Home Blog Page 933

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएसईबी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0

योगमय जीवन अपनाने का लें संकल्प : कलेक्टर श्री झा।


कोरबा – योग शब्द का अर्थ ही है जोड़ना, योग से तन-मन और आत्मा को जोड़ा जाता है। योग के माध्यम से शरीर के विभिन्न तंत्र जैसे संधि तंत्र, श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, ज्ञानेन्द्रिय तंत्र आदि तंत्रों का सुचारू संचालन होता है। इसलिए ही कहा जाता है कि योग जीवन जीने की कला है। उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कही।
श्री प्रसाद ने लोगों की व्यस्ततम् जीवन शैली का वर्णन करते हुए जीवन में योग के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक जीवन में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर ने कहा कि लोगों के जीवन में खानपान की शैली में पहले से बहुत बदलाव आ गया है। कई भोज्य पदार्थों में हानिकारक रसायन रहते हैं, जिसका गलत प्रभाव शरीर पर पड़ता है। लेकिन हम योग को अपना कर अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है।


कलेक्टर श्री संजीव झा ने कहा कि योग एक प्राचीन पद्धति है। योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग से नई शक्ति का संचार होता है। जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है। विगत 09 वर्षों में योग को विश्व स्तर पर ख्याति मिली है। योग एक वैज्ञानिक पद्धति है। आज लोग योग के बारे में जानते हैं, योग सर्वव्यापक है। पाश्चात्य दर्शन के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एरोबिक्स, जिमनास्टिक आदि को जरूरी बताया गया है। इसी को लोग अच्छा मानते थे। लेकिन आज दुनिया ने जाना है कि शारीरिक, मानसिक विकास के साथ ही आध्यात्मिक विकास के लिए योग ही सबसे बेहतर है। इस हेतु अब नई पीढ़ी भी योग से जुड़ रहे है और बड़े उत्साह से योग सीख रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि कई तरह के रोगों को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है एवं मन में सकारात्मक ऊर्जा का नियमित प्रवाह होता है। कोरोना जैसी विभिषिका के समय भी लोगों को सलाह दी जाती थी कि शरीर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, प्राणवायु बढ़ाने के लिए योग अपनाएं। कलेक्टर ने कहा कि सभी योगमय जीवन अपनाने का संकल्प करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने कलेक्टर श्री संजीव झा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। राजगीत की प्रस्तुति के साथ ही कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत हुई। जिला योग प्रभारी योगाचार्य श्री रामेश्वर पाण्डेय ने नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के विभिन्न आसन कराए। स्कूली छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने योग आसन करके लोगों के जीवन पद्धति में योग शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग के विभिन्न आसनों के अंतर्गत सुखासन, वृक्षासन, पद्मासन, ताड़ासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम आदि योगासन कराए। योग प्रभारी ने स्वयं योग करते हुए इन आसनों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ की विस्तृत जानकारी दी तथा आसनों के महत्व को बताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ योग ओलंपियाड के विनोद रत्नाकर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने योग की विभिन्न कठिन आसनों का अद्भुत प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में सभापति श्यामसुंदर सोनी, नगर निगम के एमआईसी सदस्य संतोष राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या नगरवासी उपस्थित थे।

समितियों के माध्यम से किसान समय पर खाद बीज का करें उठाव : कलेक्टर श्री झा।

0

समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा।


कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विगत दिवस कोरबा नगर के ट्रांसपोर्ट नगर के कमिर्शियल काम्पलेक्स में हुए आगजनी की दुखद घटना पर खेद प्रकट किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, स्कूल जतन योजना, रीपा कार्य, गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार सीडिंग, खाद-बीज भंडारण, मुख्यमंत्री घोषणा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले योग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को शिविर में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी 21 जून को प्रातः 7 बजे सीएसईबी मैदान पहंुचकर योग शिविर में भाग लेेंगे। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्कूल, शाला भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्याे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं ईई आरईएस को निर्देश दिए कि शाला खुलने से पूर्व सभी आवश्यकता वाले स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने जिले के निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के निर्माण कार्याे की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए विद्यालयों के लंबित निर्माण कार्याे को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में बनाए जा रहे स्कूली जाति प्रमाण पत्र एवं आधार सीडिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए जाति प्रमाण पत्र एवं आधार सीडिंग के कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज भंडारण की समीक्षा करते हुए सभी समितियों में उन्नत किस्म की रासायनिक खाद एवं बीज का भंडारण कराने के निर्देश दिए। जिससे किसान समितियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार खाद बीज समय पर प्राप्त कर सके। साथ ही समितियों में किसानों को प्राथमिकता से जैविक खाद विक्रय करने की बात कही। इस हेतु गौठानों में निर्मित्त जैविक खाद का सहकारी समितियों के माध्यम से प्राथमिकता से उठाव कराने एवं किसानों को जैविक खाद से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए उन्हें वर्मी खाद क्रय करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंनंे लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक युवा बेरोजगारों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी, हास्ॅटल आश्रम, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य सभी विभागों में सी मार्ट के माध्यम से खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्री सप्लाई करने की बात कही।
उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण, शहरी सभी गौठानों में नियमित गोबर खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत सभी गौठानों में प्रत्येक पखवाड़ा 30 क्ंिवटल गोबर खरीदी होना चाहिए। इस हेतु सभी जनपद सीईओ गंभीरता से कार्य करेे। पशुपालकों एवं किसानों को गोबर विक्रय केे लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने गोबर खरीदी की तुलना में खाद रूपांतरण में प्रगति लाने के लिए कहा। साथ ही जिले के सभी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में गोबर पेंट, दोना पत्तल, चप्पल सहित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन कराने की बात कही। जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हो सके एवं वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र का गंभीरता से पात्र हितग्राहियों को वितरण कराने के लिए कहा। इस हेतु लंबित प्रकरणों का ग्राम सभा एवं अनुभाग स्तर से अनुमोदन कराकर एवं जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के लिए प्रेषित करने के लिए कहा। उन्होेंने बरसात के मौसम में पहुंचविहीन क्षेत्रों में समय रहते स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं खाद्य सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यो के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, बटांकन के प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय पर किया जाए। सीमांकन के एक भी प्रकरण लंबित न रहें। श्री झा ने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के प्रकरण में संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कोरबा एवं कटघोरा श्री अरविंद पी.एम. व श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*पति के लिए रुपये उधार लेने गई थी महिला, सूदखोर ने रेप कर भगाया, अब कर रहा ये कारस्तानी*

0

राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में 30 साल की एक महिला के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति को विदेश भेजने के लिए सूदखोर से रुपये उधार लेने गई थी। लेकिन सूदखोर ने रुपये देने के बजाय उससे रेप कर डाला।बाद में किसी को बताने पर जाने से मार देने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थकहार कर पीड़िता न्याय की गुहार लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची।

जानकारी के अनुसार मामला चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके से जुड़ा है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए विदेश जाना चाहता था, इसके लिए उसे 70 हजार रुपयों की आवश्यकता थी। इस पर उसने गांव मोडावासी निवासी रोशन धाणक से 70 हजार रुपये उधार मांगे। बीते 22 मई की सुबह दस बजे उसके मोबाइल पर रोशन का फोन आया। इस पर उसने कहा कि विदेश जाने के लिए उसके पति का एक दिन बाद मेडिकल है। उसके मेडिकल के लिए पांच हजार रुपये अभी ले जाओ बाकी बाद में दे दूंगा।

आरोपी महिला को पकड़कर ले गया और खेत में किया रेप

इस पर महिला के उसके झांसे में आकर अपने दस वर्षीय बेटे को साथ लेकर पांच हजार रुपये उसके पास चली गई। लेकिन रोशन उसे रास्ते में ही मिल गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके बेटे को तो धमकाकर भगा दिया। बाद में उसका हाथ पकड़कर पास के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। रोशन जाते वक्त उसका मंगलसूत्र तोड़कर भी ले गया। उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था

पीड़िता का कहना है कि उसने वारदात के बाद राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. लेकिन उसके बाद राजगढ़ पुलिस ने आज तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही अन्य कोई कार्रवाई की है. बल्कि आरोपी उस पर मामले में राजीनामा करने का दवाब भी बना रहा है. पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास आई है।

 

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री झा।

0

खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन ढंक कर करना होगा खनिज परिवहन।


कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल खनन क्षेत्र में कोयला की चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया। साथ ही खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन से ढंककर व्यवस्थित रूप से परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने खनन क्षेत्र का मासिक प्रतिवेदन/कर निर्धारण समयावधि में करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत का उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2023 के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों को खनिज रेत खदान हेतु चिन्हांकित घाटों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने चिन्हांकित घाटों को आबंटित करने के लिए जांच प्रतिवेदन एवं सीमांकन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश डीएफओ, तहसीलदार एवं सभी जनपद पंचायत को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदयकिरण, कमाण्डेंट सीआईएसएफ श्री भास्कर कुमार सभी एसडीएम सहित वन विभाग, पर्यावरण विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें।

0

अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।


कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का महापौर ने किया शुभारम्भ।

0

20 जून से 4 जुलाई 2023 तक मनाया जाएगा पखवाड़ा।

कोरबा – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर 15 ब्लाक कोरबा में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों को ओ.आर.एस., जिंक की टेबलेट प्रदान किया। इस अवसर पर श्यामसुन्दर सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.एन.केशरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सी. के सिंह तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व नागरिक उपस्थित थे।

सीएमएचओ डॉ. केशरी ने पखवाड़े के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की दस्त व कुपोषण से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार, हाँथ धोने की सही विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने के लिए ओ.आर.एस. घोल एवं जिंक टेबलेट प्रदान किया गया। डॉ. एस.एन.केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त आर.एच.ओ. एवं मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस और जिंक की टैबलेट वितरण करें। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेटर तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों के चिन्हित स्थान पर ओ.आर.एस. तथा कार्नर स्थापित किया गया है। इस गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा अभियान के दौरान आर एच.ओ. तथा मितानिनों के द्वारा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ओ. आर. एस. पैकेट तथा जिंक की गोलियां वितरित तथा ओ. आर. एस. घोल बनाने की विधि बताई जाएगी। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने साबुन से हाथ धोने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
डॉ. केसरी ने बताया कि दस्त व निर्जलीकरण के कारण होने वाली मृत्यु को ओ.आर.एस. व जिंक की गोली के ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है। दस्त की रोकथाम के लिए पानी पीना समय-समय पर हाथों को साफ पानी से धोना, अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही स्तनपान, टीकाकरण व पोषण का अहम योगदान होता है। उन्होंने सभी जिले वासियों से इन आदतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का अपील किया है।

*अवैध शराब का परिवहन करते 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के कब्जे से देसी प्लेन शराब एवं परिवहन में उपयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जप्त।*

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 414/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल के नेतृत्व में दिनांक- 20.06.2023 को अवैध शराब, जुआ, सट्टा की कार्यवाही हेतु टीम थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। दौरान मुखबीर मुखबिर के सूचना पर अवैध देशी शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे, आरोपी राज टण्डन पिता आनंद टण्डन उम्र 19 साल साकिन पलानसरी थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम का तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 3200/ रुपये एवं एक मोटर सायकल डिस्कवर क्रमांक सी.जी.

10 एन.ए.0972 किमती 40,000/रू. कुल जुमला कीमती 43200/ रुपये को गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक- 414/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी, आर. गोपाल ठाकुर, सै० राधेश्याम बर्वे का सराहनीय योगदान रहा है।

*दामाद को आजीवन कारावास की सजा,सास की हत्या मामले में*

0

सक्ती। जिले में सास की हत्या करने वाले दामाद को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या 13 जून 2021 को हुई थी। सास अपनी बेटी-दामाद का झगड़ा सुलझाने के लिए आई थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सक्ती के एजीपी ऋषिकेश चौबे ने बताया कि 13 जून 2021 को रात लगभग 8 बजे उमेद बाई अपने घर में खाना खाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय उसका पति आरोपी समारु राम सिदार उर्फ गब्बर निवासी ग्राम गढ़पारा दतोद आया और गालीगलौज करने लगा। उसने अपने पति को समझाने के लिए अपनी मां पितर बाई को बुलाया।

मां पितर बाई बेटी-दामाद का झगड़ा सुलझाने के लिए आई। वो दामाद को समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से सास पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जैजैपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया। बुजुर्ग को बिलासपुर ले जाया रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायालय की पीठासीन अधिकारी डॉ. ममता भोजवानी ने पाया कि पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई में मृतका हमेशा अपनी बेटी का पक्ष लेती थी, जिसके कारण गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी से सास की हत्या कर दी। कोर्ट ने आरोपी समारू राम को दोषी करार दिया। उन्होंने अपने आदेश में आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी की।

*छात्राओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में ABVP नेता गिरफ्तार*

0

पुलिस ने कहा कि आरोपी पर भोली-भाली कॉलेज छात्राओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।

शिवमोग्गा: कर्नाटक पुलिस ने सोशल मीडिया पर कॉलेज की छात्राओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शिवमोग्गा जिले से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आरोपी प्रतीक गौड़ा एबीवीपी की तीर्थहल्ली इकाई का अध्यक्ष है। पुलिस ने कहा कि वीडियो में कॉलेज की कई छात्राओं के साथ उसके अंतरंग होने के फुटेज हैं। पुलिस ने कहा कि उसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों ने वीडियो के प्रसार को लेकर पुलिस अधीक्षक एस मिथुन कुमार से संपर्क किया है और आरोपी व एबीवीपी के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर भोली-भाली कॉलेज छात्राओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।

एबीवीपी के सदस्यों ने भी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की है। सदस्यों ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी द्वारा संगठन के नाम का इस्तेमाल कर लड़कियों के उत्पीड़न की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

*राज खुला तो पति ने किया मर्डर,पत्नी के साथ दोस्त का अफेयर*

0

सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ इलाके में चार दिन पूर्व हुए हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल 14 जून को कुदरगढ़ पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी की मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम के झरना के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश को कोतमा इलाके के इमरान खान के रूप में की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक अपने बचपन के दोस्त संतोष डोमार के परिवार के साथ कुदरगढ़ आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक इबरार से उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध का शंका होने की वजह से उसने अपने बचपन के दोस्त इबरार की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संतोष पर हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।