Home Blog Page 927

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

0

*प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश*

*स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास और ग्राम पंचायत के परिसर में अभियान चलाकर वृक्षारोपण करने तथा वन विभाग को घर पहुँच पौधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन, प्रशासन तुंहर द्वार में प्राप्त आवेदन, शिकायत का निराकरण प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आमनागरिक दूर दराज के क्षेत्रों से आते है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन तुंहर द्वारा अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होने वृक्षारोपण की तैयारी के तहत वन एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से सरकारी कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों सहित स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और ग्राम पंचायतों के परिसरों में वृक्षारोपण के निर्देश दिए। इच्छुक व्यक्ति जो पौधों को रोपण करना चाहते है उन्हें घर पहुंच पौधा प्रदाय करने वन विभाग को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में बारिश में बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र सुधार करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने खाद-बीज भंडारण उठाव की समीक्षा की तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को फिल्ड में जाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के क्षेत्रों में डे केयर निर्माण के भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाकर स्कूलों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में मशीनों की स्थिति तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने 80$ वृद्धजन मतदाता सूची तैयार करने, 80$ वृद्धजन मतदाता जागरूकता एवं सम्मान आयोजन करने, गांवों एवं शहरों में 17$ आयु युवा, महिलाओं, दिव्यांगजनो एवं आमनागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मतदान केंद्रों की आधारभूत व्यवस्थाएं, स्वीप गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अधिकारियों को पोलिंग बूथ पर आधारभूत व्यवस्थाओं बिजली, पानी, रैंप, शौचालय निर्माण का निरीक्षण करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, सीमाकन, बंटवारा एवं राजस्व के अन्य कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा तथा फिल्ड में जाकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्य विकास कार्यों की प्रगति, राजीव युवा मितान क्लब, नर्सरी में उपलब्ध पौधों की जानकारी, सड़कों की मरम्मत, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, वृक्ष कटाई, सीमार्ट, स्कूल जतन योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी, गौमूत्र खरीदी, वर्मी खाद निर्माण, आजिविका मूलक गतिविधियों की समीक्षा की। गौठान में गोबर खरीदी के साथ वर्मी खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही गौठानों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, सर्व एसडीएम सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा / शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय, पेण्ड्री जाजगीर में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया। अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य ने नव प्रवेशी बहुदिव्यांग बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा स्कूल बैग एवं गणवेश वितरण कर शुभकामनायें दी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को संवेदनशीलता से कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।


उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भावे ने बताया गया कि विगत शिक्षण सत्र में विद्यालय में 34 बच्चे अध्ययनरत थे। 11 बच्चों के प्रवेश लेने से 45 बच्चे अध्ययनरत होंगे। बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम शिक्षण के साथ-साथ विशेष शिक्षा अंतर्गत श्रवण एवं वाणी प्रशिक्षण, फिजियो थेरेपी, व्यवहार परिवर्तन प्रशिक्षण एवं अभिस्थापन का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा एवं 50 बच्चों के लिए छात्रावास की निःशुल्क सुविधा है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो पांच कॉपी दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर बच्चों के पालक, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

*सड़कों किनारे अतिक्रमण हटाकर यातायात सुरक्षा संकेत बोर्ड लगवाएं – कलेक्टर*

0

*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित*

*सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा  / कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा संकेतक बोर्ड लगाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट बनारी-पुटपुरा चौक, जांजगीर-पामगढ़ रोड, जांजगीर-केरा रोड, जांजगीर-मुनुन्द रोड, पिसौद कनई, चांपा बिर्रा रोड, केन्द्रीय विद्यालय के पास लाइट एवं स्पीड ब्रेकर में सुधार एवं दुर्घटना वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने शिवरीनारायण बाईपास, बलौदा बाईपास सड़क का शीघ्र सड़क पूर्ण करने, नगर पालिका क्षेत्र के चौक चौराहे में जेब्रा क्रासिंग बनाने, शहर के मुख्य मार्ग एवं एन एच में तथा अन्य मार्गों में अतिक्रमण हटाने, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांजगीर, अकलतरा एवं चापंा के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने, आटो, बस एवं लोडिंग वाहनों की पार्किंग क्षेत्र निर्धारित करने तथा लोडिंग वाहनों के परिचालन के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि सड़कों में सांकेतिक बोर्ड, गति सीमा का बोर्ड लगाकर और बैरिकेट्स के माध्यम से वाहनों की गति को नियंत्रित कर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने इसके लिए सभी चिंहाकित क्षेत्रों में बोर्ड लगवाने और बेरिकेड्स रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट, अंधा मोड़, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन करने पर कार्यवाही करने, शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं के जमाव को रोकने, स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की फिटनेश जांच करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना चिल्फी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।*

0

*अपने ही पति का गला दबाकर हत्या कर, परिजनों के साथ मिलकर शव को फांसी के फंदे पर लटका कर पुलिस को गुमराह कर रहे थे आरोपी।*

*03 आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 302-201 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर आरोपियों को भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी में दिनांक-17.06.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के ग्राम तुरैयाबहरा डोंगरी में धुरसिहबैगा ग्राम पालक द्वारा जामुन पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा घटना के तस्दीक हेतु पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा मामले की बारीकी से जांच हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला एवं थाना प्रभारी चिल्फी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल द्वारा थाने में अपराध पंजीबद्ध कर टीम गठित कर मामले की बारीकी से विवेचना किया जा रहा था। दौरान विवेचना के मृतक का पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने तथा परिजनो एवं गवाहों का पुनः कथन लेने पर जानकारी प्राप्त हुआ की दिन

मंगलवार दिनांक-13.06.2023 को मृतक धूरसिंह ग्राम पालक से अपनी पत्नि को लेने ग्राम सुरैयाबहरा अपने ससुराल आया हुआ था। दिनाँक-15.06.2023 को रात्रि करीबन 9:00 से 10:00 बजे के बीच दोनों पति पत्नी महातरीन बाई, और घूरसिंह बैगा के बीच विवाद हुआ, तब महातरीन बाई, द्वारा अपने पति धुरसिंह बैगा को तुम रोज रोज शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करते हो कहकर अपने पति का गला दबाकर हत्या करना तथा हत्या के बाद अपने भाई बृजलाल मेरावी एवं माँ मनकी बाई साकिन तुरैयाबहरा के साथ मिलकर धुरसिंह बैगा के मृत शरीर को साक्ष्य छुपाने के नियत से उठाकर घर के पास डोंगरी में जामुन पेड़ के निचे साड़ी को फंदा बनाकर पेड़ में बांध दिये थे, तथा दिनांक-17.06.2023 को आरोपी बृजलाल पुलिस को गुमराह करने एवं आरोप से बचने के उद्देश्य से थाना आकर मेरे जीजा धूरसिंह द्वारा फासी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं।कि रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार करने, एवं हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त हुआ है। आरोपियों से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर थाने में अपराध क्रमांक-24/2023 धारा 302,201 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनांक-26.06.2023 को विधिवत आरोपी गण (1) महातरीन बाई पति धूरसिंह बैगा उम्र 35 वर्ष साकिन पालक थाना बोड़ला जिला कबीरधाम (छ.ग.), (2) मनकी बाई पति मंगलू बैगा उम्र 55 वर्ष साकिन तुरैयाबहरा थाना चिल्पी जिला कबीरधाम (छ.ग.), (3) बृजलाल मेरावी पिता मंगलू मेरावी उम्र 30 वर्ष साकिन तुरैयाबहरा थाना चिल्पी जिला कबीरधाम (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक सतीश चंद्रवंशी एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*यूट्यूबर एसोसिएशन संघ द्वारा यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया*

0

मुंगेली 26 जून 2023// यूट्यूबर एसोसिएशन संघ द्वारा ने छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एसोसिएशन संघ ने कहा कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से

चले गए। बहुत ही कम उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

*विधवा भाभी से विवाह कर लाया बेरंग जीवन में खुशियाँ…*

0

विवाह का बंधन सात जन्मों का बंधन माना जाता है। वैवाहिक जीवन में बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी अच्छा वक्त आता है तो कभी बुरे वक्त का भी सामना करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि अगर शादी के बाद किसी महिला के पति का निधन हो जाता है, तो ससुराल वाले अपनी बहू को बुरा-भला कहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई मामले ऐसे भी देखने को मिलते हैं जिसमें सास-ससुर अपनी बहू को परेशान भी करते हैं। और बेटे की मौत का सारा दोष अपनी बहू पर ही डाल देते हैं।

जब किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो वह हालात के आगे बेबस, लाचार और मजबूर हो जाती है और लोगों की तरह तरह की बातें सहन करती रहती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बालोद से एक मामला सामने आया है, जहां पर बेटे की मौत के बाद बहू की बेरंग जिंदगी में खुशियों का रंग भर दिया है। जी हां, यहाँ एक परिवार ने परंपरा की बेड़ियों को तोड़कर शानदार मिसाल पेश की है।

बालोद जिला के कुलिया निवासी युवक अपने विवाह हेतु युवती ढूंढ रहे थे। इसी दौरान कुछ समय पहले उनके बड़े भाई के निधन हो गया। जिनकी एक छोटी सी बच्ची है। छोटी सी बच्ची के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गागरा और कुलिया निवासी दोनों परिवार और सामाजिकजनों के सहमति और उपस्थिति में मोनेंद्र साहू ने अपनी विधवा भाभी से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप जयमाला पहनाकर एक दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार करते हुए एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प लिया ।

विदित हो कि जिला साहू संघ धमतरी के आह्वान पर समाज के समस्त स्तर तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण इकाइयों में लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें परंपराओं संस्कार में जो कुरीतियाँ, विकृतियां, आडंबर को दूर करने और विधवा माता के सम्मान अधिकार के लिए वक्ताओं द्वारा सामाजिकजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी तारतम्य में ग्राम गागरा तहसील धमतरी निवासी रामनिहोरा साहू की सुपुत्री पूर्णिमा साहू की विवाह ग्राम कुलिया निवासी भुनेश्वर साहू के सुपुत्र के साथ हुआ था जिनकी कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया जिससे पूरे परिवार इस दुःखत घटना से आघात था की अब हमारी बेटी का क्या होगा जिसकी एक छोटी सी बच्ची भी हैं l भाई के जाने के बाद विधवा भाभी और छोटी बच्ची के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी भाभी को 23जून 2023 को जीवनसाथी के रूप में अपनाकर समाज में आदर्श प्रस्तुत किया है

*साली को प्यार करता था पति, जब पत्नी को यह बात चली तो उसने कर दिया यह काम…*

0

लखनऊ। सोशल मीडिया पर कई तरह की प्यार भरी खबरें वायरल होती है। किसी को भाभी, साली, देवर, को आपस में ही प्यार हो जाता है। इतना ही नहीं एक पत्नी के होते हुए भी शादी कर लेते है। ऐसा ही मामला प्रयागराज से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा शख्स अपनी साली को दिल दे बैठा और शादी भी कर ली। हद तो तब हो गई जब ये शादी खुद पत्नी ने कराई। दरअसल, जीजा-साली बेपनाह मोहब्बत करते थे और पत्नी भी अपनी बहन से बहुत प्यार करती थी।

ये पूरा मामला शंकरगढ़ इलाके का है। शख्स परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता है। जिसका नाम राजकुमार है। राजकुमार की शादी कुछ साल पहले धनुहा, डांडी करछना की रहने वाली रोमी पुत्री कमल के साथ हुई थी। दोनों से एक 18 माह की बेटी अर्बी है। राजकुमार का ससुराल आने-जाने के दौरान अपनी साली से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने एक साथ रहने का निश्चय कर लिया। वहीं रोमी भी अपनी बहन से प्यार करती थी, वह उसके बिना अलग नहीं रह सकती थी।रोमी को जब पति के साथ प्रेम-प्रसंगों की जानकारी हुई तो पहले विरोध किया लेकिन बाद में वह भी राजी हो गई। बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पति से कराने का फैसला कर लिया। फिर बारा थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका जीजा और साली पहली पत्नी की मौजूदगी में दांपत्य सूत्र में बंध गए। अब तीनों एक ही परिवार में साथ रहेंगे।

*मासूम को उसकेे भाई ने ही गर्भवती कर दिया, हाईकोर्ट ने कहा- स्कूलों और कॉलेजों में यौन शिक्षा देने की आवश्‍यकता*

0

अपनी नाबालिग बेटी की गर्भावस्था खत्‍म करने को लेकर याचिका दायर की थी।

कोच्चि: केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में ‘सुरक्षित यौन शिक्षा’ को शामिल करने की आवश्यकता पर विचार करने को कहा है। स्कूलों और कॉलेजों में यौन शिक्षा को शामिल करने को लेकर काेेेर्ट की टिप्पणी एक या‍चिका की सुनवाई के दौरान सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गर्भावस्था खत्‍म करने को लेकर याचिका दायर की थी। बता दें कि मासूम को उसकेे अपने भाई ने ही गर्भवती कर दिया था।

कोर्ट ने कहा कि इसमें माता-पिता को कोई दोष नहीं दे सकता, बल्कि इसके लिए समाज ही जिम्मेदार है। भाई का बहन के साथ ऐसा करना परिवार में एक अच्‍छे माहौल की कमी है। ‘सुरक्षित यौन संबंध’ के बारे में ज्ञान की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है। कोर्ट ने कहा कि समाज को एक बेहतर माहौल देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों को उचित यौन शिक्षा की आवश्यकता के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। कोर्ट ने स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में ‘सुरक्षित यौन शिक्षा’ को शामिल करने के मुद्दे का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाने को कहा है।

इससे पहले कोर्ट ने नाबालिग के सातवें महीने के गर्भ की चिकित्सकीय मदद करने की अनुमति दी थी। लेकिन, बाद में बताया गया कि नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद कोर्ट ने बाल कल्याण समिति को नवजात शिशु की कस्टडी लेने का निर्देश दिया था। बाल कल्याण समिति ने बाद में अदालत को सूचित किया कि बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया और नाबालिग को उसके चाचा के पास सुरक्षित पहुंचा द‍िया गया है।

*दोस्त बनकर गंदी-गंदी बातों में फंसाया, फिर मांगे 50 हजार, 5 आरोपी गिरफ्तार*

0

जानिए कैसे करते थे ये अवैध कारोबार

डेमो पिक

बूंदी। बूंदी हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पुलिस ने केशोरायपाटन कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 2 आरोपियों को 3 दिन की रिमांड और 3 आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोहर और 5 मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस ने शनिवार शाम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कापरेन थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि 22 जून को पीड़ित ने शिकायत दी थी कि वह किसी काम के सिलसिले में कार से कोटा जा रहा था. इसी बीच उसका एक दोस्त मिल गया और वह भी कोटा जाने की बात कहकर कार में बैठ गया। वह उसे कोटा में एक जगह ले गया और एक कॉल गर्ल से मिलवाया। जिसके बाद आरोपी उसे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगा।

उस दौरान उनके साथ एक महिला, एक लड़की और अन्य लोग मौजूद थे. इन लोगों ने धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये ले लिये। आरोपी ने धोखे से डेढ़ लाख रुपये का स्टांप लिखवा लिया और रुपये न देने पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश की। इस पर पुलिस ने ब्रह्मानंद मीना निवासी अड़ीला व प्यारेलाल निवासी कापरेन बूंदी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. हनी ट्रैप केस में फंसाने के लिए ये लोग बिजनेसमैन और अमीर लोगों को टारगेट करते हैं और उन्हें रेप और छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन स्टांप लिखवाते हैं और फिर उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करते हैं. इन आरोपियों के खिलाफ कोटा में भी पहले से ऐसे मामले दर्ज हैं. एसपी जय यादव ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास ऐसे लोगों के बारे में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस को सूचित करें. ऐसी जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

*अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर तारबाहर पुलिस द्वारा सीएमडी कॉलेज में प्रतियोगिता*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए आज दिनांक 26/06/2023 को *अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक* *दिवस* के अवसर पर तारबाहर पुलिस द्वारा सीएमडी कॉलेज एड्यूटोरियम में निबंध, लेखन, स्लोगन वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया. जहां 5 साल

से 70 साल तक के लोगो ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लिया व सभी ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध ज़न भागीदारी व अपनी बेहतर जिम्मेदारी निर्वहन का सकंल्प लेकर जिंदगी को हां नशे को ना स्लोगन के माध्यम से

आम जन को जागृत किया.. उक्त नशा मुक्ति निरोधक दिवस पर अयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन

सीएसपी, आईपीएस संदीप पटेल, सीएमडी प्राचार्य डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर चंद्राकर, प्रोफेसर नायक, एनसीसी कैडेट्स समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजुद रहें