Home Blog Page 924

*7 साल की मासूम बनी गवाह,पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत*

0

कहा- पापा ने की मम्मी की हत्या

महराजगंज। जनपद महराजगंज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महिला की हत्या के मामले में उसकी सात साल की मासूम बेटी ने राज खोल दिया. बच्ची ने कहा कि पापा ने मां की हत्या की है. बताया जा रहा है कि यह मर्डर प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है. वहीं महिला के मायके वालों ने पोस्टमार्टम और हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर का घेराव किया. महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवा उर्फ भरपूरवां में एक सात साल की बच्ची ने अपने ही पिता की करतूतों का राज खोल दिया है. मासूम ने बताया कि उसके पिता ही ने मां को मौत के घाट उतार दिया.

नेपाल के रूपंदेही जिला के पहुनी गांव के निवासी रामप्रसाद ने अपनी पुत्री विंध्यवासिनी का विवाह 12 वर्ष पूर्व किया था. उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ कर रहे हैं, उसी का पति बेटी को मौत के घाट उतार देगा. फिलहाल मृतिका के पिता ने बुधवार को नौतनवां थाने में लिखित तहरीर देकर हत्यारोपियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग थी. मामला तब बिगड़ा जब शव के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को भटकना पड़ा, परिजनों ने गुरुवार की सुबह नौतनवां थाने के गेट सामने सड़क पर शव को रखकर हंगामा किया. जिसके बाद नौतनवां थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुटे हुए हैं.

*फैली सनसनी, पहाड़ियों में मिला नरकंकाल…पढ़िये पूरी खबर*

0

जांच में जुटी पुलिस

दौसा। दौसा मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के आंतरहेड़ा की पहाड़ियों में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बालाजी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दौसा जिला जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं थाना पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना होने का अंदेशा जताया जा रह है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। ड्यूटी अधिकारी उदय मीना ने बताया कि, जंगलों में बकरियां चारा रहे लोगों ने करीब 2 बजे जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे, तो वहां एक मानव कंकाल पड़ा हुआ था। जो क्षत-विक्षत हालत में था।

पुलिस शव के हुलिए के आधार पर कंकाल को किसी पुरुष का कंकाल मान रही है। दो हजार फीट ऊपर पहाड़ी पर पड़ा था कंकाल पुलिस के अनुसार मानव कंकाल नेशनल हाईवे 21 पर स्थित आंतरहेड़ा की पहाड़ी पर मिला था, जो करीब 2 हजार फीट की ऊंचाई पर है। ऐसे में मानव कंकाल का मिलना क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस मिली जानकारी के अनुसार कंकाल के पास कुछ फटे हुए कपड़े, चोला चढ़ाने का सामान और कुछ अन्य सामान भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस मृतक को मंदबुद्धि भी मान रही है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है, कि मृतक की जान ज्यादा गर्मी की वजह से भी जा सकती है, लेकिन मृतक की हत्या हुई है या किसी और कारण से इसकी मौत हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

*भतीजे की हत्या,ताऊ ने करवाई थी बोला था काट देना प्राइवेट पार्ट*

0

जांच में किया बड़ा खुलासा

तरगांव। सात जून की रात में एक युवक की हत्यारों ने हत्या कर शव तरगांव स्थित खेत में फेंककर भाग निकले थे, जिसमें युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी,पुलिस ने आस पास के गांव में युवक की पहचान करवाई थी। डीसीपी दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि घाटमपुर के मजरा मोहनपुर निवासी 28 साल के प्रमेंद्र की शादी के तीन दिन पहले देर रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच को भ्रमित करने के लिए आरोपितों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था,जिससे पुलिस की जांच आशनाई के बिंदू पर होने लगे, लेकिन पुलिस ने जब मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सहायता ली तो जांच में हत्या का मास्टरमाइंड मृतक का ताऊ घाटमपुर चांदपुर निवासी राजबहादुर सिंह निकला। जिसमें ताऊ ने अपने साढू घाटमपुर मोहनपुर के देशराज,कानपुर देहात गजनेर नारायणपुर निवासी सुनील उर्फ छंगा और उसके साथी दामोदर नगर निवासी बबलू उर्फ सुल्तान को प्रमेंद्र की हत्या करने की 1.60 लाख की सुपारी दी थी।

वहीं हत्या के बाद किसी पर शक न हो, इसके चलते भ्रमित करने के लिए ताऊ ने उसका प्राइवेट पार्ट भी कटवा दिया था, उसका शव आठ जून सुबह तरगांव के खेतों में मिला था,खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा 50,000/-की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि आरोपित ताऊ ने परमेंद्र के पिता को दहेज हत्या में जेल पर उसकी पैरवी की थी और छोटे से ही परमेंद्र को पाला था,जिसका खर्च वह प्रमेंद्र की संपत्ति को हड़प कर वसूलना चाहता था। और उसकी शादी भी न हो,वह काफी दिनों से हत्या की योजना बना चुका था,लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था। इसपर उसने सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद प्रमेंद्र की बुआ ने देशराज को राजबहादुर के साथ भी देखा था। वारदात के दिन प्रमेंद्र की बुआ ने उसे राजबहादुर के साथ देखा था। राजबहादुर कुछ दिन पहले बेचे गए बांस की रकम का बंटवारा करने के लिए उसे अपने साथ बहाने से ले गया था। इस बात की जानकारी प्रमेंद्र ने उस युवती को भी फोन पर दी थी जिससे उसकी शादी होने वाली थी।

*दहेज न मिलने से शादी के मंडप से हुआ फरार दुल्हा, फिर….*

0

जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। शादी में तय रकम न मिलने से नाराज़ दूल्हे पक्ष के लोग शादी करने से इंकार करते हुए बारात वापस लेकर जाने लगे। पुलिस और स्थानीय संभ्रांत लोगों ने वर पक्ष को रोका और समझा-बुझाकर कर शादी के लिए राजी करवाया तब जाकर शादी हुई। मामला कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां बिहार से बारात आयी थी। इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा चल रही है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विद्यार्थी राय ने अपनी पुत्री कुमारी रानी की शादी पड़ोसी प्रांत बिहार के ग्राम खैरटिया जिला गोपालगंज निवासी विंध्याचल राय के पुत्र दीपक राय से तय किया। नियत तिथि को वर पक्ष बारात तय समयानुसार लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया और द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कन्या पक्ष द्वारा लेन देन की तय रकम पूरा नहीं दिये दिये जाने से लड़का पक्ष नाराज हो गया और लड़का शादी से इंकार कर फरार हो गया।

इनके प्रयास से संपन्न हुआ शादी

लड़के के फरार होने की सूचना तेजी से फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लड़के के दरवाजे पर एकत्र हो इसकी सूचना एसएचओ विशुनपुरा गिरिजेश उपाध्याय को दिया। सूचना मिलते एसएचओ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश गिरि सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और दुल्हे की तलाश में जुट गए। पुलिस और क्षेत्र के अन्य लोगों के सहयोग से दुल्हे को पकड़ कर विवाह मंडप में लाया गया और काफी समझाने और बुझाने के बाद देर रात को शादी का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। इस विवाह को सम्पन्न करवाने में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय तथा उपनिरीक्षक आकाश गिरि की अहम योगदान रहा जिसकी खूब प्रशंसा हो रही है।

*पत्नी को उतारा चाकू से मौत के घाट,साली के प्यार में पागल हुआ जीजा*

0

बिहार समाचार पटना  साली के प्रेम  में पागल पति ने अपनी पत्नी की ली जान घटना बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र चकमरिया रोड के पास की है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी को पानी में डुबाया और फिर एक के बाद एक 13 वार चाकू से करके उसकी जान ले ली.
पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुराल में फोन करके बताया कि तीन अज्ञात नकाबपोश हत्यारों ने उसकी पत्नी पर हमला करके उसकी जान ले ली है.बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी को शादी के बाद बच्चे नहीं हो रहे थे. जिसके बाद उसने अपनी शाली से शादी करने के पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है. मृतका की पहचान अशरफी खातून के रूप में हुई है.
पति ने कहा अपराधियों ने की हत्या
घटना के बारे में अशरफी खातून के भाई मो.अख्तर ने बताया कि अपराधियों ने उसकी बहन पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया है. अख्तर ने बताया कि उसकी बहन अपने पति के साथ बाजार गई थी. घर लौटने के दौरान बारिश होने लगी तो उसने मायके वालों को फोन कर कहा कि वह अपने पति के साथ घर आ रही है. बाजार से उसका मायका पास से था इसलिए उसकी बहन ने वहां आने की बात कही. थोड़ी देर में उसके बहनोई ने फोन किया कि घर आने के दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और विरोध करने पर उसकी बहन पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया है.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति
सूचना मिलने के बाद अशरफी खातून के घर वाले मौके पर पहुंचे तो देखा की उसकी हत्या कर दी गई है. तब अशरफी खातून के पति ने कहा कि अपराधियों के हमले से उसकी मौत हो गई. मायके वालों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि एकतरफ जहां अशरफी खातून की हत्या हो गई थी वहीं उसके पति को खरोंच तक नहीं आई थी. इसके बाद मायके वालों ने दामाद पर हत्या का शक जाहिर कर उसकी शिकायत की. तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूला है.

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा उप. निरीक्षक श्री देव नारायण यादव को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा में पदस्थ उप. निरीक्षक श्री देवनारायण यादव का आज दिनांक-30.06.2023 को सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त अधिकारी के कार्यों की सराहना कर पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

उप.निरीक्षक श्री देवनारायण यादव दिनांक-16.06.1981 को 20 वर्ष की आयु में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती हुये थे। इस दौरान रायपुर के अलग-अलग थाना चौकी में अपनी बेहतर सेवायें देते हुये आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप. निरीक्षक, सहायक उप. निरीक्षक से उप. निरीक्षक, के पद पर पदोन्नत होकर जिला कबीरधाम के थाना कुंण्डा में पदस्थ होकर अपनी सेवायें दे रहे थे। श्री यादव पुलिस विभाग में कुल 40 वर्ष की सेवाअवधि पूर्ण कर आज दिनांक-30.06.2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त अधिकारी के सेवा अवधि में

किसी भी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला, जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बहुत ही शान्तिपूर्वक ड्यूटी सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान देते रहे हैं, साथ ही थाना क्षेत्र के आम नागरिकों के बीच बहुत ही मैत्री पूर्ण संबध स्थापित कर क्षेत्र के नागरिकों के दिलो में भी अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। जिससे विभागीय अधिकारी

कर्मचारियों में भी इनके प्रति आदर की भावना रही है। जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय मरावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके द्वारा साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर

निरीक्षक एम. श्री वीरेंद्र तारम, सहायक उप.निरीक्षक श्री सुनील राव, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर विभाग से भावभीनी विदाई दिए।

*प्रतिभा का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों ने लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर का किये सम्मान।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़……

रायपुर/कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी परिसर में जिले के युवा चिन्मय ठाकुर जो अब लेफ्टिनेंट पद पर रहकर देश की सेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान करने जा रहे हैं। जिनके उत्साहवर्धन हेतु, प्रतिभा का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लेफ्टिनेंट

चिन्मय ठाकुर ने एकेडमी में उपस्थित युवक-युवतियों को सम्बोधित कर सभी का उत्साह वर्धन करते हुए बताया की ईमानदारी और अनुशासन के साथ यदि कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। और जब हम सफल होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी हमारे माता-पिता और गुरु को होती है, जो हमें आगे बढ़ाने के लिए अनेकों चुनौतियों का सामना हंसते हुए कर लेते हैं, मैंने यह

अनुभव किया है। आप सब को भी एक बेहतर प्लेटफार्म कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी मिला है। इस प्लेटफार्म का अच्छी सोच और कड़ी मेहनत के साथ फायदा लेना चाहिए आप जिस भी फील्ड के लिए तैयारी कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी कहा

गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरेशी (ट्रेनर/कोच) सत्यवीर ,नंदनी ओगरे ,तुलशी चंद्रवंशी,

शिक्षक सागर मानिकपुरी, पांडेय एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवती अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

*अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद करने में थाना चिल्फी पुलिस टीम को मिली सफलता।*

0

*ट्रक के डाला में छिपाकर रखे कूल 15/ पैकेट मादक पदार्थ गाँजा, वजनी 76.610/ किलो ग्राम, कीमती 7,66,100/ रुपये, एवं घटना में प्रयुक्त आईचर कंपनी का ट्रक कीमती-5,00000/ रुपये, कुल जमुला कीमती 12,66,100/ रुपये को थाना चिल्फी पुलिस ने किया जप्त।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़.…..

रायपुर/कबीरधाम,,  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ गाँजा, शराब आदि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री करने वाले

असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के दिशा निर्देश पर थाना चिल्फी के प्रभारी उप.निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के द्वारा थाने में टीम गठित कर क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीरो से मुलाकात कर अवैध नशीले पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विश्वसनीय मुखबीर से दिनांक-28-29.06.2023 के रात्रि में सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर हाईवे क्रमाक- NH-30- मेन रोड़ में कवर्धा बोडला कि ओर से मण्डला जबलपुर मध्यप्रदेश राज्य की ओर जा रहे आईचर ट्रक क्रमांक- यू.पी.-86 T- 4176 में बैठे व्यक्ति की गतिविधी अत्यंत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। की सूचना को तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी प्रभारी पुलिस कप्तान श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराया गया। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला एवं थाना प्रभारी चिल्फी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वरिष्ठ

अधिकारीगण के दिशा निर्देश पर थाना चिल्फी के सामने थाना प्रभारी द्वारा मुख्य मार्ग पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से कवर्धा की ओर से आने वाले समस्त वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी। दौरान संदिग्ध आईचर ट्रक को रोकने से पहले ही वाहन चेकिंग करते पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को देखकर आरोपी वाहन चालक रात्रि होने का फायदा उठाकर गाड़ी से कुदकर भाग निकला। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुये ट्रक क्रमांक- यू.पी. 86 टी-4176 की तलासी ली गयी। तलासी के दौरान वाहन के पीछे डाला में छिपाकर रखें, कूल 15/ पैकेट मादक पदार्थ गाँजा वजनी 76.610/ किलो ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती- 7,66,100/ रुपये, एवं घटना में प्रयुक्त आईचर कंपनी का ट्रक क्रमांक यू.पी.- 86 टी – 4176 कीमती- 500000/ रुपये कुल जमुला कीमती- 12,66,100/ (बारह लाख छैसठ हजार सौ रूपये) को गवाहों के समक्ष जप्त कर फरार आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना किया गया है।
उक्त प्रकरण में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर प्रभारी थाना चिल्पी उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. 453 उमाशंकर नाग, प्र. आर. 16 गोकुल सोनकर, आर 318 जितेन्द्र चंद्रवंशी, आर. 164 अमन वाहने, आर. 763 हृदेयेश सिंह ठाकुर, आर. 974 सुशांत पटेल, एवं आर. 791 अजय मरकाम का सरायनीय योगदान रहा है।

*लगभग 10 लाख रूपए मूल्य के एक जिंदा पेंगोलिन तस्करी में पकड़ाए तीन आरोपी*

0

*वन विभाग की कार्रवाई*

रायपुर, /वन विभाग अंतर्गत संचालित अभियान के तहत एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद तथा कापसी वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस पखांजुर कापसी मार्ग पर माटोली चौक से आगे तीनो आरोपियों को एक जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) एवं मोटर सायकल होण्डा साईन एम.एच. 33 जेड 1757 के साथ पकड़े गए। उक्त पेंगोलिन तस्करी में दलसु पिता देवसाई, अशोक पिता पसरु पोटाई, नरेश पिता बालाजी मेश्राम जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) शामिल थे। जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) का वजन कुल 11 किलो 500 ग्राम और अनुमानित मूल्य 10 लाख रूपए है।

यह कार्यवाही वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित अभियान के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में एवं उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद श्री वरुण जैन और वनमंडल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर श्री ससिगानंधन द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम द्वारा जिंदा पेंगोलिन तथा वाहन को जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी सहायक संचालक उदंती मैनपुर श्री गोपाल कश्यप एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव घुरवागुड़ी बफर श्री चन्द्रबली ध्रुव तथा चुरामन घृतलहरे, मार्कंडेय, ओम प्रकाश राव, रोहित निषाद, टकेश्वर देवांगन, विरेन्द्र ध्रुव, ऋषि धु्रव, फलेश्वर दीवान, लोखू, और उप वनमंडलाधिकारी कापसी पखांजूर श्री सुरेश कुमार पिपरे एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

*Chief Minister Mr.Bhupesh Baghel to distribute Rs. 31.69 crore as the third installment of Unemployment Allowance*

0

*Unemployment Allowance commenced in the month of April to support youth*

Raipur, //Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel will transfer the third installment of Unemployment Allowance, amounting to Rs. 31.69 crore, to the accounts of 1 lakh 16 thousand 737 youths on Friday, June 30. Last month, the Unemployment Allowance was provided to 1 lakh 5 thousand 586 beneficiaries, and this month an increase of 11 thousand 151 beneficiaries is recorded. The state government has transferred a total of Rs. 80 crore 64 lakh 25 thousand in three months to support the youth.

In addition to the financial aid, the government is also providing skill based training to the beneficiaries of the Unemployment Allowance. Currently, 3318 youths are undergoing training in various institutions, with an additional 2916 youths set to commence their training soon.