*आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक-117/2023 धारा- 294,323,506,376 (2)n भा.द.वि. पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…
कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में बालिग प्रार्थिया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना आकर दिनांक- 06.06.2023 को रिपोट दर्ज कराया गया। कि आरोपी अबरार खान पिता शहीदीन खान साकिन ग्राम मझौली थाना पांडातराई जिला कबीरधाम द्वारा 14.08.2021
से 03.06.2023 तक मुझे शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म करते रहा एवं शादी करने की बात पर गंदी गंदी गाली गलौच कर मारने की धमकी देता था। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा अपने परिजनों को दिया गया तथा मैं आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही चाहती हूँ। की रिपोर्ट पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 117/2023 धारा 294,323,506,376 (2)n भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनु. विभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक जे. एल. शांडिल्य के कुशल नेतृत्व में आरोपी अबरार खान को विधिवत गिरफतार कर थाने में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे.एल. शांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. 335 हरीशचंद्र साहू, आर. 494 गज्जू राजपूत, आर. 416 जावेद खान, म.आर. 627 अंजली वर्मा का विशेष योगदान रहा।



कोरबा- जिले को नाग लोक कहना गलत नहीं होगा, अन्य जिलों के अपेक्षा कोरबा जिले में सांपो का निकलना इस बात को दर्शाता हैं की कोरबा जिला का जैव विविधता बहुत ही अनुकूल हैं, जहा आए दिन दुर्लभ पशु पक्षी के साथ विभिन्न प्रकार के साप पाए जाते हैं, जिसके वजह से यहां का पर्यावरण निश्चित ही संतुलित हैं पर साथ ही लोग दहशत में रहने पर मजबूर रहते हैं और अभी बारीश पूरी तरह चालू भी नहीं हुआ और जिले में लगातार सांपो के निकलने की खबरें आने लगी है ऐसा ही मामला बीती रात भालूसटका गांव में देखने को मिला जहां 112 की टीम लोगो के लिए वरदान साबित होता हैं वही रंग लाल के परिवार के लिए भी वरदान साबित हुई, रंग लाल का परिवार घर के आंगन में काम ही कर रहा था।





कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो युवक सीतामणी रेस्ट हाउस के पास चोरी की बाईक बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय उदय किरण को अवगत कराकर आश्वयक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान सीतामणी रेस्ट हाउस के पास कोरबा पहुंचे जहां मुखबीर के बताये हुलियानुसार दो व्यक्ति मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर पकड़े, जिसे नाम पता पूछने पर अपना-अपना इंद्रपाल साहू पिता जीवन लाल साहू, उम्र-19 वर्ष, सा. ग्राम कटोरी नगोई, चौकी – जटगा, थाना- कटघोरा, जिला – कोरबा (छ.ग.) व राहुल वैष्णव पिता निर्मल वैष्णव, उम्र 25 वर्ष, सा. अशोक नगर बिलासपुर, हा. मु. परसाभांठा बालको नगर कोरबा का रहने वाला बताये इंद्रपाल साहू के पास इन्द्रपाल के पास एक मोटर सायकल प्लेसर 220 सीसी काले रंग का जिसके नंबर प्लेट पर सीजी 14 एमके 9467 लिखा मिला तथा राहुल वैष्णव के पास एक नग मोटर सायकल अपाचे बिना नंबर ग्रे कलर का मिला जिनके संबंध में इन्द्रपाल साहू व राहुल वैष्णव को कागजात पेश करने पृथक-पृथक धारा 91 जा. फौ. का नोटिस दिया जो ने उक्त दोनों ने नोटिस में कोई कागजात नही होना लिखकर दिये तथा पुछताछ करने पर उक्त दोनों मो.सा. को जिला सूरजपुर से चोरी करना बताये तथा इन्द्रपाल साहू से पुछताछ पर एक और मोटर सायकल भी चोरी कर रेतघाट नदी किनारे चोरी कर छिपाना बताया। आरोपी इन्द्रपाल साहू के बताये स्थान रेतघाट नदी किनारे झाडी में इन्द्रपाल साहू के बताये अनुसार एक मोटर सायकल बजाज प्लसर एनएस 160सीसी काले रंग का जिसमें नंबर प्लेट नही लगा है को आरोपी इन्द्रपाल के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा तीनों बाईक के संबंध में कोई वैध बिल / दस्तावेज पेश नहीं करने चोरी के माकूल संदेह पर आरोपी इंद्रपाल साहू व राहुल वैष्णव के विरूद्ध धारा – 41 ( 1 – 4 ) द.प्र.सं./ 379 भा. द. वि. के तहत इस्तगासा तैयार कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोरबा में पेश किया जा रहा है।