Home Blog Page 932

जिले में बीएससी नर्सिंग व श्रम विभाग की परीक्षा 24 जून को।

0

परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त।


कोरबा – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले बीएससी नर्सिंग व श्रम विभाग परीक्षा जिले में 24 जून 2023 दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली में श्रम विभाग के अंतर्गत सहायकश्रम पदाधिकारी,  श्रम निरीक्षक एवं श्रम उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिले में बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए 08 एवं श्रम विभाग परीक्षा के लिए 43 केन्द्र बनाया गया है। बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में कुल 2733 परीक्षार्थी शामिल होंगें। इसी प्रकार श्रम विभाग परीक्षा में कुल 13,759 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा-निर्देश में परीक्षा के सुचारू संपादन व जिला कोषालय कोरबा से परीक्षा केन्द्र के लिए गोपनीय सामग्री प्राप्त करने व परीक्षा समाप्ति पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री अपने निगरानी में सील्ड कराकर समन्वयक केंद्र में जमा करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को प्रशासनिक पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत परीक्षा केंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी झगरहा हेतु जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार राठौर, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नकटीखार हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री कमलेश कुमार तंवर, निर्मला इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल रिसदी हेतु उप संचालक सांख्यिकी कोरबा श्री एम.एस. कंवर, डाईट जिला जेल के पीछे कोरबा हेतु सहायक आयुक्त वाणिज्य वृत्त-1 कोरबा श्री संदीप साय, गवर्नमेंट इव्हीपीजी कॉलेज रजगामार हेतु कार्यपालन अभियंता कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी स़ेवा कोरबा श्री ए. तिर्की, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल आईटीआई रामपुर हेतु जिला खाद्य अधिकारी कोरबा श्री जे. के. सिंह, न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल रामपुर कोरबा हेतु जिला खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर हेतु निरीक्षक सहायक अभियंता लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग श्री हर्ष कवीर, निर्मला हायर सेकंडरी स्कूल कोसाबाड़ी हेतु सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग श्री हिमाचल प्रसाद टोंडे, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोरबा हेतु सहा. आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर, गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घंटा घर चौक हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एस पी सिंह , सेंट विंसेट पल्लोट्टी स्कूल पोड़ीबहार हेतु सहायक संचालक कृषि विभाग श्री डी पी एस कंवर, डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय कोरबा श्री संतोष नाग, बीकन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुड़ापार हेतु खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, कैरियर पब्लिक स्कूल मुड़ापारा कोरबा हेतु सहा. संचालक रेशम श्री मनीष पवार, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज बुधवारी बाजार रोड हेतु सहायक वाणिज्यकर अधिकारी श्री सुरेश पाटले, सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सीएसईबी हेतु सहायक अभियंता मिनीमाता बांगो बांध कोरबा श्री पी. के. टोप्पो, बीकन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी ईस्ट कोरबा हेतु प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा श्री अरूणेंद्र मिश्रा, विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल नंबर 01 कोरबा ईस्ट हेतु सहायक अभियंता क्रेडा श्री एन के राय, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री संजय अग्रवाल, लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल आदर्श विहार ट्रांसपोर्ट नगर हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अनिल कुमार बच्चन, डीडीएम पब्लिक स्कूल इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर हेतु निरीक्षक नापतौल विभाग कोरबा श्री पालसिंह डहरिया, श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज दर्री रोड हेतु सांख्यिकी अधिकारी श्री गुलशन गोयल, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल दर्री रोड कोरबा हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड हेतु सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण श्री झिलन प्रसाद कुर्रे, ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा श्री आर. के. दन्देलिया, कमला नेहरू कॉलेज रानी रोड पुरानी बस्ती हेतु महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा श्री संजीव सुखदेवे, गायत्री हायर सेकंडरी स्कूल रानी रोड हेतु प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा श्री टी. के. राठिया, लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी सीतामढ़ी कोरबा हेतु सहायक अभियंता हसदेव बरॉज कोरबा श्री एस. एन. साय, सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सीतामढ़ी कोरबा हेतु कार्य पालन अभियंता हसदेव बरॉज कोरबा श्री पी. के. वासनिक, गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल स्कूल बाल्को नगर कोरबा हेतु उप संचालक कृषि कोरबा श्री अजय अनंत, बाल सदन हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को नगर कोरबा हेतु जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कोरबा श्रीमती हेलेना तिग्गा, आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को हेतु परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग कटघोरा श्री मनोज अग्रवाल, मिनीमाता हायर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-3 बाल्को नगर कोरबा हेतु अनु. अधि. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप संभाग श्री बी.पी. चतुर्वेदानी, दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को नगर कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जी.आर. जांगड़े, एमजीएम हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को नगर कोरबा हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री प्रदीप जैन, बाल्को टाउनशिप हायर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-02 बाल्को नगर हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. सोहम गुर्जर, विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 02 दर्री हेतु नोडल अधिकारी जिला कॉपरेटिव बैंक श्री सुशील जोशी, शासकीय हाई स्कूल दर्री हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिलाएवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल एनटीपीसी जमनीपाली हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई श्री मदनलाल पुरे, डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा ब्लॉक कटघोरा हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली श्री एस.एन. साहू, शास. बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल कटघोरा हेतु सहा. विका. खण्ड. शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री अभिमन्यु टेकाम, स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा श्री आई.पी. कश्यप को प्रशासनिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ने नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को दी स्वीकृति।

0

अनियमित विकास के नियमितीकरण योजना का लाभ उठाने कलेक्टर ने की लोगों से अपील।

जिला नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न।

कोरबा – कलेक्टर कक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला नियमितीकरण प्राधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री संजीव झा ने निवेश क्षेत्र के प्रकरणों व नियमितीकरण के नियमानुसार कार्यवाही पर विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने नियमितीकरण हेतु आज प्रस्तुत 271 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की। जिसमें 210 प्रकरण नगर निगम कोरबा एवं 01 प्रकरण नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत शामिल है। इस हेतु कुल शास्ति राशि 2 करोड़ 46 लाख 23 हजार 731 रुपए अधिरोपित किए गए है। जिले में अब तक नियमितीकरण के 1554 प्रकरणों पर स्वीकृत प्रदान की जा चुकी है। इन सभी प्रकरणों में शास्ति के रूप में 12 करोड़ 76 लाख 51 हजार रूपये से अधिक की राशि अधिरोपित की गई है।

नियमितीकरण का लाभ लेने कलेक्टर ने की अपील:-
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा अनियमित विकास व निर्माण के नियमितीकरण का विकल्प लोगों के हित में प्रदान किया गया है। अतः शासन की इस योजना का एवं दिए गए विकल्प का लाभ उठाएं तथा किए गए अनियमित निर्माण व विकास का नियमितीकरण कराएं। इसके लिए संबंधित मकान मालिकों को निर्धारित प्रारूप में संबंधित नगरीय निकायों एवं नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में अनियमित निर्माण कार्यों को नियमित कराने के लिए नियमों में पारदर्शिता लाने हेतु सरलीकरण किया गया है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण अधिनियम में संशोधन किया गया है। संशोधित अधिनियम, 2022 छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह पूरे प्रदेश में प्रभावशाली हो गया है। नियम प्रकाशित होने के बाद अब नए नियमों के तहत आवेदन लिए जा रहे है। इस नए नियम से प्रदेश के नागरिकों को राहत मिल रही है और वे आसानी से निर्माण कार्यों को नियमित कराने हेतु आवेदन कर रहे है। साथ ही प्रकरणों के निराकरण हेतु शासन द्वारा मापदंड निर्धारित किया गया है।

रीपा से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बदल रही तस्वीर, लोगों को प्राप्त हो रहे रोजगार के नए अवसर।

0

ग्रामीण क्षेत्रो में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित होने से ग्रामीण हुनर को मिल रही नई पहचान।


02 लाख रूपए से अधिक के फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण का मिला ऑर्डर।

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन की सराहनीय नवाचार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत लघु उद्यम को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सशक्त अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की तस्वीर बदल रही है। रीपा ग्रामीणों के लिए उद्योग विकास एवं व्यवसाय का प्रमुख केंद्र बन गया है, जिससे लाभ लेकर ग्रामीण युवा उद्यमी अपने आर्थिक विकास के साथ ही ग्रामीण विकास में भी भूमिका निभा रहे हैं।

कोरबा विकासखंड के ग्राम चिर्रा में स्थापित रीपा से यहां के ग्रामीणों को आजीविका एवं रोजगार सृजन के नए अवसर मिले है। यहां रीपा में गेहूं, चना दाल मिल यूनिट, हल्दी, मिर्च, मसाला प्रोसेसिंग यूनिट, आचार निर्माण, दोना पत्तल, चप्पल निर्माण, गोबर पेंट, पेवर ब्लॉक, फ्लाईऐश ब्रिक्स निर्माण के यूनिट स्थापित किए गए है। साथ ही यहां लोगों के कार्य करने के लिए विभिन्न शेड भी निर्मित किए गए हैं। ऊर्जा एवं उत्साह से भरपूर ग्रामीण महिलाएं एवं लघु उद्यमी रीपा से जुड़कर यहां कार्य कर अपने हुनर को नई पहचान दे रहे है।


खेती-किसानी, रोजी मजदूरी एवं अपने घरेलू कार्याे में समय व्यतीत करने वाले इन उद्यमी महिलाओं के पास कुछ समय पूर्व अपने रोजमर्रा आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए कोई अतिरिक्त आजीविका का साधन नहीं था। अब गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रारंभ होने से उन्हें अपने घर के पास ही नियमित रोजगार का जरिया मिल गया है। चिर्रा में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चंद्रमुखी समूह द्वारा अच्छी गुणवत्तायुक्त फ्लाई एश ब्रिक्स का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईऐश ब्रिक्स यूनिट के माध्यम से महिला समूह के साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार मिला है। प्रारंभिक स्तर पर कार्य प्रारंभ करते हुए उत्साही समूह के युवा व महिलाओं द्वारा नियमित तौर पर ईंट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। समूह के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन 4 से 5 हजार नग ईंट का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य सड़क मार्ग से लगे इस रीपा में ईंट निर्माण के कार्य को देखकर आसपास के गांव के लोगों द्वारा अपनी आवश्यकता अनुसार समूह को ईंट का आर्डर दे रहे हैं।
चिर्रा से लगे कुदमुरा, एलोंग, तौलीपाली, सिमकेंदा, गुरमा के ग्रामीणों द्वारा अब तक 70 हजार से अधिक का फ्लाई एश ब्रिक्स का आर्डर दिया गया है। जिसकी विक्रय से 02 लाख रूपए से अधिक की आय समूह को प्राप्त होगी। जिसका उपयोग शासकीय भवन तथा अन्य निर्माण के लिए किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने बताया प्रारंभिक स्तर पर ही शासकीय एवं निजी निर्माण कार्यों में उनके ईंट की लगातार मांग की जा रही है। जिसके विक्रय से समूह को अच्छी आमदनी प्राप्त होगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत एवं सक्षम बनेंगी। उन्होंने बताया कि विगत दिनों निर्मित 20 हजार फ्लाई ऐश ब्रिक्स का अमलडीहा पंचायत द्वारा क्रय किया गया है, जिससे समूह कों 60 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई है। यह ऑर्डर निर्माणकर्ता समूह की महिलाओं को स्वयं के प्रयास से प्राप्त हुआ है। ईंट निर्माण की अच्छी मांग मिलने से उत्पादक दीदी व युवा भाईयों में उत्साह के साथ आत्मविश्वास का संचार हो रहा है और वे अधिक उमंग के साथ ईंट निर्माण कर रहे हैं।

*जोगी काँग्रेस द्वारा की गई मांग हुई पूरी-अश्वनी यदु*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :– पिछ्ले माह जोगी कांग्रेस ने हज़ारों के संख्या में सैकड़ों ग्राम के छात्र किसान मजदूर ने मिलकर बड़ा आंदोलन किया था जिसका असर देखने को मिला है जहां छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमारे द्वारा किये गए मांगो को आज पूरा किया गया वहीं आंदोलन के दिन ही एक माह के भीतर भुख हड़ताल करने की चेतावनी शासन व प्रशासन को सौपी गई थी जहां कुंडा में कॉलेज खोलने का जोगी कांग्रेस स्वागत करती है कालेज के अभाव में छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे परिणाम स्वरूप 10-12 वी के बाद गरीबी वस बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे मगर अब कुंडा क्षेत्र के बच्चे भी उच्च शिक्षा के लिये भटकेंगे नहीं और आने वाले भविष्य में बड़े पदो पर आसीन होंगे।

—————————————-

*भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा कार्यालय अधिवक्ता संघ व्यवहार न्यायालय परिसर पंडरिया एवं ग्राम किशुनगढ़ में की गई वाटर कूलर की स्थापना*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने के लिए आज कार्यालय अधिवक्ता संघ पंडरिया तहसील एवं व्यव्हार न्यायालय परिसर पंडरिया जिला तथा ग्राम पंचायत दुल्लापुर अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में वाटर कूलर की स्थापना की गई इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जनहित व जनसेवा के उद्देश्य से ही हमने भावना समाज सेवी संस्थान की स्थापना की है आज मुझे बहुत ही हर्ष है कि संस्थान के सदस्य इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए लगातार पूरी निष्ठा से कार्य कर रहें हैं और जरूरतमंद लोगों तथा जनहित के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं बढ़ती गर्मी में राहगीरों व क्षेत्रवासियों को राहत देने तथा उन्हें शीतल व स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए हमने इस वाटर कूलर की स्थापना की है जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि मैं क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जरूरतों को पूरा करने हेतु हर संभव प्रयास करूँ और भावना समाज सेवी संस्थान के माध्यम से हमने यह एक प्रयास किया है ताकि इस भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके कार्यालय परिसर में रोजाना सैकड़ों लोग अपने निजी व आवश्यक कार्य से यहां आते हैं और इस गर्मी में उन्हें पानी की समुचित व्यवस्था मिल सके इसके लिए अधिवक्ता संघ पंडरिया,तहसील एवं व्यव्हार न्यायालय परिसर पंडरिया जिला में वाटर कूलर की स्थापना की गई है इसके साथ ही ग्राम किशुनगढ़ में भी राहगीरों तथा क्षेत्रवासियों को शीतल व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए भी वाटर कूलर की स्थापना संस्थान द्वारा की गई है उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्षों में भावना समाज सेवी संस्थान लगातार जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए भावना समाज सेवी संस्थान लगातार शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य,नारी सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है इसी कड़ी में अपने उद्देश्य को दोहराते हुए संस्थान द्वारा वाटर कूलर की स्थापना की गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे इस सार्थक प्रयास से लोगों को लाभ मिलेगा और इस तपती गर्मी में उन्हें शीतल पेय जल मिलने से राहत मिलेगा इसके पूर्व भी ग्राम बाजार चारभाठा में एवं हठलेवा के मध्य स्थित धान संग्रहण केंद्र में कार्यरत श्रमिकों को स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए संस्थान द्वारा दो वाटर कूलर भेंट किया गया जिसकी स्थापना से क्षेत्र के दूरदराज के गॉंवों से आने वाले और दिनभर काम करने वाले केंद्र के लगभग 750 से अधिक श्रमिकों को उसका लाभ मिल रहा है विदित हो कि भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा विगत वर्षों से कबीरधाम जिले सहित अन्य आस-पास के जिलों में लगातार जनसेवा का कार्य किया जा रहा है जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए संस्थान के सदस्य उनके घरों तक जाकर उन्हें मदद पहुँचाने के लिए लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे हैं भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बसों का शुभारम्भ किया गया जिससे थान खम्हरिया,सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से आज क्षेत्रवासियों को निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध हो रही है संस्थान द्वारा संचालित दो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से कबीरधाम जिले के साथ-साथ आस-पास के जिले में रहने वाले हजारों परिवारों को भी घर से अस्पताल एवं अस्पताल से घर आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो रही है इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु अरोग्यम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, महिला शसक्तीकरण हेतु नारी सम्मान अलंकरण मेरी सखी आत्मसुरक्षा कार्यक्रम, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना, कोरोना योद्धा सेवा सम्मान, निःशुल्क राशन वितरण, किसानों के लिए हलधर सम्मलेन, हमर गाँव हरियर गाँव अभियान के तहत वृक्षारोपण जैसे कई जनहित के कार्य निरंतर किये जा रहें हैं इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, नवल किशोर पाण्डेय, सहित अधिवक्ता संघ पंडरिया के समस्त सदस्यगण तथा अनुराग ठाकुर, चंद्रकुमार सोनी सहित क्षेत्रवासी एवं भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।

—————————————-

कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों का छात्रवृत्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी।

0

विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज पूर्ण कर चिप्स के सर्वर पर 15 जुलाई तक अपलोड करने के दिए गए निर्देश।

कोरबा – जिले में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की केन्द्रीय छात्रवृत्ति के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के बच्चों को केंद्रीय छात्रवृत्ति का लाभ लेने हेतु प्रत्येक विद्यार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थियों के पास ऑनलाईन बना हुआ आय, मूल निवासी व जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक है। जिससे इन प्रमाण पत्रों को जारीकर्ता संस्था के द्वारा सीधे सत्यापन किया जा सके। इसी प्रकार दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ ही अतिरिक्त राशि भी देय है। इस संबंध में शासन द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र उक्त योजनाओं के लाभ लेने हेतु अनिवार्य है। जारी विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र का ऑनलाइन सत्यापन किया जा सकता है।

प्रमुख सचिव छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में आधार से लिंक विद्यार्थियों का स्वयं के बैंक खाता तथा ऑनलाईन आय, मूल निवास व स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चिप्स के सर्वर पर अपलोड का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के सभी संकुल में सम्मिलित समस्त विद्यालय के संस्था प्रमुखों को आपस में समन्वय कर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही इस शिविर का ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से मुनादी सहित व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। जिससे शिविर में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें। साथ ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र से वंचित छात्र-छात्राओं का शिविर के माध्यम से चिन्हांकित किया जा सके। ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कार्यालय संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 118 में उपस्थित कराकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। तत्पश्चात् संबंधितों का विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा से संपर्क कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा।

अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास।

0

योग दिवस मनाकर जल संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश।


कोरबा – भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्रामों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। इन पूर्ण हो चुके अमृत सरोवर स्थलों पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें मनरेगा के पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवार, ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों ने योग आसनों का अभ्यास किया।
उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री संजीव झा ने पूर्व में ही निर्देश दिए थे कि अमृत सरोवर का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए ताकि जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि अमृत सरोवर स्थलों पर योगाभ्यास करने तथा योग दिवस मनाया जाए, जिसके तहत आज ग्रामों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि केंद्र और राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के पूर्ण अमृत सरोवर स्थलों पर ग्रामीणों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि योग के विभिन्न आसनों से शारीरिक, मानसिक विकास के साथ ही आध्यात्मिक विकास भी होता है। व्यस्ततम् जीवन शैली में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। इसलिए योग को अनिवार्य रूप से अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करें। रोज करें, योग करें’ के आधार पर आज अमृत सरोवर के किनारे ग्रामीणों ने योगभ्यास किया, जो कि प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करने में सहयोगी होगा।
जिले के ग्राम पंचायत धौराभाठा, महोरा, देवरी, बिरतराई, देवलापाठ, गुडरूमुड़ा, कोनकोना, भैंसामुड़ा, तानाखार, कर्री आदि के अमृत सरोवर स्थलों पर योग प्रशिक्षकों, मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा योगाभ्यास करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला एवं तहसील न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस।

0

कोरबा  – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार ‘‘वासुदेव कुटुम्बकम’’ थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में श्री डी.एल. कटकवार एवं सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग गुरू श्री चन्द्रशेखर बघेल, आर्ट आफ लिविंग के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस वर्ष की थीम वसुदेव कुटुम्बकम है। जिसका तात्पर्य है पूरा विश्व एक परिवार की तरह है। कार्यक्रम में धरती पर रहने वाला हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिये योग की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
सुश्री संघपुष्पा भतपहरी के द्वारा अपने उद्बोधन में योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए योग करने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला न्यायालय परिसर की ओर से उपस्थित सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने के लिये प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई है। उक्त अवसर पर श्री पी.के. देवांगन, प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल कुमार पटेल, उपाधीक्षक, श्री भास्कर कोर्ट मैनेजर, श्री देवदत्त सिंह, श्री शैलेन्द्र अनंत, श्री दिनेश टेंगनवार एवं अन्य न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला जेल कोरबा में अभिरक्षाधीन बंदियों के मध्य श्रीमती शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सहायक जेल अधीक्षक, श्री विज्यानंद सिंह, लीगल एड डिफैंस कौंसिल, श्री मानसिंह यादव, श्री हारून सईद, कु. रश्मि पासवान की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया एवं व्यवहार न्यायालय कटघोरा योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती स्वर्णलता टोप्पो, श्री व्ही. टोप्पो, श्री जितेन्द्र सिंह, कु. रूपल अग्रवाल, श्री रमेश चौहान, कु. श्वेता मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो, कर्मचारीगण एवं तहसील अधिवक्तासंघ के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बेंच का किया गया आयोजन।

0

बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों की हुई सुनवाई।


कोरबा – राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में आकांक्षी जिला कोरबा अंतर्गत आकांक्षी विकासखंडों कोरबा व पोंडी उपरोड़ा तथा जिले के बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों से संबंधित विभिन्न प्रकार के समस्याओं के समाधान हेतु बेंच का आयोजन किया गया।
बेंच में मुख्य रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, कुपोषण, आंगनबाड़ी, स्कूलों में बाउंड्रीवाल, बिजली कनेक्शन, पेयजल, शौचालय एवं भवन इत्यादि से संबंधित समस्याएं के प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रकरण भी प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई करते हुए उन्हें व्हील चेयर, आवश्यक उपकरण, स्वास्थ्य जांच सुविधा, आधार निर्माण, बैंक खाता निर्माण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल द्वारा जारी किए गए। उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग नई दिल्ली, राज्य बाल अधिकार आयोग रायपुर के सदस्य, जिले के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, एनसीसी, स्काउट गाइड, स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अंधेकत्ल की गुत्थी को सायबर सेल और कोरबी पुलिस की संयुक्त टीम ने सुलझाया।

0

मृतक का पुत्र संतकुमार उर्रे ही निकला हत्यारा,हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कृष्ण कुमार निवासी नवापारा पण्डरीपानी दिनांक 15.06.2023 को कोरबी चौकी में आकर मर्ग इंटीमेशन कराया कि उसका चाचा रूपसिंह उर्रे दिनांक 14.06.2023 को गांव में रूपचंद के घर राजमिस्त्री का काम करने गया था जो रात्रि तक घर नही आया और दिनांक 15.06.2023 को गांव के ही पुलिया के पास रोड किनारे मृत हालत में मिला है उसके सिर, शरीर, माथा, आंख, सीना में गंभीर चोट लगा है, चाचा की मृत्यु उसके शरीर में आई चोट के कारण हुआ है। इस रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 0/2023 कायम कर जांच कार्यवाही किया गया जांच दौरान  मृतक रूपसिंह उर्रे पिता स्व० बहाल साय उर्रे उम्र 45 वर्ष साकिन नवापारा पण्डरीपानी की मृत्यु अज्ञात आरोपी द्वारा सिर, शरीर में गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करना पाये जाने से अप.क्र. 61/2023 धारा 302 भादवि पंजी0 कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी के द्वारा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पसान निरीक्षक राजेश जांगडे, साइबर सेल कोरबा प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं उप निरीक्षक नवल साव के कुशल नेतृत्व में दौरान विवेचना कार्यवाही के सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच व संदेहियों से पूछताछ किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान मृतक का पुत्र संतकुमार उर्रे बार – बार अपने बयान को बदल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था जिसे मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर टूट गया और अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि पिता रूपसिंह के द्वारा आए दिन वाद विवाद करने के कारण तथा दिनांक घटना समय को भी वाद विवाद कर गाली गलौच करने से परेशान होकर जान से मारने की नियत से फावड़ा व सब्बल से सिर, सीना, माथा, आंख, शरीर में प्राणघातक वार कर हत्या कर देना तथा साक्ष्य छिपाने की नियत से अपने घर से घटनास्थल नवापारा पण्डरीपानी पुलिया रोड किनारे ले जाकर शव को रख देना तथा अपराध में प्रयुक्त फावड़ा, सब्बल घटना समय आरोपी संतकुमार द्वारा पहने वस्त्र में लगे खून के दाग धब्बे को धोकर साक्ष्य नष्ट कर देना बताया। जिसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अपराध में प्रयुक्त फावड़ा सब्बल एवं अपराध के समय अपने बदन में पहने वस्त्र एक हाफ पेंट, एक फूल टी शर्ट को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी संतकुमार उर्रे के विरूद्ध अपराध क्र. 61/2023 धारा 302 भादवि का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 राजेश जांगडे ( थाना प्रभारी पसान), निरीक्षक सनत सोनवानी (प्रभारी साइबर सेल कोरबा), उप निरी0 नवल साव चौकी प्रभारी कोरबी, स.उ.नि. नंदलाल टंडन, आरक्षक श्याम गबेल, पुष्पेंद्र पटेल, रामधन पटेल, विकास कोसले, रामकुमार पटेल, दुष्यंत गोभिल एवं सायबर टीम के सउनि राकेश सिंह, प्र. आर. गुनाराम सिन्हा, राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।