Home Blog Page 921

*कलेक्टर ने मद्य भण्डारण भाण्डागार का किया आकस्मिक निरीक्षण*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय के समीप आदर्श कृषि उपज मण्डी स्थित आबकारी विभाग के मद्य भण्डारण भाण्डागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने भाण्डागार के समस्त अभिलेख संधारित रखने, आसवनी से मद्य भाण्डागार को प्रेषित तथा मद्य भाण्डागार से दुकानों को प्रेषित मदिरा परेषण को निर्धारित पहुंच मार्ग

से एवं समयावधि में गंतव्य तक पहुंचाने, जी.पी.एस. लगे वाहनों में ही मदिरा परिवहन करने, एक वाहन में एक ही मदिरा परमिट का परिवहन करने तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा के सुचारू संचालन के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री. डी. एस. राजपूत, सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी.एस. नुरूटी एवं मद्य भण्डागार प्रभारी श्री आर.एस. साय मौजूद थे।

 

*ग्राम परसवारा में 75 लीटर महुआ शराब व 1725 किग्रा. महुआ लाहन जप्त*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने जनदर्शन और समाधान शिविर के दौरान जिले में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लिया है और आबकारी विभाग को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में लोरमी वृत्त अंतर्गत आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम परसवारा में 75 लीटर महुआ शराब व 1725 किग्रा. महुआ लाहन जप्त किया गया है।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम परसवारा में 06 जुलाई को लावारिस 75 लीटर महुआ शराब एवं 1725 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही जा रही है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री अमित शाह सहित आबकारी व पुलिस आरक्षक और नगर सैनिक मौजूद थे।

 

*सीएमएचओ ने ली निजी चिकित्सालयों के संचालकों की बैठक*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने 05 जुलाई को जिले में संचालित निजी चिकित्सालयों के संचालकों की बैठक ली। उन्होंने चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही आपातकालीन सेवा व आयुष्मान भारत अंतर्गत स्मार्ट कार्ड से अनुबंध करने पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में मरीजों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा प्रदान करने एवं गलत तरीके से फर्जी क्लेम करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि निजी चिकित्सालयों में होने वाले प्रसव, टीकाकरण, एमटीपी एवं अन्य ईलाजों की जानकारी प्रतिमाह कार्यालय को उपलब्ध कराएं तथा विषय विशेषज्ञ के अनुसार मरीजों का ईलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने निजी चिकित्सालय तथा क्रिश्चयन हाॅस्पिटल में संचालित बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय में आपातकालीन ड्यूटी लगाने के निर्देश सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. एम. डी. तेंदवे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार और नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

 

*शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

मुंगेली// विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम मुड़पार और टेढ़ाधौंरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन स्वामित्व रिक्त होने पर दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से विज्ञापन प्रकाशित तिथि से 10 दिवस के भीतर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि इच्छुक संस्था-समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

 

*निःशुल्क गाईड ट्रेनिंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन 14 जुलाई तक*

0

मुंगेली // जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड रायपुर द्वारा राज्य में पर्यटन का प्रचार-प्रसार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस संस्था विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को कौशल विकास हेतु निःशुल्क गाईड ट्रेनिंग प्रशिक्षण दी जाएगी। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के लिए यात्रा भत्ता, ठहरने एवं खान-पान की व्यवस्था की किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गाईड ट्रेनिंग प्रशिक्षण हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, स्नातक (ग्रेजुएट) हो तथा अंग्रेजी भाषा का समुचित ज्ञान होना चाहिए। उक्त प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों को उपयोग छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित फेम टूर पैकेज टूर व G-20 Summit में भी किया जा सकेगा। जिले के अभ्यर्थी जो उक्त कार्य में प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक हैं वे अपनी समस्त दस्तावेज व फोटोग्रॉफ्स के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर में 14 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते है।

 

◆ *निरीक्षक मनोज नायक सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ।*

0

*【पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।*】

● *इस कड़ी में माह जून 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ सम्मान से सम्मानित किया गया।*

*सम्मानित पुलिसकर्मी*

*1. आन लाइन सट्टा में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, 12.30 करोड़ रुपए फ्रिज कराने एवं 10 लाख रुपए नगद जप्त कर बेहतर कार्य करने हेतु निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर*

2. विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में 6 किलोग्राम चांदी के जेवर 2 लैपटॉप बरामद करने हेतु *प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप* ACCU,

3. अच्छी विवेचना कार्य एवं सौंपे गए कार्यों का निष्पादन हेतु *प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे* थाना सिरगिट्टी,

4.कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन हेतु *प्रधान आरक्षक सतेश्वर तिवारी* अतिरिक्त पुलिस शहर कार्यालय,

5. अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के सराहनीय कार्य हेतु *आरक्षक सतपुरण जांगड़े* चकरभाठा,

6. 5 नाबालिक बालिकाओं की ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी हेतु *आरक्षक भोप सिंह साहू* थाना कोटा,

7. विभिन्न थाना के 6 चैन स्नैचिंग हेतु प्रकरणों के निकाल हेतु *आरक्षक तरुण केसरवानी* ACCU,

8. सौंपे गए कार्यों को लगन से पूरा करने हेतु *आरक्षक नागेश्वर चंद्राकर* थाना तारबाहर को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

*चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।*

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।*

*【इस अवसर पर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।】*

*होटल हेवंस पार्क क्लब* के सामने गली में भास्कर वर्मा की पिटाई करने वालों में से एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल 13 व्यक्ति की हो चुकी है गिरफ्तारी*

0

*गिरफ्तार आरोपी*
विकास वैष्णव उर्फ बाबा राजू पिता स्वर्गीय भागवत प्रसाद वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी जबड़ा पारा सरकंडा

6/5/23 को रात्रि हेवंश पार्क के सामने गली में भास्कर वर्मा नामक व्यक्ति की पिटाई करने वाले 12 व्यक्तियों की गिरफ्तारी तारबाहर पुलिस द्वारा की जा चुकी है।
घटना में शामिल आरोपी बाबा राजू घटना दिनांक से फरार चल रहा था। उक्त अपराध में 307, आर्म्स एक्ट और एससीएसटी एक्ट की धारा लगाई गई है। उक्त गंभीर अपराध की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा की जा रही है। उक्त फरार आरोपी को आज थाना तारबाहर में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बचाने छुपने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है, जिसके आधार पर अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी।

*दुष्कर्म के आरोपी को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*अपराध पंजीबद्ध होने के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को पहुंचाया गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में दिनांक- 03.07.2023 को पीड़िता द्वारा स्वयं अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, कि मेरे ससुराल पक्ष के करीबी रिश्तेदार द्वारा मुझे अपने घर चलने की जिद कर मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जा रहा था। सुनसान रास्ते में गाड़ी रोक कर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है, जिसके विरुद्ध मैं सख्त कार्यवाही चाहती हूँ। की रिपोर्ट पर थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक- 136/2023 धारा- 376,506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पांडातराई प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई।जिस पर

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री शेरसिंग बंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे.एल. शांडिल्य द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु थाने में टीम बनाकर क्षेत्र में पतासाजी हेतु रवाना किया गया। जिस पर महज चंद घंटों के भीतर आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय पिता बलराम पाण्डेय उम्र 42 साल साकिन जंगलपुर थाना पाण्डातराई को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म

स्वीकार किया गया। जिसके विरुद्ध थाने में विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत का जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे.एल. सांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. जगतू कोसले, आरक्षक छबीराम वर्मा, भावदास जोशी, गज्जू सिंह का विशेष योगदान रहा है।

*प्यार में पड़ी महिला पहुंची हवालात, बॉर्डर क्रॉस पर आई है भारत*

0

पूछताछ जारी

यूपी। मोबाइल पर PUBG गेम खेलने के दौरान एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय युवक से इस कदर प्यार हो गया कि वो उससे मिलने बॉर्डर पार करते हुए यूपी के ग्रेटर नोएडा पहुंच गई. हालांकि अब महिला के इस जुनून ने उसे हवालात पहुंचा दिया है. अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तान महिला को बल्लभगढ़ में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल 4 बच्चों की मां सीमा हैदर को पब्जी खेलते-खेलते भारतीय युवक सचिन से प्यार हो गया था. पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए 1100 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई. सीमा 13 मई को भारत पहुंची और सीधे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई. सचिन ने रबूपुरा इलाके के ही अंबेडकर गांव में एक कमरा किराए पर लिया और वहीं पर सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ रहने लगी.

कुछ दिनों के बाद सचिन सीमा को अपने घर ले आया. सीमा हैदर के पाकिस्तानी होने को लेकर आसपास के इलाके में सुगबुगाहट शुरू हो गई जिसकी जानकारी पुलिस को भी मिली. लोगों को इस बात पर शक हो रहा था कि एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर इतने कम उम्र के युवक के साथ क्यों रह रही है. आसपास के लोगों ने सचिन से महिला के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद सचिन ने अपने पिता नेत्रपाल को पूरी बात बताई और महिला को घर लाने के लिए इजाजत मांगी. सचिन के मुताबिक नेत्रपाल महिला को बहू के रूप में अपनाने के लिए तो राजी हो गए लेकिन कोई कानूनी दिक्कत न आए इसलिए वह वकील से बात करने पहुंच गए.

बस यहीं से नोएडा पुलिस को पाकिस्तानी महिला का अवैध रूप से नोएडा में रहने की जानकारी मिल गई. इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही सचिन सीमा हैदर को लेकर अंबेडकरनगर के कमरे से निकल गया और बल्लभगढ़ की तरफ से भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस सीमा हैदर को जेल भेजने की तैयारी में है लेकिन बच्चे कहां रहेंगे ये अभी साफ नहीं है. पुलिस का कहना है की सीमा के बच्चों के बारे में कोर्ट के आदेश के अनुसार काम होगा. अवैध रूप से पाकिस्तानी महिला को रखने के आरोप में पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया. सीमा हैदर के पास से पुलिस ने एक सिम बरामद किया है जो पाकिस्तानी है. पुलिस ने मोबाइल और सिम को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. इसके अलावा पुलिस को सीमा और उसके चारों बच्चों का पासपोर्ट मिला है आ पर नेपाल का वीजा लगा हुआ है. पुलिस ने पाकिस्तान महिला से पासपोर्ट के अलावा उसका मैरिज सर्टिफिकेट, तीन आधार कार्ड, गवर्नर ऑफ पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर) की एक सूची भी बरामद की है. महिला के पास पांच वैक्सीनेशन कार्ड, और काठमांडू से दिल्ली तक की यात्रा का बस टिकट भी मिला है. इतना ही नहीं सीमा की पहली शादी के दो वीडियो कैसेट भी मिले हैं वो अपनी शादी से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत लेकर भारत आई है.

 

*चाचा ने भतीजी के साथ किया बलात्कार , चाची ने दिया साथ।*

0

बलरामपुर बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में इंसानियत और रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां पर एक चाचा ने अपने ही शादीशुदा भतीजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।
मामले में पीड़िता और परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में साथ देने वाली पीड़िता की चाची की तलाश की जा रही
मिली जानकारी के अनुसार घरवालों ने पीड़िता की शादी कुछ दिन पहले की थी और जब वह ससुराल से मायके आई तो आरोपी उसका चाचा उसे ब्लैकमेल और डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। इस घटना से पीड़िता काफी डरी और सहमी थी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। हिम्मत करके उसने यह बात अपने परिजनों को बताई तो तत्काल उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भतीजी के साथ बलात्कार की घटना में उसकी चाची भी शामिल थी और वह पति का पूरा साथ दे रही थी। आरोपी अपने पत्नी के सहयोग से अपनी भतीजी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता और डरा धमका कर उसे चुप करा देता था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से महिला जो पीड़िता की चाची है वह फरार चल रही है। अभिषेक झा,डीएसपी बलरामपुर पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह गिरफ्तार कर ली जाएगी । इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है बाहर तो लोग नजरें गड़ाकर बैठे ही हुए हैं, घर में भी अपने लोग ही उन्हें नोचने को आतुर है।