Home Blog Page 937

*ससुराल पहुंचे दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, रिश्तेदारों के उड़े होश*

0

मुंगेली,लोरमी – में एक पेड़ पर युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के खार बबूल के पेड़ में 22 वर्षीय युवक की लटकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव वापस आया था. कल रात अपने ससुराल खैरवार आया था. दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी. अपने ससुराल से महज एक किलोमीटर दूर खेत के पास फांसी पर लटकी लाश मिली है. मृतक के परिजन ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जता रहे हैं. चिल्फी थाना क्षेत्र के कान्हरपुर की घटना है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

 

*सीएमएचओ ने किया पथरिया औषधि भंडार कक्ष का निरीक्षण*

0

 कार्य में अनियमितता पर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने विकासखण्ड पथरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित औषधि भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में उपयोग किए जाने वाले उपकरण, आई.सी.सी मटेरियल एवं दवाईयों का उचित रखरखाव नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड पथरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा औषधि भंडार में कार्यरत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स का आगामी माह का वेतन आहरण रोकने की कार्यवाही करने तथा समस्त दवाईयों एवं उपकरणों को संस्थाओं में वितरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर ने पीएम केयर एण्ड स्पांसरशिप स्कीम अंतर्गत चिन्हांकित 17 बच्चों से की मुलाकात*

0

स्कूली बैग प्रदान कर बच्चों का किया उत्सार्वधन

मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में पीएम केयर एण्ड स्पांसरशिप स्कीम अंतर्गत चिन्हांकित जिले के 17 बच्चों से मुलाकात की। उन्होने बच्चों से बातचीत कर उनके पढ़ाई-लिखाई व पालन पोषण के संबंध में जानकारी ली तथा सभी बच्चों को स्कूली बैग प्रदान कर उनका उत्सावर्धन किया। कलेक्टर ने कहा कि आप लोगों में से कई बच्चों ने अपने माता-पिता को काोविड-19 महामारी में खो दिया है। पढ़ाई के उम्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा आप लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पीएम केयर एण्ड स्पांसरशिप स्कीम अंतर्गत चिन्हाकित किया गया है तथा योजना अंतर्गत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस राशि से आप लोगों की अच्छे से पढ़ाई लिखाई, भरण पोषण और जीवनयापन हो जाएगा।


कलेक्टर ने बच्चों को खूब मन पढ़ाई करने की समझाईश दी। उन्होने कहा कि यदि मन में हिम्मत और हौसला हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। पढ़ाई के साथ खेल कूद भी करें। भविष्य में एक ऐसा अवसर भी मिलेगा जिसमें आप सभी बेहतर जीवन जी सकते है। कलेक्टर ने कहा कि बहुत लोग ऐसे भी है, जो बहुत गरीब थे, लेकिन वे आज अपने मेहनत के बल पर बहुत ऊपर उठ चुके है। उन्होने बच्चों को गलत दिशा व गलत संगति में ना पड़ने की समझाईश दी और कहा कि कोई भी काम

बडा व छोटा नहीं होता। उसे बेहतर तरीके से करके आप धन, ज्ञान अर्जित कर सकते है। उन्होने कई महान पुरूषों की जीवनी के बारे में भी बच्चों को बताया और उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, पथरिया एसडीएम श्री भरोसा राम ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम

अधिकारी ने बताया कि पीएम केयर एण्ड स्पांसरशिप स्कीम का उद्देश्य उन बच्चों जिन्होंने अपने माता-पिता को काोविड-19 महामारी में खो दिया है, उन बच्चों का व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें 23 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक हर महीने स्टाइपेंड यानी मासिक भत्ते के रूप में बाल संरक्षण ईकाई (मिशन वात्सल्य) के तहत 4,000 रुपये दिए जाएंगे। बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए लोन की मदद दी जाएगी।

 

*विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व शालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर*

0

प्राचार्यों, विकासखंड एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक आयोजित

मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में 13 जून को नवीन सत्र 2023-24 में विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी प्राचार्यों, विकासखंड एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने नवीन शिक्षा सत्र में शाला संचालन के संबंध में जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर के सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व शालाओं में रंगरोगन, साफ-सफाई, पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र की शुरूआत को सभी विद्यार्थियों के मध्य अविस्मरणीय एवं यादगार बनाने की दृष्टि से इस वर्ष भी शाला प्रवेश को एक उत्सव के रुप में आयोजित किया जाए। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठक का आयोजन कर लिया जाये एवं प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने हेतु हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने व स्वयं को आदर्श बनाते हुए अपने अधीनस्थ शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी प्राचार्यों को नवीन सत्र में कक्षा 06 से 12 के समस्त बच्चों के जाति प्रमाण पत्र समय-सीमा में बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजयनाथ, जिला मिशन समन्वयक श्री ओ. पी. कौशिक और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली के प्राचार्य डाॅ. आई. पी. यादव उपस्थित थे।

नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को मिलेंगे किताबें और यूनिफार्म

बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस बार नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही किताबें और यूनिफार्म मिलेंगे। जिले में 1061 सरकारी स्कूल है। जिसमें कक्षा 01 से 08 तक 108679 एवं कक्षा 09 से 10 तक 23662 कुल 01 लाख 32 हजार के लगभग बच्चों के लिए किताबों एवं यूनिफार्म पहूंच गए है। जिले में सचांलित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 2400 बच्चों को भी गणवेश वितरण किया जाएगा। पहले दिन से ही पहली से लेकर दसवीं तक के बच्चों को मुफ्त किताब वितरण किया जायेगा। कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को विद्यालय तक सुगमता से पहुंचने के लिए सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से 4868 सायकल का वितरण किया जायेगा। इस वर्ष अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘सुघ्घर पढ़वैय्या योजना’ के निर्धारित मानदंडो में लाया जाएगा। ‘‘स्कूल जतन योजना’’ के अंतर्गत शालाओं को आकर्षक एवं सीखने के प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों के सतत् क्षमता विकास के माध्यम से कक्षाओं में नवीन, रोचक एवं प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक गांवों को शून्य ड्राप आउट गांव के रूप में घोषित किया जा सकेगा।

*बिजली विभाग का सुस्त रवैया : डॉ. लक्ष्मण यादव*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर / बिल्हा के बरतोरी ग्राम में लगातार राहगीरों और ग्रामीणों का शिकायत क्षेत्र के सभापति डॉ. लक्ष्मण यादव को शिकायत किया गया कि मेंन रोड अमलड़िहा रास्ता में पेट्रोल पंप के पास पोल काफी दिनों से झुका हुआ है और कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है , जैसे ग्रामीणों ने बताया तो यादव जी ने तत्काल बिल्हा जे ई को लगाया तो अश्ववासन दिया गया पर काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नही दिख रहा है , डॉ .लक्ष्मण यादव ने कहा कि अगर बड़ा दुर्घटना हो जाता है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग को लेना होगा । और बरतोरी में सभी लाइन स्टॉप को पता है पर सभी लोग बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं , यादव जी ने कहा कि तत्काल सुधार कार्य कराया जाने को बोला गया ।

रक्तदान अत्यंत पुण्य का कार्य है : कलेक्टर श्री संजीव झा।

0

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

कलेक्टर ने रक्तदान कर सभी को ब्लड डोनेट करने हेतु किया प्रेरित।

कोरबा – विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वयं रक्तदान कर जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, डीआईओ एनआईसी श्री हेमंत जायसवाल, जिला खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल सहित जिला कार्यालय के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।


रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह अत्यंत पुण्य का कार्य है। रक्तदान के जरिए एक व्यक्ति दूसरों को नई जिंदगी देता है। कलेक्टर ने कहा कि ब्लड के अनुपलब्धता में कई दुर्घटनाओं में घायलों की जान चली जाती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रक्त की मांग अनुसार डोनेशन को बढ़ाना आवश्यक है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। जिससे पर्याप्त मात्रा में ब्लड एकत्रित किया जा सके। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि आप रक्तदान कर न केवल उस मरीज की जान बचाते हैं बल्कि उस मरीज के परिवार को भी नया जीवन देते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति के जीवन से बहुत सारे लोगों का जीवन और उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए बधाई दी।
कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी रक्त की उपलब्धता के लिए निरंतर अपना योगदान दे रहा है। आवश्यकतानुसार जिले के अस्पतालों में सभी ग्रुप के ब्लड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। जिससे मरीजों को ब्लड त्वरित उपलब्ध हो सके। रेडक्रॉस का मरीजों के लिए किया जा रहा यह कार्य निश्चय ही सराहनीय है। रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेश पंत, डॉक्टर जात्रा सहित रेडक्रॉस की पूरी टीम उपस्थित थी।

*10 करोड़ का सोना पकड़ाया, 2 गिरफ्तार,एयरपोर्ट पर*

0

नई दिल्ली । दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10,39,50,00 रुपये मूल्य के 16.5 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला समेत उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को पकड़ा गया है। शुरुआती तलाशी के दौरान उनके पास कुछ नहीं मिला क्योंकि उन्होंने अधिकारियों को धोखा देने के लिए कन्वेयर बेल्ट के पास सोने से भरा बैग छोड़ दिया था। जब उन्हें पता चला कि वे बेनकाब हो गए हैं, तो अभियुक्तों ने दूसरी उड़ान से भागने का प्रयास किया लेकिन अंतत: पकड़े गए।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा है। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक मध्य एशियाई देश का व्यक्ति बड़ी मात्रा में विदेशी मूल के सोने के साथ दिल्ली की यात्रा आ रहा है। नतीजतन, आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारी ने कहा, उपलब्ध कराई गई खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री की पहचान की गई और उस पर उस समय से नजर रखी जा रही थी, जब वह विमान से उतरा था। आरोपी को पकड़ लिया गया था, हालांकि, उसके सामान और व्यक्ति की तलाशी में किसी भी तरह के वर्जित सामान का पता नहीं चला।

उसी खुफिया जानकारी के आधार पर एक दूसरे यात्री की पहचान की गई और उसे संदिग्ध रूप से कार्य करते देखा गया। अधिकारी ने कहा, उसे निगरानी में रखा गया था और जब उसने ग्रीन चैनल को पार करने का प्रयास किया, तो उसे भी रोक लिया गया और उसके सामान की भी जांच की गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। बाद में, अधिकारियों को पता चला कि उसने पकड़े जाने के डर से सीमा शुल्क आगमन हॉल के अंदर अपना सामान छोड़ दिया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली और बेल्ट नंबर 9 के पास एक अचिह्न्ति बैग पड़ा मिला, जहां आरोपी को घूमते देखा गया था।

अधिकारी ने कहा, इस बैग को स्कैन करने पर पता चला कि अंदर सोने का सामान है। चूंकि कोई दावेदार उपलब्ध नहीं था, इसलिए बैग खोला गया। इससे जंजीरों के रूप में लगभग 16.5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और बैग छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की। एक महिला बेल्ट के पास बैग छोड़ती नजर आई।

उसका पता लगाने का भरसक प्रयास किया गया। यह संदेह करते हुए कि वह देश से भागने का प्रयास कर सकती है, सीमा शुल्क अधिकारियों की एक टीम को तुरंत आईजीआई हवाई अड्डे के डिपार्चर साइड पर भेज दिया गया। एयर अस्ताना द्वारा अल्माटी के लिए संचालित प्रस्थान उड़ान के यात्रियों की सूची में एक समान नाम वाली यात्री पाई गई जो एचवाई 421 की उड़ान से दिल्ली आई थी। एयर अस्ताना के माध्यम से अलमाटी (कजाकिस्तान) के लिए प्रस्थान करने वाले यात्रियों की व्यक्तिगत जांच की गई।

अधिकारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज में आश्चर्यजनक समानता के आधार पर भागने वाली यात्री की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया। उसने बैग छोड़ने की बात कबूल की। उसकी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मुख्य संदिग्ध था। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

डॉ संजय अलंग ने रायपुर आयुक्त का पदभार सम्भाला।

0

कार्यालय का निरीक्षण कर नियमानुसार काम करने दिए निर्देश।

रायपुर – नए संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज रायपुर में कार्यभार संभाल लिया। डॉ अलंग सुबह रायपुर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे विधिवत् पदभार ग्रहण किया। डॉ अलंग इसके पहले बिलासपुर संभाग के आयुक्त थे। वे 2004 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नये आयुक्त का स्वागत किया और ज़िले की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नये आयुक्त का स्वागत किया गया। पदभार सँभालते ही डॉ अलंग ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को जनहित में अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ज़िला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश मिश्रा,डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ज्योति सिंह और श्रीमती सरिता तिवारी सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें।

0

अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।


कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बेसबॉल खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का किया उत्साहवर्धन।

0

नेहा ने कलेक्टर श्री झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद।


कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का सम्मान किया। कलेक्टर श्री झा ने नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सुश्री नेहा ने भी जिला प्रशासन से मिले के सहयोग के लिए कलेक्टर श्री झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि कटघोरा के मोहलाइन भांठा की रहने वाली 25 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल रावतपुरा सरकार कॉलेज रायपुर में बीपीएड की पढ़ाई की है। उसके अच्छे प्रदर्शन से उसका चयन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ में किया गया। तत्पश्चात वह बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम की सदस्य बनी एवं हांगकांग में बेसबॉल फेडरेशन एशिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई। बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की ओर से चीन के हांगकांग में प्रतियोगिता विगत माह 21 मई से 2 जून तक खेला गया। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाने से पहले नेहा कलेक्टर श्री झा से मिली थी। जिला प्रशासन द्वारा नेहा को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। नेहा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है। कलेक्टर श्री झा ने नेहा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।