Home Blog Page 929

*रात्रि गश्त पर एसएसपी सदानंद कुमार, अधिकारियों को गश्त सुदृढ कराने के दिये निर्देश…..*

0

● बेवजह घूमते लोगों को समझाइश, कार्यवाही दौरान फरार 29 वारंटी गिरफ्तार, कई वाहन चालकों का कटा चालान…..

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा चोरी तथा संपत्ति संबंधी घटनाओं पर अंकुश लगाने जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त दौरान पेट्रोलिंग करने एवं गश्त को और सुदृढ करने का निर्देश दिया गया है । इसी अनुक्रम में वे कल रात्रि स्वयं गश्त का जायजा लेने और जवानों में उर्जा लाने गश्त पर निकले। उन्होंने शहर के चौंक चौराहों पर गश्त कर रहे

अधिकारियों और जवानों की सजगता को देखा । गश्त प्वाइंट और बार्डर के विभिन्न चेकप्वाइंट का निरीक्षण कर तैनात अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। कल रात्रि वारंटों की तामिली को लेकर विशेष अभियान के तहत सभी अनुविभागों के राजपत्रित पुलिस

अधिकारीगण तथा थाना, चौकी प्रभारी गश्त पर मौजूद थे । गश्त दौरान विभिन्न चेक प्वाइंट पर रात्रि घूमते देखे गये पैदल व वाहन चालकों से पूछताछ किया गया,

बेवजह घूमते पाये गये वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । कल विशेष अभियान दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 फरार वारंटियों को पकड़ा गया, सभी गिरफ्तारी वारंटी है । वहीं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने 40, पूंजीपथरा ने 15 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही किया गया है ।

*साल भर राजस्व देने वाला कुंडा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित*

0

पहली बारिश में ही बस्ती से संपर्क टूटा

कवर्धा,पंडरिया,कुंडा-पहली बारिश किसे पसंद नहीं हर कोई पूरे साल पहली बारिश का बेसब्री से इंतजार करता है लोग कई योजनायें बनाता है बारिश को लेकर गरम गरम पकोड़े बरसात में भीगने के मजे जैसे योजनाओं से बरसात की स्वागत की जाती है मगर एक पंडरिया

विधान सभा का एक गांव है कुंडा जहां के वार्डवासी बरसात शुरू होते ही दुखी हो जाते हैं कारण जान आप हैरान हो जायेंगे जिस पंचायत में राजस्व वसूली साल भर होते रही हो उस पंचायत में लोग घर से निकल नहीं पा रहे हो फीर बरसात में खुश होने की बात तो हो ही नहीं

सकती आज कुंडा क्षेत्रवाशी कुंडा को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं बड़े बड़े वादे हुवे तहसील का घोषणा नगर पंचायत का घोषणा लेकिन सच्चाई साफ झलक रही है कुंडा का

यह वार्ड बरसात आते ही तालाब में तब्दील हो जाती है लोग अपने वार्ड से अपने घर से बाहर नहीं निकल पाते वार्ड वाशी कई बार शिकायत कर चूके हैं यहां तक कुंडा

तहसीलदार स्वयं इस जगह का तहकीकात कर चूके हैं लेकिन हालात आज भी वहीं बना हुवा है कल इसी हालात के कारण गंभीर बीमारी भी पनप सकती है

मच्छर पनप सकते हैं लेकिन देखना ये है की प्रशासन इसकी कब सुध लेती है

*दिल दहलाने वाली घटना पति पत्नी ने बच्चे के साथ कि आत्महत्या।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो ।जबलपुर में 25 जून की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक साथ पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली, घटना गोरखपुर थाना इलाके के रामपुर छापर क्षेत्र की है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है और तरह तरह की चर्चाएं भी होना

शुरू हो गई है, वहीं इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की, जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।जैसे ही पूरे परिवार के शवों को घर से बाहर लाया गया, वैसे ही उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा

हो गई, जिसने भी ये नजारा देखा, उसकी आंखों में आंसू आ गए, पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, एस एफ एल टीम भी मौके के

साक्ष्य इकट्ठे कर रही है और घटना की वजह की पड़ताल कर रही है, पुलिस के मुताबिक, मृतकों में रवि बर्मन,

पत्नी का नाम पूनम और बेटे का नाम आर्यन है, पुलिस ने बताया कि किसी ने गोरखपुर थाने में सूचना दी कि रामपुर छापर में एक बर्मन परिवार ने आत्महत्या कर ली है।

*पोड़ी व पिपरिया में चल रहा अवैध रूप से सट्टा जुआ का घोरखधंधा*

0

0. पोड़ी के चौक-चौराहों व बस्ती व पिपरिया के आसपास के क्षेत्र खेत व जंगलो के बीच बेख़ौफ़ चल रहा अवैध जुआ सट्टा का कारोबार।

ब्यूरो रायपुर:- कवर्धा जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र व पिपरिया में अवैध जुआ एवं सट्टा का कारोबार धड़ल्ले के साथ फल-फूल रहा है वही आपको बता दे कि पोड़ी चौकी थांना चौकी नेशनल हाइवे से लगा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग है वही पिपरिया जैसे आस पास के क्षेत्रों में जैसे खेत व जंगलो में जुआ व सट्टा जैसे गोरख धंधे बेखोफ फल फूल रहे है वही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग एक का नब्बे के चक्कर मे सारी गाढ़ी कमाई इन अवैध जुआ एवं सट्टा जैसे कारोबार में लुटा देते है वही घर पर इन्ही कारणों से रोजाना वाद-विवाद की स्थिति भी देखने व सुनने को हमेशा मिलती रहती वही इन दिनों पोड़ी थाना चौकी अवैध जुआ सट्टा के मामले में ज्यादा ही फेमस हो चुका है वही पोड़ी थाना प्रभारी पर राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण कोई कार्यवाही नही की जा रही जिसका जीता जागता उदाहरण साफ देखने को मिल सकता है वही पुलिस अब तक बड़े जुआड़ि व सटोरियों को पकड़ने में हमेशा नाकामयाब रहती है वजह थाना प्रभारी को साप्ताहिक हिस्सा पहुँचने के कारण कार्यवाही नही किया जाता वही पुलिस केवल छोटे तब के लोगों को ही अपना निशाना बनाया जाता है खाईवाल पर

कार्यवाही करने से थाना प्रभारी के हाथ कांपते है वही छोटे तबके लोग कभी कभार इस एक के नब्बे बनाने के चक्कर मे दांव आजमाते है आपको बता दे कि आस पास के क्षेत्रों में जुआड़ियों व सटोरियों पर कार्यवाही नही होने को लेकर शहर में तरह-तरह के चर्चाएं सुनने को मिलती रहती है वही सूत्रों की मानें तो सटोरियों द्वारा पोड़ी व पिपरिया के चाय दुकान व पान ठेले सहित आस पास के इलाकों में घूम-घूमकर सट्टा पट्टी लिखने की जानकारी प्राप्त होती रहती है वही अगर सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्चें,बुजुर्ग व युवा भी जुआ व सट्टा के आदि हो चुके है कि सट्टा के मदमस्ती में अपने घरों के सामानों को बेचने में कोई कसर तक नही छोड़ते जिससे घर के मुखिया इनकी हरकतों से काफी परेशान दिखाई देने लगे है अगर देखा जाए तो नाबालिक बच्चें व युवा सट्टे व

जुआ के नशे में इतने चूर हो चुके है कि इन्हें चोरी चमारी करने में भी कोई गुरेज नही रहता वही पोड़ी सहित आस-पास क्षेत्र के लोगों सहित प्रबुद्धजनों ने अवैध जुआ सट्टा व शराब के कारोबार व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस महानिर्देशक से कार्यवाही की मांग की है वही आपको बता दे कि पुलिस के तमाम अधिकारियों को जानकारी के बावजूद भी कार्यवाही नही किया जॉना समझ से परे है वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी व पिपरिया जैसे क्षेत्र में सट्टा एवं जुआ सुर्खियों में है वही पोड़ी पुलिस को सट्टा एवं जुआ खिलाने वाले लोगों का हमेशा पता रहता है परंतु पुलिस को नाल खिलाने वाले जुआड़ियों से बड़े पैमाने पर साप्ताहिक चढ़ावा चढ़ने के कारण उन पर कार्यवाही नही की जाती है वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक कही न कही पुलिस के अधिकारियों के साथ खाइवालों के अच्छे खासे दोस्ताना संबंध है जिसे भरपूर रूप से निभाने का प्रयास किया जा रहा है वही पोड़ी के बस स्टैंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कारोबार फलने फूलने लगे है पुलिस अधिकारी के बताए अनुसार बताया जाता है कि हमे इसकी कोई जानकारी नही है वही मुख्य रूप से नाल खाने वाले जुआड़ी पोड़ी के ही मुख्य निवासी है परंतु पोड़ी चौकी प्रभारी की मिलीभगत के कारण कार्यवाही करने हाथ पैर कांप रहे है।

*शोसल मीडिया का किया जा रहा उपयोग:-*

मिली जानकारी के मुताबिक सटोरिये व जुआड़ी इतने चालाक है कि सोसल मीडिया में किसी तरह के पकड़ नही होने के कारण पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नही कर सकती जिससे आज कल यह अपना खेल सोसल मीडिया के माध्यम से खेला करते है जिससे कोई सुराग तक नही मिल पाता परंतु पुलिस को इसकी पूरी कानो- कान खबर होने के बावजूद भी कार्यवाही नही करना राजनीतिक संरक्षण को जन्म देता है वही सूत्रों की माने तो इस पूरे खेल में सत्ता दल के सफेद पोशाक वाले नेता की मिलीभगत होने के कारण कार्यवाही नही किया जाता जिससे केवल खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है वही *IND 24×7 न्यूज़* को पिपरिया के आस पास क्षेत्रो में जुआ खेलते हुए एक वीडियो प्राप्त हुई है जिस वीडियो की पुष्टि *IND 24×7 न्यूज़* नही करता है।
—————————————-

कृषक दुर्गा प्रसाद सहित 1596 कृषकों को भूमि और अन्य परिसम्पत्तियों के अर्जन के एवज में 1 अरब 44 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक का हुआ भुगतान।

0

चाम्पा-कोरबा-छुरी-कटघोरा मार्ग चौड़ीकरण कार्य और मुआवजा भुगतान प्रगति पर।

2112 कृषकों का दो अरब रुपए से अधिक का अवार्ड किया गया पारित।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को भुगतान के लिए अपनाई जा रही पारदर्शी प्रक्रिया।

कोरबा – परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कोरबा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149बी चाम्पा – कोरबा – छुरी – कटघोरा मार्ग चौड़ीकरण (फोरलेन) निर्माण के लिए भूमि अर्जन करने प्रस्ताव किया गया है। जिसमें तहसील बरपाली अंतर्गत कुल 13 ग्राम सरईपाली, फरसवानी, देवलापाठ, जमनीपाली, पचपेड़ी, कोथारी, नवापारा, नवलपुर, बंजारी, खरहरी, पुरैना, बरपाली, सरगबुंदिया, तहसील कोरबा अंतर्गत कुल 05 ग्राम पहंदा, पताढ़ी, उरगा, बरबसपुर, कुरूडीह में भूमि अर्जन की कार्यवाही की गई है। उक्त कुल 18 ग्रामों में दर्ज 50 प्रकरणों में प्रभावित कुल कृषक 2112 के लिए कुल राशि 2,06,33,32,190.00 रू. निर्धारित कर अवॉर्ड पारित किया गया है । जिसमें भूमि, भूमि पर स्थित परिसम्पत्ति (वृक्ष, मकान, बोर आदि ) शामिल है। जिसमें परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा पारित अवॉर्ड के विरूद्ध राशि 1,90,01,78,035.00 रू. उपलब्ध कराया गया है। आज तक की स्थिति में कुल 1596 कृषकों को कुल राशि 1, 44,80,38,362.00 रू. मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। उक्त परियोजना में उपलब्ध राशि के विरूद्ध भूमि का मुआवजा भुगतान का प्रतिशत 77 प्रतिशत एवं परिसंपत्ति का मुआवजा भुगतान का प्रतिशत 75.10 प्रतिशत है। शेष कृषकों को मुआवजा भुगतान निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिसके लिए ग्रामों में शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है ।
ग्राम उरगा के कृषक श्री दुर्गा प्रसाद पिता नोटलाल के प्रभावित भूमि ख.नं. 944 / 2ड. अर्जित रकबा 0.101 हे. राशि 20,99,955.00 रू. का अवॉर्ड दिनांक 11.01.2019 को पारित किया गया है। श्री परमेश्वर एवं ग्रामवासी ग्राम उरगा के द्वारा दिनांक 03.10.2020 को कलेक्टर कोरबा को लिखित में शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर अवॉर्ड दिनांक 11.01.2019 को शिथिल करते हुए भूमि उपयोगिता एवं एक स्थान की भूमि का एक समान मूल्यांकन कर पुन: नया अवॉर्ड पारित करने जांच की मांग की गई थी। उक्त शिकायत पत्र के संबंध में दल गठन किया जाकर तहसीलदार कोरबा से जांच कराई गई। जिसमें कृषक दुर्गा प्रसाद पिता नोटलाल की भूमि ख. नं. 944 / 2ड. अर्जित रकबा 0.101 हे. भूमि मुख्य मार्ग से बाहर स्थित होना पाया गया। जिसके संबंध में दुर्गा प्रसाद को सुनवाई हेतु नोटिस जारी कर दिनांक 05.12.2020 को आहूत किया गया था। श्री दुर्गा प्रसाद ने उपस्थित होकर बयान दिया गया था। उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका क्रमांक डब्ल्यू पीसी नम्बर. 4978/2021 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिनांक 08.12.2021 को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्णय दिया गया है। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय के परिपालन में जांच कराकर श्री दुर्गा पिता नोटलाल को मुआवजा राशि 20,99,955.00 रू. चेक क्रमांक 878000 दिनांक 04.03.2022 को उनके भारतीय स्टेट बैंक शाखा उरगा के खाता क्रमांक 10371899849 में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया है। इसी प्रकार भूमि पर स्थित परिसम्पत्ति (मकान) का मुआवजा राशि 93,81,162.00 रू. चेक क्रमांक 252737 दिनांक 14.06.2023 को आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाता में भुगतान किया जा चुका है। श्री दुर्गा प्रसाद के द्वारा यह कहना कि उनके भूमि की राशि 21 लाख की जगह 3 लाख बना दिया गया है, मिथ्या दुर्भावनापूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को मुवावजा प्रदान करने पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

*दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे और शरीर पर डाला तेजाब*

0

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पकड़ियार बुजुर्ग गांव की सात वर्षीय बच्ची की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या के आरोप में नौवीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।

आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया कि वे दुष्कर्म की नीयत से बालिका को सूनसान घर में खींच ले गए थे। विरोध करने पर सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया।बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह 11 बजे के करीब बच्ची मैगी लेकर आ रही थी। गांव में एक घर के सामने गली में दोनों ने उसे रोक लिया और टॉफी के बहाने घर के अंदर ले गए। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था।

दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह चिल्लाने लगी। डर कर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को घर में छिपा दिया और पहचान छिपाने के लिए घर में रखा तेजाब चेहरे पर डाल दिया। रात करीब एक बजे वे बारिश के दौरान घर में पहुंचे और शव को गली में रख दिया।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस निरोध, मैगी की पन्नी, एक बोतल एसिड, 8800 रुपये बरामद किए हैं।

*महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या,पढ़े पूरी ख़बर*…..

0

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यूवक महिला के बुलावे पर गुरुवार देर रात उसके घर में घुसा था। घर वालों ने दोनों को संदिग्ध हालात में देख लिया। इसके बाद युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

महोखर गांव के एक शख्स ने शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया था। उसे पकड़कर पीटा गया है। मौके पर पीआरवी पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना पर जांच के लिए एसपी अभिनंदन फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी के अनुसार पड़ताल में सामने आया कि जिस युवक की पिटाई से मौत हुई है। उस युवक और महिला के बीच दो वर्ष से अवैध संबंध थे। दोनों में मोबाइल पर बराबर बात होती थी।

गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे महिला के बुलावे पर युवक उसके घर में घुसा था। युवक और महिला को घरवालों ने संदिग्ध हालात में देख लिया। इस पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने सच्चाई को छिपाने के लिए गलत सूचना दी।

हत्याकांड में घर के चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। महिला के पति और देवर को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाये संबंध, गर्भवती होने पर सामने आई युवक की सच्चाई*

0

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गया।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया है कि वह परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसके इलाके में रहने वाला एक युवक दोस्ती के बाद उसे अपने घर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफतौर पर इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

*14 साल की दुल्हन, 47 का दूल्हा: सहेली की सूझबूझ से बालिका वधू बनने से बची नाबालिग*

0

डेमो पिक

रोहतास। बाल विवाह पर कानूनी रोक के बाद भी माता-पिता अपनी ही संतान को दलदल में धकेल रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड में उम्र बढ़ाने का गैर कानूनी उपाय भी कर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही मामला अमझोर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में प्रकाश में आया, माता-पिता ही 14 वर्ष की नाबालिग पुत्री का विवाह 42 वर्ष के अधेड़ से कराने की तैयारी में थे।विवाह को वैध बताने के लिए बच्ची के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से उसकी उम्र को 18 वर्ष कराया गया था। जैसे ही यह भनक बच्ची के साथ विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली सहेली को लगी, उसने तत्पर होकर थानाध्यक्ष के मोबाइल फोन पर काल करके सूचित कर दिया।पुलिस समय रहते गांव पहुंच गई और विवाह रूकवाया दिया। विद्यालय में दर्ज जन्मतिथि को आधार मान माता-पिता से बांड भरवाया कि उसके बालिग होने तक विवाह नहीं करेंगे। विशुनपुरा निवासी अखिलेश पासवान तिलौथू थाना के सेवही गांव निवासी 42 वर्षीय अधेड़ से सातवीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी का विवाह डेहरी स्थित झारखंडी मंदिर में शुक्रवार को करने जा रहे थे।फर्जी आधार कार्ड दिखाकर किया बालिग होने का दावा

एक दिन पहले गुरुवार को यह जानकारी उसकी सहेली को हुई तो उसने बिना विलंब किए पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष के मोबाइल पर दी। अमझोर थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस छात्रा के माता-पिता को थाने लाई और बेटी की शादी कम उम्र में करने पर दंड के प्रविधान की जानकारी दी। इस पर नाबालिग के माता-पिता उसका फर्जी आधार कार्ड दिखा, उसके बालिग होने का दावा करने लगे।

विद्यालय के नामांकन रजिस्टर में उम्र सिर्फ 14 साल

इस पर पुलिस ने बच्ची के विद्यालय के प्रधानाध्यापक से नामांकन रजिस्टर में दर्ज उसकी जन्मतिथि की जानकारी ली, तब स्पष्ट हो गया कि उसकी उम्र मात्र 14 वर्ष है। इस आधार पर बच्ची के मां-पिता से गवाहों की उपस्थिति में बांड भरवा कर उन्हें छोड़ा गया। सख्त चेतावनी दी गई कि अगर 18 वर्ष से कम उम्र में पुत्री का विवाह कराया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*संबंध नहीं बनाने के कारण महिला ने बिजनेसमैन को झूठी रेप केस में फंसाया कहा जिंदगी भर पूरी करते रहो मेरी जरूरतें*

0

डेस्क-श के कोने कोने से ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर झूठी रेप के मुकदमे किए जाते हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया है जहां पर पड़ोसन बिजनेसमैन को महिला ने झूठे रेप के मुकदमे में फंसा दिया महिला का कहना था कि तुम जब तक जिंदा हो तब तक मेरी जरूरतें पूरी करते रहो जैसे ही बिजनेसमैन महिला से छुटकारा पाना चाह रहा था वैसे ही महिला ने उसे झूठे रेप के मुकदमे में फंसा दिया उसे जिला ने कोर्ट से जमानत नहीं मिली हाईकोर्ट से जब जमानत मिली तब बिजनेसमैन ने महिला के खिलाफ शिकायत की है

indaure इंदौर में एक निजी कंपनी के मालिक पर रेप केस कराने वाली महिला खुद फंस गई है। डिमांड पूरी नहीं होने के चलते महिला ने कंपनी मालिक पर परेशान करने और धमकाने का मामला भी दर्ज कराया था। इससे परेशान होकर कंपनी मालिक ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है, जिसके बाद से वह फरार है।

महिला अपने पति के साथ राहुल शर्मा के घर के सामने रहती थी। पड़ोसी होने के चलते राहुल की महिला से जान पहचान हुई। राहुल विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। रेप केस दर्ज कराने के बाद महिला का पति उसे तलाक दे चुका है। महिला ने कंपनी मालिक से कहा था कि जब तक वो जिंदा रहेगा, उसकी हर डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। डिमांड पूरी नहीं करने पर बार-बार जेल भिजवाएगी। रेप केस वापस लेने के एवज में 30 लाख रुपए मांग रही थी।

अब पढ़िए कैसे महिला ने राहुल शर्मा को फंसाया और रुपए ऐंठती रही

लसूड़िया इलाके की स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 में रहने वाले राहुल शर्मा की कंपनी ऑनलाइन बिजनेस करती है। उनके घर के सामने एक शादीशुदा महिला रहती है। महिला का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान जान पहचान हुई। मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज हुए। मोबाइल पर चैटिंग होने लगी।

राहुल ने जो एफआईआर कराई उसके अनुसार, दिसंबर 2021 में पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। इसी दौरान महिला राहुल के घर आई। राहुल ने पत्नी और बच्चों के घर पर नहीं होने की बात कही। इस पर महिला ने कहा कि वह तो उसी से मिलने आई है।

राहुल ने महिला को अवॉइड करने की कोशिश की, लेकिन वह दोस्ती करने की जिद करने लगी। मना करने पर धमकाया कि कहना नहीं मानने पर, वह उसे बदनाम कर देगी। राहुल ने पहले तो मजबूरी में उससे दोस्ती कर ली, लेकिन बाद में दोनों के बीच आपसी रजामंदी से शारीरिक संबंध भी बन गए।

महिला ने अपने मोबाइल से दोनों के कई अंतरंग फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने राहुल को ब्लैकमेल करना शुरू किया। एक दिन महिला ने राहुल से कहा कि पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। राहुल ने मना कर दिया। यहीं से वसूली का खेल शुरू हो गया।

धमकाया कि कहना नहीं माना तो झूठे केस में फंसाएगी

महिला राहुल को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। बदनामी के डर से राहुल घर में ही रहने लगा। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस कारण उसका बिजनेस भी ठप पड़ने लगा। दबाव में आकर उसने 20 जनवरी 2022 को अपने यस बैंक के अकाउंट से 80 हजार रुपए महिला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में ट्रांसफर किए। इसके बाद 4 फरवरी 2022 को 40 हजार रुपए दिए। 2 मार्च को फिर से 40 हजार का अमाउंट ट्रांसफर किया गया। इसके बाद 4 और 6 मार्च 2022 को 40 हजार और 1 लाख रुपए के दो ट्रांसफर किए।

ब्लैकमेलर महिला इसके बाद भी नहीं मानी। उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी और ज्वेलरी दिलाने का दबाव बनाने लगी। महिला ने एमजी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स से 1 लाख 78 हजार की ज्वेलरी खरीदी। जिसका पेमेंट राहुल के ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से कराया।

13 अक्टूबर 2022 को आनंद ज्वेलर्स से ही एक डायमंड रिंग खरीदी। इसका पेमेंट भी राहुल ने ही किया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2022 को पंजाब ज्वेलर्स राजबाड़ा से 1 लाख 82 हजार के सोने के कंगन खरीदे। आरोपी महिला की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इससे परेशान होकर राहुल ने जब उसकी बातों को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी।

नंबर ब्लॉक किया तो रेप केस में फंसाया

राजीव ने नवंबर 2022 में ब्लैकमेलर महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पत्नी को पूरी बात बताई। 8 दिसंबर 2022 को महिला ने लसूड़िया थाने में राहुल शर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। अगले दिन राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट से मिली जमानत, फिर की शिकायत

राहुल को 20 जनवरी 2023 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद भी महिला राहुल से मिलने का प्रयास करती रही। 6 फरवरी 2023 को स्कीम नंबर 54 में जब राहुल अपने पिता के साथ एसयूवी गाड़ी से पहुंचा तो ब्लैकमेलर महिला पीछा करते हुए वहां आ गई। यहां उसने जबरन बात करने का दबाव बनाया और पुलिस बुलाने की धमकी देने लगी।

राहुल जैस-तैसे उसके चंगुल से निकलकर बिल्डिंग में पिता के पास गया। बाद में ड्राइवर को गाड़ी घर ले जाने के लिए कहा। यहां ब्लैकमेलर महिला ने अपने साथियों को बुलाया और कार का पीछा कर रास्ते में रोका। गाड़ी खाली मिलने पर ड्राइवर से राहुल के बारे में जानकारी लेने लगी।

14 फरवरी को राहुल जब अपनी दोनों बेटियों को छोड़ने घर के पीछे बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां भी ब्लैकमेलर महिला पहुंच गई। उसने फिर से बात करने का प्रयास किया। 11 मार्च 2023 को महिला राजीव के घर के सामने आकर खड़ी हो गई। करीब आधे घंटे तक वहीं डटी रही। पत्नी ने डर के कारण दरवाजे लगा दिए। इसके बाद 22 मार्च 2023 को राहुल पत्नी और दो बेटियों के साथ खाना खाने प्रैस्टीज कॉलेज के पास बापू की कुटिया रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो यहां भी ब्लैकमेलर महिला आ गई। रेस्टोरेंट में ही राहुल की पत्नी और आरोपी महिला के बीच बहस हुई।

रेप केस वापस लेने के बदले मांगने लगी 30 लाख

राहुल ने महिला से कहा कि वह उसे काफी रुपए और ज्वेलरी दे चुका है और अब कुछ नहीं देगा। महिला ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेगा, उसके कहे मुताबिक रुपए देने होंगे, उसकी मांगें पूरी करनी पड़ेगी। नहीं करने पर वह उसे बार-बार जेल भिजवाती रहेगी। रेप केस वापस लेने के लिए उसने 30 लाख रुपए मांगे।

राहुल के इनकार करने पर 7 अप्रैल को महिला ने विजय नगर थाने में परेशान करने और धमकाने की शिकायत कर दी। जिसमें राहुल ने अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद राहुल ने पूरे सबूत इकट्‌ठा कर अपने वकील के माध्यम से ब्लैकमेलर महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की। पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और लसूड़िया पुलिस से भी की। वरिष्ठ अफसरों के आदेश के बाद बुधवार को इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।