Home Blog Page 926

*ग्राम कुरमापाली में खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेलते 4 जुआडी गिरफ्तार, जुआ रकम के साथ आरोपियों की 02 बाइक, 03 मोबाइल भी जप्त….*

0

 


रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक माइनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, निर्देशों के पालन में प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, प्रभारी थाना कोतरारोड़ द्वारा थाना कोतरारोड़ के विवेचकों की टीम बनाकर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज मुखबिर सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम कुरमापाली के तालाब पार खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड किया गया, जहां जुआडियान- 01. डिलेश्वर साव पिता समारू साव उम्र 40 वर्ष, 02. बद्रिका साहू पिता नेहरू लाल साहू उम्र 42 वर्ष, 03. देवप्रसाद साव पिता जयलाल साव उम्र 44 वर्ष, 04. टीकम साव पिता छबिलाल साव उम्र 40 वर्ष सभी साकिनान कुरमापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ खुडखुडिया खेलते मिले । जुआरियों के पास से नकद 1020 रूपये, एक हीरो एच एफ डिलक्स, एक टीव्हीएस स्पोर्ट बाइक और 3 मोबाइल जप्त किये गये हैं । आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है । कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, आरक्षक तरूण महिलाने, मनोज कुमार जोल्हे, संजीव कुमार पटेल की अहम भूमिका रही है ।

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर कुरूद पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब बिक्री हेतु रखे,आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

0

आरोपी से 23 पौवा देशी मसाला कीमती 2530/- एवं 18 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1440/- रूपये कुल 41 पौवा शराब एवं बिक्री रकम 320/- रूपये जुमला किमती 4290/- रूपये रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय के सख्त निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों व अवैध शराब बिकी पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार चलाया जा रहा अभियान

धमतरी,,पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री प्रशांत ठाकुर* द्वारा जिले में असामाजिक गतिविधियों व अवैध शराब बिकी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरी.दीपा केंवट द्वारा कुरूद थाना क्षेत्रांतर्गत हमराह स्टॉफ के पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी एवं शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बगौद भाठापारा कुर्रा रोड झोपडी के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिकी कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करने पर ग्राम बगौद भाठापारा कुर्रा रोड झोपड़ी के पास में आरोपी विष्णु साहू पिता स्व० बोधया साहू उम्र 63 वर्ष साकिन बगौद शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
शराब खरीदने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी के पास रखे एक पीला रंग के प्लास्टिक थैला को चेक करने पर 23 पौवा देशी मसाला,18 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 41 पौवा शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई सीलबंद एवं विकी रकम 320/- रूपये रखे मिला।आरोपी को उक्त शराब के संबंध में कोई वैध कागजात नही होने पर आरोपी विष्णु साहू से 23 पौवा देशी मसाला शराव किमती 2530/- रूपये एवं 18 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1440/- रूपये कुल 41 पौवा शराब कुल 7.380 बल्क लीटर बिक्री रकम 320/- रूपये जुमला किमती 4290/- रू० को समक्ष गवाह के जप्त कर मौके पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
*आरोपी*-: विष्णु साहू, पिता स्व० बोधदा साहू उम्र 63 वर्ष साकिन बगद थाना कुरूद जिला धमतरी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी०दीपा केंवट,प्रआर०लोकेश नेताम,आरक्षक महेश साहू, मनोज सिन्हा,किशोर देशमुख का विशेष योगदान था।

*अवैध रूप से पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

0

🔸4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही।

बालोद,, श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूध्द जलाये जा रहे अभियान के तहत दिनाक 28.06.2023 को घटना स्थल शहीद अस्पताल के सामने वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा में आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ गुडडु पिता नजरू राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक लाईनदार कापी के पन्ने में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 2210 रूपये को जप्त कर आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, उपनिरी ढाल सिंह साहू आरक्षक क 54 मनोज साहू, आरक्षक क 440 धमेन्द्र सेन की सराहनीय भूमिका रही है।

त्याग और समर्पण से प्रोफेशनल करियर की राह बन जाती है आसान: कलेक्टर श्री संजीव झा।

0

लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ मेगा रोजगार मेला,400 से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीयन।

कलेक्टर ने युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र।

कोरबा – यदि आपको प्रोफेशनल कॅरियर बनाना है तो व्यापक दृष्टिकोण से तैयार रहकर अपने गृह नगर का मोह छोड़ना होगा। रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपना भविष्य सुधारने के लिए बाहर जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। त्याग और समर्पण प्रोफेशनल कॅरियर की राह को और आसान बना देती है। यह बात कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र हितग्राहियों तथा जिले के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित मेगा रोजगार मेला में कही।
कलेक्टर श्री झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य बेरोजगारों को मात्र बेरोजगारी भत्ता देना ही नहीं बल्कि बेरोजगारों को उनकी अभिरूचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर कौशल उन्नयन करके उनको रोजगार-स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने मेगा रोजगार मेला के विषय में कहा कि बेरोजगार युवाओं को खुले विचारों से इसका लाभ उठाना चाहिए तथा रोजगार प्राप्त करना चाहिए। युवाओं को यह भी देखना चाहिए कि प्लेसमेंट कंपनियों द्वारा वर्तमान में वेतन-भत्ते अन्य सुविधाओं के साथ ही क्या उनका भविष्य भी सुरक्षित हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस आयोजित मेले में न केवल टेक्निकल डिग्री वालों के लिए रोजगार उपलब्ध हैं बल्कि फ्रेशर एवं दसवीं-बारहवीं पास बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने रोजगार हेतु चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मेगा रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री अरूणेन्द्र मिश्रा तथा वृहद संख्या जिले के बेरोजगार युवक-युवतियां उपस्थित थे।

प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज श्री मिश्रा ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में 25 क्षेत्रीय एवं अंतर्राज्यीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार किया। मेले में 400 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार हेतु पंजीयन कराया। जिसमें 409 आवेदकों को प्रारंभिक रूप से तथा 38 आवेदकों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 200 से अधिक युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी।

0

 


कोरबा – मानसून सीजन के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला कार्यालय कोरबा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 27 जून से मानसून की विदाई तक की अवधि हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07759-228548 है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतुआवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए श्रीमती श्रद्धा चंद्रा सहायक अधीक्षक भू अभिलेख मोबाइल नं. 97701-13592 की ड्युटी एवं शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक हेतु श्री सुजीत कुमार पाटले सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, मो. नं. 79994-36684 की ड्युटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष में विभिन्न कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। जिसमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 02 बजे तक के लिए श्री नवीन कुमार यादव प्रयोगशाला सहायक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा मोबाइल नं. 93405-49073 एवं श्री देवमन सिंह भृत्य सहायक संचालक रेशम विभाग मोबाइल नं. 70673-94865 की ड्युटी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए श्री राजेश पटेल सहायक ग्रेड-03 रेशम विभाग कोरबा मोबाइल नं. 79995-27176 एवं श्री दिनेश कुमार कंवर भृत्य कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार केंद्र मोबाइल नं. 96913-11988 तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के लिए श्री विपिन कुमार मिश्रा स्थल सहायक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग कोरबा मोबाइल नं. 74158-31431 एवं श्री सुशील कुमार शर्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग हसदेव बरॉज दर्री की ड्युटी लगाई गई है।

हम लें ये संकल्प परिवार नियोजन को बनाएंगे,खुशियों का विकल्प।

0

महापौर ने हरी झंडी दिखाकर पखवाडे़ के प्रचार रथ को किया रवाना।

परिवार नियोजन हेतु जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

कोरबा – जिले में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने तथा जनसंख्या स्थिरीकरण करने हेतु जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन 27 जून से 24 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने विगत दिवस जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में घूमकर परिवार नियोजन के स्थाई साधन, महिला एवं पुरूष नसबंदी तथा पखवाड़े के संबंध में जागरूकता प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केसरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सी.के.सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। सीएमएचओ डॉ. केसरी ने पखवाड़े के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में परिवार नियोजन को बढावा देने के उद्देश्य से विेेगत 27 जून से 24 जुलाई 2023 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को उक्त पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े को दो भागों मंे बॉंटा गया है। जिसके अंतर्गत 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाईजेशन पखवाड़ा (दंपति संपर्क पखवाड़ा) आयोजित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों द्वारा लक्षित दंपत्तियों में जागरूकता हेतु सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य, जन्म अंतराल, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष की सहभागिता एवं अबॉर्शन उपरांत परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनो के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में भी उक्त जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पचायत स्तर पर नए अस्थाई परिवार नियोजन साधनों के बारे में चर्चा हेतु सास-बहू सम्मेलन का आयोजन पखवाड़े के माध्यम से किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अन्तरा एवं छाया जैसे नए गर्भ निरोधक साधनों के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी।
आगामी 11 जुलाई से 24 जुलाई 2023 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े में लक्षित दंपतियों को उनकी पसंद अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन जैसे निरोध, ओरल पिल्स, छाया, अंतरा इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे इच्छुक दंपत्ति अपने नजदीकी सभी स्वास्थ्य केन्द्रो तथा स्वास्थ्य कार्यकताओं से प्राप्त कर सकते है। 11 जुलाई से 24 जुलाई 2023 तक आयोजित पखवाडें में 16 जुलाई एवं 23 जुलाई 2023 दिन रविवार के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला तथा पोंड़ी उपरोड़ा में महिला तथा पुरूष नसबंदी हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा के पात्र इच्छुक दंपति जिला अस्पताल तथा किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पुरूष एवं महिला नसबंदी आपसी समन्वय के साथ करवा सकते है। नसबंदी उपरांत हितग्राहियों को अंतराल महिला नसबंदी हेतु 2000 रूपए, प्रसवोत्तर महिला नसबंदी हेतु 3000 रूपए तथा पुरूष नसबंदी हेतु 3000 रूपए प्रोत्साहन राशि दिया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन उपयोग कर परिवार नियोजन का लाभ लें, जिससे उनका परिवार सुखी एवं खुशहाल हो सके।

*फिल्मी अंदाज में नई नवेली दुल्हन का अपहरण, प्रेमी अपने दो साथियों के साथ प्रेमिका को ले भागा*

0

भीलवाड़ा जिले में फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही एक नई नवेली दुल्हन के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था और वर पक्ष के लोग बीच मार्ग पर नवदंपती को धोक लगवाने सगसजी स्थानक पर पहुंचे थे। दो स्कूटरों से आए तीन युवकों ने दुल्हा और दुल्हन के गले पर तलवाई लगाई और दुल्हन को स्कूटर पर बिठाकर ले गए।

मामले की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन अपहरणकर्ता पकड़ में नहीं आए। पुलिस दुल्हन और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में पता चला कि प्रेमी युवक अपने दो मित्रों के सहयोग से दुल्हन का अपहरण कर ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नवदंपती की शादी शुक्रवार रात को हुई थी और ससुराल आने से पहले दूल्हा पक्ष के लोग नवदंपती को अपने देवस्थल सगसजी पर धोक लगवाने ले जा रहे थे। इसी दौरान अपहरणकर्ता वहां आए और दुल्हन का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि करेड़ा क्षेत्र की युवती की शादी बिजौलिया के युवक से हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था कि कृषि उपज मंडी के पास सुभाष नगर में सगसजी स्थानक पर नवदंपती को धोक लगाने ले जाया जा रहा था। इसी बीच यह वारदात हुई।

पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। एक आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है, जो चपरासी कॉलोनी निवासी दीपक कोली बताया जा रहा है। जिसका दुल्हन के साथ प्रेम प्रसंग चलने की भी जानकारी मिली है। पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन पता चला कि वह फरार है। अन्य दो युवक उसके साथी हो सकते हैं।

*प्रेमिका की जिद से मिली प्यार को मंजिल, थाना में करनी पड़ी दारोगा को शादी*

0

बिहार के भागलपुर जिला के महिला थाना के पुलिसकर्मी एक अनोखी शादी की गवाह बनी, जब एक दारोगा ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानकर अपनी प्रेमिका से परिणय सूत्र में बंधे। यह मामला ऐसा है, जहां प्रेमिका के प्यार को मंजिल तक पहुंचाने की जिद के समाने एक दारोगा को झुकना पड़ा और अंततः युवक दारोगा को अपनी प्रेमिका के साथ शादी के लिए राजी होना पड़ा।

दरअसल, एकचारी थाना क्षेत्र के टपुआ दियारा गांव के रहने वाले मनोज कुमार उर्फ गौरव का उसी गांव की रहने वाली वंदना के साथ पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

इसी बीच, गौरव अवर निरीक्षक की परीक्षा पास कर दारोगा बन गया। दारोगा बनते ही गौरव ने अपनी प्रेमिका को भूला दिया। गौरव के लिए इधर उधर से रिश्ते भी आने लगे। इधर, वंदना अपने प्यार को किसी हाल में भूलना नहीं चाहती थी। वंदना ने अपने प्यार को किसी भी हाल में अपना बनाने की जिद ठान ली।

उन्होंने इसके लिए थाना में आवेदन दिया और पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंच गई। वंदना ने महिला थाना में एक आवेदन देकर गौरव पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद गौरव के परिजनों ने इसके लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी।

गौरव के बड़े भाई भरत ने बताया कि अखबार और समाचार पत्रों से उन्हें गौरव और वंदना के रिश्ते की जानकारी मिली है। इसके बाद वे लोग तुरंत शादी के लिए तैयार हो गये।

मंगलवार को थाना पहुंच कर लड़की वालों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन लोगों ने स्वीकार किया। महिला थाना प्रभारी गुंजन पासवान ने दोनों को थाना परिसर से शादी के बंधन में बंधने के बाद विधिवत विदा कर दिया।

इस शादी में वर और वधू ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने एक दूसरे के साथ जीने मरने का संकल्प लिया और सिंदूरदान की रस्म निभाई गई। वंदना के भाई वकील कुमार ने बताया कि वे लोग इस शादी को लेकर बहुत खुश हैं।

महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन पासवान ने बताया कि मामले को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन लड़का पक्ष के लोगों ने एक सप्ताह का समय मांगा था। इसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों की बात हुई और फिर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।

*नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ,, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश की अध्यक्षता में जिला नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, सर्व एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवरीनारायण, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में नगर पालिका परिषद जांजगीर के 17, नगर पंचायत रहौद के 1, नगर तथा ग्राम निवेश के 2 प्रकरण में से 16 आवासीय प्रकरण तथा 4 गैर आवासीय प्रकरण कुल 20 प्रकरणों पर प्राधिकारी अधिकारी के समक्ष चर्चा हुई। प्रकरणों में कुल 80 लाख 82 हजार 691 रुपए शास्ति राशि अधिरोपित करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया गया।

*सहायक ग्रेड – 03 (संविदा) एवं भृत्य (कलेक्टर दर) के भर्ती के लिये दस्तावेज सत्यापन 28 को*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर-चाम्पाएवं जिले के विधानसभा क्षेत्रों को अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) कार्यालयों के लिए स्वीकृत अस्थाई पदों सहायक ग्रेड-03 (संविदा) एवं भृत्य (कलेक्टर दर) की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 28 जून 2023 दिन बुधवार को कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। अभ्यर्थियों की अंतरिम चयन सूची जिला निर्वाचन कार्यालय के सूचना पटल सहित जिले के अधिकारिक वेबसाईट में भी अपलोड किया गया है एवं अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सहित निर्धारित तिथि, समय व स्थान में उपस्थित होने हेतु कहा गया है। अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिये निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में दावेदारी निरस्त मानी जावेगी तथा दस्तावेजों के सत्यापन में पात्रता प्रमाणित होने पर वरियतानुसार नियुक्ति आदेश पृथक से जारी किया जायेगा।