Home Blog Page 938

शाला खूुलने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करेंः कलेक्टर श्री संजीव झा।

0

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।

समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय-सीमा की बैठक में स्कूल, शाला भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं ईई आरईएस को निर्देश दिए कि शाला खुलने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रीपा कार्य, गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पत्र, निर्वाचन की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री झा ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष एवं शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय से जगह का चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने जिले के निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण, शहरी एवं आवर्ती चराई के सभी गौठानों में नियमित गोबर खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत सभी गौठानों में प्रत्येक पखवाड़ा 30 क्ंिवटल गोबर खरीदी होना चाहिए। इस हेतु सभी जनपद सीईओ गंभीरता से कार्य करेे। पशुपालकों एवं किसानों को गोबर विक्रय केे लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने गोबर खरीदी की तुलना में खाद रूपांतरण में प्रगति लाने के लिए कहा। साथ ही गौठानों में निर्मित्त जैविक खाद का सहकारी समितियों के माध्यम से प्राथमिकता से उठाव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हेतु उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही रीपा में नियमित रूप से विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन कराने की बात कही। जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हो सके एवं वे आत्मनिर्भर बन सकें।
श्री झा ने निर्वाचन की तैयारियों का जानकारी लेते हुए निर्देश दिए सभी मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप बनाए जाए साथ ही मतदान स्थल पर पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र के प्रकरण ग्राम सभा में लंबित नहीं होना चाहिए। वन अधिकार पत्र बनाने का कार्य गंभीरता से किया जाए। ग्राम सभा के माध्यम से लंबित प्रकरणों का अनुमोदन कराकर हितग्राहियों को प्रदान किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, बटांकन के प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय पर किया जाए। सीमांकन के एक भी प्रकरण लंबित न रहें। श्री झा ने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के प्रकरण में संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। कलेक्टर ने जिले में बनाए जा रहे स्कूली जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी को निर्देश दिए कि ग्रामीण जनों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित हाट-बाजारों में हाट-बाजार क्लीनिक शिविर लगाई जाए। श्री झा ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में सुपोषण अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। दूरस्थ ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द।*

0

*06 माह पुर्व माता-पिता के संरक्षण से अपहरण कर, बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर, करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म।*

*आरोपी एवं अपहृत नाबालिग बालिका को थाना अशोकनगर देहात जिला-अशोकनगर मध्य प्रदेश से बरामद करने में पिपरिया पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।*

*आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-409/2022 धारा– 363,366,376 2, ढ भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:–ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया में नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा दिनांक-10.12.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में गुम इंसान 41/22 अपराध क्र0 409/22 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई थी। वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर आरोपी का पता तलाश पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में गुम बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरुषों को सकुशल घर तक वापस लाने हेतु चलाए जा रहे अभियान

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा प्रकरण का नये सिरे से विवेचना एवं पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी व अपहृत नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था। साथ ही साइबर सेल टीम की भी मदद ली गई। जिस पर तकनीकी विश्लेषण करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। किन्तु टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी का अथक मेहनत व प्रयास कर अंतत: आरोपी करण बैरागी पिता कैलास दास बैरागी उम्र 22 साल साकिन आवरी थाना अशोक नगर देहात हाल शंकर कालोनी थाना अशोकनगर देहात जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश से आरोपी को धर दबोचने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से सकुशल अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया गया है। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपने कथन में बताई की आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर में रखकर शादी करने का प्रलोभन देकर नाबालिक जानते हुए लगातार मेरे साथ दैहिक शोषण किया है। आरोपी से पुछताछ करने से अपराध धारा सदर का घटित करना स्वीकार करने से प्रकरण में धारा– 363,366,376 2, ढ भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आज दिनांक 12.06.2023 को आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप.निरीक्षक पी.एस.ठाकुर, स.उ.नि. चन्द्रकांत तिवारी, प्र.आर. अखिलेश्वर, आर. राजु सोनवानी, म.आर. काजल देशलहरे, आर. मनोज टण्डन, आर. दिनेश चन्द्रवंशी, आर. तोरन कश्यप आर. श्याम जांगडे का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

*पत्नि के रहते दुसरी महिला से शादी करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*दहेज की मांग कर बहू को प्रताडित करने वाले ससुराल के पति समेत कुल 05 सदस्य पहुंचे सलाखों के भीतर।*

*पुलिस के डर से हो गए थे फरार, अलग-अलग दिन व स्थान से आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई क्षेत्र की पीड़िता द्वारा महिला सेल कवर्धा में ससुराल पक्ष व पति, सास, ससुर, जेठ एवं सौतन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताडित कर मारपीट कर घर से निकाल देने एवं पति के द्वारा दुसरी महिला को शादी कर अपने साथ रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसका महिला सेल कवर्धा के द्वारा काऊंसलिंग कराया गया, फिर भी दोनो पक्षों में समझौता नहीं होने एवं प्रार्थीया द्वारा उचित कार्यवाही चाहने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 498(A),494,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला संबंधी होने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डाँ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती-मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना-प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक श्री जे.एल.सांडिल्य के नेतृत्व में प्रकरण के 01 आरोपी (पति) बृजलाल बघेल पिता टेटकू राम बघेल उम्र 30 साल को दिनांक-18.04.2023 को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण के 02 आरोपी (ससुर) टेटकूराम पिता थनवार बघेल उम्र 62 साल, 03.(सौतन)श्रीमती भगवती बाई पति बृजलाल बघेल उम्र 27 साल को दिनांक-08-06-2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, एवं प्रकरण के 04 आरोपी (सास) बेदन बाई पति टेटकू राम बघेल उम्र 56 साल, 05 आरोपी (जेठ) राजेश पिता टेटकु राम बघेल उम्र 35 साल निवासी कोलयारी कापा थाना पाण्डातराई को आज दिनांक 12.06.2023 को गिरफ्तार कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे. एल.शांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाकर, दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चौकी दामापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 140/23 धारा 363, 366,376 ( 2 ) ( 1 ) भा.द.वि. एवं 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को भेजा गया सलाखों के भीतर।*

*घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल को किया गया जप्त।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा के चौकी दमापुर में दिनांक-12.06.23 को नाबालिग पिड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि दिनांक-11.06-23 को रात्रि करीबन 11.00 बजे आरोपी माखन पाल पिता जलेश्वर पाल उम्र 20 साल सा. पटुवा चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम द्वारा मेरे घर आकर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर बिना नंबर के सोल्ड मोटरसाइकिल बजाज पल्सर में अपने साथ बैठाकर भगाकर अपने गांँव ले गया। रात हो जाने पर नवनिर्मित मकान में मेरे साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया है। कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 140/23 धारा 363, 366,376 ( 2 ) (एन) भा.द.वि. एवं 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में

लिया गया। अप. पंजीबद्ध के बाद चौकी प्रभारी दामापुर द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणो को उक्त मामले की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आरोपी का जल्द से जल्द पता तलाश कर, आरोपी के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपुत के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा महज 03 घंटे में आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी माखन पाल पिता जलेश्वर पाल उम्र 20 साल सा. पटुवा चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त मो.सा. सोल्ड पल्सर को अपने कब्जे से बरामद कराया गया। जिसे पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के

विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर सहा. उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल के कुशल नेतृत्व में चौकी टीम से प्र.आर. बलदाऊ चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक देमन टेकाम, प्र.आर. रघुनंदन चंद्रवंशी, आर. अजय यादव, आर. सेवक राम, सैनिक भानू प्रताप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*वन विभाग निगम के प्लांटेंशन के सुरक्षा हेतु लगाये गये 07 बंडल तार की जाली को चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*04 आरोपी चोरों के कब्जे से चोरी गए कुल जालीतार कीमती 20000/ रुपये को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी सलाखों के भीतर।*

*पिछले 01 सप्ताह के भीतर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा 16 चोरी के अज्ञात आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया में प्रार्थी चौकीदार वन विकास निगम के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज़ कराया की थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्हईपुर बगबुड़ा बीट में पौधा रोपड़ किया गया था। जिसकी सुरक्षा हेतु लोहे का जाली लगाया गया था, जिसमे से 07 बंडल जाली को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं। की रिपोर्ट पर थाना

पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्र.170/23 धारा 379 कायम कर विवेचना में लिया गया, तथा उक्त चोरी के प्रकरण की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा चोरी के वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के पतासाजी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एवं थाना प्रभारी पंडरिया को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया

निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर के द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी चोरों का पता तलाश हेतु रवाना किया गया। अज्ञात चोरों की पता तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि (1) जगेलाल पटेल पिता खेलावन पटेल उम्र 28 वर्ष (2) भागबली पटेल पिता टीकाराम पटेल उम्र 38 वर्ष (3) मनोज यादव पिता राधेश्याम यादव उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी ग्राम कापा (4) पंचराम टेकाम पिता

रतिराम टेकाम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मुरकी अपने घर के बाड़ी में चोरी का तार जाली छिपा कर रखे है। जिन्हे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो लिम्हईपुर बकबुड़ा जंगल बीट से फैंसिंग तार 07 बंडल चोरी करना स्वीकार किये, तथा अपने कब्जे से चोरी का फैंसिंग तार जाली पुलिस टीम को बरामद कराया गया। चारों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आज दिनांक 13.06.23 को विधिवत गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. मनोज महोबिया, आर. द्वारिका , ईश्वर, शैलेंद्र, पुरुषोत्तम एवं वन विभाग टीम का विशेष योगदान रहा।

पिछले 01 सप्ताह के भीतर जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले अलग अलग मामलों में कुल 16 आदतन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

*बुजुर्ग महिला के खेत से कांदी का बोझा सिर में लेकर आते समय गले से सोने की लाकेट लूटने वाले दोनो आरोपीयो को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

दोनो आरोपीयों से लूट के सोने की लाकेट एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया जप्त।
 दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..
रायपुर/कबीरधाम,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया झुनिया बाई पति जयराम चंद्रवंशी उम्र 55 साल निवासी रूसे थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम की लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह दिनांक 28.04.2023 के दोपहर 11.30 बजे से 12.00 बजे के मध्य अपने खेत से कांदी का बोझा लेकर घर जा रही थी हरेकृष्ण तालाब एवं नर्मदा गुड उद्योग के मध्य रवेली रोड में पहुंची थी कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में बैठकर आये और इससे रवेली जाने की रास्ता पूछने की बहाने मोटर सायकल रोककर इसके पास आये और इसके गले में पहने सोने की लाकेट

को लूटकर मोहगांव रास्ते की ओर भाग गये है कि रिपोर्ट पर थाना पाण्डातराई में दिनांक 30.04.2023 को अपराध क्रमांक 78/2023 धारा 392 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण बुजुर्ग महिला के साथ हुये लूट जैसे गंभीर किस्म अपराध का हो जाने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-कबीरधाम डाँ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा

आरोपीगण का हर संभव पतातलाश करने निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती-मनीषा ठाकुर रावटे (रा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) पण्डरिया के मार्गदर्शन पर थाना-प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक-जे.एल.सांडिल्य के कुशल नेतृत्व में एवं सायबर सेल की मदद से अज्ञात दोनो आरोपीयों का पतातलाश किया जरिये मुखबीर सूचना मिला कि लूट के दोनो आरोपी पुलिस चौकी पोडी के क्षेत्रांतर्गत- ग्राम सिल्हाटी के संजू साहू एवं ग्राम रहंगी के संजय कुमार बंजारे दोनो अपने गांव आकर लूक छिप कर रह रहे है कि सूचना पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया दोनो आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम लिया जो जुर्म करना स्वीकार किये आरोपी संजू साहू से लूट किये सोने के 03 नग सोने की लाकेट एवं लूट में इस्तेमाल किये मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 ई एन 6024 तथा आरोपी संजय कुमार बंजारे से 01 नग सोने की लाकेट जप्त कर आज दिनांक 13.06.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया

गया । जहां जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. सांडिल्य,सउनि चंद्रकांत तिवारी, चिन्ताराम देशमुख, प्र आर श्रवण चंद्रवंशी, हरिशचंद साहू, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, हरिचरण डड़सेना, पंकज यादव, शिवाकांत शर्मा, राजेन्द्र सोनवानी, रामचंद्र चंद्रवंशी, छली वर्मा, सुनील मरावी,म आर.नेहा साव का विशेष योगदान रहा है।

*जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चलाया जा रहा महाअभियान*

0

*14 एवं 15 जून 2023 को भी विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/जिले के सभी नगरीय निकायो एवं विकासखण्डो (ग्रामीण क्षेत्रो) मे आयुष्मान कार्ड भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान चल रहा है इसके अन्तर्गत जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रो में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएसओ आरएचओ, आयुष्मान आपरेटरो एवं च्वॉईस सेंटरों (कामन सर्विस सेंटरो) में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इस क्रम में नगर पालिका निगम कोरबा में 12 जून 2023 महाभियान प्रारंभ किया गया है। अगली कड़ी में 14 एवं 15 जून 2023 को भी विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए परिवार के लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी शहरी तथा ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, मेडिकल कॉलेज कोरबा एवं च्वॉईस सेंटरो के माध्यम से शिविर-भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें। शिविर स्थल पर हितग्राहियों को लाने के लिये क्षेत्र के मितानिन को जिम्मेदारी दी गई हैं। ऐसे हितग्राही जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, वे नियत तिथि को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन करवा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राही अपने नजदीकी मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वॉईस सेंटर (कॉमन सर्विस सेंटरो) एवं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते है। जिसका निःशुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से हितग्राही को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 104 जारी किया गया है। जिसके माध्यम से आमजन आयुष्मान कार्ड पंजीयन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत अथवा असुविधा के संबंध में 104 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकतें है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना से संबंधित अधिक जानकारी, समस्या निवारण अथवा शिकायत के लिये हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 104 अथवा 14555 में किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 17 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। सीएमएचओ कोरबा के द्वारा सभी मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया है कि जिले में छूटे सभी परिवारों व सदस्यों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वॉईस सेन्टरों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजीकृत निजी चिकित्सालय में उपस्थित होकर परिवार के सभी सदस्यों का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराकर प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का एवं अन्य गंभीर बीमारियों हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 20 लाख तक का उपचार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

*रायपुर के पंजाब केसरी भवन में 17 से 19 जून तक आम महोत्सव का किया जा रहा आयोजन*

0

*महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक किसान 14 जून तक अपने निकटतम उद्यान अधीक्षक से कर सकते है संपर्क*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा रायपुर के पंजाब केसरी भवन, जोरा में आगामी 17 जून से 19 जून 2023 तक आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग ने आम महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महोत्सव में राज्य के 33 जिलों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रदर्शनी 02 वर्गो में आयोजित होगी। जिसके अंतर्गत उद्यान रोपणी के आम तथा कृषकों द्वारा उत्पादित आम महोत्सव में प्रदर्शित किए जाएगें। किसानों को प्रत्येक किस्मों के आम के 10 प्रादर्श लाना अनिवार्य है।
आम महोत्सव में भाग लेने के जिले के इच्छुक कृषक 14 जून 2023 तक अपना नाम, पूरा पता, मोबाईल नंबर, आम का किस्म, पौधे की संख्या, आम पौधा प्राप्ति का स्त्रोत उपलब्धता की जानकारी अपने निकटतम शासकीय उद्यान रोपणी के उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर अपने प्रादर्श की जानकारी दर्ज करा महोत्सव में भाग ले सकते है। इस हेतु विकासखंड कोरबा के शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी के उद्यान अधीक्षक श्रीमती संजना बंजारे मोबाईल नंबर 7697678999, करतला विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पटियापाली के उद्यान अधीक्षक श्री डी.पी.मिश्रा मोबाईल नंबर 9907905061, कटघोरा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी के उद्यान अधीक्षक श्री विश्वनाथ सिंह पैंकरा मोबाईल नंबर 6266327047, पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश्वर कुमार पटेल मोबाईल नंबर 8770947767 एवं पाली विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ीलाफा के उद्यान अधीक्षक श्री अर्जुन सिंह मरावी मोबाईल नंबर 9131902927 से संपर्क किया जा सकता है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने जिले के अधिक से अधिक कृषकों को महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

*श्री घासीराम राठौर आरआई से नायब तहसीलदार के पद पर हुए पदोन्नत*

0

*तहसील कार्यालय कोरबा में नायब तहसीलदार के पद पर श्री राठौर को किया गया पदस्थ*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेशानुसार श्री घासी राम राठौर राजस्व निरीक्षक को नायब तहसीलदार के पद पर वेतनमान मैट्रिक्स लेबल-8 में पदोन्नत करते हुए कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख कोरबा से आगामी आदेश पर्यन्त नायब तहसीलदार जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री घासीराम राठौर द्वारा उक्त आदेश के परिपालन में विगत 23 मई 2023 से नायब तहसीलदार के पद पर अपनी उपस्थिति जिला कार्यालय में दी गई है। इस हेतु नायब तहसीलदार श्री राठौर को आगामी आदेश पर्यन्त तहसील कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

*सैला गौठान में नियमित रूप से हो रही गोबर खरीदी*

0

*गौठान में 510.90 क्विंटल खाद का उत्पादन एवं 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का किया गया है विक्रय*

रवि शिवहरे ब्यूरो,कोरबा / विकासखंड पाली के सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठान में कार्यरत उजाला स्व सहायता समूह द्वारा योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 510.90 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है। जिससे 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया जा चुका है। जिससे 1 लाख 77 हजार 301 रुपए की आय अर्जित किया गया है।


सीईओ जनपद पंचायत पाली ने सैला गौठान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में प्रतिदिवस किसानों एवं पशुपालकों से 2 से 3 क्विंटल गोबर क्रय किया जा रहा है। ग्रीष्म काल में फसल नहीं होने के कारण मवेशी गौठान में नहीं आ रहे हैं। गौठान में चारा एवं पानी की सुविधा उपलब्ध है। गौठान में निर्मित कोटना के ऊपर लकड़ी व बांस से अस्थाई शेड बनाया गया था। जो आंधी-तूफान से गिर गया है। साथ ही गोबर खरीदी हेतु स्थायी शेड तैयार किया गया है, जिसमें नियमित रूप से गोबर खरीदी किया जा रहा है। सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी एवं वर्मी खाद छनाई व विक्रय करते हुए महिला समूह के आय में वृद्धि हुई है।