Home Blog Page 923

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभ लेने आवेदन आमंत्रित।

0

जिले के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवा 14 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम 25 लाख, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। ऋण हेतु जिले के इच्छुक युवक-युवतियां आगामी 14 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र निर्धारित फार्म में भरकर कार्यालयीन समय में कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं निःशक्तजन जैसे आरक्षित श्रेणी के आवदेकों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट की पात्रता होगी। एक परिवार से एक ही व्यक्ति आवेदन करने के लिए पात्र होगा साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 03 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का ऋण चूककर्ता नहीं होना चाहिए। आवेदक को प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 01 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर में संगीत व चित्रकला में स्नातक हेतु प्रवेश प्रारंभ।

0

जिले के इच्छुक दिव्यांग आवेदक कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प, रायपुर में सत्र 2023-24 के लिए संगीत एवं चित्रकला में स्नातक की उपाधि हेतु प्रवेश प्रारंभ है। जिले में निवासरत समस्त 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांगजन (श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित एवं अस्थिबाधित) शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प रायपुर में अपनी रूचि अनुसार विधा चयन कर स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही अपने रोजगार प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय में कोर्स के अंतर्गत बी.पी.ए. (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस) के अंतर्गत मुख्य विषय में गायन-तबला उपलब्ध है। इसी प्रकार बी. एफ. ए. (बैचलर ऑफ फाईन आर्टस के अंतर्गत मुख्य विषय चित्रकला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने हेतु जिले के इच्छुक दिव्यांग आवेदकों को 10वीं-12वीं की अंकसूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण, चरित्र एवं माईग्रेशन प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, गेप सर्टिफिकेट की मूल प्रति (यदि गैप हो तो) 10-20 नग रंगीन पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा करना होगा। साथ ही नाम परिवर्तन कराने के इच्छुक आवेदक को नाम परिवर्तन हेतु शपथ पत्र नोटरी से सत्यापित कराकर मूल प्रति अनिवार्य रूप से शामिल करना आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में संपर्क किया जा सकता है।

आयुर्वेद चिकित्सा का जनसामान्य को मिले बेहतर लाभ – कलेक्टर श्री संजीव झा

0

आयुष विभाग के सभी संस्थानों में हर्बल वाटिका विकसित करने के दिए निर्देश।

पंचकर्म चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता बढ़ाने प्रचार-प्रसार के लिए करें प्रयास,कलेक्टर ने ली आयुष विभाग की समीक्षा बैठक।

कोरबा – वर्तमान में बीमारियों के उपचार के अनेक माध्यमों मे आयुर्वेद चिकित्सा को भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह कहा जा सकता है कि मानव के स्वस्थ जीवन का आधार आयुर्वेद है। अगर हम आयुर्वेद आधारित जीवन शैली, आचार व्यवहार, खानपान, का अनुसरण करेंगे तो निश्चित रूप से एक स्वस्थ जीवन के अधिकारी होगें। इसके लिए सभी आयुष चिकित्सकों को व्यक्तिगत रुचि लेकर और प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उक्त बातें कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में कही। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन, सभी आयुष चिकित्सक सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में आयुष विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आयुष चिकित्सकों से कहा कि वे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन में लोकप्रिय एवं विश्वसनीय बनाने के लिए रूचि लेकर कार्य करें। इसमें नवाचार करने की भी जरूरत है। आयुष चिकित्सक अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें, साथ ही अपने दायित्वों का ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं शिष्टाचार के साथ निर्वहन करें। जिससे आमजनों में निरोगी जीवन के लिए आयुर्वेद एक प्रमुख केन्द्र साबित हो।
श्री झा ने विभाग में चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष केंद्रों के संचालन की स्थिति एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न विभागीय चिकित्सा पद्धति एवं अन्य गतिविधियों का नियमित संचालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय मजबूती एवं सुविधाओं में विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही। इस हेतु मरम्मत योग्य संस्थानों एवं रिक्त पदों पर कर्मचारियों की पूर्ति हेतु सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी आयुष संस्थान नियमित रूप से संचालित हो सभी इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही संस्थानों की साफ-सफाई एवं केंद्रों में आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी चिकित्सक विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाये। पंचकर्म जैसी प्रभावकारी महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति का आमजनों में प्रचार-प्रसार कर उसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए प्रयास करें।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने और आयुष विभाग के सभी संस्थानों में हर्बल वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। जिससे जड़ी बूटी के माध्यम से सर्वाेपयोगी औषधियो का निर्माण किया जा सके। साथ ही जनसामान्य को औषधियों के संरक्षण, उसके महत्व एवं उपयोगिता के विषय में जानकारी हो सके।
बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री जैन ने कलेक्टर को बताया कि जिले में आयुष विभाग की 69 संस्थाएं संचालित हैं। जिसके अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, थेरेपी सेंटर, क्लीनिक, सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा संचालित हैं। विभाग द्वारा पंचकर्म, विरेचन, संशोधन, बस्ती जैसे विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेदिक व होम्योपैथी औषधि सहित शिविर, स्वास्थ्य मेला के माध्यम से आमजनों का उपचार किया जा रहा है। बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों के बारे में बताया गया।

इस बार रीपा में बनी गेड़ी और पूजा थाली से प्रदेश मनायेगा हरेली तिहार।

0

रायपुर – इस बार रायपुर जिले के कोसरंगी ग्राम सहित रायपुर जिले की चयनित ग्रामीण उद्योग पार्को ( रीपा ) में हरेली तिहार को पारंपरिक रूप से मनाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। रीपा में गेड़ी एवं पूजा थाली का निर्माण किया जा रहा है। जिसे आमजन बाजार में खरीद सकेंगे और हरेली तिहार का उत्सव मना सकेंगे। इस थाली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं बंसोड़ जाति लोगों द्वारा पूजा में उपयोग होने वाले सामग्री जैसे काला तिल, हल्दी, सुपाड़ी, रुई-बाती, कपूर-कुवारी धागा, मौली धागा, चुनरी, उड़द दाल, जवा, दशांग, रोली, कुमकुम, गुलाल, चंदन, अगरबत्ती, हवन सामग्री, लकड़ी (पलास मदार, पीपल, बेल, फुड़हर, आम, गुलर, कुशा, खैर) एवं गेड़ी का निर्माण किया जा रहा है। पूजा थाली 85 रूपए एवं गेड़ी 150 रूपए प्रति नग की दर से खरीदा जा सकता है।

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है, जो लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है। हरेली का मतलब हरियाली होता है, जो हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या में मनाया जाता है। हरेली मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी फसलों की बोआई या रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। घर में महिलाएं तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन खासकर गुड़ का चीला बनाती हैं। हरेली में जहां किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर पकवानों का आनंद लेते हैं, आपस में नारियल फेंक प्रतियोगिता करते हैं, वहीं युवा और बच्चे गेड़ी चढ़ने का मजा लेते हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन द्वारा बीते साढ़े चार वर्षों के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के क्रम में स्थानीय तीज-त्यौहारों पर भी अब सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं। इनमें हरेली तिहार भी शामिल है। जिन अन्य लोक पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं – तीजा, मां कर्मा जयंती, मां शाकंभरी जयंती (छेरछेरा), विश्व आदिवासी दिवस और छठ। अब राज्य में इन तीज-त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें शासन भी भागीदारी बनता है। इन पर्वों के दौरान महत्वपूर्ण शासकीय आयोजन होते है तथा महत्वपूर्ण शासकीय घोषणाएं भी की जाती है। वर्ष 2020 में हरेली पर्व के ही दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी जो केवल 03 वर्षों में अपनी सफलता को लेकर अन्य राज्यों के लिए नजीर बन गई है।

*नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक के विरूध्‍द थाना लालपुर पुलिस ने की विधिसम्‍मत कार्यवाही*

0

*◼️ थाना लालपुर में अपचारी बालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 193/18 धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*


गजेेन्द्र खत्री मुंगेली,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना लालपुर में दिनांक 30.10.2018 को उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलहा-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/18 धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी अपचारी बालक का हैदराबाद में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग अपहृता को अपचारी बालक के कब्जे से बरामद किया गया एवं नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर अपचारी बालक के विरूध्‍द विधिसम्‍मत कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक महासिंह ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, गुलाब सिंह राजपूत, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◼️ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजीव उर्फ राजू यादव को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल*
*◼️ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 91/23 धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*


गजेेन्द्र खत्री ब्यूरो,,मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना लोरमी में दिनांक 10.03.2023 को उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलहा-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 91/23 धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी राजीव उर्फ राजू यादव का हैदराबाद में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग अपहृता को आरोपी राजीव उर्फ राजू यादव के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक निर्मल घोष, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह राजपूत, अरुण नेताम, आरक्षक रवि मिंज, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ज्यादा पैसा कमाने छोड़ दी बच्चों को पढ़ाना,महिला टीचर बनी जलपरी*

0

दुनिया में बड़ी संख्या में लोग अपनी नौकरी को बहुत ही बेमन से करते हैं और अपनी हॉबी के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं. लेकिन पैसों की जरूरत के चलते कई बार ये संभव नहीं हो पाता. लेकिन एक महिला ने अपनी थोड़ी अजीब हॉबी मॉस ग्रीन नाम की महिला स्कूल में इंग्लिश टीचर थी. लेकिन अब वह एक जलपरी है. है न अजीब बात? दरअसल मॉस ने एक फुल टाइम ‘रियल लाइफ मरमेड (जलपरी)’ बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. यूके के मेट्रो से बात करते हुए, मॉस ग्रीन ने कहा कि वह कुछ ऐसा कर रही है जो उसे पसंद है, और वह करियर में बदलाव से पहले से कहीं ज्यादा खुश है. 33 वर्षीय मॉस, डेवोन से हैं लेकिन अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 2016 में सिसिली चली आई थीं.मॉस ग्रीन नाम की महिला स्कूल में इंग्लिश टीचर थी. लेकिन अब वह एक जलपरी है. है न अजीब बात? दरअसल मॉस ने एक फुल टाइम ‘रियल लाइफ मरमेड (जलपरी)’ बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. यूके के मेट्रो से बात करते हुए, मॉस ग्रीन ने कहा कि वह कुछ ऐसा कर रही है जो उसे पसंद है, और वह करियर में बदलाव से पहले से कहीं ज्यादा खुश है. 33 वर्षीय मॉस, डेवोन से हैं लेकिन अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 2016 में सिसिली चली आई थीं.

मॉस ने बताया कि जलपरी बनाने का विचार उनके मन में तब आया जब उन्होंने समुद्र तट पर एक ‘जादुई जलपरी’ की पोशाक पहने एक व्यक्ति को समुद्र से बाहर आते देखा. एकांत समुद्र तट पर यह देखना वास्तव में जादुई था – उस पल यह मेरे लिए वास्तव में समझ आ गया कि मैं जलपरी बनाना चाहती हूं. यह थोड़ा अलग था लेकिन मुझे करना था.

‘रियल लाइफ जलपरी’ बनने के लिए तैरते समय पूंछ पहननी होती है और मॉस इसका पूरा आनंद लेती है क्योंकि इससे उन्हें प्रकृति और समुद्र के साथ अधिक संपर्क में रहने का एहसास होता है. इंस्टाग्राम के जरिए इस क्षेत्र में नौकरी के ऑफर के बाद मॉस के लिए जो शौक था वह आखिरकार उनका प्रोफेशन बन गया, यानी अब वे पानी में अपने करतब से पैसे भी कमा रही हैं. वह पर्यटकों को समुद्री वन्य जीवन औरसमुद्र तटों को साफ रखने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में भी सिखाती हैं. ऐसे में उन्हें एक प्रोफेश्नल मरमेड के रूप में भी प्रशिक्षण लेना पड़ा. यहां उन्होंने करतब दिखाने के अलावा पानी के भीतर अपनी सांस रोकना और गोता लगाना भी सीखा. उन्होंने कहा- ‘मुझे जलपरी बनाने की आजादी बहुत पसंद है. शायद मैं हमेशा से यही करना चाहती थी.’

 

 

*कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर हमारे लिए सौभाग्य की बात:- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भगवान शिवजी के भक्तिभाव और आराधना के पवित्र सावन माह के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालु भगवान शिवजी जी के दर्शन हेतु दूर दूर से आते हैं ऐसे ही कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का जत्था अमरकंटक में विराजमान भोलेनाथ के दर्शन एवं उनका जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर पहुँचते हैं सैकड़ों किलोमीटर तक हर हर महादेव के नारे के साथ भक्तजन कठिन यात्रा करते हैं उनकी इस कठिन यात्रा को सुगम बनाने तथा अमरकंटक जाने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के विश्राम तथा सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा द्वारा सराहनीय पहल करते हुए गुरुद्वारा परिसर अमरकंटक में निशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्स्था की गई है भावना बोहरा ने बताया की 3 जुलाई से 20 जुलाई तक गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश में कबीरधाम जिले से भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। विगत वर्ष भी हमने कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह प्रयास किया था जिसमें कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों सहित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला था इसी के मद्देनजर हमने इस वर्ष भी भोले बाबा के भक्तों के लिए यह प्रयास किया है और हमारा सौभाग्य है की इस पुण्य कार्य में हमें अपना सहयोग करने का सुअवसर मिला है हमने जिले से जाने वाले कांवड़ यात्रियों द्वारा अपनी यात्रा की अग्रिम जानकारी, अन्य सहायता एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9754462000, 9755359004 भी जारी किया है जिसके माध्यम से वे हमसे संपर्क कर सकते हैं भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले के सैकड़ों श्रद्धालु कठिन यात्रा करके भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करने के लिए अमरकंटक तक कांवड़ यात्रा लेकर जाते हैं उनकी इस आस्था का सम्मान करते हुए और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु हमने कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों के लिए गुरुद्वारा परिसर अमरकंटक में 3 जुलाई से 20 जुलाई तक ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है कबीरधाम जिले से जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा और इस कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके इसके लिए यह व्यवस्था की है जिससे कांवड़ यात्रियों को राहत मिलेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि श्रावण मास के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें पुण्य अवसर मिल रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है भावना समाज सेवी संस्थान निरंतर हर जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं मदद के लिए तत्पर है और किसी भी विषम परिस्थति में हर व्यक्ति की सहायता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है मुझे विश्वास है कि इस पुण्य अवसर पर अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने हेतु कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमने एक सार्थक प्रयास किया है उसमें भी सभी का सहयोग हमें प्राप्त होगा हमारी धार्मिक सांस्कृतिक व पुरातन संस्कृति के संरक्षण हेतु हमसे जो भी प्रयास होगा वह हम जरुर करेंगे कांवड़ यात्रा निकालने से पुण्यदायी फल मिलते हैं और इस पुण्य का भागीदार बनने का सुअवसर मिलना हमारे लिए स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद मिलना है कांवड़ यात्रियों की सेवा उनके विश्राम तथा शुद्ध एवं सात्विक भोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तय स्थान में उनके विश्राम हेतु सभी प्रकार की समुचित सुविधा उपब्ध है जहाँ वे अपनी कठिन यात्रा के बाद वहां विश्राम कर सकते हैं प्रतिदिन उक्त स्थान में भगवान भोलेनाथ की महाआरती भी की जाती है जिसमें कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है विदित हो कि भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण,महिलाओं का सशक्तिकरण और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ संस्थान द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

—————————————-

धोखाधड़ी का शांतिर फरार आरोपी दीपक दास महंत गिरफ्तार कई लोगों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी कर लंबे समय से था फरार।

0

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में संलिप्त लोगों एवं पूर्व के लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पता तलाश कर विवेचना पूर्ण करने के संबंध में दिये निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर निर्देश परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों का निराकरण करने पतासाजी में लगाया गया था।
शातिर अपराधी दीपक दास महंत के द्वारा सोसायटी में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर नेट से फार्म डाउन लोड कर उसमें लोगों का नाम दर्ज कर सहकारी सेवा समिति का सील चोरी छिपे निकालकर उक्त फार्मों में लगाकर फर्जी काल्पनिक हस्ताक्षर 5-8 लोगों से 3 लाख 67 हज़ार रूपये का घोखाधडी किया है तथा एक अन्य घटना में अपने परिचित के दोस्त से मिलकर उसके पिता को लोन दिलाने का झांसा देते हुए उससे उसका पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड पैनकार्ड तथा लिंक मोबाईल तथा मोबाईल का पासवर्ड भी बड़े शातिराना तरीके से सबंधित से लेकर उसके साथ भी 11 लाख रूपये का धोखाधडी संबंधी बात सामने आई है। उस संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर भी पृथक से कार्यवाही की जावेगी।
दीपक दास महत पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोगों एवं पुलिस के झोककर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से पता तलाश हेतु पुलिस आंख में धूल संपर्क सूत्र तैयार किया गया था, तथा कड़ी परिश्रम एवं मेहनत के बाद दीपक दास को दिनांक 29.06. 2023 को सिवनी चांपा से पकड़ा गया। थाना कुसमुण्डा लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, सउनि भानू प्रकुरे, प्र.आर 336 राजनारायण सिंह प्र.आर (05 चन्द्रशेखर विघ्यराज और 369 नरेन्द्र पाटनवार की प्रमुख भूमिका रही।

एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ बड़ा खुलासा,लूट के आरोपियों को ग्राम अमोरा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार।

0

गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका जप्त।

कोरबा – प्रार्थिया रितु निर्मलकर पता एलआईजी 08 एम.पी. नगर कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की माता सुमन निर्मलकर, पिता राज कुमार निर्मलकर एवं बड़ा भाई ऋषभ निर्मलकर दिनांक 22.06.2023 को मेरी नानी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम नरियरा मुलमुला जिला जॉजगीर चाम्पा गए थे। घर में प्रार्थिया तथा दादी रंभा बाई निर्मलकर थे कि आज दिनांक 24-06-2023 को रात्रि करीबन 08.00 बजे चार नकाबपोश प्रार्थिया के घर में जबरन घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लूट की घटना घटित कर भाग गये थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 276 / 2023 धारा 458, 395, 392, 120 (बी) भादवि० कायम किया गया। आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के घर जबरन घुसकर प्रार्थिया एवं उसकी दादी को सेलो टेप से हाथ पैर मुंह में चिपकाकर बांध दिए थे और जान से मारने के लिए डराधमका कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर को लूटकर फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल थाना सिविल लाईन की टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम ने आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं आने जाने के रास्तों का चेकिंग किया गया। घटना स्थल पर फॉरेसिंक टीम फोटोग्राफर, डाग स्क्वाड को बुलाया गया। एम.पी नगर एलआईजी 08 में महिलाओं के हाथ पैर बांधकर रात्रि 8 बजे लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग चार टीम बनायी गई। जिसमें सायबर सेल और थाना रामुपर के स्टॉफ माल मशरुका आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी। दो टीमें तकनीकी रूप से सीसीटीव्ही कैमरे को चेक करने में एवं एक टीमे मोबाइल तकनीकी विष्लेशण, एक टीम मैदानी क्षेत्र में लगी हुई थी। परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि प्रार्थिया की मां सुमन निर्मलकर ने बताई कि घर में दो दिन पहले भोला उर्फ प्रकाश निर्मलकर तथा अनिल महाराज घर आये थे। वे लोग बदमाश प्रवृति के हैं मुझे आशंका है कि वे लोग ही मेरे घर में लूटपाट करायें होंगे। जो चार व्यक्ति लूटपाट किए थे उसमें भोला उर्फ प्रकाश एवं अनिल महाराज नहीं थे। फिर भी पुलिस दोनों पर अपना काम कर रही थी. इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि प्रार्थिया के भाजा भोला एवं अनिल महाराज लूट की घटना को अंजाम दिए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीम बनाकर ग्राम अमोरा अकलतरा जाकर भोला उर्फ प्रकाष निर्मलकर एवं उसके साथी अनिल शर्मा को पकड़ लिया गया। जिसे पूछताछ करने पर पहले तो घटना करने से इनकार किया। बाद में मनोवैज्ञानिक तरीके से कड़ी पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया।


आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आईपीएल मैच में सटटा खेलने के दौरान आरोपी के ऊपर 5 लाख का कर्जा हो गया था। जो अन्य आरोपियों अनिल शर्मा, सेन्टी उर्फ निखिल, कैलास कुर्रे, सुरज धृतलहरे एवं अश्वनी उर्फ पिल्लू सभी निवासी अमोरा मिलकर एवं आरोपियों के अन्य साथी के उपर भी कर्जा का दबाव था। आरोपी ने बताया कि मेरे मामा राजकुमार निर्मलकर जो कोरबा में रहते हैं। उसके पास काफी पैसा और सोना चांदी है और वे लोग कुछ दिनों से घर में भी नहीं है। जिसके बाद दिनांक 22.06.2023 को गाड़ी KWID कार नंबर सीजी 11 ए.व्ही. 8487 से अमोरा से कोरबा राजकुमार निर्मलकर के घर नानी और बहन को नरियरा से छोड़ने आये थे घर को तथा आसपास के इलाके को अच्छी तरह घूमकर देख लिये थे। दिनांक 23.06.2023 को आरोपियों अनिल शर्मा (महाराज), सेन्टी उर्फ निखिल, कैलास कुर्रे, सुरज घृतलहरे सभी निवासी अमोरा तथा अश्वनी उर्फ पिल्लू सभी KWID कार में कोरबा आकर प्रार्थिया के घर एवं आसपास के इलाके को रेकी कर योजना बनाए। योजना मुताबिक दिनांक 24.06.2023 को आरोपी लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए.पी. 3157 में सेन्टी उर्फ निखिल, टिल्लू और कैलाश तथा अनिल शर्मा की मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स काले कलर की बिना नंबर प्लेट में अनिल शर्मा तथा सूरज बैठकर कोरबा आये। जो भोला एवं अनिल शर्मा घर के नीचे देख रहे थे। सेन्टी उर्फ निखिल, पिल्लू सूरज और कैलाश मुंह में कपड़ा बांध कर घर में घुसे तथा करीब आधे घंटे बाद वहां से एक सफेद झोले में सोना चांदी और नगद रकम को लूट कर भाग गए। सभी अपने अपने मोटर सायकल में अमोरा पहुंच गये। दोनों आरोपियों के कब्जे से नगद 1 लाख 60 हजार रुपए, सोने का सामान-सोने का दो नग मंगलसूत्र, सोने का एक नग रानी हार, सोने का झुमका, सोने का तीन जोड़ी झोलवाला झुमका, सोने का एक जोड़ी लटकन चैन, सोने का एक जोड़ी टॉप्स, एक नग सोने का ईयर रिंग, सोने का एक नग चैन, सोने का दो जोड़ी कंगन एवं चांदी का सामान-एक नग चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी का हाथ पोस, एक जोड़ी चांदी का छोटा पायल, एक नग चांदी का काजल दान, एक जोड़ी चांदी का सिदूर डिब्बी, एक नग चाबी छल्ला, दो जोडी चांदी का बड़ा बिछिया, एक जोड़ी कंगन, 30 नग चांदी सिक्का जिसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र बना हुआ है एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक KWID कार एक नग अपाचे मो.सा. एक नग एचएफ डिलक्स बरामद किया गया है। आरोपियों से कुल 20 लाख रुपए का मशरुका जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। लूट के अन्य चार आरोपी फरार हैं।
जप्त मशरुका:-
01. आरोपियों से सोने का सामान-सोने का दो नग मंगलसूत्र, सोने का एक नग रानी हार, सोने का झुमका, सोने का तीन जोड़ी झोलवाला झुमका, सोने का एक जोड़ी लटकन चैन, सोने का एक जोड़ी टॉप्स, एक नग सोने का ईयर रिंग, सोने का एक नग चैन, सोने का दो जोड़ी कंगन बरामद किया गया है।
02. आरोपियों से चांदी का सामान-एक नग चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी का हाथ पोस, एक जोड़ी चांदी का छोटा पायल, एक नग चांदी का काजल दान, एक जोड़ी चांदी का सिदूर डिब्बी, एक नग चाबी छल्ला, दो जोडी चांदी का बड़ा बिछिया, एक जोड़ी कंगन, 30 नग चांदी सिक्का जिसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र बना हुआ है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. प्रकाश निर्मलकर उर्फ भोला पिता रामरतन निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम अमोरा थाना मुलमुला अकलतरा
02. अनिल शर्मा उर्फ महाराज पिता स्व. उद्वव प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम अमोरा थाना मुलमुला अकलतरा
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में एवं श्री विश्वदीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सायबर सेल कोरवा प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन रामपुर स्टॉफ सउनि दुर्गेश राठौर, सउनि राकेश गुप्ता, आर. राकेश कर्ष, आर. जितेंद्र सोनी, आर. प्रकाश चंद्रा, आर. संदीप भगत, आर. दीप नरायण त्रिपाठी, आर. तिपेंद्र तंवर, आर. सुरेंद्र राठिया (सायबर सेल) सउनि राकेश सिंह, प्रआर. राम पाण्डे, प्रआर, गुनाराम सिन्हा, प्रआर. चकधर राठौर, प्रआर राजेश कंवर, आर. आलोक टोप्पो, आर. प्रशांत सिंह, आर, रितेश शर्मा, आर. डेमन ओग्रे, मआर रेणु टोप्पो, आर. सुशील यादव, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उचित ईनाम देने की घोषणा की गई है।