Home Blog Page 928

डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल को सिटी मजिस्ट्रेट किया गया नियुक्त।

0

 

कोरबा – जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल को अस्थायी रुप से सिटी मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री शार्दुल आगामी आदेश पर्यन्त तक अपने पदेन कार्याे के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के कर्तव्यों का भी निर्वहन करेंगी।

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 30 जून को।

0

बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की होगी समीक्षा।

कोरबा – लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 30 जून 2023 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

डीएव्ही स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत केजी-1 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।

0

30 जून 2023 तक पात्र वर्ग के आवेदक कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – शिक्षा के अधिकार एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश के अंतर्गत जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. विद्यालय बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला एवं डोगरतराई में के.जी.-1 में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. विद्यालय में 30 जून 2023 तक जमा कर सकते है।
जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पात्र होगें। इसी प्रकार शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन छात्र-छात्राएं पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन करने की 30 जून 2023 शाम 05 बजे तक अंतिम तिथि निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी व शर्तें कार्यालय नोडल अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

जिले में रोजगार मेले का आयोजन 28 जून को।

0

बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार मेले में ले सकते हैं भाग।


कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों तथा अन्य हितग्राहियों को रोजगार प्रदाय करने के लिए विशेष रूप से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने रोजगार मेला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 28 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राज्य के बाहर के नियोजकों के माध्यम से लगभग 1000 विभिन्न पदों की रिक्तियों में आवेदकों का इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सिविंग मशीन ऑपरेटर, एनसी एवं सीएनसी मशीन ऑपरेटर, मोबाइल एसेंबलर, फिल्ड एक्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, एफ एण्ड बी सर्विसेस स्टेवर्ड सहित अन्य पदों शामिल हैं। जिले के बेरोजगार इच्छुक युवक युवतियाँ 28 जून को निर्धारित समय मे लाईवलीहुड कॉलेज में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला मे भाग ले सकते हैं।

ऑटो में घूस कर बैठा गया विशाल काय अजगर, रेस्क्यू करने में लगे कई घण्टे, जितेन्द्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू।

0

 


कोरबा – कुछ दिनों से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रहा हैं देखा गया हैं की बिलों में बारिश भरने की वजह से साप बाहर आते है, जिसके साथ जिले में लगातार साप निकल रहें,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आ रहीं हैं, ऐसा ही ताजा मामला बीती रात सुनालियां पूल के पास देखने को मिला, पास ही पानी टंकी के समीप बस्ती के बिच खड़ी ऑटो में एका एक अजगर पेट्रोल टंकी के पास घूस गया, तभी किसी की नज़र उस पर पड़ी फिर क्या था देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अजगर को निकालने का भरपूर प्रयास करने लगे पर लोग यह भूल गए थे वह अजगर हैं और एक बार अपनी ताकत का इस्तमाल करें तो 10 आदमी भी उसको खीच नहीं पाएंगे आखिरकार थक हार कर लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया, जिसके फौरन बाद सारथी ने अपने टीम के सदस्य देवाआशीष और राजू को मौके स्थल पर भेजा, जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, अजगर पेट्रोल टंकी के पास इस तरफ से जकड़ कर बैठ गया था की उसे निकाल ही नहीं पा रहे थे फिर क़रीब एक घंटे के कड़ी मेहनत के बाद अजगर को ऑटो से बाहर निकाला गया, जिसको देख कर लोग हक्के बक्के रह गए, फिर उसे सुरक्षित बोरे में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली और जितेन्द्र सारथी के टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

 

प्रत्यक्ष दर्शी हरी दास महंत ने कहा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम फायर ब्रिगेड से भी तेज़ हैं,10 मिनट के भीतर पहोंच गए साथ ही टीम ने बहुत मेहनत किया, रेस्क्यू टीम की वज़ह से हम सुरक्षित महसूस करते हैं।

 

जितेन्द्र सारथी ने बताया अभी दो तीन दिनों से बहुत ही ज्यादा रेस्क्यू कॉल आ रहे, पास के रेस्क्यू में तो कोई दिक्कत नहीं हो रहा पर दूर जगह से जो रेस्क्यू कॉल आ रहे, जैसे दीपका, छुरी, तिवारता, करताला, हरदीबाजार और दूर दराज गांव से तो बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा पर ज़िम्मेदारी होने के कारण हमारा फ़र्ज़ है लोगों तक पहोचना और उनकी मदद करना है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*बस्तर का गोंचा महापर्व छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*

0

*मुख्यमंत्री गोंचा गुड़ी में आयोजित 56 भोग और आरती में वर्चुअल रूप से हुए शामिल, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की कामना*

*सामाजिक भवन निर्माण हेतु 04 समाजों को दिया गया पट्टा*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन में आयोजित ‘बस्तर गोंचा महापर्व’ और भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं 56 भोग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और सभी को गोंचा महापर्व की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि बस्तर में यह महापर्व 04 जून से 28 जून 2023 तक आयोजित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोंचा पर्व के मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाला महापर्व है। बस्तर का दशहरा और गोंचा पर्व बहुत ही अनूठा है, जो विभिन्न संस्कृतियों के संगम का अनुपम उदाहरण है और इन पर्वों से बस्तर और छत्तीसगढ़ को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बस्तर का बहुत समृद्ध इतिहास है और यहां की संस्कृति की छटा बड़ी ही निराली है। बस्तर को, और बस्तर की संस्कृति को तभी अच्छी तरह समझा जा सकता है, जब बस्तर के साथ-साथ जिया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर आकर ही यहां की संस्कृति को समझा जा सकता है और इसका आनंद लिया जा सकता है। गोंचा पर्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के हजारों रंगों में से एक रंग गोंचा-महापर्व का भी है। यह आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, यह बस्तर के सांस्कृतिक विकास को जानने-समझने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंचा महापर्व का इतिहास 616 वर्षों से भी पुराना है। यह 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के बस्तर आने के इतिहास से जुड़ा हुआ है। ओडिशा का गुड़िंचा पर्व बस्तर में आकर गोंचा पर्व हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे देव, हमारी देवगुड़ियां, हमारी मातागुड़ियां केवल आध्यात्मिक महत्व के स्थान नहीं है। ये स्थान हमारे मूल्यों से जुड़े हुए हैं। इसीलिए हमारी सरकार इन स्थानों को सहेजने और संवारने का काम कर रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के माध्यम से हम उत्तर से लेकर दक्षिण तक भगवान राम के वनवास से जुड़े स्थलों को चिन्हित करके उन्हें पर्यटन तीर्थों के रूप में विकसित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के गांव-गांव में स्थानीय तीज-त्यौहार अलग-अलग अंदाज में मनाए जाते हैं। तरह-तरह की परंपराएं हैं। इन सभी को जिंदा रखना जरूरी है। आदिवासी परब सम्मान निधि योजना और छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाने का भी प्रावधान किया है। हमारे पुरखों ने हम तक तीज-त्यौहारों के माध्यम से अपनी शिक्षा और संस्कारों को पहुंचाया है। हमने तीजा-पोला, हरेली, छेरछेरा, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश इसीलिए शुरू किए हैं, ताकि नयी पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हो पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से पूरी दुनिया को अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरुआत की गई है। अपनी खेल संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की शुरुआत की है। हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया। इसमें विदेशों की रामलीला मंडलियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य, गोंचा आयोजन समिति के सदस्य सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

*सामाजिक भवन के लिए पट्टे का वितरण*

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थित में 04 समाज के प्रतिनिधियों को भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप सामाजिक भवन हेतु भूमि आबंटन का पट्टा वितरित किया गया। चडार बुनकर समाज, मां छिंदवाली श्री महाकाली सेवा समिति, भुंजवा वैश्य समाज और क्षत्रिय महासभा समाज को भूमि का पट्टा प्रदान किया गया। इस दौरान समाज प्रमुखों ने पट्टा दिए जाने के साथ ही आरण्यक ब्राह्मण समाज ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।

*’इमर्जिंग बस्तर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा हमने नक्सल प्रभावित बस्तर के लोगों का विश्वास जीता*

0

*बस्तर के लोगों को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया*

*विकासखण्ड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया*

*बस्तर के अंदरूनी इलाकों में भी तेजी से हो रहा विकास*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर की धरती शांति, भाईचारे और प्रेम की धरती है। हमने बस्तर के लोगों का विश्वास जितने, बस्तर के विकास और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया। हमने लोगांें को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’इमर्जिंग बस्तर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पहले बस्तर नक्सल गतिविधियों के प्रभाव में था, लोग दहशत में थे। ऐसी स्थिति को हमने संभाला, हमने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों की ऋण माफी, 2500 रुपये में धान की खरीदी और लोहंडीगुड़ा में जमीन वापसी का काम किया। बस्तर के विकास, लोगों को सुरक्षा देने का काम किया। इसके अलावा वन अधिकार पट्टा दिलाने, जेल में बंद निर्दाेष लोगों को छुड़ाने, बन्द पड़े स्कूलों को फिर से शुरु किया। विकासखण्ड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया। इसके साथ ही हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना लागू की। बस्तर को मलेरिया मुक्त करने अभियान चलाया, कुपोषण दूर करने का काम किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की संस्कृति यहां की पहचान है। हमारी सरकार ने इस संस्कृति को सहेजने के लिए देवगुड़ी निर्माण, घोटुल निर्माण का कार्य किया, आदिवासी परब सम्मान निधि योजना, छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना लागू की, गायता-पुजारियों को भी मानदेय देने का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक विकास के लिए जिला निर्माण, अनुभाग और तहसील निर्माण का कार्य किया गया। पहले डीएमएफ की राशि से सिर्फ बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे बना करती थी, हमने इस राशि से सड़क, पुल-पुलिया निर्माण जैसे आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में किया। हमने लोगों को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान, गरीब, आदिवासी, व्यापारी, पत्रकार हो या हमारे अधिकारी-कर्मचारी सभी वर्गो को लगता है कि यह हमारी सरकार है। सरकार ने अपनी योजना से सभी वर्गो को लाभान्वित किया। हमारी सरकार सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार है।

श्री बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के दरभा घाटी में कॉफी का उत्पादन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा में जैविक खेती की जा रही है। लोहण्डीगुड़ा के पास इमली का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है। यहां पर कोदो, कुटकी और रागी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 67 प्रकार की वनोपजों की खरीदी की जा रही है। बस्तर में काजू, आम, इमली, महुआ, चिरौंजी, हर्रा-बहेरा आदि की खरीदी एवं इन उत्पादों का वैल्यूएडीशन करने का काम किया जा रहा है। इन उत्पादों की विदेशों में भी अच्छी मांग है। लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए, गौठानों और रीपा में विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। पहले की सरकारे तो स्व-सहायता समूहों का गठन कर वस्तुओं का उत्पादन कराती थी, हमने इन उत्पादों की विक्रय की ठोस व्यवस्था की है। जिला स्तर और संभागीय मुख्यालयों में सी-मार्ट प्रारंभ किए हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ड जैसे आनलाईन प्लेटफार्म पर बिक्री की जा रही है। बस्तर के महुआ की डिमांड इंग्लैण्ड में भी है। हमारी यह कोशिश है कि उत्पादन करने वाले और उत्पादों की विक्रय करने वाले अलग-अलग लोग हों और उनके उत्पादों की विक्रय की चिंता न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर बहुत समृद्ध और सुन्दर है। हमारा प्रयास है कि यहां पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए। बस्तर अंचल में अच्छी रोड कनेक्टिविटी विकसित की गई है। साथ ही एयर कनेक्टिविटी में और विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन बढ़ने से यहां के लोगों को रोजगार और आय के अच्छे साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बस्तर के अन्दरूनी इलाकों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर में कैम्प लगाकर लोगों के जॉबकार्ड, आधार कार्ड और राशनकार्ड बनाने का काम किया। आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ किए, शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी सुविधाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया। आज बस्तर के लोग राज्य सरकार के काम से खुश हैं। पहले बस्तर के दूरस्थ अंचलों की पीडीएस दुकानों में राशन पहुंचाने की हेडलाईन अखबारों में बना करती थी। आज स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। अब इन इलाकों में चार महीने का राशन पहले से ही पहुंच जा रहा है। अब नक्सलवाद नहीं विकास बस्तर की पहचान बन रहा है। बस्तर में रोजगार अवसर बढ़ रहे हैं। भेंट-मुलाकात के दौरान हमने हर समाज को जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही भवन निर्माण के लिए राशि दी है।

कार्यक्रम का आयोजन न्यूज चैनल जी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

*स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक और कामयाबी*

0

*स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज विद्यालय ने जीता सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता का खिताब*

*शहर के बच्चे गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति*

*कलेक्टर ने स्कूल प्रशासन और बच्चों को दी बधाई*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /स्वामी आत्मानंद स्कूल ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। पुणे में आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप का खिताब जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरांवित किया है। फांस की कंपनी लॉ फाउंडेशन द्वारा आयोजित सीड द फ्यूचर

एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बच्चे अब गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में 4 जुलाई को प्रस्तुति देंगे। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बच्चों सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में टॉप 75 विद्यालय और नॉन एटीएल के 25 विद्यालय सहित कुल 100 विद्यालयों का चयन किया गया था। चयन पश्चात विगत

8 माह से विभिन्न चरणों में 3डी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एवं एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता कराई और 5 जोन के विजेता और उपविजेता को 22 जून को पुणे में आयोजित फिनाले में आमंत्रित किया गया। पुणे के टीप एंड टाउन होटल में प्रतियोगिता का परिणाम फ्रांस की कंपनी ला फाउंडेशिया डीसो सिस्टेम द्वारा घोषित किया गया।

जिसमे स्वामी आत्मानन्द मल्टीपरपज स्कूल बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया। उपविजेता सिक्किम रहा। बिलासपुर के आत्मानंद स्कूल को विजेता घोषित किए जाने पर शहर के छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

*अरुणोदय कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टिहीन बच्चों की पढ़ाई हेतु प्रशिक्षण संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के 6 से 14 वर्ष के चिन्हांकित 21 पूर्ण दृष्टिहीन बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी समझ व शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक कदम और फाउंडेशन के सहयोग व मार्गदर्शन में सभी वालिंटियर, बीआरपी (समावेशी शिक्षा) दृष्टिहीन बच्चों के पालक तथा उनके शिक्षकों को दिनांक 19 जून 2023 से 23 जून 2023 तक विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बच्चों को घर एवं शाला में किस प्रकार से व्यवस्था दें, कैसे संवेदनशीलता के साथ उनके साथ कार्य करें, उन सभी बातों पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा किया गया। जिससे दृष्टिहीन बच्चों को स्वावलंबी व उनके कार्यक्षमता को विकसित किया जा सके। इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक श्री आर के तिवारी के मार्गदर्शन में बीआरपी के माध्यम से जिले के 21 पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। इन बच्चों के वालिंटियर के रूप में गांव या आस-पास के ही पढ़े-लिखे युवाओं का चयन किया गया है। दृष्टिहीन बच्चों की विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं के समुचित निष्पादन के लिए विशेष शिक्षक के रूप में इन वालिंटियरों को तैयारी की दृष्टि से बच्चों की शिक्षा तथा पुनर्वास के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। दृष्टिहीन बच्चों की शिक्षा के लिए सबसे पहले उनके स्पर्श क्षमता के विकास के लिए टिप्स दिये गये, उनके शिक्षा व्यवस्था के लिए ब्रेल शिक्षण दिया गया। ब्रेल एक छः उभरी हुई बिन्दुओं पर आधारित एक स्पर्शीय लिपि के बारे में उसके उपयोग करने के तरीके बताये गये साथ ही वालिंटियरों को प्री ब्रेल के साथ-साथ ब्रेल में A से Z तक पड़ना एवं लिखना सिखाया गया। साथ ही हिन्दी में स्वर, व्यंजन एवं मात्रा बताया गया। ओरियेंटेशन मोबिलिटी प्रयोग करके बताया गया। अबेकस के माध्यम से गिनती एवं जोड़ना, ट्रेलर फ्रेम में गिनती, जोड़ना एवं घटाना सिखाया गया। प्रथम एवं द्वितीय दिवस दृष्टिीहीन बच्चों को प्रशिक्षण में शामिल कर शैक्षिक, चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक तरीके से सलाह दिया गया। उनके ज्ञानेन्द्रियां उन्हें अपने वातावरण में स्पष्ट रूप से जानने, समझने और अर्न्तक्रिया में सहायक होती है और इन्ही संपूर्ण सूचनाओं और अनुभवों को प्राप्त करता है। ऐसी विभिन्न तकनीकियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दृष्टिहीन बच्चों के शिक्षक तथा वालिंटियरों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त प्रशिक्षण एक कदम और फाउंडेशन टीम के डायरेक्टर श्री विश्वजीत घोष, सहा. डायरेक्टर श्रीमती सौम्या त्रिपाठी एवं ट्रेनर्स श्री अनूप दुबे तथा श्री मयंक द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती हेमलता शर्मा, एपीसी एवं सहायक प्रभारी श्रीमती रिशीकांता, बीआरसी नवागढ़ द्वारा प्रशिक्षण का संचालन संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने एपीसी श्री हरीराम जायसवाल, श्री दिनेश सोनवान, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री मुनीर वायनाड एवं सभी आया, हेल्पर,अटेन्डेन्ट का विशेष सहयोग रहा।

 *गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता तेंदुआ खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार* ।

0

➡️ *6,50,000 रूपये का तेंदुआ खाल एवं दो मोटर सायकल जप्त।*

पुलिस की सक्रियता से फिर मिली सफलता, वन्य प्राणी तेंदुआ खाल बेचने की फिराक में निकले चार तस्करों को गिरफ्तार कर तेंदुआ खाल जप्त किया गया है।

गरियाबंद,,मामला के अनुसार दिनांक 24.06.2023 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मोंगरा तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ रहे है कि सूचना पर पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के परिवेक्षण में स्पेशल टीम गरियाबंद द्वारा तडके ग्राम कोसमबुडा तिराहा के आगे मेन रोड के आगे पहुचे थे तभी दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट आते हुआ मिला जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन हमे देख कर मोटर सायकल को छोड कर भागने के प्रयास किये जो घेराबंदी कर पकडा गया जो अचानक से मौके पर मुस्तैद पुलिस बल को देखकर हडबडा गये और

पुलिस गिरफ्त मे होने से चारो के द्वारा 1. खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोदलाबाहरा 2. नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 3. कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 4. रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिनके मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में भरकर रखे एक नग वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को रखना पाये जाने पर मौके पर जप्त कर आरोपियों का कृत्य वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 29, 39, 51 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही मेें स्पेशल टीम गरियाबंद के प्र0आर अंगद राव बाघ, प्रआर0 जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर0 विजय मिश्रा, प्रआर0 धनुष निषाद आरक्षक यादराम धुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।

-ःःगिरफ्तार आरोपी:ः-
खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोदलाबाहरा थाना छुरा
नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद
कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद
रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ0ग0