Home Blog Page 930

*सुहागरात की सेज पर इंतजार करती रह गई दुल्हन, इधर दूल्हे ने किया ऐसा काम, फिर टूटा दुल्हन के सब्र का बांध और क्या हुआ पढ़िये पूरी खबर…*

0

हरदोई,उत्तरप्रदेशः– हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। नौ जून को उसने एएसपी से शिकायत की है। इसमें जेठ पर संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसको लेकर जब युवती ने ससुराल वालों से शिकायत की, तो जेठ ने कहा कि मैं हू न, जो भाई नहीं दे सकता मैं दूंगा…तुम रिश्ता मत तोड़ो।

इसके साथ ही जेठ ने पहले उसे बहला फुसलाकर फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर युवती मायके पहुंची और 9 जून को पति, सास-ससुर, जेठ एवं जेठानी पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती एएसपी पश्चिमी को एक तहरीर दी है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए हैं।युवती ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को उसका विवाह जनपद शाहजहांपुर में शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक, दान दहेज भी दिया गया था। शादी तय होने से पहले उसे उसके परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं।पति बहाना बनाकर अलग ही सोता था

आरोप है कि जब बरात विदा होकर विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची, तो सुहागरात में उसका पति बहाने बनाकर कमरे से बाहर सो गया। कई दिनों तक यह क्रम चला। तब उसने जानकारी की, तो पता चला उसका पति नपुंसक है। युवती का कहना है कि जब उसने इस बात की अपनी सास से शिकायत की।

पीड़िता ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोपों को लगाकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

साप को मारा नहीं टब से ढक दिया बीहड़ गाव में दिख जागरूकता,वहीं दशकरम कार्यक्रम हो रहे घर में पहुंचा जेहरिला साप, जितेन्द्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

0

कोरबा – जिला हमेशा से ही सापो को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता हैं आएं दिन जिले में जेहरीले और विशाल काय सांपो को लेकर चर्चा में बना रहता हैं, कुछ वर्षो से जिले के बीहड़ क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में सांपो को बचाने में काफ़ी जागरूकता आई हैं, किस हद तक लोगों में जागरूकता आई हैं इस बात से लगाया जा सकता की जिले के बीहड़ गांव गोडमा में अजगर साप दिखते ही लोगों में जहां डर व्याप्त हो गया वहीं उसको मारने के बजाएं गांव वालों ने बचाना बेहतर समझा और खेल रहे बच्चों ने साप दिखते ही घर वालों को उसकी जानकारी दी जिसके बाद गांव वालों ने बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया, जिसके बाद उन्हें साप को देखते रहने को कहा फिर बिना देरी किए जितेन्द्र सारथी मौके स्थल के लिए रवाना हो गए आखीरकार गांव में पहुंचने के पश्चात टब से ढके अजगर को निकाल कर बड़ी सावधानी से रेस्क्यू किया जिस पर गांव वालों ने धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सारथी ने गांव वालों इस जागरूकता की सराहना किया वहीं बालको के भादरा पारा में बरवे परिवार में दशकरम कार्यक्रम खत्म ही हुआ था की शाम को आंगन से जहरीला अहिराज सांप चलता हुआ दिखाई दिया, मेहमान से भरे घर में जहरीला सांप देखते ही लोगों में दहशत फैल गया जिसके बाद जितेन्द्र सारथी को जानकारी दी गई जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और थोड़ी देर पश्चात जितेन्द्र सारथी अपने टीम मेंबर नागेश सोनी के साथ बरवे परिवार के घर पहुंचे और अहिराज सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली फिर थोड़ी देर पश्चात सांपो को जंगल में छोड़ दिया गया।

 

जितेन्द्र सारथी ने बताया मौसम बदलते ही हमें लगातार रेस्क्यू कॉल आ रहे, दिन से ज्यादा रात में ज्यादा रेस्क्यू कॉल आ रहे जिस पर हम लगातार सांपो के साथ इंसानो को बचाने में लगे हैं, कभी कभी तो ऐसा हो रहा की हमें सोने तक नहीं मिल रहा, फिर भी हम अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे, आम जनों से निवेदन है साप दिखते ही उस पर नज़र रखें ताकि ढूंढने में समय ख़राब न हो और साथ ही थोड़ा धैर्य रखें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*एसडीएम मुंगेली ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा की*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने 22 जून को जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में गौठान समिति के नोडल अधिकारियों, सचिवों एवं सहकारी समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने समिति प्रबंधकों से खाद विक्रय की जानकारी लेकर यथाशीघ्र शत-प्रतिशत खाद विक्रय पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह गौठानों में नियमित गोबर खरीदी व विक्रय राशि भुगतान, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, वर्मी शेड, रूपांतरण दर डेल्टा रैंकिंग आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सीईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम – कलेक्टर*

0

कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर दिया जोर

 

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। एक अच्छे शिक्षक विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाता हैं। शिक्षक जो हमें सीख देते हैं उसी के कारण हम सही गलत की पहचान कर पाते हैं। शिक्षक हमारे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं तथा उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही हम जीवन में कामयाबी और तरक्की पा सकते हैं।

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल लालपुर, सरगांव, लोरमी एवं पथरिया में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया तथा शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप लोगों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ है। सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। स्वामी आत्मानंद स्कूल शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के गरीब परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा मिले इस हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल में सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओमकार प्रसाद कौशिक एवं समस्त चयनित शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।

 

 

*सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, बाहर से लायी गयी थी लड़की, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्यवाही*

0

सारंगढ़ 22 जून 2023। सारंगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवक और एक युवती को पकड़ा है। दरअसल सारंगढ़ के कौवाताल में सेक्स रैकेट का संचालन काफी लंबे समय से किया जा रहा था। ऐसे में परेशान गांववलों ने एक युवती के साथ दो युवको को पकड़ गया है। स्थानीय लोगों ने गंदी हरकत करते युवक युवतियों को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना पर सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची ।

पुलिस के मुताबिक लंबे समय से जिस्मफरोशी की शिकायत इलाके में मिल रही थी। पकड़ाये दो युवक स्थानीय सारंगढ के है जबकि युवती बाहर की बतायी जा रहा । फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की विवेचना कर रही है जबकि थाने के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक तीनों पर 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

*सौम्या की जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आज की खारिज, 2 माह पूर्व हुई थी सुनवाई*

0

बिलासपुर, 23 जून। सीएम की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका शुक्रवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका पर दो महीने पहले सुनवाई हुई थी। इस पर फैसला सुरक्षित रखा था।

कोल केस में ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया और अन्य को दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सौम्या की तरफ से जमानत याचिका याचिका लगाई गई। इस पर जस्टिस पी सैमकोशी की एकल पीठ में सुनवाई हुई थी।

याचिकाकर्ता की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की थी। जबकि ईडी की तरफ से एएसजी एसवी राजू ने पक्ष रखा। ईडी ने सौम्या को जमानत देने का विरोध किया था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। आज जमानत याचिका निरस्त कर दिया है।

*सेक्स हाउस में पुलिस ने दी दबिश, लड़कियां चलाती थी देहव्यापार*

0

3 सेक्स वर्कर सहित 5 गिरफ्तार


मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक तीन मंजिले मकान में छापेमारी की जिसके बाद सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान मकान में कमरे से आपत्तिजनक हाल में महिलाओं और युवतियों को पकड़ा है. महिलाओं और युवतियों को पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वही छापेमारी के दौरान कमरों में जोश वर्धक दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं. पुलिस की छापेमारी के बाद मकान व आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। दरअसल, पुलिस को किसी ने फोन पर जानकारी दी थी कि मऊ नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर भीटी के एक मकान में काफी समय से देह व्यापार चल रहा है. इसका सरगना मकान मालिक ही है. सूचना मिलते ही महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की.
पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे. इनको खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. एक दरवाजा नहीं खोले जाने पर पुलिस ने उसे तोड़ दिया. इस पूरी कार्रवाई में तीन युवती और दो पुरुष पकड़े गए. इस कार्रवाई को लेकर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां से तीन युवतियां और दो पुरुष पकड़े गए हैं। पुलिस को छापेमारी में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर ले जाने लगी तो इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन जब सेक्स रैकेट के बारे में पता चला तो वो सन्न रह गए।पुलिस को किसी ने फोन पर जानकारी दी कि नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर भीटी में एक मकान में लंबे अरसे से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।देह व्यापार के धंधे का सरगना मकान मालिक है। सूचना मिलते ही स्थानीय ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मकान पर धावा बोला। मकान के अंदर जब पुलिस पहुंची तो कमरों के दरवाजे अंदर से बंद मिले।बंद दरवाजों को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।एक दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़ दिया।
मामलें के आरोपी इसके बाद तीन युवती और दो पुरुष पकड़े गए। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि हनुमान नगर भीटी में हरिनंदन नामक व्यक्ति के मकान से पांच लोग पकड़े गए हैं। इसमें तीन युवतियां और दो पुरुष हैं,जो कि देह व्यापार में संल्पित थे।इन्हें हरिनंदन सुविधाएं मुहैया करा रहा था। हिरासत में लिए गए लोगों में मकान मालिक भी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।जो आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, उनकी जांच की जा रही है।

*बंद कमरें में महिला से कर रहा था सेक्स, 8 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या*

0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घर में घुसकर आठ लोगों ने मिलकर युवक को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने मृतक को अपनी मां के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में गोवर्धन पाली उर्फ ​​पिंटू पुत्र सुखनंदन पाली (24) राजमिस्त्री का काम करता था। वह पिछले 9 महीने से कछार में बन रहे एफसीआई गोदाम में काम कर रहा था।
वहीं किराये के मकान में रहता था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त सागर पाली और सूरज टंडन के साथ किराये के मकान में सो रहा था। इस बीच करीब 11 बजे कछार के रामपारा निवासी अजय केंवट पिता राजेश केंवट (24) अपने भाई विजय केंवट, चाचा दिनेश केंवट, शेखर केंवट, मुकेश केंवट, राजु केंवट के साथ एक राय होकर घर में घुस गए और अपनी मां के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की बात पर गाली देने लगे। हमलावर लाठी-रॉड से लैस थे। लिहाजा, उन्होंने गोवर्धन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। देखते ही देखते वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। इस वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

*सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा।*

0

सारंगढ़। लम्बे समय से चलते आ रहा था सेक्स रैकेट। ग्रामीणों ने तीन युवकों के साथ एक युवती को रंगे हाथों पकड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सारंगढ़ पुलिस। सारंगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौवाताल का मामला। जांच में जुटी पुलिस सारंगढ़ थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा।

एक हजार से अधिक पदो पर भर्ती के लिए रोजगार मेला 26 जून को।

0

लाईवलीहुड काॅलेज जोरा में सुबह 11 बजे शुरू होगा मेला, 19 कंपनियां करेंगी भर्ती।

रायपुर – राजधानी रायपुर के जोरा में स्थित लाईवलीहुड काॅलेज परिसर में 26 जून को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में 19 नियोजक कंपनियों द्वारा एक हजार से अधिक खाली पदो पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार रूपये से 35 हजार रूपये तक के वेतन का रोजगार मिल सकेगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थिंयों सहित आईटीआई, कम्प्यूटर डिप्लोगा, मेकेनिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते है। रोजगार मेले में राज्य शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता पा रहें हितग्राहियों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

जिले के रोजगार अधिकारी ए.ओ. लाॅरी ने बताया कि 26 जून को होने वाले इस वृहद रोजगार मेले में टेक्नोब्रेंस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, नन्दन स्टील एण्ड पावर लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, ब्लू चीप केयर प्राइवेट लिमिटेड, संजय आॅटो मोबाईल्स, पेस गियर अपै्रल्स, अपियर टेक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन्स, रिलायंस निप्पोन लाईफ इश्योरेंस, बत्रा दीपक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी लिमिटेड, शिव सक्ती बायो टेक्नोलाॅजी, भारत लाईट होम्स, सृजन शाॅप, सोनाटा फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, एसबीआई लाईफ, एसपीएसजी सिक्यूरिटी सर्विसेस, जोमेटो और मैक्स लाईफ इंश्योरेंस कंपनियां भर्ती करेंगी। मेले में इन कंपनियों द्वारा बिजनेस एक्जीक्यूटिव, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, फीटर, टर्नर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, रिलेशनशिप आॅफिसर, ड्राइवर, केयर टेकर, वेयर हाउस सुपरवाईजर, कंटिग मास्टर, टेलर, फील्ड आॅफिसर, लाईफ प्लानिंग आॅफिसर, सेल्स मेन, अकांउटेंट, आॅफिस बाॅय, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेवलपमेंट मैनेजर, फाइनेंशियल एडवाइजर सहित 1 हजार से अधिक पदो पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर से या दूरभाष क्रमांक 0771-2582862 पर फोन कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।