Home Blog Page 936

प्री बीएड व प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त।

0

कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी।


कोरबा – छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री बीएड व प्रीडीएलएड की प्रवेश परीक्षा 17 जून 2022 दिन शनिवार को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्री बीएड की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली में प्री डी एल एड की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रथम व द्वितीय पाली में 10 परीक्षा केंद्र 2201 से 2210 तक के लिए क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा श्री शैलेश पिस्दा, श्री अरुण चौधरी व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल दुरपा एवं श्रीमती ओमेश्वरी नायक एपीसी समग्र शिक्षा कोरबा को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम व द्वितीय पाली में 10 परीक्षा केंद्र 2211 से 2220 तक के लिए कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी एल मिरेन्द्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कुदरमाल श्री टी डी टोंडे एवं उप अभियंता क्रेडा कोरबा हेतु श्रीमती सुनीता श्रीवास को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। शेष प्रथम पाली के 7 परीक्षा केंद्रों 2221 से 2227 तक के लिए उप संचालक पंचायत कोरबा सुश्री जूली तिर्की, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको श्री रेशम प्रसाद दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनबिर्रा श्री संजीव खाखा को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा कस कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड 02 श्री रतन सिंह छेदाम, श्री ऋषि प्रकाश देवांगन भृत्य जिला कार्यालय कोरबा एवं श्री कन्हैया लाल कंवर भृत्य संलग्न जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

जिले में प्रीबीएड व प्रीडीएलएड की परीक्षा आज।

0

परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त।


कोरबा – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले प्री बीएड व प्री डी एल एड परीक्षा जिले में 17 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्री बीएड की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली में प्री डीएलएड की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिले में प्री बीएड परीक्षा के लिए 27 एवं प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 21 केन्द्र बनाया गया है। प्री बीएड की परीक्षा में कुल 8952 परीक्षार्थी शामिल होंगें। इसी प्रकार प्री डी एल एड परीक्षा में कुल 6786 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा-निर्देश में परीक्षा के सुचारू संपादन व जिला कोषालय कोरबा से परीक्षा केन्द्र के लिए गोपनीय सामग्री प्राप्त करने व परीक्षा समाप्ति पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री अपने निगरानी में सील्ड कराकर समन्वयक केंद्र में जमा करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को प्रशासनिक पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत परीक्षा केंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी झगरहा हेतु प्रबंधक उद्योग व व्यापार केंद्र श्री टी आर राठिया, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नकटीखार हेतु परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना कटघोरा श्री मनोज अग्रवाल, निर्मला इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल रिसदी हेतु कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई श्री संतोष नाग, गवर्नमेंट इव्हीपीजी कॉलेज रजगामार हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जी आर जांगड़े, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल आईटीआई रामपुर हेतु कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री ए. तिर्की, न्यू एर्रा प्रोग्रेसिव स्कूल रामपुर कोरबा हेतु सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री कमलेश कुमार तंवर, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर हेतु निरीक्षक नापतौल विभाग श्री पाल सिंह डहरिया, निर्मला हायर सेकंडरी स्कूल कोसाबाड़ी हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करतला श्री संदीप पांडेय, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोरबा हेतु सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग श्री हिमाचल प्रसाद टोंडे, गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घंटा घर चौक हेतु सहायक अभियंता हसदेव बराज श्री आर के तिवारी, सेंट विंसेट पल्लोट्टी स्कूल पोड़ीबहार हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एस पी सिंह, कैरियर पब्लिक स्कूल मुड़ापार हेतु सहायक संचालक कृषि विभाग श्री डी पी एस कंवर, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज बुधवारी बाजार रोड हेतु सहायक संचालक मछली पालन श्री क्रांति कुमार बघेल, सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सीएसईबी हेतु खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, बिकन इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल सीएसईबी ईस्ट हेतु सहायक अभियंता मिनीमाता बांगो बांध कोरबा श्री पी.के. टोप्पो, विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल नंबर 01 कोरबा ईस्ट हेतु सहायक वाणिज्यकर अधिकारी श्री सुरेश पाटले, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर हेतु सहायक संचालक रेशम श्री मनीष पवार, लायंस इंग्लिस हायर सेकंडरी स्कूल आदर्श विहार ट्रांसपोर्ट नगर हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री प्रदीप जैन, डीडीएम पब्लिक स्कूल इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर हेतु सहायक अभियंता क्रेडा श्री एन के राय, श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज दर्री रोड हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल दर्री रोड कोरबा हेतु सांख्यिकी अधिकारी श्री गुलशन गोयल,
गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड हेतु अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कोरबा श्री बी पी चतुर्वेदानी, ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अनिल कुमार बच्चन, कमला नेहरू कॉलेज रानी रोड पुरानी बस्ती हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री संजय अग्रवाल, गायत्री हायर सेकंडरी स्कूल रानी रोड हेतु सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण श्री झिलन प्रसाद कुर्रे, लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी सीतामढ़ी कोरबा कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा श्री आर के दन्देलिया एवं सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सीतामढ़ी कोरबा हेतु सहायक अभियंता विद्युत सुरक्षा उप संभाग कोरबा श्री बी. एन. सिंह को प्रशासनिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच द्वारा 20 जून को बाल अधिकारों से संबंधित प्रकरणों की जाएगी सुनवाई।

0

कोरबा – राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सरकार का वैधानिक निकाय है। आयोग का गठन बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के अंतर्गत मार्च 2007 में किया गया है। आयोग का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम एवं संविधान मे निहित तथा अन्य अधिनियमों के तहत् प्रदत्त अधिकार प्राप्त करने हेतु उन्हें सक्षम बनाना है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें आयोग की बेंच के समक्ष 20 जून 2023 को जिला पंचायत सभा कक्ष में सुनी जाएंगी। इस संबंध में बालक, माता-पिता, अभिभावक, कार्यवाहक या अन्य कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गांवों में चिन्हिंत असुरक्षित परिवार और अति संवेदनशील बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए तथा बाल अधिकारों के उल्लंघन एवं उनके हनन संबंधी मामलों, शिकायतों की जांच सुनवाई एवं निराकरण के लिये है। शिविर में आरबीएसके दल, स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता पेंशन और दिव्यांग संबंधी सुविधा, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता खुलवाने राज्य और विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना में सम्पर्क किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन।

0

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी।


कोरबा – जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम जिला स्तर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 21 जून को प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य मंच, टेण्ट, गेट, कुर्सी, गद्दा, ध्वनि एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम कोरबा को सौंपा गया है। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। अतिथि आमंत्रण एवं आमंत्रण पत्र का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी को दी गई है। मंच संचालन एवं योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। सहभागियों की उपस्थिति सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, उप संचालक पंचायत, साक्षरता को दिया गया है। वाहन व्यवस्था का दायित्व जिला परिवहन अधिकारी कोरबा तथा यातयात एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस लाईन के जवानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग हेतु उपस्थित कराने का दायित्व पुलिस अधीक्षक कोरबा को दिया गया है। वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा तथा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला की व्यवस्था सहायक आयुक्त उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। व्ही.आई.पी. सहित सभी अतिथियों के जलपान की व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी तथा नर्सिंग, एन.एम. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का दायित्व सीएमएचओ कोरबा को सौंपा गया है। कार्यक्रम में स्काउट गाइड एवं राजकीय गान की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में होम गार्डस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सैनिक जवानो को योग प्रदर्शन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, कमाण्डेण्ट व जिला सेनानी को, आश्रम एवं छात्रवासों में योग प्रदर्शन कराने के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सभी सार्वजनिक उपक्रमों में योग प्रदर्शन कराना, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में
सी.एस.ई.बी कर्मियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किए जाने के लिए उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा कोरबा, फलैक्स एवं बेनर, दिव्यांगजनों को योग प्रदर्शन कराने, स्वयं सेवी संस्था को योग में भाग लेने, वृद्वाश्रम में योग, तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की भी योग प्रदर्शन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु उप संचालक समाज कल्याण विभाग व जिला आयुर्वेद अधिकारी को दायित्व दिया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का योग प्रदर्शन कराना विभाग के प्रमुखों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में योग अभ्यास तथा बाल गृहों में योग प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा किया जाएगा। जिले में आयुष एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन का दायित्व जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा को सौंपा गया है।

बालकों के समस्याओं के निदान हेतु बेंच की प्रस्तावित बैठक की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित।

0

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक के आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


कोरबा – बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा आकांक्षी जिला कोरबा में आगामी 20 जून 2023 को जिला पंचायत के सभागार में बालकों के विषयों संबंधित बेंच की बैठक का आयोजन किया जा रहा हैै। जिसमें आयोग की टीम द्वारा जिले में बाल संरक्षण से संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी हेतु अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री पाटले ने प्रस्तावित बेंच की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए आकांक्षी जिला कोरबा अंतर्गत चिन्हांकित आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा व कोरबा हेतु विशेष रूप से जनजागरूकता व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। पूर्व मे दिये गये निर्देशो के तहत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रेषित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में बैठक के पूर्व उपलब्ध कराने के लिए कहा।
श्री पाटले ने सम्बंधित विभागों द्वारा संचालित शालाओं, हॉस्टल, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त सुनवाई की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। अपर कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियो को आयोजन के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में वृहद प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे बाल अधिकारों के हनन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा सके। श्री पाटले ने आकांक्षी जिला कोरबा के आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्रो में विशेषकर इस बैठक के संदर्भ में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जो अभिभावक राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के सम्मुख बालकों के समस्याओं के निदान हेतु शिकायते रखना चाहते है वे 20 जून को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच के सामने अपनी शिकायतें रख सकते है। श्री पाटले ने उक्त दिवस को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, बैंक सहित अन्य विभिन्न विभागों को स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के लिए कहा। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्यों, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों, चाइल्ड लाइन, बाल देखरेख संस्था, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने निर्माणाधीन कन्वेंशन हॉल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, स्कूल भवन का किया औचक निरीक्षण।

0

निर्माणाधीन कन्वेंशन हॉल और ट्रेनिंग सेंटर का काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश।


शासकीय स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त कोरबा श्री प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिसदी में निर्माणाधीन कन्वेंशन हॉल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, एवं निर्माणाधीन शासकीय स्कूल भवन का अवलोकन किया।


जिला जेल के समीप कन्वेंशन हॉल भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन के अधूरे कार्य को तीव्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा, साथ ही परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कन्वेंशन हॉल में लगभग 02 हजार लोगों की बैठने की क्षमता है। कलेक्टर श्री झा ने कन्वेंशन हॉल में चल रहे निर्माण कार्यों के अलावा यहां सुविधानुसार साउंड सिस्टम, एयर कंडीशनर, विद्युत व्यवस्था, बाउण्ड्री वॉल सहित कैम्पस के सौदर्यीकरण, मुख्य द्वार निर्माण, हेतु प्रस्ताव जल्द तैयार कर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्वेंशन हॉल परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर ढंग से करने और परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।
इसी प्रकार रिसदी के समीप वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर (विवेकानंद शैक्षणिक परिसर) का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने परिसर के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। कलेक्टर श्री झा ने कहा की एक ही छत के नीचे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए यह परिसर तैयार किया जा रहा है। इसके संचालन से नगरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने सभी हॉल, दुकानों का निरीक्षण करते हुए पूरे परिसर का अवलोकन कर शेष निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने परिसर के मुख्य द्वार पर बोर्ड प्रदर्शित करने, परिसर की साफ-सफाई, रंग रोगन, एरिया डेवलपमेंट का कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए कहा। निर्माणाधीन कन्वेंशन हॉल व वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के निरीक्षण के पश्चात ओवर ब्रिज के समीप मिशन रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां भी शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने कहा ताकि नए शैक्षणिक सत्र के शुरुआत से ही नए भवन का उपयोग अध्यापन कार्य के लिए किया जा सके।

*पति के शराब-जुए की लत से परेशान होकर पत्नी ने की ख़ुदकुशी,*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा। शराब और जुआ खेलने के लिए रुपए की मांग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला पामगढ़ थाने का है। पुलिस के अनुसार कैसला निवासी राधिका कश्यप की मृत्यु 25 अगस्त 2022 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज के दौरान हो गई। वहां से डायरी आने के बाफ मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा बिसरा प्रिजर्व कर रासायनिक परीक्षण कराने की सलाह दिये जाने पर उक्त बिसरा का परीक्षण कराया गया।

परीक्षण रिपोर्ट में कीटनाशक का सेवन करने से मृत्यु होना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के स्वजन का कथन लिया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि मृतिका राधिका को उसका पति नरेश कश्यप हमेशा जुआ खेलने व शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर राधिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर आरोपित के विरुद्ध धारा 498ए,306 कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध की, प्रकरण को गंभीरता से देखते हुये मृतिका के पति नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ उपनिरीक्षक सनत कुमार मांत्रे, सउनि रामदुलार साहू, आरक्षक संदीप डहरिया, अनुज खरे, रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, सैनिक संतोष सिंह की भूमिका रही है।

पत्नी ने ही कराई प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या,अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घण्टा के अंदर सुलझाया।

0

हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा मोटर सायकल जप्त।

कोरबा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 14.06.2023 को सूचक जगत राम पिता चेतराम कोसले उम्र 46 वर्ष सा. अमाडांड़ चौकी रजगामार का आकर सूचना दर्ज कराया कि इसका मंझला भाई बसंत कुमार कोसले दिनांक 13.06.2023 के शाम करीब 06:30 बजे बच्चों के लिए चिकन चिल्ली लेने के लिए रजगामार ओमपुर की ओर जा रहा हूं कह कर अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था जो देर रात तक वापस घर नहीं आया जिसका पतासाजी रात्रि में किया किंतु कोई पता नहीं चला। जो दिनांक 14.06.2023 के सुबह करीब 8:30 बजे ओमपुर क्वार्टर स्कूल के सामने जंगल में संदिग्ध हालत में बसंत कोसले का लाश मिलने की सूचना पर जाकर देखा जो अपने भाई को संदिग्ध हालत में मृत पाया, कि रिपोर्ट पर चौकी राजगामार में अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया । घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको/ साइबर सेल कोरबा श्री निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी रजगामार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल रजगामार ओमपुर भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जो घटना स्थल निरीक्षण किया गया मृतक बसंत कुमार कोसले की पत्नि सनिता कोसले से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर सनिता कोसले टूट गई और बताई कि वह अपने प्रेमी साथी के साथ मिलकर अपने पति बसंत कुमार कोसले की षडयंत्र पूर्वक हत्या को अंजाम दिए, सनिता कोसले बताया कि मृतक एनटीपीसी सीपत में काम के लिए गया था वहां पर एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था वहां पर दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान एवं मित्रता होने पर दोनों के घर में आना जाना लगा रहता था पहचान होने के कारण वह मृतक के निवास स्थान ओमपुर अमाडांड़ मे भी आना जाना था। इसी बीच मृतक के पत्नी सनिता कोसले से उसका प्रेम संबंध हो गया इस वजह से दोनों प्रेमी एक साथ रहने के लिए सनिता कोसले ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लानिंग किया। दिनांक 13/06/2023 को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और अपने पति की हत्या की कहानी रची।

उसके पश्चात पुलिस टीम ने दिनेश सोनवानी को पकड़ने के पश्चात कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी दिनेश सोनवानी अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त का मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस लेकर रजगामार आकर मृतक की पत्नी सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने को कहा। मृतक की पत्नी ने मृतक बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिए चिकन चिल्ली लेने के लिए भेजा वहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से उसका मुलाकात हुआ रजगामार शराब दुकान से उन लोगों ने शराब खरीद कर ओमपुर जंगल मे जाकर शराब पिए और उस जगह पर आरोपी दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर मृतक बसंत कुमार कोसले के गले में गमछा से उसका गला घोट कर मार दिया । घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी, सिकंदर शाह एवं सनिता को गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको (साइबर सेल कोरबा) निरीक्षक सनत सोनवानी, सउनि ओम प्रकाश परिहार,अजय सोनवानी, चौकी प्रभारी रजगामार स उ नि अजय सिंह, प्र.आ. गुरुवार सिंह, सुरेश मणि सोनवानी , ममता साहू ,आर. प्रेमचंद साहू, साइबर सेल कोरबा सउनि राकेश सिंह, प्रआर० रामपाण्डेय, राजेश कंवर, चंदशेखर पांडे, आरक्षक डेमन ओगरे, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा, सुशील यादव महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

*जीजा का मर्डर साला गिरफ्तार पढ़िये पूरी खबर*

0

बलौदाबाजार। भाटापारा में एक भाई ने अपने बहन के सुहाग को उजाड़ दिया है. जहां साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. घटना के बाद लहूलुहान हालात मे जीजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. हालांकि, पुलिस ने कातिल साले को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि, पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के पटपर का है. यहां आपसी रंजिश के चलते साले ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी.

 

*38 साल के व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची से की शादी, पिता ने ही ₹4.5 लाख में किया था सौदा…*

0

राजस्थान,,38 साल के व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची से की शादी, … धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ एक 38 साल के व्यक्ति के शादी रचाने का मामला सामने आया है. मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की शाम को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के घर से बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिचौलिए के जरिए बच्ची के पिता से उसे साढ़े चार लाख रुपये में खरीदा था.मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि सूचना मिली कि सात साल की बच्ची का 38 साल के व्यक्ति के साथ विवाह हुआ है. इसके बाद टीम का गठन कर विरजा पुरा गांव पहुंचे. गांव के बाहर सुनसान स्थान पर एक घर बना हुआ था. घर में वो बच्ची खेलती हुई मिली. उसके हाथों में मेहंदी लगी थी, पैरों में बिछुआ थे और मांग भरी हुई थी. वह मोबाइल फोन पर कार्टून देख रही थी. बच्ची से पूछताछ करने की कोशिश की गई, लेकिन वो कुछ भी बता नहीं पाई.बच्ची को उसके पिता से साढ़े चार लाख रुपये में खरीद कर लाए शख्स ने 21 मई, 2023 को उसके साथ शादी रचाई थी. बच्ची इतनी अबोध है कि उसे शादी के बारे में पता तक नहीं है. पुलिस पूछताछ में बच्ची घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ मानव तस्कर विरोधी एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है.

सूत्रों के अनुसार बच्ची के पिता सुल्तान ने मध्य प्रदेश से आकर बसे महेंद्र सिंह के बेटे भूपाल सिंह से बेटी की शादी करने के लिए उसे बेचा था. पुलिस की पूछताछ में महेंद्र सिंह ने बिचौलिए के जरिए बच्ची के पिता सुल्तान को 4.50 लाख रुपये देना स्वीकार किया है.