Home Blog Page 922

*ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण होगा 7 जुलाई को*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण 07 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाना है। वेयरहाऊस के निरीक्षण में समस्त अधिकारियों, राजनैतिक पदाधिकारियों को उपस्थित होने आग्रह किया है।

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन संपन्न*

0

*महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन जिले के समस्त छः परियोजनाओं – बम्हनीडीह, अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, नवागढ़ और जांजगीर में विधिविधान पूर्वक सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान के महत्व, उसके सहीं उपयोग, मतदाता के विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा अपने मताधिकार का सहीं एवं सुदृढ़ उपयोग हेतु शपथ दिलवाया गया।

कार्यक्रम में परियोजना जांजगीर एवं नवागढ़ से मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष व विधायक श्री नारायण चंदेल, छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री डॉ. रामसुन्दर दास महंत, नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ श्री भुवनेश्वर केशरवानी, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, पूर्व सभापति श्री सुशांत सिंह, परियोजना बम्हनीडीह, बलौदा एवं अकलतरा से पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, श्री महेश्वर टंडन, जिला पंचायत सदस्य श्री दिलेश्वर साहू नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री जय थवाईत, उपाध्यक्ष नगर पालिका श्री हसदेव प्रसाद

देवांगन, पामगढ़ परियोजना से विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे, राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, श्री पुष्पा पाटले सदस्य बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन, श्री गोरेलाल बर्मन, अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़ श्री रामकुमार पटेल़, श्री धरमलाल भारद्वाज जिला पंचायत सभापति, श्रीमती अनिता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, समस्त परियोजना अधिकारी जिला जांजगीर-चांपा, पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन स्टॉफ, नवविवाहित जोडे़ एवं उनके परिजन, गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*थाना मुंगेली द्वारा सट्टा खेल रहे 02 आरोपियों को गिरफतार कर भेजा गया जेल । आरोपियों के विरूध्‍द अपराध क्रमांक 277/23 एवं अपराध क्रमांक 278/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4-क-6 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना चिल्फी द्वारा भी दो प्रकरणों में जुआ खेल रहे 06 आरोपियों के विरूद्ध की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा हीरालाल वार्ड में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी प्रदीप चौहान के कब्जे से राशि 800/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/- तथा एण्ड्रूज वार्ड में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी वीरू उर्फ महेश निर्मलकर के कब्जे से राशि 1200/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती

10000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4-क-6 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 06 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें ग्राम बैजलपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेश मोहले एवं 02 अन्य के कब्जे से 700/- रूपये तथा ग्राम सहसपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी अजय खाण्डे एवं 02 अन्य के कब्जे से राशि 420/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत कार्यवाही की गई है।

*सतनामी समाज के जगतगुरू खपरीपूरी एवम तेलासीपुरी धाम श्री मनहरण दास साहेब जी जोगी कांग्रेस में हुवे सामिल*

0

राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस भाजपा ने किया समाज के साथ छल – जगतगुरु मनहरण दास जी

स्वर्गीय जोगी के अधूरे सपने को 2023-2024 के चुनाव में मिलकर करेंगे पूरा – जगतगुरु मनहरण दास

कवर्धा– छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के लिए आज के दिन विशेष रहा आज सतनामी समाज के जगतगुरु खपरीपुरी धाम एवं तेलासीपुरी धाम के गुरुगद्दीनशीन श्री मनहरण दास जी आज वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रीति देशलहरा के साथ सिविल लाइंस स्थित जोगी निवास अनुग्रह पहुंचे जगतगुरु दास जी ने अपने अनुयायियों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे में प्रवेश किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया । इस दौरान जगत गुरु मनहरण दास ने कहा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने समाज को छलने का काम किया है चाहे आरक्षण की बात हो या शराबबंदी की बात हो दोनों ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया है। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. जोगी जी अपने जीवन काल में हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के विकास के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर किया है। स्व. जोगी जी ने छत्तीसगढ़ को देश का सबसे खुशहाल राज्य बनाने का जो सपना देखा है उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे और स्व. जोगी जी का नारा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाएंगे । इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने जगतगुरु मनहरण दास जी को गुलाबी गमछा पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका पार्टी में प्रवेश करवाया अमित जोगी ने कहा जगतगुरु दास जी के पार्टी में प्रवेश करने से हमारी ताकत और बढ़ेगी इस दौरान पार्टी के पार्टी वरिष्ठ नेता तिलकराम देवांगन, पार्टी के महामंत्री श्री महेश देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता, वरिष्ठ महिला नेत्री रीति देशलहरा, मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, रूपचंद फरेना, दिलेश्वर भारती , छविराम टंडन, सुजीत महिलांग, राहुल धृतलहरे,मोहन चंदेल, अमन बंजारे, भूपेंद्र महिलांग, चंद्रशेखर कुर्रे , तेजराम चंदेल, नरेंद्र बघेल , दीपेश धृतलहरे, हेमचंद कोशले सहित बड़ी संख्या में जगतगुरु मनहरण दास जी के अनुयाई उपस्थित थे।

*टीम स्टार्स द्वारा संचालित हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली अभियान के सातवें वर्ष का प्रथम चरण सम्पन्न।*

0

मुंगेली/ स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के सातवें वर्ष का प्रथम चरण “जिला ग्रन्थालय परिसर” में सम्पन्न हुवा। नीम, करंज, अशोक, बादाम और कदम जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपणकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री-गार्ड लगाया गया साथ ही पूर्व में लगे पौधों का मेंटेनेंस भी किया गया। कहते हैं अगर कोई काम शिद्दत से करो तो कायनात की सारी शक्ति उस काम को सफल बनाने में लग जाती है और इस कथन को सही कर दिखाया है स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी की टीम ने जिनके छः वर्षों के अथक प्रयास ने मुंगेली जिले को फिर से हरा भरा कर दिया है। दिन ब दिन बढ़ते तापमान और घटते जलस्तर को देखते हुवे इस संस्था ने 2017 से वृक्षारोपण अभियान ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ की शुरुआत की थी जिसके प्रभाव से आज मुंगेली शहर सहित आसपास के विभिन्न गांवों को भी इस हरित टीम ने अपने इस नेक अभियान से हराभरा बना दिया है। इस अभियान के उद्देश्य को बताते हुवे

संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार एक इंसान अपने पूरे जीवन काल में सोलह पेड़ो से निकले आक्सीजन का उपयोग करता है इस हिसाब से देखें तो हम पर सोलह पेडों का कर्ज है इस हिसाब से हमें अपने मौलिक कर्तव्यों को निभाते हुवे कम से कम सोलह पेंड जरूर लगाने चाहिए और हम इस अभियान के माध्यम से लोगों को यही जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं। जिला ग्रन्थालय प्रभारी देवशंकर श्रीवास्तव ने इस पहल के लिए टीम स्टार्स की तारीफ करते हुवे कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत कई वर्षों से किया जा रहा इस टीम का यह अभियान पूरे मुंगेली के लिए एक वरदान है हम सबको भी इनसे प्रेरित हो इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि इन छः वर्षों में टीम स्टार्स द्वारा 15 सौ से अधिक पौधें ट्री गार्ड के साथ और 3 हजार से अधिक पौधें फेंसिंग युक्त स्थान पर रोपित किये जा चुके हैं जो आज काफी बड़े हो शहर को स्वस्छ और सुंदर बना रहे हैं। इस हरित अभियान के अवसर पर सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, गौरव जैन, आशीष कुमार सोनी, नीलेश केशरवानी, दीपक जैन, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सिंह मुकेश पांडेय, नागेश साहू, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, रॉकी सलूजा पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर, आर्या सिंह सहित सँस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

*गुरु पूर्णिमा उत्सव पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी में उत्साह के साथ मनाया गया।*

0

मुंगेली/ हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है। हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है। इसी उद्देश्य को बच्चों में परिलक्षित करने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय

टेमरी में गुरु पूर्णिमा उत्सव भारतीय संस्कृति और परंपरा अनुसार माँ सरस्वती की विधिवत पूजा कर, बच्चों को प्रसाद वितरित कर सभी शिक्षकों द्वारा इस पर्व की महत्वता को बता धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व की विशेषता को बताते हुवे प्रधान पाठक उमेश पांडये ने कहा कि हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं। गुरु के दिए ज्ञान से हमें जीवन में सत्य-असत्य,

धर्म-अर्धम, पाप-पुण्य, सही-गलत का ज्ञान मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। शिक्षक परमेश्वर देवांगन ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता, सफलता और सुख-शांति गुरु के द्वारा दिखाए गए सच्चे मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। गुरु पर्व की महत्वता को बताते हुवे शिक्षक

रामपाल सिंह ने कहा कि गुरु शब्द के अर्थ बहुआयामी हैं, इसको किसी भी परिधि में बांधा नहीं जा सकता। गुरु जीवन की आवश्यकता नहीं अनिवार्यता है। गुरु केवल आधात्मिक उन्नति का साधन नहीं है, गुरु जीवन के सर्वांगीण विकास के मूल में हैं। इस अवसर पर शिक्षक आशीष ठाकुर, शिक्षिका लता बंजारे और शालनी साहू सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*3 जुलाई 2023 को ओबीसी महासभा के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया*

0

3 जुलाई 2023 को ओबीसी महासभा के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा हैं जिसके तहत ओबीसी महासभा जिला मुंगेली के द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया जिसका मुख्य विषय
1.लंबित राष्ट्रीय जनगणना 2021 की जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी के लिए पृथक कोड नंबर निर्धारित कर जनगणना शीघ्र की जाए तथा आंकड़े प्रसारित किए जाने का अनुरोध है
2. ओबीसी आरक्षण में लागू क्रीमी लेयर की असंवैधानिक शर्तों को समाप्त किए जाने का अनुरोध है क्योंकि क्रीमी लेयर की अवधारणा परिवार एवं समाज के लिए विघटनकारी बन गया है
3. मंडल कमीशन की अनुसंशाओ को पूरा लागू किए जाने का अनुरोध है 4. 27% आरक्षण को देश के सभी राज्यों में समान रूप से लागू किया जाए तथा भारत सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण को अध्यादेश पारित कर संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए
5.देश में निजी करण पूर्ण रूप से बंद किया जाए एवं निजी करण हो चुके संस्थाओं में आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए भर्ती किए जाने का अनुरोध है
6.घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत आसमान छू रही है इसकी कीमत आधा की जाए ताकि मध्यमवर्गीय परिवार की बिगड़ती घरेलू बजट ठीक हो सके
7.संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान है क्योंकि प्राथमिक संस्थाओं में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान है इसलिए विधानसभा एवं लोकसभा सीटों में भी ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने का अनुरोध है
8. देश में ओबीसी के लिए लागू आरक्षण के बराबर बजट प्रावधान किए जाने का अनुरोध है
9.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भांति ओबीसी को भी एट्रो सिटी एक्ट के दायरे में रखा जाए ताकि ओबीसी के साथ सामाजिक न्याय हो सके
10. 2 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित आरक्षण विधेयक में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण ओबीसी को 27% आरक्षण से वंचित होना पड़ा है महामहिम राज्यपाल आरक्षण विधेयक में या तो शीघ्र हस्ताक्षर करें या छत्तीसगढ़ सरकार को बिल वापस करें या महामहिम राष्ट्रपति महोदय को मार्गदर्शन हेतु अग्रेषित करें इस हेतु उचित सुझाव महामहिम राज्यपाल को देने का कष्ट करें ताकि ओबीसी को बहुप्रतीक्षित 27% आरक्षण मिल सके उपरोक्त सरल क्रमांक 1 से 10.तक के मांगों पर त्वरित कार्यवाही कर ओबीसी को सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय गृह मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली , आयुक्त महोदय महा रजिस्टर एवं जनगणना भारत सरकार नई दिल्ली, को अनुविभागीय अधिकारी लोरमी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें प्रमुख रूप से ओबीसी महासभा जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र साहू अभिलाष जायसवाल छात्र मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता राजू कश्यप, सौरभ जयसवाल उपाध्यक्ष ओबीसी महासभा जिला मुंगेली अधिवक्ता सुरेश जयसवाल, अधिवक्ता मनोहर साहू, अधिवक्ता संतोष कुलमित्र, छेदीलाल जायसवाल विकास साहू चित्र कांत साहू भूपेंद्र साहू मिथलेश साहू संतराम कश्यप गौकरण साहू रोहन साहू ऋषि साहू देवी साहू आदि शामिल हुए

*अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। आरोपियोें के कब्जे से कुल 34.1 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

0

*◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 08 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*


मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कुल 07 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा भरेवा पथगढी मोड़ के पास दबिश देकर आरोपी अनिल मनहर के कब्जे से 15.3 लीटर, ग्राम पडियाईन में दबिश देकर आरोपी तिरिथ राम साहू के कब्जे से 3.6 लीटर, साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर

आरोपी लेखराम श्रीवास के कब्जे से 1.9 लीटर अवैध शराब, थाना लोरमी द्वारा ग्राम सुकली में दबिश देकर आरोपी लोकनाथ के कब्जे से 3.9 लीटर, ग्राम डिडोल रोड में दबिश देकर आरोपी रवि साहू के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध शराब, थाना मुंगेली द्वारा ग्राम खुजहा मोड़ के पास दबिश देकर आरोपी राजा ठाकुर के कब्जे से 3.9 लीटर, अवैध शराब, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम सेतगंगा में दबिश देकर आरोपी रवि कुर्रे के कब्ज से 2.3 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 08 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना जरहागांव द्वारा 07 आरोपियों, एवं थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*18 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।*

0

*◼️ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा स्थाई वारंटी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया गया पेश।*
*◼️ थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 196/2006 धारा 294, 323 506, 225, 34 भादवि में जारी था आरोपी धर्मेंद्र कुमार का स्थाई वारंट ।*

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 196/2006 धारा 294, 323 506, 225, 34 भादवि का आरोपी धर्मेंद्र कुमार पिछले 18 सालों से फरार था। आरोपी की गिराफतारी हेतु माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। प्रकरण की विवचेना एवं मुखबिरों की सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*मेंहदी से लिख गोरी मेरे नियमितीकरण का पैगाम*

0

संविदाकर्मी आज अनिश्चितकालीन हड़ताल के द्वारा नियमितीकरण की मेंहदी हाथों में रचाते हुए छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण की मांग की है। यह आंदोलन पूरे 33 जिलों में एकसाथ चालू है।

इस मौजूदा हड़ताल में प्रदेशभर के 54 सरकारी विभागों के क़रीब 45 हज़ार संविदाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं, जो बघेल सरकार की वादाख़िलाफ़ी से नाराज़ हैं और अब उनका धीरज टूट चुका है।”


छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी विभागों में काम करने वाले हज़ारों संविदा कर्मचारियों ने आज यानी सोमवार, 3 जुलाई से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दी है। दावा है कि इस हड़ताल में क़रीब लगभग 45,000 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। सभी संविदाकर्मी अपने-अपने दफ्तर छोड़कर फिलहाल जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अगर अब भी सरकार इनकी नियमितीकरण की मांग नहीं मानती तो ये आगामी 10 तारीख से राजधानी रायपुर में धरने पर बैठेंगे।

बता दें कि ये सामूहिक हड़ताल छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हो रही है और इसकी सूचना करीब दस दिन पहले ही राज्य शासन-प्रशासन को दी जा चुकी थी। इससे पहले ये सभी संविदाकर्मी इस साल की शुरुआत में हड़ताल पर गए थे और बीते 16 मई से करीब एक महीने से अधिक इन कर्मचारियों ने राज्य के सभी जिलों में नियमितीकरण रथयात्रा भी निकाली थी। रथयात्रा का समापन 23 जून को राजधानी रायपुर में संविदाकर्मियों की आक्रोश रैली से हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के मुताबिक राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने सभी संविदाकर्मियों से साल 2018 में वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही इन सभी को नियमित कर दिया जाएगा। हालांकि जब सरकार बन गई और अब उसका कार्यकाल भी समाप्त ही होने वाला है, फिर भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते बार-बार संविदाकर्मी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

महासंघ के प्रदेश सचिव श्रीकांत लास्कर ने बताया कि मौजूदा हड़ताल में प्रदेशभर के 54 सरकारी विभागों के क़रीब 45 हज़ार संविदाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं, जो बघेल सरकार की वादाखिलाफी से नाराज़ हैं और अब उनका धीरज टूट चुका है। हालांकि फिर भी उन्हें उम्मीद है कि शायद सरकार अभी भी उनकी मांग और अपने वादे पर अमल कर सकती है।

श्रीकांत लास्कर के मुताबिक इस हड़ताल से कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिसमें जरूरी स्वास्थ्य और शिक्षा, और पंचायत एवं ग्रामीण विकास जैसे विभाग भी हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा संविदाकर्मियों की संख्या इन्हीं विभागों में हैं। लेकिन इन सब की जिम्मेदार बघेल सरकार है क्योंकि उसे इस संबंध में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है, साथ ही सभी विधायकों और कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।

ज़रूरी सेवाएं होंगी प्रभावित

ध्यान रहे कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में इस समय लगभग 15,000 संविदाकर्मी कार्यरत हैं तो वहीं पंचायत विभाग में करीब 5000, स्कूल, उच्च शिक्षा, कृषि आदि विभागों में कई हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जो जरूरी सेवाएं मुहैया करवाते हैं। इस हड़ताल में महिला व बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य कई विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसके चलते कई विभागों के कामकाज ठप होने की संभावना है।

हड़ताल पर गए कई संविदाकर्मियों ने राज्य सरकार पर शोषण का भी आरोप लगाया है, उनका कहना है कि तय काम के अलावा भी विभाग में उन पर बहुत सारे अतिरिक्त काम थोप दिए जाते हैं। वहीं आवश्यकता अनुसार इनका मेहनताना भी नहीं बढ़ाया जाता। और तो और कई विभागों से इनकी छंटनी की खबरें भी हैं, जो इन्हें सड़क पर उतरने के लिए और मजबूर कर रही हैं।

कई संविदाकर्मियों का ये भी कहना है कि बघेल सरकार झूठी है और लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। क्योंकि जो सरकार 33 दिन की नियमितीकरण रथयात्रा के बावजूद कर्मचारियों से कोई संवाद स्थापित ना करें, उस सरकार की नीयत स्पष्ट है। ऐसे में अब संविदाकर्मियों के पास अपनी मांग को मंगवाने के लिए हड़ताल पर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों से 2018 के चुनावी जनघोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक11 में नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब सत्ता में आने के 4 साल 6 माह बीत जाने के बाद भी सरकार बार-बार कमेटियों में मामला उलझा कर लटकाती नज़र आ रही है। संविदाकर्मियों का साफ तौर पर कहना हैै कि ये सरकार की तरफ से संवादहीनता की स्थिति है। जाहिर है छत्तीसगढ़ में चुनावी समर के बीच इस समय कई कर्मचारी संगठनों का विरोध जारी है। हाल ही में राज्य के पटवारियों और पंचायत सचिवों का अनिश्चितकालीन धरना देखने को मिला था, इसके अलावा कई अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश के अनियमित कर्मचारी भी आंदोलनरत हैं। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि बघेल सरकार आने वाले चुनावों में अपने ही वादों और इरादों में फंसती नज़र आए।