Home Blog Page 934

*शादी का झांसा देकर करता रहा रेप फिर प्रेमिका को छोड़ कर प्रेमी हुआ फरार, पुलिस ने हैवान को किया गिरफ्तार…*

0

बिलासपुर,,प्यार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां युवक ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक रेप करता रहा. इसके बाद दरिंदा अपनी प्रेमिका को उसके घर छोड़कर फरार हो गया. हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने हैवान आशिक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती 7 साल से प्रेम संबंध में थे. इसी का फायदा उठाकर उसने लगातार प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया. जब उसका मन भर गया तो वह प्रेमिका को उसके घर छोड़कर फरार हो गया है. जिसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई.

घटना सामने आती पुलिस हरकत में आ गई. जिसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी की लोकेशन बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ी में मिली. लोकेशन के आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भोले श्याम श्रीवास अपने जीजा के यहां मौजूद था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.

*हाईकोर्ट ने लगाई रोक,डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ फिलहाल नहीं होगी कार्रवाई*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर। जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ किसी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने दुर्ग के कमिश्नर और कवर्धा कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 मई को रायगढ़ जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रेखा चन्द्रा को नोटिस जारी किया था।उन्हें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 91 के प्रावधानों के अनुसार जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी निशक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने कहा था। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नोटिस को उन्होंने एडवोकेट मतीन सिद्दिकी, दीक्षा गौरहा और जैनब वनक के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

याचिका में कहा गया है कि अधिनियम की धारा 91 के प्रावधान इस मामले में याचिकाकर्ता पर लागू नहीं होते। वे रायगढ़ जिले में वर्ष 2019 से डिप्टी कलेक्टर हैं। उन्होंने 43 प्रतिशत अक्षमता का प्रमाण-पत्र पेश किया था। प्रमाण-पत्र को अवैध तरीके से हासिल करने की शिकायत अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री से की गई थी।इसके बाद दुर्ग संभाग के संभागीय चिकित्सा बोर्ड राजनांदगांव में शारीरिक परीक्षण किया था। बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में 57 प्रतिशत निशक्तता की जानकारी दी गई है। उन्हें बाईलेट्रल मोडरेट्ली सिवियर हियरिंग लॉस का सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। उनके खिलाफ की गई शिकायत की उचित विभागीय जांच कर आयुक्त को विस्तृत जांच रिपोर्ट भी दी जा चुकी थी।

इसके बाद भी सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने निशक्तता प्रमाण-पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ किसी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

*03 प्रकरण के फरार स्थायी वारंटी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशक एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल के मार्गदर्शन पर अलग-अलग प्रकरण के स्थायी वारंटीयों की पता

तलाश हेतु टीम बनाकर पता तलाश किया जा रहा था। जिस पर आज दिनांक 19.06.2023 को माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कबीरधाम के प्रकरण क्रमांक 278/2020,279/2020 एवं 312/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट के फरार आरोपी विजय विश्वकर्मा पिता शशिभूषण उम्र 30 साल साकिन कुआ चौक लखोली वार्ड नं 32 राजनांदगांव जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक एम.बी.पटेल, सउनि मोहित दास साहू, आर.682 रामनाथ साहू, आर. 363 रविन्द्र नेताम, का सराहनीय योगदान रहा है।

*”भारत योग शक्ति परिषद” का “तृतीय स्थापना दिवस” “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया”*

0

.. बिलासपुर/ भारत योग शक्ति परिषद” (Bharat Yoga Shakti Parishad – BYSP ) का “तृतीय स्थापना दिवस” Foundation Day 16 जून 2023 को “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर तथा समीपस्थ क्षेत्रों से योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। “भारत योग शक्ति परिषद” के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ता डा. प्रशांत उपाध्याय ने योग के महत्व को बताया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को अपना कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में सुश्री मोनिका पाठक, योग अनुदेशक अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर तथा शुद्ध योग केंद्र की संचालिका ने योग की सार्वभौमिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण में योग को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर “भारत योग शक्ति परिषद” के प्रदेश संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक भास्कर, दिव्या राठौर, अनिता कश्यप, रीतू साहू , आरती आदित्य ने देश एवं प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को योग से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय संगठन “भारत योग शक्ति परिषद” के गठन के प्रमुख उद्देश्यों को बताया। प्रदेश संयोजक दीपक भास्कर ने देश और प्रदेश में योग, फिटनेस, इम्यूनिटी, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, तनाव मुक्त जीवन, आयुर्वेद, वनोषधि, प्राचीन समय से परंपरागत रूप से मान्य प्राकृतिक देशी नुस्खे सहित स्वास्थ्य को सक्रिय रूप से मज़बूत बनाने हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन “भारत योग शक्ति परिषद” के गठन के प्रमुख उद्देश्यों को विस्तार से बताया तथा “भारत योग शक्ति परिषद” द्वारा योग के विस्तार के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में आयोजित किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “भारत योग शक्ति परिषद” द्वारा देश और प्रदेश के गौरवशाली भारतीय योग कला, प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहरों, सामाजिक सरोकार के विस्तार और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्यों के साथ योग को बढ़ावा देने के लिए तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी राज्यों और जिले में छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं सहित सभी नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए, लोगों के शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य को मज़बूत बनाने के लिए भारत योग प्रशिक्षण केंद्र,फिटनेस और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अतिशीघ “भारत योग ट्रेनिंग सेंटर” , इंडिया योगा स्टूडियों प्रारम्भ किया जा रहा हैं । इस अवसर पर मोनिका शर्मा, भावना तिवारी, प्रिया साहू, रोशनी देवांगन, इंदु साहू, स्वेता सुमन अनंत, अंजली सिदार, मुनमुन केसरी, स्वास्तिक शानू, दुर्गेश पटेल, जागृति कश्यप, माधवी , नीतिश साहू, राहुल घिरे सहित छात्र- छात्राएं एवं युवाजन उपस्थित थे।

*छ, ग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेश की उड़ रही धज्जियां मुंगेली जिले के जिला चिकित्सालय में अस्पताल सलाहकार को नहीं किया गया रिलीव ,,,, आखिर कौन उड़ा रहा आदेश की धज्जियां पढ़े पुरी ख़बर।*

0

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में अस्पताल सलाहकार के पद पर कार्यरत अधिकारी को राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के संचालक के द्वारा दिनाक 16,5,2023 के पत्र क्रमांक nhm/hr/2023/160/465 के आदेशानुसार 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक संविदा सेवा वृद्धि कोंडागांव किया गया था लेकिन आज दिनांक तक इन्हें मुंगेली जिले से रिलीव नही किया गया है, जो कि मुंगेली जिले के सिविल सर्जन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का मुख्य कर्तव्य है, आज दिनाक तक मिशन संचालक के आदेश का पालन नहीं करना भी एक बड़े संदेह को दर्शाता हैं, यू तो संलग्नीकरण का खेल तो पूर्व में भी खूब चल रहा है, लेकिन बकायदा अस्पताल सलाहकार के पद पर कार्यरत को आदेश जारी होने के बाद भी कोंडागांव न भेजना किसी बड़े प्रभावशाली नेता व अधिकारियों की मिलीभगत को भी दर्शाता हैं।

बरहाल इस पूरे मामले में शिकायत सीएम, पीएम,मिशन संचालक स्वास्थ्य, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाए बिलासपुर, संभाग आयुक्त बिलासपुर से की जा चुकी है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कब तक कार्यवाही पूरी होती है।

*चमत्कारी कछुआ से रुपये की बारिश कराने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी कर धोखाधड़ी करने वाले 01 महिला आरोपिया सहित 04 आरोपियों को पंडरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

0

*सभी आरोपी शातिर तरीके से भोले-भाले लोगों को लालाज देकर करते थे ठगी।*

*पंडरिया के 07 लोगों को अपने जाल में फसाकर कुल 9.50 लाख रूपये का किये है ठगी।*

*गिरफ्तार आरोपी 01.आशा अग्रवाल पति दुस्यंत अग्रवाल उम्र 42 वर्ष पता वार्ड न.05 चीखली राजनांदगाव*
*2.पवन कुम्भकार पिता जयराम कुम्भकार उम्र 42 वर्ष पता बैरागपारा पंडरिया*
*3. राजकुमार बघेल पिता मांगनदास उम्र 34 वर्ष पता पुतकी खुर्द पंडरिया*
*4. रेशम बघेल पिता परसराम बघेल उम्र 28 वर्ष पता तिलईभाट कुंडा*

कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया में प्रार्थी ऋषभ जैन और अन्य साथियों द्वारा थाना पंडरिया आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज़ कराये की पवन कुम्भकार, राजकुमार बघेल, रेशम बघेल, आमिर खान से मेरी जान पहचान है। जिन्होंने मुझे बताया की राजनांदगाव के चीखली में एक महिला और बाबा है, जो 01लाख रूपये

का 10 गुना रुपया कछुआ से झरन कराते है। तुमको भी पैसा कमाना है, तो बताओ कहा गया। तब मैं यह बात अपने अन्य साथी गण आनंद मानिकपुरी, केसव पटेल, प्रमोद मेहरा को बताया और सभी लोग 6.50 लाख रूपये इकट्ठाकर पवन कुम्भकार एवं उसके साथियो को पवन के घर में पैसा दिये तब पवन कुम्भकार अपने साथियो के साथ मुझे एवं अन्य लोगों को किराये की गाड़ी में लेकर राजनांदगांव चीखली के एक घर में ले कर गए, जहाँ एक महिला आशा अग्रवाल मिली हमारे द्वारा दिये हुए पैसों को पवन कुम्भकार आशा अग्रवाल को दिये, जो सभी को दूसरे कमरे में लेकर गयी जहाँ बाबा बैठा हुआ था, जो कछुआ से पैसे झरन करने की बात हो जायेगा बताया और एक डेमो दिखाकर चमत्कारी

कछुआ से कुछ रुपयों की बारिश कराया, और डेमो के बाद सभी लोगों को बाहर दूसरे कमरे में बैठ कर इंतज़ार करने बोला, तभी कुछ ही देर में बाबा अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकला जिसके नाक और सिर से खून निकल रहा था, तब आशा अग्रवाल बताई की चमत्कारी कछुआ का सैतान बाबा पर हमला कर दिया है, और बाबा को वहाँ से अस्पताल ले जाने की बहानेकर वहा से चली गयी, और अमीर खान अपने साथियो के साथ बाद में पैसा मिल जायेगा बोलाकर हम लोगों को

वापस पंडरिया ले आया। फिर कुछ वक्त बाद जब मैं पैसा लेने जाने की बात अनावेदको को बार बार बोला, फिर भी पैसा लेने नहीं गए तब मैं अपने साथियो के साथ चीखली गया जहाँ आशा और बाबा नहीं मिले इसी बीच हम लोगों को जानकारी मिली की अनावेदक लोग और भी लोगों के साथ कछुआ से पैसा झरण कराने के नाम पर चीखली ले जाकर धोखाधड़ी किये है। कुल 9.50 लाख रुपये का ठगी किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में 174/23 धारा 420,34 भा.द. वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ

अधिकारी गणों को उक्त घटना की सूचना दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिस पर थाना पंडरिया से तत्काल विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के पाससाज़ी हेतु एक टीम पंडरिया एवं दूसरी टीम राजनांदगाव रवाना किया गया। पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के 01 महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनांक-16.06.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर की नेतृत्व में थाना टीम से सउनि. नरेंद्र सिंह, पंचराम वर्मा, प्र.आर. मनोज,बद्री आर. शैलेंद्र,द्वारिका, ईश्वर, पुरुषोत्तम म. आर. शकुंतला एवं साइबर सेल से चंद्रभूषण तिवारी का विशेष योगदान रहा।

*नाबालिग पीडिता का दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना पाण्डातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-120/2023 धारा 376 ( 2 ) n भा.द.वि. 04,06 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ दिनांक-14.06.2023 को थाना आकर रिपोट दर्ज कराया गया, कि आरोपी धर्मेन्द्र निषाद द्वारा मुझे माह जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक बहला फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा, तथा उसकी हैवानियत अत्यधिक बढ़ गई थी। मैं लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं कर पा रही थी। जब मैं अत्यधिक भयभीत हो गई तो अपने परिजनों को उक्त घटना के बारे में विस्तार पूर्वक बताई तथा मैं आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही चाहती हूँं। की रिपोर्ट पर दिनांक-14.06.2023 को थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 120/2023 धारा 376 ( 2 ) n भा.द.वि. 04,06 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।नाबालिग पीडिता से गंभीर अपराध होने से उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनु. विभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरी. जे. एल. शांडिल्य के नेतृत्व में चंद घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण के आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफतार कर दिनांक- 15.06.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर. राधेश्याम चंद्रवंशी, आर. गज्जू राजपूत, हरीचरण डडसेना, जावेद खान, नेतराम धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

*नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 407/2023 धारा 377 भा.द.वि. 4,7 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़..

कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में नाबालिक बालक के परिजनों के द्वारा दिनांक- 16.06.2023 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कराया। कि मेरे नाबालिक पुत्र के साथ आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया पिता शिवकुमार बिछिया उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं 17 निवासी मिनीमाता चौक अटल आवास कवर्धा जिला कबीरधाम के द्वारा अप्राकृतिक घिनौना कृत्य किया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 407/2023 धारा 377 भा.द.वि. 4,7 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की

गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर तत्काल आरोपी का पता तलाश कर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के नेतृत्व में आरोपी के पतासाजी हेतु टीम बनाकर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। जिस पर जल्द ही पुलिस टीम के द्वारा आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया को गिरफ्तार कर गवाहों के समक्ष पूछताछ

करने पर आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 17 मिनीमाता चौक अटल आवास कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा नाबालिक बालक के साथ अप्रकृतिक घिनौना कृत्य करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय, सहायक उप.निरीक्षक संजय मेरावी, प्र. आर. -297 चुम्मन साहू, 329 धन्नु दिवाकर, आर. रेखचंद जायसवाल, गणेश छेदावी का सराहनीय योगदान रहा।

▪️ *बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 165 वाहनों पर हुई कार्यवाही*

0

▪️ *शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई*

*ड्रिंक एंड ड्राइव मुख्य वजह होती है एक्सीडेंट का*

▪️ *बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग*

आशीष कश्यप बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 42 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी

बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 123 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 51 हजार का समय आ गया है। इस प्रकार कुल 165 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।


वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

*मामूली से बात पर लाठी से वार कर, अपनी ही पत्नी की हत्या के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*हत्यारे पति के विरुद्ध थाना तरेगाँव जंगल में अपराध क्रमांक 16/2023, धारा 302 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

*शादी के फंक्शन से शराब पीकर घर आया आरोपी, पत्नी से मांगा तंबाकू, पत्नी ने किया इनकार क्रोध में लाठी से कर दिया वार।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…

कबीरधाम जिला के थाना तरेगाँव जंगल में दिनांक-17.06.2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम केशमर्दा निवासी कुमार सिंग पिता फत्तुसिंग बैगा उम्र 32 वर्ष साकिन केशमर्दा थाना तरेगाँव जंगल जिला कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। की मैं ग्राम केशमर्दा में रहता हूँ, तथा खेती किसानी का काम करता हूँ। आज दिनांक- 17.06.2023 को अपने घर में बैठा था। इसी दौरान सुबह करीबन 10:00 बजे मेरे ससुर बुधराम बैगा मेरे घर में आकर बताये कि आज सुबह

करीबन 04:00 बजे मैं गांव के शादी कार्यक्रम में शामिल हुआ था, तथा शराब के नशे में घर आया और घर के आंगन में तुम्हारी सासू मां बिराजोबाई से तम्बाकु मंगा जो तम्बाकु देने से इंकार कर दी जिससे मुझे अत्यंत तेज गुस्सा आया और गुस्से में आकर लाठी से मार दिया हूँ। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है, चलो बोलने पर मैं और मेरी पत्नि मतियाबाई ससूर बुधाम बैगा के साथ ग्राम रब्दा आकर देखे तो मेरी सास बिराजोबाई घर के परछी के जमीन में पड़ी हुयी थी, पास में जाकर देखे तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मेरी सास बिराजोबाई की मृत्यु ससूर बुधराम बैगा द्वारा लाठी से मारकर हत्या करने से हुआ है। हम लोग अपने ससुर के विरुद्ध कार्यवाही चाहते हैं।

की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी तरेगाँव जंगल द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। मामला हत्या जैसे गंभीर अपराध का घटित होने से कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला एवं थाना प्रभारी तरेगाँव जंगल को विवेचना संबंधी आवश्यक निर्देश देकर आरोपी का पता तलाश कर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस

अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तरेगाँव जंगल उप.निरीक्षक श्री युवराज साहू के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। दौरान विवेचना/आरोपी पता तलाश के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी जंगल के रास्ते होते हुए ग्राम दलदली के आसपास है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ग्राम दलदली से आरोपी बुधराम बैगा पिता भदुवा बैगा उम्र 60 वर्ष ग्राम रब्दा थाना तरेगाँव जंगल जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी बुधराम से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना तरेगाँव में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना तरेगांव जंगल प्रभारी उप. निरीक्षक श्री युवराज साहू के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. बोनिफ़ास मिंज प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रवंशी, आरक्षक 913 रिखी मरकाम, आरक्षक 477 जोगेन्दर बांधी का सराहनीय योगदान रहा।