास गम्भीर चोटें आई इस दौरान उक्त नशेड़ी ने महिला पत्रकार ऋतु के साथ भी झूमाझटकी की छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी और संभागीय अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दण्डात्मक कारवाही करने की मांग की है ताकि अपराधियों के हौसले बुलंद न हो और उनके द्वारा ऐसे कुत्सित प्रयास की पुनरावृत्ति न हो घायल पत्रकार द्वारा मामले की जानकारी देने के लिए 112 और सिरगिट्टी थाने को खबर की गई पर कोई रिस्पांस नही मिला तब मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में जाकर की गई ,जहां 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं मारपीट करने वाले अपराधी की काउंटर रिपोर्ट पर पुलिस ने 427, 34 जैसी धाराएं पीड़ित के खिलाफ ही लगा दी जबकि प्रार्थी ऋतुसाहू, सतीश साहू द्वारा पहले ही मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी को दुकान में तोड़फोड़ मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार के बारे में रिपोर्ट में लिखने को कहा गया था जिसे सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया उक्त मामले की शिकायत ऋतु साहू ने आज महिला थाने में की साथ ही एडिशनल एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्य वाई की मांग की है।

—————————————-

नाबालिक लड़की को 10 घंटे के भीतर दस्तयाब करने में मिली दर्री पुलिस को मिली सफलता।

0


कोरबा – प्रार्थिया दर्री निवासी दिनांक 06.06.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 05.06.2023 को सुबह 09.30 बजे मोबाईल से बातचीत करने से मना करने एवं डाटने पर घर सें बिना बताये कहीं चली गई, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 151 / 23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण भापुसे. के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा रा.पु.से., नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रॉबिन्सन गुडिया भापुसे. के मार्गदर्शन आधा घंटा में गुम बालिका के मोबाईल नम्बर को सायबर सेल कोरबा से लोकेशन लिया गया जो नागपुर महाराष्ट्र में होने की सूचना पर तत्काल थाना से टीम बना कर नागपुर महाराष्ट्र रवाना हुए। नागपुर से गुम बालिका को 10 घंटे के भीतर दस्तयाब कर कोरबा लाया गया, और गुम बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बालिका अकेली गई थी और कोरबा पुलिस के तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही किया जिससे घर से अकेली निकली बालिका को सुरक्षित बचा लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. चमन सिन्हा थाना प्रभारी दर्री, प्र.आर. 348 संतोष तांडी, आर. 40 सलामुददीन, आर. 767 अशोक चौहान, म. आर. 889 शीतला उईके की अहम भुमिका रही ।

सुबह की सैर में निकल रहे थे, तभी बगल में रखे सोफे में घुसता दिखा साप, जितेन्द्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

0

कोरबा – आराम फरमाने के लिए सोफे में बैठते हैं तो आप भी हो जाइए सचेत हो सकता हैं आप के सोफे में भी घुसा हो साप जी हा मामला हैं कोरबा के पोड़ी बाहर क्षेत्र का जहां तड़के सुबह 5 बजे राकेश मिश्रा मॉर्निंग वॉक के लिए निकल ही रहे थे और जूता पहने ही थे की आचनक सरकते हुए एक साप सोफे में घुसते दिखाई दिया फिर क्या राकेश मिश्रा की हालत ख़राब हो गई और घर वालों को बताया साथ ही कहा सोफे में बैठना मत एक साप घुसा हैं, फिर क्या मॉर्निंग वॉक में जाना ही भूल गए, परेशान परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया,उस वक्त वो सो रहे थे और थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही आखिकार थोड़ी देर पश्चात मौके स्थल पर पहुंचे जितेन्द्र सारथी के सोफे को फाड़ना चालू किया, देखते ही देखते पूरा सोफ़ा फट गया और अंदर जो नज़ारा था।

 

उसको देख कर घर वालो की आंखे खुली की खुली रह गई, चूहों ने बच्चों के कपड़ो के साथ बड़ो के कपड़े सोफे में भर दिया था मानों वो पूरी तरह अपना घर बना के रह रहे हों, मानो ऐसा लग रहा था की चूहे के करण ही साप घुसा होगा फिर थोड़ी देर पश्चात आखीरकार एक किरने साप बैठा दिखाई दिया जो checkered killback (डोडिया) था भले ही साप साधारण था पर एक आम इंसान के लिए साप तो साप ही हैं साप का नाम सुनते ही मन में डर बैठ जाता हैं फिर साप को सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरे में बंद किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली फिर पास के ही जंगल में उसे छोड़ दिया और घर वालों ने जितेन्द्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

जितेन्द्र सारथी ने बताया Checkered keelback(डोडिया) साप पानी में रहने वाला साप हैं साथ ही यह भी बताया कि यह साप बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़ा स्वभाव का होता हैं यह लगातार काटता हैं पर इसके काटने से कोई खतरा नहीं होता हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*पति समेत 3 गिरफ्तार,शादी के 17 दिन बाद पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत ..*

0

इंदौर में 7 जून को पत्नी की खुखरी से हत्या करने वाले आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी विक्रम सगोतिया ने पुलिस को बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था। घरवालों के दबाव में उसने यह शादी की। 5 जून को उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया था। उसे डर था कि अब वह पत्नी को कैसे पालेगा। इस वजह से उसने हत्या कर दी।

महू के रहने वाले विक्रम सगोतिया और देपालपुर की अंजली की 21 मई को शादी हुई थी। शादी के महज 17 दिन बाद विक्रम ने अंजली को मौत के घाट उतार दिया। हमले में आरोपी विक्रम के हाथ और पेट में चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है।

डीएसपी दिलीप चौधरी ने बताया कि नवविवाहिता के परिजनों ने पति और परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। जिसमें नवविवाहिता के पति विक्रम सतोगिया, ससुर महेश, सास दुर्गा, जेठ कृष्णा पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। दीपा, जगदीश, रानी निवासी धारनाका और रजनी निवासी इंदौर पर प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को किशनगंज चौपाटी से महेश उर्फ काका और उसके भाई कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। महेश पर 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसमें कई मामले अवैध हथियार रखने के भी हैं। जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पत्नी की हत्या के वक्त पति खुद भी घायल हुआ

वारदात के एक दिन पहले भाई से कहा था लेने आ जाओ

6 जून की रात में अंजली ने अपने परिजनों को फोन कर कहा था- आप मुझे लेने आ जाओ। ससुरालवाले मुझे परेशान कर रहे हैं। रात ज्यादा हो चुकी थी। इसलिए उन्होंने सुबह आने के लिए कहा। अंजली का भाई रुपेश देपालपुर से 7 जून की सुबह महू के लिए निकला। रुपेश जैसे ही धार नाका में स्थित मकान पर पहुंचा तो चिल्लाने की आवाज आने लगी। रुपेश ने ऊपर जाकर देखा तो विक्रम हाथ झटक कर घर से बाहर भाग गया। कमरे के अंदर अंजली घायल अवस्था में पड़ी थी। उसके पूरे शरीर से खून बह रहा था। फर्श पर खून फैला पड़ा था। इसके बाद तत्काल परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। रुपेश अंजली को अस्पताल ले गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।