Home Blog Page 925

*मुख्यमंत्री 30 जून को बेरोजगारी भत्ता और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण*

0

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 30 जून को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सवेरे 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ता की तीसरी किश्त और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 30 जून को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान श्री गुजराती समाज भवन टिकरापारा में दोपहर 3 बजे भारतीय जैन संगठना बिलासपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

*बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा*

0

*परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक ई-चालान की व्यवस्था*

*राज्य के विभिन्न मार्ग में तैयार हुआ एएनपीआर सिस्टम*

*जल्द होगा शुभारंभ*

*बिना दस्तावेजों के साथ चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की तैयारी*

रायपुर, 30 जून 2023/छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस , टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में
हैं। प्रदेश के विभिन्न मार्ग में अब एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है , जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सड़को से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। अब इसका उद्घाटन किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के आँकड़ो को देख कर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे । सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बिना फ़िटनेस के चलने वाले हैवी गाड़िया है । अनफिट गाड़ियो से होने वाली सड़क दुर्घटना कम करने के लिए प्रदेश में परिवहन विभाग की पहल पर विभिन्न मार्ग में एएनपीआर कैमरा लगाये जा रहे है , जो बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहनों को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिक चालानी कार्यवाही करेगा।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए पहले चरण में 09 जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगाया है जो परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेर और ई डिटेक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है ।
प्रथम चरण में इन स्थानों में शुरू किया गया है एएनपीआर ई डिटेक्शन सिस्टम –
महासमुंद बसना पदमपुर रोड , सराईपाली सारंगगढ़ रोड, जयराम नगर मस्तूरी रोड, रायपुर अभनपुर भरेंगाभाटा,पत्थल गाँव अंबिकापुर रोड ,डोंगरगढ़ राजनांदगाँव रोड,रायगढ़ तेंदुवाभाटा,रायगढ़ सरिया, नगरी रोड। इसके बाद खनन और औद्योगिक क्षेत्रों से भी एएनपीआर कैमरे के मदद से डेटा एकत्र करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन जगहों से गुजरने वाली गाड़ियो का रिकॉर्ड भी एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग को प्राप्त होने लगेगा ।

इस सिस्टम गाड़ियों की जानकारी को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन (एएनपीआर ) कैमरा के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाएगा और जब कोई वाहन रोड से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें ली जाएंगी। जिस वाहन के पास कानूनी रूप से आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं होंगे उसका रिकॉर्ड वाहन के डेटाबेस से प्राप्त कर लिया जाएगा और ई-डिटेक्शन पोर्टल द्वारा स्वचालित रूप से चालान किया जाएगा। चालान एसएमएस के माध्यम से वाहन स्वामी के मोबाइल में भेज दिया जाएगा और जब तक वाहन स्वामी के द्वारा उस चालान का भुगतान नहीं कर दिया जायेगा तब तक उस गाड़ी से संबंधित समस्त कार्य सभी आरटीओ में प्रतिबंधित रहेंगे।

परिवहन सचिव श्री एस प्रकाश द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि सड़क में वाहन चलाने से पहले गाड़ी के समूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अप-टू-डेट करा ले। सभी दस्तावेज पूर्ण होना स्वय और सड़क में चलने वाले अन्य सभी लोगो के सुरक्षा के लिये आवश्यक है।

परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे फिटनेस, टैक्स, बीमा और पीयूसी के जुर्माने से बचने के लिए वाहन के दस्तावेज अप-टू-डेट रखें।
सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति (एससीसीओआरएस) की सिफारिश के बाद सरकार ने ई डिटेक्शन के क्रियान्वयन का नीतिगत निर्णय लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट समिति के सचिव संजय मित्तल ने कुछ जिलों का दौरा किया था और राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए शुरू किए गए सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की थी। उन्होंने बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिये थे।

ज्ञात हो कि किसी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए टैक्स पटाना , पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (यदि परिवहन वाहन है तो), बीमा और सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जैसे वैध दस्तावेज होने अनिवार्य है तथा सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। पर्सनल वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।

नमूना आंकड़ों के अनुसार, यह देखा गया है कि बहुत से वाहन बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे हैं। खासतौर से हेवी माल यान जिसमें फिटनेस अनिवार्य है, ऐसे वाहन भी बिना फिटनेस और बिना टैक्स के चलते पाये जाते है। ऐसे वाहनो से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्या उत्पन्न होती है ।

*बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री, 31 करोड़ 69 लाख राशि युवाओं के खाते में होगी अंतरित*

0

*अप्रैल महीने से दिया जा रहा बेरोजगारी भत्ता*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है। बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा।

*कोतवाली की विशेष स्क्वॉड ने 33 साल पुराने मामले के फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर की न्यायालय पेश….*

0

रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के दिये सख्त निर्देशों का पालन करते हुये कोतवाली टीआई शनिप रात्रे द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटियों की शत प्रतिशत तामिली के लिये विशेष स्क्वॉड बनाया गया है जो वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाकर दबिश दे रहे हैं । इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमाक 661/1990 धारा 452 ,323 आईपीसी में जारी स्थायी वारंटी- सेक्रेटरी उर्फ प्रेमलाल पिता मालिकराम साकिन सोनुमुड़ा देवरपारा जूटमिल को आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । वारंटी लंबे समय से ओड़िसा में छिपकर रह रहा था जिसके आज सोनूमुड़ा में देखे जाने की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर वारंटी को पकड़ा, उसे जानने-पहचानने वालों से पहचान कराये और वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के हमराह प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, विपिन पटेल और आरक्षक पदमेश कुमार डेंजारे स्थायी वारंटी की पतासाजी में प्रमुख रूप से शामिल थे ।

*गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही 8.200 कि०ग्रा० गांजा कीमती 80,000 रूपये एवं मोट सायकल के साथ अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार।*

0

गरियाबंद – जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 28.06.2023 को थाना छुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थों का परिवहन कर रहा है इसकी सूचना थाना प्रभारी छुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दिया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम के साथ कोसमबुडा तिरहा में चेकिंग के दौरान उडिसा तरफ से एक काले रंग की सुपर स्पेलण्डर क्र० सीजी 06 पी ए 4014 हमारे तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटर सायकल चालक नही रुका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपना नाम बसंत पिता बुंदावन पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन लाठुर थाना लाठुर जिला बलांगीर उडिसा का रहने वाला बताया तथा अपने मोटर सायकल के पीछे में मादक पदार्थ गांजा जैसा वस्तु रखना पाये जाने पर विधिवत आरोपी एवं मोटर सायकल में रखे काले रंग पीठठू बैग की तलाशी लिया गया। तलाशी दौरान पीठठू बैग को खोलकर देखने पर उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 8.200 किलो ग्राम कीमती 80,000 / रूपये तथा एक नग मोटर सायकल कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 1,20,000/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है, अभियान लगातार जारी रहेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, धनुष निषाद आरक्षक अरूण कोमर्रा, अवध पटेल, टिकेश्वर यादव, अरविंद जाटवर एवं स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, जयप्रकाश मिश्रा, यादराम ध्रुव रवि सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही। –

*नाम आरोपी::- बंसत पिता बुंदावन पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन लावुर थाना लावुर जिला बलांगीर उडीसा* –

जप्त सम्पति::- 01. मादक पदार्थ गांजा 8.200 किलोग्राम कीमती 80,000/- रूपया 02. एक नग मोटर सायकल सीजी 06 पीए 4014 किमती 40,000 कुल जुमला कीमती 1,20,000 / रूपया

*चोरी की बाइक पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा रिमांड…..*

0

रायगढ़ । आज दिनांक 29/06/2023 को बाइक चोरी के माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना चक्रधरनगर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर गोवर्धनपुर पर चोरी की बाइक में गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुये लड़के को पकड़ा गया है ।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गोवर्धनपुर का राहुल सिदार चोरी के मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते देखा गया है । सूचना पर तत्काल चक्रधर नगर पुलिस गोवर्धनपुर पहुंची जहां राहुल सिदार की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे चोरी मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर राहुल सिदार तीन-चार वर्ष पहले रायगढ़ शहर से प्लैटिना मोटरसाइकिल चोरी कर उस मोटरसाइकिल में गलत नंबर प्लेट सीजी 13 एजी 7382 लगाकर चलाना बताया। आरोपी के कब्जे से काला, मेरून बजाज प्लेटिना मोटर सायकल जिसके नंबर प्लेट पर सीजी 13 एजी 7382 लिखा हुआ जप्त किया गया है । थाना चक्रधरनगर में आरोपी राहुल सिदार पिता अभिमन्यु सिदार 19 वर्ष निवासी गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*कृषि कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से टी.वी., सबमर्सिबल चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार….*

0

रायगढ़ । फरार वारंटी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल मुल्जिम की पतासाजी के क्रम में थाना चक्रधरनगर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये गोवर्धनपुर बिट्टु ढाबा के पास तीन संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया है जिनसे कृषि गर्ल्स हॉस्टल से चुराये टी.वी. और सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिला कि तीन संदिग्ध लड़के गोवर्धनपुर में सेंकेड हैण्ड टी.वी. और सबमर्सिबल बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ग्राम गोवर्धनपुर पहुंची, जहां बिट्टू ढाबा के पास तीन संदिग्ध लड़के सबमर्सिबल पंप के साथ मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया, पूछताछ में वे अपना नाम अमृत यादव, मुकेश गुप्ता और देव कुमार चौहान तीनों निवासी गोवर्धनपुर बताये । उनके पास रखे सबमर्सिबल पंप के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर वे करीब 7 महीना पहले बोइरदादर कृषि कॉलेज के नव निर्मित गर्ल्स हॉस्टल के छत के दरवाजे को तोडकर बाथरूम में लगे नल, टी.वी. और सबमर्सिबल पंप चोरी करना और चुराये नल को फेरीवाले को बेचकर रुपए आपस में बांट लेना बताये हैं । आरोपियों की निशानदेही पर वहीं पास में पेड़ के पीछे छिपाकर रखा हुआ एक बड़ा एलजी कंपनी का स्मार्ट टीवी बरामद किया गया है ।

हॉस्टल से 01 नग LG स्मार्ट टी0व्ही0, 01 नग सबमर्सिबल एवं 112 नग नल की चोरी के संबंध में 03 जनवरी 2023 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के सहायक प्राध्यापक द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, इस अपराध में आरोपी- (1) अमृत यादव पिता ललित यादव उम्र 19 साल (2) मुकेश गुप्ता पिता गजेंद्र गुप्ता उम्र 29 साल (3) देव कुमार चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 19 साल तीनों निवासी गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर को आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ माल मुल्जिम की पतासाजी में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे एवं सायबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

*धमतरी पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेलाने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को MOTUEXCH का ऑनलाईन आई डी उपलब्ध कर खेलाया जा रहा था सट्टा

आरोपियो के पास से पांच नग मोबाइल एवं एलईडी.टीवी.सहित रिसिवर किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने के दिये गए हैं सख्त निर्देश

धमतरी,,पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं ।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी०धमतरी श्री के०के० वाजपेयी के नेतृत्व में लगातार नजर रखी जा रही थी।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी धमतरी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि महात्मा गांधी वार्ड धमतरी में प्रहलाद सोनकर नाम का व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आनलाईन सट्टा का कारोबार कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो आरोपी प्रहलाद सोनकर के द्वारा तमिलनाडु प्रीमियर लिग क्रिकेट मैच देखते हुए चार नग मोबाइल के माध्यम से MOTUEXCH के माध्यम से आललाइन सट्टा खेला रहा था जो मौके पर जाकर जप्ती कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा मेमोरंडम कथन के मुताबिक यशवंत सिन्हा ग्राम रांवा को आनलाईन सट्टा खेलने हेतू MOTUEXCH का आईडी उपलब्ध कराना बताने पर हमराह स्टाफ ग्राम रांवा जाकर यशवंत सिन्हा उर्फ विक्की साकिन रावां थाना अर्जुनी के घर में जाकर दबिश देकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसने कथन में MOTUEXCH का आईडी प्रहलाद सोनकर से प्राप्त कर आनलाईन सट्टा मोबाइल के माध्यम से खेलना बताया जो मौके पर जप्ती कर आरोपियों प्रहलाद सोनकर,यशवंत सिन्हा उर्फ विक्की को विधिवत गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली के अपराध क्र.212/23 धारा 4,5,7 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*-:
*01* प्रहलाद सोनकर पिता धनेश राम उम्र 42 वर्ष सा० महात्मा गांधी वार्ड नयापारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०)

*02* यशवंत सिन्हा उर्फ विक्की पिता द्वारिका सिन्हा उम्र 32 वर्ष सा ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी० प्रणाली वैद्य,सायबर प्रभारी उनि० नरेश बंजारे,उप निरीक्षक सुनील कश्यप एवं सायबर टीम के प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत,आरक्षक विकास द्विवेदी, कृष्ण पाटिल,वीरेंद्र सोनकर,युवराज ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

*वाहन चोरी में शाहपुरा पुलिस को मिली बडी सफलता*

0

*शातिर वाहन चोर से 03 मंहगी स्पोर्टस बाईक की बरामद*

भोपाल,,शहर में हो रही मंहगी स्पोर्टस बाईक चोरी पर अंकुश लगाने व संपत्ति संबंधी अपराधों में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे ।

उक्त अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री साई क्रष्णा, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री शशांक एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री वीरेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा के नेतृत्व में टीम गठित कर संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के प्रयास किये गये।

जिनके सतत प्रयासों के चलते दिनांक 28.06.2023 को त्रिलंगा शाहपुरा में वाहन चैकिंग के दौरान एक पल्सर मो.सा. 250 सीसी पर सवार चालक को पकडा जिससे उक्त मो.सा. के दस्तावेज मांगे गये जो पेश करने में असमर्थ रहा, वाहन चालक नदीम अली पिता नबाब अली उम्र 30 साल नि. झुग्गी 1916 प्रताप नगर बाणगंगा टीटी नगर भोपाल द्वारा वाहन के संबंध में स्पष्ट जानकारी न देने पर संदेह के आधार पर बारीकी से पूंछताछ किया जिसने उक्त मो.सा. करीब 02 माह पहले शिवाय मार्केट के पास से चोरी करना स्वीकार किया, उक्त पल्सर मो.सा. चोरी के संबंध में थाना शाहपुरा में अपराध क्र 160/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होने से आरोपी नदीम अली के कब्जे से पल्सर मो.सा. 250 सीसी बिनी नम्बर की जप्त किया तथा अन्य अपराधों के संबंध में हिकमत अमली से पूंछताछ करने पर दिनांक 22.06.23 को महाकाली सोसायटी त्रिलंगा से एक रॉयल इन फील्ड हंटर मो.सा. ( बुलेट ) तथा करीब 01 माह पहले 80 फिट रोड बजरिया थाना क्षेत्र से एक यामाहा एमटी15 मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया ।

रॉयल इन फील्ड हंटर मो.सा. ( बुलेट ) थाना शाहपुरा में अपराध क्र 232/23 धारा 379 भादवि में चोरी होने से बुलेट मो.सा. को जप्त किया गया तथा यामाहा मो.सा. के संबंध में थाना बजरिया में अपराध क्र 132/23 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध होने से प्रथक से धारा 41(1-4) जाफौ 379 भादवि में जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपी नदीम अली पिता नबाब अली थाना श्यामला हिल्स भोपाल का सूचीबद्ध बदमाश है, जिसके विरूद्ध थाना कोहेफिजा, हनुमानगंज, बजरिया, टीटी नगर एवं शाहपुरा में लूट, चोरी व मारपीट के कुल करीबन 01 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है ।

नाम आरोपीः- नदीम अली पिता नबाब अली उम्र 30 साल नि. झुग्गी 1916 प्रताप नगर बाणगंगा टीटी नगर भोपाल

जप्त मशरूकाः- 01 पल्सर 250 सीसी मोटर सायकल कीमती- 1,25,000 /- रू.
01 रॉयल इन फील्ड हंटर मो.सा. ( बुलेट ) कीमती- 2,00,000/- रू.
01 यामाहा एमटी15 मोटर सायकल कीमती- 1,30,000/- रू.
कुल कीमती करीबन- 4,55,000/- रू.

नोट- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया, उनि अमित भदौरिया, प्रआर. 1189 राजेश सिंह, प्रआर 459 कन्हैयालाल यादव, आर. 1662 कुशलपाल, आर. 2450 शिव कुमार थाना शाहपुरा एवं थाना टीटी नगर के प्रआर दौलत सिंह व आर. नारायण मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*थाना भखारा के ग्राम कुर्रा के सांस्कृतिक भवन के सामने खेल रहे तीन आरोपियों को किया गया सायबर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

0

आरोपियों से नगद 8350/- रू० एवं 52 पत्ती ताश,दो मोटर सायकल,दो मोबाईल एवं एक प्लास्टिक चटाई जुमला रकम 59350/-रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय के सख्त निर्देश पर सायबर टीम एवं भखारा पुलिस द्वारा कि गई जुआ पर वैधानिक कार्यवाही

धमतरी,,पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी०कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में सायबर टीम एवं भखारा पुलिस द्वारा 52 पत्ती जुआ ताश खेलने वाले आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
दिनांक 27.06.2023 को सायबर एवं थाना भखारा द्वारा मुखबिर कि सूचना पर ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने कुछ व्यक्तियों के द्वारा 52 पत्ते ताश जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भागे और तीन आरोपियों को मौके पर पकडे गये।
*पकडे गये आरोपियों में*-:03 आरोपी
*(1)*-दिलीप कुमार साहू पिता शिव राम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन गोकुलपुर धमतरी थाना कोतवाली *(2)*- कामता साहू पिता छविलाल साहू उम्र 39 वर्ष साकिन कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी
*(3)*-राजू उर्फ राजकुमार देवांगन पिता गौर सिंह देवांगन उम्र 38 वर्ष साकिन मोखा थाना भखारा जिला धमतरी,को ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने आम जगह पर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए, आरोपी के कब्जे से 52 पत्ती तास, 8350/- रूपये नगदी, दो नग मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, एक प्लास्टिक की चटाई जुमला रकम 59350/- रूपये को जप्त कर थाना भखारा के अपराध क्रमांक 110 /23 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम प्रभारी उनि०नरेश बंजारे, थाना भखारा से एएसआई० तुलसीराम मिथलेश,हेमंत ध्रुव,प्रआर०दारा सिंह चंद्राकर,सीताराम नारग,आर० युवराज ध्रुव,
सायबर से प्रआर० देवेंद्र राजपूत,आर० युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, कृष्ण पाटिल,बिरेन्द्र सोनकर की विशेष भूमिका रही।