Home Blog Page 939

*झूलबाई को गोबर बेचकर हुआ 64 हजार से अधिक का लाभ*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा छत्तीसगढ़,,सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकरात्मक बदलाव ला रही है। जिससे वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निभा रहीं हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम बुंदेली निवासी झूलबाई ने गोबर बेचकर 64 हजार रूपए कमाए हैं, जिससे उन्होंने दुधारू पशु खरीदकर अपना व्यवसाय में विस्तार किया है।


हितग्राही झूल बाई ने बताया कि उन्होंने पहले कभी सोचा ही नहीं था कि गोबर से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने बताया कि उनका परिवार खेती किसानी के साथ ही पशुपालन व दुग्ध व्यवसाय का भी कार्य करते है। वह पिछले 10 वर्षों से पशुपालन कर रहीं हैं। पहले वह मवेशियों से प्राप्त गोधन का घरेलू कार्यों में उपयोग करती थी परंतु अधिकांशतः गोबर व्यर्थ रह जाता था। जिसका किसी प्रकार का कोई उपयोग नहीं हो पाता था। प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी प्रारंभ होने से उन्हें अतिरिक्त आय का एक मुख्य जरिया मिल गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बुंदेली गौठान में अब तक 320 क्विंटल से अधिक गोबर बेचकर 64 हजार से अधिक का लाभ प्राप्त किया है। गोबर से अर्जित पैसे का उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय को और अधिक विकसित करने में किया है। इस हेतु अच्छी नस्ल की दुधारू गाय-भैंस की खरीदी, उनके लिए आवश्यक चारे-पानी की व्यवस्था, रख-रखाव हेतु शेड की व्यवस्था सहित अन्य कार्यो में व्यय किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना अत्यंत लाभकारी योजना है, इससे जहां ग्रामीण गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गौठानों में गांव में ही महिलाओं को खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, मुर्गी पालन आदि गतिविधियों के संचालन से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन के साथ ही आर्थिक विकास भी हो रहा है।

*केंगेन वाटर/अल्कलाइन वाटर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना तारबाहर की कार्यवाही*

अपराध क्रमांक 115/2023
धारा 420,34 भादवि

*गिरफ्तार आरोपी*
1. सुभाष ताती पिता स्व गोविंदराम ताती उम्र 48 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर सी टाइप बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा
2. मीना ताती उफ नीना ताती पति सुभाष ताती उम्र 38 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर 3 ए बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा

आशीष कश्यप बिलासपुर,,संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह भा.पु.से. द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

दिनांक 28/04/23 को प्रार्थीया अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर में थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था जिसमें आरोपी गण सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करना लेख होने से धारा 420,34 भादवी का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपी गॉड ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं।
प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अलका लाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 300000 से अधिक रकम ले लिए थे।
आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पता चला है। आरोपियों को आज कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।

*17 साल की लड़की के साथ पांच दिन तक दरिंदगी*

0

*अधेड़ ने दो दोस्तो संग मिलकर किया था किडनैप, काशीपुर से लड़की हुई बरामद*

UP: बरेली में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ पांच दिन तक दरिंदगी की गई। मुख्य आरोपी शाह आलम की आयु 54 साल है, जहां शाह आलम ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण किया, उसके बाद नशीला पदार्थ देकर रेप किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पहले यह मुकदमा अपहरण में था, लेकिन लड़की को रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर में बरामद किया गया।

आरोपियों पर बलात्कार, पाक्सो और अन्य धाराएं बढ़ाईं गईं।

*दूसरे समाज की किशोरी को कार से किया था अगवा*

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की हिंदू लड़की 6 जून को गांव में दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी।

इस दौरान इसी गांव के रहने वाले शाह आलम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर लिया।

जिसके बाद परिजनों पता चला कि लड़की को गांव का शाह आलम बहला फुसलाकर ले गए गया है।

जिसके बाद लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा मीरगंज थाने में दर्ज किया।

*लड़की से दोस्ती फिर दोस्तों के साथ दरिंदगी*

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शाह आलम की उम्र 54 साल है। शाह आलम ने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की से दोस्ती की।

जिसके बाद लड़की गांव में आती जाती थी, इस बीच आरोपी लगातार उसका पीछा करता था।

6 जून को आरोपी शाह आलम ने लड़की का अपहरण कर लिया। उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया।

मामला अलग अलग समुदाय से जुडा होने के चलते एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इंस्पेक्टर मीरगंज हरेंद्र सिंह को लड़की बरामदगी के निर्देश दिए।

थाने की पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो वह उत्तराखंड की मिली। तीनाें ने लड़की से दरिंदगी की।

*डरा धमकाकर पांच दिन तक लूटी आबरु*

लड़की ने पुलिस को बताया कि अलग अलग स्थान पर ले जाकर तीनों ने जबरन रेप किया। पहले नशीला पदार्थ दिया था। विरोध करने पर धमकी दी गई।

पहले यह मामला अपहरण की धारा में था। लेकिन लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है।

इनमें शाह आलम की उम्र 54 साल है, दूसरे आरोपी इरफान उर्फ बाबू की उम्र 30 साल है। नदीम कुरैशी की उम्र 25 साल है।

शाह आलम लड़की के गांव का है। दूसरा आरोपी इरफान भी लड़की के गांव का है। जबकि तीसरा आरोपी देहली दरवाजा कस्बा औरंगाबाद,

जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। बुलंदशहर के दोस्त को कॉल कर शाह आलम ने बुलाया था। अपहरण से पहले ही आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिए थे।

*कैमरे में कैद हुई दो चुडैल, जिंदा हिरण का मांस खाते दिखी*

0

नई दिल्‍ली। अपने घर की सुरक्षा के लिए बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की परंपरा कोई नई नहीं है. दुनिया भर में लोग ऐसा करते हैं लेकिन क्‍या हो जब इसी कैमरे की फुटेज में घर के बाहर दो चुड़ैल कैद हो जाएं.इससे भी एक कदम और आगे बढ़ते हुए दोनों चुड़ैल नग्‍न अवस्‍था में हों और वहां मौजूद एक हिरण के शव को खा रही हो. यह हम नहीं कह रहे बल्कि कनाडा की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है. महिला का नाम कोरिना स्टैनहोप है. वो पेश से नर्स हैं. उनका कहना है क‍ि CCTV कैमरे में कैद हुई दोनों चुड़ैल कुछ तंत्र मंत्र कि क्रियाएं कर रही थी. इसी बीच वो वहां मौजूद हिरण के शव को खाने लगी. उन्‍होंने इस घटना का सीसीटीवी पूरी दुनिया को दिखाया जो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

मैं और मेरे 76 साल के दादाजी कैमरे की फुटेज देख रहे थे. अचानक दो नग्‍न महिलाओं को हिरण खाते हुए देखने से हम दोनों काफी डरे हुए हैं.” इससे भी एक कदम और आगे बढ़ते हुए दोनों चुड़ैल नग्‍न अवस्‍था में हों और वहां मौजूद एक हिरण के शव को खा रही हो, यह हम नहीं कह रहे बल्कि कनाडा की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है। महिला का नाम कोरिना स्टैनहोप है। वो पेश से नर्स हैं। उनका कहना है क‍ि CCTV कैमरे में कैद हुई दोनों चुड़ैल कुछ तंत्र मंत्र कि क्रियाएं कर रही थी। इसी बीच वो वहां मौजूद हिरण के शव को खाने लगी। उन्‍होंने इस घटना का सीसीटीवी पूरी दुनिया को दिखाया जो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।नर्स ने बताई आपबीती

फॉक्‍स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार घर के बाहर पड़ा शव किसी हिरण का था। दोनों चुड़ैलों ने नग्‍न अवस्‍था में हिरण को खाने से पहले तंत्र मंत्र जैसी कुछ रस्‍मों को भी अदा दिया। कैनेडी न्‍यूज से बातचीत करते हुए महिला ने कहा मुझे नहीं पता कि ये असल में चल क्‍या रहा था। ये एक ऐसी चीज है जो आप रोजमर्रा में नहीं देखते हैं। इस घटना ने हमें डर दिया है। महिला ने कहा, “मैंने अपने घर पर हिरण मरा हुआ देखा था। मैंने कैमरे की फुटेज यह सोचते हुए देखी कि किसने इस मरे हुए हिरण को खाने में दिलचस्‍पी दिखाई, मैं और मेरे 76 साल के दादाजी कैमरे की फुटेज देख रहे थे। अचानक दो नग्‍न महिलाओं को हिरण खाते हुए देखने से हम दोनों काफी डरे हुए हैं।”

*दुष्‍कर्म का आरोप,भाभी ने देवर पर लगाया जानिए क्या है पूरा मामला*

0

डेमो पिक

मिर्जापुर। जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चचेरे देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने की बात कही थी। अब वह किसी और से शादी करने जा रहा है। रविवार को उसकी बरात जानी है।एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इधर, इस सनसनीखेज मामले से अजीब सी स्थिति हो गई। पूरा परिवार परेशान हो उठा। घटना की जानकरी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग मायूस हो गए।देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही की आजमगढ़ में तैनाती है। उसकी शादी प्रयागराज में तय हुई है। रविवार को उसकी बरात प्रयागराज जानी थी। इससे पहले शनिवार को सिपाही के बड़े पिता की बहू ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सिपाही उसका कई वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है।

उसी से उसे दो पुत्र हुए।अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। महिला के आरोप पर एसपी ने देहात कोतवाल बृजेश सिंह को आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। देहात कोतवाल आरोपी सिपाही रोहित दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। इसके चलते रविवार को उसकी बरात नहीं जा सकी।रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति व उसके अधिवक्ता और आरोपी सिपाही के अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्ष ने आपस में बात की लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। महिला का पति उसे साथ रखने को तैयार है लेकिन वो किसी के साथ नहीं रहना चाहती। सिपाही के साथ शादी की जिद पर अड़ी है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि महिला ने चचेरे देवर जो सिपाही है, उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

*जीजा की गंदी साजिश अपनी साली का बनाया फर्जी अकाउंट अपलोड की अश्लील तस्वीरें…*

0

बिहार। राजधानी पटना में एक शख्स ने अपनी साली के खिलाफ ही गंदी साजिश रच डाली। पत्नी से झगड़े के बाद जीजा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साली का फर्जी अकाउंट बना डाला। इसके बाद उस पर अश्लील तस्वीरें व मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। कई जगहों से कॉल आने के बाद जब युवती को इस बात की जानकारी मिली तो उसने शास्त्रीनगर थाने में जीजा पर केस दर्ज कराया। इधर, पुलिस ने सुल्तानगंज थाना इलाके के बाजार समिति के बकरी मंडी, न्यू अजीमाबाद के रहने वाले आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच झगड़ा चल रहा है। उन दोनों पति-पत्नी के विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच बहनोई ने उसे परेशान करने और परिवार को बदनाम करने की नीयत से सोशल साइट पर उसका फर्जी खाता बनाया फिर उस पर मोबाइल नंबर भी डाल दिया।

यही नहीं उसने फेसबुक पर कई अश्लील तस्वीरों व वीडियो भी डाल दिए। इसके बाद वहां से उसका फोन नंबर लेकर कई असामाजिक तत्व परेशान करने लगे। शुरू में तो उसे कुछ पता ही नहीं चला कि ऐसा कैसे हो रहा है। बाद में पता चला कि यह करतूत युवती के बहनोई की है। इसके बाद उस लड़की ने थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी। शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह के मुताबिक मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*तीन पत्रकार की मौत : टीवी चैनल के दो पत्रकारों की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत, तो एक की ऑफिस के चैंबर में मिली लाश*

0

नई दिल्ली 11 जून 2023। एक ही दिन में तीन पत्रकारों की मौत ने मीडिया जगत को शोक में डाल दिया है। दो पत्रकार न्यूज 24 चैनल के थे, जबकि एक इंडिया टीवी जैसे संस्थान में काम कर चुके थे। रविवार की सुबह न्यूज़24 के दो पत्रकारों गौरव और मनोज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गौरव आउटपुट पर थे जबकि मनोज सिंह लाइब्रेरी में काम करते थे। सुबह ऑफिस से शिफ्ट पूरी करके घर जाते वक्त ये हादसा हुआ है। सुबह 7.50 बजे ऑफिस से दोनों घर के लिए निकले और 8.15 बजे हादसे की ख़बर सामने आई।जानकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर लॉरी ने टक्कर मार दी। जिससे इनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। ख़बर के मुताबिक गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले इंडिया टीवी के पूर्व पत्रकार संजीव सिंह ने सुबह सुसाइड कर लिया।

जानकारी मिलने पर नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने मृतक युवकों के परिवार को जब इस घटना की जानकारी दी तो उनके घरों में कोहराम मच गया.

पत्रकार संजीव ने की सुसाइड

पत्रकारिता क्षेत्र से अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। इंडिया टीवी जैसे संस्थान में काम कर चुके संजीव व दिल्ली में यूट्यूब चैनल के पत्रकार संजीव ने आत्महत्या कर ली। मीडिया वेंचर विफल होने या अर्थ के अभाव में चलाने में अक्षम होने पर आत्मघाती कदम उठाने की यह घटना अत्यंत चिंतनीय है। अभी तक सुनते थे किसान आत्महत्या। अब वही हाल मीडिया क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। परिस्थितियों से पत्रकार और उनके परिवार जूझ रहे हैं। कुछ लड़ रहे हैं कुछ हार मान रहे हैं। संस्थान बढ़ रहे हैं लेकिन हालात नहीं सुधर रहे। कुछ समय पहले एक YouTube चैनल शुरू किया था एक दो लोगों की वित्तीय मदद से। दस पंद्रह स्टाफ़ रखे थे मगर दो महीने पहले इंवेस्टर ने हाथ खींच लिया। संजीव इससे टूट गये। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि “यह मेरा ड्रीम था जिसे मैंने चलाने की भरसक कोशिश की मगर अब हिम्मत नहीं बची है”। आज सुबह में उसने अपने ऑफिस के केबिन में पंखे से लटककर जान दे दी।

*मालिक की 16 साल की बेटी से किया रेप,आरोपी को 14 साल की जेल पढ़िये पूरी खबर*

0

डेमो पिक

बूंदी। नाबालिग से दुष्कर्म के करीब तीन साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 4 ने आरोपी को सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी इरफान (26) निवासी मोड़ीपाड़ा जिला बूंदी हाल निवासी बोरखेड़ा थाना क्षेत्र 14 साल के कारावास की सजा व 19 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी युवक पीड़िता के पिता की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता था। 16 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसे 12 दिन तक बूंदी व जयपुर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विशेष लोक अभियोजक धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता की मां ने 20 जून 2020 को बोरखेड़ा थाने में शिकायत दी थी।

जिसमें बताया था, 16 साल की बेटी नवीं कक्षा में पढ़ती है। पति पंचर की दुकान लगाते है। वहां इरफान नाम का लड़का काम करता है। पति के हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान बेटी घर पर अकेली रही। 17 जून आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। साथ में पति की बाइक भी ले गया। लड़के के बहकावे में आकर बेटी घर से 20 हजार रुपए ले गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 17 गवाह के बयान कराए। 28 दस्तावेज पेश किए।

*जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान जारी*

0

*एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ ने साफ सफाई कार्यों का किया निरीक्षण*

*नालियों में जल भराव की समस्या से बचाव एवं सफाई हेतु दिए आवश्यक निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकायो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगरपालिका चांपा, तहसील अकलतरा व नगर पंचायत रहौद सहित अन्य नगरीय निकायों में एसडीएम, तहसीलदार सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सुबह से साफ सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने वर्षा ऋतु में बारिश से नगरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित ना होने पाए इसका विशेष ध्यान रखते हुए साफ सफाई कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में जिले के सभी नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करने राजस्व और नगरीय निकाय के अधिकारी पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित नगरीय निकाय के एसडीएम, तहसीलदार , सीएमओ तथा संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

*टॉपर्स की जॉय राइड जांजगीर चांपा जिले के 4 टॉपर छात्र छात्राओ ने हेलीकॉप्टर में भरी सफलता की उड़ान*

0

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, 10 वीं और 12 वीं के मेरिट होल्डर्स को मिला हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा*

*कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दी शुभकामनाएं*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराने का अपना वादा आज पूरा किया। 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राओं को आज रायपुर में हेलीकॉप्टर राइड कराई गई। जांजगीर-चांपा जिले की 4 टॉपर छात्र छात्राओ ने भी इस मौके पर जॉयराइड का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड

पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा

दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और सफलता की नई ऊंचाईयां छूनी है। जिले से किर्ती अग्रवाल कक्षा 12 वी ग्रीन फिल्ड अंग्रेजी माध्यम बाराद्वार 96.20 , पायल यादव कक्षा 10 वी ज्ञान शारदा हाई स्कूल बाराद्वार 96.83 ,सौम्या सिंह 10 वी सरस्तवी शिशु मंदिर बलौदा 97.00 , रविन्द्र साहू कक्षा 10 वीं ठाकुर दाउजी सिंह हाई स्कूल पोड़ीशंकर ने 97.33 अंक अर्जीत कर प्रावीण्य सूची में नाम बनाकर जिले का नाम रोशन किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी टॉपर बच्चों को पुनः उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पालकों और शिक्षकों को भी बधाई दी