Home Blog Page 931

संभाग आयुक्त की पहली बैठक: डॉ. अलंग ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा।

0

विधिमान्य मतदाता सूची तैयार करने पर फोकस, मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं की भी ली जानकारी।

रायपुर –  संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद डाॅ. संजय अलंग ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की पहली बैठक ली। अपनी इस बैठक ने डाॅ. अलंग ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए रायपुर जिले में की जा रही तैयारी की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संभाग आयुक्त डाॅ. अलंग को रोल आब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक में सभी सहायक एवं रिटर्निंग आॅफिसर मौजूद रहे। डाॅ. अलंग ने आगामी निर्वाचन के लिए विधिमान्य मतदाता सूची तैयार करने पर बैठक में विशेष जोर दिया। उन्होंने 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं को शतप्रतिशत सूची में शामिल करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए साथ ही नये आये, विधानसभा क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गये या मृत्यु हो गये मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने के निर्देंश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में संभाग आयुक्त ने 18 से 19 साल के आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की गति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाताओं के नाम विलोपित करने की मतदान केन्द्रवार-माहवार जानकारी देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। डाॅ. अलंग ने सभी सहायक रिटर्निंग आॅफिसरों को अपने-अपने क्षेत्र के पोस्ट आॅफिसों से संपर्क कर मतदाता कार्ड वितरण के भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने अपेक्षा के विपरित अधिक संख्या में जुड़ रहे या विलोपित हो रहे मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर कारणों की जांच करने और स्पष्ट प्रतिवेदन भी रिटर्निंग आॅफिसर को देने के निर्देश आॅफिसरों को दिए। डाॅ. अलंग ने अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने की विधिवत प्रक्रिया की भी जानकारी दी और इसका पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शादी के बाद आई नई बहू, शादी करके अन्यत्र चली गई बेटी, मृत्यु हो गये मतदाताओं के साथ-साथ क्षेत्र में नई फैक्ट्री, कार्यालय आदि स्थापित होने पर आए लोगों के नाम जोड़ने काटने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। संभाग आयुक्त ने एक मतदाता का नाम कई जगहों की मतदाता सूचियों में शामिल होने की भी जांच कर एक स्थान को छोड़कर अन्य स्थानों से नाम विलोपित करने की कार्रवाई करने को भी कहा।

संभाग आयुक्त ने जिले के सभी 256 मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शैड, शौचालय, रैम्प आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में इन सुविधाओं की जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में यथा संभव दो दरवाजों की व्यवस्था रखने की निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर सुविधा अनुसार सौन्दर्यीकरण कर सेल्फी जोन बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

कोरबा के दो निक्षय मित्र को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मिला प्रशस्ति पत्र।

0

 रायपुर/कोरबा – विगत दिनों राजधानी रायपुर न्यू सर्किट हाउस में कोरबा शहर के दो मितानिन को निक्षय मित्र बनने पर प्रशस्ति पत्र माननीय स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं, इस अभियान में जिले के विभिन्न संस्थाओं, निजी एवं शासकीय से निक्षय मित्र बनने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक पांडे ने बताया की विभिन्न संस्थाओं ने इसमें जुड़ने हेतु अपनी सहमति दी है।
निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार प्रदान किया जाता है।

*पत्नी सहित अपने बच्चों को युवक ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली खुदखुशी…*

0

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी की कलेश के कारण अपने पूरे परिवार की जान ले ली। बाद में, खुद भी आत्महत्या कर ली। बता दें, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौट आया और फंदे से लटककर जान दे दी।पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

*पांच पत्नियों वाले ने लड़की का अपहरण कर किया छठवीं बार किया निकाह*

0

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के पांच पत्नी रखने वाले शख्स ने अब 19 साल की लड़की का अपहरण कर उससे निकाह किया। घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी यशवीर सिंह सहित हिंदू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला अभी भी आरोपी के साथ है। बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 22 जून से पहले लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे गांव में धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानने के बाद कि पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है, आरोपी ने उन्हें फोन किया और धमकी दी, अगर समय रहते एफआईआर से उसका नाम नहीं हटाया गया, तो वह उनकी दूसरी बेटी को भी ले जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपी की पांच पत्नियां हैं और उसकी पांच पत्नियों में से केवल एक मुस्लिम है और अन्य चार हिंदू हैं। इससे पता चलता है कि वह शख्स जानबूझकर धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू महिलाओं को निशाना बनाता है और फिर छोड़ देता है। आरोपी राशिद पर छपरौली थाने में कई मामले दर्ज हैं। इस बीच, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

*कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण*

0

अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली// जिला कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में बिना सूचना के समय पर अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टोरेट में समाज कल्याण सहित आवक-जावक शाखा, स्थापना शाखा, राजस्व शाखा, नजूल शाखा और भू-अभिलेख शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उनके कामकाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उपस्थिति पंजी और छुट्टी हेतु प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया तथा बिना सूचना के अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयीन समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने भू-अभिलेख शाखा में कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण शाखाओं में से है। यहां कार्यरत कर्मचारी अवकाश के लिए प्रभारी अधिकारी से अनुमोदन के पश्चात ही प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी शाखाओं में संधारित पंजियो का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाखाओं के लंबित प्रकरणों का यथा शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

*टीबी मुक्त भारत अभियान: स्वास्थ्य मंत्री ने जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नि-क्षय मित्रों का किया सम्मान*

0

मुंगेली // टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गत दिवस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। जिसमें टीबी मरीजों को चिकित्सा अवधि के दौरान पोषण आहार प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले सहित प्रदेश के नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में नि-क्षय मित्र डाॅ. शशिकांत साहू एवं क्रिश्चयन हास्पिटल मुंगेली द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने में बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किसी इच्छुक व्यक्ति या संस्था को नि-क्षय मित्र बनाया जाता है, जो टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करते हैं। उन्होेंने बताया कि जिले के जो भी नागरिक नि-क्षय मित्र बनना चाहते हैं, वे इंडियन रेडक्रास सोसायटी मुंगेली, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन: पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न*

0

27 जून को प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक होगी मतदान

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन माह जून 2023 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 और 03 का द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में किया गया। जिसमें मास्टर टेªनर अशोक कश्यप, विक्रम ठाकुर एवं आर के. डी. वैष्णव के द्वारा मतदान संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतपत्र लेखा, मतगणना की प्रक्रिया, खुला लिफाफा, बंद लिफाफा में विभिन्न प्रपत्रों को भरने एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी साथ ही वैध एवं अवैध मतों की पहचान, एजेंटो को गणना पर्ची देने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजय शुक्ला ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन हेतु 26 जून को मतदान दल रवाना होगी। 27 जून को प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक मतदान होगी। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गोइन्द्रा में सरपंच पद एवं विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पिपरखुटी वार्ड क्रमांक 02 में पंच पद हेतु मतदान कराया जाएगा।

क्रमांक/06-84/कोसरिया/चंद्राकर फोटो 07

*27 लाख का गांजा जप्त कर जबलपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर। पुलिस द्वारा लाखों रुपए की कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया है । इस संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलवारा रोड से नयागांव की ओर टाटा आयशर कम्पनी का ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है जिसके ड्रायवर एवं क्लीनर अपनी सीट के नीचे गांजा की बोरी रखे हुये कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। तुरंत दबिश दी गई तो रंगे हाथ पकडे जायेंगे। सूचना पर एनडीपी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से नयागांव हनुमान मंदिर के पास दबिश दी गई जहां

मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति ट्रक मेे बैठे दिखे। पुलिस द्वारा पूछताछ पर अपन नाम 31 वर्षीय भूपेन्द्र यादव उम्र 31 निवासी उदय नगर कालोनी देहात जिला बिदिशा तथा क्लीनर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 24 वर्षीय डोंगर सिंह याद ग्राम बिजौनिया थाना शमसाबाद जिला बिदिशा बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर भूपेन्द्र यादव की सीट के पीछे प्लास्टिक की 3 बोरी मे एवं डोंगर सिंह यादव की सीट के पीेछे प्लास्टिक की 3 बोरी में गांजा रखा मिला।उक्त गांजा की तौल करने पर कुल 136 किलो 300 ग्राम गंाजा कीमती 27 लाख 20 हजार रूपये का होना पाया गया। पुलिस ने

आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित गाड़ी जब करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से निःशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग हेतु आवेदन आमंत्रित।

0

इच्छुक आवेदक 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं जमा।

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ विंग एवं ट्रैफिक रिसर्च योजना के माध्यम से जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों को टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों में दिया जाएगा।

कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सह सहकारी विकास समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लर्निंग लाईसेंसधारी अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, शासन से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को प्राथमिकता से निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए 28 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्रमांक-27 प्रथम तल कलेक्टोरेट परिसर में जमा कर सकते है। अपूर्ण आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

आगामी वर्षाकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी।

0

कोरबा – अधीक्षण अभियंता हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर ने जिले के सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि आगामी वर्षाकाल 2023 के दौरान आवश्यकता होने पर हसदेव बरॉज दर्री एवं बांगो बांध माचाडोली से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेना सुनिश्चित करें। आकस्मिक बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल प्रबंध संभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, लेपरा, नुनिया, कछार, कोनकोना, पोड़ी-उपरोड़ा, चर्रा, पाराघाट, छिनमेर, सिरकीकला, केरा, पाथा, सिलयारीपारा, तिलसाभाटा, हथमार, छिर्रापारा, डुग्गुपारा, करमीपारा, जूनापारा, लोरीडांड, टुंगमुड़ा, तिलाईडांड, नवागांव, झोरा, कौरीघाट, पोड़ीखोहा, डोंगाघाट, धनगांव, लोटलोटा, नर्मदा, औंराकछार, झाबू, सोनगुड़ा, नवागांव, स्याहीमुड़ा, जेलगांव, चारपारा, खैरभवना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्गु, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, चिचोली, झींका, ठिठोली एवं देवरी गांव शामिल हैं।